Archive | राज्य

मनरेगा धांधली की गाज ग्राम प्रधान और बीडीओ पर गिर गयी

Posted on 04 April 2012 by admin

हरदोई जिले में मनरेगा काम की मजदूरी मजदूरों से न करवाकर मशीनों द्वारा करवायी जाय फिर मजदूरी का पैसा निकालकर खर्च लेने पर हुए घालमेल पकड़े जाने पर निदेशक परियोजना ने ग्राम प्रधान और क्षेत्र के बीडीओ पर धनराशि के गबन की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। घटना माधौगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत चोखेपुरवा की है। ग्राम पंचायत चोखापुरवा मे मनरेगा के तहत करवाये जा रहे कार्य को स्कूल में मिट्टी डलवाना तथा सड़क का कच्चा काम करवाना था मनरेगा की धनराशि का व्यय मजदूरों द्वारा करवाया जाना था यही दिखाया गया है। परन्तु काम जेसीबी मशीन से खुदायी करवा के किया गया और मिट्टी को टैªक्टर ट्राली द्वारा पटवाकर उसे भरवाया गया लाखों के घालमेल की शिकायत जब सीडीओ से की गयी तब सीडीओ ने मामले की जांच जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक श्रीनिवास मिश्र को सौंपी उन्होने आरोपों को सही पाया अतएव माधौगंज थाने पर ग्राम प्रधान चोखेपुरवा के भजनलाल ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार के विरूद्ध धनराशि के गबन के आरोप में जेसीबी मशीन से खुदवायी करवाना ट्रैक्टर ट्राली द्वारा डलवाने का आरोप लगाकर सरकारी धन में हेराफेरी की एफआईआर दर्ज करवायी गयी थानाध्यक्ष बेगराज यादव ने बताया कि धारा 409, 420 आदि में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नवांगतुक जिलाधिकारी ने विभागों की समीक्षा विकास कार्यों पर जोर दिया

Posted on 04 April 2012 by admin

जनपद में आये नवांगतुक जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने आज समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके जो विकास भवन के सभागार में विकास कार्यों को प्रमुखता से करने के लिए आहूत की गयी थी जिसमें अम्बेडकर ग्रामों के अधूरे कार्यों को पूरा करने का उन्होने निर्देश दिया उन्होने कहा कि मुख्यमन्त्री के 31प्रारूपों की समीक्षा करके उन्हें पूरा करने को कहा पी0डब्लू0डी0 अफसरों से अधूरे सम्पर्क मार्गों को मरम्मत कार्यो में शीघ्रता करने को कहा सी0सी0 कार्यों का निर्माण कराने का आदेश आर0ई0एस0 विभाग को दिया विद्युतीकरण के अधूरे कार्यों के विषय में विद्युत विभाग से जानकारी ली और उन्हें अविलम्ब पूरा करने को कहा। बेसिक शिक्षा विभाग में निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये। सी0एच0सी0 और पी0एच0सी0 के हस्तान्तरण के लिए भी कहा इन्दिरा आवासों और मनरेगा की धांधली पर रोष जताकर चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ आनन्द द्विवेदी, एडीएम राकेश मिश्रा, पीडी श्रीनिवास मिश्र ने गेहूँ खरीद सम्बन्धी बैठक के विषय में भी जिलाधिकारी को जानकारी दी एग्रो, पीसीएफ, एसएफसी के अधिकारियों को भी अपने काम में पारदर्शिता लाने के लिए जिलाधिकारी ने कहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मा0 मुख्य सचिव के खिलाफ आयोग के नियमावली के अनुसार उचित कार्यवाही करने की भी मांग की

