Archive | राज्य

जनता की आशाओं पर उतरेगें खरे-सन्तोष पाण्डेय विधायक सपा

Posted on 07 March 2012 by admin

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सपा विधायक लम्भुआ सन्तोष पाण्डेय लोगो का अभिवादन करते अपनी जीत का श्रेय क्षेत्रीय जनता को दे उनकी आशाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। वही मौजूद जनता गगनभेदी नारे के साथ  उनका अभिवादन स्वीकार किया। सपा केा मिली बडी कामयाबी से उत्सुक यादव समुदाय के साथ ब्राम्हण, बैश्य, बर्मा, चैरसिया,निषाद,अल्पसंख्यक व अन्य पिछडे समुदाय के लोगो ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए सपा सुप्रीमो मुलायम ंिसह यादव व उनके बेटे अखिलेष सिंह यादव को बधाई दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सपा का लहराया परचम

Posted on 07 March 2012 by admin

सुलतानपुर जिले की पांच विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाचन में समाजवादी पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है । इसमे चार सीटो पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने बहुजन समाज पार्टी से यह सीट छीनी है तथा एकमात्र सुुलतानपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक ने तमाम झंझावातों के बीच अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे ।
जिले में पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र है जिसमे सुलतानपुर विधान सभा प्रत्याशी अनूप सण्डा को ५७८१० वोट, पीस पार्टी के प्रत्याशी एवं बसपा से विधायक रहे चन्द्रभद्र सिंह सोनू को ३२४५७, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद मो० ताहिर खां को ५०९९९ कांग्रेस प्रत्याशी संदीप तिवारी पिंटू को १०१७२ तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश पाण्डेय को २१४४३ मत मिले है । इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने बसपा के प्रत्याशी मो० ताहिर खां को हराकर अपना दोबारा कब्जा जमाया है ।
कादीपुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी के विजयी प्रत्याशी रामचन्द्र चैधरी को ९७२८३ बहुजन समाज पार्टी के भगेलू राम को ५९१७३ कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गौतम को ११९२९ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी काशीनाथ को ८७०० मत मिले है । यह सीट समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाजपार्टी से छीनी है ।
इसौली विधान सभा से समाजवादी पार्टी के विजयी प्रत्याशी अबरार अहमद खां को ४८८१३ बहुजन समाज पार्टी के नरगिस नायाब को २४१८१ कांग्रेस प्रत्याशी मुईद अहमद को ६००५ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम चन्द्र मिश्र को ११४७१ तथा पीस पार्टी के प्रत्याशी यश भद्र सिंह मोनू को ३४८७२ मत मिले है । यह सीट भी समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाजपार्टी से छीनकर जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया है ।
सदर विधान सभा से समाजवादी पार्टी के विजयी प्रत्याशी अरुण वर्मा को ७१९३८ बहुजन समाज पार्टी के राज उपाध्याय को ५१०३१ कांग्रेस प्रत्याशी जय नारायण तिवारी को ७१७४ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन सिंह को २४३८९ मत मिले है । यह सीट समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाजपार्टी से छीनी है ।
लम्भुआ विधान सभा से समाजवादी पार्टी के विजयी प्रत्याशी संतोष पाण्डेय को ७४३५२ बहुजन समाज पार्टी के विनोद सिंह को ५६९८० कांग्रेस प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा को २४५३४ भारतीय जनता पार्टी के प्र्रत्याशी जय सिंह उर्र्फ जय बाबा को ६५३७ मत मिले है । यह सीट भी समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाजपार्टी से छीनी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलायुक्त ने ली ताज महोत्सव की तैयारी बैठक

Posted on 06 March 2012 by admin

commissioner-agra-alongwith-dm-holding-taj-mahotsav-meetingमहोत्सव की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जायेंगा।

