Archive | राज्य

सभी नगर निकायों में 8 मई को मतदाता जागरूकता मेले लगेगें

Posted on 07 May 2012 by admin

नाम सम्मिलित/अपमार्जन हेतु दाबे प्राप्ति हेतु वार्ड वार काउण्टर बनेगें
जिलाधिकारी द्वारा नागरिको से सहभागिता हेतु अपील

dm-agra-hold-meeting-of-revised-electoral-roll-awareness-campaignजिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु निर्वाचन नामावली के रेगुलर अपडेशन के दौरान निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 8 एवं 13 मई को सभी नगरीय निकायो में मतदाता जागरूकता मेले आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिये है कि इन तिथियों पर परिवद्र्वन/अपमार्जन/संशोधन हेतु काउण्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करें जहां पर नागरिको से दाबे/आपत्तियां निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त की जा सके।
जिलाधिकारी विकास भवन सभागार में निर्वाचन की तैयारियांे और मतदाता जागरूकता मेलों के आयोजन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने ं कहा कि 8 मई को प्रातः 10 बजे से सायंः 07 बजे तक सभी नगर निगम, नगर पालिका पंचायत, नगर पंचायत मुख्यालय पर मेले आयोजित कराये तथा इस अवसर पर प्राप्त सभी प्रपत्रों को अनिवार्य रूप से सूचीबद्व करें। मेले से सम्बन्धित काउण्टर पर बी0एल0ओ0 तथा नियुक्त कर्मचारी समय से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों तथा खण्ड विकास अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि  मेलों के सम्बन्ध में जानकारी हेतु माइकिंग द्वारा प्रचार सुनिश्चित करायें। मेलों के आयोजन स्थल पर आवश्यकतानुसार टेन्ट तथा पेयजल हेतु टैंकर आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से भी अपील की है कि लोकतंत्र में जागरूक नागरिक बनकर अपना नाम वोटर लिस्ट में अवश्य दर्ज करा कर जन सहभागिता सुनिश्चित करें और मतदाता जागरूकता मेलों में उपस्थित होकर अपने फार्म भर कर जमा करा दें।
श्री चैहान ने बताया कि रेगुलर अपडेशन के अन्तर्गत परिवर्धन, या अपमार्जन हेतु दावे-आपत्तियां दाखिल करने के लिए पहले एक रूपया निर्धारित शुल्क देय होता था, जिसे वर्तमान समय में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समाप्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन नगर निकायों में एक मतदान केन्द्र पर पांच या पांच से अधिक मतदान स्थल बनाये गये हैं ऐसे केन्द्रो का उप जिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर लें। यदि उन केन्द्रो पर पर्याप्त संख्या में कमरे या स्थान उपलब्ध न हो तो अन्यत्र शासकीय भवनों में मतदान केन्द्र बनाये जाने हेतु प्रस्तावित स्थल सहित आख्या प्रस्तुत करे।
उन्होंनें बताया कि नगर निगम के महापौर तथा पार्षदों के निर्वाचन ई.वी.एम. से कराये जायेगें तथा अन्य निकायों-नगर पालिका व टाउन एरिया के मतदान पूर्व की भांति मतपत्र द्वारा ही कराये जायेगें। ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच (F.L.C) कार्य प्रारम्भ हो गया है।

इस कार्य हेतु इलैक्ट्रानिक कारपोरेशन आफ इण्डिया लि0 (EICL) के कार्मिक आगरा पहुंच चुके हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश सहित सभी उप जिलाधिकारी , तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निधन पर उनके परिजनों के प्रति संवेदना

Posted on 06 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र आज संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़) गए हैं जहां पर वे कांगे्रस के वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी पत्नी स्व0 डा0 अलका तिवारी के निधन पर उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। श्री मिश्र के साथ प्रदेश महामंत्री तथा अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र ंिसह में संग्रामगढ़ गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसी भी हाल में नहीं बनने दूंगा विद्यालय

