Archive | राज्य

स्वदेशी प्रदर्शनी गांधी शिल्प कला का समापन आज ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । नगर के खुर्शीद क्लब मैदान मे विगत एक सप्ताह से चल रही स्वदेशी प्रदर्शनी गांधी शिल्प कला का समापन आज सांय पांच बजे होगा ।
सप्ताह भर से चलने वाली प्रदर्शनी में स्वदेशी बाजार का नजारा दिखा खुर्र्शीद क्लब मैदान में सैकडो स्टाल लगाये गये जिसमे विभिन्न प्रकार के दैनिक उपयोग के उम्दा किस्म के कपडे कालीन, महिलाओं के सौर्दय प्रशाधन के सामान  बच्चो के लिए मिकि माउस के साथ खाने पीने के सामानो के स्टाल लगाये गये प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण समानो की गणवत्ता तथा मूल्यो पर नियन्त्रण रहा ।
जनपद वासियों ने प्रदर्शनी का जमकर लुत्फ उठाया उक्त समापन की जानकारी कार्यव्रहृम के आयोजक प्रेम नारायण द्विवेदी ने दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हजरत दाउद शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स २३ मार्च को मनाया जा रहा है ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । मुख्यालय से १० किमी दूर तियरी गांव मे हजरत दाउद शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स २३ मार्च मनाया जा रहा है जिसमें रात ८ बजे से आलइन्डिया नातिया मुशायरा होगा जिसमें एडीटर करम सुलतानपुरी की चैथी पुस्तक गुलस्तायें गौस पाक का विमोचन साहित्यकार एवं सेवी सब्बीर अहमद सूरी अमेठी व हजरत मौलाना वसीमुल कादिनी मदरसा गरीब नेवाज प्रेन्सपल अमेठी द्वारा किया जायेगा । तकरीर हजरत हाजी मौलाना  मोहम्मद तारिक सुलतानपुर तथा कार्यव्रहृम का संचालन हाफिज साजिद जगदीशपुरी करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्रभान सिंह पर जान लेवा हमला ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च । विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्रभान सिंह के उहृपर विगत ६ मार्च को बोलेरो गाडी पर सवार अराजक तत्वो ने डयूटी जाते समय जाने लेवा हमला करते हुए मारा पीटा और दस हजार रुपया छीन लिया तथा कागजातो को फाड दिया ।
अज्ञात अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली नगर मे प्राथमिकि दर्ज करायी गयी अभी तक अभियुक्तो की गिरफ्तारी नही हो सकी है जिसे चार सूत्रीय मांगो को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा विगत ११ मार्च से धरना प्रदर्शन जारी है । प्रशासन द्वारा समिति की मांगो पर कोई कार्यवाही नही किया । जिसे लेकर संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ०प्र० के बैनर तले विकास भवन सुलतानपुर मे धरना आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया है ।
समिति के अध्यक्ष केदारनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि घटना मे शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी शीघ्र्र की जाय तथा शासकीय धन दस हजार रुपया बरामद कर दिलाने एवं धारा ३३२ की बढोत्त्तरी अति शीघ्र कराया जाय नही तो धरना जारी रहेगा ।
उक्त घटना मे विकास खण्ड दूबेपुर के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी ए.डी.ओ़ , एम.आई., ए.डी.ओ. पंचायत तथा जंगबहादुर, सुदामा पाण्डेय, अनिल कुमार, दिनेश तिवारी, ज्ञान कुमारी, दुर्गा देवी, आशाराम, श्याम नरायण, अजय कुमार, शिव शंकर मिश्रा आदि दर्जनो लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. पर आशा बहुओ का अप्रैल से लेकर आज तक भुगतान दिलवाने की मांग।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च।  बहू आशा कल्याण समिति द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को आशा बहुओं की निम्न समास्याएं को लेकर एक पत्र दिया है जिसमें आशा बहुओं ने मांग किया है कि प्रत्येक पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. पर आशा बहुओ का अप्रैल से लेकर आज तक भुगतान दिलवाने की मांग, आशा बहुओं द्वारा गांव मे गर्भवती एवं किशोरियों की बैठक कराती है उसका पैसा आज तक नही मिला ।
ए एन एम कहती है प्रधान जब कहेगें तो देगे उसे दिलवाने की कोशिश की जाय, म०चि० मे डिस्चार्ज पर २० रु० जन्म प्रमाण पत्र पर २० रु० बी.सी.जी. एवं डी.पी.टी. के टीको पर २०रु० लिया जाता है चेक लेते समय २०रु० नार्मल डिलेवरी से बच्चा पैदा होने पर ५०० से १००० रु० लिया जाता है इसका तत्काल समाधान कराया जाय, आशा मद के प्रत्येक नया एवं पुराना भुगतान का पैसा आशा बहुओ के खाते में डलवाने की तत्काल व्यवस्था की जाय ।
उन्होने कहा है कि २३ मार्च तक सारी आशा बहुओ का भुगतान नही हो जाता है तो पूरे जनपद की सारी आशाऐं टीकाकरण, पोलियों एवं खसरा के प्रोग्राम मे काम न करने के लिए बाध्य होगी तथा २५ मार्च से धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी । उक्त मौके पर अध्यक्ष किरन शुक्ला, मंत्री गुंजा सिंह, नीलम सिंह, मधूबाला सिंह, मीरा सिंह, अंजली पाण्डेय, गार्गी मिश्रा, कुसुम यादव, गीता मिश्रा, सुमन सिंह, सीमा सिंह, सरिता, नीलम दूबे, सुषमा, सरोज पाण्डेय, गीता तिवारी, प्रभा सिंह, दीपा आदि दर्जनो आशा बहू मौजद रही ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धनपतगंज में चोरो ने नकाब लगाकर नकदी व जेवरात सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च। थाना कूडेभार चैकी क्षेत्र धनपतगंज ने पीरो सरैया निवासी चन्द्रभान सिंह पुत्र राम कुमार सिंह के घर चोरो ने नकब लगाकर नकदी व जेवरात सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिये ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात परिजन घर के दूसरे कमरे में परिवार व बुर्जग बाहर सो रहे थे मौके का लाभ उठाकर चोरो ने पीछे बगल की दीवारों से सटे दो कमरो मे नकब लगाकर घर मे रखे चार बक्से व दो बैग उठा ले गये ।
सुबह ग्रामीणो की सूचना पर परिजनो को घटना की जानकारी हुई तो मकान मालिक ने चैकी पर तहरीर दिया जिस पर अ.स. १७८ध्१३ धारा ४५९, ३६०आई.पी.सी. के ताहत थाना कूडेभार मे अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । तहरीर के अनुसार करीब बीसो साडी व अन्य तमाम कपडे, पीतल के वर्तन, २७ हजार नकद तथा ७५ हजार के जेवरात तथा गाडियो के नोटबुक व पालिसी ब्रांड भी चोरो ने उडा दिये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्त्तर प्रदेश पिछडा वर्ग महासभा जिला शाखा की बैठक