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने कहा हैं कि ताज महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए पर्यटन उद्योग से जुडी संस्थाओं के साथ-साथ अन्य उद्योगों तथा संस्थाओं के पदाधिकारी स्वैच्छा से आगे आकर सहयोग करें, जिससे कि सभी के सक्रिय योगदान से आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मोटर स्पोर्टस रैली तथा खेलों के आयोजन भी ताज महोत्सव में कराये जायेंगे।
आयुक्त आज यहां ताज महोत्सव-2012 के आयोजन हेतु तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने महोत्सव के दौरान बडी संख्या में वाहनों के आवागमन को देखते हुए अन्य उपयुक्त स्थलों पर पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक (यातायात) को शिल्पग्राम में स्थानिय स्तर पर नागरिकों तथा संबंधित संस्थाओं के साथ बैठक आयोजन के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने शिल्पियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। बैठक में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श किया गया। इस वर्ष प्रयोग के रूप में दो कार्यक्रमों- के0के0 नाइट तथा अलका याज्ञनिक के कार्यक्रमों के लिए टिकट व्दारा प्रवेश की व्यवस्था पर सहमति प्रकट की गयी। टिकट वितरण की सुविधा आॅनलाइन कराने के लिए भी विचार किया गया। उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन तथा मुशायरें का आयोजन सूरसदन में होगा। इन कार्यक्रमों का संयोजक आर0टी0ओ0 को बनाया गया है।

ताज महोत्सव में भारत सरकार व्दारा प्रायोजित शिल्पियों के लिए 125 स्टाल हथकरधा विभाग, भारत सरकार व्दारा प्रायोजित शिल्पियों के लिए 100 स्टाल, रहेंगे। इनके अलावा जूट काउन्सिल, जिला उद्योग केन्द्र, नाबार्ड, शिल्पहाट के शिल्पियों आदि के लिए भी स्टाल निर्धारित किये गये है।
डी0आई0जी0 असीम अरूण ने पार्किंग सुविधा सुरक्षा, यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मोटर स्पोर्टस क्लब की ओर से राजीव गुप्ता ने ताज महोत्सव में मोटर रैली आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पर्यटन संस्थाओं की ओर से राजीव सक्सैना ने सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।
बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त सहित जल संस्थान, वाणिज्यकर, परिवहन, पर्यटन, उद्योग, अग्निशमन, शिक्षा, नगर निगम, आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा पर्यटन से संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अवैध खनन का यह गोरखधंधा प्रदेश की बसपा सरकार के संरक्षण में एक लम्बे अर्से से चल रहा है

Posted on 05 March 2012 by admin

s-1भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज सोनभद्र जिले के बिल्ली गांव का दौरा किया। जहाँ दिनांक 27 फरवरी 2012 को अवैध खनन के चलते की गयी ब्लास्टिंग में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घटना के तुरन्त बाद घटनास्थल का दौरा करना चाहते थे लेकिन प्रशासन की हठधर्मिता के कारण उस समय घटनास्थल पर नहीं जा सके। आज श्री शाही घटना में मौत के शिकार हुये लोगों के परिवारों से मिले और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
श्री शाही ने कहा कि अवैध खनन का यह गोरखधंधा प्रदेश की बसपा सरकार के संरक्षण में एक लम्बे अर्से से चल रहा है। जिसके चलते प्रदेश के राजस्व को लगभग 20 हजार करोड़ की क्षति हुई है। प्रेस से वार्ता करते हुये श्री शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मायावती के 100 घोटालों का एक तथ्यपरक दस्तावेज जारी किया था जिसमें खनिज घोटाले और अवैध खनन की प्रमुखता से चर्चा की थी। पार्टी को अपेक्षा थी कि सरकार अवैध खनन को सख्ती से रोकेगी और खनिज क्षेत्र में हो रहे इस घोटाले की जांच कर जिम्मेदार लोगोें के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। परन्तु सरकार के संरक्षण और मिलीभगत के कारण यह कार्य निरन्तर जारी है। जिसकी परिणामस्वरूप बिल्ली गांव की यह घटना घटित हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस घटना में हुई 13 मौतों के लिये जिला प्रशासन, खनिज विभाग, पुलिस तथा बीएसपी सरकार जिम्मेदार है। उन्होनें घटना की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ 302 का मुकदमा दायर करने की मांग की। श्री शाही ने कहा कि यह प्रशासनिक उदासीनता अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। उन्होनें घोषणा की कि प्रदेश उपाध्यक्ष केदार नाथ सिंह की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी। ताकि इससे जुड़े सारे तथ्य जनता के सामने आ सके।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केवल सोनभद्र जनपद में 100 से अधिक अवैध खनन चल रहे हैं और इस कार्य में 3500 ट्रक प्रतिदिन लगे हुये हैं। जिसके कारण प्रदेश राजस्व को लगभग 50 लाख रूपये प्रतिदिन के हिसाब से क्षति पहुँच रही है। उन्होंनें कहा कि जिला प्रशासन तथ्यों को छिपा रहा है। यही कारण है कि उनको घटनास्थल पर आने से रोका जा रहा है था। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि बचाव और राहत कार्य में शिथिलता बरती गयी और अभी भी पत्थरों के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
भाजपा अध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों को प्रतिव्यक्ति 10 लाख तथा घायलों को ढाई लाख मुआवजा देने की सरकार से मांग की है। श्री शाही ने पार्टी की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25 हजार और घायलों को 10 हजार रू0 की दिये जाने की भी घोषणा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आतंकवादियों के प्रति प्रदेश सरकार का बहुत लचर रवैया है

