Archive | राज्य

प्रभारी मण्डलायुक्त का शाहजहां पार्क में औचक निरीक्षण

Posted on 10 May 2012 by admin

अनुपस्थित 24 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा

प्रमुख सचिव उद्यान से जांच टीम गठित करने का अनुरोध

प्रभारी मण्डलायुक्त अजय चैहान द्वारा कल शाहजहां पार्क का अचानक निरीक्षण किये जाने के दौरान अनुपस्थित पाये गये 24 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने उप निदेशक राजकीय उद्यान एवं मुख्य कोषाधिकारी  को निर्देश दिये है कि अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों  का वेतन उनकी अनुमति के बगैर आहरित न किया जाये।
उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से शाहजहां पार्क के समीप स्थित उद्यान विभाग के अन्य कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण कराया। दैनिक भोगी कर्मचारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के समक्ष कोई भी विवरण प्रस्तुत नही किया गया। अधीक्षक राजकीय उद्यान के अधीन लगभग 62 स्थाई तथा 100 से अधिक अस्थाई दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी तैनात बताये गये, किन्तु मौके पर अधिकांश कर्मचारी उपस्थित नही मिले,जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों से काम नही लिया जा रहा है । प्रभारी मण्डलायुक्त /जिलाधिकारी श्री चैहान ने प्रमुख सचिव उद्यान से भी इस सम्बन्ध में टीम गठित कर विस्तृत जांच कराने हेतु अनुरोध किया है।
श्री चैहान ने शाहजहां पार्क में व्याप्त गन्दगी पर कडी नाराजगी प्रकट करते हुए अधीक्षक राजकीय उद्यान को चेतावनी दी है साथ ही उप निदेशक उद्यान को दो दिन के अन्दर सफाई कराने के निर्देश दिये है।
निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये 24 कर्मचारियों में उप निदेशक उद्यान कार्यालय के जीनेन्द्र कुमार, विनय कुमार, शिवराम, बुन्दु खां, अधीक्षक राजकीय उद्यान कार्यालय के शिव कुमार, वेद प्रकाश, ओम प्रकाश, राजेन्द्र , शैलेन्द्र, दीपक छौंकर, तथा राजकीय उद्यान जंगी खाना के भगवती प्रसाद, बाबूलाल, रहमत अली, सुरेन्द्र सिंह, श्रीमती कमला, राजकीय उद्यान सब्जी टीला के भगवान दास, कमल किशोर, राजकीय उद्यान मोती लाल नेहरू पार्क के छोटे खां, अब्दुल रहमान, रमजान, सुनील कुमार और राजकीय उद्यान गुलाब वाग यूनिट के चमन माली सम्मिलित हंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आकस्मिक मृत्यु पर शोक की लहर

Posted on 08 May 2012 by admin

गोंडा जनपद के कटरा विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बावन सिंह के तीस वर्षीय युवा पुत्र गौरव सिंह की निर्मम हत्या तथा संगठन मंत्री प्रशान्त अरोड़ा के 55 वर्षीय भाई भारत गोचर की आकस्मिक मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक कलराज मिश्र, मुख्तार अब्बास नकवी, विनय कटियार, प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, नेता विधान मंडल दल हुकुम सिह, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण दीक्षित (सदस्य विधान परिषद), राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरीश चन्द्र श्रीवास्तव मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण ंिसह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता,  वरिष्ठ संगठन मंत्री कृष्ण दत्त तिवारी, राजकुमार, आशुतोष मिश्र नेे गहरी शोक संवेदनायें व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा की निजी दुकान बना कर खुले आम मुनाफे वाला व्यवसाय कर रहे है

