Archive | राज्य

कमीशन खोरी की भेट चढी मनरेगा योजना

Posted on 12 April 2012 by admin

जयसिंहपुर सुलतानपुर ११ अप्रैल । केन्द्र सरकार द्वारा चलायी गयी मनरेगा योजना कमीशन खोरी की भेंट चढ गयी है इसके पूर्व में बसपा सरकार में जो भ्रष्ट्राचार पनप चुका था वह अब भी थमने का नाम नही ले रहा है ब्लाक से लेकर जिले तक के अधिकारी सब भ्रष्टाचार में लिप्त है । इधर मनरेगा योजना जब से चली है किसानो के लिए सिरदर्द बनी हुयी कारण कि मजदूरो को मजदूरी १२० रुपये होने के वजह से किसानो को मजदूर मिलना ईद के चांद के बराबर है सिर्फ १० खेप मिटटी डालकर मास्टर रोल पर १२० रुपये मजदूरी लेना किसानो के लिए सिर दर्द बना हुआ है चाहे कोई भी गृह कार्य अथवा खेती कार्य हो मजदूर मिलने वाले नही है यदि मिलते भी तो मनरेगा कार्य की नकल करते है ।
उधर बसपा सरकार में जो अधिकारी कमीशन खोरी भ्रष्टाचार मे लिप्त थे वह अब सपा सरकार मे भी अपनी आदतो मे सुधार नही ला रहे है हालांकि सपा सरकार बनने के पूर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमाम कल्याण कारी योजनाओं का किसानो तक पहुचाने के लिए जो वादा किया था किसान उन वादों को पूरा करने के लिए उम्मीद लगाये हुए है ।
नगर पालिका चुनाव का बिगुल बजते ही ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारियों का तबादला कर दिया गया मनरेगा योजना में जो नाली, खडंजा, कच्चा पक्का कार्य कराने के लिए स्टीमेंट बनाया जा रहा है उसमे जेई द्वारा प्रधानो से मनचाही रकम मांगी जा रही है चाहे छोटा स्टीमेट हो अथवा बडा सब में प्रति स्टीमेट एक हजार रुपया चाहिए तब जाकर स्टीमेट बनाया जाता है स्टीमेट पास कराने के लिए बी डी ओ को कमीशन अलग, मास्टर रोल पर हस्ताक्षर कराने का अलग तो सब मिला कर ४० से ५० प्रतिशत तो प्रधान कितना बढिया काम करायेगा प्रधान को भी बैंक से लेकर ब्लाक तक का चक्कर मारना पडता है इसलिए ये योजना किसानो के लिए दुखदायी हो गई है ।
क्षेत्र के प्रगतिशील किसान रामदीन वर्मा, रामजीत ने बताया कि केन्द्र सरकार ने यह योजना चलाकर हम लोगो को छलने का कार्य किया है । गांव में कार्य भी मानक के हिसाब से नही हो पाता है और खेती तथा गृह कार्य के लिए मजदूर ईद के चांद हो गये मजदूर आज कल सिर्फ पैसा चाहते है कार्य कुछ भी नही होता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फर्जी बिलो के सहारे हो रहा हें भुगतान

