Archive | राज्य

जिला प्रशासन का निर्णय स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करके नकल रोकने के लिए अंकुश

Posted on 26 March 2012 by admin

हरदोई जनपद में बोर्ड परीक्षा में हो रही नकल को नियन्त्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाकर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रांे पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात करने का निर्णय लिया है जो परीक्षा प्रारम्भ से उसकी समाप्ति एवं सील लगने तक केन्द्रों पर मौजूद रहेंगे परीक्षा सम्पन्न करवाने के बाद उसे संकलन केन्द्र पर जाने की कार्यवाही भी देखेंगे नकल रोंकने के प्रयास में जिला प्रशासन हर सम्भव प्रयास करने में लगा है शिक्षा माफियाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एम0के0एस0सुन्दरम ने सर्वप्रथम बिलग्राम तहसील से ही इसकी शुरूआत स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति से प्रारम्भ कर दी है। इस क्षेत्र के चैहत्तर संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप मंे अफसरों को लगाया गया है क्योंकि 26मार्च को इण्टर गणित का प्रथम प्रश्नपत्र 27मार्च को जीव विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र 28मार्च को गणित द्वितीय का प्रश्नपत्र 29मार्च को जीवविज्ञान द्वितीय का प्रश्नपत्र 4अप्रैल को अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र 10अप्रैल को अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र परीक्षा हेतु स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की अनिवार्य तैनाती की गई है। इन अधिकारियों को डी0एम0 ने विशेष निर्देश देकर पेपर शुरू होने और सम्पन्न होने तक उनको सील लगने के बाद केन्द्रों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी दी गयी है। जिलाधिकारी के इस कदम से शिक्षा माफियाओं में खलबली मच गयी और वे जुगाड़ा का रास्ता निकाल रहे हैं। डी0एम0 के निर्देश के बाद अन्य जगहों पर भी तहसीलों में इसी प्रकार की व्यवस्था करने के इन्तजामात करने की मांग डी0एम0 से जनसाधारण ने की है दूसरी तरफ तीन विद्यालयों ने जो बिलग्राम स्थित केन्द्रों पर कापियाँ चार घण्टे बाद पहुँचायी थी उनमें माता फूलमती विद्यालय, श्रीकृष्ण आर्यल विद्यालय, रूपरानी राजाराम विद्यालय के खिलाफ तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों स्कूल कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अब ग्रामीण छात्र भी करेंगे आनलाइन पढ़ाई बी0एस0एन0एल0 ने जिम्मेदारी उठाई

Posted on 26 March 2012 by admin

हरदोई जनपद के साठ महाविद्यालयों को आनलाइन से जोड़ने की केन्द्रीय सरकार ने बी0एस0एन0एल को यह जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें कालेजों को हाईस्पीड इण्टरनेट सेवा से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। जनपद के 85फीसदी कालेज ग्रामीण स्तर से जुड़े हैं इस व्यवस्था से जनपद के ग्रामीण इलाकों में छात्र एक क्लिक करके दुनिया भर की जानकारी कालेज में बैठकर लेने लगेंगे। बी0एस0एन0एल0 के टैक्स एक्सचेंज प्रभारी एम0यू0खान और तकनीकी सहायक विकास वर्मा ने बताया कालेजों को हाईस्पीड इण्टरनेट से जोड़ने के काम में तेजी के साथ काम किया जा रहा है जिसमें नया टेलीफोन कनेक्शन केबिल ब्राड बैंण्ड सेवा से भी जोड़ा जा रहा है और जहाँ पर केबिल लाइन नहीं पहुँच पा रही है वाइमैक्स वी.टी.एस. से वायरलेस ब्राड बैण्ड सेवा से जोड़कर हाईस्पीड इण्टरनेट की कनेक्टिीविटी दी जा रही है। शहर में यह सुविधा पूरी होने को आ गयी है ग्रामीण क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया गया है बी0एस0एन0एल0 ने ब्राडबैण्ड सेवा में उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए कम दरों पर इण्टरनेट स्पीड सेवा 256केबीपीएस से बढ़ाकर 512 केबीपीएस बिलों पर 20फीसदी छूट दी जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एनआरएचएम के तहत आशा बहुओं पर इनामों की बारिश

