Archive | राज्य

एक चिन्गारी का ताण्डव आठ घर जले दो मासूम मरे एक युवक घायल मवेशियों की गई जानें

Posted on 19 April 2012 by admin

हरदोई जनपद के माधौगंज हसनापुर के जौली गाँव में एक ग्रामीण सुरेश उसकी पत्नी पाँच पुत्रियाँ अपने खेत में गेहूँ की कटाई कर रही थी उसी समय पत्नी भी खाना लेकर सभी लोग खेत पर आ गये घर की कोठरी में एक इकलौता बेटा शुभम 4वर्षीय बेटी रिंकी सो रही थी शाम 4बजे के करीब घर के चूल्हे की एक चिन्गारी छप्पर पर हवा  से पहुँची और आग लग गयी देखकर पड़ोसियों ने खेत पर सुरेश को सूचना दी सुरेश जब तक अपनी पत्नी और पुत्रियों के साथ भाग कर आया घर पर आग का भीषण नृत्य चल रहा था जिससे कि पड़ोस के घर अरूण कुमार, जंगबहादुर, राजबहादुर, नरेश, अर्जुन, सुरजबली सहित तमाम घरों पर अग्निरूपी दैत्य पैर पसार चुका था सबके घरों को आग ने लपेट लिया अग्निशमन दल प्रशासन की भरसक कोशिश के बात 3घण्टे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया जिसमें रमेश की छः बकरी जंगबहादुर का बैल जलकर मर गया एक बैल एक भैंस झुलस गयी सुरेश के दोनों बच्चे एक बेटा और बेटी जलकर काल के गाल में समा गये। एसडीएम सतीश चन्द्रा ने मौके पर जाकर स्थित का जायजा लिया इसी प्रकार पिहानी के महोलिया गांव में रामभजन का पालेसर चलता है इंजन से उठी एक चिन्गारी ने घर पर छप्पर में आग लगी पूरा कारखाना और घर उसमें रखा खाद्यान्न जलकर राख हो गया आग की लपटों के बीच रामभजन का 28वर्षीय पुत्र भी झुलस गया। बड़ी मेहनत करके ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया इसी प्रकार कछौना थाना क्षेत्र के मढि़या निवासी रामनरेश के खेत में हाइटेंशन लाइन गिरने से गेहूँ की पाँच बीघा फसल जलकर राख हो गयी काश्तकार के हांथ में कुछ भी नहीं लगा तीनों जगहों पर राजस्व विभाग नुकसान का जायजा लेने पहुँच गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यार्थियों के निःशुल्क कोचिंग

Posted on 19 April 2012 by admin

कोचिंग केन्द्रों पर आवेदन पत्र 30 मई, 2012 तक जमा करायें

समाज कल्याण विभाग व्दारा अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कराने हेतु उत्कृष्ट कोचिंग केन्द्र “ डा0 भीमराव अम्बेडकर “ आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र खंदारी आगरा में कार्यरत हैं। इस केन्द्र में उत्कृष्ट फैकल्टी व्दारा निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था है। कोचिंग सत्र हेतु चयनियत अभ्यार्थियों को निःशुल्क आवास, व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय व मेस की सुविधा उपलब्ध है।
यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया हैं कि संघ लोकसेवा आयोग, नई दिल्ली तथा उ0प्र0 लोकसेवा आयोग इलाहाबाद व्दारा आयोजित सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2013 में सम्मिलित होने वाले उन्हीं अभ्यार्थियों के लिए यह व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र निःशुल्क कोचिंग सेन्टर खंदारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन संजय प्लेस आगरा से प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र पंजीयन डाक (रजिस्ट्री/स्पीड पोस्ट) से अथवा सीधे भी केन्द्र में जमा किये जा सकते है। कोचिंग केन्द्र में आवेदन प्राप्त की अंतिम तिथि 30 मई, 2012 है। इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जायेगा। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सूचना कार्यालय नये भवन में स्थानान्तरित