Posted on 04 March 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज कुशीनगर जनपद के अहिरौली गांव का दौरा किया जहां एक मकान में हुए विस्फोट में दो महिलाओं के चिथड़े उड़ गए थे। श्री शाही ने गांव में दौरे के बाद पे्रस से वार्ता करते हुए कहा कि यह विस्फोट इतना भयानक एवं शक्तिशाली था, जिससे आधा दर्जन मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
श्री शाही ने कहा कि यह विस्फोट बसपा नेता के घर पर हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आतंकवादियों के प्रति प्रदेश सरकार का बहुत लचर रवैया है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की उच्च स्तरीय मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले बस्ती के बसपा नेता के यहां अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। इसके अलावा अलीगढ़ और कानपुर में भी इसी प्रकार के अवैध हथियार बरामद हुए थे।
श्री शाही ने कहा कि शासन-प्रशासन की चुप्पी और ढिलाई के कारण इस तरह के तत्वों की सक्रियता बढ़ी है जो प्रदेश की अमन-शांति के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि एक विशेष समुदाय के लोगों के यहां ही विस्फोटकों का मिलना एक बड़ी गंभीर साजिश प्रतीत होती है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस प्रकार की घटनाओं की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की आंखे खुलनी चाहिए और कड़ी जांच कर अपराधियों को जेल भेजा जाना चाहिए।
इस मौके पर श्री शाही के साथ कुशीनगर के जिला महांमत्री हरिशंकर राय, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री मारकण्डेय शाही, देवरिया जिलाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद, पडरौना से भाजपा प्रत्याशी रामधारी गुप्ता, छेदीराम, अमरचंद जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन के लिए लगी लम्बी कतारें

Posted on 04 March 2012 by admin

5 काउन्टरों पर किए जा रहे हैं पंजीयन

प्रदेश में  सपा की सरकार बनने की आहट से जिले के सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगार युवक-युवतियों की पंजीयन कराने के लिए लम्बी कतारें लगी हुई हैं। सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन कराने के लिए 5 काउन्टर बनाये गये हैे, जहाॅ पर बेरोजगार युवक-युवतियाॅ सबेरे से ही लाइन में लग जाते हैं। ज्ञातब्य है कि पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बेेरोजगारों को 500 रु0 बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने सरकार बनने पर अपना वादा निभाया था, सपा सरकार जाते ही प्रदेश में जब बसपा सरकार बनी तो बेरोजगारी भत्ता बन्द कर दिया और बसपा सुप्रिमों ने घोषणा की कि हम बेरोजगारी भत्ता नहीं, रोजगार देंगे। किन्तु पूरे कार्यकाल में माया सरकार ने रोजगार के एक भी अवसर नहीं मुहैया करवाये। उल्टे बेरोजगारों के मुॅह से निवाला ही छीन लिया। सपा सरकार बनने की आहट भॅाप कर बेरोजगारों ने पुनः पुजीयन करवाना शुरु कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर छापामार कार्यवाही-अपर जिलाधिकारी

Posted on 02 March 2012 by admin

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थों की उपलब्धता खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं तत्संबंधी नियमावली के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही कराये जाने एवं होली के त्यौहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों को बनाने व अपमिश्रित खाद्य/पेय पदार्थों का बिक्रय करने वाली दुकानों/गोदामों पर प्रभावी रोकथाम हेतु आकस्मिक छापामार/प्रर्वतन कार्यवाही सुनिश्चत करें।
उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने आवंटित कार्य क्षेत्र में संबंधित एस0डी0एम0 से सम्पर्क कर उनके पर्यवेक्षण में नियमानुसार छापा मार/प्रर्वतन कार्यवाही करें। और यह सुनिश्चित किया जायें कि क्षेत्र में मिलावटी खाद्य व पेय पदर्थों को बनाने व अपमिश्रित खाद्य/पेय पदार्थों का बिक्रय न होने पायें। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट, समस्त अपर नगर मजिस्ट्रट तथा सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को भी निर्देश दिये हैं कि वे अपने पर्यवेक्षण में कार्यवाही करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतगणना हेतु सभी मुकम्मल इन्तजाम समय से पूर्व किये जाय-जिलाधिकारी एम.के.एस.सुन्दरम

