Archive | राज्य

कफर््यू में ढील दिये गये क्षेत्रों का दौरा किया

Posted on 30 October 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने आज जनपद फैजाबाद के कफर््यू में ढील दिये गये क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के दौरान चैक की मस्जिद, हिन्दी-उर्दू भाषा में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आपकी ताकत’ के दफ्तर एवं प्रभावित दुकानों का मुआयना कर अराजक तत्वों द्वारा विगत दिनों पहुंचाई गई क्षति का जायजा लिया।
डाॅ0 खत्री ने सभी प्रभावित लोगों से मिलकर उनको यह आश्वासन दिया कि वह उनके नुकसान का वास्तविक अवलोकन कराकर राज्य सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति करवाने हेतु लड़ाई लड़ेंगे।
डाॅ0 खत्री ने जनपदवासियों से फैजाबाद-अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए शांति एवं सौहार्द, भाई-चारा बनाये रखने हेतु अपील की है तथा प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त घटनाओं में वास्तविक दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ा दण्ड दिया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेले में ऐसी प्रर्दर्शनियां लगें, जिनसे कम पढ़े-लिखे तथा अशिक्षित व्यक्तियों को भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिले: मुख्य सचिव

Posted on 26 October 2012 by admin

  • कुम्भ मेला में प्रचार-प्रसार कन्टेन्ट के लिए खुली प्रतियोगिता आयोजित हो: जावेद उस्मानी
  • आठ स्थानों से अनवरत निःशुल्क मीडिया कवरेज, पत्रकारों के लिए अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर और फूड कोर्ट
  • कुम्भ मेला के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु रणनीति बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए है कि कुम्भ मेला-2013 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक कार्य योजना बना ली जाए। इलाहाबाद कुम्भ में इस बार मुख्य घाटों पर स्थापित आठ एच0डी0 कैमरों के माध्यम से मेला अवधि में प्रतिदिन की गतिविधियों का स्ट्रीमिंग कवरेज टेलीविजन चैनलों को तथा हाई रिजोल्यूशन के फोटोग्राफ निःशुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान कराया जाए। कुम्भ मीडिया सेन्टर में इस बार अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय मीडिया हेतु निःशुल्क और सःशुल्क दो तरह की आवासीय व्यवस्थाएं की जाए। मीडिया सेन्टर में आने वाले पत्रकारों की व्यवस्था इस प्रकार से की जाएगी कि प्रतिदिन 24 घण्टे मीडिया को सुविधाएं उपलब्ध रहें।
मुख्य सचिव अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में कुम्भ मेला के प्रचार-प्रसार कार्य की समीक्षा गुरुवार को देर शाम कर रहे थे। उन्होंने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग को कुम्भ मेला-2013 के शासकीय प्रचार-प्रसार और आगन्तुक अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रबन्धन व्यवस्था हेतु उत्तरदायी बनाते हुए मीडियाकर्मियों के लिए पूर्णतः शाकाहारी फूड कोर्ट के निर्माण के आदेश देते हुए कहा कि टी0वी0 चैनलों पर जारी किये जाने वाले विज्ञापनों की अवधि एक मिनट से अधिक न रखी जाए और उनका अनुमोदन मुख्यमंत्री स्तर से होने के बाद ही प्रसारण हेतु जारी किया जाए। उन्होंने कुम्भ मेला के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले प्रचार नारों (स्लोगन), पोस्टरों, डाक्यूमेन्टरी फिल्मों तथा अन्य सामग्री तैयार करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
श्री उस्मानी ने निर्देश दिये कि विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों का आयोजन इस प्रकार से किया जाए कि उनमें कम पढ़े-लिखे और अशिक्षित व्यक्तियों को भी शासकीय योजनाओं की जानकारी और उनसे लाभ पाने के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि मेला अधिकारी कुम्भ मेला में आयोजित विभिन्न विभागों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पण्डाल अलग-अलग सेक्टरों में लगवाएं। कैमरामैन और फोटोग्राफरों के लिए स्थापित किये जाने वाले वाच टावरों की मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाए। कुम्भ मेला में 25 ओ0बी0 वैन की व्यवस्था इस प्रकार से की जाए कि स्नान करने वालों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में प्रमुख सचिव सूचना श्री संजीव मित्तल, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री प्रवीर कुमार मण्डलायुक्त इलाहाबाद श्री देवेश चतुर्वेदी, निदेशक सूचना श्री प्रभात मित्तल, कुम्भ मेला अधिकारी श्री मणि प्रसाद मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कार्यवाही तुरन्त कराने का आग्रह किया

