Archive | राज्य

जय कन्हैया लाल के जय घोष से गूंज उठी काशी

Posted on 10 August 2012 by admin

क्रष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक बार फिर कारागार में जीवंत हुर्इ लीला से समूचा शहर ष्जय कन्हैया लालष् के जयघोष से गूंज उठा। ठाकुरजी का प्राकटîोत्सव घर-घर और मंदिर आदि विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। बहुतेरों ने व्रत रखकर मध्य रात्रि को विधि-विधान से लìू गोपाल का जन्म कराया। अभिषेक की धार के बाद मुकुट श्रृंगार किया। तत्पश्चात भोग चढ़ाने के साथ महाआरती उतारी। इसके साथ ही फूलों के हिंडोले पर वराजे बाल गोपाल को श्रद्धा व भä किी डोर से झूलाया गया।  पूर्णावतार, प्रेमावतार, रसावतार और जगत के पालनहार ने अपने जन्म की लीला का बृहस्पतिवार को काशीवासियों को साक्षी बनाया। आने से पहले पहरेदारों को मूर्चिछत करने वाले आनंदकंद कान्हा ने कलियुग में सत्य और सनातन की जय-जयकार करार्इ। श्याम सलोने के जन्मोत्सव पर इंæ देव भी उत्सुक हो उठे और सांझ ढलते ही रिमझिम फुहारों से अपनी खुशी का इजहार करने में जुटे रहे। दूसरी तरफ,  हरे —ष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी, इस्कान, गोपाल मंदिर और सनातन गौड़ीय मठ आदि में आज भी जन्मोत्सव की धूम रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यमुना एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण

Posted on 10 August 2012 by admin

उत्तर प्रदे’ा के मुख्यमंत्री श्री अखिले’ा यादव ने आज यमुना एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के साथ सर्विस लेन को भी दुरुस्त किया जाना चाहिये। नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक एक्सप्रेस-वे को निर्माण एजेन्सी के अधिकार क्षेत्र से बाहर रखने का निर्दे’ा देते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए टोल टैक्स भी नहीं लगाया जाएगा। टप्पल के किसानों के मुकदमों को पहले ही वापस लेने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गलत ढंग से आरोपित ‘ो”ा अन्य किसानों के मुकदमों को भी ‘ाीघ्र वापस ले लेगी।
5-k-d-mein-yamuna-express-way-udghatan-karte-c-m-akhilesh-yadav-2मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में नोएडा से आगरा तक बने 6 लेन के यमुना एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेन्सी द्वारा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल तथा स्कूल बनवाया जाना चाहिये। इसके अलावा परियोजना के साथ-साथ आस-पास के गांव का विकास भी सुनिि’चत किया जाए।
श्री यादव ने एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार को 100 कि0मी0 प्रति घण्टे तक नियंत्रित रखने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य में जब तक अच्छी सड़कें नहीं बनेंगी, तब तक विकास अधूरा रहेगा। इसीलिए राज्य सरकार जनपद मुख्यालयों को 4 लेन की सड़कों से जोड़ने के अलावा बुन्देलखण्ड तथा पूर्वांचल क्षेत्र में भी उच्च स्तरीय सड़क निर्माण के लिए प्रयासरत है, जिससे कि इन क्षेत्रों का बड़े पैमाने पर विकास हो सके।
मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के लिए भूमि-अधिग्रहण की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने अपने घो”ाणा-पत्र में स्प”ट किया है कि किसानों की जमीन लेने पर उन्हें स्थानीय सिर्कल रेट से 6 गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ परियोजनाओं के लिए सिर्कल रेट से 3 गुना अधिक मुआवजा दिया गया है। इस सम्बन्ध में ‘ाीघ्र ही उनकी सरकार नई नीति लाएगी। इस अवसर पर उन्होंने स्प”ट किया कि किसानों की सहमति के बिना भूमि-अधिग्रहण कतई नहीं किया जाएगा।
मीडिया द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टी द्वारा राज्य के दलितों एवं पिछड़ों के साथ अन्याय का आरोप बेबुनियाद एवं तथ्यों से परे है। उन्होंने इस आरोप का खण्डन किया कि लखनऊ में किसी पूर्व महापुरु”ा के नाम पर प्रस्तावित पार्क स्थल पर निर्माणाधीन जने’वर मिश्र पार्क बनाया जा रहा है। अभिलेखों में उक्त स्थल पर किसी महापुरु”ा के नाम पर पार्क दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पार्टी अभिलेखों में किसी महापुरु”ा का नाम दर्ज होना साबित कर दे, तो सरकार उसकी बात तत्काल मान लेगी। प्रदे’ा सरकार द्वारा इस स्थल पर पार्क बनाने का निर्णय इसलिए लिया गया ताकि इस स्थल को भू-माफियाओं से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मा0 उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त अनुमति के बाद ही यहां पार्क बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पार्क बनवाने में पिछली बसपा सरकार की संस्कृति नहीं अपना रही है। उन्होंने डॉ0 राममनोहर लोहिया पार्क का उदाहरण देते हुए कहा कि यह पार्क काफी हरा-भरा है। उन्होंंने कहा कि निर्माणाधीन जने’वर मिश्र पार्क को भी इसी तरह से हरा-भरा बनाया जाएगा। पूर्व राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे के सन्दर्भ में पूछे गए एक प्र’न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गंगा एक्सप्रेस-वे के बनाने के खिलाफ है। नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद प्रो0 राम गोपाल यादव ने एक्सप्रेस-वे पर वाहन परिचालन की ‘ाुरुआत फीता काटकर की।
इससे पूर्व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनिल कुमार गुप्त ने यमुना एक्सप्रेस-वे के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि एक्सप्रेस-वे के बन जाने से इस क्षेत्र का तेजी से आर्थिक विकास होगा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए जे0पी0 ग्रुप के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री मनोज गौड़ ने कहा कि 15 अगस्त, 2012 तक एक्सप्रेस-वे पर टोल-टैक्स नहीं लिया जाएगा।
कार्यक्रम में मंत्रीगण श्री अिम्बका चौधरी, श्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, श्री राम गोविन्द चौधरी, श्री अहमद हसन, श्री ब्रह्मा’ांकर त्रिपाठी, श्री रघुराज प्रताप सिंह, श्री दुगाZ प्रसाद यादव, प्रोटोकाल राज्य मंत्री श्री अभि”ोक मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री वी0के0 ‘ार्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राके’ा गर्ग, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह एवं श्री आलोक कुमार, सचिव सूचना श्री अमृत अभिजात आदि अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करेें- जिलाधिकारी

