Archive | राज्य

पत्रकार महासंघ की बैठक

Posted on 08 December 2012 by admin

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की एक आवश्यक बैठक धर्मपाल काम्पलेक्स स्थिति कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रमाकांत त्रिपाठी की उपस्थित में आयोजित की गयी ।
बैठक मे जनवरी मे होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम पर चर्चा की गयी और कार्यव्रहृम को कराने की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गयी । अध्यक्ष द्वारा सुलतानपुर मे आयोजित होने वाले कार्यव्रहृम के बारे मे विस्तृत चर्चा एवं संगठन के कार्यो की समीक्षा भी की गई । राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आगामी १८ जनवरी से २० जनवरी तक राष्ट्रीय सम्मेलन की तिथि की घोषणा की गई ।
बैठक में विजय विद्रोही राष्ट्रीय महासचिव, सत्य प्रकाश गुप्ता प्रान्तीय महासचिव, अशोक कुमार मिश्र जिला अध्यक्ष, नरेन्द्र द्विवेदी जिला महामंत्री, राकेश शर्मा, सुरेश मौर्या मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश मिश्र मंत्री, इम्तियाज रिजवी, फरीद अहमद, राजेश सिंह राजू, कृष्ण कुमार मिश्रा, सर्वदेव तिवारी, नमो नरायन चैबे सहित दर्जनो पत्रकार उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आए दिन एक से बढकर एक कारनामो का खुलासा

Posted on 08 December 2012 by admin

पूर्ति विभाग में आए दिन एक से बढकर एक कारनामो का खुलासा होता रहा है ताजे मामले में नगर क्षेत्र के ४९ कोटेदारो ने खाद्यान्न का वितरण ५ दिसम्बर से प्रारम्भ कर दिया है और सभी ४९ कोटेदारो के यहां एक एक पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है ।
जिसकी देख रेख में ए.पी.एल. बी.पी.एल. एवं अन्तोदय कार्ड धारको को मानक के अनुसार राशन उपलब्ध करवाना है । परन्तु यहां तो पूर्रि्र्त विभाग ने सारे नियम कानून को धता बताते हुए दो दिन मे ही सारी मलाई उतार लिया यानि  ५ दिसम्बर से खाद्यान्न वितरण हो रहा है और ७ दिसम्बर को लगभग १ बजे पर्यवेक्षक को सूचना दी जा रही है कि आप को नगर के कोटेदारो के यहां खाद्यान्न वितरण के लिए प्रेक्षक बनाया गया है । यानि जितना लाल काला करना था दो दिन मे पूर्रि्त विभाग ने कोटेदारो के माध्यम से करवा लिया ।
बाल विकास सिटी परियोजना से ४ मुख्य सेविकाओं को प्रेक्षक बनाया गया जिनको सूचित ७ दिसम्बर को किया जा रहा है इस मामले मे जिला पूर्रि्त अधिकारी से वार्ता करना चाहा तो उनका मोबाईल बन्द मिला पूर्रि्त निरीक्षक ने फोन पर बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है । मामला पहली बार का नही है मामला विभागीय घोर लापरवाही का है और लापरवाही मे नियमतरू कार्यवाही होनी चाहिए तो ऐसे मे जिम्मेदारो के उपर कौन सी कार्यवाही होगी यह तो भविष्य के गर्भ मे है । परन्तु इस प्रकार की लापरवाही मे कही न कही खाद्यान्न घोटाला हुआ है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला प्रशासन और मनोरंजनकर विभाग कुंभकर्णाी नीेद सो रहा है

