Archive | राज्य

बरेली में हुये फसाद की कड़े शब्दों मंे निन्दा की

Posted on 25 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री मो0 आजम खाँ ने बरेली में हुये फसाद की कड़े शब्दों मंे निन्दा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उपद्रव व फसाद देश के लिए कलंक है और इससे न केवल आपसी भाई चारे व सामाजिक एकता के बंधनों को आघात पहुंचता है, बल्कि शरारती तत्वों द्वारा समाज में वैमनस्व की भावना भड़काने का कुत्सित प्रयास किया जाता है। इस प्रकार की घटनाओं एवं इनको उकसाने वाले लोगों की जितने कड़े शब्दों में निन्दा की जाये वह कम है।
श्री खाँ ने बरेली के लोगों से अपील की है कि वे शरारती तत्वों के बहकावे में न आयें और आपसी भाई-चारे व सामाजिक ंसमरसता की भावना को बनाये रखे और इसे और अधिक बलवती बनायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश की तरक्की तभी मुमकिन है जब हम सभी धर्मों के लोग आपस में मिल-जुल कर प्रदेश व देश की तरक्की के लिए एक-जुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के मानने वालों का हमेशा यह प्रयास होना चाहिए कि वे साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखें तथा शरारती एवं उपद्रवी लोगांे से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए यह जरूरी है कि सभी धर्मांे के लोग धार्मिक सहिष्णुता को बनाये रखें।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उपद्रवी एवं शरारती तत्व बरेली में अपनी हरकतों से बाज नहीं आयेंगे तो विवश होकर राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है और इस सौहार्द को बिगाड़ने वाले लोगों को किसी भी प्रकार से बख़्शा नहीं जायेगा। उन्हांेने बरेली के लोगों से पुरजोर अपील की है कि वे अमन-ओ-अमान बनाये रखें और इस परीक्षा की घड़ी में अपना धैर्य न खोयें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नवसृजित जनपद का नाम बदलकर अमेठी करने पर युवा मुख्यमंत्री को दी बधाई

Posted on 24 July 2012 by admin

सुलतानपुर जिले की तीन तहसीलें अमेठी, मुसाफिरखाना व गौरीगंज तथा रायबरेली की दो तहसीलें सलोन व तिलाई काटकर मायावती द्वारा बनाये गये नये जिले छत्रपति साहू जी महराज नगर का नाम मंित्रमण्डल की बैठक में बदलकर अमेठी कर दिए जाने से जिले के कांग्रेसियों ने बधाई दी है। नवसृजित जनपद का नाम छत्रपति साहू जी महराज नगर से अमेठी कर देने पर कांग्रेसी नेता डा0 मुकेष तिवारी ने कहा कि विष्व में अमेठी की एक पहचान है, देष के सबसे बड़े राजनैतिक घराने के लोग स्व0 संजय गाॅधी, स्व0 राजीव गाॅधी, सोनिया गाॅधी अब  कांग्रेस के युवराज राहुल गाॅधी अमेठी से ही सांसद हैं। स्व0 राजीव गाॅधी यहीं से सांसद के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री थे। छत्रपतिसाहू जी महराष्ट्र के एक पूज्यनीय ष्षख्षियत थे। जनपद का नाम उनके नाम पर रखने पर लोग उनका पूरा नाम नहीं ले पाते थे, जिससे उनका भी अपमान होता था। अमेठी के नाम पा नवसृजित जनपद का नाम कर देने से युवा मुख्यमंत्री ने कांगे्रसियों के साथ ही साथ सुलतानपुर एवं नवसृजित जिले का सम्मान बढ़ाया हैं इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। डा0 मुकेष तिवारी युवा कांग्रेसी नेता के साथ ही समाज सेवी भी हैं। अमेठी नाम से जनपद का नामकरण हो जाने से कांग्रेसियों में जष्न का माहौल हैं। कांग्रेसियों ने बताया कि अमेठी की प्रतिष्ठा पुनः बहाल करवाने के लिए युवा मुख्यमंत्री अखिलेष यादव बधाई के पात्र हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डिम्पल यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती

Posted on 24 July 2012 by admin

आमतौर पर सभी लोगों को यही मालूम है कि उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री अखिलेष यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज की लोकसभा सीट से र्निविरोध चुनाव जीतीं हैं। किन्तु 21 जुलाई को हाई कोर्ट इलाहाबाद में दाखिल याचिका को देखने पर स्पस्ट है कि कन्नौज का उपचुनाव र्निविराध नहीं हुआ था, अपितु चुनाव लड़ने वाले प्रत्याषियों का अपहरण किया गया था। वोटर्स पार्टी इन्टरनेषनल के नाम से एक नई पार्टी ने अमेठी के एक वकील श्री प्रभात पाण्डे को अपना प्रत्यासी बनाया था। कन्नौज की कचहरी के अंदर से उनका अपहरएा कर लिये जाने के कारण वह नामांकन दाखिल नहीं कर पाये थे।  श्री प्रभात पाण्डे ने अपने अपहरण की जानकारी पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली व चुनाव आयेग को समय रहते दे दिया था और अपने नामांकन पत्र को आयोग के कार्यालय में समय रहते फैक्स कर दिया था। पार्टी मुख्यालय ने अपहरण करके चुनाव लड़ने से रोकने के मामले की जांच करने के लिए भारत सरकार व उत्तर प्रदेष सरकार को लिखा था किन्तु कहीं से कोई कार्यवाही नहीं हुई तो कल हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर करके डिम्पल यादव के चुनाव का रद्द करके कन्नौज में नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की गई है।
वोटर्स पार्टी इन्टरनेषनल के नीति निर्देषक श्री भरत गांधी ने प्रभात पाण्डे व उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री अखिलेष यादव - दोनो से अपील की है कि इस घटना को निजी लड़ाई न बनाकर राजनीतिक व प्रषासनिक सुधार की लड़ाई बनायें। उन्होंन ऐसे सुधारों पर बल दिया है जिससे कि आने वाले दिन में कोई भी सत्ताधारी पार्टी चुनावी धांधली न करने पाये।
यह दिलचस्प होगा कि अगर यह साबित हो जाता है कि वर्तमान मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव की पत्नी डिम्पल यादव र्निविरोध चुनाव जीतने के लिए अन्य प्रत्याषियों का अपहरण कर लिया था और नामांकन नहीं करने दिया था तो कन्नौज का चुनाव रदद हो सकता है और वहां दोबारा चुनाव कराये जा सकते है।ं इससे समाजवादी पार्टी की आपराधिक छवि एक बार फिर चर्चा का विशय बनेगी। अगर उच्च न्यायानय अपहरण करने वालों को कठोर दण्ड की सिफारिष भी करता है तो राजनीति के अपराधिकरण को रोकने के अभियान में यह घटना एक मील का पत्थर साबित होगी।
यह याचिका हाई कोर्ट के रजिस्टार के कार्यालय में 21 जुलाई, 2012 के अपराह्न 3 बजे जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 81 के अंतर्गत प्रभात पाण्डे बनाम डिम्पल यादव के नाम से चुनाव याचिका के रूप में दर्ज की गई है। पार्टी ने पूरी याचिका को सुबूतों के साथ वेबाइट पर आॅन लाइन भी किया है, जिसे कोई भी पढ़ सकता है। वेबसाइट है www.politicalreforms.org

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त,नालियाॅ चोक होने से नगर के आधे से ज्यादा मोहल्लों में भरा पानी

Posted on 24 July 2012 by admin

नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था राम भरोसे है। सफाई कर्मी ड्यूटी से गायब रहते हैं। ष्षहर की नालियाॅ चोक हो गई है।ं बीते दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बरसात से नगर के लगभग आधा दर्जन मोहल्लों में पानी भर गया है। मोहल्ले की गलियाॅ तो कीचड़ से पटी ही है, नाली का गन्दा पानी मोहल्लों के घरों में भर गया है जिससे मोहल्ले वासियों का जीना मुष्किल हो गया है। नगर के डिहवा मोहल्ला, विवके नगर, निराला नगर, ष्षास्त्री नगर, पल्टू का पुरवा, आदर्ष नगर तथा घोसियाना आदि मोहल्लों में लागों का घर से निकलना मुष्किल हो गया है। नगर पालिका परिषद की उदाषीनता के चलते नगर के मोहल्लों में सार्वजनिक ष्षौचालय नहीं बनाये गये हैं और न ही मूत्रालय की सुविधा है। इस वारिष के मौसम में अक्सर लोग गलियों में ही मल त्याग तथा पेषाब कर रहे है, जिससे बदबू व गन्दगी व्याप्त है। सफाई कर्मियों पर नगर पालिका के अधिकारियोें का नियन्त्रण न होने से माहल्लों की साफ-सफाई नहीं हो पाती है। बदबू व गन्दगी के बीच लोग रहने पर मजबूर है। नगर में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगर पालिका परिषद के अधिकारी यदि पूरे हालात पर सतर्क निगाह रखें तो महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। जिसे लेकर नागरिकों में काफी आक्रोष व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा के तहत काम न होने पर सीडीओ का पारा गरम

