Categorized | हरदोई

हरदोई हरियावां चीनी मिल मे किसान की हत्या, आक्रोषित हुये किसान

Posted on 10 February 2012 by admin

हरदोई की हरियावां डीएससीएल सुगर मिल मे मिल कर्मचारियो ने एक गन्ना किसान ग्राम कोट निवासी नन्हेभैय्या का लड़का पंकज पाण्डेय (20) गन्ना लेकर टैªक्टर ट्राली द्वारा गन्ना लेकर सुगर मिल आया था। तौल हो जाने के बाद ट्रैक्टर ट्राली को उसने लाइन मे खडा कर दिया। ट्राली को हटाने के लिये सुगर मिल कर्मचारियो मे उसका विवाद हो गया, विवाद बढ जाने पर क्रोधित होने पर मिल कर्मचारियो ने गन्ने से ही उसकी पिटाई करने लगे। जान बचाकर किसी प्रकार वो भागा, और अपनी ट्रैक्टर ट्राली आगे बढाने लगा, तब कर्मचारियो ने उसे खीचकर ट्रैक्टर के नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। चचेरा भाई राजाराम भी घायल हो गया। घटना से क्रोधित किसानो ने हंगामा काटा। तभी किसान अनन्त कुमार पाण्डेय, आत्माराम, प्रतिराखन और आशीष जब महाप्रबन्धक से मिलने गये तो सुरक्षा कर्मियो ने उन्हे भी पीटा। ये सुनते ही किसान अपना आपा खो बैठे। किसान समुदाय भडक गया, गार्डो द्वारा फायरिग करने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुची। तबतक हालात बिगड चुके थे। सूचना पर आसपास की थानो की पुलिस एएसपी रूचिता चैधरी, एसडीएम गुलाब चन्द्र, विधायक नितिन अग्रवाल भी मौके पर पहुॅचे। एएसपी के निर्देश पर महाप्रबन्धक कुलदीप सिह को हिरासत मे लेकर थाने पर भेजा गया। एएसपी ने सख्त कार्यवाही का अश्वासन दिया। मृतक के शव को पीएम हाउस पर भेजा। मिल महाप्रबन्धक कुलदीप सिह ने परिजनो को मुआवजा कर्मचारियो के विरूद्व कार्यवाही की बात कही। मृतक के पिता की तहरीर पर मिल के वरिष्ठ गन्ना अधिकारी मनोज सिह, प्रशासनिक अधिकारी रामपाल, सुपरवाइजर संजीव चावला, राहुल सिह, अजय मिश्रा के खिलाफ हत्या की रिपार्ट दर्ज हुई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in