Archive | राज्य

शपथ पत्र बनवाने की जुगाड मे शोषण का शिकार हो रहे है

Posted on 08 February 2013 by admin

सरकार के निर्देशो का खामियाजा अभिभावक व छात्रभुगत रहे है जिले मे स्टाम्प के लिये मारा मारी है तो तहसील मे भी स्टाम्प का अभाव हो गया है ।
तहसील लम्भुआ परिसर मे १०रु० का स्टाम्प मनमानी दामो पर मिल रहा है इसके पीछे स्टाम्प कमी का बहाना लिया जा रहा है । यही नही नोटरी टिकट के बजाय रेवन्यू स्टाम्प लगाकर नोटरी शपथ पत्र प्रमाणित कराने को अभिभावक व छात्र मजबूर है तहसील परिसर मे अभिभावक व छात्र किसी तरह शपथ पत्र बनवाने की जुगाड मे शोषण का शिकार हो रहे है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फरवरी एवं मार्च महीने के लिए मौनपालकों को सलाह मौनपालक मौनवंशों को ठण्ड से बचायें बकछूट नियंत्रण पर पूर्ण सावधानी बरतें

Posted on 07 February 2013 by admin

ओम नारायण सिंह
लखनऊ: दिनांक 07 फरवरी, 2013
फरवरी एवं मार्च का महीना शहद उत्पादन एवं मौनवंश  विभाजन के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस मौसम में मौनों को पराग तथा मकरन्द पर्याप्त मात्रा में मिलता है, जिसके कारण मधु उत्पादन एवं प्रजनन कार्य तीव्र गति से होता है इस समय मौनवंशों को सर्दी से बचाने हेतु आवश्यक उपाय करना जरूरी है। बी फलोरा क्षेत्र में माइग्रेशन करो से मौनवंश सम्बर्द्धन के साथ-साथ मधु उत्पादन का अच्छा लाभ मिलता है।
यह जानकारी निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री ओम नारायण सिंह ने दी है। उन्होंने सर्दी में मौनपालन प्रबंधन करने हेतु मौनपालकों को सलाह दी है कि मौनवंशों का माइग्रेशन बी लोरा क्षेत्र में समय से कर देना चाहिए, जिससे मौनें, पूर्ण रूप से फूल खिलने तक प्रक्षेत्र से परिचित हो जायें। मौनवंशों को ठंण्ड से बचाने हेतु मौनगृह का प्रवेश द्वार छोटा कर देना चाहिए तथा टाप कवर में पुवाल आदि भर देना चाहिए जिससे तापक्रम नियंत्रित बना रहे। काफी पुराने काले छत्तों को निकाल कर नये छत्तों का निर्माण कराना चाहिए, जिससे मौमी पतिंगों से सुरक्षा हो सके।
श्री सिंह ने कहा कि इस मौसम में ब्रूड रियरिंग तेज हो जाती है, जिससे मौनों की संख्या अधिक हो जाने से स्वार्म की प्रवृत्ति जागृत होने लगती है। अतः बकछूट नियंत्रण पर पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक स्वार्मिग की स्थिति दिखाई देने पर मौनवंशों का तत्काल विभाजन कर देना चाहिए। क्योंकि बकछूट के समय विभाजित मौनवंश उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं। मौनालय में उच्च क्षमता वाले मौनवंशों में रानी कोष बनवा लिए जायें। इन रानी कोषों को विभाजित मौनवंशों में देने से कम समय में अच्छी गुणवत्ता वाले मौनवंश तैयार किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शहद निष्कासन के समय यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि कम से कम 70-80 प्रतिशत कोष्ठ सील कर दिये गये हों ताकि परिपक्व शहद का उत्पादन हो सके।  जहां तक हो सके मौनपालक अलग-अलग फसलों से उत्पादित होने वाले मधु को प्रथक-प्रथक भण्डारित करें ताकि शहद की गुणवत्ता बनी रहे और बाजार में इसका उचित मूल्य प्राप्त किया जा सके।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा अनुबन्ध पर हस्ताक्षर