Posted on 10 August 2012 by admin

प्रात: 8 बजे कार्यालयों मे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमो का आयोजन

जिलाधिकारी अजय चौहान ने अपील की है कि सभी नागरिक स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करें। जनपद में स्वतंत्रता दिवस का राश्ट्रीय पर्व मनाया जायेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक में 15 अगस्त के अवसर कार्यक्र्रमों के आयोजन की रूपरेखा निर्धारण हेतु व्यापक विचार विमशZ किया गया।
उन्होंने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण एवं राश्ट्रगान गायन के उपरान्त कार्यक्रमों के आयोजन होगें। कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो का सम्मान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किये जायें। उन्होने निर्देश दिये कि विभागो द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी मा0 जनप्रतिनिधियों को भी दे ।
उन्होंने कहा कि 14/15 अगस्त की रात्रि में सरकारी भवनों, स्वतंत्रता संग्राम के स्मारको, वाणिज्य संस्थानो आदि भवनो को प्रकाशमान किया जाये उन्होने देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले अमर शहीदो का स्मरण करते कहा कि उनकी स्मृति में नागरिको द्वारा घरो पर न्यूनतम पांच दीपक या मोमबत्ती जलाये।
अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश गत वशZ के आयोजन की जानकारी दी । उन्होने बताया कि 15 अगस्त को प्रात: विभिन्न संस्थानो बाल श्रम विद्यालयों आदि द्वारा प्रभात फेरी के आयोजन होगें। विद्यालय खेलकूद आदि विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा मलिन बस्तीयो का चयन कर विशेश सफाई चलाया जायेगा। उन्होने बताया कि एकलव्य स्टेडीयम से प्रात: 6:30 बजे क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया जायेगा विभिन विभागो द्वारा विकास प्रदशZनी का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आयोजक/प्रभारी/सह प्रभारी के रूप मे अधिकारियों को नामित किया गया है उन्होने कहा कि सभी संयोजक अपने स्तर पर सह प्रभारियो आदि के साथ समय से समन्वय बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न करायें।
बैठक में वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील चन्द्र बाजपेई, अपर जिलाधिकारी (प्रोटो) श्रीशचन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी(ना0आ0) प्रभंाशु श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे बैठक में मा0 विधायक श्री काली चरण सुमन तथा प्राचार्य आगरा कालेज डा0 मनोज कुमार रावत आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