Posted on 04 April 2012 by admin

photo-with-sri-puniaआरक्षण बचाओ संघर्श समिति (उ0प्र0) के संयोजक अवधेष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज एक छः सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिसमें डा0 रामषब्द जैसवारा आर0पी0 जाटव, अनिल कुमार, ए0के0 दोहरे, अरविन्द सिंह, ष्यामलाल षामिल थे, ने बाराबंकी में राश्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष पी0एल0 पुनिया से उनके आवास पर मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और विस्तार से चर्चा की।
राश्ट्रीय अध्यक्ष पी0एल0 पुनिया जी को सौंपे गये ज्ञापन में संघर्श समिति ने दिनांक 28 मार्च को मुख्य सचिव, उ0प्र0 द्वारा पदोन्नतियों में आरक्षण एवं परिणामी ज्येश्ठता पर मा0 हाईकोर्ट के निर्णय को लागू करने के संबंध में जारी किये गये आदेष को मा0 सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करार देते हुये उसे वापस कराने का अनुरोध किया और मा0 मुख्य सचिव के खिलाफ आयोग के नियमावली के अनुसार उचित कार्यवाही करने की भी मांग की। अध्यक्ष श्री पुनिया साहब ने पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा किया और संघर्श समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को आष्वासन दिया कि आयोग द्वारा जल्द ही मुख्य सचिव से वस्तुस्थिति की जानकारी ली जायेगी, किसी भी स्थिति में संविधान प्रदत्त अधिकार पर कुठाराघात नहीं होने दिया जायेगा। संघर्श समिति के संयोजक श्री के0बी0 राम ने पुनः आरक्षित वर्ग के प्रदेष के सभी कार्मिकों से अपील की है कि वह कल दिनांक 05 अपै्रल से 10 अपै्रल तक मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेष के खिलाफ काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्षित करें जल्द ही एक प्रदेष स्तरीय सम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया जायेगा जिसमें व्यापक रणनीति बनायी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गेहूॅ का समर्थन मूल्य 1285 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित

Posted on 04 April 2012 by admin

किसान सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहॅू बेचकर योजना का लाभ उठाये

सम्भागीय खाद्य नियंत्रक आगरा सम्भाग शैलेन्द्र चैधरी ने बताया हैं कि उ0प्र0 सरकार व्दारा मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत रबी विपणन वर्ष 2012-13 हेतु किसानों से सीधे गेहॅू खरीद प्रारम्भ हो चुका है। जिसमें गेहूॅ का समर्थन मूल्य रू0 1285/-प्रति कुन्तल निर्धारित कियाा गया है। किसान भाईयों से अनुरोध हैं कि उनके गांव जिन उचित मूल्य प्राप्त करें। आगरा एवं अलीगढ़ सम्भाग में अधिकांश मण्डियों में स्थापित गेहूॅ क्रय केन्द्र  असम्बद्ध है, उन जनपद के किसी भी गांव का किसान अपनी उपज मण्डी ले जाकर बिक्री कर सकते है, पर अपना गहूूॅ बेचने हतु मण्डी ले जाते समय जोतबही/खतौनी, किसान के्रडिट कार्ड तथा साधन सहकारी समितियों के पास बुक एवं चकबंदी अन्तर्गत ग्रामों में चकबंदी सम्बन्धी संगत मूल भूलेख व  अन्य फोटोयुक्त
पहचान पत्र साथ में ले जाये।
उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया हैं कि अपना गेहूॅ सुखाकर और सफाई करके क्रय केन्द्र पर ले जायें जिससे उनकी उपज को खरीरद ने में किसी भी प्रकार की कठिनाई केन्द्र प्रभारी को न हो तथा किसी भी तरह की कठिनाई की शिकायत होने पर किसान भाई अपनी शिकायत आगरा में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय स्थित खाद्य नियंत्रक कक्ष में दूरभाष संख्या 0562-2570421 तथा खाद्यायुक्त, लखनऊ कार्यालय के टोल फ्री नम्बर 18001805046 पर कर सकते है।
उन्होंने सर्वसाधारण एवं किसान भाईयों से अपील की हैं कि राज्य सरकार व्दारा क्रियान्वित मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत घोषित  समर्थन मूल्य का अधिकाधिक लाभ उठाते हुये अपना गेहूॅ सरकारी क्रय एजेन्सियों के क्रय केन्द्रों पर बेचकर योजना का लाभ उठायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उबर्रक खादो में मूल्य बृद्धि से किसानों में निराशा

