Archive | राज्य

शिक्षा विभाग जहां शिक्षक ही दलाल और सरकारी धन का हो रहा बंदरबाट

Posted on 25 May 2012 by admin

जिले में शिक्षा विभाग में हो रही धांधली के कई प्रकाश अभी तक सामने आये परन्तु केवल कार्यवाही और जांच का आश्वासन देकर अधिकारी अपने आप को समेट लेते हैं परन्तु हकीकत को सभी जानते हैं हमारे संवाददाता को कुछ शिक्षकों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि वेतन में धांधली, निर्माण कार्य में धांधली, ट्रान्सफर में सभी में यहाँ के अधिकारी से लेकर बाबू तक शामिल हैं अभी कुछ दिन पहले एक शिक्षक नेता ने लाखों रूपये का घोटाला निर्माण कार्य में किया परन्तु सब ऐसे ही चलेगा कुछ अधिकारी बाहर से डियूटी आकर करते हैं वह लोग पूर्ण रूप से बंदरबाट में शामिल रहते हैं मसीत में तैनात एक परिषदीय शिक्षक के बारे में बतायागया कि वह विगत 13-14वर्षों से तैनात हैं परन्तु उनका चयन किस प्रकार हुआ और उन्होने किस जाति का प्रमाण-पत्र दाखिल करकेसरकार को चूना लगा रही है। इसी प्रकार जनपद के कई स्कूलों में बिना डियूटी के वेतन पा रही शिक्षिका एवं शिक्षक अधिकारियों के संरक्षण में खूब फल फूल रहे हैं जिसमें बाबू से लेकर शिक्षक नेता अधिकारियों की मिली भगत से सरकार व प्रशासन के आँखों में धूल झोंक रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा विभाग नहीं लगा पा रहा बच्चों की ड्रेस का हिसाब

Posted on 25 May 2012 by admin

विद्यालयों में बच्चों की ड्रेस पर खर्च किए गए करोड़ों रूपयों की धनराशि का बेसिक शिक्षा विभाग हिसाब, एकत्रित न कर सका। धनराशि के विवरण की खण्ड शिक्षा अधिकारियों से जानकारी मांगी गई थी लेकिन 19विकास खण्डों में नौ खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने अभी तक सूचना नहीं भेजी है। जिले के 2544 प्राथमिक तथा 1020उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं व अनुसूचित जाति के बच्चों व गरीब परिवारों के छात्रों को ड्रेस बांटी गई थी। इस प्रकार के चार लाख 96हजार 450 बच्चों के लिए प्रति बच्चा दो सौ रूपए के हिसाब से नौ करोड़ 92लाख 90हजार रूपए की धनराशि भेजी गई थी।शुरूआत में भेजी गयी धनराशि से ड्रेस वितरण का कार्य पूरा हो गया। राज्य परियोजना निदेशालय से हिसाब मांगा गया तो सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को ड्रेस वितरण के सम्बन्ध में जानकारी मांगी गई थी। मई में मांगी गई जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता बलवीर शास्त्री ने बताया कि अभी तक सुरसा, हरियावाँ, टंडि़यावाँ, बिलग्राम, माधौगंज, टोडरपुर, भरावन, सण्डीला और कछौना ब्लाक की जानकारी नहीं भेजी गयी गई है। धनराशि के बारे में जानकारी न देने से ड्रेस वितरण का हिसाब नहीं लग पा रहा है। कितने बच्चों को ड्रेस मिली और कितनों को नहीं इसकी भी जानकारी नहीं मिल रही है। हालांकि जिला समन्वयक ने बताया कि सारे मामले की सूचना बीएसए को दी जा रही है और जो खण्ड शिक्षा अधिकारी सूचना नहीं दे रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जाति जनगणना में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें

Posted on 25 May 2012 by admin

सुपरवाइजर व प्रांगणक घर घर जाकर परिवार के मुखिया के द्वारा दी गई जानकारियों के अनुसार जातिगणना का विवरण प्रस्तुत करेंगे। समस्त विवरण को पीसी टैबलेट में फीड किया जायेगा। जीआईसी एवं नगर पालिका के बारात घर में बुधवार को सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना में लगे लेखपालों, चकबन्दी लेखपाल,नलकूप चालक, सींचपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर पालिका कर्मचारियों आदि को जनगणना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी ने यह बात कही। उन्होने कहा कि पीसी टैबलेट पर जानकारियां सही तरीके से भरी जाए इसको लेकर सभी सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों के साथ एक आईटीआई का एक प्रशिक्षित व्यक्ति भी रखा जाएगा जो सारा विवरण पीसी पर फीड करेगा। उन्होने कहा कि जनगणना के समय परिवार के मुखिया के अलावा उसके प्रत्येक व्यक्ति का नाम आवास, आर्थिक आय सहित जनगणना पुस्तक में दी गई जानकारियों के आधार पर जनगणना कार्य भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं गुणवत्ता परक करें कहा कि जनगणना का कार्य एक जून से 30जून तक पूर्ण करना है बताया गया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण में नगर पालिका बारात घर में 17सुपरवाइजर तथा 98प्रगणकों और जी0आई0सी0 में 76सुपरवाइजरों एवं 448 प्रगणकों को 11 मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Posted on 24 May 2012 by admin

