Archive | राज्य

एटीएम कैश वैन के गनमैन की हत्या कर रूपये लूटने का प्रयास

Posted on 15 January 2013 by admin

थाना इंचैली क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला गंगानगर में तलवार पेट्रोल पम्प के पास स्थित केनरा बैंक एटीएम में कैश डालने हेतु पहंुची कैश वैन पर पहले से खड़े चार बदमाशों द्वारा फायरिंग की जिससे गनमैन अजय उम्र 40 वर्ष निवासी सदारनपुर थाना इंचैली घायल हो गया एवं वैन से 25 लाख रूपये लूटकर दो मोटरसाइकिलों से बदमाश भागे । स्थानीय जनता एवं पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने थोड़ी दूर पर कैश छोड़कर ग्राम अमेड़ा की तरफ जंगल में भाग गये । घायल गनमैन को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाॅ पर उसकी मृत्यु हो गयी । लूटा गया कैश पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया । इस संबंध में थाना इंचैली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अपहृत का शव बरामद, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Posted on 15 January 2013 by admin

थाना मण्डी पर श्री प्रमोद कुमार मित्तल निवासी मोहल्ला कस्बा व थाना मण्डी जनपद सहारनपुर ने सूचना दी कि दिनांक 13-01-13 को इनके पुत्र अंकित उम्र 30 वर्ष को इनके पार्टनर ठेकेदार लोकेश गर्ग निवासी माधोबिहार, तोता चैक ने हिसाब करने के बहाने बुलाया । लोकेश गर्ग, सुनील कुमार गर्ग, नरेन्द्र व अजय गुप्ता आदि 6 लोगों ने अपहरण कर लिया ।  इस सूचना पर थाना मण्डी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपहृत की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे ।
दिनांक 14-1-13 को ही अपहृत अंकित का शव थाना सरसाॅवा क्षेत्रान्तर्गत स्थित पेट्रोल पम्प सरसाॅवा के पास मिला जिसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया ।
पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए नामजद तीन अभियुक्तों 1- लोकेश गर्ग, 2-अजय कुमार गुप्ता व 3-सुनील कुमार गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ की जनता लिखेगी नया इतिहास: अशोक बाजपेई

Posted on 15 January 2013 by admin

हरदोई लोकसभा के चुनाव में लखनऊ से घोषित प्रत्याशी पूर्व मंत्री एवं हरदोई कद्दावर नेता डाॅ अशोक बाजपेई ने बूढा गांव पिहानी के अपने पैतृक आवास पर एक पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होने कहा कि आरक्षण रूपी काले कानून को सपा प्रमोशन में आरक्षण की कतई वकालत नहीं करेगी। 80 सैकड़ा जवानों ने भविष्य को बचाकर सपा की सरकार प्रदेश में बनवाई। जिससे सिद्ध हो गया। जनता किसे चाहती है औद्योगिक विकास में मुख्यमंत्री की रूचि सर्वविदित है। उद्योगपति प्रदेश में उद्योग लगाने में रूचि ले रहे है। व्यापारी संतुष्ट है। नौजवान ख्.ाुशहाल। लोकसभा के चुनाव में यही नौजवान 60 सीटों पर प्रदेश की समाजवादी सरकार को जिताकर अपना परचम लहराएगंें। क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व दागी है। बसपा पार्टी के मंत्री सहित पूरी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त रही। केन्द्र की कांग्रेस सरकार घोटालेबाज है। सपा बेदाग दामन के साथ मौजूद है। जिससे समीकरण बदलेगें एवं लखनऊ बुद्धिजीवी जनता अपना नया इतिहास लिखेगी। इस मौके पर मकर संक्रान्ति पर राष्ट्रीय महासचिव ने खिचड़ी भोज एवं कम्बल वितरण का कार्यक्रम भी रखा। जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिले मंे 29 हजार एमटी धान की खरीद

