अराजकता एवं भ्रष्टाचार का भांगड़ा कर लोगों को मुंगेरीलाल के सपने दिखा रहे

Posted on 04 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (राज्यसभा) अरूण जेटली एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रामलीला मैदान रामपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कागें्रस‘-सपा-बसपा तिकड़ी की जमकर खिंचाई की। जनसभा को संबोधित करते हुए श्री जेटली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार टीम की कैप्टन है। सपा-बसपा-कांग्रेस तीनों पार्टियां भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एकजुट भी हैं और एक दूसरे को बचाने में भी लगी हैं। श्री जेटली ने कहा कि उ0प्र0 में सरकार में आने पर हम जहां एक तरफ पिछड़े वगों के आरक्षण के कोटे को बांटने के षडयंत्र को समाप्त करेंगे वहीं दूसरी तरफ अगड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों की तरक्की के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।

श्री जेटली ने 2-जी मामले में आज निचली अदालत द्वारा दिए गए फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि 1लाख 76 हजार करोड़ के इस घोटाले के जिम्मेदार यदि चिदम्बरम नहीं तो कौन ? श्री जेटली ने एक बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने स्पेक्ट्रम आवंटन के 122 लाइसेन्स निरस्त कर दिए हैं। इससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि स्पेक्ट्रम आवंटन में खुली लूट हुई है और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में जिस समय का जिक्र किया गया है उस समय कांग्रेस नेतृत्व के समय की सरकार सत्ता में थी। इसलिए सरकार को यह बताना होगा कि इस लूट का जिम्मेदार कौन है। श्री जेटली ने लोगों से अपील की कि भाजपा ही आम आदमी को विकास, न्याय और सुशासन दे सकती है। उन्होंने भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय चुनाव प्रबन्धन प्रभारी श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार का भांडा और प्रदेश सरकार के घोटालों का घड़ा फूट चुका है। आज रामपुर में पश्चिमी उ0प्र0 के चुनावी अभियान की शुरूआत करते हुए विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल दल जातिवादी एवं सम्प्रदायवाद के सहारे सिंघासन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहेहैं। जातिवाद एवं सम्प्रदायवाद की मानसिकता घोटालों एवं भ्रष्टाचार से ज्यादा खतरनाक अपराध है।

श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा चुनावी चौपाल पर मजहबी आरक्षण की अराजकता एवं भ्रष्टाचार का भांगड़ा कर लोगों को मुंगेरीलाल के सपने दिखा रहे हैं। यह दल अपने शासनकाल के घोटाले, भ्रष्टाचार, अपराध एवं महंगाई पर आपराधिक चुप्पी क्यों साधे हुए हैं ? उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि इनके शासनकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, बेराजगारी, आतंकवाद क्यों बढ़ा। श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने जातिवाद के साथ भी घोटाला कर डाला है। किसी ’सैम’ को बढ़ई, ’जार्ज’ को गंगवार, ’लारेन्स’ को लोधी, ’साइमंड’ को सैनी बनाकर पेश कर रही है। कांग्रेस को जब जातिवाद व सम्प्रदायवाद का इतना जुनून सवार है तो वह श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका बढ़ेरा को भी धर्म जाति लोगों को बता देती।

श्री नकवी ने कहा कि भाजपा धर्म-जाति के आधार पर नहीं राष्ट्रवाद और विकासवाद के संकल्प के साथ लोगों के बीच है। सुशासन एवं सभी की विकास का हमारा लक्ष्य है, हम समाज को तोड़ कर नहीं जोड़ कर देश की तरक्की चाहते हैं। जबकि सपा-बसपा कांग्रेस समाज में विखराव-टकराव कर सत्ता के सिंहासन पर कब्जा करने की साजिश कर रहे हैं। श्री नकवी ने कहा कि ना मजहबी जुनून, ना घोटाला, ना भ्रष्टाचार, भाजपा देगी साफ सुथरी सरकार।

श्री नकवी ने कहा हम मुसलमानों को भी यकीन दिलाना चाहते हैं कि वोट के सौदागरों और राजनैतिक शोषकों के चक्रव्यूह से बाहर निकलंे, आर्थिक, सामाजिक शैक्षणिक मुद्दो पर अपने वोटों को दें। आंकलन करें कि पिछले 60 वर्षो में उनकी बदहाली के जिम्मेदार कौन हैं, किसने उनके वोटों और सामाजिक-आर्थिक सरोकार का शोषण किया है। वोटों का फैसला मजहबी जुनून या जातिवादी जहर से नहीं बल्कि देश एवं अपने भविष्य को ध्यान मे ंरखकर होना चाहिए। भाजपा मुसलमानों की सुरक्षा एवं समृद्धि की गारंटी देती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in