74 जनपदों में नया सर्किल रेट लागू राजस्व प्राप्ति हेतु निर्धारित लक्ष्य चरणबद्ध ढंग से हासिल किया जाये -दुर्गा प्रसाद यादव

Posted on 09 August 2012 by admin

’’उत्तर प्रदेश सम्पत्ति  का मूल्यांकन नियमावली’’ के अनुसार प्रत्येक दो वर्ष में रेट लिस्ट का पुनरीक्षण किया जाना आवश्यक है, जिसके तहत अब तक 74 जनपदों में नया सर्किल रेट लागू कर दिया गया है।
यह जानकारी स्टाम्प, पंजीयन, न्यायालय शुल्क एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के कुशीनगर जनपद को छोड़ कर पूरे प्रदेश में नया सर्किल रेट लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुशीनगर में नया सर्किल रेट शीघ्र लागू करने के निर्देश दिये गये हैं।
श्री यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में राजस्व प्राप्ति हेतु 9308 करोड़ रूपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी अधिकारी व कर्मचारी परिवार भावना से मिलकर कार्य करें ताकि प्रत्येक माह निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली को बढ़ाने हेतु स्टाम्प शुल्क अपवंचन को रोकना आवश्यक है। इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से बैनाम स्थलों का निरीक्षण कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई  करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर के विकास में महापौर का सहयोग करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे

Posted on 09 August 2012 by admin

नगर निगम में भाजपा पार्षद दल की कार्यकारणी के चुनाव प्रदेश द्वारा नामित पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी की देखरेख में इन्द्रप्रस्थ कालेज में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता पार्षद दल व महापौर तेलूराम कम्बोज व संचालन महानगर सयोंजक सरदार एस0पी0सिंह ने किया। बैठक में पार्षद राजेन्द्र त्यागी ने मुकेश त्यागी के नाम का प्रस्ताव उपनेता सदन के लिये किया। अनिल स्वामी व अन्य सभी पार्षदांे ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। बैठक में पार्षद अरूण जैन को मुख्य सचेतक , संजय कुमार व लवली कौर को सचेतक, वीरेन्द्र चैेधरी को सचिव व कविता चैधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
पर्यवेक्षक डा0 रमापतिराम त्रिपाठी ने सभी पार्षदों से अपेक्षा की है कि वे पार्टी का अनुशासन बनाते हुये अपने क्षेत्र के साथ-साथ नगर के विकास में महापौर का सहयोग करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे। बैठक में सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, ब्रजपाल तवेतिया, बलदेव राज शर्मा, विजय मोहन सहित भाजपा के सभी पार्षद उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों की सारी समस्याएं निस्तारित करने की मांग की है

Posted on 09 August 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने नोएडा से आगरा के बीच 165 कि0मी0 लम्बे यमुना एक्सप्रेस-वे को शुरू करने से पूर्व एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों की सारी समस्याएं निस्तारित करने की मांग की है।
आज जारी अपने बयान में श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व और आने के बाद भी यमुना एक्सप्रेस-वे के किसानों की सारी समस्याओं, जिनमें एक्सप्रेस-वे पर सर्विस लेन बाजना में एक्सप्रेस-वे पर कट, जिन किसानों की जमीन एक्सप्रेस-वे में ली गयी है, उन्हें आजीवन टोल फ्री की सुविधा देने तथा जे0पी0 ग्रुप को दिये गये 500-500 एकड़ के लैण्ड पार्सल में जिन किसानों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किये थे, उनकी जमीन वापस दिलाने की मांगे प्रमुख थी, परन्तु इन समस्याओं के निराकरण के बगैर प्रदेश सरकार द्वारा इस एक्सप्रेस-वे का लोर्कापण किया जा रहा है, जोकि यहां के किसानों के साथ अन्याय है।
श्री दुबे ने इस एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित 2.10 पैसे/कि0मी0 के हिसाब से टोल फ्री टैक्स की दर को भी बहुत अधिक बताते हुये राज्य सरकार से इस दर कोे आधा करने तथा एक्सप्रेस-वे के किसानों की समस्याओं का स्थायी निराकरण लोकार्पण से पूर्व कराने के साथ साथ एक्सप्रेस-वे के विरोध में बाजाना में आन्दोलन करने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमें भी तत्काल वापस लेने की माँग करते हुये कहा है कि यदि सरकार ने इस पर ध्यान न दिया तो किसान आन्दोलन को मजबूर होंगे।
श्री दुबे ने बताया कि गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान, खाद की काजाबाजारी, बिजली संकट, साम्प्रदायिक दंगे, बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था, सूखा आदि समस्याओं को  लेकर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर चेतावनी स्वरूप धरना व ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार कल 9 अगस्त को सभी जिलों में किया जायेगा। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह के नेतृत्व में पार्टी का 9 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल अपरान्ह 12.00 बजें प्रदेश के महामहिम श्री राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन देगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