Posted on 24 July 2012 by admin

मनरेगा के अन्तर्गत केन्द्र सरकार हर ग्राम पंचायत में काम करवाकर लोगों को रोजगार देने के आदेश प्रदान कर रखे हैं परन्तु लापरवाही को कारण मानते हुए काम होता हुआ कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रहा है। इस पर सीडीओ ने नाराजगली प्रकट करके सभी बी0डी0ओ0 द्वारा काम करवाने के निर्देश जारी कर दिये 19विकास खण्डों में एक ग्राम पंचायत कोथावाँ की 48ग्राम पंचायतों में काम होने की जानकारी प्राप्त हुई जबकि भरखनी की 74 ग्राम पंचायतों में 40 में काम शुरू करने की जानकारी प्राप्त हुई अहिरोरी की 70ग्राम पंचायतों में से 32 में काम की जानकारी उपलब्ध करवाई गई उन्होने कोथावां सहित सभी वीडीओ पर नाराजगी प्रकट की शेष ब्लाकों के बी0डी0ओ0 को कामों की संख्या प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सुनिश्चित करने को कहा जब बीडीओ द्वारा मनरेगा के तहत पैसा न होने की जानकारी दी गई। कार्य योजना की सूची उपलब्ध करवायें ताकि खातों में पैसा भेजा जा सके। समस्त ग्राम पंचायतों में काम होता हुआ दिखना चाहिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शानदार विजय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कन्नौज की जनता तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी

Posted on 22 July 2012 by admin

dsc_0006नगर पालिका अध्यक्ष कन्नौज पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सरोज पाठक को मिली शानदार विजय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कन्नौज की जनता तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कन्नौज मे हमारी जीत इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि जनता ने समाजवादी पार्टी की असफलता पर और भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों पर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि कन्नौज मे समाजवादी पार्टी का सूपडा साफ हो गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले कन्नौज मे भारतीय जनता पार्टी की जीत हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और हमारी नीतियों की जीत हुई है।
dsc_0009उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के लोक-लुभावन घोषणाओं की कलई जनता के सामने खुल गई है। इस सरकार में किसान, व्यापारी, बेरोजगार सभी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहें है। कानून व्यवस्था की स्थिति निरंतर खराब होती जा रही है। बिजली-पानी की समस्या से पूरा प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है। ऐसे मे जनता के सामने भाजपा के अलावा कोई विकल्प नही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2014 के आम चुनाव मे उ0 प्र0 मे भाजपा बड़ी सफलता हासिल करेंगी। कन्नौज नगर पालिका जीतने के समाचार से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्साह जनक माहौल तथा कार्यकर्ताओं द्वारा ढ़ोल नागाडे़ के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन, विन्ध्यवसिनी कुमार, राकेश जैन, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री अशुतोष टण्डन, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, डा0 अनुपम आलोक, डा0 राजेश्वर सिंह, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, अशोक तिवारी, अनूप गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राण, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, संजय तिवारी, मघु मिश्रा, नीरज सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसानों का जो अपमान और नुकसान हुआ उसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री संकल्पित हैं

