Archive | राज्य

पिलखुआ नगर की सीवरेज परियोजना हेतु धनराशि स्वीकृत

Posted on 27 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित सेटेलाइट टाउन योजना के अंतर्गत पिलखुआ नगर (गाजियाबाद) की सीवरेज परियोजना हेतु केन्द्रांश के रूप में 372.84 लाख रूपये तथा राज्यांश के रूप में 46.61 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
विशेष सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस सीवरेज परियोजना की कुल अनुमोदित लागत 3687.51 लाख रूपये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्व सम्मेलन का आयोजन

Posted on 27 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बौद्व सम्मेलन का आयोजन आगामी माह की 29 व 30 तारीख को सारनाथ वाराणसी में किया जाना है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जानकारी दी गई है इसके आयोजन के लिए जोर-शोर से तैयारियाॅं प्रारम्भ कर दी गई हैं।
इस वृहद आयोजन में 30 देशों के 250 प्रतिनिधि तथा 16 राजनायिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। पर्यटन विभाग द्वारा सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों हेतु आवासीय व परिवहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की सुविधा उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए बजट का प्रस्ताव उच्च स्तर पर अनुमोदन हेतु भेज दिया गया है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मे अपराध दर अपराध हो रहे है

Posted on 27 August 2012 by admin

जनपद मे अपराध दर अपराध हो रहे है मगर इसकी भुक्तभोगी जनता के वोट के चलते आम से खाश बले माननीय रहस्यमय चुप्पी साधे है जनता लुट रही है ।
हैरत है कि जनपद की जनता ने निर्विवाद रुप से इतिहास रचते हुए पांच की पांचो सीट सपा की झोली मे डाल दी और सडको की खाक छानने और जन जन के दरवाजे माथा रगडने वाले नेताजी अब विधान सभा पहुंचते ही आम जनता से तो क्या हवा पानी और सूर्य की रोशनी से भी दूर लग्जरी गाडियों की काली फिल्म लगे शीशे के पीछे बैठ कर अपराधियों के हाथो लूट रही महिलाओं,व्यापारियों और आम गरीब को देखकर मुस्काराते हुए जनता की मूर्खता पर ठहाके लगा रहे है और दीनानाथ जैसे काहिल नक्कारा दरोगा को आराम फरमाने का अभय दान दे रहे है ।
शायद पहले ऐसे न थे हमारे माननीय जनता को उनकी रहनुमाई और जन सेवा पर कोई शक सपने में भी नही था मगर अब लम्भुआ के मुख्य बाजार मे भी आने से जनता महिलाएं बच्चे लड़किया बुरी तरह भयभीत है न जाने कब कोई पुलिस संरक्षण प्राप्त बाईक सवार आकर गहने, रुपये और अस्मत तक मांग करें और न देने पर सरे बाजार यमलोक पहुंचा दे ।
मगर अपने माननीय है कि दीनानाथ को अपने और सपा के लिए दीन दयाल मान बैठे है कहीं बच्चे की हत्या को आत्महत्या बता दिया जाता है कही लूट को चोरी बना दिया जाता है कही सरेबाजार गोली चलाने वाले को संरक्षण दे कर भगा दिया जाता है कही व्यापारियों के गोदाम पर कब्जा हो जाता है कहीं सर्राफा व्यवसाई को सरेशाम गोली मार दी जाती है फिर भी हमारे माननीय चुप है वो भी न जाने कब तक वो भी मीडिया जानती है । वही कादीपुर वाले भोले भाले माननीय चैधरी साहब दोस्तपुर वाले दरोगा के पीछे लगे है मगर तब जब आंच स्वयं पर आने लगी ।
सोचिये एक तरफ तेज तर्रार महिला एस०पी० जिले के अपराध पर लगाम लगाने में जुटी थी और अनुभव तथा कानून की कसौटी पर खरे उतरे लोगो को तैनात करना चाहती थी मगर माननीयो की पैरोकारी ने थानेदारो को निरंकुश बना थानो को अपराध संकलन केन्द्रो में बदल दिया अब अपराध तभी दर्ज होते है जब कप्तान तक पीडित पहुंचता है और एस०पी०की चेतावनी जारी होती है अपराधी तभी पकड़े जा रहे है जब एस०पी० की एस०ओ०जी०टीम अपराधी पकड कर थानो को सौपती है ।
माननीय ही अपनी पार्टी को जनता की नजर मे खलनायक बनाने में जुटे है जबकि चन्द माह बाद २०१४ में यही लूटी पिटी जनता एक बार फिर भगवान नजर आयेगी मगर तब देरी हो चुकी होगी तब आर्शीवाद की जगह श्राप मिलेगा । जो आज अपराधी के हाथो लुट पुलिस के उत्पीडन का शिकार बन रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय सम्मेलन सुलतानपुर व प्रदेश सम्मेलन चित्रकूट में कराये जाना तय