Posted on 06 May 2012 by admin

ऽ विकास और शंति स्थापित करने के बजाय विवाद पैदा कर रहे इसौली विधायक

ऽ दान में इनवर्टर मिलने से भूल गए बिजली समस्या से जूझ रहे जनता का दुःख दर्द

जुलाई में विद्यालय खुलेंगे, सरकार के दावे के मुताबिक कृष्ण सुदामा एक ही विद्यालय में पढेंगे पर पढेंगे कैसे जब सत्ताधारी दल के विधायक खुद ही विद्यालय के निर्माण को रूकवा दें। जिस गांव में विद्यालय बन रहा है उस गांव के प्रधान का आरोप तो यही है कि उसने  चुनाव में मोनू सिंह का प्रचार किया था इसी का खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी मुंह खोलने का तैयार नहीं पर सबने निर्माण कार्य इसलिए रूकवा दिया विधायक जी ने कहा कि इसे नहीं बनना चाहिए। क्षेत्र की जनता बिजली के खातिर तरस रही है किसान नहरों में पानी के खातिर टकटकी लगाए देख रहे हैं पर विधायक जी का इससे मतलब नहीं है उन्हें सिर्फ दबंगई से मतलब है। यह हाल इसौली विधानसभा क्षेत्र का है जहां के विधायक अबरार अहमद खां है आप यकीन माने या न माने पर हकीकत यही है कि डेढ़ महीने की सरकार में ही सूबे की जनता इस सरकार से ऊब गई है।
इस बार के इसौली विधानसभा विधायक अबरार अहमद हैं। वह एक दबंग विधायक माने जाते हैं, दबंग इसलिए कि वह पढ़े लिखे नहीं है और पढ़ी लिखी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते। उन्हें ऐसा शब्द इस्तेमाल करना आता है जिससे अनपढ़ जनता खुश हो जाय। अनपढ़ों को तो विकास हो या न हो लेकिन उन्हें बड़बोली पसंद आती है। अभी चंद दिन भी इनके विधायक हुए नहीं बीता कि जनता अभी से त्रस्त है। वह विकास के बजाय नाली नाबदान या यूूं कहें कि वह शांति स्थापित करने के बजाय खलफसाद करने में अपनी भूमिका ज्यादा अदा कर रहे हैं। विधायक बनने के चंद दिन बाद ही उन्होंने विकास भवन में सिर्फ इसलिए जे 0ई 0की पिटाई कर दी कि उनकी हनक स्थापित हो जाय। टेंडर मामले में यह मात खा गए क्योंकि विधायक रामचन्दर के बेटे ने टेंडर हथिया लिया, अब इनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा था सो यह अपने ठेकेदारों को टेंडर निरस्त कराने की घुट्टी पिला रहे हैं। अभी एक और ताजा मामला बंधुआकला ग्रामसभा में गूंज रहा है। यहां के प्रधान अकरम हैं और इन्होंने पीस पार्टी प्रत्याशी मोनू सिंह का प्रचार किया। चुनाव जीतने के बाद माना जा रहा है कि वह इनसे बदला लेने की ठान रखे हैं। प्रधानजी बच्चों के पढ़ने के लिए सरकारी स्कूल बनवा रहे थे इसमें सहयोग करने के बजाय विधायक अबरार अहमद ने एक माफिया की भूमिका निभाई। प्रधान से बोले कि बिना उनकी इजाजत स्कूल नहीं बनना चाहिए। लेकिन यहां पर तो इनकी अलग ही रागलीला है जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। दूसरा पहलू यह है कि इसौली विधानसभा के लोग विद्युत व्यवस्था से त्रस्त हैं यहां पर बिजली कभी कभार ही आती है यानि की एक हफ्ते रात तो एक हफ्ते दिन रहती है जिसमें लगातार कटौती भी की जाती रहती है। विधायक बनने से पहले यह अक्सर रोड पर बैठ जाया करते थे लेकिन जब विधायक बन गए तो जनता क दुःख दर्द भूल यह मैनेजमेंट गुरू बन गए हैं चाहे वह टेंडर का मामला हो या फिर स्कूल निर्माण। सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि बिजली को लेकर आक्रोशित इसलिए नहीं हैं कि इन्हें दान में एक इनवर्टर मिल गया है। जिससे गर्मी में यह इनवर्टर चलाकर आराम फरमा लेते हैं। अब इन्हें सारी सुख सुविधा मिल गई है तो जनता का दुःख दर्द भूल गए हैं। बंधुआकला ग्राम प्रधान अकरम का कहना है कि विधायक अबरार की यह कार्यशैली शोभा नहीं देती है कि इन्होंने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया। स्कूल बनता है तो सबका हित होगा लेकिन विधायक जी ने स्कूल निर्माण रूकवा दिया है जिससे काफी लोग आहत हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर निकायों की मतदाता सूची का पुननिरीक्षण 25 मई तक

