Archive | राज्य

बिजली चोरी रोकने के लिये स्टील आम्र्ड वायर का प्रयोग

Posted on 25 November 2012 by admin

जनपद में बिजली चोरी को रोकने के लिये एरियर बेन्च कन्डेक्टर के साथ स्टील आम्र्ड भी लगाया जायेगा। विभाग के वायरो से छेड़खानी करने वालो के लिये यह थेप्ट प्लान शामिल किया गया है। शायद जनपद मे बिजली चोरी को जो काफी हानि हो रही है, बचाया जा सकें। इसी लिये बिजली ट्रान्सफारमरो मे जो शहर मे लगभग 310 है, उनमे सिमकार्ड लगाकर बिजली की खपत कर निगरानी भी रखी जा रही है। जो कम्प्यूटर की एक क्लिक पर ट्रेस करके बिजली चोरी पर नजर रखी जा सकें। इसके लिये सघन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा गली मोहल्ले मे 180 किमी0 एरियर बेन्च कन्डेक्टर डाले जायेगे ताकि कटिया मे लगाम लग सकें। और उपभोक्ता छेड़खानी न कर पायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई के डीएम ने महोबा के डीएम को पत्र भेजकर पत्रावली भेजने की मांग की

Posted on 25 November 2012 by admin

हरदोई के डीएम ने एक पत्र भेजकर महोबा के डीएम से कहा कि वहाॅ पर गये बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दकी जो कुछ दिन पूर्व हरदोई से स्थानान्तिरित होकर महोबा गये है, उनको तलब करके वो पत्रावली भेजने का अनुरोध किया गया जो वो अपने साथ ले गये है। जिसमें सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के उपर लगाये गये आरोप एवं उसकी जाॅच रिपोर्ट न्यायालय मे प्रस्तुत की जा सकें। जिसमे सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रतिनियुक्ति पर तैनात लेखाधिकारी पर वित्तीय अनियमितता के आरोपो पर पूर्व बीएसए ने पत्रावली तैयार करवाई एवं साक्ष्य रिर्पोट डीसी एवं वार्डेन के बयान दर्ज है। डीएम की संस्तुति पर परियोजना निदेशक ने वित्त एवं लेखाधिकारी को मूल विभाग में भेजने की संस्तुति की थी। परियोजना निदेशक ने उन्हे मूल विभाग मे भेज दिया परन्तु लेखाधिकारी ने उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले लिया,  अब परियोजना निदेशक एवं जिलाधिकारी से जाॅच आख्या मांगी गई तब पता चला कि उसे पूर्व बीएसए उसे अपने साथ ले गये है, इसलिये जाॅच आख्या महोबा के डीएम को पत्र भेजकर मंगवाई गई ताकि उसे उच्च न्यायालय मे पेश की जा सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई के 280 विघालयों में नही पकाया जा रहा भोजन

Posted on 25 November 2012 by admin

सरकार की मिडडेमील योजना के तहत जिले के 280 विघालयो मे विघार्थियो को भोजन ने मिलने से भूखे पेट घर वापसी हो रही है। जिले के 3625 विघालय के विघार्थियों को पका पकाया भोनज मिल रहा जिसमे 2544 प्राथमिक, 999 जूनियर हाईस्कूल, 44 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, 24 बालश्रम विघालय, 14 समाज कल्याण विभाग के कुल प्राथमिक विघालय के 4,24,427 जूनियर हाई स्कूल मे 1,45,938 विघार्थियों को भोजन मिलने का निर्देश है। आकड़ो की बात मानी जाये तो सभी को भोजन मिल रहा है, परन्तु विभागीय जाॅच के निरीक्षण मे जब 755 विघालयों का निरीक्षण किया गया तो 111 विघालयो मे भोजन बनते नही देखा गया, प्राधिकरण की जाॅच मे ये संख्या 280 है। जिला समन्वयक मन्जू यादव का कहना है विघालय मे भोजन बन रहा जनपद के कई शिक्षिक जो गैर जनपद चले गये उनके स्थान पर आयें शिक्षिको के मोबाइल नम्बर नही मिल पाये वो खण्ड शिक्षा अधिकारी से मागे गये है ताकि सही सूचना दी जा सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसानों को दी जा रही सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा

Posted on 24 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनपद फिरोजाबाद के विकास खण्ड जसराना के ग्राम पैढ़त में प्रेस-वार्ता के दौरान कहा कि किसानों को दी जा रही सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। राज्य सरकार किसानों के हित में नहरों एवं सरकारी नलकूपों के firozabadमाध्यम से मुफ्त सिंचाई का फैसला पहले ही ले चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से भूमि बंधक रखकर 50 हजार रुपए तक ऋण लेने वाले किसानों का शेष मूलधन तथा ब्याज माफ करने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में किये गए वायदे के अनुरूप बेरोजगारी भत्ता एवं कन्या विद्या धन वितरित किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सब्सिडाइज्ड दरों पर मिट्टी का तेल, एल.पी.जी. रीफिल एवं एल.पी.जी. अस्थाई कनेक्शन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया

Posted on 24 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह से इलाहाबाद महाकुम्भ- 2013 में आने वाले तीर्थयात्रियों व आगन्तुकों हेतु बी.पी.एल. दरों पर गेहूं, चावल तथा पी.डी.एस./सब्सिडाइज्ड दरों पर मिट्टी का तेल, एल.पी.जी. रीफिल एवं एल.पी.जी. अस्थाई कनेक्शन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को इस सम्बन्ध में लिखे पत्र में कहा है कि कुम्भ मेला में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों व स्नानार्थियों के अतिरिक्त तीर्थयात्रियों, कल्पवासियों, अखाड़ों, धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओं एवं मेला व्यवस्था में लगे सुरक्षा बलों तथा कर्मचारियों को मेला क्षेत्र में खाद्यान्न आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा है कि विगत महाकुम्भ 2001 हेतु भारत सरकार द्वारा बी.पी.एल. दरों पर खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री आवंटित की गई थी। इसके विपरीत इस वर्ष खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार ने खाद्यान्न ओ.एम.एस.एस. दरों पर तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मिट्टी का तेल व घरेलू गैस बाजार मूल्य पर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
12 वर्ष के अंतराल पर इलाहाबाद में आयोजित होने वाले महाकुम्भ को प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत के लिए पर्यटन, धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस आयोजन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सस्ती दरों पर खाद्यान्न, मिट्टी का तेल व घरेलू गैस उपलब्ध न कराए जाने का निर्णय अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार के इस निर्णय से कुम्भ मेला क्षेत्र में भारी जन असंतोष एवं कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में पहले भी सम्बन्धित मंत्रालयों को पत्र लिखकर बी.पी.एल./सब्सिडाइज्ड मूल्य पर उक्त सामानों को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
श्री यादव ने प्रधानमंत्री से जनवरी से मार्च, 2013 के मध्य आयोजित होने वाले महाकुम्भ के लिए बी.पी.एल. दरों पर 16,200 मीट्रिक टन. गेहूं व 9,600 मीट्रिक टन चावल, पी.डी.एस./सब्सिडाइज्ड दरों पर 13,200 किलो लीटर मिट्टी का तेल, 18,000 एल.पी.जी. अस्थाई कनेक्शन तथा 60,000 हजार रीफिल एल.पी.जी. उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित प्राधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है, ताकि तीर्थयात्रियों एवं अन्य सम्बन्धित को बी.पी.एल./पी.डी.एस./सब्सिडाइज्ड दरों पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पंजीकृत व्यापारी की दुर्घटना होने पर 4 लाख की सहायता

Posted on 24 November 2012 by admin

agraज्वाइण्ट कमिश्नर(कार्यपालक) वाणिज्यकर आगरा सम्भाग-बी आगरा ए0के0शुक्ला ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा निर्देशित वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा समान्य दुर्घटना बीमा योजना के अन्र्तगत डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर खण्ड-14 आगरा के अधीनस्थ फर्म सर्व श्री सागर माइका एण्ड बीडिंग सेन्टर, 20/12, नगला महादेव फ्रीगंज आगरा (टिन संख्या-09500110613 प्रभावी दिनांक 03-02-2010) के फर्म स्वामी मनीष कुमार (मृतक) की पत्नी रेखा देवी उत्तराधिकारी को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 वाणिज्यकर आगरा के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर खण्ड-14 के अधीनस्थ अधिकारी व वरिष्ठ अधिकारियो के समक्ष चेक संख्या 057860,दिनांक 27-9-2012 रूपया 4 लाख दिनांक 18-10-2012 को प्रदान किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जागरूकता लायेगी रेड रिबन एक्सप्रेस