Posted on 17 April 2012 by admin

उप निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, आगरा का कार्यालय नवीन भवन 54-ए, पुरानी ईदगाह कालोनी (निकट पुलिस चैकी) आगरा में स्थानान्तरण हो गया है। ज्ञातव्य हैं कि सूचना कार्यालय इससे पूर्व 50-डी, पुरानी ईदगाह कालोनी में कार्यरत था, जो कि अब खाली कर दिया गया है।
उप निदेशक, सूचना राजगोपाल सिंह वर्मा ने अनुरोध किया हैं कि भविष्य में कार्यालय के नवीन पते “ 54-ए, पुरानी ईदगाह कालोनी (निकट पुलिस चैकी) “ आगरा पर पत्राचार करें। कार्यालय का दूरभाष नम्बर 0562-2420012 पूर्ववत कार्यरत रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

86 वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम

Posted on 17 April 2012 by admin

chandrasekher-newesरामपुर जहानागंज - देश के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की 86वीं जयन्ती समारोह में पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवन्त सिंह ने कहा कि जब-जब देश संकट में पड़ा समाजवादी नेता आचार्य नरेन्द्र देव लोहिया, जय प्रकाश नारायण, चन्द्रशेखर के नेतृत्व में सुरक्षित हुआ। प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने देश की चुनौतियों का निदान किया आज फिर देश मंहगाई घोटाला से जूझ रहा है इस समय पूरे देश की निगाहे दूसरे समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव पर टिकी है कि वह प्रधानमंत्री बने और देश को संकट से उबारे इस आशय का प्रस्ताव भी पारित किया गया लोगों ने संकल्प लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में जी जान से जुटकर प्रधानमंत्री की गद्दी पर बिठायेंगे।
श्री चन्द्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर जहानागंज आजमगढ़ द्वारा चन्द्रशेखर जी की 86 वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधिक कर रहे थे। उन्होने कहा कि चन्द्रशेखर जी हमेशा समर्थक व विरोधियों को साथ लेकर समस्या का हल निकालने में विश्वास रखते थे। उनका कहना था कि यदि देश का सही विकास करना है तो पहले गांव की यात्रा करो। ग्रामीणों की समस्याओं  को समझो और उसे दूर करने का प्रयास करो, आज भी चन्द्रशेखर के विचार प्रासंगिक है, मौजूदा समय में उनके जैसे ही निर्भीक नेतृत्व की जरूरत है। चन्द्रशेखर जी इन्कलाब के लिए अकेले निकल पड़ते थे, भीड़ बाद में जुटती थी। सच्चा समाजवादी होने के कारण उनमें आलोचना बर्दास्त करने की क्षमता थी। उनसे नई पीढ़ी को समाजवाद की दिशा में चलने की प्रेरणा मिलती है।
श्री सिंह ने कहा कि पूरा देश चन्द्रशेखर जी के साहस को आज भी चर्चा करता है। सत्ता की राजनीति उन्हें लुभा नहीं पायी। वह विचारो व भावनाओं से बहुत बड़े व्यक्ति थे उनकों राजनीति से ज्यादा देश की भावी पीढ़ी की चिन्ता रहती थी। एम0एल0सी0 श्री सिंह ने कहा कि जिस दौर से आज देश गुजर रहा है ऐसे में चन्द्रशेखर जी जैसे राष्ट्रीय नेताओं की बेहद जरूरत है जो क्षेत्रवाद, भाषावाद, साम्प्रदायिकता और जातियता से ऊपर उठकर देश की अगली पीढ़ी का भविष्य संवारने के लिए अलख जगा सके। सड़ी-गली व्यवस्था से लड़ने के कारण ही उनके विद्रोही स्वभाव  के अनुरूप उन्हें युवा तुर्क कहा गया। उन्होंने अवसरवादिता का हमेशा
विरोध किया। वे नफा नुकसान से परे सिद्धान्त व सोच की राजनीति पहरूये के चन्द्रशेखर जी हमारी गौरवमयी धरोहर हैं उनके जीवन दर्शन से तानाशाही मनोवृत्ति एवं दमन से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। उनकी स्मृतियां मर्यादित राजनीति तथा संसद की गरिमा को फिर से बहाल करने का आवाहन करती है। संसदीय इतिहास उनके बिना अधूरा है इससे पूर्व ट्रस्ट में स्थापित चन्द्रशेखर जी की आदमकद प्रतिमा पर सैकड़ो लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपने प्रिय नेता को नमन किया। समारोह की
अध्यक्षता ट्रस्ट समिति के प्रबन्धक बृजेश कान्दू एवं संचालन शिक्षक कमलेश राय ने लिया। समारोह को समाजसेवी डा0 अव्वल, मेवालाल गोस्वामी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, मऊ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामभवन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष इन्दू सिंह, डा0 राजेश सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पत्रकार हरिशरण पन्त पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह, रमेश कनौजिया, पंकज पासवान, ओम प्रकाश सिंह, रघपति सिंह, शमशेर सिंह, मुक्तीनाथ राय, अच्छेलाल यादव, ट्रस्ट अध्यक्ष समेत हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी राशन की दुकानें बनी भ्रष्टाचार की जननी

