Archive | राज्य

एग्जिट पोल प्रतिबंधित: कडी सजा का प्राविधान

Posted on 12 February 2012 by admin

लोक प्रतिनिधित्व  अधिनियम 1951 की धारा-126 (1)(ख) के अधीन किसी भी इलैक्ट्रानिक मीडिया टी0वी0, रेडियों, केबिल नेटवर्क में किसी भी मत सर्वेक्षण के परिणाम (एक्जिट पोल) सहित निर्वाचन से संबंधित सामग्री का प्रदर्शन मतदान के समाप्त होने के लिए निर्धारित समय से 48 घंटों की अवधि के लिए रोक के संबंध में निर्वाचन आयोग व्दारा जारी अधिसूचना का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने सभी आर0ओ0 तथा प्रभारी आचार संहिता को निर्देश दिये है। अधिसूचना में स्पष्ट है, कि किसी भी इलैक्ट्रानिक मीडिया में मत सर्वेक्षण या किसी अन्य मत सर्वेक्षण के परिणाम सहित निर्वाचन संबंधित सामग्री का प्रदर्शन करने पर मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय से 48 घंटों की अवधि के लिए रोक है। जो भी व्यक्ति इन प्राविधानों का उल्लंधन करते पाया जायेगा, वह दो वर्ष की कारागार, जुर्माना या दोनों सजाओं से दण्डित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि टेलीकास्ट/ब्राॅडकास्ट किये जा रहे कार्यक्रम-डिवेट, पैनल डिस्कसन, करन्ट अफेयर्स आदि कार्यक्रमों के समय यह भी सुनिश्चित किया जायें कि धारा 126 के प्राविधानों का उल्लंधन न होने पाये। आयोग ने आगाह किया हैं कि रेडियों, टी0वी0 चैनल तथा केबिल नेटवर्क यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके व्दारा टेलीकास्ट, ब्राडकास्ट, डिस्पले कार्यक्रमों की सामग्री में धारा 126 का अनुपालन सुनिश्चित हो।
निर्वाचन के दौरान किसी चैनल व्दारा अपने प्रसारण में पैनल डिस्कसन, डिवेट और न्यूज व करेन्ट अफेयर्स प्रोग्राम में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 का उल्लंधन पाये जाने पर दो वर्ष का करावास, अर्थदण्ड या दोनों सजाओं से दण्डित किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता बसपा सरकार के कुशासन से त्रस्त है

Posted on 11 February 2012 by admin

r-2भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज अपनी चुनावी सभाओं में बसपा सरकार पर प्रदेश की जनता से वादा खिलाफी के आरोप लगाए। श्री सिंह मुगलसरांय में चुनावी सभाओं को संबोतिधत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बसपा सरकार के कुशासन से त्रस्त है। चुनाव के समय सत्ता प्राप्ति के लिए बसपा ने जनता से अनेक वादे किए थे पर सत्ता मिलने के बाद वे सारे वायदे भुला दिए गए।
श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार ने चुनाव के समय जनता से बेहतर कानून व्यवस्था, कम से कम 18 घंटे बिजली और ऐसे ही विकास के ना जाने कितने लोक लुभावन वादे किए थे। स्थिति यह है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में एक भी पावर प्रोजेक्ट यहां नहीं लग सका है। प्रदेश के आधे से भी अधिक सरकारी बैंक दिवालिया हो चुके है और उत्तर प्रदेश दो लाख करोड़ के कर्ज में डूब चुका है। इससे प्रदेश में एक गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हुई है। पिछले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने दावा किया था कि उनकी सरकार बनी तो सपा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच होगी और सपा नेताओं समेत सारे भ्रष्टाचारी जेल में होंगे।
श्री सिंह ने कहा कि जनता ने पूर्ण बहुमत देकर बसपा को सत्ता सौंपी मगर सत्ता पाते ही मायावती जी अपना वायदा भूल गई। बसपा सरकार की कथनी और करनी में काफी अन्तर है। बसपा की भांति सपा और कांग्रेस भी जनता को गुमराह कर रहे है। प्रदेश की जनता इस बार भाजपा को बहुमत देगी। भाजपा की सरकार बनी तो किसानों का एक लाख रूपए तक का कर्ज माफ होगा। बेरोगारों को 5 वर्ष में एक करोड़ रोजगार के अवसर मिलेंगे। छात्रों को लैपटाॅप एवं कम्प्युटर मिलेगा। वृद्धा पेंशन बढ़ाकर डेढ़ हजार रूपए कर दी जाएगी।
श्री सिंह ने जनता से सुशासन व विकास के लिए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि पूर्वांचल का सम्यक विकास तभी संभव है जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई का मूल कारण केन्द्र सरकार की गलत नीतियां एवं भ्रष्टाचार है