Posted on 24 November 2012 by admin

एच0आई0वी0/एड्स विषय पर जन सामान्य में प्रचार प्रसार हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं उ0प्र0 के संयुक्त तत्वाधान में विशाल जागरूकता अभियान रेड रिबन एक्सप्रेस परियोजना फेज प्प्प् संचालित किया जा रहा है। इस परियोजना के अन्र्तगत विशेष रूप से सुसज्जित एक रेलगाड़ी 25 व 26 नवम्बर 2012 को प्लेटफार्म 6 आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आ रही हैं । रेड रिबन ट्रेन प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक जनता के लिए निःशुल्क प्रर्दशनी हेतु उपलब्ध रहेगी।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया कि रेड रिबन एक्सप्रेस का उददेश्य अधिक से अधिक संख्या ग्रामीण तथा युवाओं को एच0आई0वी0/एड्स विषय पर जागरूक करना हैं । रेड रिबन एक्सप्रेस परियोजना के अन्र्तगत जनपद मे 5 दिन पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में एच0आई0वी0/एड्स के प्रचार प्रसार हेतु दो आई0ई0सी वैन चलायी जा रही है । प्रत्येक आई आई0ई0सी वैन में प्रशिािक्षत लोक कला दलो का एक समूह है जिसके द्वारा प्रत्येक दिन 4 लोक कला नाट्य प्रर्दशन किये जा रहे है तथा सायंकाल के समय आडियो-विजुअल की सहायता से चलत्रित एवं गीतो के रूप में ग्रामीण जन समुदाय को जानकारी प्रदान की जा रही हैं उन्होंने बताया कि रेड रिबन एक्सप्रेस के 8 कोचेज है। जिसका उददेश्य जन समुदाय से जुड़े लोगों को संवेदनशील बनाना उनके द्वारा ली गयी जानकारी को जन सामान्य तक पहुचाना जिसके अन्र्तगत कोच 1 में प्रदर्शनी-एच0आई0वी0/एड्स कैस एवं किन वजहों से होता है। यह टच स्क्रीन और 3 डी माड्यूल्स के द्वारा बताया जायेगां, कोच 2 मे प्रदर्शनी एच0आई0वी0/एड्स के बारे मे जानकारी एवं क्या-क्या सावधानी एवं क्या-क्या करना चाहिए इसका इलाज क्या है। कोच 3 एच0आई0वी0/एड्स के बारे भा्रमक जानकारी को दूर करना। कोच 4 मे स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी एवं बचाव, छूत की बीमारी जैसे स्वाइन फलू टी0वी0 से कैसे बचे। ग्रामीण बच्चों को जो सुविधाये दी जा रही हेै । कोच 5 में युवा, आंगनबाड़ी एवं ए0एन0एम0, आशा, पुलिस परसन, मिलट्री परसन को 60-60 के बैचो में एच0आई0वी0/एड्स के बारे प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। कोच 6 में प्रदर्शनी स्वास्थ्य सुविधाये एवं एच0आई0वी0/एड्स के बारे में जानकारी प्रदान की  जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा 10 स्टाल लगायी जायेगी जिसमें टी0वी0, लेप्रोसी, विकलांक शिविर, रक्तदान शिविर, पी0एस0आई0, मलेरिया, यू0एच0आई0 एवं एन0आर0एच0एम0 जिसमे दो डाक्टर द्वारा निःशुल्क प्ररीक्षण , जिसके माध्यम से जन मानस को निःशुल्क सुविधाये प्रदान की जायेगी महावीर सिंह ने बताया कि मा0 शिव कुमार राठौर, राज्य मंत्री-लघु उद्योग निगम चेयरमैन, के द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि में नई-नई तकनीक प्रयोग में लायें, साथ ही उद्यान एवं पशुपालन को भी बढ़ावा दें, किसान मृदा परीक्षण अवश्य करायें- जिलाधिकारी

Posted on 24 November 2012 by admin

कृषक भाई कृषि को नई-नई तकनीक के साथ आगे बढ़ायें और साथ ही उद्यान एवं पशुपालन को भी बढ़ावा दे जिससे कि खेती को बहुपयोगी कर अधिकाधिक लाभ उठाये।
जिलाधिकारी अजय चैहान आज जी0आई0सी0 मैदान में तीन दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल के किसानों को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होने कहा कि किसान को कृषि के साथ पशुपालन भी अवश्य करना चाहिए जिससे खेती का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके।
जिलाधिकारी ने किसानों से कहाकि कृषक भाई खेती की शुरुआत मृदा परीक्षण से करें। उन्होने कहा कि मिट्टी के अनुरुप फसल उगायेंगे तो फसल की पैदावार में अत्याधिक अन्तर आयेगा।उन्होने कहा कि इस प्रकार के कृषि मेलों से किसानो को विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है और किसान भाई उन नई तकनीकियों का प्रयोग करके एक सफलतम किसान बन जाता है जो कि हमारे लिए गौरव की बात है जिलाधिकारी ने उपस्थिित कृषि वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि मृदा परीक्षण के बारे में किसानो को अधिक से अधिक बताये, जिससे किसान भाई इसका  बेहतर ढंग से प्रयोग में लाये । उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसानों को खाद, बीज, पानी समय से मिलता रहे तो फसल की पैदावार भी अच्छी होगी। और इस किसान मेंले का उददेश्य तभी सफल होगा, जब किसान भाई विभिन्न जानकारियों को अपने निकटम किसानो से चर्चा करेगें।
उन्होेने मेले मे उपस्थित विभिन्न किसानों की समस्याओं का गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्या का निदान कर आज ही अवगत कराये। एग्रो क्लाइमेटिक जोन-4 के अन्तर्गत आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल के तीन दिवसीय विराट कृषि मेला एवं प्रदर्शनी में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, यू0पी0एग्रो, खाद्य प्रसंस्करण, ग्राम्य विकास, उ0प्र0 बीज निगम, जैविक खेती, भूमि संरक्षण, मत्स्य पालन, केन्द्रीय बकरी अनुसंधान, केनरा बैंक, सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान, लघु सिचाई, स्वयं सहायत समूह, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि तकनीकी प्रबन्धन (आत्मा), राजकीय फल संरक्षण केन्द्र के आर्कषक स्टालों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त स्टालो का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। यू0पी0एग्रो के स्टाल पर जिलाधिकारी ने एक कृषक श्री राधारमन यादव, निवासी रैपुराअहीर, ब्लाक अक्षनेरा को एक डीजल इंजन पम्प सेट प्रदान किया, जिसके अन्तर्गत कुल कीमत रू0 24925 में 10 हजार का अनुदान यू0पी0एग्रो द्वारा दिया गया जिसमें किसान को मात्र कृषक अंश के रूप में रूपया 14925/- की धनराशि अदा करनी होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त आगरा मण्डल रामआसरे संयुक्त निदेशक कृषि आर0पी0यादव0, सहित कृषि विभाग के समस्त अधिकारी गण, कृषि वैज्ञानिक, एवं आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल के कृषक लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

