Archive | राज्य

ग्रामसभा चैकीदार के रिक्त 253 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन 4 सितम्बर तक

Posted on 24 August 2012 by admin

जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बताया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत ग्रामसभा चैकीदार के रिक्त 253 पदों पर शीघ्र नियुक्ति किया जाना है। उन्होने बताया कि ग्रामसभा चैकीदार पद हेतु आवेदन पत्र 4 सितम्बर तक सम्बन्धित थानाध्यक्ष को प्रस्तुत किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने इस सिलसिले में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि थाना अतरौलिया अन्तर्गत 4 ग्रामसभा चैकीदार, थाना पवई व कन्धरापुर में 3-3, अहरौला में 24, रौनापार में 6, मेंहनगर व तहबरपुर में 2-2, तरवाॅं में 20, मेंहनाजपुर में 11 तथा थाना बरदह में 9 ग्रामसभा चैकदार के पद रिक्त हैं। इसी प्रकार थाना कोतवाली देवगांॅव के अन्तर्गत सबसे अधिक 169 ग्रामसभा चैकीदार के पद रिक्त हैं। जिलाधिकारी श्री यादव ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने थाने के अन्तर्गत रिक्त ग्रामसभा चैकीदार पद के सम्बन्ध में आवेदन पत्र प्राप्त कर स्पष्ट संस्तुति सहित पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उपलब्ध करायें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई और पद रिक्त हुआ हो तो उस पर भी आवेदन पत्र प्राप्त कर उसकी सूचना उन्हें उपलब्ध कराई जाये। श्री यादव ने कहा कि रिक्तियों का विस्तृत विवरण सम्बन्धित थानाध्यक्ष, एसडीएम अथवा कलेक्ट्रेट के सूचना पट्ट पर देखा जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घटनाओ का खुलासा करने में जिले की पुलिस नाकाम

Posted on 24 August 2012 by admin

-शहर में आये दिन की चोरियों से शहरवासी परेशान
-सिविल लाइन क्षेत्र भी नही है अछूता

पुलिस अपनी जेब भरने की खातिर जब तक मुजरिमों का चालान नही होता तब तक वह उनका पीछा नही छोड़ती है। और चोरी छुपे हवालात में बन्द मुजरिम से अपनी पुलिसियां भाषा में हड़काकर उससे और उसके परिजनों से एन केन प्रकारेण से सुविधा शुल्क वसूल करना इनकी दिनचर्या बन गई है। वही उन्हे छोड़े जाने तक सौदा कर लेना आम बात हो गई है। पुलिस की वर्दी को बदनाम करने वाले ऐसे कई सिपाही कोतवाली से लेकर षहर स्थित चैकियों में तैनात जो मुजरिमों को पैसे के लालच में छोड़ देते है। इस प्रतिक्रिया से महिला थाना भी आछूता नही है। अक्सर देखा गया है कि कुछ पुलिसकर्मी अपनी वर्दी का दुरूप्रयोग करते हुये मुजरिमों से सांठ-गांठ कर पूछताछ के बहाने छोड़ देना इनकी फितरत सी बन गई है। कई बार देखा गया है कि पुलिस पैसे ऐठने के चक्कर में कहीं जुआ तो कही मारपीठ जैसे छोटे-छोटे मामलों में पास पड़ोसियों को पकड़कर हवालात में डाल देते है और पुलिस के खौफ के आगे हर कोई बेबस हो जाता है ये पुलिस उससे अपनी चिरपरिचित कार्य शैली के चलते पैसे की मांग करती है। यदि सामने वाला व्यक्ति उसकी मांग को पूरा नही कर पाता है। तो उसे पकड़े गये मुजरिम को किये गुनाहों की धारा सहित अन्य कई धारायें उस लगाकर उसे जेल का रास्ता दिखा देना इनके लिये कोई नही बात नही। ऐसे ही पुलिस वालों की वजह से सारे पुलिस विभाग को बदनामी का दाग देखना पड़ता है। वहंी कोतवाली के अन्दर बने मुंशी कक्ष में पत्रकारों को भी जाने की इजाजत लेनी पड़ती है। उसका कारण भी स्पष्ट है कि मंुशी एफआईआर और  सूचना दर्ज करने के लिये भी सुविधा शुल्क ले लेते है। ऐसे में आम आदमी बेचारा अगर उसकों अपना केस दर्ज करना है तो उसकों देना पड़ता है और यदि पत्रकारों को मुंशी कक्ष में जाने की छूट दे दी जायेगी तो पुलिस को यह राज उजागर होने की शंका बनी रहती है। जिस कारण पत्रकारों को एफआईआर रजिस्ट्रर से सूचना देखने की छूट नही दी जाती है। आखिर जब पत्रकार अन्दर जायेगा नही तो राज पर पर्दा बना ही रहेगा।
गौरतलब है कि बीते 20 अगस्त को निरालापार्क के सामने से दिनदहाडे सिविल लाइन क्षेत्र जिला अधिकारीकार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर खडी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 35 क्यू 1500 शेरपुश्त चोरो ने पार कर दी। जब कि पार्क के सामने पुलिस ड्यूटी में तैनात सिपाही डण्डा लिए खडे ही रह गये। पुलिस के आलाधिकारियो को सूचना तत्काल दी गयी मगर पीडि़त पंकज मिश्रा निवासी ग्राम माखी को अभी तक अपनी मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी नही हासिल हो सकी है। लगता है कि पुलिस ने इस मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया है। पुलिस के जिले के बडे अधिकारी छोटीमोटे अपराधों का खुलासा कर अपराधियो को मीडिया के सामने पेश करके अपनी पीठ स्वयं थपथपा लेते है मगर किसी पीडित को न्याय दिलाने में जिले की पुलिस नाकाम रहती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा का सच नहीं मिल पा रहा कर्मचारियों को वेतन