Posted on 02 March 2012 by admin

untitled-1हरदोई जिला प्रशासन विधानसभा के सामान्य निर्वाचन के मतदान के बाद अब प्रशासन का पूरा जोर मतगणना को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाना अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कटिबद्ध है। डी0एम0 ने रिटर्निंग अफसरों के साथ इसके बावत बैठक की इस अवसर पर कहा मतगणना के लिए एजेण्ट बनाने का कार्य तीन मार्च की शाम को फार्म जमा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये डी0एम0 ने बैठक में सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति या सरकारी कर्मचारी को एजेण्ट बनाने पर आयोग के निर्देश पर पाबन्दी लगायी है। उन्होने रिटर्निंग अफसरों से कहा मतगणना एजेण्ट प्रत्याशी हेतु 3मार्च की शाम तक फार्म 18 भरकर दो फोटोग्राफ के साथ जमा कर दें जिसमें एजेण्ट विधानसभा क्षेत्र का निवासी मतदाता पहचान पत्र धारक फोटोयुक्त पर्ची आवश्यक है। आवश्यकता हेतु पुलिस का सत्यापन रिपोर्ट भी लगानी होगी यह अनिवार्य है। मतगणना हाल के अन्दर प्रत्याशी मतगणना अभिकर्ता, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना में लगे कर्मचारी के मोबाइल फोन माचिस लाइटर या अन्य ज्वलनशील पदार्थ या हथियार ले जाने पर पूर्णतया रोंक है। जिलाधिकारी ने कहा कि 7.30बजे स्ट्रांग रूम खोलने के पश्चात 8बजे मतगणना प्रारम्भ होने से पहले बैलट ईवीएम की मतगणना 8 बजे प्रारम्भ करने का निर्देश दिया। मतगणना स्थल पर ब्लैक बोर्ड लगाने, चक्रवार गणना उसके परिणाम प्रदर्शन तथा उपस्थित वाहनों को सी0एस0एन0डिग्री कालेज पार्किंग में जमा करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर सी0डी0ओ0 आनन्द कुमार द्विवेदी ए0डी0एम0 राकेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट लालमणि आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 गरीब क्यों है मुझे ईष्या होती है

Posted on 02 March 2012 by admin

mभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज आयोजित चुनावी जनसभाओं में बोलते हुए कहा कि मुझे उ0प्र0 केे कई गांवों में जाने का मौका मिला। उ0प्र0 गरीब क्यों है मुझे ईष्या होती है। मैं किसान का बेटा हॅू। अपने द्वारा संचालित 3 चीनी मिलों के माध्यम से मैंने 50 हजार युवाओं को रोजगार दिया है। उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बनने पर हम लाखों युवाओं को रोजगार मुहैया करायेंगे।
श्री गडकरी ने कहा कि उ0प्र0 के गांवों की बदहाली, पढ़ाई के कमजोर स्तर और चिकित्सा की अव्यस्था व खराब सड़कों के लिए सपा-बसपा-कांगे्रस जिम्मेदार है। ये सारे दल जातिवाद की राजनीति करते हैं। कांगे्रस ने देश को चूना लगाया, केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा किए गए घोटालों ने सारी सीमांए पार कर दी। उन्होंने कहा कि जब तक कांगे्रस रहेगी तब तक भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। सोनियां का एक ही सपना है कि राहुल कब देश के प्रधानमंत्री बनंे। इसी प्रकार सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को अपने पुत्र अखिलेश को उ0प्र0 का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा है। उन्होंने मायावती को होलसेल की दुकान तो अजीत सिंह को टैक्सी कहा।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बनने पर हम इसे प्रथम विकसित राज्य बनाएंगे। मजहबी आरक्षण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट पाने के लिए कांगे्रस-सपा-बसपा पिछड़ों के कोटे में डांका डालकर उनका नेवाला छीन रही है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी। हम विकास की राजनीति करना चाहते हैं। भाजपा उ0प्र0 में सुशासन, भ्रष्टाचार व गुण्डई मुक्त सरकार देंगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सपा-बसपा-कांगे्रस के नेताओं ने शासन नहीं किया बल्कि दबंगई किया व स्वयं का विकास किया। ये लोग जनता के पसीने की कमाई का दोहन व शोषण किए, घोषणा किए, वादे किए, पांच वर्ष पूरे किए लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। उ0प्र0 को सिर्फ तबाही, बदहाली, लूट, अत्याचार, दुराचार, हत्या तथा भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा के राजनैतिक मैनेजरों को उत्तर प्रदेश की जनता के जनादेश का साफ एहसास हो चुका है, यह भी महसूस हो चुका है कि भ्रष्टाचार, घोटालों, मंहगाई, अपराध के प्रतीक बन चुके राजनैतिक दलों के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश के साथ जनादेश आ रहा है, धर्म-जाति के पिटे पिटाए फार्मूले से सत्ता के सिंहासन का सपना देखने वाले लोगों में निराशा साफ दिख रही है। इसी लिए यह दल जनादेश पर नहीं जुगाड़ के सहारे सत्ता का सपना देख रहे हैं।

