Archive | राज्य

संगम तट पर 10 कि0मी0 लम्बी पैड़ी का निर्माण कराया जायेगा

Posted on 27 December 2012 by admin

प्रदेश के लो0नि0वि0 एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल यादव ने आज इलाहाबाद कुम्भ क्षेत्र में घोषणा की है कि हरि की पैड़ी,हरिद्वार की तर्ज पर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी इलाहाबाद में संगम तट पर 10 कि0मी0 लम्बी पैड़ी का निर्माण कराया जायेगा, जिससे कि विश्व प्रसिद्ध संगम तट के सौन्दर्य को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित किया जा सके। श्री यादव आज कुम्भ मेला में सिंचाई बाढ़ प्रखण्ड की ओर से 4 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित अरैल घाट का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर बरगद घाट, बोटिंग क्लब घाट तथा बलुआ घाट का भी लोकार्पण किया। जिनकी लागत 9 करोड़ रुपये है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कुम्भमेला के समस्त कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिये जायेंगे। उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि कुम्भ के दौरान पतित पावनी मां गंगा में पर्याप्त जल रहेगा और 2500 क्यूसेेक पानी 18 दिसम्बर को छोड़ा गया है। जितने भी जल की जरूरत होगी उतना जल गंगा में उपलब्ध रहेगा। श्री यादव ने बताया कि जब वह बरसात के महीने में इलाहाबाद आये थे, तो यहां सड़कों की दशा बड़ी ही खराब थी और उन्हें स्वयं उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी यहां की सड़कें बन पायेंगी। आज सड़कें लगभग ठीक हो गयी हैं और यह सिलसिला कुम्भ के बाद भी जारी रहेगा और उनका प्रयास है कि इलाहाबाद की सड़कें एकदम चमचमाती रहें और नाली से नाली के बीच सड़क पूरी तरीके से ठीक रहे।
श्री यादव ने घोषणा की कि इलाहाबाद-बनारस और मथुरा को उसकी पौराणिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप विकसित किया जायेगा और प्रदेश सरकार इसमें धन की कमी आड़े नहीं आने देगी। उन्होंने कुम्भ पर्व पर आने वाले सभी साधु-संतों, धर्माचार्यों अखाड़ा महन्तों, महामण्डलेश्वरों का कुम्भ क्षेत्र में अभिवादन करते हुये उन्हें आश्वस्त किया है कि मेला प्रशासन उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेगा।
श्री यादव संगम में वी0आई0पी0 घाट तक कार से गये और वहां से मोटर बोट पर सवार होकर संगम के स्नान घाटों का निरीक्षण करते हुये अरैल घाट पहुंचे, जहां उद्घाटन समारोह में सच्चा अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 चन्द्रदेव मिश्रा ने 11 अन्य आचार्यों के साथ पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन अनुष्ठान सम्पन्न कराया। उद्घाटन से पूर्व श्री यादव ने मेला क्षेत्र का कार द्वारा संगम वी0आई0पी0 घाट जाते हुए निरीक्षण भी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेले में व्याप्त दुव्र्यवस्था पर घोर चिंता जताई

Posted on 27 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कुम्भ मेले में व्याप्त दुव्र्यवस्था पर घोर चिंता जताई है। प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने कहा कि मेला प्रशासन की ना समझी और सरकार की निश्क्रियता के चलते कुम्भ मेले से साधू-संतो का पलायन दुखदायी है। संतो का बहुत बड़ा महत्व है देश के कोने कोने से साधू-संतो का आगमन होता है। ऐसे संतो के पलायन से पूरे देश में गलत संदेश जायेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि कुम्भ मेंला प्रारम्भ होने में मात्र 15 दिन ही शेष बचे है मेले की व्यवस्था घोर दुव्र्यवस्था एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इसके लिए मेला अधिकारी एवं मण्डलायुक्त सहित प्रदेश सरकार भी जिम्मेवार है। भूमि आवंटन में भारी लूट की चर्चा जोरो पर है। प्रदेश के मुख्य सचिव के बार-बार मेला क्षेत्र का दौरा करने तथा लगातार निर्देश देने के बावजूद भी मेला प्रशासन पर कोई प्रभाव नही पड़ रहा है। इसी कारण आज हिन्दुओं के आस्था के केन्द्र साधु-संत पलायन को मजबूर हो रहे है। यह घटना प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिए दुर्भग्यपूर्ण एवं चिन्तनीया है। भाजपा अनेको बार मेले क्षेत्र में व्याप्त दुव्र्यवस्था एवं अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित करती रही है। फिर भी राज्य सरकार एवं मेला प्रशासन पर कोई प्रभाव नही पड़ा। भाजपा ने उ0प्र0 सरकार से मेला क्षेत्र की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने कि मांग की हैं।
श्री दुबे ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा साधु-संतो के विरूद्ध की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है कांगे्रस को उनके इलाज पर विशेष ध्यान देना चाहिए