Posted on 06 May 2012 by admin

आयोग के निर्देशानुसार नगर निकायों की मतदाता सूची  अद्यतन बनायें रखने के निर्देश दिये गये है जिसमें आयोग को अभी भी मतदाताओं के नाम छूटने की शिकायते मिली है जिसके लिए आयोग ने मतदाताओं के नाम परिवर्धन संशोधन एवं अपमार्जन करने के लिए २५ मई २०१२ तक समय निर्धारित किया है ।
इस बात की जानकारी सभी अधिशाषी अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारो को भी दे दी गई है । पुन आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है कि दावा  आपत्तियां अपने परिवारो से सम्बन्धित व्यक्ति से ही लिया जायेगा । दावा प्राप्त करते समय दावाकर्ता की जन्मतिथि एवं निवास का पता सम्बन्धी प्रमाण भी दावाकर्ता को लगाना अनिवार्य कर दिया गया है । थोक मे किसी के द्वारा दावा आपत्ति नही प्राप्त की जायेगी ।
२ मई को मिले दिशानिर्देश के अनुसार १रु० का शुल्क ट्रेजरी चालान से लेखाशीर्षक ००७७-०००२-००१०४ में जमा कराया जायेगा जिसके लिये सभी तहसीलो में एक रजिस्टर बनाया जायेगा जिसमें जमाकर्ता का नाम, चालान संख्या, दिनांक व धनराशि का अंकन किया जायेगा जिसका निरीक्षण आयोग के किसी अधिकारी के जिले मे आने पर किया जा सकता है ।
बिना धनराशि जमा कराये दावा आपत्तियों पर विचार किया जाना संभव न होगा  इस आदेश की प्रति सहायक निदेशक सूचना, अधिशाषी अधिकारियों एवं समस्त सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को प्रेषित की जा चुकी है । सभी राजनैतिक दलो से भी अनुरोध किया है कि यदि नाम छूटा है तो उसे बढाये जाने के लिये निर्धारित प्रपत्र ३ क के साथ १रु० का शुल्क ट्रेजरी चालान से लेखाशीर्षक ००७७-०००२-००१०४ में अवश्य जमा कराकर ही दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करने तथा मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाये रखने में सहयोग करें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रालोद - पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया

Posted on 06 May 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह ने 82-मांट विधान सभा में होने जा रहे उपचुनाव में युवा नेता श्री योगेश नौहवार को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। यह जानकारी रालोद महासचिव अनिल दुबे ने आज लखनऊ में दी।
40 वर्षीय श्री नौहवार कृषि स्नातक है और मांट ब्लाक के ग्राम पारसौली के रहने वाले हैं। मथुरा जिले खासकर मांट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने युवा नेता श्री योगेश नौहवार को प्रत्याशी बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मूल्य समर्थन योजना में आढतिये सब एजेन्ट बनेगें- आर0एफ0सी0

