Archive | राज्य

सवर्ण समाज, पिछड़ों व अल्पसंख्यक कर्मचारियों के साथ घोरत्तम अन्याय

Posted on 13 September 2012 by admin

dsc04892पत्रकारों से वार्ता करते हुए जातिगत आरक्षण विरोधी संगठन, अलीगढ़ के संयोजक प्रदीप शर्मा ने कहा कि राजनीतिक पार्टीयां बोटों की खातिर एक विशेष वर्ग के कर्मचारियों को प्रोन्नत कर उच्च पदों पर आसीन करना चाहती है जो सवर्ण समाज, पिछड़ों व अल्पसंख्यक कर्मचारियों के साथ घोरत्तम अन्याय है इससे सरकार योग्य पात्र कर्मचारियों के साथ अन्याय ही नहीं करेगी वल्कि इससे देश में अराजकता व जातिवाद को बढ़ावा मिलेगा। केन्द्र सरकार की इस अन्याय पूर्ण कार्यवाही के विरोध में जातिगत आरक्षण विरोधी संगठऩ व आरक्षण से पीडि़त समाज के लोग दि0 15 सितम्ंबर 2012, दिन शनिवार को समय प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक जिला मुख्यालय कलैक्टेट अलीगढ़ पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने के निर्णय के विरुद्ध सभी सवर्ण व पिछड़ा विरोधीदल इकठ्ठा होकर संविधान में संशोधन का प्रयास कर रहे हैं साथ ही इसे IX (नाइन्थ) सिड्यूल में डालने का प्रयास कर रहे हैं जो कि न्यायोचित व संविधान संम्मत नहीं है। इस संविधान संशोधन विधेयक को न्यायालयों में चुनौती नहीं दी जा सकती, यदि यह लागू होता है तो निठल्ले कनिष्ठ कर्मी वरिष्ठ बन जायेंगे यह योग्य पात्र कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक होगा जिसको किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता को क्षत्रिय सभा के महामंत्री एवं प्रवक्ता एड0 सतीश कुमार सिंह, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नन्दराम पाठक, जिलाध्यक्ष जे0सी0 शर्मा, प्रदेश महामंत्री हृदेश कुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष बी0एल0 शर्मा, राष्ट्रीय सवर्ण दल के संस्थापक डा0 सी0पी0 गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 आर0सी0 गुप्ता, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष इंजी0 यशपाल सिंह, भ्रष्टाचार विरोधी दल के जिला संयोजक फुरकान अहमद खाँ, संजय वाष्र्णेय व मुकेश कुमार सिंह, राजकुमार चैहान व हरेन्द्र भारद्वाज आदि ने संबोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तालाबों के 10 वर्षीय पट्टे आवंटित किये गये

Posted on 12 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेष में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक सरकार द्वारा 1439 मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को 1196.58 हे0 तालाबों के 10 वर्षीय पट्टे आवंटित किये गये हैं।
मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के आर्थिक लाभ, सुरक्षा एवं  विकास के लिए अनेक योजनायें चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में उन्हें मछली पालन के लिए उत्तम गुणवत्ता पूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध कराने, तालाबों के सुधार एवं निर्माण करने आदि का कार्य किया जा रहा है।
आश्रयविहीन मछुआरों को सरकार द्वारा आवास देने मत्स्य पालकों/मछुआरों को दुर्घटना बीमा आदि की सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के शासनकाल मे किसानों के साथ भेदभाव