Posted on 11 February 2012 by admin

s-2भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) श्रीमती सुषमा स्वराज ने आज अजगरा विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांगे्रस-सपा-बसपा  तीनों एक ही हैं। इन तीनों को हटाने का एकमात्र विकल्प भाजपा ही है क्योंकि कांगे्रस ने केन्द्र में महंगाई के सवाल पर, परमाणु बिजली के मामले में हमेशा समर्थन लिया है। लोक लेखा समिति की रिपोर्ट के विरोध समाजवादी पार्टी, बसपा  ने कांगे्रस का साथ दिया। ये सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है। भारतीय जनता पार्टी ही इन दलों से मुक्ति दिलाएगी।
श्रीमती सुषमा स्वराज में ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बेहद कमजोर एवं नकारा बताते हुए कहा कि आज तक ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार नहीं आई। मंहगाई का मूल कारण केन्द्र सरकार की गलत नीतियां एवं भ्रष्टाचार है। मंहगाई की आग गरीबों के रसोईघरों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने देशभक्त अल्पसंख्यकों को मान सम्मान देते हुए गले लगाने की बात कही लेकिन ये भी कहा कि अगर पाकिस्तान के क्रिकेट जितने पर अगर कोई पाकिस्तानी जिन्दा बचा रहेगा तो भाजपा हरगिज बर्दास्त नहीं करेगी। सपा-बसपा को वोट देने का मतलब है कांगे्रस को वोट देना।
श्रीमती स्वराज ने कहा महंगाई की मार गरीबों, पटरी वालों, फेरी वालां पर पड़ी है। खुदरा क्षेत्र के व्यापारियों को समाप्त करने  की योजना कांगे्रस की है। भाजपा इसको कभी भी लागू नहीं होने देगी। अल्पसंख्यकों का आरक्षण करना देश का पुनः बांटने जैसा काम है। श्रीमती स्वराज ने आम आदमी की बेहतरी के लिए व खुशहाली के लिए भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलने पर प्रदेश में विकास का कारवां आगे बढ़ेगा

Posted on 10 February 2012 by admin

10-02-cसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलने पर प्रदेश में विकास का कारवां आगे बढ़ेगा। प्रदेश में खुशहाली आएगी। गांव-गरीब और ख्ेात किसान के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देगी।
श्री यादव आज कन्नौज, फर्रूखाबाद और मैनपुरी में समाजवादी क्रान्तिरथ से भ्रमण के दौरान जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि जनता लहर समाजवादी पार्टी के पक्ष में  है। हम बसपा को हटाने और समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने में कामयाब होगें। उन्होने कहा हम छह महीनों से क्रान्तिरथ से जन जागरण अभियान पर निकले हैं और  लगभग तीन सौ विधान सभा क्षेत्रों में घूम चुके है। हर जगह जनता के हर वर्ग का हमें सहयेाग और समर्थन हासिल  हुआ है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पंाच सालों में बसपाराज में जितना भ्रष्टाचार हुआ, उसकी अन्यत्र मिसाल नहीं मिलेगी। किसान बदहाल हुआ है। समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न हुआ है विकास की योजनाएं ठप्प हो गई हैं। बिजली का संकट है। नौजवान बेकारी के शिकार है। पढ़ाई, इलाज सब मंहगा हो गया है। हजारों करोड़ों रूपए पत्थर के हाथियों, पार्को, स्मारकों पर फंूक दिए गए। मुख्यमंत्री ने जिन्दा रहते अपनी मूर्तियां लगवाई है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलेगी। जिलो में मेडिकल कालेज बनेगे। लड़कियों को शिक्षा जारी रखने के लिए कन्या विद्याधन मिलेगा। पढ़े लिखें नौजवानों को रोजगार देगें अन्यथा उन्हें बेकारी का भत्ता मिलेगा। हम सड़क पुल बनाएगें। स्टेडियम बनवाएगें। उन्होने कहा हम इन्टर और हाईस्कूल पास लड़कों को लैपटाप और टेबलेट देगें। इन्हें हिन्दी-उर्दू में चलाएगें और जरूरत पड़ने पर अंग्रेजी में भी चला सकेगें। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के विरूद्ध भ्रामक प्रचार विपक्षी कर रहे है।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के पास एक युवराज हैं जबकि हमारे पास अनेक युवराज है। हर मां का लाल युवराज होता है। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी अपने वायदे पूरे करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश को लूटने वालो मे माया और मुलायम: अमर सिंह

