Archive | राज्य

नील गायो के आतंक से किसान परेशान

Posted on 08 January 2013 by admin

विकास क्षेत्र धनपतगंज मे नील गायो के आतंक से किसान परेशान है । खरीफ की अरहर, गेहूं, आलू, तिलहन आदि फसलो को सारे दिन नष्ट कर रहे है । कार्यवाही के नाम पर शासन व सरकारे मौन धारण किये है जबकि मंहगाई की मार, खाद, बिजली, पानी का अभाव झेलने के बाद खडी फसल नष्ट होते देख कर भी किसान वेवश हो रहे है ।
धनपतगंज क्षेत्र के चन्दौर, रामनगर, पीपरगांव, भरसडा, महमूदपुर, पीरो सरैया, कनेहटी, देहली, ऐंजर, सतहरी, बिसांवां, समरथपुर, कुवासी आदि ग्राम सभाओ मे नील गायो व बन्दरो का आतंक हावी है । दलहन तिलहन गेंहूं आदि फसलो को आंखो के सामने ही चर रहे है, नष्ट कर रहे है ।
लाख प्रयत्न के बाद भी फसलो को नष्ट होेने से नही बचा पा रहे है । परिणाम स्वरुप किसानो को खास कर छोटे किसान खून के आंसू रो रहे है । नील गायो के झुण्ड को भगाने के प्रयास मे कई किसान नीलगायो द्वारा चोटहिल भी हुए है । क्षेत्र के इस बडे समस्या का निदान शायद ही सरकारी तन्त्र कर सके ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ठंडक लग जाने से मृत्यु

Posted on 08 January 2013 by admin

थाना लम्भुआ के ग्राम जैतपुर भिटार निवासी राम जतन सुत हरिपाल ६५ वर्षीय की जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । परिजनों के अनुसार राम जतन को ठंडक लग जाने से पेट मे दर्द बढ गया और शरीर मे भीषण दर्द होने पर जिला अस्पताल लाया गया जहॉं उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
दूसरी घटना इसी गांव के हरीलाल सुत राम प्रसाद यादव के घर में अलाव से छप्पर में आग लग जाने से हुई जिसमें हजारों का नुकसान हो गया। घटना रात मे सोते समय हुई गोहार पर ग्रामीणों की मद्द से आग बुझाई गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

Posted on 08 January 2013 by admin

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री स्व0 सईदुल हसन, जनपद बुलन्दशहर के आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद डाॅ0 निर्मल खत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि स्व0 सईदुल हसन 24मार्च,1924 को जनपद बुलन्दशहर में पैदा हुए थे। अपने राजनीतिक जीवन में वर्ष 1962 से 74 में एमएलसी रहे। वर्ष 1980 से 1989 तक विधायक व प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे। प्रदेश कंाग्रेस में उपाध्यक्ष व महामंत्री व तमाम संगठन के पदों पर रहे। स्व0 हसन अपने पीछे एक बेटा व तीन बेटियां छोड़ गये हैं।
स्व0 हसन के निधन का समाचार मिलने पर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोक सभा में पारित शोक प्रस्ताव में कहा गया है कि स्व0 सईदुल हसन प्रदेश कांग्रेस संगठन में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन की जो सेवा की है उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, पूर्व विधायक श्री नेकचन्द पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री राजेश खैरा, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, श्री के0के0 सिन्हा, श्री मारूफ खान, श्री ओकारनाथ सिंह, श्री आर0पी0 सिंह, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री अशोक सिंह, श्री जे0पी0 सिंह, श्री शकील फारूकी, श्री नुसरत अली, श्री नर्वदेश्वर शुक्ल, श्री शमशाद आलम, श्री राहुल शुक्ल सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हाथरस घटना में जलकर मरने वाली लड़की के परिजनों को दो लाख रु0 की आर्थिक सहायता की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा

Posted on 07 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने हाथरस में एक हादसे में जलकर मरने वाली लड़की के परिवार को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ये ठंड है कि ईश्श्व्रीय दंड है