Posted on 11 September 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव ंिसंह ने आक्षेप लगाया कि ताज ट्रिपेजियम के जिलों आगरा मथुरा फिरोजाबाद, हाथरस, एटा एवं बुन्देलखण्ड के सभी सातों जिलों ललितपुर, जालोैन, बाँदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, झाँसी के निजी नलकूप धारकों के किसानों से अन्य किसानों की अपेक्षा लगभग दुगुना शुल्क वसूला जा रहा है। जहाँ प्रदेश के अन्य किसानों से 75/हार्सपावर के हिसाब से विद्युत शुल्क लिया जा रहा है वहीं उक्त 12 जनपदों में निजी नलकूप धारक किसानों से 130/हार्स पावर विद्युत शुल्क लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की घोषणाएं किसानों को राहत नहीं दे पा रही हैं। इन क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध किसानों ने राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा है। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में विद्युत कटौती से बेहाल प्रदेश में जनपद इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, रामपुर, रायबरेली, एवं अमेठी को छोड़कर कहीं भी अबाध विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। औसतन 10 घण्टे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि शासन इस पर गम्भीरता से विचार करे और राज्य विद्युत नियामक आयोग ताज ट्रिपेजियम तथा बुन्देलखण्ड के जनपदों मे हुयी विद्युत दर में वृद्वि को समाप्त करके पूरे प्रदेश में समान दर निर्धारित करे अन्यथा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिले का सूचना कार्यालय औचित्यहीन साबित

Posted on 11 September 2012 by admin

ऽ    प्रेस विज्ञप्ति नहीं पहुॅचायी जाती समाचार पत्रों के कार्यालयों पर
जिला मुख्यालय स्थित सूचना कार्यालय जिला सूचना अधिकारी के बिना औचित्यहीन साबित हो रहा है। षासन द्वारा जनता के हित में जिए जाने वाले निर्णयों एवं उनके क्रियान्वयन की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिले में प्रसारित होने वाले समाचार पत्रों के कार्यालयों में पहुॅचाने का कार्य सूचना कार्यालय का होता है,। षासन-प्रषासन द्वारा जनता के हित में किए जाने वाले कार्यों एवं आवष्यक सूचनाएं समाचार पत्रों में प्रकाषित न होने से जनपद वासियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले स्तर कि अधिकारियों एवं पत्रकारों के बीच सामन्जस्य बनाने का मुख्य कार्य भी जिला सूचना अधिकारी का ही होता हैं जिसके अभाव में गलत फहमी एवं मतभेद पैदा हो रहे हैं। जनपद के पत्रकारों को बैठक आदि करने एवं जिन पत्रकारों के पास कार्यालय नहीं हैं ,उन्हें समाचार लिखने एवं प्रेस कार्यालय भेजने के लिए षासन की ओर से नगर के दीवानी चैराहे के पास प्रेस क्लब भवन बनवाया गया है किन्तु देख-रेख के अभाव में वह भी खण्डहर में तब्दील होता  जा रहा है। जनपद में पत्रकारों का सबसे सक्रिय संगठन पत्रकार एसोसिएषन ने जिलाधिकारी से प्रेस क्लब का रख-रखाव ठीक ढंग से करवाने के लिए पत्रकार एसोसिएषन को सौंपने की मांग की थी, परन्तु जिला सूचनाधिकारी के आने के बाद भी कार्यालय में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं देखा जा रहा है। सरकारी प्र्रेस विज्ञप्ति भी समाचार पत्रों के कार्यालयों पर एकाध को छोड़कार कहीं  नहीं भेजी जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल विकास पुष्टाहार योजना पटरी से उतरी