768.89 लाख रुपये की लागत वाली परियोजनाआंे को स्वीकृति

Posted on 23 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद में आयोजित होने वाला कुम्भ मेला हेतु विभिन्न कार्यदायी विभागों की 768.89 लाख रुपये की लागत वाली परियोजनाआंे को स्वीकृति प्रदान करते हुये कुल लागत की सम्पूर्ण धनराशि अवमुक्त कर दी है।

इस सम्बंध में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव श्री प्रकाश सिंह द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार इस कुल अवमुक्त धनराशि में से उद्यान विभाग को चन्द्रशेखर पार्क में अवस्थापना सुधार हेतु 40 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0, इलाहाबाद को तरल दुग्ध आपूर्ति संबंधी अवस्थापना हेतु 90 लाख रुपये, पुलिस विभाग को 200 कर्मियों के लिये बैरक निर्माण हेतु 510.96 लाख रुपये तथा इलाहाबाद विकास प्राधिकरण को प्रयाग स्टेशन के सम्पर्क मार्ग से बंघा रोड की ओर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य, त्रिवेणी पुष्प का जोर्णोद्धार एवं सड़कों के चैड़ीकरण आदि हेतु क्रमशः 35.49 लाख रुपये, 49.75 लाख रुपये व 42.43 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कौमी एकता सप्ताह मे नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कार्यक्रमो के आयोजन

Posted on 23 November 2012 by admin

नेहरू युवा केन्द्र आगरा 19-11-2012 से दिनांक 25-11-2012 तक ‘‘कौमी एकता सप्ताह’’ के आयोजन अवसर पर सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन युवा मण्डलो के सहयोग से कराया जा रहा है ।
कौमी एकता सप्ताह शुभारम्भ के अवसर पर राष्ट्रीय अखण्डता दिवस पर संगोष्ठी का शुभारम्भ नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक निहाल सिंह ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होने उपस्थित युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश मे  आतंकवाद का खतरा है कुछ लोग कौम और धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओ को भड़काकर समाज में अलगाव पैदा करना चाहत है ऐसे लोगों से युवा वर्गो को सावधान करना है। युवा समाज में समरसता का माहौल बनाये और राष्ट्र की एकता और अखण्डता को मजबूत करने मेे अपना महत्वपूर्ण योगदान करे। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से एकता का संदेश दिया जायेगा। जिसमे अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, भाषाई सदभावना दिवस, कमजोर वर्ग दिवस, संास्कृतिक एकता दिवस , महिला दिवस के साथ ही सर्वधर्म सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित होगें। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को राष्ट्रीय अखण्डता के प्रति एक शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम मे महावीर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, वीरपाल, विजय प्रकाश, धर्मेन्द्र सिंह ने विचार व्यक्त किये नेहरू युवा केन्द्र के प्रवीण कुमार सक्सेना ने विभिन्न क्षेत्रों में सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी युवा मण्डलो को सौपते हुए सभी आभार व्यक्त किया।
कौमी एकता सप्ताह में 23 नवम्बर 2012 को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, आगरा के माध्यम से श्रीमंत भजन पार्टी के दल नेता महावीर सिंह चाहर तथा जादूगर देवेन्द्र एण्ड पार्टी के दल नेता देवेन्द्र कुलश्रेष्ठ द्वारा रत्नमुनि जैन इण्टर कालेज और एन0सी0वैदिक इण्टर कालेज में भजन एवं जादूगर के कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in