Posted on 26 March 2012 by admin

हरदोई जनपद की आशा बहुओं के लिए खुशी का पैगाम नये वित्तीय वर्ष में आया है अभी तक गर्भवती महिलाओं का सरकारी अस्पताल में प्रसव होने पर धनराशि ही मिलती थी अब उन बच्चों की देखभाल करने पर भी प्रोत्साहन राशि मिला करेगी। नवजात बच्चों को समय पर स्तनपान कराने की टीकाकरण कराने पर नगद इनाम भी दिया जायेगा। एनआरएचएम इसके लिए 83लाख 43हजार रूपये स्वीकृत कर दिये गये हैं। जनपद में एनआरएचएम के तमाम योजनाओं में जननी सुरक्षा योजना चलायी जा रही है जिसमें सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर प्रसूता को 1400रूपये या एक हजार की चेक मिलती है आशा बहू को गर्भवती महिला के अस्पताल ले जाने पर उसकी व्यवस्था हेतु छः सौ रूपये दिये जाते हैं जिसमें सरकारी अस्पतालों में प्रसव की संख्या में काफी वृद्धि हो गयी इस योजना की सफलता पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना मिशन के तहत निदेशक के निर्देश पर यह योजना प्रारम्भ की गयी। अब आशा बहुओं को शिशु की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जायेगी मुख्य चिकित्साधिकारी डा0एस0के0तिवारी के अनुसार योजना में प्रसव के पश्चात एक घण्टे के अन्दर शिशु को स्तनपान कराने एक सप्ताह में माँ और नवजात शिशु की देखभाल करने कम से कम दो बार करने की योजना पर प्रोत्साहन राशि 50रूपये क्षेत्र के अन्तर्गत एक वर्ष तक के बच्चों को पोलियो, डीपीटी, खसरे का टीका विटामिन ए की खुराक पूर्ण प्रतिरक्षाकरण पर प्रमाण-पत्र दिलाने पर पाँच रूपये मात्र प्रति शिशु, मृत्यु का आडिट कराने पर 50रूपये, सभी कार्यों की जानकारी पर 50रूपये का अतिरिक्त भत्ता दिया जायेगा इस पर व्यय हेतु 83लाख 43हजार की प्रोत्साहन राशि आ गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनाज के लिए खेती देहात में व्यापार दोनो जगह शहर देहात हांथ में कीमती मोबाइल फिर भी हैं बेरोजगार

Posted on 25 March 2012 by admin

हरदोई जनपद में बेरोजगारों का हाईप्रोफाइल ड्रामा चल रहा है कहीं पर कोई कमी नहीं सवारी मटरगश्ती के लिए बाइक है परिवार हेतु चार पहिये की गाड़ी है फिर भी लाइन में लगे हैं बेरोजगार खड़े हैं। टोंडरपुर के कृष्णकुमार पुलिस की नौकरी को ठुकराकर बेरोजगारी की लाइन में लगे हैं शाहाबाद के सुरेश पाल अच्छे काश्तकार हैं गाँव में खातापीता परिवार है लाइन में लगे हैं बेरोजगार हैं।एम0ए0पास गृहणी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका का पद वेतन की कमी के कारण छोंड़ दिया नाम ममता निवासी हरदोई बेरोजगार हैं सब्जी लाने में स्कूटी का प्रयोग करती हैं हाईप्रोफाइल ड्रामा रोजगार कार्यालय में कोई भी देख सकता है। मल्टीमीडिया मोबाइल, स्पोर्टस शूज, अच्छे कपड़े पास में स्कूटी बाइक है लाइन में लगे हैं बेरोजगार हैं। यह भी एक हिन्दुस्तान का लाइफ स्टाइल ड्रामा कोई भी देख सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रों की बाइक को टक्कर मारी ट्रक भगाया लगी आग गई मूल्यवान जानें-

