Archive | राज्य

पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना

Posted on 22 January 2013 by admin

पान के महत्व को देखते हुए प्रदेश में पहली बार गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना 21 जिलों मंे क्रियान्वित की गयी है। इस योजना में पान उत्पादक किसानों को कुल लागत की 50 प्रतिशत धनराशि अनुदान के तौर पर मिलेगी तथा यह राशि सीधे उनके खातों में जमा की जायेगी। किसान पान की खेती की ओर आकर्षित हों, इस हेतु योजना को प्रदेश में अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है।
यह जानकारी उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशक श्री ओम नारायण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पान की खेती के लिए 1500 वर्ग मी0 में प्रति बरेजा का निर्माण 1,51,360 रुपये की लागत से किया जायेगा। इस प्रकार कुल 125 बरेजा का निर्माण राज्य स्तर पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत धनराशि में 75,680 रुपये लाभार्थी कृषक को अनुदान के रूप में मिलेंगे तथा शेष 50 प्रतिशत उसे स्वयं वहन करना होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य स्तर से 125 लाभार्थियों को चयनित कर लाभान्वित भी किया जायेगा।
उद्यान निदेशक ने बताया कि यह योजना प्रदेश के उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, ललितपुर, महोबा, बांदा, आजमगढ़, हरदोई, लखनऊ, कानपुर नगर, अमेठी, इलाहाबाद, सीतापुर, वाराणसी, मिर्जापुर एवं सोनभद्र जनपद में स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बताया कि पान के प्रयोग एवं प्रशिक्षण का केन्द्र महोबा जनपद है, जिसमें पान से सम्बन्धित शोध कार्य एवं कृषकों को प्रशिक्षण व तकनीकी जानकारी दी जाती है। इसके साथ साथ बरेजा निर्माण की तकनीकी, कटिंग, उपचार एवं रोक कीट प्रबन्धन पर भी किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पान की प्रमुख प्रजातियों में से महोबादेशावरी, कपूरी, मगही, बनारसी, सोफिया, रामटेक, कलकतिया, बंगला, सांची, आयुर्वेदिक बंगला, मीठा व कपूरी मीठा हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मकान ढहने से 04 की मृत्यु, 06 लोग घायल

Posted on 22 January 2013 by admin

थाना अवागढ़ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला तिवारियान खिड़की निवासी श्री ग्रीष्मदेव शर्मा पुत्र रामचन्द्र का पुराना मकान है । जिसके ऊपरी मंजिल पर राकेश नामक व्यक्ति किराये पर रहता है । दिनांक 21-01-13 को प्रातः राकेश के घर का गैस सिलेण्डर व फ्रिज फटने से मकान की छत गिर गयी । जिससे 03 लोगों श्री ग्रीष्म देव के भाई की पत्नी 1.श्रीमती रमादेवी उम्र 60 वर्ष पत्नी रामदुलारे, 2.मनोज उम्र 30 वर्ष पुत्र मुनिराज व 3.कु0 सोनम उम्र 18 वर्ष पुत्री राकेश की मौके
पर तथा 4-राज किशोर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी तथा 06 लोग घायल हो गये।
इस संबंध में थाना अवागढ़ की पुलिस व वरिष्ठ प्रशासनिक/पुलिस के अधिकारीगणों द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य करा या जा रहा है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क दुघर्टना में चार व्यक्तियों की मृत्यु

Posted on 22 January 2013 by admin

थाना टप्पल क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाईवे रोड पर ग्राम जिकरपुर के पास खराब खड़ी आयशर कैन्टर में पीछे से आ रही सेन्ट्रो कार ने टक्कर मार दी जिससे सेन्ट्रो कार में सवार चार व्यक्तियों 1-अरविन्द उम्र 35 वर्ष, 2-सुनील शिरोही उम्र 53 वर्ष, 3-हीरेन्द्र सिंह उम्र 45 वर्ष व 4-हरबिन्दर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासीगण गोविन्दपुरम थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद की मौके पर मृत्यु हो गयी। एक व्यक्ति घायल हो गया है । जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इस संबंध में थाना टप्पल पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को नही मिल रहा है