जनपद इलाहाबाद के करेली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत झुग्गी-झोपड़ी आबादी में आज हुए बम विस्फोट के कारण हुई दर्दनाक मृत्यु पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 जोशी ने कहा है कि झुग्गी-झोपड़ी आबादी में जिस तरह विस्फोट हुआ है, इसकी जांच होनी चाहिए तथा इसका खुलासा होना चाहिए। उन्होने कहा कि विस्फोट किस तरह तथा विस्फोटक कितनी मात्रा में जमा हुआ, इसकी भी जांच होनी चाहिए। डाॅ0 जोशी ने कहा कि इस घटना के सम्बन्ध में राज्य सरकार को एक आधिकारिक बयान जारी करके विस्फोट की पूरी जानकारी आम जनता को देनी चाहिए, ताकि अफवाहों का बाजार न गर्म हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फर्जी आय, जाति, निवास बनाने में एसडीएम ने नोटिस जारी किया

Posted on 24 May 2012 by admin

सवायजपुर तहसील क्षेत्र में आय, जाति, निवास के फर्जी प्रमाण-पत्र बनाकर ग्रामीणों को ठगने का एक मामला प्रकाश में आया है जिसे गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम द्वारा जांच के निर्देश देने के बाद तहसीलदार ने दो लोगों को नोटिस जारी किया है। मामला तहसील के माल बाबू कार्यालय का है। विगत सप्ताह एक व्यक्ति अपनी पुत्री के विवाह के लिए अनुदान पत्रावली जमा करने आया जब लिपिक विजय ने पत्रावली पर एसडीएम व तहसीलदार के हस्ताक्षर व सील भिन्न पाई तो उसने उस व्यक्ति से पूंछतांछ की, जिस पर व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू निवासी बाजपुर नकटौरा थाना लोनार बताया। व्यक्ति के अनुसार उसकी पुत्री रिहानी की शादी 25मई को है। शादी अनुदान के प्रमाण-पत्र उसने अपने गांव के ही रिटायर्ड लेखपाल को बनवाने को दिए थे। प्रमाण पत्रों पर जाति प्रमाण पत्र संख्या 293113228856 दिनांक 09.12.2011 को जारी तथा आय 18हजार इसी तिथि को जारी दिखाई गई। वहीं निवास प्रमाण-पत्र पर फोटो राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित न होने के बाद एसडीएम की गोल सील व फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाण-पत्र बना दिए गए। मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्कालीन एसडीएम रवीन्द्र पाल सिंह ने जांच के निर्देश तहसीलदार रामनरायन को दिए। तहसीलदार ने इस बावत दो लोगों को नोटिस जारी किया है, वही नवागंतुक एसडीएम सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है जल्द ही दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस में लेखपाल निलम्बित, अनुपस्थित 14कर्मियों पर कार्यवाही

Posted on 24 May 2012 by admin

सवायजपुर तहसील सीएम के निर्देश के बाद मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 14 विभागों के कर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर एसडीएम ने कार्यवाही की संस्तुति की है, जबकि कृषि निवेश की चेकों में हेरफेर की शिकायत पर लेखपाल को निलम्बित कर दिया गया है। सवायजपुर तहसील में हुए तहसील दिवस में एसडीएम सत्यप्रकाश शर्मा के तेवर तल्ख नजर आए। तहसील दिवस से पुलिस सहित कई विभागों के कई कर्मियों का गायब रहना उन्हें नागवार गुजरा और 14विभागों के कर्मियों पर कार्यवाही की संस्तुति करते हुए डीएम को पत्र भेजा है। ज्ञात हो कि कर्मियों के उपस्थित न होने से फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण न हो सका। एसडीएम के अनुसार तहसील दिवस से सीओ, हरपालपुर, डिप्टी सीएमओ, गन्ना निरीक्षक, सीडीपीओ बावन, सहायक अभियन्ता आरईएस, एई विद्युत, एई पीडब्लूडी, जेई लघु सिंचाई, एसओ साण्डी व पचदेवरा, सहायक विकास अधिकारी कृषि समेत 14 विभागों के कर्मचारी गैरहाजिर थे। एसडीएम ने सभी पर कार्यवाही को पत्र भेजा है। सतौथा में तैनात लेखपाल राजेश प्रकाश द्वारा बाढ़ राहत में कृषि निवेश की सूची में गड़बड़ी व वितरण में अनियमितता की शिकायत आने पर एसडीएम ने उन्हें निलम्बित कर दिया है। ज्ञात हो कि तहसील दिवस में कुल 59 शिकायतें आई। इनमें राजस्व की 38, पुलिस की 11, विकास विभाग की पांच, पूर्ति विभाग की पांच, विद्युत विभाग की एक तथा पीडब्लूडी की एक शिकायत आई, जिसमें से मात्र एक का मौके पर निस्तारण किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डा0 यादव आकाशकावणी लखनऊ में समाचार सम्पादक तैनात