Posted on 26 October 2012 by admin

जनपद फैजाबाद में कल दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दिन घटी घटनाओं केा उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने बहुत ही दुःखदाई बताया है। उन्होने कहा कि वह कल दिन में जब फैजाबाद से लखनऊ होते हुए नई दिल्ली के लिए चले थे तो स्थिति पूरी तरह सामान्य थी, किन्तु उनके दिल्ली पहुंचने पर फैजाबाद एवं रूदौली में तनाव की सूचना उन्हें मिली, जिस पर उन्होने तुरन्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजाबाद से बात की तथा रात्रि में ही मुख्यमंत्री, उ0प्र0 शासन से भी बात करके निम्न कार्यवाही तुरन्त कराने का आग्रह किया।
1.         अनियंत्रित स्थिति को संभालने के लिए सख्त कार्यवाही हो।
2.         अल्पसंख्यक सम्प्रदाय की जलायी गयी दुकानों की आग नहीं बुझ पा रही है जिसके लिए पर्याप्त फायर             ब्रिगेड की व्यवस्था हो।
3.        पर्याप्त संख्या में बाहर से सी0आर0पी0एफ0 भेजी जाये।
4.    चूंकि एक सुनियोजित साजिश के तहत साम्प्रदायिक तत्वों द्वारा इस कांड को अंजाम दिया गया है। अल्पसंख्यकों की दुकानों को शहर के उस स्थान, चैक में चुन-चुन कर जलाया गया है, जहां पर्याप्त संख्या में फोर्स भी रहती है, ऐसे तत्वों को चिन्हित कर रासुका में बन्द किया जाये व इस षडयंत्र के सूत्रधारों पर भी रासुका लगे।
डाॅ0 खत्री ने मुख्यमंत्री जी से यह भी कहा कि कुछ शरारती तत्व फैजाबाद शहर का माहौल पिछले कई दिनों से लोग खराब करने की कोशिश में थे जिससे किसी अप्रिय घटना का अंदेशा भी था लेकिन खुफिया तंत्र पूरी तरह नाकाम रहा। कई स्थानों पर फोर्स के सामने ही आगजनी हुई है।
डाॅ0 खत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उपरोक्त विषयों पर कल रात्रि में ही तुरन्त कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया था। उन्होने कहा कि लेकिन खेद की बात है कि घटनाक्रम के आगे बढ़ते-बढ़ते दूसरे दिन, (आज) भी शाहगंज, भदरसा में फोर्स के समक्ष आगजनी हेा रही है। शरारती तत्वों द्वारा एक विशेष समुदाय की दुकानों को इन कस्बों में भी जलाया जा रहा है व कल भेलसर चैराहे पर भी ऐसा ही हुआ।
डाॅ0 खत्री ने कहा कि वह कल प्रातः फैजाबाद पहुंच रहे हैं। उन्होने मुख्यमंत्री जी से पुनः यह मांग है कि  स्थितियों को नियंत्रण में लाने के लिए और अकिध केन्द्रीय बल भेजें तथा प्रशासन सख्त रवैया अपनाए, ताकि अभी तक जो स्थिति जनपद में नियंत्रण में नहीं दिख रही है वह नियंत्रित हो सके। इसके साथ ही स्थिति पर नियंत्रण स्थापित हो जाने के उपरांत प्रभावित व्यक्तियों को उनकी क्षति का वास्तविक मूल्यांकन कराकर क्षतिपूर्ति की जाये।
डाॅ0 खत्री ने फैजाबाद जनपद की जनता(सभी वर्गों) से अपील की है कि वे स्थिति को सामान्य बनाने में आगे बढ़कर मदद करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और फैजाबाद-अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब की पुरानी मिसाल व परम्परा पर आये धब्बे को धोने के लिए सक्रियता से अपनी शांतिदूत की भूमिका का निर्वहन करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जांच दल ने घटनास्थल जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया

Posted on 26 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद के निर्देशानुसार जिला फतेहपुर के जहानाबाद कस्बे में सवारियों से भरी बस पर हाईटेंशन तार के गिरने से हुए हादसे की जांच के लिए कल दिनांक 24अक्टूबर,2012 को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी जनसमस्या निवारण समिति के को-चेयरमैन श्री विनोद विहारी वर्मा के नेतृत्व में समिति के 6 सदस्यीय जांच दल ने घटनास्थल जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता मारूफ खान ने बताया कि जांच दल में मुख्य रूप से श्री विनोद विहारी वर्मा के अलावा समिति के पदाधिकारी श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री महेश द्विवेदी अध्यक्ष, फतेहपुर जिला कंाग्रेस कमेटी, श्री देवेन्द्र सिंह गौतम सदस्य एआईसीसी, श्री चन्द्र प्रकाश शर्मा एवं श्री राजन सक्सेना शामिल रहे।
जांच दल ने बताया कि बस बुरी तरह जली हुई थी और वहां मौजूद लोगों ने बताया कि तार में दौड़ रहा बिजली का करेंट इतना भयावह था कि 5 मिनट में ही बस बुरी तरह जलने लगी जिससे लगभग 16 यात्री जख्मी हुए तथा 25यात्रियों की दुःखद मृत्यु हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि मरने वालों की संख्या अधिक भी हो सकती है। फतेहपुर जिला अस्पताल में 8 यात्री जख्मी हालत में भर्ती मिले तथा 8 यात्री जो अत्यधिक हालत में जख्मी थे उन्हें कानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हीं में से एक यात्री प्रेमचन्द्र जो कि लगभग 90प्रतिशत जल चुका था, फतेहपुर में भर्ती था।
प्रवक्ता ने बताया कि जांच दल ने मांग की है कि जख्मी लेागों केा दो-दो लाख रूपये तथा इस हादसे में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये मुआवजा दिया जाय, अस्पताल में भर्ती यात्रियों का निःशुल्क इलाज किया जाय तथा इस घटना की जांच कराकर दोषी विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में जहां भी हाईटेंशन तार आबादी के बीच आ गये हैं उनकी तुरन्त जांच कराकर भूमिगत अथवा आबादी वाले क्षेत्र से दूर कराया जाय, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रमिकों की पुत्र-पुत्रियों की शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता

Posted on 26 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश औद्योगिक अधिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को प्राविधिक शिक्षा में प्रवेश पाने पर आर्थिक सहायता वितरण संबंधी योजना के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए प्रार्थना पत्र श्रम कल्याण आयुक्त/श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश जी0टी0 रोड कानपुर के कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30-11-2012 निश्चित है। योजनान्तर्गत डिग्री पाठयक्रम हेतु रू0 8000 डिप्लोमा पाठयक्रम हेतु 6000 सर्टीफिकेट पाठयक्रम हेतु रू0 4000 प्रति अभ्यर्थी एकमुश्त प्रति वर्ष दिये जाने का प्राविधान है।
उक्त योजना का लाभ केवल ऐसे छात्र एवं छात्राओं को दिया जाना है कि जिनके माता/पिता औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के अन्तर्गत श्रमिक की परिभाषा से आवर्त होते हो तथा उसकी मासिक वेतन (मूल वेतन तथा महंगाई भत्ता) रू0 10,000 से अधिक न हो एवं उनके व्दारा कारखाने में छः माह तक लगातार सेवा की हो और प्रार्थना पत्र देते समय भी सेवारत हो। यदि अभ्यर्थी के माता/पिता देानों ही उत्तर प्रदेश में स्थित कारखानों के श्रमिक है तो माता एवं पिता की कुल मासिक वेतन (मूल वेतन तथा महंगाई भत्ता) रू0 10,000/- से अधिक नही होना चाहिए।
आवेदन पत्र का प्रारूप श्रम आयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश की वेबसाइट  http://labour.up.nic.in पर भी डाउनलोड किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी उप श्रम आयुक्त आगरा के कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नई रेलवे लाइन के निर्माण

Posted on 22 October 2012 by admin

सहारनपुर जि़ले में देवबन्द-रूड़की नई रेलवे लाइन के निर्माण हेतु तहसील देवबन्द के परगना नागल के तहत जाटौल ग्राम में 9.5606 हेक्टेअर भूमि के अर्जन हेतु विगत जून में प्रकाशित अधिूसचना में जाटौल ग्राम के खसरा संख्या-123 का क्षेत्रफल 0.3340 हेक्टेअर दर्शाया गया था। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव श्री राज मंगल द्वारा शुद्धि-पत्र जारी करते हुये कहा गया है कि खसरा सं.-123 का क्षेत्रफल संबंधित अधिसूचना मंे 0.3340 हेक्टेअर के स्थान पर 0.3740 हेक्टेअर पढ़ा जाय और अधिसूचना को इस सीमा तक संशोधित समझा जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गंगा , गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक गंगा कई स्थान पर जलाशयों में तब्दील हो गई है