Posted on 29 March 2012 by admin

सघन सहकारी समितियों में डी.ए.पी., एन.पी. के. व यूरिया आदि की कीमतो में हुई बेताहाशा वृृद्धि से क्षेत्र के छोटे बडे किसानो में निराशा है। क्षेत्र का किसान उर्वरको की कमी के चलते पहले से ही दोगुने रेट पर खाद खरीदने को मजबूर है अब सरकारी समितियो पर मिलने वाली खाद सस्ती उर्वरक के दामो में बढोत्त्तरी कर सरकार ने आग में घी डालने का काम करते हुए कमजोर किसानो की रीढ तोडने का कार्य किया है ।
उर्वरक के दामो में बेतहाशा वृद्धि हुई है कमरतोड मंहगाई व दिन प्रतिदिन बढाए जा रहे डीजल व पेट्रोल के दामो के मूल्यों से किसान बेहाल है छोटे व बडे किसानो के लिए इस वक्त खेती करना किसी चुनौती से कम नजर नही आ रहा है बाजारो में उपलब्ध शंकर बीजो के भाव बाजारो मे आसमान छू रहे है किसानो द्वारा अपने खेतो का उत्पादन बढाने की वजह से इन मंहगे शंकर बीजो के साथ रासायनिक कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाएं भी आज के युग में खेती का एक हिस्सा बन गई है जो कि किसानो द्वारा ज्यादा दामो पर बाजार में खरीदना पड रहा है वही खेती से उत्पादन किये जाने वाले अनाजो की कीमतो में सरकार द्वारा कोई वृद्धि नही की जा रही है ।
लागत के अनुपात मे गेंहू, धान, सरसो जैसे अनाजो में कीमते न बढने की वजह से किसानो को खेती करना आज के समय में एक घाटे का सौदा नजर आ रहा है जिसके कारण क्षेत्र के छोटे किसान गांव में रहकर खेती करने के बजाय अपनी अजीविका चलाने के लिए शहरो की तरफ पलायन करने पर मजबूर हो रहे है वही बडे बडे किसानो के फायदे भी अब काफी सीमित हो गये है उर्वरको के दामो में वृद्धि महंगी मजदूरी, महंगा डीजल आदि समस्याओं की वजह से इन बडे काश्तकारो की परेशानी का मूल कारण साफ दिखाई पड रहा है ।
क्षेत्रीय किसान विवेक वर्मा, राम उदय वर्मा, सन्तराम यादव ने बताया कि खेती से अब रोजमर्रा के खर्च बीमारी शादी विवाह व हर साल आने वाले तीज त्योहारो आदि करते समय यह चिन्ता भी सताती रहती है कि आखिर जो पूंजी हम खेतो में लगा रहे है वह पूंजी निकलेगी भी या नही इस बात की फिकर हमेशा लगी रहती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कमीशनखोरी की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री सड़क योजना