Posted on 12 April 2012 by admin

जनपद के विकास खंडो में सरकारी राजस्व की डकैती फर्जी बिल बाउचर लगाकर की जा रही है जिसमें गैंग लीडर बने है सिके्रटरी हिस्सेदार है जिले के अधिकारी ।
गौरतलब हो कि जनपद के दूबेपुर ब्लाक की लगभग सभी गांव पंचायतो में सिक्रेटरी और प्रधान के गठजोड ने मनरेगा योजना समेत लगभग सभी योजनाओं के धन की डकैती डालनी शुरु कर दी है हद तो तब हो गई जब स्थानीय निवासियों ने गांव में लगी सोडियम लाइटो, हयूम पाईपो, सोलिंग, तालाबो और वाल राईटिंग के मद मे आई धनराशि के दुरुपयोग और हडपकर लेने की शिकायते खंड विकास अधिकारी और जिले के मुख्य विकास अधिकारी से लिखित रुप में की ।
मगर चोर चोर मौसेरे भाई वाली कहावत चरितार्थ हो रही है प्रार्थना पत्र को बास्केट बाल कि तरह एक हाथ से दूसरे हाथ घुमाया जा रहा है आलम यह है कि गांव के सिक्रेट्ररी राजस्व की चोरी के प्रथम सूत्र धार बन गये है उनके उपर न मुख्य विकास अधिकारी का फरमान चल रहा है न ही जिलाधिकारी का ही ये लोग कोई तवज्जो देते है ।
हालत यह है कि ५०० रु० सी०एफ०एल० लाईट फर्जी बिल वाउचर पर ६४०० रु० की दिखाकर लाखो का घोटाला प्रत्यक्ष रुप से किया गया है वही हयूम पाईप की खरीद फर्र्जी बिल बाउचर छपवाकर ७४००० प्रति पीस की दस से खरीदारी कर राजस्व की डकैती डाली जा रही है ।
बिना वाल राईटिंग के पैसा फर्जी बिल लगाकर ड्रा कराया जा रहा है हैरत है कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी केवल आयोग बनाकर जांच ही करने मे लगे है इतना ही नही इसमे बैंक में भी धोखाधडी की जा रही है ।  इसी प्रकरण में खंड विकास अधिकारी दूबेपुर ने अपने शासकीय प्रात्राक  २२६७ध्० लेख नरेगाध्०८-०९ दिनांक १६-१०-२००८ द्वारा प्रबंधक बडौदा पूर्वी  ग्रा० बैंक अहिमाने में सुलतानपुर स्पन पाइप इंण्डस्ट्रीज के नाम से फर्जी खाता संचालन को से भुगतान न करने का पत्र लिखा है ।
सोचिये जरा रजिस्टर्ड फर्म जो कि उद्योग निदेशक कानुपर उ०प्र० द्वारा हयूम पाईप सप्लाई के लिये रजिस्टर्ड है और गुडवत्ता मार्का आई०एस०आई० का माल विभागो में देने की अधिकृत फर्म के नाम भी सिव्रहृेटरी प्रधान गैंग द्वारा बैकों में इसी फर्म के नाम फर्जी एकाउन्ट खोलवाकर सरेआम सरकारी राजस्व की डकैती डाली जा रही है मगर न तो डी०पी०आर०ओ० परवेज आलम ने आज तक कुछ किया न ही सी०डी०ओ० और खंड विकास अधिकारी ने ही घोटाले बाजो को जेल पहुंचाया गया केवल कोरी जांच की जा रही है ।
जनता ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जिले की इस घोटाले की जांच जनहित के कराने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकवाणी शिकायतों का अम्बार शिकायतों पर नहीं हो रही सुनवायी

Posted on 12 April 2012 by admin

हरदोई जनपद में लोकवाणी के माध्यम से जन शिकायतों का सिलसिला 26जनवरी 2005 को प्रारम्भ किया गया था तत्कालीन डीएम के प्रयास से 19विकास खण्डों में 26केन्द्रों पर यह सुनवायी प्रारम्भ की गयी थी प्रारम्भ में यह काफी लोकप्रिय भी हुई जनशिकायतों का एक सुलभ माध्यम जनता को मिला प्रशासन ने समस्याओं के निपटारे में तेजी भी दिखाई जनता का मनोबल कुछ ऊँचा हुआ फिर धीरे-धीरे यह व्यवस्था की भेंट चढ़कर मात्र एक खानापूरी होने लगी जैसा कि सरकारी योजनाओं का हश्र लालफीताशाही व्यवस्था मंे होता है। इन सात सालों में 2.71लाख शिकायतें इन केन्द्रों पर आयी जिसमें 7500शिकायतें गत वर्ष में आयी थीं अन्दाजा लगाना कठिन नहीं होगा निस्तारण कार्य में कितनी प्रगति हुई गत वर्ष में यह व्यवस्था सितम्बर मास से समाप्त करके राजस्व परिषद से व्यापक रूप में इसे जोड़ा गया पहले इसका निपटारा जिला स्तर पर ही होता था तब तक तो सबकुछ ठीकठाक अब नई व्यवस्था में मुख्य सचिव द्वारा किसी भी विभाग या जिले के किसी भी अधिकारी को नामित करके समीक्षा करवा सकता है केन्द्र पर शिकायत का निस्तारण 10दिन के लिए रखा गया विभाग अपनी आख्या जिलाधिकारी के माध्यम से एन0टी0सी0 को भेजेगा जहाँ पर जानकारी लोड की जायेगी हरदोई जनपद में लम्बित शिकायतों का ब्यौरा इस प्रकार से है। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय-750, एस0एच0ओ0 बिलग्राम-304, समाज कल्याण विभाग-455, एस0एच0अेा0अतरौली थाना-161, एसडीएम सदर-170, एसडीएम शाहाबाद-159, बिलग्राम-219, पी0डी0डी0आर0डी0ए0-177, कोतवाली देहात 105 बिलग्राम एसडीएम 142, सण्डीला तहसील-138, एस0एच0ओ0शाहाबाद-136, जलनिगम अभियन्ता कार्यालय-116, जिला समन्वयक एजीबी-128, के बाबत जिलाधिकारी अजय शुक्ला ने लम्बित शिकायतों का ब्यौरा इस बार मंगवा लिया है और निर्देश देने का तत्काल आश्वासन भी दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेयजल योजनाओं को 17 अपै्रल तक चालू करायें