Posted on 25 March 2012 by admin

हरदोई से लखनऊ मार्ग पर शराब से भरा ट्रक चालक की लापरवाही से ट्रक दौड़ रहा था घटना स्थल सुरसा क्षेत्र का चमरहिया गाँव चश्मदीद लोगों के अनुसार ट्रक हरदोई की तरफ से तेजी से आ रहा था बाइक सवार छात्र बघौली की ओर से हरदोई जा रहे थे ट्रक तेज रफ्तार में था बाइक सवारों को टक्कर मारी टक्कर से बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे बाइक ट्रक में फँस गई चालक हरीराम ने ट्रक को और तेजी से भगाया ट्रक धू-धूकर जल रहा था चालक और परिचालक नरसरी के पास ट्रक खड़ा करके भाग निकले ट्रक पर लदी लाखों की शराब का भारी नुकसान हुआ बाइक सवार संतोष जिला सीतापुर पिसावां थाना क्षेत्र के शेषकला का निवासी था और यहाँ दालमण्डी में स्थित ननिहाल में रह रहा था। उसकी मौत पर रोना धोना मच गया उसका दूसरा साथी रंजीत भी घायल हुआ दूसरी बाइक पर सवार छात्र दुबघटिया निवासी विपिन सण्डीला क्षेत्र निवासी भोलू को जिला अस्पताल लाया गया चालक अगर थोड़ी समझदारी से काम लेता तो घटना बच सकती थी। खेतों में काम करनेवालों को तो शराब का लालच लग गया परन्तु दगती हुई बोतलों के पास शराब लेने की किसी की हिम्मत नहीं पड़ी।जानकारी पर पहुँची पुलिस के अनुसार शराब मेरठ से लखनऊ जा रही थी उस पर 1200पेटियां लदी थी आबकारी विभाग के अनुसार एक पेटी में 9लीटर शराब होती है 12बोतल यानि 24अद्धा या 48 क्वार्टर कहे जाते हैं इस प्रकार इस शराब 40लाख रूपये का नुकसान हुआ  परन्तु यह सब जाँच का विषय है बची शराब पीने लायक है या नहीं फायर ब्रिगेड पानी न होने से देर में आया आग बुझाने में काफी समय लगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ताज महोत्सव में फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 मार्च को

Posted on 25 March 2012 by admin

ताज महोत्सव-2012 के अन्तर्गत सूचना विभाग, आगरा तथा स्थानीय फोटोग्राफर्स क्लब व्दारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज आगरा सहित देश विदेश के लोगों ने अपनी प्रविष्टियां जामा कराई।
ताज महोत्सव के अन्तर्गत कराये जा रहे विविध आयोजनों की श्रृंखला में दूसरी बार फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसकी थीम “ अतिथि देवो भव:- आगरा के स्मारक “ रखी गयी है।
विगत वर्ष से अधिक संख्या में प्राप्त प्रविष्टियोें में प्राप्त फोटोग्राफी के शौकीन प्रतिभागियों ने स्थानीय स्मारकों की उत्कृष्ट फोटोग्राफी के नमूने प्रस्तुत किये हैं। इन प्रविष्टियों की प्रदर्शनी 25 मार्च, 2012 को शिल्पग्राम में मुख्य व्दार के निकट स्थित फोटो गैलरी में लगाई जायेंगी। इसका उद्घाटन दोपहर 12 बजे मण्डलायुक्त अमृत अभिजात करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के लिये रू0 10 हजार, रू0 7 हजार पाॅच सौ, और पांच हजार रूपये के तीन मुख्य पुरस्कार रखे गये है। साथ ही प्रतियोगियों को एक-एक हजार रूपये के पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायेंगे।
उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता में प्राप्त फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी उक्त स्थल पर आम जनता के लिए खुली रहेगी। निर्णायक मण्डल व्दारा भी उद्घाटन के बाद 25 मार्च को ही पुरस्कृत चित्रों का चयन कर लिया जायेंगा। विजेताओं को 26 मार्च, 2012 को आयोजित ताज महोत्सव-2012 के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाल श्रम अधिनियम का उड रहा हैं माखौल

Posted on 25 March 2012 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा चलायी गयी सर्वशिक्षा अभियान व बाल श्रम विभाग जैसी कार्यदायी संस्थायें कितनी सक्रिय है इसका अंदाजा आम आदमी बडे बडे होटलो व चाय की दुकानो तथा छोटे छोटे कस्बे व चैराहो पर ९ वर्ष से लेकर १३ वर्ष तक के बच्चो की कप प्लेट धोते एवं तमाशा दिखाते हुए देख कर लगा सकता है ।
बाल श्रम विभाग कर्मचारियों द्वारा उक्त स्थायी दुकानो पर छापा मार कर अपनी खाना र्पू्ति तो कर लेते है परन्तुु उसमे भी उनका अपना स्वार्थ छिपा नजर आता है ।यदि सूत्रो की माने तो मारे गये छापो में अधिकतर मालिक ही मिलते है जो मौके पर उनकी पर्स गर्म करने में असमर्थ होते है ऐसे मालिको के खिलाफ लिखा पढी करके एवं बच्चो को बाल सुधार ग्रह भेज दिया जाता है ।परन्तु इन पकडे गये बच्चो के भविष्य की चिन्ता कागजो पर ही सिमट जाती है और तो और इन तमाशा दिखाते हुए बच्चो को बाल श्रम विभाग के कर्मचारी देख कर अनदेखी कर देते है ।
शायद इन तमाशा दिखाते हुए बच्चो को यह सोचकर कि यह जुर्माना क्या भर पायेगे या तरस खाकर इनको पकड कर बाल सुधार गृह भेजने में भी कोई रुचि नही लेते क्योंकि इन बच्चो की भी अपनी मजबूरियां होती है ।कुछ तो पेट की भूख की खातिर इतने खतरनाक तमाशे दिखाते है और कुछ तो खानदानी पीढी दर पीढी तमाशा दिखाने के रोजगार को बचपन से ही सीखकर उसी मे स्वयं को भी आगे बढाने का कार्य करते है इसमे इनके माता पिता भी सहयोगी होते है। इन बच्चों में ज्यादातर ७-८ वर्ष के बच्चो से लेकर बडे बुजुर्ग तक होते है परन्तु सबसे खतरो वाला खेल इन छोटे छोटे बच्चो से ही कराया जाता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाहर से दवाईया खरीदने पर मजबूर मरीज