Posted on 10 February 2012 by admin

photo-news-no-04हरदोई लोकमन्च के राष्ट्रीय अघ्यक्ष अमा सिह ने कहा कि प्रदेश की जनता का खून चूसने वाले माया और मुलायम सिह ही है, जिन्होने गरीबो का अनाज इनके राज्य मे बाहुबली खा गये। मायावती के राज्य मे गरीबो को मिलने वाली दवाईया इनके मन्त्रिमण्डल के इनके सहयोगी चाट गये। जनपद के सवायजपुर क्षेत्र मे एक महती सभा मे उन्होने कहा भाजपा को भ्रष्टाचार मे आकन्ठ डूबी हुई है, परन्तु उन्होने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर काग्रेस का नाम नही लिया केवल इतना कहा कि राहुत गाॅधी किसी को समर्थन न देने के वक्तव्य का मै स्वागत करता हॅू। सपा के शासन काल मे स्वास्थ्य मन्त्री ने सौ करोड़ का घोटाला किया। गरीबो को भेजा गया अनाज बाजारो मे बेचकर सपा के मन्त्री और नेता खा गये। मायावती के शासन मे बाबू सिह कुशवाहा ने पांच हजार करोड की दवाईया पी गये। दोनो के शासन काल मे अधिकारियो को प्रताडित किया गया, उनसे नाजायत काम करवाये गये। मायावती के शासन काल मे शशांक शेखर आईपीएस और आईएएस को फटकार रहे है। मुलायम राज्य मे एसएसपी को उनके सगे सम्बन्धी ने सरेआम पीटा। भजपा कीचड़ मे सनी है। बाबूसिह कुशवाहा भ्रष्टाचार का जनक को भजपा गोद  मे लिये है। सांसय जयप्रदा ने कहा महिलाओ के साथ दुराचार के मामले मे मुलायम कहते है, हम उस महिला को सरकारी नौकरी देगें। महिलाओ की आबरू कैसे सुरक्षित रहेगी। जयप्रदा की एक क्षलक पाने के लिये सभी परेशान दिखाई दिये। उनमे महिलाये सबसे आगे थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई हरियावां चीनी मिल मे किसान की हत्या, आक्रोषित हुये किसान