Posted on 22 January 2013 by admin

देहली बाजार - केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी गयीं तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को नही मिल रहा है । बी०डी०ओ० एवं सेव्रहृेटरी तथा ग्राम प्रधानो तक ही सारी योजनायें सिमट कर रह जाती है । ग्राम प्रधानो के कृपा दृष्टि व मैनेज सिस्टम से क्षेत्र में नियुक्त सफाई कर्मियों की पौ बारह है । सरकार द्वारा संचालित योजनायें कमीशन खोरी के चलते लक्ष्य से भटकती जा रही है। जिससे शासन द्वारा चलायी सुविधाओं का लाभ अपात्र व प्रधान के चहेतो को मिल रहा है ।
ग्रामीण क्षेत्रो मे मनरेगा योजनाओं का लाभ ग्रामीणो को नही मिल रहा है जाब कार्ड का फर्जी वाडा मनरेगा मे मजदूरो का फर्जी नामांकन प्रधानो की नियम बन गये है । ग्राम प्रधान के चहेतो एवं करीबियों को ऐन केन प्रकारेण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है । विधवा, वृद्धा वस्था विकलांग पेंशन में ५०० से १००० रु० लेकर ग्राम प्रधान पेशन बनवा रहे है जिसमे कि सम्बंधित जनपदीय बाबुओ का भी हिस्सा होता है ।
महामाया आवास, इन्दिरा आवास योजनाओं मे प्रति लाभार्थी ५ से १० हजार का रेट है । वी०पी० एल० सूची मे होने के बावजूद भी उपरोक्त रकम देने के बाद ही लोगो को योजनाओ का लाभ प्राप्त होता है । जो कि प्रान्तीय एवं केन्द्रीय सरकार के शासनिक व प्रशासासनिक क्षमता को प्रश्न चिन्ह के दायरे मे लाकर जनता दर्शन करवा रहा है ।
ज्ञात हो प्रत्येक ग्राम सभाओं मे सफाई कर्रि्मयों की नियुक्ति की गयी है । किन्तु विकास क्षेत्र धनपतगंज व बल्दीराय के कई ग्राम सभाओं की नालियां बजबजा रही है । स्कूलो के प्रांगण मे घास फूस व गन्दगी अपनी बहुमत बनाये है कारण कि सफाई कर्रि्मयों के तनख्वाह का कुछ हिस्सा मैनेज सिस्टम से ग्राम प्रधानो व बी०डी०ओ० के जेबो को गर्म करता रहता है ।
ग्राम प्रधानो के मनमानी के चलते ग्राम सभाओ के कई पुरवे मुख्य मार्गो अथवा सडको से नही जुड पाये है । ग्राम प्रधान इन पुरवो के विकास कार्य को बाधित कर शासना देश व विकास नियमो की धज्जियां उडा रहे है । विकास क्षेत्र धनपतगंज के ग्राम सभाओं मे विगत पंच वर्षीय योजनाओं में शौचालयो का निर्माण कागजी अभिलेखो तक ही है ।
वास्तविकता के पटल पर देखा जाय तो ९० प्रतिशत शौचालय किसी न किसी प्रकार से आधे अधूरे अथवा फर्जी है । मजे की बात तो यह है कि इन शौचालयो की जांच करवायी भी गयी तो केवल विभागीय जनपदीय कर्मचारियों से फलतरू सत्यापन रिर्पोट सत्य दिखाकर दोषी कर्मचारियों और प्रधानो को बख्स कर भ्रष्टाचार को बढावा दिया गया । यहां भी मैनेज सिस्टम ने अपना जलवा दिखाया और सरकार की मंशा तथा आदेशो पर ग्राम प्रधानो ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा वी०डी०ओ० की तिकडी में पानी फेर दिया ।
उदाहरण के तौर पर विकास खण्ड धनपतगंज के ग्राम सभा भरसडा, पीपरगांव, चन्दौर, सतहरी, पीरो सरैया, पडरे, बिनगी, कनेहटी, ऐजर, देहली बाजार, सहित दर्जनो ग्राम सभायें उपरोक्त दुर्दशा भ्रष्ट्राचार व कमीशन खोरी की भेंट चढ गयी है । विकास खण्ड के दबंग प्रधानो के कार्यकाल मे ग्रामीणो को पात्र को अपात्र एवं आपात्रो को पात्र बनाकर जन कल्याणकारी योजनाओं को मनजाहा तरीके से मनजाहो लोगो को लाभ दिया गया है  यदि शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विकास खण्ड धनपतगंज मे ग्राम सभा वार पारदर्शी व निष्पक्ष जांच करवायी जाये तो ‘चहेतों’ की दर्जनो ग्राम पंचायते घोटाले के चपेट मे आने से नही बच पायेंगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार द्वारा अपनी घोषणाओं और चलाई गई योजनाओ के बावजूद आम जनता मे अलोकप्रिय होती जा रही है