Posted on 24 August 2012 by admin

जिले में मनरेगा का काम देख रहे सैकड़ों संविदा अधिकारी और कर्मचारी एक-एक पैसे के मोहताज हो गये हैं। किसी को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके पीछे जिले में मनरेगा के प्रति मजदूरों की बनती जा रही दूरी बताया जा रहा है। संविदा सेवा शर्तों के आधार पर अधिकतम मानव दिवस के आधार पर संविदा कर्मियों का वेतन बनता है, लेकिन जिले मंें मानव दिवस की संख्या बहुत कम होने का कारण पांच महीने से किसी को वेतन नहीं नसीब हुआ है। मनरेगा से जुड़े कर्मचारियों तमें 13 अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी हैं। जबकि 60 तकनीकी सहायक हैं। इसके अलावा नौ एकाउन्ट असिस्टेंट और 10 कम्प्यूटर आॅपरेटर हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात 50 से अधिक कर्मचारी हैं। लक्ष्य यह है कि मनरेगा से जुड़े समस्त कर्मचारी और अधिकारी जिले में कम से कम एक से डेढ़ लाख मानव दिवस सृजित करवायंे। अधिकतम 25 हजार मजदूर ही काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में इसे संविदा कर्मियों की लापरवाही माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक ग्राम पंचायत स्तर पर जबरदस्त लापरवाही चल रही है। पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है तो शासन से संविदा प्राप्त कर्मियों का वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में एक ही चारा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करवाने पर ही वेतन का भुगतान हो सकता है। ग्राम पंचायत स्तर पर मजदूरी नहीं करा पाने के कारण संविदा से जुड़े अधिकारी और तकनीकी सहायकों को भी वेतन मिलना बंद हो गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मत्स्य पालन हेतु पोखरों को पट्टे पर देने हेतु फतेहाबाद में-24 तथा 28 अगस्त को शिविर

Posted on 24 August 2012 by admin

उप जिला अधिकारी फतेहाबाद ने सूचित किया है कि तहसील फतेहाबाद की निम्नांकित 24 ग्रामों मे निहित पाखरों को मत्स्य पालन पर 10 वर्षीय पट्टे पर उठाने हेते एक शिविर का आयोजन दिनांक 24-8-12 एवं 28-8-12 को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जिन गांवों मे पोखर खाली पड़ी हैं या 10 वर्ष पूर्ण हो गये हो एवं आदर्श जिला योजना/सम्पूर्ण ग्रामीण योजना/ नरेगा योजना के अन्तर्गत सुधारे गये तालाबो का आवंटन इस शिविर के माध्यम से किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इनमे ग्राम धिमिश्री, ठेरई, मीठपुरा, खण्डेर, पट्टीशेखूपुर,  वाजिदपुर, मेवली खुर्द, जगराजपुर, सिकरारा, चिंतौरा, विचोला, बडी बराकला, गुढा़, पावसर, पट्टी मनपुरा, गदौली कला, धनौला खुर्द, सेवला गौरवा धमैना, लखुरानी, बांगुरी, कुर्रा चिन्तरपुर, वाकलपुर, मौहम्मदपुर सम्मिलित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हिंसात्मक घटनाओं को केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की तुष्टीकरण का परिणाम बताया

