Archive | राज्य

बिडम्बना पूरा परिवार काल के गाल में समाया

Posted on 06 July 2012 by admin

हरदोई पिहानी कटरा बाजार निवासिनी सरोज सिंह के साथ विधाता ने कैसा क्रूर मजाक किया पति एवं पंाच बच्चों के परिवार में कोई नहीं बचा अचानक मौत से उनकी आंखे पथरा गई पुत्र के शव के पास में बैठी शून्य आंखो में सबको देख रही हैं चेहरे पर खामोशी है बस एकटक निहारे जाती क्योंकि 10वर्ष पहले बड़ा पुत्र इन्द्रजीत(30) आठवर्ष पूर्व दूसरा पुत्र नन्हू(28) की लाश गर्रा नदी में मिली दो वर्ष पूर्व पति महेन्द्र चले गये अगले दिन सुबह ही उनके अगले पुत्र वीरू की मौत हो गयी उसके एक माह के अन्तर 17वर्षीय पुत्र करन की मौत हो गयी इन मौतों ने उन्हें तोड़कर रख दिया यही है काल की बिडम्बना भरा पूरा परिवार काल के गाल में समा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़कों के पुनर्निमाण के नाम पर खेला गया करोड़ो का खेल

Posted on 06 July 2012 by admin

हरदोई प्रदेश का कोई भी जिला हो लेकिन जब विभागों द्वारा मरम्मत के नाम पर लाखों करोड़ों का खेल शीर्षस्थ बिन्दु की मिली भगत से खेला जाता रहा है। उदाहरण के नाम पर एक ही मिसाल काफी है। हरदोई के कस्बा बघौली से माधौगंज मार्ग पर इन पांच वर्षों में एक करोड़ से ज्यादा की धनराशि निकाली गयी सूचना के अधिकार का प्रयोग करके जो जानकारी सामने आयी वह और चैंकाने वाली निकली अफसरों को अब जबाव देते नहीं बन रहा है माधौगंज स्थित रेलवे क्रासिंग से बघौली चैराहा तक की कुल लागत लम्बाई 14.790किमी मार्ग पूरी तरह बदहाली का शिकार है सरकारी बसों ने चलना इस मार्ग पर बन्द कर दिया है इसके बाद निजी वाहनों ने भी अब अपना रास्ता बदल लिया आर0टी0आई0टास्क फोर्स के चेयरमैन तहसील के अवधेश अग्निहोत्री ने जब लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर व्यय धनराशि का ब्यौरा मांगा तो उन्हें पता चला कि वर्ष 2007-08 में तो शून्य रहा परनतु 2008-09 में रु. 10,32,000.00, 2009-10 में 37,93,827.00 वर्ष 2010 में 1,95,550.00 जबकि 2011-12 में यह राशि बढ़कर 52,38,673.00 खर्च दिखाया गया इस प्रकार इन पांच वर्षों में एक करोड़ दो लाख साठ हजार मरम्मत के कार्य पर खर्चे का भुगतान हुआ भुगतान अधिकारियों में अभियन्ता आर0बी0राही, बी0के0राम, सहायक अभियन्ता खुशनूर अली एवं आत्माराम जे0ई0 हवलदार सिंह द्वारा यह सब किया गया वर्तमान समय में फिर मरम्मत हेतु नौ लाख रूपये मंजूर करवाये गये जबकि इस मार्ग के पत्तापुरम गांव की सड़क का कहीं नाम भी नहीं रह गया है। सड़क के मध्य ग्रामीण कह रहे हैं दस वर्षो से इस पर कोई भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ चेयरमैन अग्निहोत्री इस पूरे मामले को मुख्यमन्त्री की जानकारी मंे लाने की कोशिश मंे लगे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षक अनुदान के लिए आया डेढ़ लाख रूपया

