Archive | राज्य

गाँव की आबादी 1700 पेंशन प्राप्तकर्ता 2300यह कैसा खेल है

Posted on 01 May 2012 by admin

हरदोई का समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था पेंशन हो या अन्य कोई यहाँ के खेल बड़े ही निराले हैं अन्जाम तक पहुंचने के पहले ही कभी-कभी खुल जाते हैं सुरसा ब्लाक के अस्यौली गाँव में बच्चों से लेकर बूढ़े तक को पेंशन दी जा रही है गाँव की कुल आबादी 1700 मात्र हैं इन 1700 लोगों में गाँव के नवजात शिशु से लेकर महिलायें, बच्चे व बूढ़े सभी शामिल हैं परन्तु विभाग द्वारा कुल जमा 2300लोगों को पेंशन दी जाती है। बांकी कहाँ से आये विभाग नहीं बता पाया। जानकारी आने पर प्रशासन में हडकम्प मच गया ऊपर बैठे अधिकारी आश्चर्यचकित हैं डीएम अजय कुमार शुक्ला ने समाज कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर जाँच के आदेश तक दे दिये विभागीय अधिकारी जाँच करने में लग चुके हैं कार्यालय द्वारा गलत फीडिंग का हवाला देकर लीपापोती भी की जा रही है समाज कल्याण अधिकारी शम्भूशरण श्रीवास्तव जी का यह कहना है अस्योली गाँव के निवासियों का खाता यू0बी0आई0 फर्दापुर बैंक में है वहींँ पर पड़ोस के गाँव के भी खाते हैं दोनों गाँवों के लाभार्थियों के नाम अस्योली से जुड़ गये कोई भी फर्जी पेंशन नहीं दी जा रही है। हम जांच कर रहे हैं अगर कोई भी दोषी पाया गया तो दण्डित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की

Posted on 29 April 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर में दो बसों की भिड़ंत में 18 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 01-01 लाख रूपये, गम्भीर घायलों को 25-25 हजार रूपये तथा मामूली रूप से घायलों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से कराने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम द्वारा भी दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार, गम्भीर रूप से घायलों को 10-10 हजार तथा मामूली रूप से घायलों को 05-05 हजार रूपये दिया जाएगा।
गौरतलब है कि आज जनपद गोरखपुर के मानीराम के पास रोडवेज एवं निजी बस की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गयी और काफी संख्या में यात्री घायल हो गये, जिनका इलाज गोरखपुर के बी0आर0डी0 मेडिकल कालेज तथा जिला अस्पताल में चल रहा है। मण्डलायुक्त गोरखपुर ने दुर्घटना की जांच मजिस्ट्रेट से कराये जाने के निर्देश दे दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नई सरकार आई तबादलों का मौसम जिला प्रशासन के ढीले कल पुर्जे

Posted on 29 April 2012 by admin

हरदोई के जिला प्रशासन ने अभी अपनी पुरानी कार्यशैली पर मजबूती के साथ खड़ा नहीं दिखाई पड़ रहा है क्योंकि सुबे का निजाम बदल गया उसे डेढ़ महीना हो गया अब तबादलों का मौसम आया है कोई जा रहा है तो कोई आ रहा हैशीर्षस्थ बिन्दु पर डा0एम0के0एस0सुन्दरम का नोएडा तबादला हो गया उनकी जगह रायबरेली के डी0एम0 अजय कुमार शुक्ला आये सुन्दरम मात्र तीन महीने का प्रवास पाकर अपनी यहाँ पर छाप छोंड़ गये फिर ए0डी0एम0 राकेश मिश्रा की खबर आई कि वह लखनऊ चकबन्दी उपायुक्त बनाये गये हैं परन्तु मिश्र नहीं गये न ही उनकी जगह कोई आया उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि को प्रमोशन देकर औरैया का एडीएम बनाया गया और बद्रीनाथ सिंह हरदोई के सिटी मजिस्ट्रेट बनाये गये श्री मिश्र तो चले गये परन्तु सिटी मजिस्ट्रेट का पद अभी भी खाली पड़ा है। फिर तहसीलों के एसडीएम गये शाहाबाद को छोंड़कर सभी जगहों पर नये एसडीएम आ गये शाहाबाद एसडीएम जयपाल सिंह का स्थानान्तरण नहीं हो पाया इसी प्रकार पुलिस विभाग भी अछूता नहीं रहा एएसपी पूर्वी अनिल सिंह शासन स्तर पर मुरादाबाद गये फिर बांकी दो एएसपी का तबादला हो गया एएसपी पूर्वी की जगह पूर्व में रहे यहाँ डाॅ0ओ0पी0सिंह पुनः हरदोई आये चार्ज नहीं लिया और बाराबंकी चले गये उनकी जगह प्रदीप गुप्ता भेजे गये तेज तर्रार एएसपी पश्चिमी रूचिता चैधरी की जगह राकेश शंकर को जिम्मेदारी दी गयी फिर यह जिम्मेदारी प्रदीप गुप्ता को पूर्वी की जगह पश्चिमी कमान सौंपी गयी सी0ओ0सिटी त्रिभुवन सिंह की जगह राजेश कुमार को नया सी0ओ0 सिटी बनाया गया सण्डीला में डी0के0गौतम की जगह विवेक चन्द्र नये सी0ओ0 आयेे कई आ रहे हैं और यहाँ से कई जा रहे हैं अनिश्चय की स्थित गाड़ी पटरी पर अभी नहीं बैठी जो प्रशासन का काम सुचारू रूप से चला सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आरक्षण पर कुठाराघात को रोकने हेतु बने कानून