Posted on 07 February 2013 by admin

लखनऊ: दिनांक 07 फरवरी, 2013
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा प्रस्तावित ग्रामीण पेयजल स्रोतों की जी.आई.एस. आधारित मैपिंग एवं पेयजल गुणवत्ता परीक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप’ द्वारा विधान सभा स्थित तिलक हाल में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता गांव के अन्तिम व्यक्ति तक शुद्ध पानी पहंुचाना है। इसकी एक अच्छी पहल जल निगम एवं एजेन्सी की सहायता से की जा रही है। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी ईमानदारी से होनी चाहिए, ताकि परिणाम अच्छे हांे।
इस अवसर पर श्री गोप नेे कहा कि इस कार्य केा कराने से यह लाभ होगा कि उ0प्र0 जल निगम, जल संस्थान, उ0प्र0 एग्रो इत्यादि द्वारा लगाये गये समस्त पेयजल स्रोतांे  (हैण्ड पम्प, पाइप जलापूर्ति इत्यादि) की संख्या स्थापित हो जायेगी।  पेयजल स्रोतों के द्वारा अच्छादित ग्रामों की स्थिति स्पष्ट होगी तथा पेयजल गुणवत्ता की समस्या से प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके आधार ज्ञात पेयजल स्रोतों की सही स्थिति के अनुसार  नई पाइप जल आपूर्ति एवं अन्य योजनाओं को कार्यान्वित किया जा सकेगा। साथ ही दूषित जल से प्रभातिव स्रोतों के स्थान पर नये पेयजल स्रोतों पर आधारित जलापूर्ति की योजनाओं को कार्यान्वित करने में सहायता मिलेगी।

इस कार्य को लखनऊ जोन (लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, देवीपाटन मण्डल) में सम्पादित करने हेतु मेसर्स ए.डी.सी.सी. इन्फोेकैड, नागपुर तथा गोरखपुर जोन ( गोरखपुर, बस्ती एवं आजमगढ मण्डल) मंे सम्पादित करने हेतु ़ रिमोट सेसिंग एप्लीकेशन सेन्टर उ0प्र0 लखनऊ के साथ श्री राकेश कुमार ओझा अधिशासी निदेशक, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किये गये। इस कार्य को चयनित संस्था द्वारा ग्राम प्रधान तथा ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के द्वारा सहयोग से सम्पन्न कराया जायेगा।
इस अवसर पर श्री ए0के0सिंह विशेष सचिव ग्राम विकास, श्री आर0एस0त्रिपाठी, मुख्य अभियन्ता ग्रामीण पेयजल, श्री आर0एम0त्रिपाठी संयुक्त निदेशक, सी0पी0यू0, श्री पी0एन0शाह निदेशक रिमोट सेंसिग ऐप्लीकेशन सेन्टर, गोरखपुर, श्री अमित सोमानी ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर नागपुर, डा0 जी0पी0सिंह, एन0आई0सी0 के साथ ही राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन तथा उ0प्र0 जल निगम मुख्यालय के अधिकारी, क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता, उत्तर प्रदेश जल नियम तथा जिला विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हमारी बेटी उसका कल योजना

Posted on 07 February 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा आगामी 8 फरवरी को 36000 रूपये वार्षिक तक के आय वाले अल्पसंख्यक परिवारों की कक्षा 10 पास पुत्रियों को आगे की शिक्षा ग्रहण करने अथवा उसकी शादी हेतु ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ योजना के तहत जनपद मथुरा के के. डी. डेन्टल कालेज के सभागार में चेकों का वितरण किया जायेगा।
श्री यादव द्वारा इस अवसर पर 25 से 40 वर्ष के पात्र बेरोजगार युवकों को 1000 रूपये प्रतिमाह की दर से बेरोजगारी भत्ता के चेकों का भी वितरण किया जायेगा। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 1100 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार की ईमानदारी, नैतिकता, चरित्र की पोल