Posted on 29 March 2012 by admin

प्रधानमंत्री सडक योजना व पी डब्लू डी योजना के तहत जिले व तहसील क्षेत्र मे बनाई गई दर्जनो सडके कमीशनबाजी के चलते गड़ढो में तब्दील होती नजर आ रही है कोई भी ऐसी सडक नही बची है जो टूटी न हो लोगो ने सडक निर्माण की जांच कराए जाने की मांग भी कई बार उच्चधिकारियों से भी की परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई ।
पी एम जी एस वाई के तहत जिले मे युद्ध स्तर पर सडको का निमार्ण कराया गया है अधिकांश सडके ऐसी है जो निमार्ण के कुछ महीने बाद ही गढढो में तब्दील होने लगी मोतिगरपुर  ब्लाक के अठैसी गांव में बनाई गई सडक की हालत दयनीय है कुछ तो बरसात के जल भराव के चलते तबाह हो गई तो कुछ निर्माण में की गई धाधली का शिकार हो गई ।
इस योजना के अन्तर्गत बनाई गई पेमापुर, पलिया मार्ग भी गढढो तब्दील हो गई है वही इटकौली मार्ग का तो बहुत बुरा हाल हो गया है सडको के बीच व बगल में भारी भारी गढढो के चलते पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है आये दिन कुछ न कुछ घटनायें होती रहती है कई राहगीरो की जान भी जा चुकी है विभाग इस सडक पर पैबंद लगाकर अपनी कमियों को छिपाने में लगा हुआ है लेकिन बात कुछ ऐसी है कि एक तरफ पैबन्द लगते है तो दूसरी तरफ फिर वाहनो के चलते गढढे हो जाते है । वहीं सिकरा मार्ग का निर्माण भी अभी कुछ महीने पहले ही कराया गया था लेकिन वह भी अव्यवस्था का शिकार होता जा रहा है ।
ग्रामीणो का कहना है कि इस मामले में अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई कि गढढो की सही करा दिया जाये जिससे लोगो को आवागमन में दिक्कत न हो लेकिन अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्यवाई नही की गई ग्रामीणो ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नव संवत्सर का प्रथम दिवस ही वर्ष का राजा: डाॅ0 पाण्डेय

Posted on 29 March 2012 by admin

लखनऊ विश्वविवद्यालय के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर डा० बिपिन पाण्डेय ने एक छोटी सी भेट में नवरात्रि एवं नव संवत्सर के विषय मे कई आवश्यक जानकारियां दी । उन्होने बताया कि जब सूर्य, चन्द्रमा व लग्न मेष राशि में प्रवेश करते है तब नवंसवत्सर का प्रारंभ होता है ।
नवसंवत्सर के प्रथम दिन जो भी दिन रहता है उस वर्ष का राजा वही होता है । शुक्रवार को प्रतिपदा तिथि से इस संवत्सर का प्रारंभ हुआ है इसलिये इस वर्ष का राजा भी शुव्रहृ है । शुव्रहृाचार्य दैत्यों के गुरु थे और बीते युगों में शुव्रहृाचार्य के संरक्षण में ही दैत्य जाति देवताओं और ऋषियों पर अत्याचार करती थी । शुव्रहृ जल एवं विलासिता का प्रतीक है । इसे मुस्लिम एवं स्स्त्रत शक्ति का समर्थक भी माना जाता है।
शुव्रहृ के प्रभाव के कारण पूरे वर्ष कही अतिवृष्टि एवं कही कही अल्प वृष्टि की संभावना बनी रहेगी । भौतिकवाद का विकास होगा । श्री पाण्डेय ने नवरात्रि के विषय में बताते हुए कहा कि नौ दिनों के नवरात्र मे नौ शक्तियां समाहित होती है । नवरात्र नौ ग्रहो का आधार है इसमे मात्र शक्तियां मौजूद रहती है ।
नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा होती है । शैलपुत्री नवजात कन्या को कहा जाता है । दूसरे दिन की आराधना ब्र्रहमचारिणी के रुप की होती है । ब्र्रहमचारिणी का मतलब लगभग ६-७ वर्ष की कन्या से होता है । तीसरे दिन की पूजा चंद्रघंटा देवी की पूजा की जाती है । चंद्रघंटा देवी को १२-१३ वर्ष की कन्या के रुप मे माना जाता है । नवरात्रि के चैथे कूष्मांडा देवी की आराधना की जाती है । यह देवी का वह रुप है जब उनकी आयु लगभग १६-१७ वर्ष की होती है । पांचवें दिन स्कंदमाता की आराधना भक्त करते है यह वह रुप है जब स्स्त्रत शक्ति मां बनने के लायक होती है ।
षष्टम दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है । यह देवी जी का वह रुप है जब वह मां बनकर संर्पूण जगत का पालन करती है । नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि देवी की आराधना की जाती है । कालरात्रि देवी इस संसार को मोह के अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करती है । आठवां रुप मां गौरी का है जो सबका हमेशा कल्याण करती है । नवरात्रि के नवें दिन मां सिद्धदात्री की आराधना की जाती है जो संपूर्ण जगत को सब प्र्रकार से तृप्ति दिलाने में समर्थ है ।
नव संवत्सर का प्रारंभ नवरात्रि से होता है जिसमें संपूर्ण जगत ९ दिन तक पूजा पाठ व आराधना कर उर्जा व शक्ति का संचय करता है । ज्योतिषी श्री पाण्डेय ने कहा कि कलश स्थापना में बोये हुए जौ के अर्क का यदि पान किया जाय तो वह कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा दिलाता है । उन्होने बताया कि पंचमी तिथि दो दिन की होने के कारण इस बार का नवरात्रि दस दिन का माना गया है जिसमे आगामी १ अपै्रल को नवमी तिथि है जिसमें हवन का मुहूर्त सुबह ९ बजकर २१ मिनट तक एवं सूर्यास्त के समय ज्यादा उपयुक्त है ।
दशमी तिथि सोमवार को पारायण हल्का भोजन के साथ करें । ज्योतिषी श्री पाण्डेय ने हवन एवं पूजन के बाद की राख एवं अन्य पदार्थो को उद्यान या किसी पेड़ के नीचे गाड़ देने की सलाह दी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पिहानी हरदोई भण्डार अधीक्षक खाद्यान्न घोटाले में फंसे