Posted on 29 April 2012 by admin

संघर्ष समिति के नेताओं ने श्री पी0एल0 पुनिया से की मुलाकात।
आयोग की ओर से भी पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग।
कल से चलने वाले संसद सत्र में आरक्षण पर जोरदार बहस की अपील।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक श्री अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें डा0 राम शब्द जैसवारा, अनिल कुमार, ए0के दोहरे ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति /जनजाति आयेाग के अध्यक्ष श्री पी0एल0 पुनिया जी से जनपद बाराबंकी में मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन पत्र सौपा जिसमें आरक्षण पर हो रहे कुठाराघात को रोकने सहित अनेकों मांग की गयी।  संघर्ष समिति द्वारा सौपे गये ज्ञापन में कहा गया कि दिनांक 27-4-2012 को मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संविधान के 77वाॅ एवं 85वें संशोधन को प्रदेश में समाप्त करने का आदेश दिया गया है जिससे प्रदेश में पदोन्नतियों में आरक्षण एवं परिणामी ज्येष्ठता पूरी तरह समाप्त हो गयी जिसके विरोध में आरक्षित वर्ग द्वारा पुनर्विचार याचिका दाखिल की जा रही है ऐसे में अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग द्वारा भी अविलम्ब पुनर्विचार याचिका दाखिल की जानी चाहिए, क्योंकि आयोग का नैतिक कर्तव्य है कि वह आरक्षित वर्ग के संवैधानिक संरक्षण को बनाये रखने हेतु प्रभावी कदम उठाये  और यह भी मांग की गयी कि लोकसभा में भी आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में डाले जाने हेतु सार्थक  प्रयास किया जाये जिससे  पदोन्नतियों में आरक्षण एवं परिणामी ज्येष्ठता पर कोई कुठाराघात न कर पाये, के लिए संविधान में संवैधानिक संरक्षण की भी व्यवस्था हो।  ज्ञापन में यह बात भी उठाई गयी कि आरक्षण के मामले में होने वाली हर पीठ में चाहे वह मा0 उच्च न्यायालय में हो अथवा मा0 सर्वोच्च न्यायालय मे, सभी में एक आरक्षित वर्ग का मा0 न्यायाधीश अवश्य रखा जाये, के लिए कानून का प्राविधान किया जाये।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के नेताओं ने बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिये गये संविधान प्रदत्त आरक्षण पर संकट करार देते हुए सभी से एक जुट होकर लड़ाई को आगे बढ़ाने की अपील की और यह मांग भी की, चूूंकि केन्द्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस की सरकार है,  ऐसे में कांग्रेस को कल से चलने वाले संसद सत्र में आरक्षण पर हो रहे कुठाराघात पर संघर्ष समिति के प्रस्ताव पर सार्थक बहस कर उस पर निर्णय लिया जाना चाहिए। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक आरक्षित वर्ग को संविधान प्रदत्त अधिकार नहीं प्राप्त हो जाता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द

Posted on 29 April 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी श्री ख्वाजा हलीम जनपद अलीगढ़ के स्पष्टीकरण से संतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम ंिसंह यादव ने पार्टी से उनका निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

Comments (0)