Posted on 09 April 2012 by admin

अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी
मण्डलायुक्त ने ली अनुश्रवण समिति की बैठक

commissioner-agra-meeting-picture-2मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि ताज ट्रिपेजियम जोन के अन्तर्गत आगरा महानगर क्षेत्र में निर्मित पेयजल योजनाओं की कार्यशीलता के परीक्षण हेतु जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर 17 अपै्रल तक टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न होने की दशा में निरन्तर निर्देशों के बावजूद जनबूझकर अनुपालन न करने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध एफ0आइ्र0आर0 दर्ज कराते हुए शासन को भी वस्तु स्थिति से अवगत कराया दिया जायेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अपै्रल को बोदला-तृतीय, 12 अपै्रल मधुनगर, 13 अपै्रल बोदला व्दितीय तथा 16 अपै्रल को प्रकाशनगर योजना के शिरोपरि जलाशयों (ओवर हैड टेैंक) में पानी भरकर पेयजल प्रणाली की कार्यशीलता की चैकिंग की जानी है। टी0टी0जेड में 72 करोड रूपये की लागत की पेयजल योजना में पाइप लाइन तथा 6 ओवर हैड टैंक बनाये गये है।
मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी सभागार में आहूत अनुश्रवण समिति की बैठक में गत बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की भी विस्तार से समीक्षा की। आयुक्त व्दारा गठित कमेटी व्दारा पेयजल योजनाओं की क्रियाशीलता के संबंध में आख्या प्रस्तुत की गई।
उन्होंने लगभग 100 वर्षों पुरानी पार्क माइनर के जीर्णेाद्धार हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव अविलम्ब प्रस्तुत करने हेतु अधिशाषी अभियंता नहर को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि लगभग 15 करोड रूपये की लागत की पार्क माइनर जीर्णोद्धार कार्य योजना तैयार की जा रही है जिससे सर्किट हाउस, शाहगंज गार्डेन व गोल्फ कोर्स के लिए पूर्व की भांति जलापूर्ति सुचारू हो सकेगी। बैठक में सिंचाई विभाग व्दारा कीठम झील में  जलापूर्ति की स्थिति तथा हरनौल स्केैप से आगरा के लिए नियमित जल आपूर्ति की समीक्षा की गई। उन्होंने टी0टी0जेड में यमुना नदी तल (रिवर बैड) में अवैध रूप से खेती रोकने हेतु मा0 न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
बैठक में निर्देश दिये गये कि जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन डाली जा चुकी है, वहां नागरिकों को सीवर लाइन के संयोजन (कनेक्शन) लेने हेतु पे्ररित करें। सीवर लाइन वाले इन क्षेत्रों में सैप्टिक टैंकों के लिए नियमानुसार अनुमति न दी जाये। नालों के ऊपर अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटवायें सीवर तथा ड्रेनेज प्लान की विस्तृत कार्य योजना अनुश्रवण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी अजय चैहान, नगर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप, सचिव आ0वि0प्रा0 रवीन्द्र कुमार, डी0एफ0ओ0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जल निगम, जल संस्थान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि विभागों के अधिकारी तथा समिति के सदस्य श्री रमन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में उत्कृष्ट स्तर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें

Posted on 09 April 2012 by admin

फेसबुक पर प्राप्त जन शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो-मण्डलायुक्त

commissioner-agra-amrit-abhijat-alongwith-dm-nagar-ayukt-secretary-ada-cmo-etch-holding-meeting-of-ttz-monitoring-committeeमण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि आगरा के अन्र्तराष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट स्तर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायें और इस संबंध में प्राप्त जन शिकायतों और सुझावों पर भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम आगरा के फेसबुक इन्टरफेस पर प्राप्त सफाई भव्य व्यवस्थाओं संबंधी की शिकायतों व फोटोग्राफ्स पर तत्काल कार्यवाही की व्यवस्था की जायें। मन्टौला नाले में लैदर की कतरने डालने की समस्या को मण्डलायुक्त ने गम्भीरता से लिया। उन्होंने इसके लिए पृथक से कूडा पात्र (बिन्स) लगवाने और लोगों को पे्ररित करने के लिए भी निर्देश दिये हैं।
उन्होंने निर्देश दिये कि नाले में डाली जाने वाली लैदर कतरनों की मात्रा का सर्वे कर उसकी बिक्री की व्यवस्था पर विचार करलें। साथ ही स्थानीय नागरिकों को पे्ररित करें कि निर्धारित कूडा पात्रों में ही कतरनें डाले। नाले में इस प्रकार गन्दगी डालने के आसपास क्षेत्रों के नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव भी आता है।
उन्होंने निजी कम्पनी व्दारा नगर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कडे निर्देश दिये कि कंपनी के अधिकारी स्वयं वार्ड वार स्थलीय निरीक्षण करें और जनता से समन्वय बनाकर जन समस्याओं का प्रभावी समाधान करायें और जनता के महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करते हुए जन सहभागिता भी सुनिश्चित करें। नागरिकों को अच्छी सुविधाएं दें और निर्धारित रेट के अनुसार नियमित भुगतान के लिए भी अपील करें।
अल्ट्रा अरबन के प्रतिनिधि ने बताया कि नगर को 5 जोन में वांट कर जोन के सेनेटरी इन्सपेक्टर्स के साथ नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हंै। प्रथम चरण में ताजगंज में माडल जोन के रूप में सफाई तथा कूडा उठाने की व्यवस्था की गयी है। अब तक 90 से .50 वार्डों में कार्य प्रारम्भ हो गया है। मण्डलायुक्त ने एक सप्ताह में स्टेट्स रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने सभी नर्सिंग होम  हास्पीटल में बायो मेडिकल वेस्ट नियमानुसार निस्तारण न किये जाने पर असंतोष प्रकट किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को सचेत किया कि अनियमिता बरतने वाले हास्पीटल्स को नियमानुसार नोटिस जारी करें और निर्धारित अवधि में पंजीकरण न कराने पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सेवायोजन कार्यालय में 11, 13 व 14 अपै्रल को रोजगार मेला

Posted on 09 April 2012 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सांई का तकिया एम0जी0 रोड आगरा के परिसर में दिनांक 11 व 13 अपै्रल, 12 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 11 अपै्रल को लीजैण्ट बायो टेक्नोलाजी व्दारा फील्ड आफिसर के पदों पर 22 से 30 वर्ष के आयु के स्नातक/ परास्नातक (कृषि विज्ञान)/ एम0बी0ए0  (रूरल मैनेजमेन्ट) पुरूष अभ्यर्थियों में चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेंगी। परिलब्धियां 5000-7500 प्रति माह तथा देय भत्ते व सुविधाएं ।
मीसा सिक्योरिटी एजेनसी सूरत गुंजरात व्दारा 13 अपै्रल 12 को गार्ड/ सुपरवाइजर/गनमैन (भू0पू0 सैनिक तथा सिविलयन) के पदो पर 18 से 40 वर्ष भू0पू0 सैनिक 50 वर्ष तक आयु के न्यूनतम 10वीं अथवा सामान्य स्वास्थ्य लंबाई न्यूनतम 5 फुट 7 ईंच अभ्यर्थियों में से चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी। वेतन 6000 से 8000 तक पद एवं योग्यतानुसार।
पांच कंपनियों कारपोरेट सर्विस माई मनी मंत्रा श्रीधर इन्श्योनेन्स नेट एम्बिट तथा यूरेका व्दारा 14 अपै्रल को टेली सेल्स आफिसर के लगभग 500 पदों पर 18 से 27 वर्ष आयु के इंटर/स्नातक पास अभ्यर्थियों में से चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जायेंगी। परिलब्धियां 5200 से 10000 तक प्रतिमाह यह जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि निःशुल्क आवेदन पत्र कार्यालय के कक्ष सं0 19 से प्राप्त कर इसी कक्ष में चयन तिथि से एक दिन पूर्व जमा कर रोल नं0 सहित प्रवेश पत्र प्राप्त करें। चयन तिथि को समस्त मूल प्रमाण पत्रों फोटो आई0डी0 तथा प्रवेश पत्र सहित चयन प्रक्रिया वाले दिन प्रातः 10 बजे उपस्थित हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाजार मेें बेंची जा रही हैं अस्पताल की लाखों रूपये की दवाएं