Posted on 07 February 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये निर्णय की निन्दा करते हुये कहा कि पषुओं की तस्करी करने वाले गोरखपुर के के0सी0 पाण्डेय के खिलाफ कानून की कार्यवाही को रोकते हुये गोण्डा के ईमानदार, निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह राणा को हटाकर सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया। इस घटना ने सरकार की ईमानदारी, नैतिकता, चरित्र की पोल खोल दी। मुख्यमंत्री को प्रदेष में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त करने के लिए पषुओं की तस्करी कर रहे के0सी0 पाण्डेय की लालबत्ती छीनकर उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही करते न कि ईमानदार पुलिस अधीक्षक पर कानून की धज्जियां उड़ाते हुये गाज गिराते।
श्री चैहान ने आगे बताया कि गोण्डा के पुलिस अधीक्षक ने गोरखपुर के सपा के पदाधिकारी के0सी0 पाण्डेय के खिलाफ पषुओं की तस्करी करने पर सख्त कार्यवाही करने की शासन से सिफारिष भी की थी तथा उन्हें आरोपित करते हुये उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेष भी दिये थे। मुख्यमंत्री ने के0सी0 पाण्डेय के बचाव में कहा था कि पषुओं की तस्करी का आरोप बसपा सरकार के दौरान के0सी0 पाण्डेय पर लगा था जबकि के0सी0 पाण्डेय को दिसम्बर 2012 में पषुओं की तस्करी में आरोपित किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने उनके ऊपर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तारी का आदेष दिया था जिसका खामियाजा श्री राणा को उठाना पड़ा फलस्वरूप सरकार ने तत्काल प्रभाव से गोण्डा के पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया। इससे सरकार की नीति, नियत, और चरित्र का पता चलता है।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जनता के प्रति ईमानदार, निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों के ऊपर गाज गिराने से पहले सरकार अपने  गिरेबान को भी देखें। सरकार जनता के बीच दिन-प्रतिदिन इकबाल खोती जा रही है। सरकार को जनता के बीच अपने इकबाल को कायम करने के लिए ईमानदार, निष्ठावान व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को उनके कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाना चाहिए न कि उनके खिलाफ कार्यवाही करें। राष्ट्रीय लोकदल का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार द्वारा किये गये जनविरोधी कार्याें का हिसाब किताब जनता एकमुस्त चुकता करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद हरदोई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया

Posted on 07 February 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेष कुमार ंिसह “मुन्ना“ ने संगठन को गतिषील बनाने व सदस्यता अभियान को सफल बनाने की दृष्टि से प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान की सहमति से श्री आदित्य विक्रम सिंह को जनपद हरदोई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
मध्य उत्तर प्रदेष के अध्यक्ष राकेष कुमार सिंह “मुन्ना“ ने मनोनयन के उपरान्त आदित्य विक्रम सिंह को 12 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाले सघन सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने तथा 12 फरवरी को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चै0 अजित सिंह जी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्देष दिया।
आदित्य विक्रम सिंह के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुषी जाहिर की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मूकबधिर बालिका दुराचारी कलुगी चाचा

Posted on 06 February 2013 by admin

कोतवाली देहात के क्षेत्र में एक पिता अपनी बड़ी पुत्री का तिलक लेकर गया था। घर पर उसके अन्य बच्चे एवं पत्नी मौजूद रही। तभी उसकी मूक बधिर बच्ची 13 वर्षीय के साथ उसके चाचा जब वह घर के बाहर गई तो दुराचार करते वक्त बच्ची की माँ ने पकड़ा ज बवह घर के बाहर आई और चिल्लाने को हुई तो माँ को तमंचा दिखाकर दुराचारी भाग गया। पीडि़ता के पिता ने वापस आकर घटना की रिपोर्ट एएसपी राकेशधर को बताई कि जब मेरी पुत्री शौंच के लिए निकली तभी दुराचारी ने यह दुष्कर्म किया। एएसपी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाकर एसएसआई चक्रपाल पाण्डेय को चिकित्सीय परीक्षण बालिका का करवाने भेजा एवं आरोपी की तलाश करवा रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई जिले में बनाया देशभक्ति में रिकार्ड 8 लाख 71 हजार सैनिक कल्याण हेतु जमा

Posted on 06 February 2013 by admin

जिले के निवासियों में देशभक्ति के जब्जे मंे कोई कमी नही आई तभी तो इस वर्ष भी सैनिक कल्याण पुर्नवास की राशि मंे 8 लाख 71 हजार 292 कुल राशि जमा हो गई। जो अब तक का जो अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। ज्ञातव्य हो कि 7 दिसम्बर को पूरे देश मंे झण्डा दिवस मनाया जाता है। लोग एक दूसरे को प्रतीक चिन्ह राष्ट्रीय ध्वज लगाकर उससे जमा राशि को सैनिक पुर्नवास कार्यालय को देते है। यह सभी राशि सरकारी गैरसरकारी संगठन स्कूल से जमा कर्मचारियों समेत निदेशालयय को भेजी जाती। गत वर्ष भी 11, 12 मंे यह राशि 8 लाख 71 हजार जमा हुई थी। जबकि 10, 11 में कुछ कमी आ गई थी। सैनिक कल्याण पुर्नवास अधिकारी के कथनानुसार अबकी बार 71 हजार रूपये की राशि जमा राशि के मुकाबले ज्यादा आई है। चालू वित्तीय वर्ष में 2 लाख अब तक जमा हो चुके नया रिकार्ड बनाने में सभी अधिकारी अति प्रसन्न अनुभव कर रहे है। इसके पूर्व भी हरदोई जिला इस राशि को इक्ठ्ठा करने में प्रथम स्थान हांसिल कर चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक शिकायत पर गम्भीरता से विचार कर कार्रवाई की जाए: डीएम अनिल कुमार