Posted on 06 July 2012 by admin

हरदोई परिषदीय विद्यालयों में सुरूचिपूर्ण शिक्षा हेतु शिक्षण कार्य देने के लिए प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों तथा शिक्षा मित्रों को 1.50लाख विभाग को भेजा गया है शिक्षक अनुदान निधि के नाम पर भेजी जाने वाली धनराशि सभी शिक्षकों के बैंक खातों में सीधे भेजी जायेगी जो यह धनराशि शिक्षक अनुदान के नाम पर प्रतिवर्ष भेजी जाती है इसमंे 500रूपये प्रति शिक्षक शिक्षिका एवं शिक्षा मित्र के नाम से दी जाती है जिसमें बच्चों की पेन्टिंग इमला, अक्षर ज्ञान आदि पर शिक्षक अपने अनुरूप खर्च कर सकता है। राज्य परियोजना निदेशालय की तरफ से सभी जिलों को भेजी जाने वाली यह धनराशि 24करोड़ 40लाख बीस हजार रूपये भेजी जाती है जिसमें हरदोई जनपद को 1.50लाख रूपये दिये गये हैं। 19विकास खण्डों तथा नगर क्षेत्र के 2833प्राथमिक विद्यालय के स्कूलों के 3787शिक्षक 4416शिक्षिका एवं शिक्षा मित्र 1025 उच्च प्राथमिक विद्यालयम ेमें 2609 शिक्षिकाओं को यह भेजा गया है। यह धनराशि 20जुलाई तक सभी के खातों में पहुंच जायेगी राज्य परियोजना निदेशालय ने 31जुलाई तक सभी खण्डशिक्षाधिकारिओं से प्रति हस्ताक्षरित उपभोग प्रमाण-पत्र की बी0एस0ए0 के पास और 31अगस्त को राज्य परियोजना कार्यालय को भेजने को कहा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विवाहिता से जबरन दुष्कर्म

Posted on 06 July 2012 by admin

जनपद मुख्यालय के समीपवर्ती कोतवाली देहात के ग्राम गाजीपुर पहोर में 35 वर्षीय विवाहिता से जबरन दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पीडि़त महिला द्वारा लिखाई एफआईआर के अनुसार बीतीरात करीब 8.30बजे गांव के ही सुरेश पुत्र सुखराम अपने एक अन्य साथी सहित उसे जबरन खींचकर समीप के जंगल में ले गये जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
मामले की जांच कर रहे विवेचक दिग्विजय सिंह के अनुसार महिला का चिकित्सीय परीक्षण करा दिया गया है तथा मामले की सघनता से जांच की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बारिश से कानपुर म मौसम हुआ खुशनुमा

Posted on 06 July 2012 by admin

लगातार भीषण गर्मी के बाद गुरूवार को कानपुर के लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही बारिश से मौसम भी खुखनुमा हो गया। गर्मी के बाद हुयी बारिश का मजा लोगों ने बारिश में नहा कर लिया।
पानी न बरसने पर कानपुर में भी इन्द्र देवता को खुश करने के लिये न जाने क्या क्या टोटके किये गये थे। कहीं बच्चों ने लेदा मांगा तो कहीं किन्नरों ने इन्द्र देवता को खुख करने के लिये यज्ञ किया। यहीं नहीं पानी बरसे इसके लिये महिलाओं ने खेतों में हल तक चलाये। देर ही सही पर गुरूवार को मानसून को देख लागों के चेहरें जरूर खिल उठे। बच्चे तो बच्चे बडें बूढ़ो ने भी बारिश में खुब नहाया और खुब मस्ती की। गोपालनगर निवासी स्वदीप तिवारी का कहना है कि आज सुबह जब वह सो कर उठे तो बादल देखकर उनका मन खुश हो गया। यहीं नही आज उन्होनें आफिस तक की छुट्टी कर दी। वहीं बर्रा निवासी संजू तिवारी का कहना है कि आज का मौसम इतना सुहावना था कि मै आज अपने बच्चों को लेकर बारिश में ही मोती झील घूमने गया था। बहुत मजा आया। देर आये पर दुरूस्त आये यह बात आज सच हो गयी भले ही मानसून को आने में देरी हो गयी हो पर आज जब मानसून आया तो लोगों में खुशी की लहर सी आ गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कभी जनपद का षान रहा पर्यावरण पार्क, आज अस्तित्व के लिए कर रहा संघर्ष