Posted on 22 January 2013 by admin

जनपद मे सरकार विरोधी अधिकारियों का बोलबाला हो गया है, सरकारी नीतियों, प्रेस कान्फेंस, बैठको मे छोटे मझोले अखबारो को दरकिनार करने की परंपरा बन गई है जो कि प्रसार भारती एक्ट और उसके मंसूबे पर सीधा कुठाराघात है ।
गौरतलब हो कि जनपद मे जिले के उच्चाधिकारियों की शह पर लगभग सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयाध्यक्ष भारत सरकार द्वारा छोटे मझोले अखबारो को दी गई आर.एन.आई. संख्या, डी०ए०वी०पी०, प्रमाण पत्र और प्रदेश सरकार के सूचना निदेशालय द्वारा दी गई मान्यता को जनपद के अधिकारी मानने से इंकार कर रहे है यही कारण है कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत लगभग जिले के अन्य विभागो के अधीक्षक समेत लगभग जिले के अन्य विभागो के अधिकारी सरकारी योजनाओं, चुनाव सम्बधी बैठको, प्रभारी मत्रियों की बैठको आदि की सूचना जिले के छोटे मझोले अखबारो के प्रतिनिधियों समाचार संकलन कर्ताओं को देने मे बहाना करते है ।
कभी कहते है कि फोन नही मिला, तो कभी नम्बर नही था आदि आदि बहाने कर समाचार उपलब्ध कराने मे पक्षपात बरतते है यहां तक कि अपने अपने विभागो के सरकारी योजनाओ प्रचार प्रसार मे भी भेदभाव बरतते है वही अपने कुुछ सेट और चाटुकारो के जरिये योजनाओ को छपवाकर जनता को सूचना के अधिकार समाप्त करने का कुचव्रहृ रच रहे है ।
यहां तक कि जन लोकप्रिय सरकार और मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजना को भी दबाये बैठे है पिछले १० माह से सरकार की योजनाओ और कार्यव्रहृमों की जानकारी चाहे वो कानून व्यवस्था हो या विकास की योजनाएं हो जिले के अधिकारी छोटे अखबारों सस्ते और जनसुलभ होते है गांव गिरांव तक गरीब से गरीब आदमी तक रुपये दो रुपये मे पढ सकता है उन अखबारो को जिले के अधिकारी उनको न तो जानते है न ही तवज्जो देते है जिससे जनपद का गांव ग्रामीण सपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी से पूर्णतया महरुम होता जा रहा है ।
यही कारण है सरकार द्वारा अपनी घोषणाओं और चलाई गई योजनाओ के बावजूद आम जनता मे अलोकप्रिय होती जा रही है उसके जिम्मेदार जिले के अधिकारी है और उनका बडे अखबारो और चाटुकारो के प्रति बढता प्रेम है जो सरकार और उसकी उपलब्धियो के जनता तक नही पहुंचने दे रही है जनपद के पत्रकारो ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिले के छोटे मझोले अखबारो के साथ भेदभाव खत्म कराकर चैथे स्तम्भ की रक्षा की जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुरक्षा न मिलने तक कार्य करने से वहिष्कार कर दिया