Posted on 09 April 2012 by admin

जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए आने वाली लाखों रूपये की दवाओं को अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से बाजार में बेच दिया जा रहा है। अस्पताल मे अच्छी दवायें न होने से चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवा लिख रहे हैं जिससे गरीब लोग परेशान हो रहे हैं।
शासन स्वास्थ्य विभाग पर करोडों रूपये खर्च करता है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को पर्याप्त सुविधा व दवा मिल सके अधिकतर जिला चिकित्सालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं उसी कम में सुलतानुपर का जिला चिकित्सालय भी शामिल है।
बताते चलें कि मरीजों के लिए आने वाली अच्छी दवा मरीजों तक न पहुंचकर बाजार पहुंच रही है इस खेल में अस्पताल के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल हैं।
अस्पताल में आने वाले हर मर्ज के मरीजों को सिर्फ दो चार लाल पीली हरी दवा ही मिलती है हर मर्ज मे एक ही दवा मरीजों को दी जाती है। मरीजों द्वारा आपत्त्ति जताने पर मौजूद कर्मचारी का कहना रहता है कि जब दवा अस्पताल मे नही हैं तो कहां से दी जाय। इस बात को सुनकर गरीब मरीज जो दवा वहां से मिलती रहती है उसी पर सब्र कर घर लौट जाते हैं।
यहां पर तैनात डाक्टर इलाज करने से पहले ही बाहर की दवा लाने के पर्चा थमा देते है वहॉ पर मौजूद फार्मासिस्ट आने वाले मरीजों से सुई दवा के साथ बीगो व सिरिंज तक बाहर से मंगा लेते है गरीब मरीज जो नही ला सकते तो उनके इलाज मे सिर्फ खाना पूर्ति होती है मरीज मरे या जिये उनसे मतलब नही है  आला अधिकारियों से बेखौफ यह कर्मचारी अपनी जेबे भरने मे मस्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

युवाओं को नौकरी के नाम पर लूट-खसोट में जुटी कई स्वयंसेवी संस्थाएं

Posted on 09 April 2012 by admin

जनपद मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वयं सेवी संस्थाओं का जाल फैला हुआ है जिसके मकडजाल मे युवक व युवतियों को लिया जा रहा है तमाम विभागों से कार्य मिलने की बात में बिना किसी के जानकारी के तमाम पदों पर पैसा लेकर भर्तियां की जा रही है। जनपद में इस समय करीब दर्जन भर संस्थायें लूट खसोट का खेल करने मे मशगूल है। जनपद के बुद्विजीवी वर्ग के लोगों ने ऐसी संस्थाओं पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की है।
आपको बताते चले कि स्वास्थ्य शिक्षा के नाम पर विभागों से बजट मिलने की बात कहकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपना जाल फैलाने वाली संस्थायंे युवक युवतियों को नौकरी देने के नाम पर ठग रही है उस संस्थाओं की तरफ किसी का भी ध्यान नही जा रहा है। कुछ माह पूर्व इलाहाबाद से आई एक संस्था ने दवा बेचने के लिए वेतनभोगी कर्मचारी रखने के नाम पर हजारों युवाओं की भर्ती सुविधा शुल्क लेकर की गई।
भर्ती होने के चंद दिनों के बाद ही संस्था फरार हो गई। उसका आज तक कोई अता-पता नही चल सका। इसी प्रकार से दर्जन भर संस्थाएं ठगी करने का करोबार फैलाई हुई है जिसकी चपेट मे युवा वर्ग आसानी से आ जाता है। रोजगार दिलाने के नाम पर उनसे धन उगाही कर रहे है। बेरोजगारी से परेशान युवक-युवतियों को लूटा जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीण क्षेत्र के सम्पर्क मार्गों की हालत खस्ता

