मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता को निलम्बित करने के निर्देश दिए

Posted on 05 December 2012 by admin

बलरामपुर के कतिपय धान क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के खिलाफ जांचोपरान्त कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, बलरामपुर के अधिशासी अभियन्ता श्री आर0पी0 श्रीवास्तव को, कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बलरामपुर के कतिपय धान क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर जांचोपरान्त कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आज बलरामपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। इस अवसर पर उन्हें लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता श्री आर0पी0 श्रीवास्तव द्वारा कार्यों में लापरवाही बरते जाने की शिकायतें प्राप्त हुईं। जब मुख्यमंत्री ने श्री श्रीवास्तव से इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करनी चाही, तो वे उनके प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को बलरामपुर के कतिपय धान क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के सम्बन्ध में अनियमितताएं और शिकायतें प्राप्त हुईं थीं। उन्होंने जांचोपरान्त इन प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in