Categorized | हरदोई

शिक्षक अनुदान के लिए आया डेढ़ लाख रूपया

Posted on 06 July 2012 by admin

हरदोई परिषदीय विद्यालयों में सुरूचिपूर्ण शिक्षा हेतु शिक्षण कार्य देने के लिए प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों तथा शिक्षा मित्रों को 1.50लाख विभाग को भेजा गया है शिक्षक अनुदान निधि के नाम पर भेजी जाने वाली धनराशि सभी शिक्षकों के बैंक खातों में सीधे भेजी जायेगी जो यह धनराशि शिक्षक अनुदान के नाम पर प्रतिवर्ष भेजी जाती है इसमंे 500रूपये प्रति शिक्षक शिक्षिका एवं शिक्षा मित्र के नाम से दी जाती है जिसमें बच्चों की पेन्टिंग इमला, अक्षर ज्ञान आदि पर शिक्षक अपने अनुरूप खर्च कर सकता है। राज्य परियोजना निदेशालय की तरफ से सभी जिलों को भेजी जाने वाली यह धनराशि 24करोड़ 40लाख बीस हजार रूपये भेजी जाती है जिसमें हरदोई जनपद को 1.50लाख रूपये दिये गये हैं। 19विकास खण्डों तथा नगर क्षेत्र के 2833प्राथमिक विद्यालय के स्कूलों के 3787शिक्षक 4416शिक्षिका एवं शिक्षा मित्र 1025 उच्च प्राथमिक विद्यालयम ेमें 2609 शिक्षिकाओं को यह भेजा गया है। यह धनराशि 20जुलाई तक सभी के खातों में पहुंच जायेगी राज्य परियोजना निदेशालय ने 31जुलाई तक सभी खण्डशिक्षाधिकारिओं से प्रति हस्ताक्षरित उपभोग प्रमाण-पत्र की बी0एस0ए0 के पास और 31अगस्त को राज्य परियोजना कार्यालय को भेजने को कहा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in