Posted on 27 August 2012 by admin

dscn1828भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय सम्मेलन सुलतानपुर व प्रदेश सम्मेलन चित्रकूट में कराये जाना तय हुआ जिसकी तिथि बाद मे घोषित होगी । सुलतानपुर के पे्रस क्लब में आयोजि दो सत्रीय बैठक में संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉण् भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अवध क्षेत्र में सुलतानपुर सहित पडोसी जनपदो में संगठन मजबूत हो । उन्होने कहा की पत्रकारो के सम्मान सुरक्षा के लिए संगठन काम कर रहा है। इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियो द्वारा प्रेस क्लब परिसर में पौधरोपण किया गया ।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही ने राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रान्तीय सम्मेलन के आयोजन पर विभिन्न जनपदो से प्रस्ताव मांगे जिसमे फैजाबाद, प्रतापगढ, चित्रकूट, देवरिया, इलाहाबाद, गोण्डा, बस्ती लखनऊ के पदाधिकारियों अपने अपने क्षेत्र में सम्मेलन कराने का प्रस्ताव रखा जिस पर चर्चा के बाद सर्व सम्मति से तय हुआ कि राष्ट्रीय सम्मेलन फैजाबाद जिले के सहयोग से सुलतानपुर मे आयोजित किया जायेगा ।
इसी तरह प्रान्तीय सम्मेलन चित्रकूट में होगा साथ ही  निर्णय हुआ कि जनपद व मण्डल स्तर पर जन सूचना प्रकोष्ठ गठित किया जाय संगठन का परिचय पत्र जारी करने का अधिकार जिला अध्यक्ष को प्रदान किया गया तथा १५ अक्टूबर तक समस्त स्तर की ईकाइयों में परिवर्तन किया जाय । सम्मेलन को संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मुनेश्वर मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव विजय विद्रोही, प्रान्तीय अध्यक्ष राम पाल त्रिपाठी, महासचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, श्याम सुन्दर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, सी.एम.यादव, पूर्व कुमार मिश्रा, संजय सिंह,  अनन्त राम पाण्डेय, चन्द्रमोहन श्रीवास्तव, पृथ्वी राज सिंह, आचार्य स्कन्ध दास, यतीन्द्र प्रताप शाही,  डॉ० जनार्दन सिंह, सन्तोष यादव, सुरेश कुमार मौर्य, अलीम शेख, राकेश शर्मा, इम्तियाज रिजवी, राजेश सिंह राजू, रामनरायण चैरसिया, सर्वदेय तिवारी, पिन्टू कशौधन, विश्वनाथ, ओम प्रकाश मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा आदि सैकडो लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चै. अजित सिंह की बागपत को एनसीआर क्षेत्र योजना 2021 में शामिल करने की पहल

Posted on 27 August 2012 by admin

बागपत जनपद को एनसीआर क्षेत्र योजना 2021 में शामिल करने तथा विकास के संबंध में नेशनल केपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (एनसीआर प्लानिंग बोर्ड) ने कहा है कि उसे अब तक बागपत-बड़ौत क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई भी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाएं विशेषतः सीवेज तथा जल क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को नहीं दी है। यह बागपत जनपद के विकास के प्रति राज्य सरकार का सुस्त रवैया दर्शाता है।

इस मामले पर नागर विमानन मंत्री चै. अजित सिंह ने चिंता जताते हुए पिछले माह शहरी विकास मंत्री श्री कमल नाथ तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को पत्र लिकखर बागपत जनपद को एनसीआर क्षेत्र योजना 2021 में शामिल करने की मांग की थी। बोर्ड ने बागपत-बड़ौत को क्षेत्रीय केन्द्र के लिए चिन्हित किया है और इसे उन्नत औद्योगिक तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों एवं उच्चतर प्रकार के सेवा कार्यों के लिए प्रस्तावित किया है।

बोर्ड की मेम्बर सेक्रेटरी श्रीमती नैनी जयसीलन ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी को दिनांक 16 अगस्त 2012 को पत्र लिखकर कहा है कि प्लानिंग बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के लिए कुल ऋण का केवल 12 प्रतिशत ऋण प्रदान किया है जबकि एनसीआर में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 32 प्रतिशत है।