Posted on 17 April 2012 by admin

ऽ    उठान से लेकर वितरण तक निर्धारित हैं रेट

जनपद के तहसीलो व ग्राम पंचायतों मे निवास करने वाले गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो के लिए केन्द्र सरकार द्वारा  भरण पोषण के लिए अन्त्योदय, बी०पी०एल० राशन कार्ड दिया गया । जिससे उचित मूल्य पर राशन मिल सके लेकिन पूर्ति विभाग द्वारा गरीबो के पेट पर डाका डाला जा रहा है जिसमें गैंग के लीडर बने  हैं पूर्ति निरीक्षक हिस्सेदार जिले के अधिकारी ।
गौरतलब हो कि जनपद के चार तहसीलो मे तेरह विकास खण्ड बनाए गये है तहसील सदर में अन्तोदय, बीपीएल कार्ड धारको को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री चीनी, केरोसिन तेल के लिए राशन द्वारा तीन सौ चैतीस उचित दर की दुकानों का चयन किया गया है । परन्तु खाद्य एवं रसद विभाग मे फैला भ्रष्ट्राचार चरम सीमा पर है पूर्ति निरीक्षक एवं कोटेदार की मिली भगत से गरीबो के राशन की काला बाजारी की जा रही है र्पू्र्ति निरीक्षको द्वारा गरीबो के पेट  पर डकैती डालते हुए कोटेदारो से प्रतिमाह लाखो रुपये की वसूली की जा रही है ।
इस योजना का फायदा गरीबो को न मिल कर सम्पन्न वर्ग को फायदा दिलाते हुए शासन प्रशासन में बैठे लोग माला माल हो रहे है। जब राशन की काला बाजारी की शिकायत कार्ड धारको द्वारा उपजिलाधिकारी और जिले के मुखिया से है लिखित रुप से की जाती है तो जांच के नाम पर अधिकारी अवैध वसूली करते है ।
मगर चोर चोर मौसेरे भाई वाली कहावत चरितार्थ हो रही है प्रार्थना पत्र को वास्केट वाल की तरह एक हाथ से दूसरे हाथ घुमाया जा रहा है आलम यह है कि तहसील की र्पू्र्ति निरीक्षक कोटेदारो को राशन की काला बाजारी करवा कर मोटी रकम की वसूल की जाती है । पूर्ति निरीक्षक खाद्य विभाग में भ्रष्ट्राचार का मुख्य सूत्रधार बन गये है उनके उपर न तो जिला र्पू्र्ति अधिकारी  का फरमान चल रहा है न ही जिलाधिकारी का ही  ।
हालत यह है कि अधिकारी कोटेदार को ३ध्७ में मुकदमे का धौस देकर बलि का बकरा बना देते है हालत यह है कुछ कोटेदार अपना नाम न छापने एवं दबे जुबान से कहते है शासन द्वारा प्रत्येक कोटेदार को दुकान तक लाने के ढुलाई का खर्च एवं बोरे के अतिरिक्त वजन खाद्य एवं विपणन विभाग को मिलता है विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिली भगत से इनका हक डकारते हुए इनसे मोटी रकम वसूल की जाती है ।
हैरत है उपजिलाधिकारी पूर्ति निरीक्षको का जांच कराकर या जांच अधिकारी नामित करके दुकानो को निलम्बित एवं बहाल करने का खेल भ्रष्ट्राचार में दूबे हुए है । तहसील सदर के पांच विकास खण्डो मे ३३४ उचित दुकान नामित है प्रत्येक दुकानदार से पूर्ति निरिक्षको द्वारा दो हजार से तीन हजार रुपये की वसूली करके गरीबो का राशन बेचवाया जा रहा है ।
क्षेत्र के दर्जनो कोटेदारो का कहना है कि १५ से २० रुपये प्रति कुन्तल अनाज का १०० से १५० प्रति कुन्तल चीनी, सौ रुपये प्रति ड्रम तेल से लिया जाता है स्टाक सत्यापन से वितरण प्रवेक्षक द्वारा एक हजार रुपया लिया जाता है । डीजल के दामो में बृद्धि के कारण राशन लाने का किराया पांच सौ से बढा कर बारह सो दो हजार कर दिये है वही पल्लेदारी ५० पैसे से बढा कर ५ रुपये कुन्तल हो गया है ।
कोेटेदारो का कहना है कि राशन वितरण करने से पहले पांच हजार का खर्च आ जाता है तो ६ रु० प्रति कुन्तल कमीशन में कैसे सम्भव है ऐसे में जिले  की अधिकारी जांच के नाम पर दुकानदारो के गले मे फांसी लगा देते है इसी तरह दुकानदार राशन की काला बाजारी करने को मजबूर हो जाते है । जिले के कोटेदारो ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोटेदारो का कमीशन बढाया जाय तथा इन भ्रष्ट अधिकारियो की जांच कर कार्यवाही की जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घायल मिला दुर्लभ वन्य प्रजाति बारहसिंगा