Posted on 18 March 2013 by admin

१७ मार्च । उत्त्तर प्रदेश पिछडा वर्ग महासभा जिला शाखा की बैठक कलेक्ट्रेट प्रांगड में जिला अध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य विचारणीय बिन्दु आगामी ६ अप्रैल को तिकोनिया पार्क सुलतानपुर मे आयोजित समारोह एवं सम्मेलन की तैयारी के सम्बन्ध मे विचार विमर्श किया गया ।
बैठक मे प्रमुख वक्ता एवं पदाधिकारी माता प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, राम सूरत मौर्य, सन्तराम शर्मा, रामप्यारे पाल, दीन दयाल, सूर्यपाल, रामलाल आदि रहे । कार्यव्रहृम को सफल बनाने के लिए जनपद मे अभियान के तौर पर उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्र्रचार प्रसार का संकल्प लिया ।
बैठक में जिला संरक्षक माता प्रसाद प्रजापति ने बताया कि कार्यव्रहृम में मुख्य अतिथि गायत्री प्रसाद प्रजापति सिंचाई मंत्री उ०प्र० ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दिया है । बैठक में प्रान्तीय उपाध्यक्ष मा० हाजी हारुन, महादेव यादव ने सम्बोधित किया । जिला अध्यक्ष ने बताया कि अगली बैठक दिनांक २० मार्च को प्रेस क्लब सुलतानपुर में होगी ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खुर्शीद क्लब मैदान मे चल रही १० दिवसीय गांधी शिल्प बाजार जनता आर्कषण का केन्द्र ।