Posted on 03 July 2012 by admin

सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क  जो कभी ष्षहर की ष्षान हुआ करता था वह आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। पार्क में लोगों के आकर्षण के लिए वर्षो पूर्व लगाए गए दुर्लभ किस्म के पेड़ पौधे उजड़ चुके हैं या फिर अंतिम सांसे गिन रहे हैं। स्वीमिंग पूल व झूलों की कौन कहे, यहां हरियाली तक गायब होती जा रही है। वन व उद्यान विभाग के बीच में उलझे सुविधा विहीन इस पार्क की बदहाली शायद कभी दूर हो।
तत्कालीन जिलाधिकारी ने करीब तीन दषक पूर्व गोमती नदी के तट पर पर्यावरण पार्क बनाने का प्रस्ताव बनवाकर षासन को भेजा था।षासन ने भी इसकी फौरन स्वीकृति दे दी। इतना ही नहीं षासन ने पालिका की भूमि समतल करने व पौधों को लगाने के लिए वन विभाग को खाका तैयार करने को कहा है। आर्थिक सहयोग के तौर पर कई किस्त में बजट स्वीकृति किया गया। साल भर की मषक्कत के बाद पार्क वजूद में आया। स्वीमिंग पूल, झूले व दुर्लभ  प्रजाति के पेड़-पौधे पार्क का आकर्षण थे। बाद में यह षहर की षान में षुमार हो गया। पार्क की हरियाली व आकर्षण कायम रहे। इसके लिए इसे वन विभाग से उद्यान  विभाग को हस्तांतरित करने की रणनीति बनाई गई। वर्ष 2003 में जिलाधिकारी ने वन मकहमे के प्रयास से पालिका की भूमि पर बनाए गए पार्क को उद्यान विभाग को हस्तांतरित करने का आदेष जारी किया। तब से आठ साल बीत गए, लेकिन यह आदेष अभी तक अमल में नहीं आ सका। बदहाली पर उद्यान विभाग के कर्मचारियों  का कहना है उक्त पार्क विभाग के नाम पार्क हस्तांतरित नहीं होने से इसके रख-रखाव के लिए कोई बजट नहीं मिलता। ऐसे में हरियाली कैसे रखें।  इस बाबत जब जिला उद्यान अधिकारी से सम्पर्क करने की कोषिष की गई तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। हरियाली न होने अथवा पार्क की समुचित देख -रेख की कमी का कारण यह भी है तथा एक कारण और यह कि पार्क अब वन विभाग के अन्तर्गत नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाप्त हो रहा आदर्ष तालाबों का अस्तित्व

Posted on 03 July 2012 by admin

मोतिगरपुर । अतिक्रमण के चलते तालाबों का अस्तित्व समाप्त होता चला जा रहा है। अधिकांष तालाबांे पर अतिक्रमण हावी है। एक तरफ जो सरकार ने तालाबों की खुदाई करवा करके जल संचय की मुहिम छेड़ रखी है। वहीं दूसरी तरफ भू-माफिया तालाबों की पटाई करके अवैध कब्जा कर रहे हैं।
सच्चाई तो यह है कि सरकारी विभाग भू-माफियाओं का सहयोग करने में पीछे नहीं है। नए तालाबों की खुदाई व सौन्दर्यीकरण के नाम पर स्वीकृत किए गए धन पर भ्रष्टाचार हावी है। जिससे सरकार की जल संचय योजना को मूर्ति रूप देने की मंषा तार-तार होती नजर आ रही है। हाल स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले तालाबों का है। 79 राजस्व गांवों में यदि सरकारी आॅकड़े की मानें तो लगभग 180 छोटे-बड़े तालाब हैं। जबकि जमीनी हकीकत कुछ अलग कहानी बयां कर रही है। राजस्व अभिलेखों में जो तालाब दर्ज है उनका रकबा भी तय है, लेकिन मौके पर तालाब गायब हैं। रखरखाव के आॅकड़े दर्शाने वाले राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचरी भी कुछ करने की स्थिति में नहीं दिखते हैं। वहीं जल संचय योजना के धन का भी कहीं कोई अता-पता नहीं है। गिरते भू-जल स्तर में तालाबों की अहम भूमिका है। बावजूद इसके भू-माफियाओं की वक्रदृष्टि तालाबों के अस्तित्व को ही मिटाने पर तुली है। सबसे बुराहाल अहदा, उदयपुर, सरकवारी, मुडहा, ष्षाहपुर लपटा का है। जहां पर सरहंगो ने तालाब पाटकर कब्जा कर लिया है। तो कुछ पर लोगों ने पाटकर अवैध निर्माण भी कर लिया है। यह हाल मात्र जयसिंहपुर तहसील का ही नही है बल्कि पूरे जनपद के आदर्ष तालाबों का है।ं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस व वन विभाग की मिली भगत से चल रही खुले आम आरा मषीनें

