Archive | राज्य

ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की धनराशि कहाँ खर्च हुयी कोई तो बताये

Posted on 24 March 2012 by admin

हरदोई जनपद के ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवा को सुधारने के लिए एनआरएचएम के तहत चलायी गयी योजनाओं में धनराशि जो आबंटित की गयी साफ-सफाई स्वास्थ्य देखभाल पर ग्राम प्रधान को समिति का अध्यक्ष बनाकर एएनएम को सचिव बनाकर समिति का गठन किया गया उसके बाद प्रधान और सचिव के संयुक्त खाते में धनराशि भेजी गयी जिसमें कुंओं की देखभाल दवाई सफाई असहाय मरीजों को अस्पताल पहुँचाने की जिम्मेदारी तय की गयी इसलिए वर्ष 2008 से शुरू इस योजना में सभी ग्राम पंचायतों को जो 1101 हैं। ग्राम स्वच्छता समितियों  में 5हजार रूपये के हिसाब से 55लाख की धनराशि अवमुक्त की गई फिर मई 2008 मे एक ही किश्त में यह राशि भेजी गई वर्ष 2009 में 5-5हजार की दो किश्तों में 1करोड़ 10लाख रूपये भेजे गये। वर्ष 2010 में यही क्रम चला वर्ष 2011 में पहली किश्त में 10-10हजार रूपये के हिसाब से 1करोड़ 10लाख भेजे गये इस प्रकार वर्ष 2008 से 2011 तक इन समितियों में 3करोड़ 85लाख रूपये दिये गये 2011 के बाद यह धनराशि नहीं भेजी गयी इस धनराशि का कब कहाँ और कैसे खर्च किया गया क्या जनपद का कोई अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है। सीएमओ डा0तिवारी का कहना है कि हिसाब लेने का काम स्वास्थ्य विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। हम केवल यही बता सकते हैं कि धनराशि का उपयोग सही जगह पर सही उपयोग में किया गया। गड़बडी की बात जब आयेगी तब कार्यवाही की जायेगी परन्तु धनराशि कहाँ और कैसे खर्च हुयी यह जानकारी नहीं दे पाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई शहर में दिन दहाड़े महिला की हत्या मचा हड़कम्प

Posted on 24 March 2012 by admin

हरदोई कोतवाली शहर के मोहल्ला आजाद नगर ब्रम्हपुरी का क्षेत्र में पिहानी कस्बे के शिक्षक वासुदेव प्रजापति का मकान है उसमें उनका पुत्र संजय प्रजापति पत्नी गीता प्रजापति (30) रहते हैं संजय नार्मल स्कूल के सामने अपने चाचा की सोने चांदी की दुकान में काम करता है। गुरूवार को प्रतिदिन की तरह वह दुकान पर गया था। संजय के मुताबिक शाम 4बजे पड़ोस में रहने वाली उसकी चचेरी बहन मधु ने उसे घर खुला होने की जानकारी दी तब वह घर आया मुख्य द्वारा खुला पाया बाहर कमरे में बेड के नीचे उसकी पत्नी रीता का अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा था। पेट पर धारदार हथियार का घाव था रीता प्रजापति तब उसने शोर मचाया साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी सूचना मिलने पर कोतवाल उदय प्रताप सिंह मय फोर्स के पहुँचे जहाँ पर शव पड़ा था वहाँ का फर्श धोया गया था मृतका के पड़े खून के धब्बे को मिटाने में उसी की धोती का प्रयोग किया गया कमरे का कुछ सामान अस्त व्यस्त करके पलंग को आड़ा तिरछा करके लूट का नाम देने की कोशिश लग रही थी पति संजय ने घटना के विषय में केवल इतना ही बताया किसी परिचित का हांथ होने की सम्भावना पुलिस प्रकट कर रही है दूसरी तरफ मोहल्ले के लोगों के जहन में कई सवाल हैं जिनमें मुख्यतया साड़ी शरीर में लिपटी पायी गयी शरीर का कोई जेवर जैसे कान के बुन्दे, कले की चेन या अन्य कोई सामान छुआ या गायब नहीं पाया गया पलंग इधर-उधर जरूर हुआ परन्तु उस पर रखे कपड़े करीने से लगे हुए थे ड्रेसिंग टेबिल पर पानी का लोटा जो फर्श धोने के काम आया था रखा था सबसे बड़ी बात यह है कमरा अन्दर से बन्द बाहर ताला लगा था और चाबी संजय के पास थी हकीकत कुछ और बयान कर रही है पुलिस फिंगर प्रिन्ट और मोबाइल के सहारे जाँच में लगी संजय की पत्नी रीता के साथ 2002 में शाहजहाँपुर कोतवाली मोहल्ला महमंद की पुत्तूलाल के साथ शादी हुई थी दस वर्ष बीतने पर भी कोई संतान का न होना परिवारिक सूत्रों के अनुसार संतान के लिए इलाज भी करवाया गया यह भी एक कारण बन सकता है किरायेदार आशीष पत्नी प्रिया के साथ दो दिन पूर्व पहले साढ़ू के घर फिर अपने निजी घर चला गया यह परिस्थितियां साजिश का ही नाम दे रही हैं। कोतवाल का कहना है खुलासा अतिशीघ्र होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सडकों को गढढा मुक्त रखने का दावा पूरी तरह से फेल