Posted on 20 October 2012 by admin

अनुपशहर - आजादी के पहले गंगा के आध्यात्मिक और आलौकिक रूप को ध्यान में ऱखकर इससे संबंधित योजनाएं बनती थी लेकिन आजादी के बाद इस  बात को ताक पर ऱख दिया गया जिसके कारण गंगा , गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक गंगा कई स्थान पर जलाशयों में तब्दील हो गई है। यह बात गंगा समग्र यात्रा पर निकली उमा भारती ने आज यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
उमा भारती ने कहा गंगा गांवों में बसे 85 फीसदी लोगों का प्रतिनिधित्व करती है जबकि एफडीआई केवल 15 लोगों की लोगों की चिंता करती है जिसको इंडिया कहा  जाता है ।उन्होने कहा कि गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा  को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए करीब 50 हजार करोड़ रुपए की जरुरत पड़ेगी इसे सरकार आसानी से मुहैया करा सकती है। सरकार के पास धन की कमी नहीं है टूजी स्पेक्ट्रम में उसके एक मंत्री तो लाखों करोड़ खा गए। इसलिए केन्द्र सरकार को गंगा के प्रति गंभीरता से विचार करना चाहिए और उसकी अविरल और निर्मल धारा के लिए एक ठोस रूपरेखा बनानी पडेगी।
आजादी के बाद बने फरक्का , नरौरा और टिहरी बांधों ने उच्च तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गंगा की एक धारा को अविरल छोड़ा जा सकता है। उन्होने यह भी कहा कि जब यह बांध बनाए गए थे तब यह तय किया गया था कि इन तीनों स्थानों पर गंगा की एक धारा अविरल छोड़ी जाएगी लेकिन विकास की अंधी दौड़ में  उसको नजरअंदाज कर दिया गया।इसके कारण कई स्थानों पर गंगा जलाशयों में तब्दील हो गयी है। जल प्रवाह और रेत का अनुपात बिगड़ गया। परंपरागत रूप से पहले केवट,मल्लाह और निषाद गंगा से रेत निकालने का काम करते थे क्योकिं उनकों पता था। कि किस स्थान  पर कितनी रेत निकालनी है। लेकिन बाद में यह काम बालू माफियायों के हाथ में चला गया जो रेत नहीं गंगा का खून निकालते है। उमा ने कहा कि रेत निकालने का काम केवल निषाद , मल्लाह और केवटों को ही मिलना चाहिए क्योकिं नदी पर उनका पहला अधिकार है । जिस तरह मंदिर में पुजारी का होता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति सब प्लान योजना

Posted on 20 October 2012 by admin

जिला उद्योग केंन्द्र महाप्रबन्धक ने बताया कि ‘‘अनुसूचित जाति सब प्लान योजना’’ के अन्तर्गत प्रथम सत्र हेतु ब्यूटिशियन एवं द्वितीय सत्र लेदर फुटवीयर डिजाईन हेतु एक एक प्रशिक्षण कार्यक्रम(चार-चार माह) की अवधि हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 माह का सैंद्धान्तिक तथा 3 माह व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानदेय रूपया 1250/-प्रतिमाह की दर से दिये जाने का प्राविधान है आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता गैर तकनीकि टेªडो में 8 वी पास तथा तकनीकी टेªडो में हाईस्कूल पास होना आवश्यक है। इच्छुक अनुसूचित जाति/जन जाति के नवयुवको/महिलाओ से आवेदन पत्र 30-10-2012 तक कार्यालय, महाप्रबन्ध, जिला उद्योग केन्द्र, नुनिहाइ, आगरा पर आवेदन पत्र जमा किये जायेगें। तत्पश्चात दिनांक 8-11-2012 को इस हेतु साक्षात्कार किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केन्द्र, आगरा से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भूतपूर्व सैेनिक उ0प्र0 परिवहन निगम में चालक/परिचालक हेतु आवेदन करे

Posted on 20 October 2012 by admin

क्षेत्रिय प्रबन्धक उ0प्र0 परिवहन निगम ट्रान्सपोर्ट नगर आगरा द्वारा अवगत कराया गया है कि भूतपूर्व सैंनिकों के सेवायोजन हेतु उ0प्र0 परिवहन निगम आगरा में संविदा पर प्रचुर मात्रा में चालको/परिचालकों की आवश्यकता है ।
जिला सैंनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ने बताया कि इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने सैन्य सेवा से सम्बन्धित प्रपत्रों के साथ इस कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से 12 तक कलेक्टेेªट स्थित कार्यालय से सिफारिसी पत्र प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अल्पसंख्यक समुदाय के लिए पुत्री की शिक्षा/विवाह अनुदान योजना में आय सीमा में वृद्धि

Posted on 20 October 2012 by admin

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक समुदाय के अन्तर्गत अधिकतम रूपया 35000/- वार्षिक आय वाले अभिभावको की कक्षा 10 पास पुत्री को आगे की शिक्षा ग्रहण करने अथवा विवाह हेतु 30,000/- का अनुदान प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग 3 के शासना देश संख्या 3240/52-3-12-सा(2)/12 /दिनांक 11 अक्टूबर 2012 द्वारा योजना अन्तर्गत पूर्व निधारित अभिभावको अधिकतम वार्षिक आय सीमा 35,000/- से बढ़ाकर 36,000/- वार्षिक कर दी गयी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in