Posted on 25 March 2012 by admin

जयसिंहपुर - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहपुर में इन दिनो लूट खसोट चरम सीमा पर है मरीजो के साथ यहां सौतेला व्यवहार करके उनका भरपूर शोषण किया जा रहा है यहां पर तैनात डाक्टर अस्पताल कैम्पस में ही मरीजो से अवैध रुप से पैसा वसूल रहे है और उनको बाहर से दवाईया खरीदने पर मजबूर करते है ।
यहां तक की डाक्टरो के आस पास दजर्नो की संख्या में प्राइवेट कम्पाउन्डर खडे रहते है जो मरीजो के पर्चे जबरदस्ती लेकर अपनी मनमानी से बाहर से दवा लाकर उनका आर्थिक शोषण करते है तहसील क्षेत्र जयसिंहपुर में लोगो को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य की स्थापना केन्द्र खुला था तब लोगो को यह आशा बनी थी की यहां गरीब तबके के लोगो को आसानी से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी लेकिन यहां मरीजो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है तथा उनकी जेबे देखकर ही इलाज किया जा रहा है ।
उक्त स्वास्थ्य केन्द्र के बारे में तमाम राजनीतिक दलो व समाज सेवीयों ने कई बार आवाज उठाई मगर कोई कार्यवाही नही हुई उक्त स्वास्थ्य केन्द्र की स्थिति यह है कि यहां पर मरीजो की जो पर्ची बनायी जाती है उस पर सिर्फ उनका नाम लिखा जाता है जब कि निर्देशानुसार उस पर पूरा पता लिखा जाना चाहिए यहां तक कि एटीरैबीज का इजेक्शन लगवाने वाले व्यक्ति का पूरा पता लिखा जाये और रजिस्टेशन नम्बर रजिस्टर में अंकित किया जाये ।
मगर यहां पर ऐसा नही हो रहा है अस्पताल पर इन दिनो उक्त इंजेक्शन का भी १००रुपया प्रति इजेक्शन के दर से मरीजो से खुले आम लिया जाता है और अस्पताल में जनरेटर होते हुये भी राम के समय प्रसव के समय ब्लाक के सहारे प्रसव करने पर लोग मजबूर है यदि इन सब चीजो की गोपनीयता जांच की जाये जो सारी सच्चाई खुद व खुद सामने आ जायेगी अभी हाल में ही कई मरीजो द्वारा शिकायते सामने आयी है बावजूद इसके आलाधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नही हुई इस बारे में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूछा गया तो उन्होने बताया कि वे शीघ्र ही इसकी जांच करेगें तथा दोषि पाये जाने पर उचित कार्यवाही करेगे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सक्रमण रोगों के चपेट में जिला, प्रशासन मौंन