Posted on 17 April 2012 by admin

pict0474-1घायल अवस्था में दुर्लभ वन्य प्रजाति बारहसिंगा गांव में मिला। जिसे ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार मरहम पट्टी कर वन विभाग को सूचित किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर के उत्तर तालाब के पास सुबह एक दुर्लभ वन्य प्राणी बारहसिंगा बैठा दिखाई दिया। शौच करने गये युवक उसे देखने नजदीक गये तो वह भागने का प्रयास किया किन्तु घायल होने के कारण वह भाग नहीं सका। ग्रामीणों ने उसे उठाकर गांव लाये और उसकी मरहम पट्टी की। स्थानीय पत्रकार जे.पी.तिवारी ने डीएफओ को फोन पर इस दुर्लभ वन्य प्रजाति के घायलावस्था में मिलने की सूचना दी। डीएफओ ने टीम भेजने का आश्वासन दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आंगनबाड़ी की शिकायतों के लिए कन्ट्रोल केन्द्र खोला गया

Posted on 17 April 2012 by admin

हरदोई जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की शिकायतों को दर्ज करने के लिए कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था की गयी है जिस कन्ट्रोल रूम का फोन नं0 05852-233404 रखा गयाहै इसके माध्यम से लोग अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं एक सप्ताह के अन्दर उनकी शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जायेगा यह भी आश्वस्त किया गया है कन्ट्रोल रूम प्रभारी मुख्य सेविका बाल विकास अधिकारी बिलग्राम की पूनम सिंह को बनाया गया है शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लिखित या दूरभाष पर भी कर सकता है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हाईकोर्ट इलाहाबाद के निर्देशानुसार न्यायिक अधिकारियों में फेर बदल हरदोई के नये सीजीएम राजमणि बने