Posted on 22 July 2012 by admin

22-07-bसमाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद श्री राजेन्द्र चैधरी ने मेरठ के नैयर पेेलेस में किसान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित विशाल किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि किसानों का भला समाजवादी पार्टी सरकार मंे ही हो सकता है। इनके लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव योजना बना रहे हैं और बजट भी पास किया है।
श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार चैधरी चरण सिंह और श्री मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चल रही है। पिछली सरकार में किसानों का जो अपमान और नुकसान हुआ उसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री संकल्पित हैं। कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने एवं कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से नई कृषि नीति बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। ऊसर- बंजर तथा बीहड़ जमीन पर खेती के लिए भूमिसेना बनाई गई है। गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 400 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है।22-07-a
इस अवसर पर किसानों की ओर से श्री राजेन्द्र चैधरी को सात लाख रूपये की थैली भेंट की गई। किसान संघर्ष समिति के संयोजक श्री राजपाल सिंह, डा0 सरोजनी अग्रवाल, एमएलसी तथा श्री गुलाम मोहम्मद, एमएलए ने श्री चैधरी का अभिनन्दन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सार्वजनिक स्थलों पर पेय जल की व्यवस्था न होने से परेषानी

Posted on 22 July 2012 by admin

नगर के सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेषन, रेलवे स्टेषन पर षुद्ध षीतल पेय जल की व्यवस्था न होने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। दीवानी, कलेक्ट्रेट, व तहसील परिसर में भी षुद्ध पेय जल की किल्लत से अपने मुकदमों की पैरवी करने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वसले लेग भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे है। नगर पालिका प्रषासन की अनदेखी के चलते जनपदवासी पेय जल की समस्या से जूझ रहे रहे हैं। बस स्टेषन व रेलवे स्टेषन पर षीतल जल की व्यवस्था न होने से बसों व रेल गाडि़यों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को इस भीषण गर्मी में षुद्ध व षीतल जल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। परिवहन विभाग व रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चो पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद अधिषाषी अधिकारी मुषीर अहमद के पास चेयरमैन का भी दायित्व है। नगर के पेयजल की समस्या का एक कारण यह भी है। वार्ड सभासद तथा अध्यक्ष चुने जाने तक जनपद वासियों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। जनपद वासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सार्वजनिक स्थलों पर षुद्ध व षीतल जल की व्यवस्था करवाने की मांग की

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आंगनवाड़ी केन्द्रों का नहीं हो रहा सुधार

Posted on 22 July 2012 by admin

लगातार समाचार के माध्यम से जिला परियोजना अधिकारी का ध्यानाकर्षण करने की कोषिष की जाती रही है परन्तु विभागीय लापरवाही के चलते जिले के 80 प्रतिषत आॅगन बाड़ी केन्द्र बन्द हैं। गौर तलब हो कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में  चल रहे  एक  से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास का जिम्मा लेने वाले आॅगन वाड़ी केन्द्रों का बुरा हाल है। ज्ञात हो कि बाल-विकास पुष्टाहार योजना द्वारा संचालित  पुष्टाहार व हाट कुक  येजना के तहत मिलने वाले भोजन से बच्चे वंचित हो रहे हैंे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संचालित आंगनबाड़ी  केन्द्रों में गर्भवती धात्री एवं तीन वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य का जिम्मा इस विभाग के पास है। प्रभारी  परियोजनाधिकारी,बाल विकास परियोजनाधिकारी एवं सुपरवाइजर भी बन्द हुए केन्द्रों के निरीक्षण के बजाय कार्यालय मंे बैठकर कागजी कोरम पूरा करने में लगे हुए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधानसभा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण प्रारम्भ

Posted on 22 July 2012 by admin

उप जिला निवार्चन अधिकारी की प्रेस विज्ञप्ति कंे अनुसार विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के पूर्व दिनांक 12 जुलाई से 31 जुलाई तक डुप्लीकेट मतदाताओं कें जाॅच कर अपमार्जन की कार्यवाही एवं जिन मतदाताओं की फोटो मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं है, उनसे 12 अगस्त तक पास पोर्ट साईज की फोटो एकत्र किए जाने को कार्य सम्बन्धित बीएलओ द्वारा किया जा रहा है।  जिन पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में अंकित नही है। ऐसे व्यक्ति नाम बढा़ये जाने हेतु प्रारूप 6 ,नाम काटे जाने हेतु, प्रारूप 7 का फार्म भर कर सम्बनिधत तहसील में बने मतदाता पंजीकरण केन्द्र  अथवा बीएलओ के पास किसी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in