Posted on 06 May 2012 by admin

सम्भागीय खाद्य नियंत्रक शैलेन्द्र चैधरी ने बताया है कि रबी विपणन वर्ष 2012-13 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत खाद्य विभाग व अन्य क्रय एजेन्सियों के क्रय केन्द्रों पर समर्थन मूल्य रूपया 1285/-प्रति कु0 की दर से किसानों से सीधे गेहूूॅ खरीद का कार्य किया जा रहा है। शासन ने पूर्व जारी क्रय नीति में संशोधन करते हुए क्रय एजेन्सियों के साथ-साथ आढतियों द्वारा भी किसानों से गेहूॅ क्रय कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया है कि इस व्यवस्था में आढतिये खाद्य विभाग की विपणन शाखा के सब एजेन्ट होंग,े इसके लिए उन्हें समर्थन मूल्य रूपया 1285/-प्रति कु0 पर 2.50 प्रतिशत की दर से कमीशन देय होगा। आढतियों द्वारा गेहॅू की खरीद शासन द्वारा निर्धारित गुण-विनिर्दिष्टियों के अनुरूप करते हुये भा0खा0नि0 को गेहॅू की डिलीवरी विपणन शाखा के माध्यम से की जायेगी। इस खरीद के लिये बोरीें की व्यवस्था क्रय एजेन्सियों द्वारा की जायेगी
तथा आढतियां बोरों का निर्धारित मूल्य विपणन शाखा को देगा, वैकल्पिक रूप से आढतियों द्वारा स्वयं भी भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप बोरों की व्यवस्था की जा सकती है जिसके  मूल्य का भुगतान गेहॅू की डिलीवरी प्राप्त होने पर भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूूॅ एवं बोरे के मूल्य का नियमानुसार भुगतान विपणन शाखा के माध्यम से किया जायेगा। यह खरीद मण्डी तथा उससे सम्बन्धित उपमण्डी में कार्यरत एवं इच्छुक समस्त ऐसे आढतियों से की जायेगी जिसके पास मण्डी समिति द्वारा निर्गत खाद्यान्न व्यापार करने हेतु कमीशन एजेंट का वैध लाइसेंस है।
उन्होंने कहा है कि  इच्छुक  व्यकि तीन दिन के अन्दर अपने आवेदन जिला स्तर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी को प्राप्त करा दें ताकि जिलाधिकारी स्तर से उनका अनुमोदन प्राप्त करते हुये उनसे गेहॅू की खरीद सुनिश्चित की जा सके। आढतिया इस व्यवस्था की विस्तृत जानकारी जनपद में स्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परिवहन निगम में अनुपस्थिति के आधार पर हटाये गये संविदा चालक एवं परिचालक बहाल होगंे

Posted on 06 May 2012 by admin

परिवहन मंत्री द्वारा कार्यवाही एक माह में पूर्ण करने हेतु निर्देश

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक को निर्देश दिये हंै कि बस चालकों एवं परिचालकों की कमी को देखते हुए जिन संविदा चालकों/परिचालकों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोप में हटाया गया है, उन्हें पुनः एक अवसर देते हुए कार्य पर लिये जाने की कार्यवाही एक महीने के अन्दर पूरी कर लें।
परिवहन मंत्री के निर्देश पर प्रबन्ध निदेशक आलोक कुमार ने सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकों को इस आशय के निर्देश जारी कर दिये है। उन्होंने जारी निर्देश में कहा है कि क्षेत्रीय समिति के माध्यम से ही चालकों एवं परिचालकों की भर्ती की जाय। सबसे पहले उन चालकों/परिचालकों को कार्य पर लिया जाय, जिन्हें एक अगस्त से 31 दिसम्बर, 2009 तक अनुपस्थिति के आधार पर हटाया गया है। इसके बाद ही अन्य चालकों/परिचालकों को अवसर दिया जाय।
उन्होंने निर्देश में यह स्पष्ट किया है कि अनुपस्थिति के आधार पर हटाये गये जिन चालकों एवं परिचालकों को एक अवसर दिया जा चुका है, उन्हें कदापि न लिया जाय। इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया कि बिना टिकट के प्रकरणों में हटाये गये कर्मियों को किसी भी दशा में क्षेत्रीय स्तर पर विचार न किया जाय।
प्रबन्ध निदेशक ने यह भी निर्देश दिये है कि किसी भी दशा में स्वीकृत पदों से ज्यादा कर्मी न रखें जाएं। बहाल किए गये चालकों एवं परिचालकों की सूची मुख्यालय को भी उपलब्ध कराई जाय। चालकों एवं परिचालकों को डयूटी पर लिए जाने की सारी कार्यवाही आगामी 05 जून से पूर्व सुनिश्चित करें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसानों ने बताया कि उन्हें कोई सरकारी मद्द नहीं मिल रही है