Posted on 08 May 2012 by admin

जनपद के शिक्षा विभाग को निजी स्कूल कुछ नही समझते और सरकार के नियम कानून की अनदेखी करते हुए उसका खुले आम मजाक उडा रहे है । इन पर लगाम लगा पाने मे प्रशासन नाकाम हो चुका है।
गौरतलब हो कि जिले के निजी स्कूल शिक्षा की निजी दुकान बना कर खुले आम मुनाफे वाला व्यवसाय कर रहे है  और ये स्कूली शोरुम दिखा कर अभिभावको को मनमानी तरीके से लूट रहे है । जिन पर शिक्षा विभाग व जिला विद्यालय निरीक्षक अथवा पूरे विभाग का कोई वजूद नही है।
पूरे नगर मे अधिकारियो से लेकर जन प्रतिनिधि तक इस समस्या ये भली भांति परिचित है  फिर भी आज तक इन शिक्षा के शोरुमो पर कभी कोई कार्यवाही नही होती नगर का एक बहुचर्चित इंग्लिश स्कूल स्टेला मेरिस कान्वेंट स्कूल जिसमे खुले आम हजारो रुपये डोनेशन व शिक्षण शुल्क वसूले जाते है ।
सूत्र बताते है कि जो डोनेसन नही देता है उसके बच्चे का एडमीशन नही किया जाता और जो बच्चे वहां पर पढ़ भी रहे है तो उन्हे जबरन फेल कर दिया जा रहा है जिससे नये छात्र डोनेशन देकर भर्ती कर सके । और उनके अभिभावक कुछ दिन स्कूल के चक्कर काटकर दूसरे स्कूल मे एडमीशन कराने पर मजबूर है ।
हैरत है कि उन स्कूलो मे जिला विद्यालय निरीक्षक की भी नही सुनी जाती उनके विभाग के लोगो ने बताया कि केवल जिलाधिकारी ही सी०बी०एस०ई० बोर्ड की अध्यक्ष अथवा नियंत्रणाधीन अधिकारी है। अब सोचने वाली बात है कि नगर का कोई बिरला ही जिलाधिकारी से अपनी समस्या कहेगा और सुनी जायेगी अन्यथा लगभग ९९ प्रतिशत अभिभावक तो विगत कई वर्षो से इस मिशनरी विद्यालय की मनमानी सहते आ रहे है ।
इस समस्या से पूरा नगर यानि निजी स्कूलो मे पढ़ाने वाले अभिभावक पीडि़त है मगर जिलाधिकारी समेत जिले के जन प्रतिनिधि बोलने को तैयार नही है इससे इन शिक्षा के शोरुमो के शिक्षा माफिया खुले आम दबंगई पूर्वक रसीदे छपवाकर लूट रहे है ।
पूरे नगर मे चर्चा है कि प्रतिवर्ष निजी शिक्षा माफिया करोडो का वारा न्यारा करते है  जिसमे खुलेआम कानून कायदे, शासना देशो, मुख्यमंत्री की मंशा को धता बताकर घूस खोरी कर संचालित किया जा रहा है ।
नगर की मध्यमवर्गीय जनता कर्मचारी, चपरासी, समेत सभी त्राहि त्राहि बोल चुके है और मुख्यमंत्री से मांग की है कि शासन स्तर से किसी सख्त और ईमानदार सचिव से जिले के स्कूलो की अंधेर गर्दी और अधिकारियो के संरक्षण की जांच करा कर जनता के साथ न्याय किया जाये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुष्टाहार पशु आहार बनकर खुलेआम बाजारो, गांवो के गली-कूचो मे बेचा जा रहा है

