Categorized | हरदोई

सड़कों के पुनर्निमाण के नाम पर खेला गया करोड़ो का खेल

Posted on 06 July 2012 by admin

हरदोई प्रदेश का कोई भी जिला हो लेकिन जब विभागों द्वारा मरम्मत के नाम पर लाखों करोड़ों का खेल शीर्षस्थ बिन्दु की मिली भगत से खेला जाता रहा है। उदाहरण के नाम पर एक ही मिसाल काफी है। हरदोई के कस्बा बघौली से माधौगंज मार्ग पर इन पांच वर्षों में एक करोड़ से ज्यादा की धनराशि निकाली गयी सूचना के अधिकार का प्रयोग करके जो जानकारी सामने आयी वह और चैंकाने वाली निकली अफसरों को अब जबाव देते नहीं बन रहा है माधौगंज स्थित रेलवे क्रासिंग से बघौली चैराहा तक की कुल लागत लम्बाई 14.790किमी मार्ग पूरी तरह बदहाली का शिकार है सरकारी बसों ने चलना इस मार्ग पर बन्द कर दिया है इसके बाद निजी वाहनों ने भी अब अपना रास्ता बदल लिया आर0टी0आई0टास्क फोर्स के चेयरमैन तहसील के अवधेश अग्निहोत्री ने जब लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर व्यय धनराशि का ब्यौरा मांगा तो उन्हें पता चला कि वर्ष 2007-08 में तो शून्य रहा परनतु 2008-09 में रु. 10,32,000.00, 2009-10 में 37,93,827.00 वर्ष 2010 में 1,95,550.00 जबकि 2011-12 में यह राशि बढ़कर 52,38,673.00 खर्च दिखाया गया इस प्रकार इन पांच वर्षों में एक करोड़ दो लाख साठ हजार मरम्मत के कार्य पर खर्चे का भुगतान हुआ भुगतान अधिकारियों में अभियन्ता आर0बी0राही, बी0के0राम, सहायक अभियन्ता खुशनूर अली एवं आत्माराम जे0ई0 हवलदार सिंह द्वारा यह सब किया गया वर्तमान समय में फिर मरम्मत हेतु नौ लाख रूपये मंजूर करवाये गये जबकि इस मार्ग के पत्तापुरम गांव की सड़क का कहीं नाम भी नहीं रह गया है। सड़क के मध्य ग्रामीण कह रहे हैं दस वर्षो से इस पर कोई भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ चेयरमैन अग्निहोत्री इस पूरे मामले को मुख्यमन्त्री की जानकारी मंे लाने की कोशिश मंे लगे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in