Posted on 07 January 2013 by admin

इस बेतहाशा कड़ाके की ठंड में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है इस हाड़ कंपाउहृ ठंड से गरीब और निराश्रित जनता को बचाने का प्रशासनिक इंतजाम सिर्फ उहृंट के मुंह मे जीरा  साबित हो रहा है ।
‘ये ठंड है कि ईश्श्व्रीय दंड है’  ये पंक्ति अनायास ही मन मे नही आ गई। जब आप भी गहराई से सोचेगे तब आप भी इस तथ्य से इंकार नही कर पायेंगें। क्योंकि आज समूचा उत्त्तर भारत ही नही बल्कि साथ ही साथ पूरा देश जिस तरह की कडाके की सर्दी के तले सांस ले रहा है उस सर्दी के संबंध मे पारे का उतार चडाव बताने से या प्रशासन पर राहत कार्योे मे अनियमितता का दोषारोपण करने भर से किसी को कुछ हासिल होने वाला नही है।
ये प्रकृति का ऐसा प्रहार है जिस पर अंकुश नही लगाया जा सकता सिर्फ अपने सामथ्र्य और विवेक से अपना बचाव किया जा सकता है विगत कुछ दिनो से जनपद सुलतानपुर का तापमान इस कदर गिर रहा है कि हम उत्त्तर प्रदेश के सबसे ठंडे शहरो की कगार मे आ गये है।
सुबह से लेकर सारा दिन और सारी रात हम चाहे घर मे हों या घर के बाहर, ऐसी कडाके की ठंड सहने को विवश है जो हड्डियो तक हमे ना चाहते हुए महसूस होती है चाहे जितना गर्म कपडा पहन लें अलाव के सामने बैठे रहे कुछ भी कर ले।
इस बर्फीली जानलेवा सर्र्दी के सामने हर कोई दुश्मन के आगे आत्मसमर्पण किया हुआ सिपाही जैसा नजर आ रहा है कुछ आशा के साथ धूप का इंतजार लोग करते है और धूप है कि निकलती ही नही हो जाता है सोने पर सुहागा।
क्या बच्चे क्या बुजुर्ग इस भयानक ठंड ने नौजवानो के हांथो की हथेलियो को यूं सर्द कर रखा है कि जो हथेलियां बेवजह भी बाइक का हैंडिल थाम लेती थी आज वही हथेलियां दस्ताने पहनकर भी बाइक के हैडिल पर कांपती हुई नजर आती है।
विगत चार छ सालो की बात छोडे दे तो ऐसी ठंड शायद यदा कदा ही पडी होगी । क्या आपने कभी सोचा है कि पहले भी यही प्रदेश थे, जिले थे, लोग थे और आज भी सब कुछ वही है तो मौसम मे इतना असुंतुलन क्यो।
आज गर्मी पडती है तो इतनी पडती है कि बोतल मे रखा साधारण पानी उबले हुए पानी जैसा लगता है बरसात होगी तो इतनी कि गांव के गांव डूब जायेगे और ठंडी पडेगी तो इस तरह कि खून बर्फ जैसा जमता प्रतीत होता है ये सब गौर करिये तो एक तरह का ईश्श्व्रीय दंड है।
जो ईश्श्व्र ने एक एक इंसान को अलग अगल न देकर समूची मानव जाति को इकटठें प्रकृति के माध्यम से दे रहा है। प्रकृति के माध्यम से क्यो दे रहा है तो जरुरत से ज्यादा छेडछाड इंसानो द्वारा प्रकृति से हुई और हो रही है इसीलिए बेलगाम वैज्ञानिको के अविष्कारो के अंधाधुध प्रयोग और मशीनीकरण ने प्रकृति मे जो असंतुलन पैदा कर दिया है।
इसका खमियाजा भी हमे इसी तरह बेलगाम गर्मी, बरसात और सर्दी के रुप मे भुगतना पडेगा कुछ सोचिए कि प्रकृति मे आये हुए इस असंतुलन को कैसे कम किया जाय  मुदद यही है फिलहाल प्रकृति तो अपना प्रहार कर कर चुकी है हमे मौके पर अपना बचाव करना है।
जिससे जिस तरह बन पडे ठंड से अपनी सुरक्षा करे जो साधनहीन है, गरीब हैं उन्हे इस कडाके की ठंड से बचाने का जिम्मा क्या सिर्फ सरकार और प्रशासन का ही है सामथ्र्य शाली इंसानो की श्रेणी मे आने वालो को भी आगे आना चाहिए।
इंसानियत का तो यही तकाजा है सिर्फ शासन प्रशासन से मुकम्मल व्यवस्था की उम्मीद हमेशा रखना अपने आपको धोखा देना है इसलिए आज हमे पारा कितना चढा कितना उतरा अलाव कहॉ नही जला कम्बल बंटे कि नही बंटे सब छोडकर वस्तु स्थिति को स्वीकार करने, प्रकृति के इस ठंड रुपी प्रहार से अपनी और अपने लोगो की सुरक्षा करने की जरुरत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

काम करने का सलीका एवं जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाकर गए डीएम