Posted on 08 May 2012 by admin

देहली बाजार , जिले मे बाल पुष्टाहार योजना अपनी पटरी से उतर चुकी है। नौनिहाल बच्चो गर्भवती धात्री पुष्टाहार पशु आहार बनकर खुलेआम बाजारो, गांवो के गली-कूचो मे बेचा जा रहा है। अधिकांश केन्द्रों पर ताले लटक रहे है।
कार्यकत्री सुपरवाइजर समेत कार्यक्रम अधिकार नौनिहाल बच्चों के हको पर डाका डालने की जुगत में लगे हुए है। नौनिहाल बच्चो को संक्रामक रोगो से बचाने हेतु सर्व शिक्षा अभियान मे जोडने हेतु सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना के तहत करोडों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है, किन्तु जिला कार्यक्रम के अधिकारी लचर कार्यप्रणाली के चलते योजनाओ का सही क्रियान्वयन नही हो पा रहा है।
गांवों के केन्द्र तक ले जाने हेतु बच्चों को केन्द्र सरकार द्वारा कार्यकत्रियों, सहायिकाओं की तैनाती की गई है तथा केन्द्रों को चेक करने की जिम्मेदारी सुपरवाइजरो को सौंपी गई है।
साथ ही सभी केन्द्र सी०डी०पी०ओ० के निगरानी में संचालित होती है किन्तु यह अधिकारी धन उगाही मे अधिक रुचि दिखा रहे है। नौनिहाल बच्चों गर्भवती धात्री महिलाओं को मिलने वाली वीडिंग फूड खुलेआम बाजारो मे बेंचकर धन का बंदरबाट किया जा रहा है। सभी केन्द्रो के लिए प्रतिमाह कागजों मे बीडिंग फूड खारिज किया जाता है।
परन्तु यहां वितरित न होकर पशुओं का आहार बना लिया जाता है। जिसे दूधिये १५० से २५० रुपये प्रतिबोरी की तक खरीदकर पशुओं को खिला रहे है। मिड-डे-मील की तर्ज पर विगत सरकारों ने आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को गरमा-गरम भोजन देने की योजना बनायी थी किन्तु वह योजना पूर्णतया ध्वस्त है। बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित योजनाएं मात्र कागजों में दिखाई पडती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेयजल सम्पूर्ति योजनाओं को तत्परता से पूर्ण करें

Posted on 08 May 2012 by admin

  • मन्टौला तथा पूर्वी गेट नाला टैपिंग कार्य 31 मई तक
  • शाहजंहा गार्डेेन में सफाई और रखरखाब पर असन्तोष
  • पार्क माईनर के जीर्णोद्वार हेतु व्यापक निरीक्षण

officiating-commissioner-ajay-chauhan-holding-meeting-for-reviewing-various-schemesप्रभारी मण्डलायुक्त /जिलाधिकारी अजय चैहान ने आज पुर्नगठन पेयजल योजना एवं आगरा जल सम्पूर्ति योजना के कार्यों की समीक्षा की और पार्क माइनर से जलापपूर्ति हेतु उखर्रा, सर्किट हाउस तथा शाहजहां गार्डेन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में नरीपुरा क्षेत्र में जल निकासी हेतु समन्वित रूप से प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिये।
मुख्य अभियन्ता जल निगम ने कार्यो की प्रगति से अवगत कराते हुए गंगाजल परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौलक्खा जोनल पम्पिंग स्टेशन का कार्य गंगाजल प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कराया जायेगा। बोदला केशव कुंज स्थित भूगर्भ जलाशय की आधी छत की मरम्मत कर हैण्ड ओवर जल संस्थान को की जा चुकी है। दक्षिणी राइजिंग मैन का कार्य 15 जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
श्री चैहान ने खराब पम्मों को अविलम्ब ठीक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि स्पेयर पम्पों को भी ठीक रखें। उन्होंने खैराती टोली सीवेज पम्पिंग स्टेशन के पम्प की अविलम्ब मरम्मत कराने के निर्देश दिये।
ताज महल के पूर्वी गेट के पास नाले तथा मन्टोला नाले के पानी की सफाई के कार्यों की समीक्षा करतें हुए उन्होंने कहा कि पूर्वी गेट नाला का टैपिंग कार्य 31 मई तक पूर्ण कर लें। मुख्य अभियंता ने बताया कि पूर्वी गेट नाले को कोलाई पम्पिंग स्टेशन से पम्पकर धांधुपुरा एस0टी0पी0 ले जायेंगे और अवशेष को डी वाट तकनीकी से उपचारित किया जायेगा।
श्री चैहान ने उर्खरा के निकट नहर में पालीथीन आदि गन्दगी को साफ कराने के निर्देश दिये। पार्क माइनर से सर्किट हाउस के जलाशय में जलापूर्ति का भी उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अचानक शाहजहां पार्क का निरीक्षण किया और वहां के जलाशय को भी पार्क माइनर के जल से आपूर्ति हेतु निर्देश दिये।