Posted on 25 March 2012 by admin

इस समय चल रही मौसमी बीमारियो विशेषकर बुखार से लगभग प्रत्येक परिवार के लोग पीडित है मगर जिम्मेदार महकमे केवल बैठक कर रोकथाम और बचाव कर रहे है। स्वास्थ्य महकमे के दो दो आला अधिकारी सारे संसाधन व लम्बी चैडी फौज के बावजूद जनहित की अनदेखी कर रहे है। सैकडो ए०एन०एम० व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की फौज है मगर न तो शहरी क्षेत्रो की मलिन बस्तियो न ही वार्डो मे संचारी रोगो की रोकथाम के लिए कोई सरकारी कवायद की जा रही है न ही कीट नाशक दवाओ का छिडकाव हो रहा है।
जगह जगह कूडे व नाली के कचडे सडी गली सब्जियां जिला अस्पताल के चारो ओर दिख जायेगी मगर जिलाधिकारी की बैठक भर मे तो सारे अधिकारी चिंतित दिखते है।  बाहर निकलते ही सुझाव के आधार पर खर्च व बजट अपने विभागीय क्लर्को को सौपकर संचारी रोगो की रोकथाम कागजो पर कर लेते है। जिसका भौतिक सत्यापन भी कभी नही होता न ही शासन से आयी जांच मे कोई कार्यवाही होती है कारण जनता जानना चाहती है।
मगर जनता लाचार है जब जिले के अधिकारी ही जनता के बीच जाना नही चाहते तो नीचे के कर्मचारी जनहित की अनदेखी व भ्रष्टाचार फैलायेगे ही। मात्र गांवो व कस्बो की लिस्ट बनाने और बजट खर्च कर लेने से रोग व जनहित नही होने वाला। नगर के किसी भी वार्ड मे न तो डी०डी०टी० का छिडकाव न पानी मे क्लोरीन न गंदगी वाले स्थानो पर दवा का छिडकाव जिलाधिकारी स्वयं प्रातः काल देख सकती है।
जिले के वरिष्ठ अधिकारी इन कार्यालयाध्यक्षो की थोथी बातो और हवाई रिपोर्टो से कैसे संतुष्ट है शायद इन लोगो ने इनको भी ‘संतुष्ट’ होने वाली मेडिसिन खिलाना शुरू कर दिया है कई घंटो की बैठक लाखों का खर्च फिर भी स्वाइन फलू, डेगू, मलेरिया, टाइफाइड, आई फलू की बीमारी फैल चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आज भी सोने की चिडि़या, सर्वसम्पदा सम्पन्न है किन्तु भ्रश्टाचार और घोटालों के कारण चंद हाथों में रह गया है

Posted on 25 March 2012 by admin

सुलतानपुर। भारतीय नव वर्श पर राश्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अवकाष प्राप्त लेफ्टिनेंट कर्नल ए.जे.पी. सिंह ने कहा कि भारत देष आज भी सोने की चिडि़या, सर्वसम्पदा सम्पन्न है किन्तु भ्रश्टाचार और घोटालों के कारण चंद हाथों में रह गया है।
रामलीला मैदान में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कर्नल श्री सिंह ने कहा कि देष के विकास के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी सार्मथ्य के अनुसार योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देष का किसान सबसे ज्यादा योगदान करता है वह पूरे देष को कड़ी मेहनत करके अनाज उपलब्ध कराता है किन्तु जब वह रासायनिक खादों व दवाओं से ज्यादा उत्पादन की लालच में अनाज पैदा कर समाज को देता है तो वह देष के विकास में विरोधी कार्य करता है। इसी तरह देष का नौकरी करने वाला व्यक्ति, व्यापारी और छात्र मेहनत के साथ ईमानदारी व नैतिकपूर्ण कार्य करके देष के विकास में योगदान करता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राश्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह डाॅ. रमाषंकर पाण्डेय ने कहा कि आज हम अपने अस्तित्व को भूल गये हैं। इसी को याद करने के लिए उत्सव मनाये जाते है। इस उत्सवों में हम अपने प्राचीन इतिहास को स्मरण करते हैं। अस्तित्व के भूलने के कारण ही आज हम सर्व सम्पदा सम्पन्न होने के बाद भी कमजोर हो गए है। उत्तर-प्रदेष जैसे छोटे देष भी आंख दिखाने की हिमाकत करते हैं। यदि हम अपने अस्तित्व को याद का खड़े हो जाये तो भारत पुनः विष्व गुरू बन जायेगा।
कार्यक्रम के पूर्व स्वयंसेवकों ने रामलीला मैदान से घोश के साथ पथ संचलन निकाला, जो रूद्रनगर, कुड़वार नाका, बस स्टैण्ड, पोस्टआफिस चैराहा, नार्मल चैराहा, राहुल चैराहा, बांधमण्डी होकर पुनः रामलीला मैदान पहुंचा। रास्तें में जगह-जगह स्वयंसेवकों का पुश्पवर्शा करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभाग संघचालक डाॅ0 रमाषंकर मिश्र, अमर पाल सिंह, विभाग प्रचारक धनंजय जी, महेष सिंह, नवीन श्रीवास्तव, षेर बहादुर सिंह, पवनेष मिश्र, ओम प्रकाष पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in