Posted on 15 January 2013 by admin

डैमेज मानक के कारण अभी तक के लक्ष्य के अनुरूप 65 हजार एमटी धान के सापेक्ष 29 हजार एमटी धान की खरीद हो पाई है। जबकि गत वर्ष 14 जनवरी तक 49 हजार एमटी धान की खरीद हो गई थी। सरकारी धान कूटने के लिए राइस मिलर्स को एफसीआई देता है। राइस मिलर्स इसे कूटर फिर एफसीआई को वापस करते है। केवल सरकार कुटाई का पैसा ही अदा करती है। अबकी बार एफसीआई ने डैमेज मानक 3 प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत बहुत हाय तौबा के बाद किया। तीन प्रतिशत में रिजेक्ट करना प्रारम्भ कर दिया था। राइस मिलर्स ने तब धान लेने से इनकार किया तब चार प्रतिशत पर किया गया। लेकिन चावल आपूर्ति प्रति लाट 5600 रूप्ये कटौती प्रारम्भ कर दी।1 लाख में 270 कुन्तल चावल माना जाता हैं। 20 रूपये प्रति कुन्तल डैमेज मानक पर मिलर्स ने लेने से इनकार कर दिया। इस प्रकार धान खरीद लक्ष्य के पहले ही अटक गई। जबकि समर्थन मूल्य 1250 रूपये प्रति कुन्तल घोषित है। राइस मिलर्स एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तक दौड़ लगाकर बातचीत का रास्ता अपनाकर प्रयासरत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्पीडन बर्दास्त नही किया जायेगा

Posted on 15 January 2013 by admin

mayawati-birthdayजनपद मे काफी दिनो बाद बहन जी जन्म दिन के बहाने एक मंच पर दिखी बसपा की भीड़ व बसपा नेताओं ने जमकर सपा सरकार को कोसा ।
गौरतलब हो कि जनपद मे सत्त्ता परिवर्तन के बाद हासिये पर आये बसपा नेता १५ जनवरी को बहन जी के जन्मदिन के बहाने नगर के तिकोनिया पार्क पर एक साथ दिखे । वैसे भी सपा जबसे सत्त्ता मे आई है लगातार बसपा नेताओं को जिले व ब्लाक स्तर पर कुर्रि्सयो से बेदखल होना पड रहा है । जिसमे सबसे ज्यादा झटका बसपा को जिला पंचायत अध्यक्षी मे लगी जहां सपा ने ज्यादा चोट बसपा को जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम वर्मा पर धावा बोलकर उनकी कुर्सी छीने और उम्र्र के साठवे दशक मे उन्हे जेल की हवा भी खिला दी उनके साथ पार्टी के दबंग नेता और उपाध्यक्ष पप्पू रिजवान और जिलाध्यक्ष भी सपा के निशाने पर रहे ।
इसी दौरान कई प्रमुखो की कुर्सी भी गई जिसके चलते जिले के बसपाईयों मे उबाल आ गया और मंगलवार को तिकोनिया पार्क में जब बहन जी के जन्मदिन पर मंच और भीड दिखी तो सपा और मात्र सपा ही निशाने पर दिखी । जिले स्तरीय नेताओं ने जिला सहित पूरे प्रदेश मे बढ रहे अपराधो और निरंकुश अफसर शाही को सपा की देन कहा और लगभग पवन पाण्डेय, पप्पू रिजवान, सीताराम, भगेलूराम, अशोक सिंह व सभी कोआडिनेटीरो, जिला संगठन के पदाधिकारियों ने सपा को अपराधियो की सरकार बताया और कहा कि इनका उत्पीडन बर्दास्त नही किया जायेगा । सरकार के दमन का मुहतोड जबाब दिया जायेगा ।
पवन पाण्डेय ने कहा कि बसपा और बहन जी की नीति सर्वजन समाज के लिए थी । मगर सपा सरकार की नीति स्वजन समाज के लिए लागू है जिसे जिले और प्रदेश की जनता बर्दास्त नही करेगी आने वाले समय में सपा का जिले समेत प्रदेश मे सफाया हो जायेगा । सीताराम वर्मा ने कहा कि सब लोग काम से रिटायर होते है मगर मैं रिटायर होकर जनता के लिए संघर्ष व काम कर रहा हूं और अब इससे पीछे नही हटूंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जि०प० सदस्यों ने अचानक नामांकन पत्र खरीद कर निर्विरोधी सपा सदस्य के सामने चुनौती खडी कर दी