Posted on 10 February 2012 by admin

हरदोई की हरियावां डीएससीएल सुगर मिल मे मिल कर्मचारियो ने एक गन्ना किसान ग्राम कोट निवासी नन्हेभैय्या का लड़का पंकज पाण्डेय (20) गन्ना लेकर टैªक्टर ट्राली द्वारा गन्ना लेकर सुगर मिल आया था। तौल हो जाने के बाद ट्रैक्टर ट्राली को उसने लाइन मे खडा कर दिया। ट्राली को हटाने के लिये सुगर मिल कर्मचारियो मे उसका विवाद हो गया, विवाद बढ जाने पर क्रोधित होने पर मिल कर्मचारियो ने गन्ने से ही उसकी पिटाई करने लगे। जान बचाकर किसी प्रकार वो भागा, और अपनी ट्रैक्टर ट्राली आगे बढाने लगा, तब कर्मचारियो ने उसे खीचकर ट्रैक्टर के नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। चचेरा भाई राजाराम भी घायल हो गया। घटना से क्रोधित किसानो ने हंगामा काटा। तभी किसान अनन्त कुमार पाण्डेय, आत्माराम, प्रतिराखन और आशीष जब महाप्रबन्धक से मिलने गये तो सुरक्षा कर्मियो ने उन्हे भी पीटा। ये सुनते ही किसान अपना आपा खो बैठे। किसान समुदाय भडक गया, गार्डो द्वारा फायरिग करने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुची। तबतक हालात बिगड चुके थे। सूचना पर आसपास की थानो की पुलिस एएसपी रूचिता चैधरी, एसडीएम गुलाब चन्द्र, विधायक नितिन अग्रवाल भी मौके पर पहुॅचे। एएसपी के निर्देश पर महाप्रबन्धक कुलदीप सिह को हिरासत मे लेकर थाने पर भेजा गया। एएसपी ने सख्त कार्यवाही का अश्वासन दिया। मृतक के शव को पीएम हाउस पर भेजा। मिल महाप्रबन्धक कुलदीप सिह ने परिजनो को मुआवजा कर्मचारियो के विरूद्व कार्यवाही की बात कही। मृतक के पिता की तहरीर पर मिल के वरिष्ठ गन्ना अधिकारी मनोज सिह, प्रशासनिक अधिकारी रामपाल, सुपरवाइजर संजीव चावला, राहुल सिह, अजय मिश्रा के खिलाफ हत्या की रिपार्ट दर्ज हुई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में स्पष्ट बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी- मायावती

Posted on 10 February 2012 by admin

photo-n12007 के विधानसभा चुनाव में मीडिया द्वारा किए गये आकलन एवं न्यूज चैनलों के एक्ज्टि पाल को झुठलाते हुए बसपा के 206 विधायक जीत कर प्रदेश में बहुमत से पार्टी की सरकार बनी थी। इस चुनाव में भी बसपा के विधायक जीत कर बहुमत से सरकार बनायेंगे। उक्त बातें बसपा सुप्रिमों एवं उ0प्र0 मुख्यमंत्री मायावती ने सुलतानपुर एवं  सी.एस.एम. नगर के बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में  महेसर गंज बाजार में आयोजित विशाल जन सभा को समबोधित करते हुए कही। प्रदेश की मुख्य मंत्री ने कहा कि जनता को कांग्रेस से सावधान रहने की जरुरत है। जिस कांग्रेस ने उ0 प्र0 में 40 वर्षों तक शासन किया और विकास नहीं कर सकी वह सरकार बना कर पाॅच साल में क्या विकास करेगी। कांग्रेस द्वारा की जा रही विकास की घोषणाएं थोथी व हवाई हैं। जन सभा में सुलतानपुर एवं सी.एस.एम. नगर के सभी बसपा प्रत्याशी भी मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने राजनैतिक द्वैश के चलते  प्रदेश के विकास के लिए मांगा गया बजट नहीं दिया जिसके कारण प्रदेश का अपेक्षित विकास नहीं किया जा सका। उन्होंनंे जन सभा में उपस्थित विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमेठी से गाॅधी परिवार के सदस्य ही ज्यादातर सांसद  रहे हैं। लेकिन उन्होनें कोई बुनयादी विकास नहीं किया। इसी के चलते गाॅधी परिवार के लोगों को नुक्कड़ सभा व घर-घर जाकर वोट मांगने की नौबत आ रही है।  यदि गाॅधी परिवार ने क्षेत्र में विकास कार्य किया होता तो उन्हें वोट मांगने की जरुरत न पड़ती। दिल्ली में ही रहते हुए उनके प्रत्याशियों को जनता वोट देकर जिता देती। उन्होंने कहा कि यहाॅ जो भी विकास कार्य हुआ है उसे बसपा की सरकार ने किया है। कांग्रेस शासन में जो फैक्ट्रियाॅ लगायी गई थी वे भी आज बन्द पड़ी है। उन्हें पुनः चालू करवाने के लिए केन्द्र से जो पाॅच हजार करोड़ रुपया मांगा गया था उसे भी नहीं दिया गया। मायावती ने भाजपा, सपा व कांगे्रस पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर फिर से गुण्डा राज कायम होगा और महिलाओं का शाम को घर से निकलना बन्द हो जायेगा। भाजपा की सरकार बनने पर साम्प्रदायिक ताकतें मजबूत होगीं तथा कांग्रेस की सरकार बनने पर विकास कार्य ठप हो जायेंगे।कांग्रेस की केन्द्र सरकार के ही गलत नीतियों के चलते मॅहगाई बढ़ी है और वह अभी तक उस पर काबू नहीं पा सकी है। हमारी पार्टी कहने में कम तथा करने में अधिक विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेता उनकी सरकार पर तरह-तरह के अनर्गल आरोप लगाते हैं, केवल बदनाम करने के लिए। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस को बोलना शोभा नही देता। इनके कार्यकाल में 62 घोटाले हुए हैं। जिसमें करीब 20 लाख करोड़ रुपये का वारा- न्यारा हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाताओं की परिक्रमा में जुटे प्रत्याशी