Posted on 05 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज हमीरपुर, मौदहा, राठ में ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पीडि़त किसानों से मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने बताया कि उन्हें कोई सरकारी मद्द नहीं मिल रही है। उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं अगर उन्हें सरकारी मद्द नहीं दी गई तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।
श्री शाही जी ने कुछ गरीब किसानों की आर्थिक मदद पार्टी की तरफ से उपलब्ध कराई थी। श्री शाही ने भरूआ सुमेरूपुर नवीन गल्ला मंडी में गेहूं क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जहां पर भारी संख्या में मौजूद आक्रोशित किसानों ने बताया कि 15 दिन से घर द्वार छोड़कर वे आसमान के नीचे अपना गेहूं रखे हुए हैं और भारतीय खाद्य निगम ने बोरियां उपलब्ध नहीं कराई हैं। पूरी मंडी में भ्रष्टाचार व धांधली चरम पर है। आरएफसी व पीसीएफ क्रय केन्द्र पर रू0 285 प्रति क्विंटल एडवांस सुविधा शुल्क देने  पर रू0 1285 रू0 की चैक बनाकर दी जाती है। आढ़तियों व दलालों द्वारा रू0 985 में गेहूं लेकर रू0 1285 में सरकार को दिया जा रहा है। जिससे 300/- प्रति क्विंटल  की किसानों को क्षति हो रही है। भरूआ सुमेरपुर केन्द्र पर आए किसान रामकृपाल ने बताया कि मेरा टोकन नं0 1230 है जिसका नम्बर अभी नहीं आया जबकि 1233 व 1234 का गेहूं तौल दिया गया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव पूर्व वादा किया था कि किसानों को गेहूं के लागत मूल्य से ढाई गुना ज्यादा मूल्य पर सरकार गेहूं खरीदेगी परन्तु यहां पर किसानों का उत्पीड़न हो रहा हेै। मंडी स्थल पर कोई अधिकारी नहीं मिला। श्री शाही ने हमीरपुर के जिलाधिकारी को फोन से संपूर्ण भ्रष्टाचार की जानकारी दी। श्री शाही ने कहा कि म0प्र0 की भाजपा सरकार रू0 150 प्रति क्विंटल किसानों को बोनस दे रही है और यहां के किसानों को आत्म हत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है।  अगर किसानों का शोषण बंद न हुआ तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री श्रीमती पे्रमलता कटियार, कानपुर के विधायक रघुनंदन ंिसह भदौरिया, हमीरपुर की विधायक साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बी0डी0राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकृपाल सिंह, अशोक गोयल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हमीरपुर बृजकिशोर गुप्ता, चिंता सिंह चंदेल, सत्य नारायण सचान आदि लोग किसानों से मिले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ताज नेचर वाक में पर्यटन सुविधाओं व ईको टूरिज्म हेतु नई योजनाएं

Posted on 05 May 2012 by admin

  • वन विभाग द्वारा तितली पार्क सहित 14 परियोजनाएं प्रस्तावित
  • ताज सफारी, मुमताज ईको पार्क, केमिल सफारी, नौकायान की योजनाएं
  • पक्षियों के लिए प्राकृतिक वास व वाटर बाडीज का भी निर्माण होगा