Posted on 23 March 2012 by admin

ऽ    चोटहिल हो रहे हैं यात्री

राष्ट्रीय मार्ग ५६ वाराणसी सुलतानपुर का गढढा मुक्त रखने का दावा पूरी तरह से फेल हो चुका है ।
सुलतानपुर जनपद के दोमुहा पर पहुंचते ही गाडियों की खडखडाहट और जम्पिंग सवारी गाडियों में बैठे यात्रियों को स्वतः सावधान कर देती है कि राष्ट्रीय मार्ग का दोमुहा स्थान आ गया है यही से शुरु हो जाती है गढढा युक्त सडक । अगर यात्री संभल कर न बैठे तो उन्हे चोटहिल होने से कोई नही रोक सकता । विशेष परेशानी तो छोटे टायरवाली गाडियों के लिये हो जाती है जब वे स्पीड मे गढढे में जा पहुंचती है तो असन्तुलित हो जाती है ।
क्षेत्र के कामतागंज बाजार भदैया, आनापुर, नरायनगंज की सडक तो इतनी खराब हो चुकी है तथा गढढे हो चुके है कि कभी बडी दुर्घटना भी हो सकती है ताज्जुब की बात है कि राष्ट्रीय मार्ग होते हुए भी अधिकारियों की निगाह इस सडक पर नही जा रही है जबकि प्रदेश की राजधानी तक जाने वाली अधिकारियों की महत्वपूर्ण गाडियां भी इसी मार्ग से होकर गुजरती है ।
राष्ट्रीय मार्ग के अलावा दोमुहा से धरौली पखरौली होते हुए राहुल टाकीज तक जाने वाला जनपदीय मार्ग सार्वजनिक निर्माण विभाग के घटिया निर्माण को मुुंह चिढा रहा है । प्रधानमंत्री सडक योजना के अन्तर्गत बनी यह सडक घटिया निर्माण के कारण सालभर के अन्दर ही उखडने लगी तो जगह जगह गति अवरोधक नियमो को ताक पर रख कर बना दिये गए ।
शायद ही जिले में कोई ऐसी रोड है जिसमें इतने ब्रेकर बने हो फिर भी सडक उखड गई है आने जाने वाले वाहन एक तरह गढढे से परेशान है तो दूसरी तरफ बिन बुलाये मेहमान की तरह जगह जगह बिना जरुरत बने ब्रेकर से बडी गाडियों का इस रोड पर से आना जाना भी प्रतिबन्धित कर दिया गया है लेकिन सडक की मरम्मत का ध्यान किसी अधिकारी को नही है । ऐसी ही जनपदीय सडक लम्भुआ क्षेत्र के ग्रामीण इलाके बरेहता से परजनपटटी होते हुए गारबपुर जाने वाली की है । बरेहता से परजनपटटी की सडक पर डामर नही रह गया है गिटिटयों पर चलना ग्रामीणो की मजबूरी बन गयी है बीच में टूटी पुलिया अनजान मुसाफिर को दुर्घटना का आमंत्रण दे रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2012 में विदेशों से भी प्राप्त हो रही हैं प्रविष्टियां

