Categorized | हरदोई

हरदोई शहर की बिजली आपूर्ति तीन दिन से डामाडोल, डिस्इंसुलेटर पंचर 160 एमवीए का ट्रांस्फार्मर भी लोड उठाने में असमर्थ

Posted on 07 January 2013 by admin

हरदोई शहर की बिजली आपूर्ति इस ठंड के मौसम में बदहाल एवं बदत्तर हो उठी है। विद्युत उपकरण धड़ाधड़ फेल हो रहे। मन्नापुरवा स्थित 33/11 केवीए पर 160 एमबीए का ट्रांस्फार्मर ओवरलोड के कारण फेल हो रहा है। इस कड़ाके की ठंड में गुरूगुज्जा मन्नापुरवा सांडी पावर हाउस सहित सिटी पावर हाउस के उपकरण पूरी तरह संचार व्यवस्था बनाए रखने मंे बेकार सिद्ध हो रहे है। सुचारू सप्लाई न मिलने से नागरिक प्रशासन को कोस रहे है। हाड कपाऊ ठडक मंे पानी की सप्लाई पर भी काफी असर पड़ा है। रात को सड़क पर चलते हुए डर लगता है। जिनमें कार्यालयो एवं वाणिज्य प्रतिष्ठिानों में सप्लाई का असर साफ दिखाई पड़ता। अगर इस स्थिति को शीघ्र न सुधारा गया तो स्थित विषम बन सकती है। शहर की आपूर्ति लगातार 17 घटे पूरी तरह से ठप्प रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in