Archive | राज्य

यातायात व्यवस्था से आम जनता, ईमरजेंसी मरीज, छात्र, विकलांग व बच्चे बेहाल हो चुके है

Posted on 02 January 2013 by admin

नगर की यातायात व्यवस्था से आम जनता, ईमरजेंसी मरीज, छात्र, विकलांग व बच्चे बेहाल हो चुके है मगर पुलिस है कि सब कुछ देखकर भी अपने कर्तव्यो से मुंह मोडे है ।
हैरत है कि नगर मे प्रतिदिन लखनउहृ रोड पर गोलाघाट से ओवर ब्रिज तक घंटो जाम रहता है । हैरानी की बात है कि यही एक रोड है जो कि जिला अस्पताल को जाती है जहां प्रतिदिन आकस्मिक मरीज जिले के कोने कोने से प्राण बचाने को लाये जाते है और इसी रोड पर सब्जी मंडी, फल मंडी भी है । जिस पर ठेले वाले फल वाले कब्जा जमाये है उस पर भी केनरा बैंक, धर्मपाल काम्पलेक्स मे स्थित सहारा इंन्वेस्ट मेंट कम्पनी का आफिस है ।
इन दोनो बैंको मे दिन भर कई दर्जन दो पहिया वाहन सड़को पर खडे रहते है जिससे जाम लगा रहता है । वही पुलिस द्वारा संचालित ओवर ब्रिज का टैक्सी स्टैण्ड दिन भर सड़को पर डग्गामारी करता रहता है मगर यातायात उपनिरिक्षक न तो कोई प्रभावी कार्यवाही करते है न ही पुलिस के उच्चाधिकारी ही आज तक कोई कठोर कार्यवाही कर सके है वही दिखावा भी किया जा रहा है कारण साफ है कि सड़क पर दुकान व ठेला वालो से ५ से १० रु० की वसूली होती है वही अवैध टैक्सी स्टैण्ड से ५ से १० हजार रु० प्रतिमाह की बंधी बंधाई रकम इन को प्राप्त होती है जिसके चलते यह स्टैण्ड आज तक नही हटाया गया।
जिले का शायद ही कोई अखबार हो जिसने इस अवैध स्टैण्ड कर खबर न छापी हो मगर खबरो का संज्ञान ही नही लिया जाता, वही शासना देश के बावजूद बस स्टैण्ड के गेट के बगल सडक पटरी पर दर्जनो प्राईवेट बसो को यातायात पुलिस के सहयोग से प्रतिदिन भरा जाता है जिसे स्वयं जिलाधिकारी भी आये दिन देखते है वही आजाद पार्क पर स्थित यातायात पुलिस केबिन के बगल प्राईवेट गाडियों का दिन भर जमावडा लगा रहता है जिसे देखकर भी अनदेखी का क्या कारण है ।
वही नगर कोतवाली के पीछे व बगल मे भीड़ भरे गल्ला मंडी रोड पर दिन भर ट्रको, पिकप, और बिना नम्बर के सडको पर टैक्टर ट्रालियां खडी रहती है । आखिर यातायात पुलिस क्यो नही इन का चालान करती है क्यो शमन शुल्क और राजस्व का नुकसान करा रही है और जनता की जान भी जोखिम मे डाल रही है । पूरे नगर मे भीड भरी सड़को पर क्षमता से कही ज्यादा सामान लदी लोडर गाडियां बिना नम्बर के ट्राली से बाहर निकली सरिया व गाटर लादे ट्रालिया पीछे चलने वालो की जान लेने को आतुर है मगर यातायात उपनिरिक्षक व पुलिस उच्चाधिकारी न कुछ देखते है न कहते है न चलान करते है आखिर क्यो ।
अभी विगत माह यातायात पुलिस ने यातायात माह मे स्कूली नौनिहालो को यातायात की जानकारी देने मे और गोष्ठियो मे ही पूरा माह बिताया जबकि पूरे नगर मे बिना परिमटि, बिना लाईसेंस ४-४ युवा दो पहियो पर फरार्टा भर रहे थे ।
क्या ये सरकारी वाहन एम.वी.एक्ट. के उल्लंघन के दायरे मे नही आते वही फर्जी (प्रेस) लिखाकर दो पहिया वाहनो पर ३ सवारी बैठाकर चलने वालो का चालान क्यो नही करते टी.एस.आई., वही पुलिस का लाल नीला सिम्बल नम्बर प्लेटो पर लगाकर डग्गामारी कर रहे वाहनो को क्यो नही रोका जाता वही पुलिस के सरकारी वाहनो से बच्चो को स्कूल लाया ले जाया जाता है । क्या यह शासना देश का उल्लंघन नही है इन सब पर रोक लगनी चाहिए तब सही मायने मे दिखेगी टी.एस.आई. की यातायात टीम की ईमानदारी व मेहनत जब करेगी मीडिया व जनता प्रशंशा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हर पुस्तक में रहस्य छिपा हैः महापौर डा0 दिनेष षर्मा