Posted on 11 September 2012 by admin

जिले में बाल पुष्टाहार योजना अपनी पटरी से उतर चुकी है। नौनिहाल बच्चो गर्भवती धात्री पुष्टाहार पशु आहार बनकर खुलेआम बाजारो, गांवो के गली-कूचों में बेचा जा रहा है। अधिकांश केन्द्रों पर ताले लटक रहे हैं।
कार्यकत्री सुपरवाइजर समेत कार्यक्रम अधिकार नौनिहाल बच्चों के हको पर डाका डालने की जुगत में लगे हुए है। नौनिहाल बच्चो को संक्रामक रोगो से बचाने हेतु सर्व शिक्षा अभियान मे जोडने हेतु सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना के तहत करोडों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है, किन्तु जिला कार्यक्रम के अधिकारी लचर कार्यप्रणाली के चलते योजनाओ का सही क्रियान्वयन नही हो पा रहा है।
गांवों के केन्द्र तक ले जाने हेतु बच्चों को केन्द्र सरकार द्वारा कार्यकत्रियों, सहायिकाओं की तैनाती की गई है तथा केन्द्रों को चेक करने की जिम्मेदारी सुपरवाइजरो को सौंपी गई है।
साथ ही सभी केन्द्र सी०डी०पी०ओ० के निगरानी में संचालित होती है किन्तु यह अधिकारी धन उगाही मे अधिक रुचि दिखा रहे है। नौनिहाल बच्चों गर्भवती धात्री महिलाओं को मिलने वाली वीडिंग फूड खुलेआम बाजारो मे बेंचकर धन का बंदरबाट किया जा रहा है। सभी केन्द्रो के लिए प्रतिमाह कागजों मे बीडिंग फूड खारिज किया जाता है।
परन्तु यहां वितरित न होकर पशुओं का आहार बना लिया जाता है। जिसे दूधिये १५० से २५० रुपये प्रतिबोरी की तक खरीदकर पशुओं को खिला रहे है। मिड-डे-मील की तर्ज पर विगत सरकारों ने आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को गरमा-गरम भोजन देने की योजना बनायी थी किन्तु वह योजना पूर्णतया ध्वस्त है। बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित योजनाएं मात्र कागजों में दिखाई पडती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भ्रश्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल

Posted on 11 September 2012 by admin

ठाकुरद्वारा-जन संघर्श मोर्चा ने सोमवार से विद्युत संबंधी समस्याओं सरकारी विभागों में भ्रश्टाचार व अस्पतालों में चल रही अव्यवस्थाएं दूर करने को लेकर तहसील परिसर में भूख हड़ताल षुरू कर छी है। जब तक सुधार नहीं होगा आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया गया है। मोर्चा की मांग है कि क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए इलेक्टानिक मीटरों में भारी गड़बड़ी है। जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के बिल एक माह के 10 हजार रूपये तक आ रहे है। मोर्चा की मांग है कि इलेक्टानिक विद्युत
मीटरों को ठीक कराया जाए और जर्जर विद्युत लाइन के तारों को बदला जाए।
इसके अलावा ठाकुरद्वारा नगर व डिलारी में स्थित सरकारी अस्पतालों में जनता को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। किसी भी अस्पताल में न तो एंबुलेंस की व्यवस्था है और न ही मरीजों के परीक्षण और जांच के लिए सही हालत में कोई एक्सरे मषीन या अन्य मषीन उपलब्ध है। मोर्चा ने मांग की है किक्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंस व मषीनीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पात्रों को बीपीएल व अंत्योदय कार्ड और विधवाओं व वृद्धों को पेंषन स्थानीय सरकारी दफतरों में व्याप्त भ्रश्टाचार के बंद
किया जाए।मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मोर्चा इन मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन के लिए मजबूर होगा। भूख हड़ताल पर बैंठने वालों में  देवेंद्र सिहं सगीर उर्फ चक्की पांडे रामचंद्र मनोज मोहन व राजू षामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं के विकास की 140 करोड़ रुपए की योजनाओं पर कार्य शीघ्र आरम्भ होगा