उन्होंने शाहजहां पार्क में रख रखाब और गन्दगी पर नाराजगी प्रकट करते हुए शीघ्र ही सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बनाकर क्षेत्रवार माली/कर्मचारियों की डयुटी लिस्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न पार्को में कुल 62 स्थाई माली तथा 102 लेबर तथा पांच हैड माली कार्यरत है इनमें से वर्तमान में 72 शाहजहां गार्डेन में कार्यरत है। जिलाधिकारी ने मौके पर ही तहसीलदार को बुलाकर सभी माली तथा
अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति तथा पंजिका के अनुसार विवरण तैयार करने के निर्देश दिये। शाहजंहा पार्क स्थित नौ समरसेविल पम्पों में से एक खराब मिला।
निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी संतराम शराब के नशे में पाया गया जिसे उन्होंने तत्काल थाने भिजवाने और चिकित्सा परीक्षण कराकर जेल भिजवाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर डी.एफ.ओ. एन0के0 जानू, सचिव आ0वि0प्रा0 रवीन्द्र कुमार, नगर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

UP’s plant will be inaugurated by Honorable Shri Akhilesh Yadav, Chief Minister of Uttar Pradesh on 10th May, 2012 at 4:00 pm in District Barabanki, Uttar Pradesh.

Posted on 08 May 2012 by admin

Inauguration of UP’s first 2MWp grid connected solar power plant

Technical Associates Ltd (TAL), a Lucknow based company has installed a 2 MWp solar photovoltaic plant in District Barabanki, UP under the Rooftop PV and Small Solar generation Program (RPSSGP) of the Jawaharlal Nehru National Solar Mission. The plant is the first megawatt scale, grid connected PV facility power project to be commissioned in the state of Uttar Pradesh and provides power to the state grid, under PPA with Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd. (MVVNL). Installed over an area of nearly 17 acres, the plant consists of 24290 solar PV modules that work together harmoniously to produce (at peak output) 2 MW of clean reliable power. The power is fed at 11 KV into the distribution grid operated by MVVNL. This plant would provide unlimited, clean and green energy to UPPCL and also help in meeting Renewable Purchase Obligations of Uttar Pradesh.

The solar PV technology selected by TAL is a thin fim technology based on a Cadmium Telluride (CdTe) junction. Thin film CdTe is the current state of the art in solar PV because of its low energy payback, responsible recycling and strong research backup. The solar PV modules have been procured from First Solar, the world’s largest manufacturer of high efficiency CdTe PV modules. During the design and construction of the plant, TAL has taken a number of measures for environmental conservation such as preservation of top soil, rainwater harvesting, use of local materials and services. Reliability of the power supply has further been ensure though long term warranty agreements with equipment suppliers as well as installation of a SCADA control system in the plant. The plant’s critical operating parameters, events and alerts can be monitored remotely as well as over SMS alerts.

Although the state of Uttar Pradesh enjoys abundant sunshine and the solar irradiation in certain areas of the state is at par with states that have large scale solar power installations, UP has not yet been able to tap this resource. It is expected that the plant installed by TAL in Barabanki will be a showcase for potential investors, who may have apprehensions regarding the viability of sch projects in UP. Further, it is expected that the plant will contribute to the improvement of quality and availability of power in the area, which in turn will have a positive impact on the social and economic development of the neighboring villages as well as local industry.