Posted on 07 January 2013 by admin

हरदोई के जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा बिलग्राम की तहसील भवन मंे पहुंचकर औचक निरीक्षण मंे लिपिक बाबुओं को काम करने का तरीका अभिलेखों का रख-रखाव का सलीका एवं दर्ज प्रवष्ठियों के विषय में कर्तव्यबोध का पाठ पढ़ाकर अतिलापरवाही पर डांट फटकार भी लगाई। जिसमंे एडडब्लूबीए को जबाव न देने पर विनय शुक्ला एवं रामबक्स को प्रतिकूल प्रविष्ठ देकर हिदायत भी दी। जहां पर व्यवस्थित सबकुछ पाया। वहां पर साबासी देना भी नहीं भूले उन्होने राजस्व वसूली संग्रह कार्यालय मंे आरसी का रख-रखाव एवं अमीनों द्वारा की गई अभिलेख प्रविष्टयों को जांचा परखा। जिलाधिकारी के निरीक्षण में तहसीलदार सहित स्टाफ भागता हुआ नजर आया। इस मौके पर एसडीएम रामकेर यादव, तहसीलदार रामचन्दर यादव सिटी मजिस्ट्रेट, नायब तहसीलदार सहित पूरा स्टाफ उनकी उपस्थित में मौजूद रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई शहर की बिजली आपूर्ति तीन दिन से डामाडोल, डिस्इंसुलेटर पंचर 160 एमवीए का ट्रांस्फार्मर भी लोड उठाने में असमर्थ

Posted on 07 January 2013 by admin

हरदोई शहर की बिजली आपूर्ति इस ठंड के मौसम में बदहाल एवं बदत्तर हो उठी है। विद्युत उपकरण धड़ाधड़ फेल हो रहे। मन्नापुरवा स्थित 33/11 केवीए पर 160 एमबीए का ट्रांस्फार्मर ओवरलोड के कारण फेल हो रहा है। इस कड़ाके की ठंड में गुरूगुज्जा मन्नापुरवा सांडी पावर हाउस सहित सिटी पावर हाउस के उपकरण पूरी तरह संचार व्यवस्था बनाए रखने मंे बेकार सिद्ध हो रहे है। सुचारू सप्लाई न मिलने से नागरिक प्रशासन को कोस रहे है। हाड कपाऊ ठडक मंे पानी की सप्लाई पर भी काफी असर पड़ा है। रात को सड़क पर चलते हुए डर लगता है। जिनमें कार्यालयो एवं वाणिज्य प्रतिष्ठिानों में सप्लाई का असर साफ दिखाई पड़ता। अगर इस स्थिति को शीघ्र न सुधारा गया तो स्थित विषम बन सकती है। शहर की आपूर्ति लगातार 17 घटे पूरी तरह से ठप्प रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बसपा से भी ज्यादा इस सरकार में अधिकारी मनमानी कर रहे है

Posted on 05 January 2013 by admin

जनपद मे उद्यान विभाग की गतिविधियां खेतो में नही अब फाईलो मे कैद हो गई है अब न औद्यानिक मिशन चल रहा है न ही लाभान्वित होते है किसान ।
गौरतलब हो कि पूर्व में जिले के चारो तरफ औद्यानिक मिशन के कार्यो की सराहना किसान और जनता करते नही अघाती थी इस मिशन के अन्र्तगत संयुक्त जिलो के किसान किसानी और आधुनिक खेती के गुर सीखने दूसरे प्रदेश तक सरकारी खर्चे पर जाते थे ।
कहने को बसपा की महाभ्रष्ठ सरकार थी मगर अब तो न किसान की सुधि लेने वाला जिले मे कोई सी०डी०ओ० है न ही उद्यान अधिकारी जिले के लम्भुआ ब्लाक, भेटुआ, अमेठी समेत कई ब्लाको मे औद्यानिक मिशन के तहत केले की खेती, भरवा मिर्चे की खेती, ग्लेडिनियस फूलो की खेती, आलू, टमाटर, गोभी जैसी सब्जियों की आधुनिक खेती और बीच उद्यान विभाग उपलब्ध कराता था ।
समय समय पर इसके इंस्पेक्टर और उद्यान कर्मी मौके पर जाकर किसानो को कीटनाशक दवाएं, बचाव, उपाय आदि की जानकारी निरूशुल्क दिया करते थे और तो और तत्कालीन सी०डी०ओ० जी राम भी पूरी ईमानदारी और निरूस्वार्थ भाव से जिले के किसानो को विभिन्न आयोजनो के माध्यम से उन्नत नस्ल की खेती के लिए प्रोत्साहित करते थे उसी दरम्यान जिले के दूबेपुर ब्लाक के एक किसान को प्रदेश स्तरीय सम्मान पत्र भी मिला था ।
किसानो की दो टीमे राजस्थान तक आधुनिक खेती के गुरु सीखने गई थी चारो और के किसान आम, केला, आंवला जैसी कमाउहृ खेती के प्रति आर्कर्षित हो रहे थे और आधुनिक खेती से लाभ भी कमा रहे थे । मगर अब जब से निर्वतमान उद्यान अधिकारी राजीव वर्मा गये और सी०डी०ओ० जी० राम गये तब से इस मिशन की सारी कार्यवाही केवल कागजो पे चल रही है और फर्जी खतौनीयों और कागजी आंकडो के बदौलत योजनाओं की लूट विभाग मे जारी है कहने को सपा की जनहितकारी सरकार है तो किसानो और नव जवानो की सरकार है मगर बसपा से भी ज्यादा इस सरकार में अधिकारी मनमानी कर रहे है और किसान व नव जवान मायुस है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिनिधियों को सपाई बनाकर सभी पदो का सत्त्ता करण करने मे जुटी है