Posted on 11 September 2012 by admin

आगरा में इनर रिंग रोड का भी किया जाएगा निर्माण

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा में पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए ताजगंज परियोजना के तहत 140 करोड़ रुपए की योजनाओं पर जल्दी ही कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इस परियोजना के अन्तर्गत ताजमहल के आस-पास सफाई, सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण, ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के पास नालों के जीर्णोद्धार के कार्य प्रारम्भ किये जा रहे हैं।
ताजमहल के निकट ताजगंज में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ डिजाइन की रिपोर्ट के आधार पर ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी गेट तथा फतेहाबाद रोड पर अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक ताजमहल जाने के लिए अधिकांश पर्यटक पश्चिमी गेट से जाते हैं। इसके अलावा दक्षिणी गेट से भी पर्यटक ताजमहल जाते हैं लेकिन इस रास्ते में बाजार है और यहां अक्सर भीड़ रहती है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर ताजमहल तक जाने वाले इन रास्तों को और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर दिया जाए तो पर्यटकों को ताज के दीदार में जो दिक्कतें आती हैं, उनसे निजात मिल जाएगी। इससे पर्यटक और उत्साह से ताजमहल के दर्शन के लिए आएंगे।
गौरतलब है कि ताजमहल उत्तर प्रदेश के पर्यटन उद्योग का सबसे बड़ा आकर्षण है। वर्ष 2011 में ताजमहल देखने के लिए लगभग 80 लाख पर्यटक आए थे। इसमें घरेलू पर्यटकों की संख्या लगभग 69 लाख तथा 10 लाख 73 हजार विदेशी पर्यटक आए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ताजमहल के आस-पास 500 मीटर की परिधि में पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा आगरा शहर के अन्य स्थानों पर भी अवस्थापना कार्य शुरु कराए जा रहे हैं ताकि ताजनगरी को  विश्वस्तरीय शहर का स्वरूप दिया जा सके। इसी क्रम में आगरा की इनर रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देंगे: मुख्यमंत्री

Posted on 11 September 2012 by admin

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की जियारत

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति जागरूक है और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि उपज व किसानों से जुडे़ रोजगार-उद्योग धन्धों से किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा। विगत दिनों लखनऊ में पांच लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता वाले डेयरी प्लाण्ट के शिलान्यास को उन्होंने दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में एक कारगर कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने आज आगरा के निकट शमशाबाद में सलौनी तेल मिल की पांचवी यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव और शहरों में बेहतर तालमेल के साथ ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के विकास के लिए प्रदेश सरकार की कई योजनाएं चल रही हंै। उन्होंने आगरा के ऐतिहासिक एवं पर्यटन के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि आगरा में आधार भूत सुविधाओं-सड़क, सफाई, पेयजल आदि के लिए कार्य योजनाओं को शीघ्र ही शुरु किया जा रहा है। जल्दी ही इन योजनाओं से लोग लाभान्वित होने लगेंगे।
मुख्यमंत्री ने फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की जियारत की और शेख सलीम चिश्ती की मजार पर चादर भी चढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में अमन चैन और नागरिकों की खुशहाली के लिए दुआ की। उन्होंने सीकरी पहुंचने पर मुगल बादशाह अकबर का जिक्र करते हुए कहा कि उनका ‘सुलहकुल’ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने सुलहकुल के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत बताई।
मुख्यमंत्री ने आगरा के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रतिनिधि मण्डलों से मुलाकात की और पे्रस कान्फ्रेंस को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार आगरा के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। आगरा जूता व लेदर गुडस, मोटर जनरेटर उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है, साथ ही पर्यटन उद्योग में भी अग्रणी स्थान है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन लेने पर किसानों को पूरा लाभ दिलाने के प्रति सरकार सजग रहकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए सिंचाई की व्यवस्था हेतु नियमित विद्युत आपूर्ति हेतु किसानों के लिए अलग से फीडर लाइन की व्यवस्था पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि विद्युत उत्पादन में वृद्धि पर ध्यान देने के साथ-साथ वितरण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पारेषण हानि, बिलों का मूल्यांकन आदि में नियमों का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगरा में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर उसमें और सुधार किया जाएगा।
उन्होंने आगरा में ड्रेनेज, सीवरेज, जलापूर्ति, यमुना प्रदूषण रोकने हेतु यमुना सफाई शहर के नालों का पानी ट्रीटमेन्ट (उपचार) के बाद ही यमुना में डालने, अस्पतालों में औषधियों को प्रचुर मात्रा में उपलब्धता आदि पर भी चर्चा की। उन्होंने मण्डलायुक्त आगरा को निर्देश दिये कि यमुना कार्य योजना में आगरा में स्थापित सभी एस0टी0पी0 (सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्टस) का स्थलीय निरीक्षण करें और यदि कोई कमी मिलती है तो प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रामलला की एक इंच भूमि किसी अन्य धर्मावलमिबयों को नहीं दी जायेगी