योग्य लोगों को पार्टी से जोड़ने का आवाहन किया

Posted on 07 August 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने जनाधार वाले योग्य लोगों को पार्टी से जोड़ने का आवाहन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा विधायक श्री कलराज मिश्र ने आज यह बात बहराइच मे पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा। श्री मिश्र ने कहा कि पार्टी से प्रभावी तथा योग्य लोगों को जोड़कर साथ लेकर चलने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा तथा सफलता हासिल होगी। श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतभेद को किनारे रख कर एकजुट होकर कार्य करने से ही दुष्ट शक्तियों का मुकाबला कर सकते है तथा उनका मुह तोड़ जवाब दे सकते है। उन्होंने कहा कि संगठित ताकत के सामने दुष्ट ताकते एक पल भी नही ठहर सकती। उन्होंने बहराइच जनपद के विधान सभा सदस्यता प्रभारियों से सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
श्री मिश्र ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बहराइच जनपद बाढ़ की विभीषिका से ग्रस्त होता है तथा जन धन की भारी क्षति होती है । इसके बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ से बचाव के कोई ठोस उपाय न किया जाना अत्यन्त निराशा जनक है। श्री मिश्र ने सरकार पर आई0एस0आई0 के लोगों को प्रश्रय देने तथा कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सामूहिक एकजुटता के आधार पर संगठन के कार्य करने का संकल्प दिलाया । इस अवसर पर पीस पार्टी के अमित शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक मे प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संयोजक शेषनारायण मिश्र, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, सुरेश्वर सिंह, सावित्री बाई फुले, जटाशंकर सिंह, दद्न मिश्र, जिला संयोजक संचित सिंह आदि प्रमुख रूप से  उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नदियों को जल स्तर बढ़ने निवासिायों में धुकधुकी बढ़ी

Posted on 07 August 2012 by admin

सवायजपुर, बिलग्राम की इस पंचनदियों के क्षेत्र में जो कटियारी में रामगंगा, गम्भीरी, नीलम, गर्रा की नदियों का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से यहाँ कटियारी से फर्रूखाबाद के किनारे बसे दोनों तरफ के गाँवों में प्रशासनिक हलचल दिखाई पड़ने से और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहने पर वाशिन्दों में खलबली मच गयी। प्रशासन स्तर से प्रयास किये जा रहे हैं लोगों को सुरक्षित पहुँचाने के लिए तो निवासियों में हलचल स्वाभाविक है धुकधुकी बढ़ने की वजह दो बार की तबाही का मंजर यहाँ के निवासी भला कैसे भूल सकते हैं। सवायजपुर का गोरिया गाँव में कटान शुरू हो चुका है वर्ष 2012 तथा 11 में भी यही हुआ था।वह जख्म निवासी भूल नहीं पाये लभग यही हाल साई, ढकपुरा, बरहुली, मंसूरापुर, बेहटा, श्यामपुर, पत्थरपुरवा आदि का रहा है।साण्डी, हरपालपुर, चैंसार बिलग्राम, कन्नौज मार्ग, मल्लावां के गांवों में तबाही का ंमंजर लोग भूल नहीं पाये जहाँ 50-50साल की गृहस्थी परिवारों की तबाह हो चुकी है। जब गाँव के लोग खाने पीने को भी तरस गये। हालांकि एडीएम राकेश मिश्रा प्रभारी डी0एम0 सहित प्रशासन पूरा सजग है। इन्तजाम मुकम्मल हैं परन्तु बाढ़ आने की आशंका एवं व्यवस्था निर्वहन की जिम्मेदारी इन्हीं अधिकारियों पर आती है तो वह शंकित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीय सौगातों का पिटारा लेकर लौटे नरेश कहा कार्ययोजना तैयार करके शासन को भेजें