Posted on 22 January 2013 by admin

sultanpur-108-driverसमाजवादी पार्टी की विशेष योजना के तहत चलाई गयी आपातकालीन १०८ एम्बुलेंस सेवा पर अराजक तत्वो द्वारा हमला किये जाने के विरोध मे सभी १०८ एम्बुलेंस सेवा के ड्राइवर व कर्मचारियों ने सभी एम्बुलेंस को खड़ी कर जिला अस्पताल की गेट पर पहुचकर रोड जाम करके कर्मचारियों को सुरक्षा न मिलने तक कार्य करने से वहिष्कार कर दिया ।
सपा द्वारा चलाई गयी १०८ सेवा की ऐम्बुलेंस संख्या यू०पी० ४१ जी ०८०९ को कुछ अराजक तत्वो ने सूचना दिया कि विवेक कुमार उपाध्याय निवासी ग्राम पूरे तियरी थाना लम्भुआ व अनीस का एक्सीडेट गोलाघाट सुमन हास्पिटल के पास हो गया है । सूचना पर ड्राइवर एम्बुलेंस लेकर बताएं गये स्थान पर पहुंच गया । वहा पहुंचने के बाद ड्राइवर विशेषर नाथ यादव व एमटी रामकलप यादव को मुकेश कुमार सिंह व उनके साथ आये अन्य कई लोगो ने जबरदस्ती एम्बुलेंस को अपने कब्जे मे कर ड्राइवर के उहृपर पिस्टल लगाकर इलाहाबाद जाने के लिए कहा । ड्राइवर ने इंकार करने पर ड्राइवर व एमटी को मारने लगे ।
अपने स्टाप को प्रताडित होने की सूचना जब अन्य कर्मचारियों को प्राप्त हुई तो कई कर्मचारी एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे । लोगो के आता देख अराजक तत्व वहां से भाग निकले । वहां से आने के बाद सभी ड्राइवरो ने सभी एम्बुलेंसो को जिला अस्पताल के सामने खडाकर रोड जाम कर दिया ।
सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र गिरि ने समझा बुझाकर ड्राइवरो को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया, तब जाकर ड्राइवर व कर्मचारियों ने रोडजाम हटाया । रोड जाम के दौरान लगभग एक घंटे आवागमन बिल्कुल ठप रहा । इस मौके पर १०८ सेवा के राजेन्द्र बहाुदर सिंह, दिग्विजय, राजेश शुक्ला, मु० हुवैब, राममूरत यादव सहित दर्जनो कर्मचारी मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कानपुर प्राणि उद्यान में हिरणों की मौत पर मुख्यमंत्री का रवैया सख्त

Posted on 20 January 2013 by admin

  • प्राणि उद्यान के निदेशक सहित छः कर्मी निलम्बित
  • शासकीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री
  • कानपुर में आवारा कुत्तों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कानपुर प्राणि उद्यान में 31 हिरणों को आवारा कुत्तों द्वारा मारे जाने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए प्राणि उद्यान के निदेशक सहित छः कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया है। इस प्रकरण में जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया गया है, उनमें प्राणि उद्यान के निदेशक श्री के0प्रवीर राव, फारेस्टर श्री जे0पी0अवस्थी, फारेस्ट गार्ड श्री नाथू राम द्विवेदी व श्री उदयभान, कीपर श्री परशुराम व चैकीदार श्री शेरा शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर के जिलाधिकारी तथा नगर निगम के नगर आयुक्त को निर्देशित किया है कि वे शहर में आवारा कुत्तों के विरुद्ध अभियान चलायें और इस बात की भी जांच की जाए कि आवारा कुत्ते हिरणों के बाड़े में कैसे पहुंचे। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जायें।
उल्लेखनीय है कि कानपुर प्राणि उद्यान में शनिवार देर रात आवारा कुत्ते हिरणों के बाड़े में घुस गए और उन पर हमला करके उन्हें मार डाला।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करेंगे, उनके विरुद्ध इसी प्रकार से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लूट एवं वारदातांें से जनपदवासी कांपे, कैसे रूकेगें अपराध

Posted on 20 January 2013 by admin

जनपदवासी लूट की वारदातों से जनता को झकझोर कर रख दिया। अपराध दरवारदातें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। कल की घटना कोतवाली शहर मोहल्ला ऊंचाथोक निवासी मीना सिंह बावन ब्लाक के भिठारी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका है। स्कूल से वापसी पर अपने घर के सामने रिक्शे से उतर कर रिक्शा चालक को उसका किराया देने लगीं उसी समय दो बाइक सवार नौ जवान उनकी पर्स लेकर भाग गए। शोर मचाया गया। अपराधी नजरोे से ओझल हो गए। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होने अवध ग्रामीण बैंक की पास बुकें चेक बुक निकाले गए वजीफा का 30 हजार रूपा मिड-डे मील का 20 हजार स्वयं का निकाला हुआ रूपया 20 हजार सहित लगभग 1 लाख की धनराशि एटीएम कार्ड पुत्री के नाम की पास बुक सभी कुछ पर्स में मौजूद रहा। कोतवाली इंचार्ज वीके मिश्र मामले की तफ्तीश स्वयं कर रहे है। इसी प्रकार कासिमपुर थाना क्षेत्र जरियारी निवासी अरविन्द पुत्र श्याम अपने भतीेजे अंकित के साथ धान विक्रय का रूप्यार लेकर जो लगभग 60 हजार था। लखनऊ रोड़ झाला के पास आठ-दस लोगों ने मिलकर लूट लिया। लोनार थाना क्षेत्र बहुरवा निवासी सुरेन्द्र पुत्र छोटे का टैªैक्टटर सहित 15 हजार रूपये की लूट की गई। टैªक्टर बाद मंें उसी रोड़ पर खड़ा मिला। जिसमंे भूसा लदा हुआ था। डीजल डालकर आग लगा दी गई। लालपालपुर लखनऊ में एक शिक्षिका का भी पर्स छीना गयां उसमें उन्होने वेतन का 20 हजार रूपया बताया। जनपद नागरिक परेशान है कैसे रूकेगा अपराध अपराधियों पर जिला प्रशासन का कोई नियंत्रण होगा या नहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आसमान से गिरी गाज चार की मौत, तीन झुलसे

