Categorized | हरदोई

फर्जी आय, जाति, निवास बनाने में एसडीएम ने नोटिस जारी किया

Posted on 24 May 2012 by admin

सवायजपुर तहसील क्षेत्र में आय, जाति, निवास के फर्जी प्रमाण-पत्र बनाकर ग्रामीणों को ठगने का एक मामला प्रकाश में आया है जिसे गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम द्वारा जांच के निर्देश देने के बाद तहसीलदार ने दो लोगों को नोटिस जारी किया है। मामला तहसील के माल बाबू कार्यालय का है। विगत सप्ताह एक व्यक्ति अपनी पुत्री के विवाह के लिए अनुदान पत्रावली जमा करने आया जब लिपिक विजय ने पत्रावली पर एसडीएम व तहसीलदार के हस्ताक्षर व सील भिन्न पाई तो उसने उस व्यक्ति से पूंछतांछ की, जिस पर व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू निवासी बाजपुर नकटौरा थाना लोनार बताया। व्यक्ति के अनुसार उसकी पुत्री रिहानी की शादी 25मई को है। शादी अनुदान के प्रमाण-पत्र उसने अपने गांव के ही रिटायर्ड लेखपाल को बनवाने को दिए थे। प्रमाण पत्रों पर जाति प्रमाण पत्र संख्या 293113228856 दिनांक 09.12.2011 को जारी तथा आय 18हजार इसी तिथि को जारी दिखाई गई। वहीं निवास प्रमाण-पत्र पर फोटो राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित न होने के बाद एसडीएम की गोल सील व फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाण-पत्र बना दिए गए। मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्कालीन एसडीएम रवीन्द्र पाल सिंह ने जांच के निर्देश तहसीलदार रामनरायन को दिए। तहसीलदार ने इस बावत दो लोगों को नोटिस जारी किया है, वही नवागंतुक एसडीएम सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है जल्द ही दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in