Posted on 17 April 2012 by admin

हरदोई जनपद के न्यायिक अधिकारियों की अधिसूचना हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा जारी स्थानीय न्यायिक अधिकारियों में नये सीजीएम राजमणि को बरेली जनपद से स्थानान्तरित करके हरदोई के नये सीजीएम बन रहे हैं और यहाँ पर कार्यरत सिविल जज सीनियर डिवीजन डा0जया पाठक को अपर सीजीएम कोर्ट संख्या 1 की जिम्मेदारी सौंपी गयी है न्यायिक अधिकारियों के सालाना स्थानान्तरण की प्रक्रिया में इस बार बड़ी संख्या मंे न्यायाधीशों का गैर जनपद में स्थानान्तरण भी किया गया है तथा कई गैर जनपदों से हरदोई जिले में आ रहे हैं इसी क्रम में यहाँ पर कार्यरत सीजेएम आराधना रानी को जनपद काशीराम नगर भेजा गया जबकि इनके स्थान पर बरेली से स्थानान्तरित न्यायाधीश राजमणि को यहाँ का सीजेएम बनाया गया हरदोई में तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन जयापाठक को यहाँ पर ही अपर सीजेएम कोर्ट सं01 का पदभार दिया गया उनके स्थान पर एटा जिले के दिनेश कुमार को सीनियर डिवीजन की अदालत का कार्यभार सम्भालने के लिए कहा गया यहीं पर तैनात सीजेएम कोर्ट से01 की मीनूशर्मा को मथुरा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है एवं जनपद फैजाबाद से स्थानान्तरित होकर आ रहे सिविल जज सीनियर डिवीजन कैडर के अधिकारी मनोज कुमार मिश्र जनपद जौनपुर से आ रहे हैं न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार यादव जनपद मुजफ्फरनगर से आ रहे हैं न्यायाधीश राकेश कुमार वशिष्ट जनपद गाजीपुर से स्थानान्तरित होकर आये हैं न्यायाधीश विजय कुमार आजाद जनपद बाँदा से हरदोई के लिए नियुक्त हुए हैं न्यायाधीश सुजीत कुमार जायसवाल को अपर सीजेएम/अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन का भी कार्यभार देखेंगे तथा यहाँ पर तैनात अपर सीजेएम मो0राशिद को जनपद मेरठ अपर सीजेएम सुबोध कुमार सिंह को जनपद सोनभद्र अपर सीजेएम ए0के0दुबे को जनपद ललितपुर अपर सीजेएम संजय कुमार मिश्र को जनपद बांदा अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अविनाश चन्द्र को जनपद फैजाबाद स्थानान्तरित किया गया है जिले में कार्यरत सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चिमी शक्ति सिंह को जनपद रमाबाईनगर (कानपुर देहात) को स्थानान्तरित किया गया इनके स्थान पर गालियाबाद से स्थानान्तरित श्रीमती अर्चना यहाँ पर रही हैं जो सिविल जज जूनियर डिवीजन का कार्यभार संभालेंगी। सिविल जज जूनियर डिवीजन पूर्वी रामनेत का तबादला जनपद सुल्तानपुर को किया गया तथा उनके स्थान पर जौनपुर से स्थानान्तरित न्यायिक अधिकारी कमलाकान्त श्रीवास्तव यहाँ पर सिविल जज जूनियर का कार्यभार संभालेगे तथा यहाँ पर कार्यरत जे0एम0द्वितीय डा0अश्वनी कुमार को जे0एम0 प्रथम की अदालत मिलेगी जबकियहाँ पर तैनात सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट सं02 की सोनम पाण्डे को जे0एम0 द्वितीय की अदालत मिलेगी। स्थानान्तरित सभी अधिकारियों को 16अप्रैल को कार्यभार सम्भाल लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जर्जर खम्भों व तारों की वजह से आये दिन बाधित होती विद्युत आपूर्ति

Posted on 17 April 2012 by admin

ऽ    पांच दशक से भी अधिक पुराने हैं विद्युत तार
ऽ    शक्ति भवन की उपेक्षा का दंश झेलता आ रहा जिला
ऽ    एचटी लाईन में अभी भी लगे हैं लकड़ी के जर्जर पोल