Posted on 08 December 2012 by admin

चैकिये मत हमारे शहर की दीवारो पर जगह जगह लगे अश्लील फिल्मो के पोस्टर चीख चीखकर बयान कर रहे है कि जिला प्रशासन और मनोरंजनकर विभाग कुंभकर्णाी नीेद सो रहा है।
एक समय था जब कही कही ऐसे पोस्टर दिखते थे लेकिन आज पूरे शहर की दीवारे अश्लील फिल्मो के पोस्टरो से सजी हुई है चाहे दहरयापुर तिराहा हो चाहे सब्जी मंडी हो, बस स्टैड हो या फिर दीवानी चैराहा हा जगह अश्लील फिल्मो के पोस्टरो ऐसे चिपके रहते है। मानो इन्ही पोस्टरो से शहर का सुंदरी करण किया गया हो ।
शहर के हृदयस्थल घंटाघर को देखकर और भी तकलीफ होती है । नगर पालिका अध्यक्ष ने इतना धन व्यय किया इसके परिमार्जन पर लेकिन वर्तमान मे पोस्टरो की वजह से इसकी यह हालत हो गई है उसकी तरफ निगाह दौडाने की जरुरत स्वयं पालिका अधिकारियो को भी नही महसूस होती दिख रही है ।
बस स्टैण्ड की अगर बात करे तो मुख्य दीवारो पर और जहॉ लखनउहृ जाने वाली बसें खडी होती है वहॉ की दीवारो पर अश्लील फिल्मो के ऐसे पोस्टर लगे रहते है कि देखने के बाद शर्म सी महसूस होती है इतना तो खैर सभी को पता होगा कि बस स्टेशन और इसके आस पास की जगह ऐसी जगी होती है जहॉ से रोज हजारो यात्री गुजरते है जो दूसरे जिलो के प्रांतो के होते है ।
जरा सोचिए इन अश्लील पोस्टरो की भरमार से दूसरे जिले के लोगो की नजरो मे हमारे शहर की क्या इज्जत बची होगी । उन लोगो के मन मे हमारे शहर की क्या तस्वीर बन रही होगी । आप खुद इसका अंदाजा लगा सकते है ।
अगर दूसरो की बात को छोड भी दे सिर्फ हम अपनी बात करे तब भी सोचिए कि हमे रोज ऐसे अश्लील दृश्यो का सामना इन पोस्टरो के जरिए करना पडता है कि एक इज्जतदार इंसान इसे गवारा नही कर सकता । अपने परिवार मे साथ जाता हुआ व्यक्ति ऐसे पोस्टरो को देखकर मन ही मन ऐसे शर्मिदा हो जाता है।
जैसे खुद उसने कोई गलती कर डाली हो । हमारे घर के बच्चो की, महिलाओ की सबकी नजर इन अश्लील पोस्टरो पर पडती है कितनी शर्म महसूस होती होगी उन्हे वही बता सकती है । बच्चो की मानसिकता पर कितना बुरा प्रभाव पड रहा है हम अंदाजा लगा सकेत है ।
वही दीवानी चैराहे पर हद ही हो गई इस चैराहे के निकट लड़कियों के एक नही दो दृदो विद्यालय पडते है जहॉ लडकियो को रोज इन अश्लील पोस्टरो का सामना न चाहते हुए करना पडता है कितने शर्म की बात है कि हमारी जो बहन बेटियां शादी विवाह की बात तक से संकोच करती है हमारे सामने वही ऐसे अश्लील फिल्मो के पोस्टर रोज देखने को मजबूर है ।
और हम कुछ नही कर सकते या करना नही चाहते सारे शहर का माहौल दूषित हो रहा है इनकी वजह से । क्या टी.बी. चैनल कम थे अभी अश्लीलता फैलाने मे जो हमारे शहर के सिनेमाघर मालिको ने इसका बीडा उठा लिया है ।
इन पोस्टरो के कारण पूरे शहर की सूरत बदल गई है । अगर चहेरे पर कोई दाग पड जाय बार बार आदमी की नजर उस पर जाती है और आदमी हर संभव   इलाज उसका करता है । उसी तरह ये अश्लील पोस्टरो सुलतानपुर शहर पर बदनुमा दाग है।
लेकिन तकलीफ की बात ये है कि इस दाग से जिला प्रशासन, मनोरंजनकर विभाग और स्थानीय निकाय बेखबर से बने हुए है । सुलतानपुर जिले के माननीय जिलाधिकारी महोदय, मनोरंजनकर विभाग के अधिकारियो एवं नगर पालिका अध्यक्ष से सुलतानपुर का एक एक निवासी अब इस दिशा मे ठोस सकारात्मक कदम उठाये जाने की अपेक्षा रखता है ।
जनपद वासियो को शासन का भरोसा स्वयं इस तरफ सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे समाज मे बढ रही अश्लीलता पर लगाम लगाई जा सके ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जिलाधिकारी का संदेश