Posted on 02 January 2013 by admin

11 दिवसीय गायत्री परिवार का पुस्तक मेला षुरू

100_8016अखिल विष्व गायत्री परिवार षांति कुंज हरिद्वार की स्थानीय इकाई ठाकुरगंज षाखा के तत्वावधान में षिवाजी गेस्ट हाउस बाबूगंज में एक विराट पुस्तक मेला बुधवार से प्रारम्भ हुआ जो 12 जनवरी तक चलेगा। मेले का उद्घाटन महापौर डा0 दिनेष षर्मा ने किया। इस मौके पर आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड की अध्यक्षा सुश्री षाइस्ता अम्बर उपस्थित थी।
अपने उद्गार व्यक्त करते हुए माहापौर डा0 षर्मा ने कहा कि हर पुस्तक में रहस्य छिपा है। यदि आचार्य श्रीराम षर्मा का विन्तन व मनन किया जाये तो देष में कोई समस्या नही रहेगी। उन्होंने कहा कि नौतिक षिक्षा को बढ़ावा दिया जाये तो कानून बनाने की आवष्यकता नही। घर घर में नौतिकता को बढ़ावा देने के लिए आचार्य की पुस्तकों को पढ़ना चाहिए। षाइस्ता अम्बर ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए ये पुस्तके अत्याधिक लाभकारी हैं। साथ भारतीय संस्कृति को बचाने में उनकी बड़ी भागीदारी सिद्ध होगी।
मेला संयोजक गिरिजा त्रिपाठी व डा0 एल सी गुप्ता ने बताया कि युगऋषि पं0 श्रीराम षर्मा आचार्य द्वारा मानव जीवन को परिष्कृत करने हेतु जीवन के सभी पक्षों पर रचित युग साहित्य का विराट एवं भव्य संकलन यहां उपलब्ध है। मेले में प्रमुख रूप से ‘नारी जागरण‘ ‘षिक्षा एवं स्वलम्बन‘ ‘हमारे सात आन्दोलन‘ ‘आध्यात्म का वैज्ञानिक प्रतिपादन‘ ‘गायत्री मंत्र के 24 अक्षरो की पे्ररणा देती पुस्तकें‘ समेत करीब सात हजार पुस्तके मेले हैं।
कार्यक्रम में सत्यवती श्रीवास्तव, पुष्पा जायसवाल, मीना चैधरी, ज्योतिसना गुप्ता, राधा सिंह, कार्तिकेय, डा0 एल सी गुप्ता, पार्षद सूरज वर्मा सहित काफी लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अस्थाई विद्युत लाइनें बिछाने की व्यवस्था की गयी