Posted on 09 April 2012 by admin

जनपद मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के सम्पर्क मार्गो की हालत इतना खस्ता हो गई है कि साधन से ही नही बल्कि पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है जिसने चलते आये दिन दुर्घटनायें हो रही है। क्षेत्रवासियों की तमाम लिखित शिकायत के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे पा रहा है जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है ।
आपको बताते चले कि जनपद का इसौली बिधान सभा क्षेत्र वह  क्षेत्र है जहॉ के सम्पर्क मार्गो की हालत सबसे खस्ता यहॉ की दर्जन भर सडके ऐसी है । जो गडढो मे तब्दील हो गयी है सबसे खस्ता हाल कूरेभार से धनपतगंज कटका, देहली, बहुरांवा, हलियापुर, इसौली एसे सम्र्पक मार्ग है जिनकी हालत इतनी खस्ता हो गयी है कि तारकोल पूरे मार्ग पर पडी है जगह-जगह की गिटटियां उखड गयी है और बडे-बडे गडढे हो गये है ।
भागा भागी के चलते तेज रफतार से चलने वाले वाहन प्रायः दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है । ग्रामीणों का कहना है कि हमारे क्षेत्र के विधायक काफी दिनों से जेल मे है आखिर क्षेत्र का विकास हो तो कैसे हो जिससे विकास की रफतार बिल्कुल धीमी हो गयी है इन मार्गो के निर्माण के लिए सम्बधित विभाग को कई बार पत्र लिखे गये, किन्तु नतीजा वही ढाख के तीन पात।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पानी के लिए तरस रहे शहर व गाॅव, खराब पड़े हैं हैण्डपम्प

Posted on 09 April 2012 by admin

जहां इस समय गर्मी अपनी तेवर दिखा रही है वही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैण्डपम्प इस भीषण गर्मी में निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हंै, जबकि जल निगम विभाग ने हैंडपम्प लगवाने के नाम पर लाखों रूपये खर्च कर डाले, लेकिन पेयजल संकट का निदान नहीं हुआ। ज्यादातर हैण्डपम्प अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के करीबियों के दरवाजों की शोभा बढ़ा रहे है।

सैकड़ों हैण्डपम्प खराब पड़े है। पाॅच हजार हैण्डपम्पों में मशीन बधी है। गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। ऐसे में पानी की किल्लत होना तय माना जा रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में दलित बस्तियों के लोग शुद्ध पेयजल के आभाव में कुएं, नदी व तालाब का सहारा ले रहे है। जिले में मौजूदा समय में करीब 44 हजार इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगवाए गए है। इनमें करीब 900 सौ हैण्डपम्प नगर क्षेत्र में स्थापित है। विभागीय आॅकड़ों की मानें तो वर्ष 2010-11 में निर्धारित लक्ष्य 2,636 से कहीं भी अधिक 6,713 हैण्डपम्प लगाए गए। हालांकि इसमें पाॅच हजार हैण्डपम्पों में मशीन बंधी है। इस बात को विभाग भी तस्दीक कर रहा है। इन हैण्डपम्पों पर शासन का लाखों रूपया भी खर्च हो गया। बावजूद लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे है। बल्दीराय, सेमरी बाजार, कूरेभार, लम्भुआ, चाॅदा, कोइरीपुर क्षेत्र में स्थित तराई के दर्जनों गाॅव अभी सरकारी हैण्डपम्पों से महरूम है। कई विद्यालयों के परिसर में हैण्डपम्प लगवाए गए, लेकिन मानक के अनुरूप बोरिंग व पाइप न होने के कारण सभी स्थापित होने के छह माह बाद ही ठप हो गए। इन हैण्डपम्पों को रिबोर भी कराया गया तो उसमें भी मानकों की अनदेखी कर सहज खानापूर्ति हुई और नतीजा फिर वही हुआ। रिबोर के बाद भी हैण्डपम्पों के हालात नही सुधरे। नगरीय इलाकों में लगे ज्यादातर हैण्डपम्प चहेतों के घरों की शोभा बढ़ा रहे है। दलित बाहुल्य गाॅवों में लोग आज भी कुएं व नदी का प्रदूषित पानी पी रहे है। जल निगम विभाग कागजी कोरम पूरा कर जिले में पर्याप्त हैण्डपम्प  गलवाए जाने की बात कह रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में विभाग ने 14 सौ खराब पड़े हैण्डपम्पों के रिबोर का लक्ष्य रखा था। इसे पूरा कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन अब देखना यह है कि विभाग का दावा ये कब तक सफल साबित होता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in