Posted on 03 July 2012 by admin

जनपद के जयसिंहपुर, कुरेभार थाना क्षेत्रों में  आधा दर्जन  से अधिक आरा मशीने खुलेआम पुलिस व वन विभाग की मिली भगत से चल रही है जिन पर हरे वृक्षो की लकडियों का टाल लगा हुआ है यही नही यहॉ पर हरे पेडो की अंधा-धुंध कटान भी लगातार जारी है ।
ज्ञातव्य हो कि जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र मे  पुलिस व वन विभाग की मिली भगत के चलते लगभग आधा दर्जन आरा मशीने खुले आम चल रही है जिससे इन मशीनों पर हरे भरे वृक्षो की लकडियों का काटना व चीरना खुलेआम जारी है।
क्षेत्र के शुकुल दुलैचा, दियरा चैराहे पर , बरौसा , घटवर , कूरेभार बाजार व भटपुरा आदि स्थानों  पर आरा मशीने खुलेआम  चल रही है।क्षेत्र वासियो ने विभाग से शिकायत की फिर भी मामला सिफर रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतगणना निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण सम्पन्न होगी-जिलाधिकारी

Posted on 03 July 2012 by admin

विजय जुलूस व हर्ष फायरिंग पूर्ण प्रतिबन्धित रहेगी

dsc05647 नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2012 के निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व पारदर्शी मतगणना कराने हेतु जिलाधिकारी अजय चैहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित समस्त रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसरों को निर्देशित करते हुये बताया कि नगर निगम के महापौर/पार्षद एवं नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों के अध्यक्ष/सदस्य पदों की मतगणना 07 जुलाई 2012 को प्रातः 8ः00 बजे प्रारम्भ होगी। मतगणना को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना केन्द्र के अन्दर किसी भी व्यक्ति को अनुमति पत्र के बिना प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। कोई भी प्रत्याशी या उनका एजेन्ट मोबाइल फोन, सैलूलर फोन, लैपटाप व टेबलेट आदि लेकर मतगणना केन्द्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट,जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम की मतगणना में 30 टेबिलों पर ई0वी0एम0 से गिनती करायी जायेगी। महापौर की मतगणना के लिए एक रिटर्निंग आफिसर तथा 30 टेबिल लगाई जायेगी, जिन पर एक बार में 30 ई0वी0एम0 द्वारा मतगणना करायी जायेगी, यह क्रम 1107 बूथों की मतगणना होनेे तक जारी रहेगा। पार्षदों की मतगणना हेतु 18 रिटर्निंग आफिसर होगें तथा 30 टेबिलों पर गणना होगी, और 5 वार्डा की गणना एक साथ होगी । मतगणना प्रारम्भ होने उपरान्त प्रत्येक चक्र की मतगणना समाप्त होने पर चक्रवार परिणाम तैयार कर सभी प्रत्याशियों/एजेण्टों को उनके पक्ष में पडे मतों को बताया जायेगा।मतगणना समाप्त होेने के उपरान्त परिणाम की घोषणा सम्बन्धित रिटर्निग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा पूर्णतः संतुष्ट होने के पश्चात ही पर्यवेक्षक महोदय की अनुमति से ही घोषणा की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत की मतगणना हेतु 26 रिटर्निंग आफिसर गणना करायेगें तथा 05 वार्ड पर 01 टेबिल होगी, प्रत्येक टेबिल पर बेलेट पेपरों की 50-50 की गड्डियां बनाकर गणना की जायेगी। प्रत्येक मतगणना टेबल पर प्रत्येक प्रत्याशी का एक एजेन्ट उपस्थित रह सकेगा। मतगणना शुरू होने से अन्त तक प्रत्येक कक्ष में वीडियों कैमरा संचालित रहेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना निर्णय की घोषणा के पश्चात किसी भी विजयी प्रत्याशी तथा उनके समर्थकों द्वारा किसी प्रकार का विजय जुलूस, हर्ष फायरिंग नही करायी जा सकेगी। यदि किसी भी प्रत्याशी ने धारा-144 का उल्लघंन करने की कोशिश की तो उनके विरूद्व सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रभांशु श्रीवास्तव, सहित समस्त रिटर्निंग आफिसर व सहायक रिटर्निंग आफिसर उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एक पिता ने चाकू से पुत्र की हत्या की दूसरे पिता ने पुत्र को बचाने में अपनी जान दे दी