Posted on 29 March 2012 by admin

हरदोई जनपद के पिहानी एफ0सी0आई0राज्य भण्डार गृह गोदाम में भारतीय खाद्य निगम का गेहूँ चावल में गड़बड़ी पर प्रबन्धक वरिष्ठ भण्डार अधीक्षक के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करवायी गयी गोदाम भण्डारण में गड़बड़ी की शिकायत पर जब जांच पड़ताल हुयी तो 6289बोरियां कम पायी गयी जिसमें 929बोरियां गेहूँ की 5360बोरियां चावल की शामिल हैं। जांच रिपोर्ट की पुष्टि के बाद मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबन्धक राजकुमार ने वरिष्ठ भण्डार अधीक्षक दिनेश चन्द्र मिश्रा पर 77.35लाख रूपये का खाद्यान्न में गड़बड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवायी चार्ज सौंपने के बाद वरिष्ठ प्रबन्धक अधीक्षक को अवकाश पर चलता किया गया। ज्ञातव्य हो पिहानी के इटारा स्थित गोदाम पर राज्य भण्डार गृह में भारतीय खाद्य निगम का गेहूँ और चावल का स्टाक भण्डारित किया जाता है। इसी प्रकार एक वर्ष पूर्व भी 10हजार बोरियां कम पायी गयी थीं। शिकायत में अधिकारियों की गिनती पर 6289बेारियां फिर कम मिली जिससे हड़कम्प मचा और दिनेश चन्द्र मिश्रा से चार्ज लेकर सहायक गोदाम प्रभारी जगपाल को पूरा चार्ज दिया गया गेहूँ और चावल की कीमत 77,लाख 35हजार 453बतायी गई बीते दिनों एस0डी0एम0 शाहाबाद और सी0ओ0 ने भी जांच की थी जिसमें दो ट्रकों को सील कर दिया गया वह ट्रक अब भी थाने में खड़े हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फेसबुक और यू ट्यूब से भी आनंद लिया ताज महोत्सव का

