Categorized | देवरिया

भाजपा दिखाएगी स्वराज से सुराज का रास्ता-आडवाणी

Posted on 04 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने देवरिया जनपद के पथरदेवा विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आम जनता से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को जिताने की जोरदार अपील की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश में स्वराज से सुराज का रास्ता दिखाएगी क्योंकि अन्य पार्टियों ने भारत की गौरवशाली परम्परा को क्षतिग्रस्त किया है। यही ऐसा देश है जहां के केन्द्रीय मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाते है। आज केन्द्र की कांग्रेस सरकार को सदन में नेताओं और मीडिया की आलोचना तो सहनी ही पड़ती है साथ ही न्यायालयों की भी फटकार पड़ती है।
श्री आडवाणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को वोट बैंक समझती रही है लेकिन मुसलमानों की भलाई के लिए आज तक इसने कोई भी काम नहीं किया है। एन0डी0ए0 के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय मंहगाई नहीं थी। जनता सुखी और प्रसन्न थी। वर्तमान सरकार से देश की प्रतिष्ठा को काफी धक्का लगा है। देश के विभाजन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विभाजन के समय 500 रजवाड़ों को भारत या पाकिस्तान को चुनने की आजादी दे दी गयी। यहीं से देश के दुर्दशा की नींव पड़ी। 20वीं सदी में आधी सदी अंग्रेजों के कब्जे में रही आधी सदी कांग्रेस के। इस सदी में भारत अपनी क्षमता के अनुरूप विकास नहीं कर पाया।
श्री आडवाणी ने कहा कि 40 दिन के सुराज यात्रा को भारतीय जनता पार्टी को केरल और तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ जहां से पार्टी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि लोग भ्रष्टाचार से ऊब चुके हैं। और बदलाव चाहते हैं। अयोध्या के राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करना चाहिए और भव्य राम मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। 20वीं सदी में यह मंदिर नहीं बन सका किन्तु 21वीं सदी में कोई ताकत राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 का चुनाव क्षेत्रवाद और जातिवाद में सिमट कर रह गया है। उ0प्र0 के ही चुनाव से देश की राजनीतिक भविष्य तय होगा। भारत का भविष्य बनाने के लिए उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस को कहीं भी समर्थन नहीं मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होने सपा और बसपा को भी देश के विकास में रोड़ा मानते हुए कहा कि उन्हें भी जनता अपना समर्थन न दे क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने ही आजादी के 63 वर्षों में 44 वर्षों तक राज किया है। अब जब कि कांग्रेस पार्टी के लोग घूम घूम कर प्रचार कर रहे हैं कि उ0प्र0 में 22 वर्षों से कांग्रेस की सरकार न बनने से विकास कार्य अवरूद्ध है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उ0प्र0 की सरकार केन्द्र सरकार से भ्रष्टाचार का मुकाबला कर रही है।
श्री आडवाणी ने कहा कि जिन प्रदेश में भाजपा की सरकार है वहां आम आदमी खुशहाल है। उन्होंने पुनः अपील की प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए भारी बहुमत से आप भाजपा की सरकार बनाएं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in