Posted on 24 August 2012 by admin

dscn2397भारतीय जनता पार्टी ने असोम की हिंसात्मक घटनाओं को केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की तुष्टीकरण का परिणाम बताया है। उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन ने आज उन्नाव में जिला सदस्यता की समीक्षा एवं एक सप्ताह 23 अगस्त से 28 अगस्त तक चलने वाले ‘असोम बचाओ देश बचाओ‘ कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहाकि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा तुष्टीकरण की नीति अपनाकर एक वर्ग विशेष के लोगों को संरक्षण देकर वोटों के लालच में अराजकता एवं हिंसा की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने पिछले दिनों कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद तथा बरेली में उपद्रव, तोड़-फोड़ एवं हिंसात्मक घटनाओं की कडे़ शब्दों में निन्दा की। कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी सहित सभी नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए असोम की हिंसात्मक घटनाओं जिक्र करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार को तुष्टीकरण नीति न अपनाने की चेतावनी दी।
आज भारतीय जनता पार्टी उन्नाव जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलासंयोजक मस्तराम एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिले के सदस्यता प्रभारी, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने 15 जुलाई से 15 अगस्त तक पार्टी द्वारा चलाये गये विशेष सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए सभी मण्डल सदस्यता प्रमुखों से एक-एक करके सदस्यता का विवरण (वृत्त) लिया। जिलासंयोजक मस्तराम ने जिला प्रभारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी के द्वारा जिले भर में विधानसभा एवं मण्डलवार सदस्यता अभियान के दौरान प्रवास करने पर आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही जिला सदस्यता प्रमुख सुनील शुक्ला ने पूरे जिले की सदस्यता का ब्यौरा पेश करते हुए बताया कि सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग के कारण पिछले सत्र की सदस्यता में इस बार काफी बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।
जिला सदस्यता समीक्षा बैठक के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ‘असोम बचाओ देश बचाओ‘ का संकल्प लेकर असोम की हिंसात्मक घटना, प्रदेश के शहरों में हिंसात्मक तोड़-फोड़ होने पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का उदासीन रवैया, तुष्टीकरण नीति अपनाने के विरोध में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार का पुतला फंूका। जिला सदस्यता समीक्षा बैठक एवं प्रदर्शन के अवसर पर जिला प्रभारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी, जिलासंयोजक मस्तराम एडवोकेट जिला सदस्यता प्रमुख सुनील शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभानशंकर दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द अवस्थी, गंगाप्रसाद वर्मा, विपिन गुप्ता, सरोज सिंह चैहान, अजय मिश्रा, नीरज सिंह, संजय शुक्ला, आनन्द द्विवेदी ‘मानी‘, अनुराग अवस्थी, के0डी0 त्रिवेदी, अखिलेश बाजपेई, जिला सह सदस्यता प्रमुख मनोज निगम, अजीत निगम, युवानेता नितिन त्रिपाठी, श्रीमती चन्द्रकान्ता जोशी, आशुतोष शुक्ला, पंकज गुप्ता, अमरनाथ लोधी, आशीष त्रिपाठी, श्रीमती विमला कुरील, मनीष जायसवाल, राजकिशोर रावत, रामचन्द्र वर्मा, सहित जिला एवं मण्डलों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आर्थिक सामाजिक जनगणना कार्य में दो शिफ्फटो में कैटालागिंग कराये-जिलाधिकारी

Posted on 23 August 2012 by admin

ग्रामीण क्षेत्रो में जनगणना कार्य के निर्धारित लक्ष्यों को 29 अगस्त तक पूर्ण करे।