Posted on 01 January 2013 by admin

कुम्भ मेला क्षेत्र में इस बार लगभग 40 मेगावाट विद्युत भार आयेगा। मेला क्षेत्र में अबाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये 770 कि0मी0 लम्बाई की अस्थाई विद्युत लाइनें बिछाने की व्यवस्था की गयी है जबकि 2001 के कुम्भ में 565 कि0मी0 व 2007 के अर्द्ध-कुम्भ में 665 कि0मी0 लम्बाई की अस्थाई विद्युत लाइनें बिछायी गयी थीं। मेला क्षेत्र के लिये इस बार 22000 अस्थाई स्ट्रीट लाइट्स स्वीकृत की गयी हैं। इसके विपरीत वर्ष 2001 में 16865 व वर्ष 2007 में 18000 स्ट्रीट लाइट्स स्वीकृत की गयी थीं। इस बार कुम्भ में 1,30,000 निजी विद्युत कनेक्शन दिया जाना अनुमानित है, वहीं वर्ष 2001 में 69489 व वर्ष 2007 में 94000 निजी विद्युत कनेक्शन दिये गये थे। विद्युत आपूर्ति की निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये इस बार कुम्भ क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के 73 विद्युत उपकेन्द्र सक्रिय रहेंगे जबकि वर्ष 2001 में 49 व 2007 में 62 केन्द्र सक्रिय थे।
इसी प्रकार मेला क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के लिये 14 एलोपैथिक अस्पताल कायम किये जाने की व्यवस्था की गयी है जिसमें 370 बेड उपलब्ध होंगे। मेला एरिया में स्वच्छता के मद्देनज़र विशिष्ट शिविरों हेतु 35,000 शौचालयों की स्थापना अनुमानित है। वर्ष 2001 व 2007 में इन शौचालयों की संख्या क्रमशः 20481 व 17000 थी। सार्वजनिक शौचालयों के तहत दस-दस सीट वाले 340 सुलभ काॅम्प्लेक्स मेला क्षेत्र में उपलबध होंगे। वर्ष 2001 व 2007 इस प्रकार के शौचालय की संख्या क्रमशः 20 व 105 थी। साथ ही लगभग 1000 गैर पराम्परागत शौचालयों की भी व्यवस्था की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डीएम ने ठंउ से ठिठुरते लोगों को कम्बल बांटकर दी सर्दी से राहत

Posted on 01 January 2013 by admin

हरदोई रेलवे स्टेशन पर जिलाधिकारी का काफिला जब देर रात पहुंचा तो ठंड से ठिठुरते बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गांे को ठंड से बचने के लिए अपने हांथों से कम्बल ओढ़ाकर सर्दी से राहत दी। उनकी दुआ में कम्बल पाकर गरीब बुजुर्ग खुशी से आत्मविभोर हो उठे उनके साथ आए अधिकारियों को उन्होने अलाव जलाने के भी निर्देश दिए। स्टेशन पर ही नहीं शहर के बस अड्डों, चैराहांे, शहर का मोहताजखाना सहित शहर का वह हिस्सा रास्ते पर जहां गरीब तबके के लोग दिखाई पड़े सर्दी से राहत देकर निजात दिलाने की एक कोशिश रही। सर्द रात मंे जिले के हाकिम को इस प्रकार राहत देते हुए लोग भौचक रह गए। उन्होने रातभर में 200 कम्बलों को बांटकर उन्हंे रात प्रदान की। अधिकारियों को शहर की भांति जनपद में सभी जगह यही क्रिया जनपद में पारदर्शिता के साथ अपनाने को कहा। उनके साथ एडीएम राकेश मिश्र, एसडीएम शिव शंकर गुप्त, नगर मजिस्ट्रेट अरूण कुमार शुक्ल, तहसीलदार दिनेश कुमार मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिला के जलकर मरने पर उसके पति पर हत्या का आरोप

Posted on 01 January 2013 by admin

सांडी थाना क्षे़त्र के चचरापुर निवासी (24) वर्षीय सीता पत्नी देवेन्द्र ने रविवार की शांम को घर के अन्दर मिट्टी का तेल डालकर अपने आपको आग के हवाले कर दिया। तब परिजनों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब पति का बराबर यह कथन रहा कि यह आग खाने बनाते समय लग गई थी। लेकिन सीतादेवी की अस्पताल मंे मौत के बाद वह कहीं खिसक गया। मृतका सीता देवी के भाई दौलतपुर निवासी मुकेश ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी पांच वर्ष पूर्व की थी। उसका पति देवेन्द्र कुछ करता भी नहीं था। बात-बात पर बहन को शराब पीकर मारापीटा करता था। वह शराब का आदी था कभी-कभी बहन को खाना भी नहीं देता था। हमारी बहन को उसने जलाकर मार डाला। जबकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मानक पूरा करो तभी चलेगीं निजी स्कूल की बसे: डीआईओएस