स्व0 श्री तिवारी के अधूरे कार्यों को पूरा कराया जायेगा

Posted on 27 April 2012 by admin

मुख्यमंत्री ने जनपद बस्ती पहुंचकर दिवंगत सांसद  श्री बृज भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

up-cm-bastiउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सांसद स्व0 श्री बृज भूषण तिवारी के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा है कि स्व0 श्री तिवारी वास्तविक रूप से समाजवादी विचारधारा के चिन्तक तथा पोषक थे। उन्होंने जीवन भर किसानों और गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी और डाॅ0 लोहिया की समाजवादी विचारधारा को लेकर हमेशा सजग रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार स्व0 श्री तिवारी के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री आज स्व0 श्री बृज भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गृह जनपद बस्ती स्थित आवास पर गयेे थे। दिवंगत सांसद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद श्री यादव ने कहा कि स्व0 श्री तिवारी समाजवादी आन्दोलन के प्रति पूरी तरह समर्पित थे और उन्होंने किसानों, मजदूरों, महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों सहित सभी के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा जीवन में सादगी को आदर्श माना। उनके निधन से समाजवादी पार्टी कोे अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कठिन है।
इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री अम्बिका चैधरी,
श्री राजकिशोर सिंह, श्री रामकरन आर्या के अलावा समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता
श्री राजेन्द्र चैधरी आदि ने भी दिवंगत सांसद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दिवंगत नेता को श्रद्धाजंलि दी

Posted on 27 April 2012 by admin

up-cm-in-bastiआज प्रातः 9.15 बजे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व0 बृजभूषण तिवारी के निवास बस्ती जनपद मुख्यालय पहुॅचकर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उनके शव पर पुष्पचक्र चढ़ाया और उन्हें नमन किया। लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, राजस्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी मंत्री श्री राज किशोर सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धाजंलि दी। मुख्यमंत्री जी ने समावादी पार्टी का झण्डा उनके पार्थिव शरीर पर अर्पित किया।
मुख्यमंत्री जी ने स्व0 तिवारी जी के परिवारीजनों में उनकी वृद्धा माॅ, बेटी तथा दो पुत्रों आलोक तथा सोनू को सांत्वना दी और भविष्य में उन्हें हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने बड़े दुःख के साथ कहा कि स्व0 जनेश्वर मिश्रा के बाद बृजभूषण तिवारी का हमारे बीच न रहना दूसरा सबसे बड़ा धक्का है। अपनी विद्वत्ता का उन्हें कभी अहंकार नहीं हुआ। वे सच्चे समाजवादी थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्री बृजभूषण तिवारी आज मध्यान्ह अयोध्या के तुलसीघाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। श्री बृजभूषण तिवारी अमर रहें के नारों के बीच मुखाग्नि उनके बड़े बेटे आलोक तिवारी ने दी।
अयोध्या में स्व0 तिवारी के अंतिम संस्कार के पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता प्रो0 रामगोपाल यादव, वरिष्ठ नेता श्री भगवती सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री के0 विक्रमराव सहित सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय, विधान सभााध्यक्ष, मंत्रीगण श्री अवधेश प्रसाद एवं बलराम यादव, राममूर्ति वर्मा, षिव कुमार बेरिया, राष्ट्रीय महासचिव डा0 अशोक बाजपेयी, पूर्व मंत्री शतरूद्र प्रकाश, पवन पाण्डेय विधायक, मित्रसेन यादव, (विधायक), जयशंकर पाण्डेय, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष, विजय तिवारी एडवोकेट ने अपने प्रिय नेता के शव पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
कल रात्रि स्व0 बृजभूषण तिवारी का शव उनके गृह जनपद में कटरा बाईपास बस्ती पहुॅचने पर अंतिम दर्शनों के लिए लोगों की लम्बी कतारें लग गई। सभी अपने नेता के अंतिम दर्शन करने को व्याकुल थे। सैकड़ों लोगों की आंखों में आॅसू थे।
बस्ती में स्व0 बृजभूषण तिवारी को अंतिम विदाई देने पहुॅचे लोगों में प्रमुख थे सर्वश्री रामकरण आर्य, मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री, रामसुन्दर दास निषाद एवं देवेन्द्र सिंह (एमएलसी) राजीव राय, अलगू चैहान, गजाला लारी (सभी विधायक) लालजी यादव, सुरेश यादव एवं टी0पी0 शुक्ला, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष गोरखपुर, प्रो0 राम किशोर शास्त्री संस्कृत विभागाध्यक्ष (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) मृगेन्द्र कुमार मिश्र (छात्रसंघ अध्यक्ष, इलाहाबाद) रामप्रकाश त्यागी, लोरिक यादव, राजाराम यादव, रामदर्श यादव, फिरोज अशरफ, प्रदीप सिंह, श्रीपति सिंह, जयराम यादव आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हादसों के कारण 6 लोगों की मौत कई घायल त्राहि-त्राहि मची मचा कोहराम