जिलाधिकारी अजय चौहान ने निर्देश दिये है कि आर्थिक सामाजिक जनगणना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्रत्येक दशा में 29 अगस्त तक पूर्ण करें।  उन्होंने कलेक्टेªट सभागार में आहूत बैठक में उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों, निजी आपरेटर/ वैन्डर आदि के साथ तहसीलवार तथा प्रगणक व जनगणना ब्लाक द्वारा प्रगति की समीक्षा की। एत्मादपुर तहसील के अलावा सभी तहसीलों में आर्थिक सामाजिक जनगणना के प्रगति मानक के अनुरूप न पाये जाने पर कार्य में तत्परता लाने के निर्देश दिये। उन्होंने ने प्रति दिन दो शिफटो् में कैटालागिंग करने के निर्देश दियें उन्होंने वैन्डरो को सचेत किया कि कार्य मे लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि डाटा इन्ट्री आपरेटर्स का तिथिवार रोस्टर बनाये और प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण के उपरान्त कम्प्यूटर पर इन्ट्री का कार्य भी तत्परता से करें। उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि अकोला व बिचपुरी ब्लाक में कार्य को पूर्ण हो गया है। डाटा फीडिंग का कार्य तत्परता से कराया जा रहा है। किरावली तहसील के लिए 184 टैबलेट पी0सी0 उपलब्ध हुए है। उन्होंने छूटेे घरों का सर्वे अविलम्ब पूर्ण कराने के निर्देश दिये। फतेहाबाद में 93 टैबलेट पी0सी0 कार्य कर रहे है। फतेहाबाद 53 रजिस्टर पूर्ण हो गये है। बाह तहसील में 32 डाटा इन्ट्री आपरेटर कार्य कर रहे है। बैठक में द्वितीय चक्र के लिए रजिस्टर भी उपलब्ध कराये गये।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने बताया कि वर्तमान मे लगभग तीन हजार प्रगणक तैनात किये गयेे है। इस में से 524 एत्मादपुर, 201 सदर, 473 किरावली, 327 खेरागढ़, 631 फतेहाबाद और 623 प्रगणक तहसील बाह के लिए तैनात किये गये हैंु। उन्होंने प्रतिदिन सर्वे के उपरान्त प्रतिदिन फीडिंग कार्य करने के निर्देश दिये ताकि कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कराया जा सकंे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये जिन स्थानो पर कार्य हो गया है वहा एस0डी0एम0 व बी0डी0ओ0 रैण्डम चेंकिग अवश्य करें।
बैठक अपर जिलाधिकारी (वि/रा) पी0पी0 सिंह, परियोजना निदेशक राम रक्ष पाल सिंह यादव सभी उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस शिकायतों के निस्तारण की जिलाधिकारी द्वारा गहन समीक्षा

Posted on 23 August 2012 by admin

जन सुविधा केन्द्रो का उप जिलाधिकारी निरीक्षण कर केन्द्रो को सुचारू करायें
ईदगाह के सौन्दर्यीकरण कार्यो को अबिलम्ब प्रारम्भ कराने हेतु निर्देश

जिलाधिकारी अजय चौहान ने निर्देश दिये है कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर प्राप्त आख्या का उप जिलाधिकारी स्वयं परिक्षण करें और पूर्ण निस्तारण के उपरान्त ही फीडि़ग करायें। उन्होने कहा कि वर्णित शिकायत को पूर्ण रूप से नेट पर डाले और निस्तारण के विवरण की भी फीडिंग कराये। जो शिकायत दोबारा या अधिक बार आ रही है उनकी फीडिंग ‘‘रिपीट’’ आवेदन पत्रों की श्रेणी मे करायंे। ‘‘ रिपीट‘‘ आवेदन पत्रो की प्रथक से समीक्षा की जायेगीे। शिकायत कर्ता के मोबाइल नम्बर का अंकन भी करायें। शिकायत के निस्तारण के बाद रैण्डमली कम से कम तीन प्रतिशत शिकायतों की निस्तारण विषयक जांच मोबाइला द्वारा उप जिलाधिकारी स्वयं करें।
जिलाधिकारी कलेक्टेªट सभागार मे आयोजित बैठक में तहसील दिवस प्रकरणों, जन सुविधा केन्द्र तथा जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कर रहें थें। उन्होंने ने जुलाई तथा अगस्त माह मे आयोजित तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग से सम्बन्धित लंबित प्रकरणो  पर राजस्व विभाग के अधिकारियांे-कर्मचारियो की टीम बनाकर मौके पर जा कर निस्तारण हेतु निर्देश दिये।
उन्होने कहा कि ‘‘रिपीट‘‘ शिकायतों के तहसील दिवस में बोर्ड भी लगवाये कि यदि दुबारा शिकायती पत्र दे रहे है तो उसका उल्लेख अवश्य कराये। तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की फोटो प्रति कराकर माह वार संकलित कर बाइन्डिंग कराकर अभिलेखांे के रूप में संरक्षित रखना सुनिश्चत करे। यदि किसी शिकायत किसी न्यायालय से सम्बन्धित है तों उस वाद का आदि का पूर्ण विवरण निस्तारण आख्या में अंकित किया जाये।
जिलाधिकारी निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रो मे संचालित जन सुविधा केन्द्रो का उप जिलाधिकारी निरीक्षण कर लें और यदि कोई समस्या है तांे उसका निदान भी करायें। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रांे में 156 जन सुविधा केन्द्र स्थापित किये जाने है। उन्होंने सभी एस0डी0एम0 को सचेत किया कि तहसीलों कार्यरत लोकवाणी में नया साफ्टवेयर पर ही डिजिटल सिगनेचर युक्त प्रपत्र जारी करें। पुराने साफ्टवेयर पर कार्य अविलम्ब बन्द करा दे।
बैठक ईदगाह के सौन्दर्यीकरण कार्यो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मिट्टी भरने तथा टाइल्स (इन्टरलाकिंग) लगानें का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग के उद्यानविद् क्षेत्र का भ्रमण कर वहा हैच लगाने, लान तथा वृक्षारोपण आदि कार्यो के लिए अपने सुझाव देदें ताकि तद्ानुसार कार्यवाही कराई जा सके उन्हांेंने नगर निगम मुख्य अभियन्ता को निर्देश दिये कि क्षेत्र मे सफाई हेतु कर्मचारी तैनात करने के साथ ही सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत तथा नया शैाचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव अनुमोदनार्थ अविलम्ब प्रस्तुत करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सी0पी0 सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश, सचिव आगरा विकास प्राधिकरण, मुख्य अभियन्ता नगर निगम, भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 भरें