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है: राष्ट्रपति

Posted on 25 December 2012 by admin

एम.एन.एन.आई.टी. इलाहाबाद में दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

India President in Allahabad Universityभारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत तेजी से एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। क्रय शक्ति के संदर्भ में हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वृहद अर्थव्यवस्थाओं में केवल चीन की ही विकास दर भारत से आगे है।
राष्ट्रपति आज मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एम.एन.एन.आई.टी.) इलाहाबाद में आयोजित नवम् वार्षिक दीक्षान्त समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यद्यपि वैश्विक, आर्थिक मंदी के कारण देश की विकास दर कुछ घटी है। लेकिन अपने लचीलेपन के कारण देश इस संकट का सामना आसानी से कर लेगा। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक तरक्की के महत्वपूर्ण कारकों में उच्च शिक्षा संस्थान भी महत्वपूर्ण हैं, जो स्वतंत्रता के बाद देश में स्थापित किए गए।
श्री मुखर्जी ने उच्च शिक्षा की आवश्यकता तथा छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों की संख्या बढ़ाने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों या उच्च शिक्षा संस्थानों में एक भी भारतीय नहीं है। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा के मानकों को बढ़ाने की आवश्यता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकताओं पर बल देते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालयों तथा दूरस्थ शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए। उन्होंने उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की संख्या काफी कम है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने छात्र आलोक अग्रवाल शोभित अग्रवाल, पाखी अग्रवाल तथा निशांक गुप्ता को क्रमशः चतुर्थ, तृतीय, द्वितीय तथा प्रथम वर्ष की परीक्षा में शीर्ष पर रहने के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब उनके जीवन में शिक्षा तथा ज्ञानार्जन का एक नया अध्याय आरम्भ होने जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि छात्रों को हमेशा तकनीकी की उपयोगिता के अनुप्रयोग की संभावनाओं तथा उसका लोगों  के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े इस पर विचार करना चाहिए। श्री बी.एल. जोशी ने जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन के महत्व से युवाओं को अवगत कराया।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रशासकीय परिषद डाॅ0 श्री वी.के. सारस्वत ने उपाधि प्राप्तकर्ताओं को याद दिलाया कि ओजस्वी मस्तिष्क तथा मजबूत देश की नींव डालने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। देश की भावी योजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं के कन्धों पर है। डाॅ0 सारस्वत के अनुसार कई तकनीकियों के मौलिक अवयव जो कि तीन अति महत्वपूर्ण विभागों-परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष तथा सुरक्षा अनुसंधान तथा विकास द्वारा अपनी-अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए विकसित किये गये हैं, वे कुछ ऐसी प्रक्रियाओं को शुरू कर सकते हैं जो कि मौलिकता को बढ़ावा देगे साथ ही साथ देश के सामाजिक, औद्योगिक तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।
इस दीक्षांत समारोह में 619 बी.टेक., 375 एम.टेक., 63 एम.बी.ए., 66 एम.सी.ए., 10 एम.एस.सी. (गणित एवं साइंटिफिक कम्प्यूटिंग) और 34 पी.एच.डी. विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में पूर्व छात्र-छात्राओं तथा उद्योग जगत ने कई पदक प्रायोजित किये।
दीक्षांत समारोह 2012 में 13 स्नातकों और 25 परास्नातकों को संस्थान स्वर्ण पदक एवं 19 विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों हेतु प्रायोजित पदक प्रदान किये गये। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री श्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी मिनिस्टर-इन-वेटिंग के रूप में उपस्थित थे।
इससे पूर्व प्रदेश में आने पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर, वाराणसी में राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी तथा उपराष्ट्रपति श्री मो. हामिद अंसारी का स्वागत किया, जहां से राष्ट्रपति श्री मुखर्जी मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद में आयोजित दीक्षान्त समारोह हेतु तथा उपराष्ट्रपति श्री अंसारी जनपद गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