Posted on 29 March 2012 by admin

देश-विदेश के लगभग तीन लाख लोग देख चुके हैं कार्यक्रमों के वीडियो

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की पहल पर ताज महोत्सव -2012 का हाईटेक प्रचार किये जाने की श्रंृखला में इस वर्ष फेसबुक तथा यू ट्यूब पर महोत्सव के प्रस्तावित कार्यक्रमों, प्रस्तुतियों तथा अन्य जानकारियों का व्यापक प्रचार कराया गया जिसके आशानुकूल परिणाम सामने आये है।
यद्यपि इस वर्ष विधानसभा सामान्य चुनाव की तिथियों के कारण महोत्सव कराने का निर्णय काफी विलम्ब से लिया गया था जिसके कारण प्रचार-प्रसार में भी विलम्ब हो रहा था। विगत 12 मार्च को मण्डलायुक्त ने निर्णय लिया कि प्रचार को युवा वर्ग तक इन्टरनेट के माध्यम से कराने के लिए स्थानीय सूचना प्रौद्योगिकी के चर्चित व्यक्तित्व रक्षित टंडन की सेवाएं ली जायें।
रक्षित टंडन की दो सदस्यीय टीम ने रातोंरात सारी तैयारियां कर facebook/tajmahotsavagra  एवं youtube.com/tajmahotsavagra पर संबंधित सूचनाएं 13 मार्च, 2012 से अपलोड करनी आरंभ कर दी। आज की तिथि तक उपलब्ध आंकडों के अनुसार अबतक 88,787 लोगों ने फेसबुक के माध्यम से ताज महोत्सव के कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं तथा अन्य विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यक्रमों के फोटोग्राफस एवं वीडियों का आनंद उठाया। फेसबुक तथा यूट्यूब इन कार्यक्रमों को फेसबुक के आगरा जिला प्रशासन लिंग से सम्बद्ध किए जाने के कारण लगभग दो लाख से अधिक लोगों ने उपलब्ध जानकारी तथा कार्यक्रमों के वीडियों को अवलोकित किया है।
महोत्सव को इन्टरनेट से जोडने में कार्यरत टीम के सुधीर भारव्दाज विगत एक दशक से स्थानीय आई0टी0 क्षेत्र से जुडे है जबकि सागर गुजराती एक ई-मैग्जीन “ अपना शहर “ भी संचालित करते हैं।
इस संबंध में विस्तृत आंकडे उपलब्ध कराते हुए उन्होंने बताया कि फेसबुक पर लगभग 75 प्रतिशत पुरूषों ने ताजमहोत्सव के पेज पर विजिट किया है। इनमें 18-24 वर्ष के युवाओं की संख्या 41 प्रतिशत, 25-43 वर्ष के लोगों की संख्या 22 प्रतिशत तथा 35-44 वर्ष के लोगों का प्रतिशत 05 है। इसी प्रकार महिलाओं के सर्वाधिक 18-34 आयु वर्ग के सदस्यों ने इस माध्यम से कार्यक्रमों में अभिरूचि प्रदर्शित की है।
चूूकि इन्टरनेट की पहुंच विश्व भर में है, इसलिए भारत वर्ष के अतिरिक्त भी विश्व के अन्य देशों के लोगों ने इन कार्यक्रमों का लाभ उठाया। विदेशों में सर्वाधिक रूचि क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका, पाकिस्तान, यूनाइटेड किंग्डम, यूनाइटेड अरब एमिरात, कनाडा, सऊदी अरब, जर्मनी, फ्रांस व नेपाल के लोगों ने दिखायी।