प्लानिंग बोर्ड अपने क्षेत्र में आने वाली बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाओं के लिए विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों/राज्य सरकार को परियोजना लागत का 75 प्रतिशत तक का ऋण अनुदान प्रदान करता है। इसके बावजूद भी राज्य सरकार ने बोर्ड को विस्तृत रिपोर्ट नहीं भेजी है।

चै. अजित सिंह ने कहा कि जनपद बागपत दिल्ली से 30 किमी की दूरी पर स्थित है तथा भौगोलिक संरचना के अलावा यह आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। दिल्ली के नजदीक स्थित होने के कारण यह जनपद विभिन्न अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राजकीय संस्थानों/संगठनों के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक स्थान ले सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारियों के खिलाफ पत्रकारों का एक दिवसीय धरना

Posted on 27 August 2012 by admin

dharane-par-ptrakarसोना संदेष मीडिया मंच नेे अपने सहयोगियों के साथ जनपद के अधिकारियांे  की कार्य ष्षैली के खिलाफ एक दिवसीय धरना नगर के तिकोनिया पार्क में दिया। राज्यपाल को प्रेषित  चार सू.त्रीय मांगपत्र  में मांग की गई  है कि सुलतानपुर में आये दिन विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के प्रकाषन पर प्रेस लुटवाने व पत्रकारों की हत्या कराने की धमकिया मिल रही है। विद्युुत विभाग में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से 11 करोड़ के घोटाले के प्रकाषन पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रेस लुटवाने व हत्या कराने की धमकी  दी जा रही है। पत्रकार अफजाल अहमद से विद्युत विभाग द्वारा काषीराम षहरी गरीब आवास योजना  अमहट में विद्युत लाईट के नाम पर पैसा ले लिया गया परन्तु आज तक न तो लाईट लगी और न ही पैसा वापस किया गया। जनपद सुलतानपुर में बिना प्रेस व सम्पादक की अनुमति के लोग अपने वाहनों में प्रेस लिखवा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है जो जाॅच का विषय है। जनपद में  सरकारी योजनाओं में किए गये विभागो द्वारा घोटाले की जाॅच करवाया जाय तथा प्रेस के प्रतिनिधियों द्वारा घटना सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवायी जाय।  धरने पर बैठे पत्रकारों में सोना संदेष के सम्पादक डा0 वी0सी0 मिश्रा वैद्य, अमेठी के गौरव के सम्पादक अफजाल अहमद, बहुजन सहारा के सम्पादक डा0 अवधेष ष्षुक्ला,  विजय विद्रोही,  सुभाष कपूर, किरन षुक्ला,जितेन्द्र श्रीवास्तव, अजय मिश्रा  आदि लोब उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गर्भवती महिलाओं को रेफरल ट्ान्सपोर्ट सुविधा को और मजबूत बनायगी

Posted on 27 August 2012 by admin

bgvs1जननी सुरक्षा हेल्पलाइन आगामी तीन माह मे प्रसव के लिए अस्पताल जाने वाली गर्भवती महिलाओं को रेफरल ट्ान्सपोर्ट सुविधा को और मजबूत बनायगी। शनिवार को छतारी कम्पाउड स्थित कार्यालय पर राज्य परियोजना समन्वयक डा0 सी0एस0 वर्मा की अध्यक्ष्ता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया । डा0 सी0एस0 वर्मा ने बताया कि पचास से साठ प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की मृत्यु अस्पताल जाने के लिये समय से वाहन की सुविधा नही मिल पाने के कारण हो जाती है इसलिये आवश्यकता है कि वाहन स्वामियो से समांजस्य स्थापित किया जाये । इसके लिए हर ब्लाॅंक में निजी वाहन स्वामियों को चिन्हित कर मरीजों को अस्पताल पहुचाने के लिए पे्ररित करेगें। इसके लिऐ आर0टी0ओ0 से वार्ता करके सघन अभियान चलाया जायेगा। बैठक में सरकार द्धारा जिला स्तर पर शुरू की गयी एम्बूलेंस सेवा का स्वागत किया गया। डा0 वर्मा ने बताया कि इस सरकारी एम्बूलेंस सेवा का जननी सुरक्षा   हेल्पलाइन व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करेगीं। उन्होने आगामी लक्ष्यों को बताते हुए कहा कि सत्तर प्रतिशत गांव को हेल्पलाइन से जोडा जायेगा । और चार पहिया वाहनों से गर्भवतीयों को अस्पताल पहुचानें की गति को चालीस प्रतिशत से बढ़ा कर साठ प्रतिशत किया जायेगा। उन्होने बताया कि जो वाहन स्वामी हेल्पलाइन से जुडेंगें उनका पूरा विवरण तैयार किया जायेगा इसका लाभ सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर लोग हेल्पलाइन से ले सकेंगें। हेल्पलाइन से जुडने वाले वाहन स्वामीयों के लिए परिवाहन विभाग के सहियोग से विशेष सविधाएं प्रदान कराने का प्रयास होगा। बैठक में जिला परियोंजना समन्वयक तैयव हुसेन,जिला हेल्पलाइन कोर्डीनेटर प्रवीन कुमार,  सुजीत कुमार , गुंजन मिश्रा, एवं अकराबाद से ब्लाॅंक कोर्डीनेटर कल्पना शर्मा, प्रमोद, लोधा ब्लाॅंक से दीपा शर्मा, अहतशाम, धनीपुर ब्लाॅंक से अवाद खान ,ज्ञानेश शर्मा, आदि मोजूद थें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गाॅवों में बन रहे षौचालयों में घोटाले का आरोप