Posted on 22 March 2012 by admin

25 मार्च से लगेगी शिल्पग्राम में प्रदर्शनी।

compet ताज महोत्सव-2012 के अन्तर्गत इस वर्ष सूचना विभाग, आगरा तथा फोटोग्राफर्स क्लब आफ आगरा की ओर से करायी जा रही प्रतियोगिता के लिये न केवल स्थानीय फोटोग्राफी प्रेमियों, अपितु अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया तथा देश के अन्य नगरों से भी प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात के व्यक्तिगत प्रयासों तथा फोटोग्राफर्स क्लब के सक्रिय सहयोगियों के कारण व्दितीय बार कराये जा रहें, इस आयोजन की थीम “ अतिथि देवो भव:- आगरा के स्मारक “ रखी गयी है।
आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से एक ई-मेल के माध्यम से भेजी गयी प्रविष्टि में श्रीमती संहिता बनर्जी ने बताया कि, “ यह फोटोग्राफ मेरी विगत माह की संक्षिप्त भारत यात्रा के दौरान खींचे गये हैं। मैं एक शिक्षक हूॅ और फोटोग्राफी मेरे लिए पे्ररणा तथा आनंद का स्त्रोत है। फोटोग्राफी से मुझे विश्व को नये प्रकाश में देखने का अवसर मिलता है। “
प्राप्त प्रविष्टियों की प्रदर्शनी 25 मार्च को शिल्पग्राम में लगायी जायेंगी। प्रतियोगी जनपद आगरा के स्मारकों की बैकड्राप में निर्धारित थीम पर 10ग्12 आकार में अपने फोटोग्राफ भेज सकते हैं जिसके लिए प्रविष्टियां भेजने की कोई सीमा नही रखी गयी है। अर्थात एक प्रतिभागी एक से अधिक प्रविष्टि भेज सकते है लेकिन प्रविष्टियों के साथ एक घोषणा पत्र में यह स्पष्ट करना होगा कि संबंधित प्रविष्टि में भेजे गये फोटोग्राफ उनके व्दारा ही शूट किये गये है। विपरीत तथ्य पाये जाने पर प्रविष्टि को निरस्त किया जा सकता है।
इस प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 10 हजार रू0, व्दितीय पुरस्कार 7500 रू0, तृतीय पुरसकार 5000 रू0 के साथ एक-एक हजार रू0 के पांच सान्तवना पुरस्कार भी रखे गये है। साथ ही सभी प्रतियोगियों को ताज महोत्सव व फोटोग्राफी आयोजन समिति की ओर से प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे।
लोग ताज महोत्सव आगरा-2012 की वेबसाइट tajmahotsav.org तथा facebook/tajmahotsavagra पर उपलब्ध प्रतियोगिता के फार्म डाउनलोड कर इसमें भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए 24 मार्च, 2012 की सांय 6 बजे तक 3 स्थानों पर प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। यह स्थान हैं उप निदेशक, सूचना कार्यालय, 50-डी पुरानी ईदगाह कालोनी आगरा (फोन नं0 0562-2420012), 43 नेहरू नगर आगरा जो कि फोटोग्राफर्स क्लब आगरा का स्थानीय कार्यालय है तथा ए0एन0आई0 न्यूज एजेन्सी, 57/2 कावेरी सेन्टर, संजय प्लेस आगरा।
यदि किसी को ई-मेल से फार्म प्राप्त करने हों तो sahilfauzdar@hotmail.com अथवा उनके मो0 नं0 09927026790 तथा upinfoagra@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही इस आयोजन के सहयोगी श्री ब्रजेश सिंह से उनके मो0 नं0 9412723023 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राहत कार्यों की कार्ययोजना अविलम्ब दें- जिलाधिकारी

Posted on 22 March 2012 by admin

प्रशिक्षण, पूर्व तैयारी व उपकरणों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखे

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये हैं कि संबंधित विभागों के अधिकारी सूखा एवं बाढ राहत कार्यों की कार्य योजना अविलम्ब प्रस्तुत कर दें और क्षमता निर्माण जैसे प्रशिक्षण, पूर्व तैयारी तथा उपकरणों की समुचित व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया जायें।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम आसरें ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों व्दारा तैयार कार्य योजना की समीक्षा की और बाढ तथा सूखा राहत कार्यों के संबंध में निर्गत शासनादेशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये। कि वह अपनी तहसील की बाढ चोैकियों पर तैनात लेखपाल एवं कानूनगों के नाम व पदनाम एवं उनके मोबाइल नम्बर अंकित कर आख्या प्रस्तुत करें।
श्री राम आसरे ने कहा कि बाढ राहत हेतु आवश्यक कार्यों को चिन्हित कर लिया जायंे। सूखा हेतु हैण्डपम्पों की ब्लाक वार आवश्यकता तथा अपने वार्ड की सूची बी0डी0ओ0 से संकलित कराकर तथा नगरीय क्षेत्र की सूची अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के माध्यम से संकलित कराकर कार्यवाही की जानी होगी। पेयजल समस्याग्रस्त इलाकों को चिन्हित कर लें। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक हैं कि पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर बाढ जैसी दैवी आपदा तथा उससे उत्पन्न स्थिति का सामना करने के लिए पहले से ही तैयारी रखी जाये ताकि जन एवं धन की हानि न हो और पीडित व्यक्तियों को अविलम्ब राहत पहुचाना सम्भव हो सके।
बैठक में अधीक्षण अभियंता आ0वि0प्रा0, आर0सी0 रावत, जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्रा, परियोजना निदेशक रामरक्ष पाल सिंह, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी एवं सिंचाई, विद्युत, जल निगम, कृषि, पशुपालन, नलकून, लधु सिंचाई, नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वाह री उन्नाव पुलिस ! आखिर रूकवा ही दी अवैध वसूली!!

Posted on 22 March 2012 by admin

टैंपों व बस स्टैण्डों पर कब्जेदारी को लेकर घमासान के मुद्दे को लेकर काफी दिनों से षहर में गहमा गहमी का माहौल चल रहा था सत्ता पक्ष के ही प्रमुख लोगों की आपस में टकरार तक बन आयी थी। समाचार पत्रों में नित्य छप रही वारदातों को देखते हुये पुलिस अधीक्षक के निर्देष पर कोतवाली प्रभारी का मूड घूमा व और षहर के सभी बस व टैपांें अड्डों पर हो रही अवैध उगाही बंद कराई गयी। पुलिस के इस रूख से कब्जेदारी के हौसलें पस्त नजर आ रहे हे। सोमवार को जिला अस्पताल के पास टैम्पों अड्डे पर कब्जेदारी के लिए बलवा हुआ था। कल्याणी देवी में हुई गोलीबारी के चलते कोतवाली पुलिस पूरे दिन पसीना बहाती रही।
पुलिस अधीक्षक प्रषांत कुमार ने निर्देष पर कोतवाली पुलिस अपनी गाड़ी में माइक से षहर में घूमघूम कर अड्डों की वसूलीहेतु  चेतावनी दी पुलिसकार्यवाही से अड्डा संचालकों में खलबली मची रही। छोटभइया नेता मोबाइल कानों में लगाये हैलों करते रहे परन्तु देर षाम जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी से बात करने पर उन्होनें बताया कि स्टैण्डों एवं पड़ाव अड्डों पर कब्जेदारी को लेकर घमाषान से पार्टी का कोई भी लेना देना नहीं है। इस मसले पर हमें कुछ नहीं कहना है।
परन्तु षाम होते होते कुछ अड्डों पर टोकन लेने की बात ड्रइबरों द्वारा बतायी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने हाथरस के पास हुई दुर्घटना में 15 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 21 March 2012 by admin

  • मृतकों के परिवारजनों को 01-01 लाख रूपये,
  • गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये व
  • मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रूपये देने की घोषणा
  • राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज हाथरस के पास एक मानवरहित रेल क्राॅसिंग पर हुई दुर्घटना में 15 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने दुर्घटना के मृतकों के परिवारजनों को एक-एक लाख रूपये तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये व मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रूपये देने की घोषणा की है। उन्हांेने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
ज्ञातव्य है कि आज सुबह मथुरा से कासगंज जा रही पैसेन्जर ट्रेन से मेडू स्टेशन के पास एक मानवरहित क्राॅसिंग पर टाटा मैजिक की टक्कर हो गई जिसमें 15 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 03 घायल हो गये, जिसमें 02 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं, घायलों का इलाज चल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

17 लोगों की मौत और दो लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने पर गहरा दुःख जताया

Posted on 21 March 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने हाथरस जंक्शन के पास मेंडू क्रासिंग पर मैजिक-टेªन टक्कर में 17 लोगों की मौत और दो लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने पर गहरा दुःख जताया है। यह दुर्घटना आज प्रातः मथुरा-कासगंज पैसेंजर टेªेन से एक मानवरहित क्रांसिग पर हुई। उन्होने मृतकों के आश्रितों के प्रति अपनी शोक संवेदना जताई है। इस दुर्घटना पर प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी गहरा दुःख जताया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कर वृद्धि पर सर्राफा बाजार रहा बन्द एक करोड़ का कारोबार प्रभावित