Posted on 20 January 2013 by admin

हरदोई के कछौना कस्बे के निकट बालामऊ के बाण गांव मंे सैनिक शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान है गुरूवार की दोपहर हल्की बरिश शुरू हुई पानी के साथ वहीं पर बिजली गिरने से सीतापुर जनपद का बालक मुंशीगंज निवासी 19 वर्षीय पुत्र अंकित आत्मज वेद प्रकाश मिश्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बाण गांव में परिजन मिलने आए। एसओ अल्ताफ अंसारी ने पोस्टमार्टम करवाया। अंकित द्वारा 16 दिसम्बर को ही प्रशिक्षण संस्थान में एड़मिशन लिया गया था। सण्डीला एसडीएम सीओ विधायक अनिल वर्मा द्वारा परिजनों पर दैवी आपदा का कोप प्रकट कर सांत्वना दी। इसी प्रकार बेनींगज थाना क्षेत्र ममरेजपुर निवासी राधेश्याम मौर्य का 28 वर्षीय पुत्र संजय गांव के बलराम के साथ अपने गन्ना देखने जा रहा था। दोपहर दो बजे बारिश के साथ बिजली गिरी संजय की मौत हो गई। बलराम भी 60 फीसदी झुलस गया। मल्लावां थाना क्षेत्र सरसैया निवासी रघुवीर का 12 वर्षीय पुत्र सोनू बुआ का लड़का मनोज घास काटने गया। बिजली गिरने से दोनो की मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात लड़के की मृत्यु हुई। तीन अन्य झुलस गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल सम्प्रेक्षण गृह नशेबाजी का अड्डा यह गोरख धंधा कहना मुश्किल

Posted on 20 January 2013 by admin

हरदोई में बाल सम्प्रेक्षण गृह में आपत्तिजनक वस्तुएं जो बरामद हुई उससे यही साबित हुआ कि यह गोरखधंधा काफी समय से फल फूल रहा था। मंहगी से मंहगी चीजें बगैर सुरक्षाकर्मियों के मारफत कोई नहीं पहुंचा सकता। यहां पर सुधारने के लिए बच्चे आए या बिगडने की पाठशाला समझ कर भेजे जाते थे। समय-समय पर निरीक्षण में कैसे सबकुछ ठीक-ठाक मिलता रहा। इसके पूर्व 2011 मंे उपद्रव होने पर उस बवाल की संज्ञा मीडिया का मुंह करके सुविधा की बात कही गई। सुविधाओं को लेकर बवाल किया गया था। उस मामले को प्रवोशेन अधिकारी ने रफा दफा किया था। अबकी बार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभागीय अधिकारियों की आख्या शासन स्तर पर मांगी गई है। अगर सही जांच की गई तो कई जिम्मेदार बच नहीं पाएंगे। क्योंकि यह सुविधाएं बाहरी व्यक्ति नहीं दे सकता। सिटी मजिस्टेªट अशोक शुक्ला के सामने बच्चों ने बताया कि नशीली सिगरटें जबरदस्ती पिलाई जातीं है। बुधवार की घटना में चार घंटे के ड्रामें विभागीय नुकसान के साथ आस-पास के खोखे रखे दुकानदारों की भी काफी क्षति हुई। पान की दुकान वाला गुड्डू किराए की दुकान वाला रामदास का कहना है कि हमने जीवन में इतना हंगामा फोर्स के सामने पहली बार देखा। भागे हुए बच्चों में तीन अभी फरार हैं। लखीमपुर का एक किशोर शादी शुदा है जबकि वह साढ़े तीन साल से पत्नी की हत्या के जुर्म मंे बंद है। प्रोवेशन अधिकारी योगेश सक्सेना कह रहे हैं कि 18 साल के नीचे वाले ही बाल कैदी कहे जाते है तो क्या उस किशोर की बाल विवाह मंे सलिप्तता का केस क्यों नहीं चलाया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in