Posted on 27 April 2012 by admin

हरदोई सीतापुर मार्ग सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र घटकरी निवासी विमल कुमार अपने साथी मिथलेश पाण्डे (32) के साथ हरदोई आ रहे थे। टंडि़यावाँ थाना क्षेत्र के काकामऊ के पास ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय एक सामने से आ रही मैजिक को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक लुढ़क गयी विमलेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि मिथिलेश को घायल अवस्था में भर्ती करवाया गया। पिहानी के भैंसटा पुल पर हरिहरपुर के रामशंकर(55) रामकिशोर, दोनों हादसों में घायल हो गये पहले उन्हें जिला अस्पताल फिर लखनऊ ट्रामा सेन्टर ले जाया गया। पिहानी के ही निवासी छिपीटोला के रहने वाले अनवर मोटरसाइकिल और मैजिक की टक्कर से घायल हुये तो बिलग्राम कन्नौज थाना क्षेत्र मार्ग पर बाइक सवार युवक उसके साथ एक महिला दोनों ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गये जहाँ उन्हें सी0एच0सी0 में भर्ती करवाया गया हालत गम्भीर होने पर लखनऊ बलरामपुर चिकित्सालय में रिफर किया गया उनकी पहचान। श्यामप्रकाश एवं शिवदेवी के रूप में हुई इसी प्रकार मल्लावाँ कस्बे के मझेतरा निवासी राजाराम अपनी पत्नी सत्यवती के साथ बाइक पर जा रहे थे उन्हें बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मारी परिजनों ने सत्यवती को पहले यहीं भर्ती करवाया बाद में हालत गम्भीर होने पर मेडिकल कालेज ट्रामा सेन्टर लखनऊ ले गये। शाहाबाद में शकील की पत्नी रिजवाना रिक्शे पर अपने घर पर जा रहीं थी ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई उन्हें जिला अस्पताल लाया गया उनके दो बच्चे भी घायल हुये जो उस समय स्कूल से घर लौट रहे थे। गेहूँ की मड़ाई करते समय प्रधान पुत्र हरपालपुर थाना क्षेत्र के बरनई चतरखा निवासी रामरहीस मशीन से कुचल गये और उनकी मृत्यु हो गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गेहूँ क्रय केन्द्रों पर असरदार रसूखवालांे का बोलबाला लूटा जा रहा किसान

Posted on 27 April 2012 by admin

डी0एम0 का फरमान रिपोर्ट दर्ज करें सभी एसडीएम स्वयं कर रहे वे निरीक्षण-
80 से 100रूपये तक प्रति कुन्तल की वसूली किसान परेशान

हरदोई जनपद के 91 केन्द्रों पर 1.03मी0टन गेहूँ खरीद का लक्ष्य प्रशासन ने रखा है क्रय केन्द्रों पर इनके प्रभारियों की मनमानियों गेहूँ की खरीद का 80रूपये से 100रूपये तक किसानों को देना पड़ रहा है किसान परेशान होकर कलेक्ट्रेट में फरियाद भी कर चुका है विचैलिये दबंगों का पूरा क्रय केन्द्रों पर अपना नियन्त्रण धन वसूली के अड्डे बन चुके हैं। दिन दहाड़े किसान लूटा जा रहा है चाहें वह मण्डी परिसर हरदोई हो या सण्डीला या सवायजपुर सभी जगह हाल एक सा रहा बस कहीं पर 65रूपये में भी काम बन रहा है तो कहीं पर 80 से 100रूपये तक का कमीशन पर गेहूँ की तौल हो जाती है। आम चेके दबंगों के रिश्तेदार विचैलिओं के आदमियों के द्वारा उनके नामों से बन जाती हैं जो नहीं देते हैं एक-एक सप्ताह तक ट्राली से भरा गेहूँ लिये खड़े हैं शिकायत पर शिकायतें डी0एम0 से लेकर सभी एस0डी0एम0 को प्रशासन की ताकीद है गलत व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करें। कहीं पर शिकायत की भी गई आर0एम0ओ0 ने जाँच की शिकायतकर्ता दबंगों के भय से सामने नहीं आया और कार्यवाही नहीं हो पाई नतीजा शून्य सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सांसद ऊषा वर्मा सभी जनप्रतिनिधि जांच की बात तो करते हैं प्रशासन भी कर रहा है लेकिन कारगर क्यों नहीं हो पा रहा कैसा यह चूहा बिल्ली का खेल जनपद में चल रहा है किसानों के मसीहा बनने का दम भरने वाले लोग भी इस मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं शायद उन्हें भी दबंगों का डर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आम आदमी को त्वरित एवं पारदर्शिता से शासकीय योजनाओ को सुलभ करायें-आयुक्त