Posted on 05 January 2013 by admin

जनपद मे लोकतंत्र समाप्ति की ओर चल रहा है धीरे धीरे सपा सभी गांवो व ब्लाको समेत जिला पंचायतो के जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों को सपाई बनाकर सभी पदो का सत्त्ता करण करने मे जुटी है । इसे जनता की लोक प्रियता नही कहा जा सकता यह सत्त्ता का खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग है यह तो अभी झलक है अभी तो सत्त्ता के चार वर्ष बाकी है सत्त्ता धारी नेता व विधायक सपा की साख को बटटा ही लगा रहे है और पूर्ववर्ती माया सरकार की राह चलते नजर आ रहे है ।
इससे जनता में सपा की जनहित कारी छवि स्वेच्छा से मतदान कर सभी विधानसभा मे जीत दिलाकर बसपा की मनमानी और दमन कारी नीति का परिणाम ही प्रदेश मे सपा व अखिलेश की ताज पोशी के रुप मे सामने आ चुकी है और तो और बसपा के पूर्ण बहुमत के दुरुपयोग और घंमड को जिले की जनता ने तोड दिया था उसी का नतीजा है आज के एम०एल०ए० मगर हैरत है कि उसी जनता और जनता की उम्मीदो को अपरोक्ष रुप ये सपा के एम़ एल.ए. अपने स्वयं के हित और परिवार को समर्रि्पत देख व समझ रहे है उन्हे नही मालूम की आज अपने को निर्रि्वरोध निर्वाचित कराने को जनता बडे ध्यान से देख रही है और समझ रही है निश्श्च्य ही यही काम पूर्ववर्ती बसपा नेताओं ने भी किया था जिसे जनता ने सही नही माना और पूरे प्रदेश से उखाड फेका आज बसपा के विधायक मंत्री व नेताओं को जनता ने पूरी तरह भुला दिया और वो कही जनता के और मीडिया के सामने भी नही आते है ।
मुलायम और उनकी पार्टी तो दशको से जनता के बीच रही है और आज भी जनता उनके अकले दम और जुबान पर भरोसा करती है मगर जिले का शायद ही कोई एम०एल०ए० ऐसा हो जो निर्र्दलीय और निर्विरोध जीतने का दावा कर पाये । चूंकि सत्ता मिलने के बाद सपा के लगभग सभी विधायक आपने और अपने परिवार के लिए ही जुगाड मे जुटे दिखाई पड रहे है । अगर कोई नेता सपा दिखता है तो वो है पूर्व एम०एल०सी० जो आज भी जनपद की जनता का सर्वमान्य नेता माना जाता है और उसके लिए न कोई दल न कोई जाति मगर उसे भी वर्तमान मे सपा की जनपदीय राजनीति ने किनारे कर दिया है ।
वैसे लम्भुआ व भदैयां की प्रमुखी ही जनता और नेताओं की प्रतिष्ठा से जुडी थी और बसपा के घमंड और अत्याचार की प्रतीक मानी जा रही थी इस प्रमुखी की जीत का लगभग सभी सर्मथन करते है और बसपा के दबंगई की आखिरी निशानी को जनता नही पसंद करती थी । मगर अब आगे भी सपा के नेताओं को सोच समझ कर व पार्टी के दूरगामी हितो और जनता की उम्मीदो का ध्यान भी रखना होगा अन्यथा बसपा का हस्र सपा का भी होना तय है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अस्थायी बस स्टेशनों की पूछताछ सेवा

Posted on 05 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कुम्भ मेला यात्रियों की सुविधा हेतु इलाहाबाद में स्थापित अस्थायी बस स्टेशनों की पूछताछ सेवा के टेलीफोन नम्बर सार्वजनिक कर दिये हैं।
परिवहन निगम से प्राप्त सूचना के अनुसार सिविल लाइन्स बस स्टेशन पूछताछ सेवा का नम्बर-0532-2407257, अरैल बस स्टेशन 2694387-2694388, एग्रीकल्चर बस स्टेशन 2694395-2694399, के.पी कालेज बस स्टेशन 2256418-2256449, फाफामऊ बस स्टेशन 2447086 तथा झूंसी बस स्टेशन का टेलीफोन नम्बर 0532-2567119 तथा 2567131 है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in