Posted on 15 January 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर मे जिला पंचायत अध्यक्षी जितनी आसानी से सपा ने बसपा से छीनी थी अब उसे पाना समाजवादी पार्टी के लिए टेढी खीर नजर आ रहा है ।
बीते दिन सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष का पद निर्विरोध दिख रहा था जिसमे दो दिन से बिक रहे नामांकन पत्रो को सपा प्रत्याशी पृथ्वीपाल यादव के अतिरिक्त किसी ने नही खरीदा था मगर मंगलवार को अचानक घटे घटनाव्रहृम से सपा खेमे के होश फाख्ता हो गये जब ५ जि०प० सदस्यों ने अचानक नामांकन पत्र खरीद कर निर्विरोधी सपा सदस्य के सामने चुनौती खडी कर दी जिसमे सपा के ही दिनेश यादव की पत्नी दलवीर कौर ने अपना नामांकन तक कर दिया । वही ईंट भठठा व्यवसाई और जिला पंचायत सदस्य राममूर्रि्त वर्मा ने भी अपना नामांकन पत्र खरीद कर सपा के सामने तगडी चुनौती पेश कर दी ।
अपुष्ट चर्चा के अनुसार मौका देख बसपा ने भी भितर खाने रणनीत बना कर अपनी हार का बदला लेने को फुलप्रूफ कूटनीति करती दिख रही है । कुडवार क्षेत्र के राज कुमार यादव का प्रस्ताव तेज तर्रार पंचायत सदस्य गौतम वर्मा ने कर सपा का गणित ही बिगाड दिया है । आज के घटना व्रहृम के चलते पूरा जिला पंचायत परिसर पुलिस छावनी मे तब्दील रहा सी०ओ०सिटी वी०पी०सिंह व कई थानो की फोर्स पंचायत गेट पर डटी रही । मीडिया कर्रि्मयों को अन्दर जाने की इजाजत नही दी गई थी । जिसके चलते अन्दर के खेल की जानकारी नही हो सकी मगर पंचायत परिसर के बाहर सपा, बसपा समेत तमाम राजनीतिज्ञो और मीडिया कर्रि्मयों का जमावडा लगा रहा । वही पूरी सपा दिन भर घटना व्रहृम से निजात पाने के लिये शाशन और सपा प्रदेश मुख्यालय के ताजा निर्देशों की प्रतीक्षा करती देखी गई ।
वैसे भी जिले में सपा की गुटवादी कूडेभार प्रमुख के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव और सपा के अधिकृत प्रत्याशी के रुप में चर्चित रहे नवनीत सिंह के प्रस्ताव का बुरी तरह फेल होना । वही कादीपुर मे भी सपा को असफलता मिलना यह बताता है कि जिले मे सपा संगठन अपने विधायको और नेताओं पर नियंत्रण खो चुका है और सभी विधायक और नेता आपसी प्रतिद्वंदिता मे बसपा से टकरा कर घायल होते जा रहे है अब देखना है कि लम्भुआ विधायक की अगुवाई वाले जिला पंचायत अध्यक्षी के चुनाव का हाल क्या होता है । आसार अच्छे नही दिख रहे है । खबर लिखे जाने तक पूरा प्रशासन और प्रत्याशी पंचायत भवन के अन्दर मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मकरसंक्रांति का पहला शाही स्नान शुरू- अपराह्न दो बजे तक करीब 70 लाख लोगों ने शांतिपूर्ण तथा अभूतपूर्व नियोजित ढंग से स्नान किया