Posted on 01 January 2013 by admin

स्कूलों में चलने वाली बसों को परिवहन विभाग ने जो मानक निर्धारित करके रखे हैं। उनसे अब स्कूल की बसें बगैर मानक पूरा किए नहीं चल पाएंगी। परिवहन आयुक्त के पत्र का हवाला देकर जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी यादव द्वारा सभी विद्यालयों को दिशा-निर्देश देकर ज्ञात करवाया हैं। जिसमें शिक्षण संस्था के नाम से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। अनुबंधित बसों में आगे पीछे अनुबंधित होना फिर आॅन ड्यूटी लिखना भी जरूरी है। कोई भी स्कूल की बस अन्य सवारी नहीं ले जा सकेगा। बस में अगर स्कूल का नाम, फोन नम्बर लिखा होना भी जरूरी है। इसके अतिरिक्त बच्चों की सूची उनका नाम पता एवं कक्षा ब्लड़ गु्रप का चार्ट भी लिखा जाना चाहिए। स्कूल बस की अधिकतम आयु 15 वर्ष बस के चालक के अलावा महिला और एक पुरूष की तैनाती की जाए। मानक प्रमाण पत्र परिवहन विभाग से प्राप्त करके उसकी छायाप्रति कार्यालय में रखी जाए। किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य मानी जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खाद्यान्न वितरण के लिए 16,200 मी0 टन0 गेहूॅं तथा 9600 मी0 टन0 चावल का आवंटन किया

Posted on 31 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेष सरकार ने कुम्भ मेला में कल्पवासियों, साधु-संतों एवं तीर्थ यात्रियों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न वितरण के लिए 16,200 मी0 टन0 गेहूॅं तथा 9600 मी0 टन0 चावल का आवंटन किया है। इसके अलावा 6000 मी0 टन0 चीनी, 13,200 किलो लीटर मिट्टी का तेल तथा 400 कि0ली0 दुग्ध का आवंटन किया है।
खाद्यान्न वितरण के लिए मेला क्षेत्र में 125 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें तथा दुग्ध वितरण हेतु 150 दुग्ध वितरण की दुकानें स्थापित की गयी हैं। अब तक लगभग 2,00,000 राषन कार्ड जारी किए गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुऐ कहा कि उनके निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है

Posted on 31 December 2012 by admin

वाराणसी में जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष एवं ज्ञानपुर से जनसंघ प्रत्याशी रहे तथा 1967 में एम.एल.ए. पंडित मुरलीधर पांडे पाण्डेय जी का कल रात्रि में अपने पैत्रिक गांव खेदौपुर में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कलिंजरा घाट, वाराणसी पर किया गया, मुखाग्नि उनके भतीजे श्री सदानंद पांडे ने दी। मा0 अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकंात बाजपेयी ने अपने अनन्य सहयोगी, मार्गदर्शक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुऐ कहा कि उनके निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है। उ0 प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, ओम प्रकाश सिंह, ने भी अपनी शोक संवेदनपाएं व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में  विधान परिषद सदस्य विनोद पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, विध्यवासिनी कुमार, प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, हरद्वार दुबे, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिष्चंद्र श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम नंदन सिंह, सहप्रभारी चै लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

8621 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है

Posted on 31 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेष में आज दिन में पावर कारपोरेषन द्वारा 8621 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2470 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 486 मेगावाट, अनपरा से 1249 मेगावाट, पनकी से 63 मेगावाट, हरदुआगंज से 90 मेगावाट तथा पारीछा से 582 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 212 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेषन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 3130 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेषन से 700 मेगावाट, रोजा से 1125 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 405 मेगावाट तथा लैन्को से 579 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सीवर ट्रीटमेण्ट प्लांट के निर्माण हेतु छठवीं किष्त के रूप में 1827 लाख रूपये की धनराषि स्वीकृत

Posted on 31 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेष सरकार ने वित्तीय वर्ष 2012-13 में साहिबाबाद डेªेन गाजियाबाद के इण्टरसेप्षन एवं डाईवर्जन तथा 74 एमएलडी सीवर ट्रीटमेण्ट प्लांट के निर्माण हेतु छठवीं किष्त के रूप में 1827 लाख रूपये की धनराषि स्वीकृत की है।
विषेष सचिव, नगर विकास, श्रीप्रकाष सिंह ने बताया कि इस योजना के लिए व्यय वित्त समिति ने कुल 143.27 करोड़ रूपये स्व्ीकृत किये हैं। उन्होंने बताया कि इस धनराषि का व्यय उन्हीं कार्यों पर किया जायेगा जिसके लिए इसे स्वीकृत किया जा रहा है। धनराषि का किसी भी दषा में व्यवर्तन नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रबन्ध निदेषक जल निगम को परिपत्र जारी कर दिषा-निर्देंष दे दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in