पांच दशक से भी अधिक समय से जर्जर पोलों व तारों से हो रही विद्युत सप्लाई में आये दिन व्यवधान होता रहता है। आये दिन लाइन के ब्रेक डाउन होने के कारण ठीक से नहीं हो पा रही विद्युत आपूर्ति । शासन द्वारा विद्युत आपूर्ति के लिए चाहे जितनी घोषणा ं की जायं किन्तु महकमे के चलते वे छलावा ही साबित हो रही हैं।
प्रदेश में चाहे बसपा की सरकार रही हो या भाजपा की अथवा सपा की हमेशा से ही यह जिला शक्ति भवन की उपेक्षा का दंश झेलता चला आ रहा है । पड़ोसी जिलों प्रतापगढ़, फैजाबाद, बस्ती व अम्बेडकरनगर जौनपुर आदि जिलों से भी कम विद्युत की आपूर्ति इस जिले वालों को हुई है। अधिकारियों कर्मचारियों से बात करनेे पर यही जबाब मिलता हेै कि शक्ति भवन से आये आदेश के अनुसार ही सप्लाई हो पायेगी। प्रदंेश की सत्ताधारी पार्टी को सभी सीटें देने के बावजूद भी जिला उपेक्षा का दंश झेलता चला आ रहा है ।
जो आपूर्ति मिलती हैे वह भी सुचारू रूप से नहीं मिल पाती है । नगर के दरियापुर स्थित 132 केवी सब स्टेशन से साउथ फीडर को पांच दशक से भी अधिक पुराने खम्भों व जर्जर तारों से ही आपूर्ति की जा रही है। ढीले जर्जर तारों व खम्भों से सप्लाई होने के कारण आये दिन लाइन ब्रेकडाउन  हो जाया करती है। आये दिन होने वाली खराबियों को दूर करने के लिए विद्युतकर्मियों की जेब गरम करने को उपभोक्ता बाध्य होते हेैं। जब तक विद्युतकर्मियों की मुट्ठी गरम नहीं हो जाती है तब तक लाइन ठीक नहीं हो सकती है। इस प्रकार आये दिन फाल्ट होने से सुचारू रूप से आपूर्ति नहीं होे होती है ं महकमेे  के अभियन्ता लाइन की मरम्मत कराने के प्रति उदासीन ही दिखायी दे रहे हैंे। किसी तरह ठोंक पीटकर काम चलता रहे । इसी कोे वे अपना दायित्व समझते हैं ।  साउथ फीडर  द्वारा दो दो विधानसभा क्षेत्रों सुलतानपुर व इसौली क्षेत्र के गांवों को सप्लाई दी जाती है । दोनों क्षेत्रों से सपा के ही नुमाइन्दे चुने गये हैंे ।इसके बावजूद भी इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही हेै । गेहूं की मड़ाई के समय आये दिन बिजली की खराबी के चलते किसानों की मड़ाई बुरी तरह प्रभवित हो रही है। वैसे इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नई सरकार से उम्मीदें बहुत हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अलग अलग धटनाओं में दो की मौत

Posted on 17 April 2012 by admin

धनपतगंज विकास खण्ड मे चालक पद पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की विकास भवन में अचानक तबियत खराब होने पर विभागीय कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां पर दोपहर में इनकी मौत हो गई ।
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना दोस्तपुर क्षेत्र अन्र्तगत बेवापुर निवासी शिववंश ५२ वर्ष पुत्र गजाधर विकाश खण्ड धनपतगंज में चालक पद पर कार्यरत था । प्रति दिन की भांति डयूटी करने विकास खण्ड धनपतगंज जाने के लिए विकास भवन आया था वाहन पर ही अचेत हो गया ।
विभागीय कर्मचारियों ने जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी । सूचना पर पहुची कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन हेतु शव गृह भेज दिया ।

वही दूसरी ओर विद्युत विभाग के लापरवाही से दो दिन पूर्व टूट कर गिरा ग्यारह हजार बोल्ट के तार के चपेट मे आने से अधेड की मौत हो गयी ।
प्राप्त सूचना के अनुसार गौरीगंज थाना क्षेत्र अन्र्तगत संकडिया पूरे इबदुल्ला निवासी राम कुमार ५० वर्ष पुत्र देश राज रविवार दुकान पर पान की फेरी करने गया था बीती शाम लौटते समय दो दिन पूर्व मुन्शीगंज थाना क्षेत्र कि पहाडपुर गांव के निकट विद्युत विभाग की ग्यारह हजार बोल्टेज का तार टूट कर जमीन पर गिरा हुआ था की चपेट मे आने से घटना स्थल पर मौत हो गयी ।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in