यदि अपने देश के विषय में चर्चा की जाये तो आंकडों के अनुसार आगरा के सर्वाधिक लोगों ने फेसबुक व यूट्यूब पर ताज महोत्सव-2012 के कार्यक्रमों का लाभ उठाया जबकि अन्य नगरों में क्रमशः नयी दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, नोयडा, पूने, गे्रटर नोयडा, इलाहाबाद, कानपुर, बेंगलूर, जयपुर, वाराणसी व मथुरा के नाम आते हैं।
ताज महोत्सव-2012 से संबंधित सभी सामग्री कार्यक्रमों व प्रस्तुतियों के वीडियों, फोटोग्राफ्स, इंटरव्यू आदि अभी भी दोनों माध्यमों पर उपलब्ध है। अद्यतन रूप से कार्यक्रमों के कुल 64 वीडियों य ूट्यूब पर देखे जा सकते है। अब तक 2386 लोग इन्हें देख चुके है। सर्वाधिक लोकप्रिय वीडियो ताज चैेंलेज मोटर कार रैली, हास्य कलाकार कृष्णा व सुदेश की प्रस्तुति व जावेद अली का कार्यक्रम रहा है।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने बताया कि आगामी वर्षो में ताज महोत्सव को इन्टरनेट के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित करने के लिए आरंभिक समय मे ही प्रयास किये जायेंगे ताकि और भी बेहतर परिणाम मिलंे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सफाईकर्मचारियों के दर्शन नहीं होते हैं गाॅवों में

Posted on 29 March 2012 by admin

गांवो की स्वच्छ रखने की मंशा धूमिल
कस्बो व गांवो को स्वच्छ रखने की शासन की मंशा पर सफाई कर्मियो के क्रिया कलाप से पानी फिर रहा है ।
प्रदेश सरकार ने राज्य सफाई कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से सफाई कर्मचारियो की नियुक्ति कर गॉवो को स्वच्छ करने का मसौदा तैयार किया था उसके अनुसार कमिर्यो की भर्ती भी हुई और उनको नियत स्थान पर तैनाती भी दे दी गइ। लेकिन सफाई कर्मी अपने कार्य को अंजाम न देकर शासन को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं।
सफाई कर्मियो के लिए हर सप्ताह साबुन, महीने मे दो बार झाडू, ब्लीचिंग फिनायल व तौलिया की व्यवस्था शासन के माध्यम से उपलब्ध करवायी गई है वावजूद ये माननीय न तो सफाई करना चाहते है और नही ब्लीच व फिनायल का प्रयोग सम्बन्धित जगहो पर करते है।
नियमित व्यवस्था के अनुसार सफाई कर्मचारियो का नियत गॉव के स्थान विद्यालय, पंचायत भवन व अन्य सार्वजनिक स्थानो पर साफ सफाई करना होता है और समय समय पर सर्वजनिक नालियो की साफ सफाई कर उसमे फिनायल आदि का छिडकाव करना होता है । उसके बाद सम्बन्धित ग्राम सभा के प्रधान के घर जाकर उपस्थिति रजिस्टार पर हाजिरी करना होता है।
लेकिन इन सबसे इतर सफाई कर्मी अपने धुन मे मस्त लकदग कपडो व मोटर साईकिलो  से बैठकर चैराहो व दुकानो पर जरुर देखे जा सकते है महीने मे कभी कभी १००रु० दिहाडी के मजदूर से किसी नाली व स्थान की साफ सफाई करवाकर इतिश्री कर लेते है ।प्रधानो के घर जाकर हाजिरी लगाकर वही से गपशप करके लौट जाना इनकी आदत मे शुमार है ।
उनकी कार्यशैली व चाल चलन देखकर कोई उन्हे सफाई कर्मी नही कह सकता भर्ती के समय सभी कार्यो को बडी सफाई से करने व अनुभव प्रमाण पत्रो मे सफाई का अनुभव का प्रमाण पत्र लगाने वाले इन कर्मियो को सफाई कर्मी कहलवाने मे ही शर्म महसूस होती है तो आप स्वयं अंदाजा लगा सकते है शासन की गांवो की स्वच्छ रखने की मंशा की पूर्ति कैसे होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in