Posted on 10 February 2012 by admin

ज्यों ज्यों चुनावी तिथि नजदीक आती जा रही है त्यों त्यों चुनावी समर में कूंदें प्रत्याशीयों की मतदाता परिक्रमा गति पकडती जा रही है।
जिले के एक मात्र सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र जलेसर से कांग्रेस प्रत्याशी अनार सिंह दिवाकर द्वारा बीते दिवस निधौंली कंला, पिलखतरा, नुहं खेडा, दलसापुर, गादुरी आदि अनेक गाँव का दौरा किया इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ गिरिश चन्द्र शास्त्री, रघुवंश शर्मा, शशी भारद्वाज, गयाप्रसाद पारासर, मनीष शर्मा, धर्मपाल दिवाकर आदि अनेक कांग्रेसी साथ थे।
वही एटा सदर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी शिशुपाल यादव को ब्राहमण समाज द्वारा आर्शीवाद प्रदान किया गया श्री यादव ने भरतोली, उम्मेदपुर, आदि गाँव का भ्रमण किया तथा मतदाताओं से वोट मागें इस दौरान कांगे्रस प्रत्याशी के साथ पी0सी0सी0 सदस्य अजय चर्तुवेदी सहित अनेक कांग्रेसी प्रमुख थे।
अलीगंज विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव द्वारा क्षेत्र के करीव एक दर्जन गाँव का दोरा कर मतदाताओं से वोट मांगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डमी उम्मीदवारों के खिलाफ होगी कडी कार्रवाई-जिलाधिकारी

Posted on 10 February 2012 by admin

अब जो भी उम्मीदवार डमी प्रत्याशी के रूप में पकडा जायेगा उसके वाहनों को जब्त करते हुए उसके विरूद्व सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।     जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि अधिकारियों को डमी उम्मीदवारों के ऊपर चुनाव प्रचार में कडी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं। वीडियों सर्विलांस टीम, फ्लाइंग दस्ता, व्यय लेखा टीमों सहित विभिन्न स्तरों पर सतर्कता पूर्वक नजर रखी जा रही हैं।
श्री चैहान ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार यदि किसी डमी उम्मीदवार के वाहनों का किसी अन्य प्रत्याशी या दल द्वारा अपने प्रचार में प्रयोग किया जाता है या डमी उम्मीदवार के वाहन में अन्य प्रत्याशी-दल से सम्ब्न्धित प्रचार साम्रगी या अन्य सामग्री पाई जाती है तो ऐसी दशा में तत्काल उसकी वीडियोग्राफी कराते हुए वाहन को जब्त कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि डमी उम्मीदवार पाये जाने पर वे जिस प्रत्याशी के लिए कार्य करने के दोषी पाये जायेगें उस प्रत्याशी को नोटिस देते हुए डमी उम्मीदवार का खर्च उस प्रत्याशी के खर्चे में जोड दिया जायेगा, जिसके लिए डमी उम्मीदवार कार्य करने के लिए दोषी सिद्व होता है।
उन्होंने सभी रिटर्निंग आफिसर्स को भी निर्देश दिये है कि इस बात का विशेष ध्यान रखेगें कि कोई भी उम्मीदवार किसी दूसरे उम्मीदवार के लिए काम न कर पायें। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि कुछ दल प्रत्याशी अपने चुनावी खर्च एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए डमी उम्मीदवारों का नामांकन करा देते हैं। ऐसे प्रत्याशियों की गतिविधियों पर विशेष रूप से नजर रखी जायेगी और भारतीय दण्ड संहिता व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम आदि की सुसंगत धाराओं में कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी श्री चैहान ने नागरिको से भी अपील की है कि यदि ऐसा प्रकरण संज्ञान में आता है तो तत्काल सूचना सम्बन्धित रिटर्निंग आफीसर या कलेक्ट्रेट के लोकवाणी भवन में स्थापित कन्ट्रोल रूम शिकायत प्रकोष्ठ को भी दे सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा जनपद की निवार्चन वेबसाइट आरम्भ