Posted on 23 August 2012 by admin

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने नागरिको को सूचित किया है कि ऐसे पात्र पुरूष महिला नागरिकों को आर्हत दिनांक 1 जनवरी 2012 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नही हो सका है, उनके नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही वर्तमान में चल रही है। साथ ही जिन छात्र/छात्राओं आयु 1 जनवरी 2013 कांे 18 वर्ष पूर्ण होगी उनसे भी फार्म-6 भरवाकर समस्त औपचारिकतायें पूर्ण करायी जायेगीं, जिससे अगामी पुनरीक्षण मे उनका नाम सम्मिलित किया जा सकंे। उन्होंने पात्र सभी व्यक्तियों से अपील की हेै कि जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची मे सम्मिलित नही है वह फार्म -6 भरकर अपने बूथ लेविल अधिकारी को या तहसील मे स्थित सेवा केन्द्रो में प्राप्त करा सकतें है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नदियो का जल स्तर

Posted on 22 August 2012 by admin

प्रदेश के पलियाकलां, लखीमपुर खीरी में आज शादा नदी का जल स्तर 154.200 मीटर रहा जो खतरे के निशान से 0.58 मी0 अधिक है।
सिंचाई विभाग के केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार एल्गिन ब्रिज, बाराबंकी में घाघरा नदी का जल स्तर आज प्रातः
8.00 बजे 105.826 मी0 रहा जो खतरे के निशान से 0.24 मी0 नीचे है। एल्गिन ब्रिज बाराबंकी, अयोध्या, फैजाबाद एवं तुर्तीपार, बलिया तीनों ही स्थानों पर घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। आत प्रातः आठ बजे अयोध्या, फैजाबाद एवं तुर्तीपार, बलिया में घाघरा नदी का जल स्तर क्रमशः 92.200 मी0 एवं 63.135 मी0 रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकार पर बम से प्राण घातक हमला

Posted on 22 August 2012 by admin

कुड़वार।  व्लाक कुड़वार के स्थानीय पत्रकार के ऊपर बम से हुए  प्राण घातक हमले से जहाॅ एक तरफ क्षेत्र में दहषत है वहीं क्षेत्रीय लोग थानाध्यक्ष की लापरवाही को इस घटना को जिम्मेदार मान रहे हैं। फिलहाल बम से जानलेवा हमले से पत्रकार बाल-बाल बच गया। पत्रकार की तहरीर पर थाना कूुूरेभार पुलिस ने एक अज्ञात व तीन नामजद लोगों के खिलाफ प्राण घातक हमले की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जाॅच ष्षुरू कर दी है। मामला थाना कूरेभार क्षेत्र के धनजई गाॅव का है। जहाॅ बीती रात एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार  दिनेष सिंह पुत्र राम अवतार सिंह समाचार संकलन के बाद षाम के  लग भग 08 बजे अपने निवास गाॅव धनजई वापस जा रहे थे कि रास्ते में अतरसुमा खुर्द गाॅव के पास पहले से घात लगाये उन्हीं गाॅव के कुछ लोगों ने उन पर बम से हमला कर दिया। धमाके की आवाज सुनकर पत्रकार दिनेष सिंह मोटर साईकिल छोड़ नहर में कूद गया और किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने अपने आला अधिकारियों को दी। सूचना पर सी0 ओ0 लाईन व क्षेत्राधिकारी नगर वेद प्रकाष सिंह ने पीडि़त पत्रकार दिनेष सिंह से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in