Posted on 07 August 2012 by admin

शहर के वासिन्दों केे लिए यह खुशखबरी है जाम, जलभराव, अतिक्रमण और गन्दगी से निजात दिलाने के लिए 100करोड़ की मंजूरी का पैगाम लेकर राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल लौटे हैं इसी बरसात के बाद शहर के बुनियादी ढांचा को चुस्त दुरूस्त करने के लिए कार्ययोजना पर अमल शुरू कर दिया जायेगा उन्होने सम्बन्धित विभागों को कार्य योजना बनाकर शासन को भेजने की बात कही केन्द्रीय सरकार की पहल पर शहरों की तरक्की का जो खाका खींचा गया है उनमें शहर की सकरी गलियां चैंड़ी करने जाम से निजात दिलाने, सड़क के किनारे इण्टरलाकिंग करके फुटपाथ चैंड़ा करने, शुद्ध पेयजल नालों का विकास, बिजली सप्लाई की बेहतरी के लिए नये खम्भे लगाने के साथ नई लाइनें बिछाने की योजना भी इसमे शामिल है। यह सभी बातें उन्होने अधिकारियों के साथ एक बैठक करते हुए विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में कहीं उन्होने विकास कार्यों में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी ताकि समय से मार्च तक कार्य पूरा किया जा सके। उन्होने पी0डब्लू0डी0 विभाग को शहर की सड़कों के किनारे इण्टरलाकिंग के साथ हरदोई से लोनार पिहानी, बिलरायां, पनवारी, बघौली माधौगंज की सड़कों का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराने पर जोर दिया। वन विभाग द्वारा हरित पट्टी बेल्ट बनाने सड़कों के किनारे वृक्षारोपण को भी निर्देशित किया इस अवसर पर सदर विधायक नितिन अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी राकेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, बी0डी0ओ0 डी0एफ0ओ0 विद्युत अधिकारी प्रथम/ द्वितीय तथा समस्त विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नदियो का जल स्तर बढ़ रहा है

Posted on 07 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जनपद के ककरही गेज स्थल पर बूढ़ी राप्ती नदी का आज का जल स्तर 87.525 मी0 है जो खतरे के निशान से 1.88 मी0 अधिक है। जनपद फैजाबाद के अयोध्या गेज स्थल पर घाघरा नदी का जल स्तर भी बढ़ रहा है। आज इस नदी का जल स्तर 93.070 मी0 रहा जो खतरे के निशान से 0.34 मी0 ऊपर है। इसी प्रकार बाराबंकी जनपद के एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 0.66 मी0 ऊपर है। लखीमपुर खीरी के पलियाकलां गेज स्थल पर शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 0.51 मी0 अधिक है। बलिया जिले के तुर्तीपार एवं बलरामपुर दोनों ही जगहों पर राप्ती नदी खतरे के जल स्तर से 0.17 मी0 ऊपर बह रही है।
केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई भवन एनेक्सी द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार एल्गिन-चरसरी बांध (घाघरा) तहसील सिधौली गौसपुर जनपद बाराबंकी के चार गांव मांझारायपुर, परसावल, नैयूरा एवं पारा जलप्लावन से प्रभावित हैं। दिलबोहरीघाट तटबंध (घाघरा) के ग्राम अख्तियारपुर तहसील रूदौली एवं तहसील सदर फैजाबाद का गाँव मड़ना जल प्लावन से प्रभावित है। ए0पी0 तटबंध (गण्डक) के ग्राम पिपराघाट के 4-5 टोले जल प्लावन से प्रभावित हैं। यह गाँव ए0पी0 तटबंध के डूबे क्षेत्र के अन्तर्गत हैं तथा बंाध के अन्दर हैं। बांध सुरक्षित है। सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुँच गये हैं।
श्रावस्ती जनपद के भिनगा एवं गोरखपुर जनपद रिंगौली गेज स्थल पर राप्ती नदी खतरे के निशान से क्रमशः 0.28 एवं 0.32 मी0 नीचे बह रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैजाबाद के अयोध्या, बलिया के तुर्तीपार, सिद्धार्थनगर के बांसी एवं गोरखपुर के बर्डघाट गेज स्थल पर राप्ती का जल स्तर बढ़ रहा है जब कि मुरादाबाद जनपद में रामगंगा, बाराबंकी (एल्गिन ब्रिज) में घाघरा तथा बलरामपुर में राप्ती नदी का जल स्तर घट रहा है।
पिछले 24 घण्टों में कानपुर (नगर) रायबरेली, शाहजहाँपुर, इटावा, औरैया, जालौन एवं सीतापुर में क्रमशः कानपुर, डलमऊ, डाबरी, इटावा औरैया, मोहाना एवं नीमसार स्टेशन पर 25 मिमी0 से अधिक वर्षा रिकार्ड की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in