Posted on 06 February 2013 by admin

हरदोई जिले में मंगलवार को तहसील दिवस मनाया जाता है। जिलाधिकारी ने हरदोई शाहाबाद तहसील दिवस में शिकायतों का निस्तारण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत पर गम्भीरता पूर्वक उसका निस्तारण करें। तहसील दिवस में 90 शिकायतों में से 15 का निस्तारण उन्होने मौके पर ही कर दिया। डीएम अनिल कुमार द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के मार्फत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परेली, पिहानी, होम्यौपैथिक अस्पताल अस्यौली का स्थलीय सत्यापन करवाया जहां पर चिकित्सक उपस्थित न रहने पर सीएमएस से तथा प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुर, बुद्ध बाजार, सिकन्दरपुर चकौका, सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों की भी जांच करवाई। चिकित्सक अध्यापक एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के न मिलने पर नाराजगी जताकर सीएमएस तथा बीएसए दोनो से स्पष्टीकरण मांगा। तहसील दिवस मंे सीडीओ एके द्विवेदी सीएमओ अनुराग भार्गव उपजिलाधिकारी शाहाबाद एवं हरदोई दोनो तहसीलदार, वन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होने राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय चठियाबार का भी निरीक्षण किया। बच्चों से सफाई व्यवस्था पर मालूमात करके देखने पर गन्दगी पाई। भोजन व्यवस्था सहित सभी सुधार लाने के लिए आदेशित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मरम्मत के नाम पर वर्षो से कागजी खानापूरी की जा रही है

Posted on 06 February 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर की लोको कालोनी की दशा बहुत ही दयनीय है, टूटी बाउण्ड्रीबाल, क्षतिग्रस्त सड़क, कूडे का अम्बार व जर्जर आवासीय भवन रेलवे लोको कालोनी की पहचान बन गई है। यहॉ मरम्मत के नाम पर वर्षो से कागजी खानापूरी की जा रही है ।
रेल महकमे के तकनीकी व वाणिज्यिक रुप से सक्षम अनुभाग के कर्मचारियो के लिए अलग से वर्षो पूर्व लोको कालोनी बनाई गई थी । तमाम सुविधाओं के साथ यह भी ख्याल रखा गया था कि शहर के बाहर इलाहाबाद रोड पर बनी इस कालोनी के नौनिहालो को कोई परेशानी न हो इसीलिए कालोनी मे एक प्राथमिक पाठशाला व पार्क का निर्मार्ण किया गया था ।
कालोनी मे ही सामुदायिक केन्द्र खोला गया था । तब यहॉ आने जाने वाले मार्गो व आवासीय भवनो के सामने दोनो पटरियों के किनारे आकर्षक बागवानी हुआ करती थी । लेकिन अब यहॉ झाड़-झंखाड उग आये है प्राथमिक पाठशाला बंद हुए कई साल हो गये पार्क मे लगे बच्चो के खेलने वाले उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए है ।
पार्क मे जगह जगह गडढे है जर्जर तारो से होने वाली विद्युत आपूर्रि्त के चलते अधिकतर समस्या बनी रहती है ।नियमित रुप से सफाईकर्मी नही आते कभी आए तो गली नुक्कड मे कूडो का ढेर छोड जाते है ।
वैसे तो इसकी मरम्मत के लिए रेलवे की जिम्मेदारी है । लेकिन ठेकेदारो से कराये गये कार्यो के चलते सब कुछ कागजो पर हो रहा है । सडके क्षतिग्रस्त हो गई है ।डामर की जगह टूटा-फूटा खड़न्जा दिख रहा है कालोनी के आवासो की रंगाई हुए कई साल बीत गये।
रेल कर्मी बताते है कि मरम्मत के नाम पर बाहरी दीवारो मे पुताई भर होती है ।यहॉ कई सालो से बाउण्डीबाल क्षतिग्रस्त है । कालोनी के सामने टैक्सी स्टैण्ड होने के कारण बेरोकटोक लोग यहॉ जाते है ।
सुरक्षा का खतरा बना रहता है । वैसे तो यहॉ रेलवे यूनियन के कई पदाधकारी भी रहते है । लेकिन समस्याओ पर सब चुप्पी साधे है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in