Posted on 24 May 2012 by admin

प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो(पी0आई0 बी0) कानपरु में तैनात डा0 मुल्तान सिंह यादव को आकाशवाणी लखनऊ में प्रादेशिक समाचार प्रभाग का समाचार सम्पादक बनाया गया है। डा0 यादव भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी है और भारत सरकार की कई मीडिया इकाईयों में कार्य कर चुके है। डा0 यादव मूलतः आगरा जनपद के रहने वाले है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संवेदनशील प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी

Posted on 24 May 2012 by admin

हर महीने प्रथम व तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस आयोजन
जन समस्याओं के गुणबत्तापरक व समयबद्व निस्तारण पर ध्यान दें

जिलाधिकारी अजय चैहान ने अधिकारियों को कडे निर्देश दिये है कि संवेदनशील प्रशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी समस्या व शिकायती प्रार्थना पत्रों का कागजी निस्तारण कर ही कार्य पूर्ति न समझें बल्कि समस्याओं के समयबद्व रूप से वास्तविक निस्तारण पर ध्यान दें । निर्धारित अवधि में कार्यालय में जनता को सुलभ रहे और नियमित रूप से क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्यो का स्थलीय सत्यापन/निरीक्षण करें।
श्री चैहान ने निर्देश दिये है कि तहसील दिवसों में प्राप्त आवेदन पत्रों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने बताया है कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील मुख्यालयों पर हर माह पहले  और तीसरे मंगलवार को प्रातः 10 बजे से तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस दिन अवकाश होने की दशा में अगले कार्य दिवस में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। चक्रानुसार/रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवसों के आयोजन होगें। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मंे होने वाले तहसील दिवसों में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेगें।
उन्होंने निर्देश दिये है कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों पर गुणवत्तायुक्त निस्तारण करते हुए निस्तारण आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करंे। आवेदन पत्रों का पंजिका में अंकन कर प्राप्ति रसीद अवश्य दी जाये। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों पर संवेदनशील रहकर निस्तारण करेें ताकि शिकायत कत्र्ता  को बार-बार अनावश्यक रूप  से चक्कर न लगाने पडें।
उन्होंने बताया कि तहसील दिवस के अवसर विभिन्न प्रमाण पत्रों -आय,जाति,विवरण प्रमाण पत्रों  को वितरण तथा अन्य योजनाओं जैसे पेंशन योजनाओं के चैक वितरण आदि से लाभार्थियों को तहसील दिवस पर लाभान्वित किया जायेगा ।

-सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना

Posted on 23 May 2012 by admin

22 विभागों के 36 विकास कार्यक्रम संचालित होगें
ग्राम के चयन हेतु राजस्व ग्रामों को आबादी वार सूची प्रस्तुत करें- सी0डी0 ओ0

राजस्व ग्रामों के चहुमुखी विकास हेतु प्रदेश में डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना लागू की जा रही है। योजना का उद्देश्य उन राजस्व ग्रामों को विकास की मुख्य धारा में लाना है, जो विकास की आधार भूत सुविधाओं जैसे सम्पर्क  मार्ग, ग्रामीण विद्युतिकरण, पेयजल,स्वच्छ शौचालय आदि से वंचित हैं। योजना के चयनित राजस्व ग्रामों को विकास की इकाई माना जायेगा। इस योजना में 22 विभागों के 36 विकास कार्यक्रमों का संचालित किया जायेगा। इनमें अवस्थापना सुविधाओं के साथ-साथ लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को भी लागू किया जाना है।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने विकास भवन पर आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने इस सम्बन्ध में जारी शासनादेश के बारे में विस्तार से बिन्दुवार जानकारी देते हुए कहा कि सभी उप जिलाधिकारी कल ही राजस्व ग्रामों की सूची दे दें ताकि शासनादेश के अनुरूप तत्परता से सर्वे का कार्य कराया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी प्रत्येक दशा में 30 जून तक कार्य योजना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि जिला तथा विकास खण्ड एवं विभागीय अधिकारी संयुक्त रूप से ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यो के अधार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ग्राम चयन करेगें। सर्वेक्षण के बाद वरिष्ठ अधिकारी रैण्डम चैकिंग भी करेगें।
डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकार व जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य तथा परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को सदस्य सचिव बनाया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में वृक्षारोपण कार्यक्रम, पेयजल योजनाओं, सर्व शिक्षा अभियान आदि की समीक्षा की।बैठक में डी.एफ.ओ. एन0 के0 जानू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समस्त एस0डी0एम0 तथा खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ऋण जमा अनुपात मानक के अनुरूप सुनिश्चित करायें