24 घण्टे अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए

Posted on 24 December 2012 by admin

इलाहाबाद में कुम्भ मेले के दौरान 24 घण्टे अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए पावर कारपोरेशन ने विद्युत संबंधी सभी स्थायी एवं अस्थायी कार्य पूर्ण कर लिये हैं। इन कार्यों पर लगभग 96 करोड़ रुपये की लागत आयी है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में लगभग 40 मेगावाट विद्युत भार आने की सम्भावना है।
पावर कारपोरेशन ने स्थायी कार्यों में 33/11 के0वी0 के 5 नये विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण तथा 7 उपकेन्द्रों की क्षमता वृद्वि की है। इसके अलावा 11/04 के0वी0 400 के0वी0ए0 के 50 नये उपकेन्द्रों का निर्माण तथा 250 के0 वी0ए0 के 50 नये उपकेन्द्रों का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही 250 के0वी0ए0 के 50 वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करते हुए 400 के0वी0ए0  करना, 20 कि0मी0 33 के0वी0 भूमिगत केबिल डालने का कार्य तथा 24 कि0मी0 11 के0वी0 भूमिगत केबिल डालने का कार्य किया है।
अस्थायी कार्यों में 70 कि0मी0 11 के0वी0 लाइन का निर्माण, 670 कि0मी0 एल0टी0लाइन का निर्माण तथा 2ग400 के0वी0ए0 के 48 उपकेन्द्र स्थापित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 14500 स्ट्रीट लाइट फिटिंग व जल निगम की मांग के अनुसार 16 नलकूपों को ऊर्जीकृत किया गया है। मेला क्षेत्र में तीब्र प्रकाश हेतु 100 अस्थायी हाईमास्ट व आकस्मिक स्थिति में स्ट्रीट लाइट की विद्युत आपूर्ति जनरेटर बैकअप पर करने के लिए 63/125 के0वी0ए0 के 48 जनरेटर स्थापित किये गये हैं।

पारेषण संबंधी कार्यों में 33/11 के0वी0 लाइन रीवा रोड से करैलाबाग का सुदृढ़ीकरण का कार्य, 132 के0वी0 उपकेन्द्र नैनी काम्प्लेक्स पर 33 के0वी0 अरैल बे का निर्माण तथा एक अतिरिक्त बे का निर्माण, 132 के0वी0 झूंसी तथा नैनी काम्प्लेक्स उपकेन्द्र के सुदृढ़ीकरण का कार्य व 132 के0वी0 तेलियरगंज की क्षमता वृद्वि की गयी है।
पावर कारपोरेशन द्वारा मेला क्षेत्र में अब तक स्थापित सभी विभागीय कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं में कैम्प कनेक्शन दिये जा चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुर्खिया

Posted on 24 December 2012 by admin

up-cm-akhilesh-yadav-with-pakistani-guest-in-safai-mahatsav
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 22 दिसम्बर, 2012 को सैफई में विन्टेज कार रैली के समापन अवसर पर पाकिस्तान से आए नागरिक व मेहमान को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए। साथ में हैं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव।

up-cm-akhilesh-yadav-speech-vintage-car-rally-in-safai-mahatsav
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 22 दिसम्बर, 2012 को सैफई में विन्टेज कार रैली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए।

up-cm-akhilesh-yadav-with-actor-kamal-hasan
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से सुप्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री कमल हासन ने 22 दिसम्बर, 2012 को 5, कालिदास मार्ग पर भेंट की।

Comments (0)