Posted on 26 August 2012 by admin

धनपतगंज । ग्रामीण क्षेत्रों में बने षौचलयों में धाॅधली करने एवं सरकारी धन को हड़पने का आरोप गा्रमीणों ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के उपर लगाया है। मामला विकास क्षेत्र धनपतगंज का है जहाॅ पर  अम्बेडकर गांवो व सामान्य ग्राम सभाओ में विगत पंचवर्षीय में बनायें गये शौचालयो में धांधली की गयी है परन्तु कागजी कोरम को दुरुस्त रखते हुए तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी व कर्मचारियो ने ग्राम प्रधानो से मिलकर अच्छी कमाई किया । विकास खण्ड धनपतगंज में गत पंचवर्षीय योजनाओं में शौचालय योजनाओं में ग्राम प्रधानो और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मिलकर धांधली कर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए भारी घोटाला किया है । विकास खण्ड के अम्बेडकर गावों में मुख्यतया ऐंजर, नन्दरई, भरसडा तथा सामान्य गांवो मे चन्दौर, सतहरी, बिनगी, पीरो सरैया, पीपरगांव, हन्ना हरौरा में फर्जी शौचालय बनवा कर रुपया लिया गया है जबकि वास्तव वे शौचालय बने ही नही है और जो शौचालय बने भी है उनमें ५० प्रतिशत आधे शौचालयो में शीट के नीचे गढढे ही नही है सिर्फ शौचालय का ढांचा ही बनवाया गया है ।
ऐसा नही है कि शौचालयो का सत्यापन नही करवाया गया है । मैनेजमेन्ट टीमो ने मैनेज प्रक्रिया अपना कर भौतिक सत्यापन भी करवाया है परन्तु कागजो पर ही । यदि जनपदीय प्रशासन सक्रिय होकर गत पंचवर्षीय काल में निर्मित शौचालयो की जांच करवाये तो विकास खण्ड में लगभग ५० प्रतिशत फर्जी शौचालय मिलेगें और खुल सकता है शौचालय घोटाला । क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने तथा जनता ने  क्षेत्र मे बने शौचालयों के जाच करवाये जाने की मांग की है ।
रआडिट के नाम पर हो रही  है उगाही

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक आॅगनबाड़ी केन्द्र से हुई उगाही जुलाई माह में रू0 200 व अगस्त में रू 300