TAL is amongst the oldest manufacturers of distribution and power transformers in the country and is presently amongst the few companies in the country with the technological capability to manufacture Extra High Voltage transformers up to 200 MVA, 220 KV voltage class.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अपराध करो जाओ जेल पुलिस का शिकन्जा चार सौ अन्दर

Posted on 07 May 2012 by admin

जनपद हरदोई पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर अपना दबाव बनाने का प्रयास काफी तेज कर दिया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर0के0श्रीवास्तव के निर्देश पर पूरे जिले में एक अभियान चलाकर विभिन्न धाराओं में वांछित व्यक्तियों को पकड़ कर जेल भेजा गया इन 15दिनों के भीतर करीब 400लोगों को जेल पहुँचाया गया अभियान की कमान जनपद पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर धर और पश्चिमी अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से सम्भाली है पुलिस को इस तेज कार्यवाही से जिले के अपराधियों में खौफ समा गया है। अलग-अलग धाराओं में 55लोगों को बिना जमानती वारन्ट के जेल भेजा गया 87अपराधी को वांछित अपराधियों को डूढ़कर निकाला और जेल भेजा मारपीट के अपराधियों की गिरफ्तारी में 194 लोगों को जेल के सींखचों के अन्दर डाला गया। इस प्रकार कोतवाली देहात पुलिस ने 30 शहर कोतवाली पुलिस ने16, अतरौली पुलिस ने 14 माधौगंज पुलिस ने 11 थाना सण्डीला पुलिस ने 10 के अलावा कछौना कासिमपुर, बिलग्राम, बघौली में भी क्रमशः 5, 6, 4 की क्रम संख्या में लोगों को जेल भेज कर कार्यवाही की गई एएसपी पूर्वी राकेश धर के  अनुसार इस कार्यवाही में और तेजी लाई जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत बनाया जायेगा

Posted on 07 May 2012 by admin

ऽ    दुकानदारों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही  डी0एम 0

जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक चुस्त दुरुस्त बनाया जायेगा ताकि उपभोक्ताओं को सही व उचित दर पर खाद्य वस्तुओं तथा किरोसिन मिल सके ।
उन्होने जिला र्पू्र्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित कराए कि सभी उचित दर की दुकानो पर बोर्ड स्थापित हो तथा बोर्ड में दुकान खुलने का समय खाद्य वस्तुओं के उपलब्धता की मात्रा तथा रेट अंकित हो उन्होने कहा कि वे स्वयं तथा उनके अधीनस्त र्पू्र्ति निरीक्षक के साथ अधिक से अधिक क्षेत्रो, दुकानो का निरन्तर भ्रमण सुनिश्चित करें ।
ग्रामीण क्षेत्रो में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी भी निरीक्षण करें उन्होने कहा कि खाद्य सामाग्री तथा किरोसिन का समय से उठान तथा समय से वितरण किया जाय कोटेदार के वितरण रजिस्टर को प्रतिमाह सत्यापित किया जाय ।जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी शिकायतें प्राप्त होती रहती है कि कोटेदार द्वारा उपभोक्ताओं के राशन कार्ड अंकन हेतु रख लिए जाते है और सामान उपभोक्ताओ को नही दिये जाते उसका भी अंकन कर लिया जाता है ।
उन्होने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी छापा डाले यदि कोई ऐसा दुकानदार दोषी पाया जाय तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाय ।  जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि बी०पी०एल० तथा अन्तोदय कार्ड धारको को निर्धारित मात्रा से तथा निर्धारित दर पर खाद्यान का वितरण हो । काला बाजारी रोकने तथा मुनाफा खोरी रोकने के लिए जिला र्पू्र्ति अधिकारी टीम गठित कर छापे की कार्यवाही सुनिश्चित करें । दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर में खुलेआम हो रहा हैं नशे का कारोबार,प्रशासन मौंन