डा0 अविनाश चन्द्र पाण्डेय कुलपति नियुक्त

Posted on 24 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी, श्री बी0एल0 जोशी ने डा0 अविनाश चन्द्र पाण्डेय, प्रोफेसर एण्ड हेड, सेन्टर आॅफ एटमोसफियर एण्ड ओशियन स्टडीज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिये बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी का कुलपति नियुक्त किया है।
यह जानकारी राज्यपाल के प्रमुख सचिव, श्री मनजीत सिंह ने आज यहां दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधान मण्डल के पूर्व सदस्यों का सम्मेलन 07 जनवरी को लखनऊ में

Posted on 24 December 2012 by admin

विधान मण्डल के 125 वर्ष पूर्ण होने पर ‘‘उत्तरशती रजत जयन्ती’’ समारोह के अवसर पर विधान मण्डल के मा0 भूत पूर्व सदस्यों का सम्मेलन 07 जनवरी 2013 को लखनऊ में आयोजित होगा।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी अजय चैहान ने विधान सभा सचिवालय लखनऊ के पत्र दिनांक 21 दिसम्बर 2012 के माध्यम से अवगत कराया है कि उ0प्र0 विधान सभा एवं विधान परिषद के मा0 भूत पूर्व सदस्यों का एक सम्मेलन आगामी 07 जनवरी 2013 दिन सोमवार को डा0 भीम राव अम्बेडकर सभागार, डा0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सेक्टर- डी-1 एल0डी0ए0 कालौनी, कानपुर रोड योजना लखनऊ में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया हैं, जिसमें मा0 मुलायम सिंह यादव, संसद सदस्य, लोक सभा मुख्य अतिथि होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 विधान सभा एवं विधान परिषद के समस्त मा0 भूत पूर्व सदस्यों को इस सम्मेलन में आमन्त्रित किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के भूत पूर्व सदस्यों से अनुरोध किया है कि उक्त सम्मेलन मे समयानुसार उपस्थित होने का कष्ट करेें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसानों के मसीहा थे चै0 चरण सिंह-संयुक्त विकास आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने पर जनपद के 32 किसानो का पुरस्कार

Posted on 24 December 2012 by admin

agra1पूर्व प्रधानमंत्री चै0 चरण सिंह जन्म दिवस के अवसर पर जी0आई0सी0 मैदान में कृषि गोष्ठी आयोजित कर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त रामआसरे ने चै0 चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि चै0 चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हित एवं उन्नति के बारे में निरन्तर प्रयास किया और उन्हे सफलता इतनी मिली कि आज भी चैधरी साहब किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी खेती में उन्नतिशील कृषि यन्त्र, अच्छे बीजो का उपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर आर्थिक लाभ उठाये।
संयुक्त विकास आयुक्त ने इस अवसर पर कृषि, उद्यान पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 32 किसानोे को सम्मानित किया । जिसक अन्र्तगत 16 किसानो को प्रथम एवं 16 को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया, प्रथम पुरस्कार के रूप मे प्रत्येक किसान को 3500 रूपये तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप मे 2500 रूपये, एक प्रशस्ति पत्र, एक शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर किसान बहुत ही खुश नजर आ रहे थे । संयुक्त विकास आयुक्त ने उपस्थित अन्य किसानों से अनुरोध किया कि वह भी कृषि के क्षेत्र में अच्छा कार्य करें जिससे कि अगले वर्ष मे पुरस्कार प्राप्त कर सके । कृषि वैज्ञानिक डा0 ओ0पी0 राजपूत ने चै0 चरण सिंह के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और किसानों को गेंहू, सरसों एवं आलू की फसलो तथा विभिन्न फसलों लगने वाले कीट-रोग झुलसा, गेंहू का मामा पर रोकथाम के विशेष उपाय बताये ।