Posted on 15 January 2013 by admin

कुंभ नगरी, इलाहाबाद 14 जनवरी 2013. मकर संक्रांति के पावन पर्व पर, पवित्र गंगा, यमुना और अलौकिक गुप्त सरस्वती नदियों के संगम तट पर सुबह तीन बजे से शरू हुए स्नान तथा पांच बजे से आरम्भ पहले शाही स्नान के अवसर पर पुरातन दशनामी परंपरा में दस अखाड़ों के पीठाधीश्वरों, महामंडलेश्वरों, संतों, आम नागरिकों, गृहस्थों तथा श्रद्धालु विदेशियों सहित समाचार लिखे जाने तक अपराह्न दो बजे तक करीब 70 लाख लोगों  ने शांतिपूर्ण तथा अभूतपूर्व नियोजित ढंग से स्नान किया। आधी रात के बाद से ही मंडलायुक्त श्री देवेश चतुर्वेदी एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री आलोक शर्मा, की देखरेख में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर मुस्तैद मेलाधिकारी श्री मणि प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरकेएस राठौर ने अपने सहयोगियों के साथ भूमिका निभायी वहीं सूर्योदय के समय कोहरे को फाड़ कर अचानक खिली धूप में कपडे सुखाने, खिचडी खाने तथा थकान  दूर करने को आराम करने लगे हजारों  श्रद्धालुओं के कारण संगम क्षेत्र में बने 19 घाटों पर अचानक बढ़ती भीड़ की स्थिति को प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री अरुण कुमार ने नियंत्रण कक्ष से उत्तराखंड से मंगाए गए पीएसी बलों को सीधे निर्देश देकर आनन् फानन हटवा करश्रद्धालुओं के आवगमन  को सुगम बनाया एवं स्थिति को नियंत्रित करवाया।

सर्वप्रथम पुरातन काल से चली आ रही परंपरा के अनुरूप निर्धारित समय ठीक प्रातः पांच बजे से महानिर्वाणी तथा अटल अखाड़ों के बाद निरंजनी, आनंद, जूना, आवाहन, अग्नि, निर्वाणी, दिगंबर, निर्मोही अखाड़ों ने ऐतिहासिक एवं पारंपरिक  रीति रिवाज से  शाही स्नान किया। समाचार लिखे जाने तक नया उदासीन, बड़ा उदासीन और निर्मल अखाड़ों के दल स्नान घाट की और प्रस्थान कर चुके थे। भारी संख्या में संसार के विभिन्न क्षेत्रों से प्रयाग पधारे मीडिया कर्मियों ने भी पहले स्नान के रोमांच को अनुभव किया। उत्तर प्रदेश शासन ने मीडियाकर्मियों के लिए लाल सड़क पर अत्याधुनिक संचार साधनों से लैस एक मीडिया सेंटर की स्थापना की है जहाँ से सभी समाचार चैनलों और मीडिया संस्थानों के तकरीबन बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा स्थानीय पत्रकार एवं छायाकार दुनियाभर के समाचार माध्यमो को पल-पल की खबरें भेज रहे है। मीडिया सेंटर में एक आधुनिक स्टूडियो और ब्राडबैंड इन्टरनेट सुविधायुक्त 50 तेज रफ्तार कंप्यूटर किसी भी समय खाली नहीं रहते। कुम्भ मेला क्षेत्र में बिछुड़े परिजनों को एक दूसरे से मिलाने के लिए स्थापित पांच खोया पाया केन्द्रों द्वारा बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है।

अपर पुलिस महानिदेशक श्री अरुण कुमार ने सुबह के स्नान का पहला चक्र सकुशल संपन्न होने के बाद कुम्भ नगरी में स्थित परेड अरैल, झूंसी, पीएसी, ट्रैफिक, घुड़सवार तथा महिला पुलिस लाइनों का मुआइना किया और उनको अबतक के संतोषजनक कार्य के लिए शाबासी देने के साथ ही रात तक चलने वाली स्नान व्यवस्था में अपनी पारियों की ड्यूटी पूर्ण मनोयोग से निभाने को प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस के जवानों की खान पान से लेकर आवासीय तक हर प्रकार की बुनियादी सुविधाओ का भी निरीक्षण करके समुचित निर्देश जारी किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रेलवे, महिला कोचों की सुरक्षा बढ़ाएगी

