जनता बसपा सरकार के कुशासन से त्रस्त है

Posted on 11 February 2012 by admin

r-2भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज अपनी चुनावी सभाओं में बसपा सरकार पर प्रदेश की जनता से वादा खिलाफी के आरोप लगाए। श्री सिंह मुगलसरांय में चुनावी सभाओं को संबोतिधत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बसपा सरकार के कुशासन से त्रस्त है। चुनाव के समय सत्ता प्राप्ति के लिए बसपा ने जनता से अनेक वादे किए थे पर सत्ता मिलने के बाद वे सारे वायदे भुला दिए गए।
श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार ने चुनाव के समय जनता से बेहतर कानून व्यवस्था, कम से कम 18 घंटे बिजली और ऐसे ही विकास के ना जाने कितने लोक लुभावन वादे किए थे। स्थिति यह है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में एक भी पावर प्रोजेक्ट यहां नहीं लग सका है। प्रदेश के आधे से भी अधिक सरकारी बैंक दिवालिया हो चुके है और उत्तर प्रदेश दो लाख करोड़ के कर्ज में डूब चुका है। इससे प्रदेश में एक गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हुई है। पिछले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने दावा किया था कि उनकी सरकार बनी तो सपा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच होगी और सपा नेताओं समेत सारे भ्रष्टाचारी जेल में होंगे।
श्री सिंह ने कहा कि जनता ने पूर्ण बहुमत देकर बसपा को सत्ता सौंपी मगर सत्ता पाते ही मायावती जी अपना वायदा भूल गई। बसपा सरकार की कथनी और करनी में काफी अन्तर है। बसपा की भांति सपा और कांग्रेस भी जनता को गुमराह कर रहे है। प्रदेश की जनता इस बार भाजपा को बहुमत देगी। भाजपा की सरकार बनी तो किसानों का एक लाख रूपए तक का कर्ज माफ होगा। बेरोगारों को 5 वर्ष में एक करोड़ रोजगार के अवसर मिलेंगे। छात्रों को लैपटाॅप एवं कम्प्युटर मिलेगा। वृद्धा पेंशन बढ़ाकर डेढ़ हजार रूपए कर दी जाएगी।
श्री सिंह ने जनता से सुशासन व विकास के लिए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि पूर्वांचल का सम्यक विकास तभी संभव है जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in