Posted on 06 December 2012 by admin

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर 2012 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास द्वारा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान ने जनपद के सभी सेवारत/भूतपूर्व सैनिको, शहीद सैनिक पत्नियों और उनके आश्रितों को अपनी हार्दिक शुभकामनायें दी है।
उन्होने सन्देश में कहां है कि मैं, सभी जनपद वासियांे का ध्यान आगरा की सैन्य विरासत तथा यहां के उन शहीद परिवारों के प्रति आकृष्ट करना चाहता हूं जिन्होने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया एवं आगरा का नाम गौरान्वित किया। हमें याद रखना चाहिए कि जिस प्रकार भारत माता कंे ये जांबाज सपूत देश की रक्षा तथा सभी दैवीय आपदाओं में प्रशासन की सहायता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने के पावन कर्तव्य से कभी कतराते नही है, उसी प्रकार हम सभी आगरा वासियों का परम कर्तव्य है कि झण्डा दिवस के अवसर पर न केवल 07 दिसम्बर को ही, बल्कि पूरे वर्ष झण्डा दिवस निधि में उदारता पूर्वक खुले मन से योगदान दें, जिससे कि संग्रहित धनराशि का उपयोग भूतपूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों के कल्याण में किया जा सके। उन्होने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि देशभक्त आगरावासी इस पुनीत कार्य मंे बढ़चढ़ कर सहयोग करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हस्तशिल्पी सप्ताह 8 से 15 दिसम्बर तक मनाया जायेगा

Posted on 06 December 2012 by admin

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने जनपद आगरा के हस्तशिल्पियों को सूचित किया है कि दिनांक 08-12-2012 से दिनांक 15-12-2012 तक हस्तशिल्पि सप्ताह धूमधाम से जिला उद्योग केन्द्र आगरा द्वारा मनाया जायेगा। इस सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगंे, जैसे हस्तशिल्पियों को परिचय-पत्र के आवेदन पत्र, ऋण आवेदन-पत्र, पंजीकरण प्रार्थना-पत्र, क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन पत्र भरना एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादनों का प्रदर्शन एवं हस्तशिल्पियों की समस्याओं और सुझावों पर विचार किया जायेगा। अतः जनपद के समस्त हस्तशिल्पियों से अनुरोध किया है कि जिला उद्योग केन्द्र आगरा में आयोजित होनंे वाले हस्तशिल्पि सप्ताह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भाग लेने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गा्रम पंचायत सन्नपुरा की ग्राम प्रधान पद से हटाई गई

Posted on 06 December 2012 by admin

पद का दुरुपयोग व कर्तव्यों का पालन न करने पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही

श्रीमती शारदा देवी प्रधान ग्राम पंचायत सन्नपुरा विकास खण्ड बाह के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच जिला पंचायतराज अधिेकारी, आगरा द्वारा की गई उनके द्वारा प्रस्तुत जांच आख्यांनुार प्रधान द्वारा ग्राम निधि प्रथम खाता संख्या 805 जिला सहकारी बैक बाह से कुल मु0 198000-00 रु0 आहरण एवं ग्राम निधि प्रथम केनरा बैक जरार से खाता संख्या 0375101021549 रु0 155865-00 इस प्रकार कुल मु0 353865-00 का आहरण कर मौके पर मु0 40000-00 रु0 का कार्य कराया गया। अवशेष धनराशि से कोई कार्य न कराकर मु0 316865-00 रु0 का गवन/दुरुप्रयोग किये जाने पर आदेश पत्रांक 272 दिनांक 05-04-2012 के द्वारा प्रधान पद के पंचायतराज अधिनियम की धारा 1947 यथासंशोघित 1994 की धारा 95-1 (छ) में दिये गये प्राविधानों के अनुसार वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को तत्काल प्रभाव से प्रतिवन्धित करते हुए अन्तिम जांच अधिकारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को नामित किया गया था। अन्तिम जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच आख्यानुसार प्रधान एवं अनिल कुमार (निलम्बित) ग्रा0वि0अ0 ग्राम पंचायत सन्नपुरा द्वारा राजकीय धनराशि मु0298865-00रु0 गवन की गई, जिसकी आधी  धनराशि क्रमशः मु0149432-00रु0की वसूली प्रधान श्रीमती शारदा देवी से तथा आधी धनराशि मु0149432-00रु0की वसूली ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार से किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके आदेश पत्रांक  985 दिनांक 03 अक्टूबर 2012 के द्वारा जारी करते हुए प्रधान  पर वित्तीय अनियमिता तथा प्रधान पद के कतर््ाव्य एवं दायित्वों का निर्वहन में निरन्तर चूक करने के आरोपों में अन्तिम  कारण बताओं नोटिस 03 अक्टूबर 2012 के द्वारा बचाव पक्ष में स्पष्टीकरण मांगा गया जो दिनांक 04-10-2012 को प्राप्त कराया गया । प्रधान श्रीमती शारदादेवी अपना स्पष्टीकरण दिनांक 15-10-2012 को प्रस्तुत किया गया जो स्वीकृत किये जाने योग्य नही है क्योकि जो साक्ष्य प्रधान द्वारा लगाये गये है उन कार्यो पर जांच अधिकारी के अनुसार मु0 40000-00रु0 का कार्य कराया गया है। प्रधान श्रीमती शारदा देवी ग्राम पंचायत सन्नपुरा पद का दुरुपयोग करने व कर्तव्यों का पालन करने की निरन्तर चूक करने का आरोप सिद्ध होता है।

उक्त स्थिति में अजय चैहान जिला मजिस्टेªट ने पंचायतराज अघिनियम 1947 यथा संशोघित 1994 की धारा 95(1)छ (111) के तहत श्रीमती शारदा देवी प्रधान ग्राम पंचायत सन्नपुरा विकार खण्ड बाह के प्रधान पद से पदच्युत कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वेतनमान में सेवानिवृत्ति तक शिक्षण कार्य तथा वेतन देने के लिए आग्रह किया

Posted on 05 December 2012 by admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मेरठ के चर्च सिटी जूनियर हाईस्कूल, सदर ढठेरवाड़ा तथा अन्दरकोट में कार्यरत शिक्षिकाओं की नियुक्ति को 22 अक्टूबर के निदेशक बेसिक शिक्षा के आदेश से निरस्त किए जाने से प्रभावित 17 अध्यापिकाओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री जी को तथ्यात्मक विवरण उपलब्ध करा आज आग्रह किया है। बेसिक शिक्षा निदेशक के र्निणय से प्रभावित सभी अध्यापिकाएं प्राइमरी सेक्सन की है। सभी का विनियमितीकरण बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ के आदेश से हुआ। वर्ष 2007 तक सभी को निरंतर भुगतान होता रहा है।
डा0 बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से इस संदर्भ निदेशक बेसिक शिक्षा के विगत 22 अक्टूबर के आदेश के संदर्भ मांग की है कि र्निणय से प्रभावित सभी अध्यापिकाएं प्राइमरी की अध्यापक है। अतः बेसिक शिक्षा नियमावली के अंतर्गत इनके सन्दर्भ में र्निणय लेना उचित नहीं होगा। डा0 बाजपेयी ने मुख्यमंत्री जी को दिए गए पत्र में यह भी कहा है कि प्राइमरी सेक्सन में प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित दो प्रकार के वेतनमान है। उन्होंने आग्रह किया है कि प्रभावित 17 अध्यापिकाओं मे अनेक ने बी.एड., बी.टी.सी., जे.टी.सी. व एन.टी.टी. परीक्षा उत्र्तीण है। ऐसे में इन अध्यापिकाओं को जिनकी अर्हता  प्रशिक्षित शिक्षक के सन्दर्भ में पूरी है उन्हें प्राइमरी विद्यालय के नियमित वेतनक्रम में तथा जिनकी अर्हता अप्रशिक्षित की है, उन्हें अप्रशिक्षित अध्यापिका के वेतनमान में सेवानिवृत्ति तक शिक्षण कार्य तथा वेतन देने के लिए आग्रह किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता को निलम्बित करने के निर्देश दिए