Posted on 15 January 2013 by admin

रेलवे ने दिल्ली में हुए कांड को देखते हुए रेलवे की यात्रा में महिला कोच की सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल करने की योजना बनाई। महिला कोचों में पुरूष यात्रियों के होने पर उनके प्रति सीधी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे द्वारा एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया। इसके अतिरिक्त पम्पलेट लगाकर जानकारी भी कराई जाएगी। हरदोई स्टेशन पर महिलाओं के कोच में सफर करते वक्त पुरूष यात्रियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। डीआरएम सुनील माथुर के आदेश पर महिला कोच के पुरूष यात्रियों को यात्रा न करने दिया जाए इसके लिए वकायदा जीआरपी कन्ट्रोल रूम में 09454402548 तथा 100 नम्बर पर सूचना दी जा सकती है। जबकि आरपीएफ का टोल फ्री नम्बर 110 भी उपलब्ध रहेगा। ऐसी जानकारी हरदोई स्टेशन अधीक्षक रामरतन तथा आरपीएफ प्रभारी आरएस ग्लोवल ने सर्वजनहित के लिए बताई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पाकिस्तान पर रियायत नहीं सीधी कार्रवाई की जरूरत: विनय कटियार

Posted on 15 January 2013 by admin

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद, विनय कटियार ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ दो टूक वार्ता करके उसके न समझने पर कड़ी कार्रवाई की पहल करनी चाहिए। यह बात सांसद ने शाहजहांपुर से वापस आने के बाद भाजपा नेता अखिलेश पाठक के आवास पर प्रेस से मिली एक कार्यक्रम में कहीं। उन्होने कहा कि भारतीय सेना के जवानों के सर काटकर गायब कर दिए गए। केन्द्र सरकार चुपचाप बैठी देख रही है। यह शर्मनाक मामला है पाकिस्तान का कर्तव्य बनता कि इस घटना के लिए दोषियों को पकड़कर भारत के हवाले करे। राम मंदिर के प्रश्न पर कहा कि यह हमारी अस्मिता एवं आस्था से जुड़ा है। यह बनकर रहेगा। उन्होने प्रमोशन के मसले पर बोले आरक्षण गलत है उसके लिए बसपा बेकार का राग अलाप रही है। भाजपा बीच का रास्ता तलाश कर रही। कटियार ने कहा कि नौकरी में आरक्षण एक बार ही देने वकालत की। भाजपा नेता का जिले में प्रवेश करते ही कई जगहों पर आदर सतकार किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची में नए नाम तो बढ़ाए गए परन्तु हजारों पुराने नामों पर आयोग की कैंची

Posted on 15 January 2013 by admin

जिले के आठ विधानसभा क्षेंत्रों में पुनिरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 लाख 27 हजार मतदाता की बढोत्तरी तो साफ दिखाई दे रही है। जबकि मतदाता बनने के लिए 102789 आवेदन आ चुके है। कुल 30 हजार 634 की बढोत्तरी सम्भव है। अन्तिम प्रकाशन हेतु कुल 25 लाख 66 हजार 140 मतदाता शामिल होगें। इनमंे पुरूष मतदाता 14 लाख 31 हजार 166 हैं। जबकि महिला मतदाता 11 लाख 34 हजार 845 का आंकड़ा छू रहे है। इसलिए यह कहना गलत है कि महिला मतदाता बनने में रूचि कम ले रही है। पुनिरीक्षण कार्यक्रम में पुरानी मतदाता सूची से 72 हजार नामों पर आयोग की कैंची चल गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्यामलाल ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी तहसील में अन्तिम प्रकाशन के लिए फोटो युक्त मतदाता सूची प्रत्येक दशा में प्राप्त करके अगर और नाम डालने है तो फार्म 6 का अवश्य प्रयोग करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in