Posted on 01 July 2012 by admin

सुरसा थाना क्षेत्र का सथरी नामक गांव निवासी बाबूराम अपने भरे पूरे परिवार के साथ रह रहा था चार पुत्रों में मंझिले पुत्र मनोज की शादी हंसी खुशी इसी 26जून को यानि पाँच दिन पहले हुई थी पत्नी को मिले जेवरों की माँग जब पुत्र ने की तो पिता और पुत्र में झगड़ा होने लगा। पिता जेवर देना नहीं चाहते थे उनका कहना था कि हमारे जीते जी बंटवारा नहीं होगा। झगड़ा इतना बढ़ा तभी क्रोध में आकर बाबूराम ने चाकू उठा लिया और गर्दन पर तड़ातड़ वार करता हुआ चला गया पुत्र मनोज की मौत हो गयी यह खबर आग की तरह गाँव में फैली पिता के हांथो पुत्र की मौत सूचना प्राप्त होते ही एस0ओ0 उत्तम सिंह ने पहुँचकर पिता बाबूराम को गिरफ्तार किया एवं उसे जेल भेजने की कवायद शुरू की मनोज की हत्या की खबर उसकी ससुराल पहुंची ससुराल पक्ष से लोग आये दामाद की हत्या पुत्री मंशा का विधवा होना उन्हें विचलित करता रहा पति का शव देखते ही नवविवाहिता पत्नी तुरन्त अचेत हो गयी गाँव वाले कह रहे थे यहु का भयो अइसो तो कबहूँ नाइ भओ दूसरी घटना में माधौगंज थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी राजकिशोर गुप्ता (45) नगर में आवास बनाकर किराये की दुकान चला रहे थे उनके घर को जाने वाली बिजली का केबिल कटा हुआ था और टीनशेड को टच कर रहा था उनका बेटा अंकित पानी भरने के लिए टुल्लू पम्प लगा रहा था और गलती से उसने पाइप पकड लिया जो तुरन्त करेन्ट की चपेट में आ गया पिता राजकिशोर यह देखकर पुत्र को अलग करने की कोशिश करने लगे पिता तो चिपक गये परन्तु छूट गया बाबा उन्हें बचाने आये उनको भी राजकिशोर ने धक्का दे दिया परिजनों ने तुरन्त लाइन बन्द की तब तक राजकिशोर की मृत्यु हो चुकी थी अंकित को अस्पताल ले जाया गया पिता की अन्तिम यात्रा की तैयारी शुरू हुई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in