Posted on 11 September 2012 by admin

संत-धर्माचार्य और हिन्दू समाज प्राण दे देगा लेकिन विराजमान रामलला की एक इंच भूमि किसी अन्य धर्मावलमिबयों को नहीं दी जायेगी। यह भूमि श्रीराम की है और इसकी रक्षा के लिए हिन्दू समाज लगातार संघर्श करता आ रहा है और भव्य मंदिर निर्माण तक संघर्श करता रहेगा।
यह विचार श्रीराम जन्मभूमि न्यास द्वारा आयोजित अयोध्या के संत-धर्माचार्यो की बैठक में संतों ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष व मणि राम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने कहा श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला की सम्पूर्ण क्रीडा एवं लीला भूमि की रक्षा करने के लिए हिन्दू समाज अपने प्राणों की आहुति देने में भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा इधर कुछ दिनों से समझौता और वार्ताओं का दौर पुन: चालू हो गया है जो लोग इसमें सक्रिय हैं वह हिन्दू समाज के अकेले प्रतिनिधि नहीं हो सकते। समझौता और वार्ता का दौर बहुत पीछे छूट गया है लाखों की संख्या में हिन्दू समाज ने अपनों को बलिदान किया। अब रामलला की जन्मभूमि पर उनके भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं है। अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में हिन्दू समाज बाबर के नाम किसी मसिजद का निर्माण नहीं होने देगा।
विहिप के अन्तर्राश्ट्रीय संरक्षक व मार्गदर्षक श्री अषोक सिंहल ने कहा श्रीराम जन्मभूमि का विशय धार्मिक है। 1984 से पूज्य संतों ने इस आन्दोलन को अपने हाथों में लिया। अदालती निर्णय आया कि जहां पर रामलला विराजमान है वही राम जन्मभूमि है इसके बाद भी मुसिलम वोट के लालची हिन्दुओं एवं मुसलमानों को गुमराह करने का शडयंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि का संघर्श राजनीति के लिए नहीं बलिक धार्मिक एवं सांस्कृति मानबिन्दुओं की पुनप्र्रतिश्ठा के लिए है। उन्हाेंने कहा 2013 में प्रयागराज में होने वाले कुम्भ के दौरान पूज्य संतों द्वारा श्रीराम जन्मभूमि की वर्तमान परिस्थतियों को देखते हुए निर्णायक निर्णय लिया जा सकता है।
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिश्ठ सदस्य डा.रामविलासदास वेदान्ती ने कहा हम अयोध्या में किसी भी शडयंत्र को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा अयोध्या के संत-धर्माचार्य वार्ता में लगे हुए कुछ तथाकथित संतों के वहिश्कार करने की चेतावनी देते हुए कहा कि जिस श्रीराम जन्मभूमि के लिए हमारों पूर्वजों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, लडाइयां लडी उसी जन्मभूमि पर मसिजद निर्माण का शडयंत्र चल रहा है। अयोध्या के संत-धर्माचार्य एवं स्थानीय हिन्दू समाज को सजग रहने की आवष्यकता है।
जगदगुरू रामानुचार्य स्वामी पुरूशोत्तमाचार्य महाराज ने कहा हिन्दू समाज में विभाजन नहीं होने दिया जायेगा। प्रभु श्रीराम के आदर्षो को आत्मसात करते हुए अयोध्या का संत और गृहस्थ श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है। दिगम्बर अखाडा के महंत सुरेष दास महाराज ने कहा पवित्र संकल्प की सिद्धी के लिए हिन्दू समाज चटटान की भांति अडिग है उसे न भ्रमित किया जा सकता है और न छला जा सकता है। हरिद्वार से आये रामानन्द आश्रम के पीठाधीष्वर महामंडलेष्वर भगवान दास महाराज ने कहा देष की वर्तमान सिथति को आज देखने की आवष्यकता है आतंकवाद, घुसपैठ जैसी समस्या से हम निरन्तर जुझ रहे हैं। धार्मिक मानबिन्दुओं की रक्षा के लिए हमें कमर कसने की आवष्यकता है। इस अवसर पर महामंडलेष्वर सीताराम त्यागी, महामंडलेष्वर प्रेम षंकर दास, महंत कौषल किषोर दास, महंत गोपाल दास, महंत बृज मोहन दास, महंत बलराम दास, महंत जानकी दास, स्वामी कृश्णाचार्य, महंत पवन दास, स्वामी विजय राम दास भक्तमाल, राजीव कुमार दास, महंत मन मोहन दास, महंत प्रिया प्रीतम षरण, विहिप के केन्द्रीय मंत्री पुरूशोत्तम नारायण सिंह, कारसेवक पुरम प्रभारी प्रकाष अवस्थी, रामसखा त्रिलोकी नाथ पांडेय, धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख देवेन्द्र राठौर आदि सैकड़ों संत-धर्माचार्य उपसिथत रहे। संचालन उमाषकर मिश्र ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