g-mप्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही हम बसपा के भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। जो कारखाने ठप्प पड़े हैं उनको गति प्रदान करेंगे। उन्होंने नारा दिया कि ’तिलक तराजू और तलवार-पलटो माया की सरकार’। श्री शाही ने कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में जनता अत्याचार, दुराचार कदाचार से त्रस्त रही। लूट खसोट, भ्रष्टाचार, बलात्कार, हत्याओं का बोलबाला रहा। ऐसी सरकार से बचने के लिए तथा भयमुक्त शासन, रोजगार परक अवसर, शिक्षा की सुविधाओं, किसानों को उपज का उचित मूल्य, महिलाओं व वृद्धों को सम्मान और प्रदेश में खुशहाली व विकास, उद्योग धंधों की स्थापना के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी। ऐसे विकसित प्रदेश की परिकल्पना को भाजपा साकार रूप देगी।  उन्होंने कहा कि इतनी बटन दबा दो और कमल खिला दो कि पूरा प्रदेश भाजपा मय हो जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होगी और दोषी जेल की सलाखों के पीछे होंगे

Posted on 02 March 2012 by admin

01-optimizedभारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह बात खुलकर सामने आ गई है कि विेदशों में काफी बड़ी मात्रा में कालाधन जमा है। भारत की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सी.बी.आई. के निदेशक (डायरेक्टर) ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कहा है कि भारत का करीब 500 अरब डालर यानी 25 लाख करोड़ रूपए का कालाधन विदेशी बैंकों में जमा है।
श्री सिंह ने कहा कि यह सारा कालाधन भ्रष्टाचार और अन्य अवैध तरीकों से एकत्रित हुआ है। केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार इस कालेधन को भारत वापस लाने के लिए गंभीर नहीं है। सरकार ने देश की संसद में कहा था कि विदेशों में बहुत कम कालाधन जमा है, जबकि इस सरकार के अन्तर्गत काम करने वाली एजेंसी सी.बी.आई. का दावा इसके ठीक विपरीत है। -प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जी से यह देश जानना चाहता है कि सच्चाई क्या है ?
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक तरफ यह दावा करती है कि उसे सपा और बसपा का समर्थन नहीं चाहिए। यदि कांग्रेस वाकई सच बोल रही है तो प्रधानमंत्री को तत्काल राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सपा और बसपा से समर्थन लेने से इंकार करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में चाहे सपा हो, बसपा हो या कांग्रेस पार्टी हो, सभी भ्रष्टाचार के मामले में एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। जिस दिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होगी और दोषी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार मजहबी आरक्षण की बात कर देश और प्रदेश में विभाजनकारी एजेंडा चला रही है। शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से पिछड़े लोगों को आरक्षण दिया जाना चाहिए चाहे वह किसी भी मजहब, जाति या पंथ का हो मगर आरक्षण का आधार मजहब को नहीं बनाया जाना चाहिए। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1961 में ही मजहब आधारित आरक्षण का विरोध करते हुए कहा था कि ‘मजहबी आरक्षण न केवल एक गलती है बल्कि एक ऐसी भयंकर भूल है जिसका प्रभाव विनाशकारी सिद्ध होगा।’ कांग्रेस आज नेहरू जी की नीति को भूल चुकी है। यदि भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी तो मजहबी आरक्षण का कोटा समाप्त किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in