Posted on 26 April 2012 by admin

ई-गवर्नेन्स पर मण्डलीय जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

agra-e-goverence ई-गवर्नेन्स सम्बन्धी योजनाओं पर जागरूकता हेतु कमिश्नरी सभागार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलैक्ट्रानिक्स विभाग उ0प्र0 शासन एवं उसके अधीन गठित संस्था सेन्टर फाॅर ई-गवर्नेन्स द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन प्रभारी मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी अजय चैहान ने किया।
श्री चैहान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मण्डलों पर आयोजित की जाने वाली कार्यशालों की श्रृखंला में यह प्रथम कार्यशाला है जिसका उद्देश्य सरकारी अधिकारियों को राज्य में चल रही ई-गवर्नेन्स योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक करना है। उन्होंने ई-गवेर्नेन्स के उपयोग से सरकारी कार्यकुशलता में होने वाली वृद्वि पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सूचना एवं संचार सुविधा का उपयोग कर आम नागरिक अपने निकटस्थ काॅमन सर्विस सेन्टर से सरलता, कुशलता एवं पारदर्शिता के साथ शासकीय सेवायें प्राप्त कर सकता है। उन्होंने विभिन्न प्रमाण पत्र, खतौनी, तथा मनरेगा का विवरण आॅन लाइन होने पर सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि रूचिपूर्वक कार्यो को आगे बढायें ताकि अधिक से अधिक जनमानस  ई गवर्नेन्स से लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुगमता से सेवाओं को प्रदान करने के लिए प्रक्रिया सरलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग तथा लोक सेवकों व नागरिकों के दृटिकोण में परिवर्तन  महत्वपूर्ण हैं। ई- गर्वेन्स लागू होने से सरल, उत्तरदायी, जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन की परिकल्पना साकार होती है। उन्होंने आई.टी.एवं ई-गवर्नेन्स योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी को उनके द्वार के समीप शासकीय सेवाओं को त्वरित गति से एवं पारदर्शिता के साथ काॅमन सर्विस सेन्टर्स के माध्यम से कम से कम लागत में उपलब्ध कराया जाना है।
कार्यशाला में नेशनल ई-गवर्नेन्स प्लान, मण्डल-जनपद स्तर पर उपलब्ध ई-सर्विसेज, ई-डिस्ट्रिक्ट, ई सर्विसेज डिलीवरी, तथा काॅमन सर्विस सेन्टर की प्रगति आदि पर चर्चा की गई। स्टेट ई-गवर्नेन्स प्रोजेन्ट के वरिष्ठ सलाहकार संजय शर्मा ने योजनाओं और व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्टेट वाईड एरिया, नेटवक (SWAN) ,स्टेट डाटा संेन्टर, ई- डिस्ट्रिक्ट योजना, मिशन मोड प्रोजेक्टस,स्टेट पार्टल एवं ई0 फाम्र्स आदि की जानकारी देते हुए ई-गर्वेन्स कंे सफलता पूर्वक क्रियान्वयन की अपील की।
कार्यशाला के नोडल अधिकारी/नगर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप ने ई गवर्नेन्स की महत्ता पर प्रकाश डाला। एन. आई.सी. आगरा के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार ने स्टेट सर्विस ड्लिीवरी गेट वे (SSDG) तथा डिजिटल सिंगनेचर के बारे में बताया।
कार्यशाला में मण्डल के जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारियों सहित विकास, शिक्षा, राजस्व, समाज कल्याण, विकलांग कल्याण, स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपूर्ति आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in