Posted on 26 August 2012 by admin

बाल विकास परियोजना  गरीब बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेष के सभी जनपद कें सभी व्लाकों के प्रत्येक गाॅव में केन्द्र खोले हैं। जिसमें आये दिन लूट-खसोट का नया-नया तरीका अपनाया जा रहा है।  नगर क्षेत्र में केन्द्र चलाने वाली आॅगनबाड़ी की कार्यकत्री ने नाम न प्रकाषित करने की षर्त पर बताया कि वर्तमान समय में आडिट के नाम पर सी0डी0पी0ओं को विकास भवन स्थित कार्यालय से फरमान जारी किया गया है कि इलाहाबाद स्थित  ए0 जी0 आफिस से अडिट करने वाले  आ रहे हैं उन्हें खुष करने के लिए मुख्यालय से एक मोटी रकम देनी है और कागजों में हुए हेर-फेर को सही साबित करने के प्रतिफल में दी जा रही रकम को देने के लिए नगर ही नही जिले के 14 ब्लाकों के आॅगन बाड़ी केन्द्रों से 300 रू0 वसूला जा रहा है और यदि कोई आॅगन बाड़ी कार्यकत्र्री ने देने मंे असमर्थता जताती है तो उसको रजिस्टर सहित ब्लाक मुख्यालय पर पहुॅचने का फरमान सुना दिया जाता है। गौर तलब है कि यह सभी जानते हैं कि आॅगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चे न के बराबर आते हैं इसी के एवज में प्रतिमाह आॅगनबाड़ी कार्यत्र्रियों से पाॅच सौ से लेकर आठ सौ रू0 तक वसूलने की परम्परा बनी हुई है।  अब आडिट के बहाने  उगाही का प्रयास जारी है। माह जुलाई में विभागीय आडिट के नाम पर जिले भर से रू0 200 वसूला गया था। अब इस महीने इलाहाबाद स्थित ए0 जी आफिस के द्वारा आडिट के नाम पर रू 300 वसूला जा रहा है। जिससे आॅगन बाड़ी कार्यकर्तयों में काफी रोस व्यपत है। उक्त सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप षुक्ला से जानकारी चाही गई तो बार-बार फोन लगाने पर उनका मोबाइल फोन नही उठा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गाॅजे का अवैध कारोबारी केन्द्र बनता जा रहा जयसिहंपुर तहसील क्षेत्र

Posted on 26 August 2012 by admin

जयसिंहपुर।  आज कल युवाओं में तथा कम उम्र के बच्चों में नषे की लत लगने की होड़ सी लग गई हे।जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र व कोतवाली कस्बा बगिया चैराहा, बरौसा, विरसिंहपुर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में गांजे का धन्धा बहुत ही तेजी से फल फूल रहा है । गांजे से जुडे कारोबारियों व खरीददारो में पुलिस का भय खत्म हो गया है यही वजह है कि कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में गांजे के लती चिन्हित स्थानो पर एकत्रित होते है व अपने धन्धे को चलाने के लिए गांजे के व्यापारी व गजेड़ी अक्सर कोडवर्ड से खरीद फरोख्त करते है ।
गांजा पीने वाले कभी- कभी इतने नशे में होते है कि लोग उनको उनके घर तक पहुंचाते है ऐसा नही है कि इस नशे के अवैध कारोबार से पुलिस अनजान है आखिर क्या कारण है कि सब कुछ जानते हुए भी इन गजेडियों को न तो कभी रोकने की कोशिश की न टोकने की तभी तो ये गांजा पीने वाले पुलिस की आंख में धूल झोककर मौके का फायदा उठाने में लगे हुए है ।
सूत्रो के अनुसार कस्बा में कुछ सार्वजनिक स्थानो के साथ ही सरकारी अस्पताल के पीछे व इनके अलावा कई जगहो पर गांजे के विक्रेताओं व खरीददारो का जमावडा लगता है इस नशे मे शामिल जहां कुछ लोगो को मौज मिल रही है वही इस नशे में शामिल अधिकांश लोग अपनी पूंजी गंवा कर बर्बाद हो रहे हे ।इस गांजे के धंधे के साथ ही कोतवाली क्षेत्र में अवैध गांजे की दुकानो पर हजारो का वारान्यारा हो रहा है वही पुलिसिया कार्यवाही भी महज औपचारिकता निभाते नजर आ रहे है ।
कस्बा समेत ग्रामीण स्तर के नुमाए, करसा, दौलतपुर, फजीलपुर समेत दर्जनो गांवो में दुकाने सजी हुई है । स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता का लाभ जुआरी खुल कर उठा रहे है शायद यही कारण है कि इन जुए की फडों पर व स्मैक, चरस, गांजा अवैध कच्ची शराब के कारोबार में नाबालिक बच्चे व महिलाऐं शामिल है ।
यदि समय रहते इन अवैध धन्धो पर अकुंश न लगाया तो आने वाले समय में स्थित और भयावह हो सकती है इस अवैध कारोबार से जहां राजस्व विभाग को लाखो का चूना लग रहा है वही सरकार जिन युवाओ की देश का भविष्य बताती है वही युवा इस दल दल में फंसते जा रहे है वर्तमान समय में इन कारोबार से जुडे व्यापारियों व खरीददारो पर नकेल कसना अति आवश्यक है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in