a-current-view-of-entrance-of-taj-nature-walkप्रभारी मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी अजय चैहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार आगरा में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन प्रोत्साहन हेतु गम्भीर है तथा इसी क्रम में ताज नेचर वाक के सर्वांगीण विकास व ईको टूरिज्म को बढावा देने के लिए वन विभाग द्वारा 13 परियोजनायें प्रस्तुत की गई है। इन प्रस्तावित परियोजनाओ की लागत लगभग 48 करोड रूपये है, जिसमें से 31.08 करोड रूपये नेचर वाक तथा 17.25 करोड रूपये वनीकरण के लिए व्यय होने की संभावना है। इनके अतिरिक्त बटरफ्लाई पार्क विकसित किये जाने का भी प्रस्ताव है । उन्होंने सभी परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना शीघ्र  प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि मुख्य सचिव महोदय के निर्देशानुसार प्रस्तावित आगामी बैठक में सभी योजनाएं प्रस्तुत की जा सके। उन्होंने कहा कि अन्य विभाग भी अपनी परियोजनाएं प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने पर भी बल दिया।
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में आहूत बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी एन0के0 जानू ने प्रस्तावित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्री जानू ने बताया कि ताज नेचर वाक और आस-पास के क्षेत्र का विकास करने के साथ वन एवं वन्य जीव क्षेत्रों को संरक्षित करते हुए ताज सफारी का विकास, मुमताज ईकोपार्क, केमिल सफारी, वर्षाकाल के बाद (अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर,) यमुना में नौकायान (YAMUNA CRUISE)  की व्यवस्था प्रस्तावित है। taj-nature-walk-meeting-dfo-nk-janu-explaining-detailsताज नेचर वाक क्षेत्र में हरित टनल (GEEN TUNNEL) विकास, बीहड क्षेत्र, जल संचयन, पक्षियों के लिए प्राकृतिक वास का विकास, नेचर ट्रेल निर्माण (CREATION OF NATURE TRAIL), वाटर बाडीज का निर्माण व आठ कि मी लम्बा मड साइकिल पथ (टैªक ) आदि का निर्माण सम्मिलित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ताज नेचर पार्क में सभी निर्माण कार्य अस्थायी तथा पर्यावरण अनुकूल होंगे।
कार्यकारी मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि ताज नेचर वाक के लैंडस्केपिंग का कार्य ऐसे किसी   वास्तुविद को सौंपा  जाये जिसे संरक्षित व विश्वदायी स्मारकों के  निकटस्थ क्षेत्र में उल्लिखित कार्य करने का अनुभव हो। उन्होंने कहा कि विकसित होने के उपरांत स्थल रात्रि में ताज निहारने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए भी बेहतरीन स्थल सिद्व होगा।
उन्होंने बाद में ताज नेचर वाक समिति द्वारा इस स्थल की उचित रखरखाव के संबंध में भी चर्चा करते हुए निर्देश दिये। श्री चैहान ने कहा कि इको टूरिज्म वर्तमान में तेजी से विकसित हो रहा है। इसमें स्मारकों तथा संस्कृति की जानकारी के साथ जीवों-पौधो के बारे में जैव विविधता (Bio-diversity) के प्रति पर्यटक आकर्षित होते हैं। उन्होंने सभी परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम तथा अन्य विभागो से अनुमति आदि लने की कार्यवाही भी तत्परता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
बैठक में वन संरक्षक विभाग के रंजन, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लाल पाण्डेय, सचिव रविन्द्र कुमार, नगरायुक्त नागेन्द्र प्रताप, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, उप निदेशक पर्यटन ए0के0 श्री वास्तव, अधीक्षण भारतीय पुरातत्व सवेक्षण, अधीक्षण अभियंता सिचांई आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी राजस्व वसूली में तेजी लायें तथा आर0सी0 एवं धनराशि का ब्यौरा सीडी पर उपलब्ध करायें-जिलाधिकारी

Posted on 05 May 2012 by admin

आज कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने रजिस्ट्रार, परिवहन, माप-बांट एवं पंचायत विभाग द्वारा लक्ष्य से कम राजस्व वसूली करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारी राजस्व वसूली में तेजी लाये तथा अपने विभाग की राजस्व वसूली मासिक लक्ष्य के अनुरूप करें। उन्होने उपस्थित एसडीएम, तहसीलदार आबकारी, मण्डी समिति, मनोरंजन, खनिज, स्टाम्प, विद्युत, बचत, पी0डब्लू0डी आदि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग द्वारा जिन लोगों को धनराशि वसूली हेतु आरसी जारी की गयी है उनका मिलान सम्बन्धित उपजिलाधिकारी कार्यालय से कर लें और बकायेदार लोगों की आर0सी0 संख्या एवं धनराशि का ब्यौरा सीडी पर एक सप्ताह में उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आर0सी0 बकायेदारों द्वारा धनराशि का भुगतान कर दिया गया है उनके नाम खारिज कराये तथा शेष बकायेदारों से कड़ाई से वसूली कर राजस्व बढ़ायें।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों का गेहूँ अग्निकाण्ड में जल गया है उनके मुआवजे की धनराशि का भुगतान सभी मण्डी समिति सचिव 15दिन में करायें। हरदोई मण्डी समिति में जल भराव की समस्या पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर मण्डी समिति में जल भराव से गेहूँ खराब होगा तो इसकी जिम्मेदारी मण्डी सचिव की होगी और उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों पर अधिक संख्या में सवारी भरने एवं क्षमता से अधिक लोड लेकर चलने वाले वाहनों की चेकिंग करे और उनका पालन करने के साथ वाहन सीज करने की कार्यवाही भी करें। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि मा0न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद के राशन कार्डों का गुणवत्तापरक सत्यापन करायें। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि वह मा0मुख्यमन्त्री, शासन स्तर एवं लोकवाणी से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण भी प्राथमिकता पर करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, सभी एसडीएम, तहसीलदार, ईओ, मण्डी सचिव, जिला सूचना अधिकारी तुलसीराम, आबकारी अधिकारी एसपी तिवारी, पूर्ति अधिकारी एसपी सिंह सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in