2014 में हिन्दुत्ववादी संसद का गठन करना ही होगा

Posted on 11 September 2012 by admin

विष्व हिन्दू परिशद के अन्तर्राश्ट्रीय संरक्षक व मार्गदर्षक श्री अषोक सिंहल ने कहा श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का एकमेव मार्ग संसद है जिसके लिए 2014 में हिन्दुत्ववादी संसद का गठन करना ही होगा।
श्री सिंहल अयोध्या में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उन्हाेंने कहा श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधा तुशिटकरण है। सरकारें समय-समय पर एक पक्ष को प्रसन्न करने के लिए शडयंत्र करती रहीं है। हिन्दु समाज को इन शडयंत्रकारी षकितयों का दमन करने की आवष्यकता है और वह तभी सम्भव होगा जब 100 करोड हिन्दू समाज अपनी आस्था और सम्मान के लिए देष में सषक्त हिन्दू वोट बैंक का निर्माण करेंगे।
एक प्रष्न के उत्तर में उन्हाेंने कहा देष की राजनीति को अब हिन्दू समाज ही तय करेगा। तुशिटकरण इस देष के लिए अभिषाप है।  कंस ने तो देवकी और वसुदेव को कारागार में डाला आज की सरकार ने तो विष्व नियन्ता प्रभु राम लला को ही बन्दी बना रखा है। इस कारागार की मुकित से ही हमारे जीवन मूल्यों की रक्षा होगी।
उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि को लेकर हिन्दू समाज में भ्रम की सिथति कुछ तथाकथित लोगों द्वारा पैदा की जा रही है लेकिन अयोध्या के संतों की एकता को प्रभावित नहीं किया जा सकता। पूज्य संतों ने सदैव शडयंत्रों का जवाब एक मंच पर आकर दिया है। इतिहास साक्षी है कि सैकडों वर्शो से श्रीराम जन्मभूमि पर अधिकार जमाने एवं हिन्दू संस्कृति को नश्ट करने के प्रयत्न किए गए लेकिन अयोध्या के सतों एवं रामभक्तों के पवित्र संकल्प के कारण आज भी राम जन्मभूमि पर रामलला विराजमान है।
उन्होंने कहा केन्द्र की ढुलमुल नीति के कारण पूर्वोत्तर में बंगलादेष और पषिचम में पाकिस्तान घुसपैठ कराकर देष को असिथर करने में लगा हुआ है। जिसका परिणाम कष्मीर भोग चुका है अब आसाम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों की बारी है। वर्तमान में आसाम में हो रही हिंसा से यह स्पश्ट होता जा रहा है कि लगभग 4 करोड़ घुसपैठिये इस देष की आन्तरिक और वाहय सुरक्षा को किस प्रकार से कुचलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसा न हो कि पूर्वोत्तर का हाल भी कष्मीरी विस्थापितों की तरह हो जाये। श्री सिंहल ने समाज का आवाहन किया कि हिंसा से प्रभावित हुए हिन्दुओं की रक्षा तथा उनके पालन-पोशण में तन-मन-धन से अपना योगदान दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in