Posted on 23 May 2012 by admin

वित्तीय समावेशन के साथ वित्तीय साक्षरता हेतु कार्यवाही करें
निर्धारित तिथियों पर  आर. सी.मिलान अनिवार्य रूप से करा लें-सी0डी0ओ0

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने निर्देश दिये है कि जनपद में स्थित जिन बैकों का ऋण-जमा अनुपात भारतीय रिजर्व बैंक के मानक आदर्श प्रतिशत के कम है वे सभी बैंक अभियान चलाकर मानक के अनुरूप लक्ष्य पूर्ति करें।उन्होंनें कहा हैं कि वित्तीय समावेशन के साथ साथ वित्तीय साक्षरता हेतु भी कार्यवाही करें। किसान के्रडिट कार्ड वितरण हेतु एक बार पुनः सर्वे करा लें ताकि जो किसान किसी कारएा रह गये हो तो उन्हे किसान क्रेडिट कार्ड योजना से सन्तृत किया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन पर आयोजित बैकांे की जिला सलाहकार समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। मार्च 2012 का जनपद का ऋण-अनुपात लगभग 62 प्रतिशत रहा जो भारतीय रिजर्व बैंक के मानक का 60 प्रतिशत से अधिक है।परन्तु जनपद स्थित कतिपय बैंकों की स्थिति निराशाजनक रही है ।  इनमें सैन्टल बैंक का ऋण जमा अनुपात 31.47 प्रतिशत, इण्डियन ओबर सीज बैंक 29 प्रतिशत, पंजाब एण्ड सिंध बैंक लगभग 30 प्रतिशत,स्टेट बैंक आफ पटियाला 30 देना बैंक 22 और इण्डियन बैंक 33 प्रतिशत रहा है। उन्होंने शासकीय योजनाओं में ऋण तत्परता से सुलभ कराते हुए लक्ष्यों की पूर्ति हेतु निर्देश दिये।
बैठक में अवगत कराया गया कि गत वित्तीय वर्ष में 86174 किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये। इस वित्तीय वर्ष में 906 कार्ड जारी किये जा चुके है। परियोजना निदेशक ने बताया कि स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में अभी तक 68 समूहों तथा 376 व्यक्तिगत स्वरोजगारियों के आवेदन बैंको को भेजे गये है । बैठक में स्पेशल कम्पोनेट प्लान तथा मत्स्य पालन योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी।
अग्रणी जिला प्रबन्धक पी0सी0 बत्रा ने विस्तार से जानकारी दी कि वित्तीय समावेशन के क्रम में जनपद के एक हजार से 1999 तक की आबादी के 282 ग्रामों का चयन कर बैंक वार आवंटन कर दिया गया है। उन्होंनें कहा कि बैंक इन ग्रामों में अबिलम्व बी.सी. नियुक्त करें अथवा अल्ट्रा स्माल बैकिंग शाखा स्थापना की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इन सभी बी0सी0 के लिए 28 मई से पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्रों की व्यवस्था की गई है।
श्री बत्रा ने कहा कि सभी बैंक समन्वयक आर0सी0 फाइल सूची की सी0डी0 उपलब्ध करा दें और आर0सी0 का मिलान कराना सुनिश्चित करें। आर0सी0 मिलान हेतु तहसीलवार तिथियां जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित कर दी गई हैं। तहसील सदर के लिए 23 तथा 24 मई, किरावली 25 मई, एत्मादपुर 28 मई, खेरागढ 29, फतेहाबाद 30 और बाह तहसील में मिलान हेतु 31 मई निर्धारित है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि जो बैंक से निर्धारित तिथि पर मिलान हेतु नही पहुॅचेगें उस स्थिति में यह मान लिया जायेगा कि उनकी कोई मांग लम्बित नही हैं।
बैठक में भारतीय रिजर्ब बैंक के सहायक महाप्रबन्धक लक्ष्मीपति, मण्डल प्रबन्धक केनरा बैंक बसवराज सहित बैको के समन्वयक, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in