Posted on 21 March 2012 by admin

हरदोई का सर्राफा बाजार केन्द्र सरकार के आम बजट में करों की बढ़ोत्तरी पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के बैनर तले व्यापारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शन करके अपनी-अपनी दुकानें बन्द रखी विरोध प्रदर्शन में सर्राफा व्यवसाईयों ने केन्द्रीय उत्पाद एवं अन्य शुल्क लगाये जाने पर आभूषणों में वृद्धि के विरोध में बन्द करके कारोबार ठप्प रखा उनका कहना है कि जनपद में एक करोड़ का कारोबार नहीं हो सका। हरदोई सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित महेन्द्रा ने बताया कि जिले में 250सर्राफा की दुकाने हैं आभूषणों की बिक्री पर प्रति दस हजार की कीमत पर 250रूपये की वृद्धि हो जायेगीं  इससे बाजार में हमारी बिक्री गिरेगी उन्होने बन्द को पूर्णतया सफल बताया। इस मौके पर योगेन्द्र मेहरोत्रा गोपाल ज्वैलर्स प्रेम प्रकाश गुप्ता, अमर गुप्ता आदि ने क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद अशोक रावत तथा महावीर सिंह को ज्ञापन देकर विरोध जताया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माँ एवं उसके बेटे की गला रेत कर हत्या कांशीराम कालोनी के वाशिंदों में उठे सवाल

Posted on 21 March 2012 by admin

हरदोई शहर की कांशीराम कालोनी की रहने वाली नीलम तथा उसके सात वर्षीय पुत्र के शव फर्रूखाबाद के अमृतपुर क्षेत्र में फेंके जाने एवं उनकी बरामदगी पर कालोनी के निवासियों में उनके मन के अन्दर कई सवालों ने असमंजस की स्थिति पैदा कर रहे हैं मृतका नीलम एवं उसके पति लक्ष्मी नरायण उर्फ मुन्ना जो बस चालक था दोनों में बहुत कुछ विवाद रहता रहा एक दूसरे पर इन विवादों के मामले भी दर्ज हैं मारपीट की ताजी घटना में 23फरवरी 11 में नघेटा रोड पर सरेआम नीलम ने अपने पति की बस को रोंका और पति की चप्पलों से पिटाई भी की थी इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज हो चुकी है। पड़ोसियों के अनुसार नीलम के पास एक मंझिला गांव का प्रधान सहित संदिग्ध लोगों का आना जाना था कांशीराम कालोनी हरदोई निवासी मृतका नीलम और उसके बेटे का शव जब अमृतपुर (फर्रूखाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर रामगंगा सोतानाले पर गाँव के चैकीदार ने मंहिला एवं उसके बेटे का शव देखा सूचना पर एएसपी बी0बी0मिश्रा, सी0ओ0 अभय गुप्ता, थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सागर मौका मोआइना में पाया शव के पास पर्स उनमें कागज और मोबाइल नं0 जो पाये गये उनसे जब सम्पर्क किया गया तो फोन रिसीव करने वाली विशेष बाल श्रम विद्यालय बहरा सौदागर हरदोई की प्रबन्धक कुसुम अग्रवाल ने बताया मृतका नीलम वर्मा (40) कांशीराम कालोनी ब्लाक बावन कमरा नं0621 हरदोई की रहने वाली है उनके स्कूल में एक साल पहले वह अनुदेशक रह चुकी है इसी स्कूल में उसका बेटा विशाल 7वर्ष पढ़ता था अपने पति लक्ष्मी नरायन उर्फ मुन्ना बस चालक से वह अलग रहती रही उससे उसका विवाद रहता था। फर्रूखाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भिजवाने के बाद हरदोई पुलिस को सूचना दी पुलिस ने जब उसके पति से घण्टाघर रोड स्थित बस अड्डे पर पूंछा तो उसके पति ने कहा कि हमारा उससे कोई सम्बन्ध नहीं है न हमें मालुम है वह कहाँ है उसके बच्चों ने भी माँ के गुम होने पर कोई भाव प्रकट नहीं किया नीलम की पड़ोसी राजेश्वरी एवं कुमोदिनी का कहना है वह कब आती है कहाँ जाती है क्या करती है किसी को कुछ नहीं मालुम उसके यहाँ संदिग्ध लोगों का और एक प्रधान का आना जाना था हम लोगांे का उससे कोई मतलब नहीं रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in