Categorized | फैजाबाद

कफर््यू में ढील दिये गये क्षेत्रों का दौरा किया

Posted on 30 October 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने आज जनपद फैजाबाद के कफर््यू में ढील दिये गये क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के दौरान चैक की मस्जिद, हिन्दी-उर्दू भाषा में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आपकी ताकत’ के दफ्तर एवं प्रभावित दुकानों का मुआयना कर अराजक तत्वों द्वारा विगत दिनों पहुंचाई गई क्षति का जायजा लिया।
डाॅ0 खत्री ने सभी प्रभावित लोगों से मिलकर उनको यह आश्वासन दिया कि वह उनके नुकसान का वास्तविक अवलोकन कराकर राज्य सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति करवाने हेतु लड़ाई लड़ेंगे।
डाॅ0 खत्री ने जनपदवासियों से फैजाबाद-अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए शांति एवं सौहार्द, भाई-चारा बनाये रखने हेतु अपील की है तथा प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त घटनाओं में वास्तविक दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ा दण्ड दिया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in