Posted on 07 May 2012 by admin

ऽ    युवा बने या बिगडे ,पुलिस को धन उगाही से मतलब

जनपद सुलतानपुर के शहरी क्षेत्रो में नवयुवक नशे के आदी बनते जा रहे है । अराजक तत्व खुले आम नशे का व्यापार कर रहे हैं ।
गौरतलब हो कि जनपद में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के आगमन और उनकी कार्य प्रणाली से आम जनता की उम्मीदंे बढने लगी थी मगर नगर की चैकियों पर हुए स्थानान्तरण से स्थिति में सुधार की जगह और शिथिलता व लापरवाही दिखने लगी है पुलिस कप्तान की सकारात्मक सोच के विपरीत चैकियों पर तैनात नये नबेले अनुभवहीन अव्यवहारिक फिल्मी दरोगा अभी तक अपने कर्तव्यों और कप्तान की मंशा को नही समझ पा रहे है न ही आम जनता की उम्मीदो पर ही खरे उतर रहे है ।
और तो और ये नये दरोगा वर्दी और रिवाल्वर के रौब में ये भी भूल गये है कि इन्हे चैकियों का प्रभार क्यों दिया गया हंै । मीडिया की खबरो या फोन काल को रिसीब करना ये मुनासिब नही समझते जबकि वाहन चलाते हुए फोन से लगातार ये चिपके रहते है । माना जा सकता है कि ये युवावस्था का प्राकृतिक रोग है और उससे ये भी पीडित है जब भी इन्हे फोन करिये ये व्यस्त मिलेगे या नाट रिचेवल मिलेगें ।
ये दरोगा फोन पर पीडि़त या मीडिया की सूचना सुनना नही चाहते ।  इसी का नतीजा है कि निराला नगर, शास्त्री नगर, गभडिया, लक्ष्मणपुर आदि चैकियों के ये प्रभारी न तो दिन मे अपने क्षेत्र मे दिखते है न रात्रि में ही कही दिखते है ।सुबह शाम स्कूल टाईम में ये लोग चैकियों की जगह आराम फरमाते रहते है जिसका नतीजा यह है कि मोहल्ले की सड़को पर नसेडि़यों और अराजक तत्व खुलेआम स्मैक बेचते लडते झगडते मिलेगे मानो जिले में कानून का नही नये माफियाओं का राज है ।
यही कारण है कि आये दिन नगर में चोरियों और छिनैती की वारदातें बढ रही है ज्यादा तर की शिकायत आम जनता पुलिस से करना ही नही चाहती चूंकि अब चैकियों, कोतवाली और १०० नम्बर का फोन उठता ही नही न ही कोई सुनने वाला है चैकियों पर ताला बन्द रहता है मोबाईल नाट रिचेवल रहता है जिससे इन नये अपराधियों की पौध हर तरफ लहलहा रही है और टोका टाकी चेकिंग न होने से अवैध असलहो से लैस युवा खुले आम घूम रहे है ।
नगर की जनता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि स्वयं एक बार निरीक्षण कर इन नसेडि़यों से आम जनता को सुरक्षा दिलायें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व0 कप्तान सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 07 May 2012 by admin

सराय दौलत, कन्नौज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

cm-photo-07-may-2012उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज जनपद कन्नौज के ग्राम सराय दौलत पहुंचकर पूर्व विधायक स्व0 कप्तान सिंह यादव की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व0 कप्तान सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने स्व0 कप्तान सिंह यादव के पुत्र तथा विधायक छिबरामऊ (कन्नौज) श्री अरविन्द सिंह यादव सहित अन्य परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि स्व0 कप्तान सिंह यादव के अधूरे कार्याें और सपनांे को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्व0 कप्तान सिंह यादव ने समाजवाद की अलख जगाते हुए हमेशा किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के हितों के लिए संघर्ष किया।
ज्ञातव्य है कि श्री कप्तान सिंह यादव का गत 24 अप्रैल, 2012 को लखनऊ में निधन हो गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in