Posted on 05 December 2012 by admin

बलरामपुर के कतिपय धान क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के खिलाफ जांचोपरान्त कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, बलरामपुर के अधिशासी अभियन्ता श्री आर0पी0 श्रीवास्तव को, कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बलरामपुर के कतिपय धान क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर जांचोपरान्त कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आज बलरामपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। इस अवसर पर उन्हें लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता श्री आर0पी0 श्रीवास्तव द्वारा कार्यों में लापरवाही बरते जाने की शिकायतें प्राप्त हुईं। जब मुख्यमंत्री ने श्री श्रीवास्तव से इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करनी चाही, तो वे उनके प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को बलरामपुर के कतिपय धान क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के सम्बन्ध में अनियमितताएं और शिकायतें प्राप्त हुईं थीं। उन्होंने जांचोपरान्त इन प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इलाहाबाद परिक्षेत्र की अपराघ स्थिति एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की

Posted on 05 December 2012 by admin

प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह आर0एम0 श्रीवास्तव एवं पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0 शर्मा ने आज इलाहाबाद के पुलिस लाइन सभागार में इलाहाबाद परिक्षेत्र की अपराघ स्थिति एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले अपराधों की प्रवृत्ति का अध्ययन कर उसे रोकने के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करें। उन्होंने संगठित अपराधियों के विरुद्ध भी प्रभावी ढंग से कार्यवाही के निर्देश दिये। अपराध नियंत्रण के कार्यो में पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं अपर पुलिस अधीक्षकों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने तथा इसका पर्यवेक्षण रेंज डी0आई0जी0 एवं जोनल आई0जी0 द्वारा किये जाने के निर्देश दिये गये। यह भी निर्देश दिये गये कि वरिष्ठ अधिकारी टीम लीडर की भांति अपने अधीनस्थों का मार्गदर्शन करें।
प्रमुख सचिव गृह आर0एम0 श्रीवास्तव ने कहा कि हर हाल में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सदभाव बनाये रखा जाय तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतनें पर लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक माहौल को खराब करने वाले तत्वों की पहले से ही सूची बनाकर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय तथा इस सूची को हर महीने अद्यतन भी किये जाने की भी व्यवस्था की जाय। उन्होंने इस कार्य के लिए अभिसूचना कार्य में लगी ईकाईयों का भी सक्रिय सहयोग लिये जाने की अपेक्षा की।
पुलिस महानिदेशकए0सी0 शर्मा ने दुर्दान्त चिन्हित अपराधियों को सजा दिलाने के लिए उनके मुकदमों की पैरवी सम्बन्धित कार्यो की जनपदवार गहन समीक्षा करते हुये इस दिशा में अब तक किये गये कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देशित किया कि इस कार्य के लिए ऐसे दुर्दान्त अपराधियों का चिन्हांकन किया जाय जिनका क्षेत्र की जनता में आतंक हो तथा उनको सजा मिलने से जनमानस पर अच्छा प्रभाव पड़े।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक को एक-एक तथा प्रत्येक पुलिस क्षेत्राधिकारी को दो-दो चिन्हित दुर्दान्त अपराधियों के विरुद्ध न्यायालयों में चल रहे अपराधिक मुकदमों की सघन पैरवी की जिम्मेदारी सौपीं गयी है ताकि उन्हें अधिकतम सजा मिल सके। अपराधियों को सजा दिलाने के कार्य में तेजी लाने के लिए जिलों में गठित मानीटरिंग कमेटी की बैठकें नियमित आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये तथा यह भी अपेक्षा की गयी कि इस कार्य में आ रही कठिनाईयों पर बैठक में विशेष रुप से चर्चा कर कार्यवाही की जाय।
प्रमुख सचिव गृह ने हर्ष फायरिंग की घटनाओं में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों में दर्ज अभियोगों की प्रगति समीक्षा प्रभावीढंग से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाय तथा नियम विरुद्ध कार्य करने वाले असलहा धारकों के शस्त्र लाइसेंस नियमानुसार निरस्त किये जायें। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों की बैठकें हर महीने नियमित रुप से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जाय तथा उनके द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण प्रकरणों को अभिलेखों में दर्ज कर सही मामलों में प्रभावी कार्यवाही भी की जाये।
आर0एम0 श्रीवास्तव ने जिला मजिस्ट्रेटों द्वारा किये जा रहे क्रिमिनल कोर्ट वर्क की जिलेवार गहन समीक्षा की तथा इस कार्य में तेजी लाने हेतु सप्ताह में एक दिन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने गुण्डा एक्ट के प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्रता से निस्तारण तथा जिलाबदर गुण्डों की सूचना का समुचित प्रचार- प्रसार भी किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि कुम्भ मेला के दौरान ट्रैफिक के सुचारु आवागमन की समुचित व्यवस्था की जाय ताकि जनसामान्य को कोई कठिनाई उत्पन्न न हो। साथ ही धार्मिक भावनाओं को भड़का कर गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाय।
बैठक में इलाहाबाद के मण्डलायुक्त श्री देवेश चतुर्वेदी, पुलिस महानिरीक्षक श्री आलोक शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक एन0 रविन्दर के अलावा इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर व प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उद्योगों के कचरे और अपशिष्टों को गिरने से रोकने हेतु समस्त उपायो का कानूनी तौर पर परीक्षण कर समस्त आवश्यक कदम उठाए जायें