Posted on 10 February 2012 by admin

agra.nic.in  पर क्लिक कर निर्वाचन कार्यालय वेबपेज पर सूचनाएं लें- जिलाधिकारी

लोकतान्त्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए मतदाताओं का जागरूक होना महत्वपूर्ण हैं। जागरूक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाता हैं। मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए और निर्वाचन सम्बन्धी समस्त सूचनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर सुलभ कराने हेतु आगरा जनपद की वेबसाइट agra.nic.in  पर पृथक से निर्वाचन कार्यालय का वेबपेज तैयार कराया गया है। निर्वाचन सम्बन्धी सभी सूचनाएं एवं महत्वपूर्ण वेबसाइटों के लिंक भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराये गये हैं जैसे भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट के लिंक भी इस पर उपलब्ध कराये गये हैं।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने यह जानकारी जनपद आगरा की वेबसाइट को अद्यतन कर निर्वाचन कार्यालय के वेबपेज का शुभारम्भ करते हुए दी। श्री चैहान ने कहा कि विशेषतः युवावर्ग इस इलैक्ट्रोनिक युग में अपने कम्प्यूटर के माध्यम से सही जानकारी व आन लाइनसूचनांए सहज रूप में प्राप्त कर सकेगें और मतदान में उत्साह पूर्वक भाग ले सकेगें।
उन्होंने कहा कि इससे जनपद के मतदाओं को जानकारियां आसानी से उपलब्ध हो सकेगी साथ ही निर्वाचन कार्य में भी पारदर्शिता परिलक्षित होगी। वेबसाइट के माध्यम से आगरा जनपद की सभी नौ विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं को उनकी सूची, मतदान केन्द्र, बी.एल.ओ0, आर.ओ., ए.आर.ओ. , सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के बारे में जानकारी उलब्ध कराई गई है। निर्वाचन को निष्पक्ष , पारदर्शीय और स्वतंत्र रूप से कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कराये जा रहे कार्यो की जानकारी भी वेबसाइट के माध्यम से सुलभ रहेगी।
उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर अधिकारियों के दूरभाष नम्बर भी उपलब्ध हैं। नागरिक अपनी समस्या के समाधान या किसी जानकारी के लिए इन दूरभाष नम्बर का उपयोग कर सकते हंै। भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी भी सहज सुलभ हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि 02 जनवरी 2012 को अन्तिम प्रकाशित निर्वाचन नामावली-आयोग/जनपद  की वेबसाइट agra.nic.in परdistrict election office लिंक के द्वारा  open करके electoral roll, district name-ac name-show  पर अपने से सम्बन्धित नाम का विधान सभा निर्वाचक नामावली में अंकित होने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है। वेबसाइट के संबंध मं अपने सुझाव upagr@.nic.in ई-मेल की जा सकती है अथवा एन.आई.सी. कार्यालय कलेक्ट्रेट पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in