जिला कृषि अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि पुरस्कृत किये गये किसानों मे वि0ख0 फतेहपुर सीकरी के रमोल सिंह को सरसों के उत्पादन मे  प्रथम एवं अकोला के हिम्मत सिंह को द्वितीय पुरस्कार, गेंहू उत्पादन में एत्मादपुर के अमित कुमार को प्रथम एवं सूरजपाल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया, धान उत्पादन में फतेहपुर सीकरी के सुरेश चन्द्र को प्रथम एवं अछनेरा के अचल सिंह को द्वितीय पुरस्कार, अरहर उत्पादन में अकोला के शिवराम सिंह को प्रथम एवं बिचपुरी की केशवती को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी सुरेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि उद्यान विभाग में अच्छा कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार सत्येन्द्र सिंह, शान्ती देवी, वीरेन्द्र सिंह, गिर्राज सिंह, को तथा द्वितीय पुरस्कार मेघ सिंह ,प्रमोद सिंह, विजय सिंह, एवं सुधीर कुमार को प्रदान किया गया । पशुपालन में प्रथम पुरस्कार राकेश हरेन्द्र सिंह श्याम प्रकाश विनोद कुमार को तथा द्वितीय पुरस्कार रवीन्द्र सिंह लक्ष्मीकांत, मांगेलाल, दिलीप सिंह को प्रदान किया गया।
सहायक निदेशक मत्स्य सृष्टि यादव ने बताया कि मत्स्य पालन में प्रथम पुरस्कार बिचपुरी के  मनोहर सिंह, अछनेरा के लाखन सिंह व शरीफ खां तथा खेरागढ़ के राजू को प्रदान किया गया द्वितीय पुरस्कार अछनेरा के कन्हैया खेरागढ़ की मीरा देवी, बाह के इश्वर दास, तथा सदर तहसील के विकास खण्ड बिचपुरी के ग्राम अंगूठी निवासी नहने खां को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आगरा मण्डल आर0पी0यादव, उप कृषि निदेशक उदयभान गौतम, सहित कृषि, उद्यान, पशुपालन, विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दैवीय आपदा प्रबन्धन का माकड्रिल सफलता पूर्वक सम्पन्न

Posted on 24 December 2012 by admin

agraनागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 6 दिसम्बर, 2012 को नागरिक सुरक्षा के अवसर पर  “ स्वर्ण जयंती “ कार्यक्रम का आयोजन  23 दिसम्बर 2012 को दोपहर  12ः00 बजे राधा बल्लभ इंटर कालेज शाहगंज के प्रांगण में जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम मे दैवीय आपदा प्रबंधन के संबंध में किसी भी अपात स्थिति से निपटने हेतु बचाव के विभिन्न  उपायों के संबंध में एक “ माॅकड्रिल “ कार्यक्रम आयोजित  नागरिक सुरक्षा संगठन आगरा व्दारा किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वार्डन्स, स्वयंसेवक व्दारा काल्पनिक प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में अरूण प्रकाश अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रभारी नागरिक सुरक्षा आगरा अन्य प्रशासनिक अधिकारियां नगर के गणमान्य व्यक्तियांे, संगठन पदाधिकारियांे, वार्डेन्स, स्वयं सेवक द्वारा भाग लिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम के सजीव प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए किसी भी आपात स्थित, दैवीय आपदा के समय ऐसे कार्यक्रमो से ज्ञान प्राप्त करने एवं जानकारी रखने की अपील की गयी ताकि नुकसान को कम से कम किया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छा़़त्राओं से आग्रह किया की वह संगठन के माध्यम से किसी भी आपदा के समय बचाव के उपायों के ज्ञान प्राप्त करे तथा उसके सम्बन्ध में अपने परिवार में व अपने मोहल्लों के लोगों को जानकारी करायें । उन्होेने संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विगत में किये गये कार्यो का उल्लेख करते हुए जनता को जागरूक रहने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में करते रहने की अपेक्षा की।
अपर जिलाधिकारी नगर /प्रभारी नागरिक सुरक्षा ने उपस्थित जनसमुदाय से अपेक्षा की कि किसी भी आपात स्थिति एवं दैवीय आपदा से निपटने हेतु पूर्व तैयारी संगठन के माध्यम से
बचाव के उपायो की जानकारी रखना बहुत जरूरी हैैैै।उपनियंत्रक जसवंत सिंह ने आगरा नगर में नागरिक सुरक्षा संगठन की संरचना एवं सम्पादित किये गये कार्यो से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सामान्य जनजीवन का सजीव काल्पनिक प्रदर्शन किया गया।कालेज प्रागंण में एक ओर शासन द्वारा चलाई जा रही प्रौढ़ शिक्षा, साक्षरता पल्स पोलियो अभियान, भजन कार्यक्रम, सब्जी विक्रय ज्योतिष ज्ञान, शैलून कार्य, विद्यालय संचालन, का काल्पनिक प्रदर्शन हो रहा था तभी सामान्य जनजीवन के क्षेत्र मे भूकम्प के झटके की सूचना हस्तचालित शायरन द्वारा दी गयी भूकम्प समाप्ति के उपरान्त संगठन के अग्निशमन दलों, प्राथमिक चिकित्सा दलों द्वारा पूर्ण मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने, पेट्रोल की आग बुझाने घायलो को एक स्थान पर एक़ित्रत कर उन्हे प्राथमिक उपचार देने, ध्वस्थ भवन मे उपरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाने का प्रदर्शन फायर बिग्रेड कर्मियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संगठन के अनिल गर्ग, अनिल सारस्वत, प्रभागी वार्डन शिरोमणि सिंह, प्रमोद गुप्ता राकेश दीक्षित, ब्रज किशोर अशोक शर्मा स्टाफ आफीसर राजेश खन्ना, आदि वार्डेन सेवा के पदाधिकारियों, स्वयं सेवको द्वारा भाग लिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया

Posted on 24 December 2012 by admin

manoj-aligadi-tioराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में देश के चुनिंदा 23 जाने-माने प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों को अंजुमन तामीर-ए-उर्दू साहित्यिक, सामाजिक, सास्कृतिक संस्था द्वारा कैलास आॅडोटोरियम, नोएडा में दिनांक 22.12.2012 दिन शनिवार देर रात्रि तक चले समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इन 23 लोगों में अलीगढ़ के फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी भी शामिल हैं। मनोज अलीगढ़ी को ये सम्मान फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों तथा उपलब्धि के लिए झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल महामहिम शिब्ते रजी द्वारा फूलों का हार पहनाकर, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
ज्ञातव्य है कि मनोज अलीगढ़ी पिछले 13 वर्षों से फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी पीटीआई, यूएनआई के कार्य कर रहे हैं। राष्टीय और अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू के समाचार पत्रों द्वारा इनके संकलन किये गये फोटो प्रकाशित किये जाते हैं। पूर्व में बिहार में आई बाढ़ की त्रासदी तथा बाल-श्रमिकों की दुर्दशा पर उनकी फोटो प्रदर्शनियां भी बेहद चर्चित रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महामहिम शिब्ते रजी ने कहा कि मीडिया के लोगों का यह सम्मान समारोह उनकी सेवाओं का मूल्यांकन है इससे मानवता व राष्ट्रहित में कार्य करने का जोश व साहस बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के ऊपर समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा व प्यार-मोहब्बत बनाये रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इतना ही नहीं लोकतन्त्र यह चैथा स्तम्भ अन्य तीनों स्तम्भों विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका पर भी निगरानी का दायित्व बखूबी निभाता है।
अंजुमन तामीर-ए-उर्दू के अध्यक्ष डाॅ. ए.एम. जुत्शी गुलजार ने मनोज अलीगढ़ी फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हर फूल की अलग खुशबू होती है और उस फूल की खुशबू को कोई रोक नहीं सकता है। मनोज अलीगढ़ी की फोटो पत्रकारिता का कैनवास बहुत बड़ा है।
मनोज अलीगढ़ी के अतिरिक्त यह सम्मान सयैद फैजल, अंजुम जाफरी, मो0 आतिफ, सुहैल परवेज, नरेन्द्र कुमार, आमिर सलीम, नसीम जावेद, खिशाल मैहदी, मो0 मुस्तकीम, अब्दुल सलीम, रियाज मलिक, वसीम रसीद, सैयद फिदा अली, सैयद अब्बास मेहदी री, आलोक श्रीवास्तव, मुईन सादाव, विनोद शर्मा, अविनेन्द्र ठाकुर एवं अंजुम उस्मानी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो0 लल्लन प्रसाद ने की। इस अवसर पर भारत सरकार के सेक्रेटरी जफर उल हसन, डाॅ. मदनलाल वर्मा, डाॅ. अशोक मधुप, डाॅ. एस.पी. गाॅड, डाॅ. अशोक श्रीवास्तव, बाबा कानपुरी सहित देश के कोने-कोने से आये शायर, कवि व पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक मधुप ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in