Posted on 04 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये कि आगामी कुम्भ मेला के स्नान पर्वो में तीर्थ यात्रियों को निर्मल गंगा जल धारा उपलब्ध कराने हेतु गंगा नदी के जल को प्रदूषित करने वाली इकाइयोें को चिन्हित कर स्नान पर्वो के समय नियमानुसार बन्द करने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने कहा कि गंगा जल में प्रदूषण फैलाने वाली  यूनिटों को चिन्हित कर व उनका निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धित जिलाधिकारियों व संबंधित विभागो के साथ एक बैठक शीघ्रताशीघ्र आयोजित कराई जाय। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण विभाग का दायित्व है कि गंगा नदी में उद्योगों के कचरे और अपशिष्टों को गिरने से  रोकने हेतु समस्त उपायो का कानूनी तौर पर परीक्षण कर समस्त आवश्यक कदम उठाए जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कक्ष के सभागार में गंगा नदी में प्रवाहित होने वाले उद्योगों का कचरा एवं अपशिष्टों के रोकथाम हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे ताकि ‘अविरल व निर्मल गंगा की कल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकंे’। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के जल को प्रदूषित करने वाली औद्योगिक यूनिटो को चिहिन्त कर एक सूची बनाकर निरीक्षण कराया जाय ताकि किसी भी स्थिति में कुम्भ मेला स्नान पर्वों के दौरान किसी भी स्थिति में प्रदूषित जल गंगा व यमुना में न आने पाये। उन्होंने प्रमुख सचिव सिंचाई को निर्देश दिये कि गंगा नदी में स्नान पर्वों के समय पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करायें।
बैठक में प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं संस्कृति, श्री वी0एन0 गर्ग, प्रमुख सिंचाई, श्री दीपक सिंघल, विशेष सचिव नगर विकास, श्री एस0पी0 सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in