Posted on 18 March 2013 by admin

१७ मार्च । नगर के खुर्शीद क्लब मैदान मे चल रही १० दिवसीय गांधी शिल्प बाजार मे महिलाओं और आम जन के आर्कषण का केन्द्र बन रही है ।
बताते चले कि जनपद के खुर्शीद क्लब मे पी०आई० ग्रामोद्योग सोसाईटी के द्वारा गांधी हस्त शिल्प बाजार मे देश के कोने कोने से आये शिल्पियों ने अपने खाशकर महिलाओ, छात्राओं का मनमोह लिया है । प्रर्दशनी मे सबसे सस्ता सबसे अच्छा उत्पाद सर्व सुलभ पाकर छात्राओं व कला प्रेमियों मे आश्चर्य व्याप्त हो गया है ।
वैसे भी होली पर्व नजदीक होने के चलते तमाम गृह उपयोगी वस्तुओं को इस मंहगाई और बाजार बाद के चलते आम मध्यम वर्ग के हाथ रुक से गये थे लेकिन हस्त शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन कर जनता को सस्ती और कलात्मक वस्तुएं एक ही स्थान पर सर्व सुलभ करा दी गई ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अन्र्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अन्र्तगत बेबी किन्डर गाड्रेन स्कूल वैष्णव नगर मे निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

Posted on 18 March 2013 by admin

१७ मार्च । अन्र्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अन्र्तगत बेबी किन्डर गाड्रेन स्कूल वैष्णव नगर मे निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पचास छात्राओं ने भाग लिया प्रधानाचार्या ने कहा कि  महिलायें ही देश का विकास कर सकती है इसलिए हर महिला को शिक्षित होना चाहिए । बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है ।
अन्र्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह मे अपना विचार प्रकट करते हुए विद्यालय प्रबन्धक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन प्रताप सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है जो सराहनीय है तथा उत्त्तर प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड को ऐसे कार्यव्रहृमो को और कराना चाहिए । सरिता यादव परामर्श दात्री ने आयोजन की आवश्यकता पर बल डाला । प्रियंका सिंह ने महिलाओं के अधिकारो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक महिलाएं सजग नही होगी उनको शोषण होता रहेगा ।
भारत सरकार व उ०प्र० सरकार महिलाओं के हित मे कई कार्यव्रहृम चला रही है उन योजनाओं का हमें लाभ लेना चाहिए । सीमा ने कहा कि हमारे आस पास या घर में किसी प्रकार की हिंसा हो रही है तब परिवार परामर्श केन्द्र को सूचना अवश्य दे जिससे हिंसा से बचाव किया जा सके । गोष्ठी को सीमा श्रीवास्तव, पायल, प्रेमलता  आदि ने सम्बोधित किया । समूह प्रेरणागीत के साथ कार्यव्रहृम का समापन हुआ । कानून व अधिकारो से सम्बन्धित हैण्डबिल का वितरण किया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो तक के सम्पर्क मार्गो की हालत खस्ता ।

Posted on 18 March 2013 by admin

१७ मार्च । जनपद मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो तक के सम्पर्क मार्गो की हालत इतना खस्ता हो गई है कि साधन से ही नही बल्की पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है जिसने चलते आये दिन दुर्घटनाये हो रही है। क्षेत्र वासियो की तमाम लिखित शिकायत के बाद भी बिभाग ध्यान नही दे पा रहा है जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है ।
आपको बताते चले कि इलाहाबाद जाने वाली सड़क पर बनी व्रहृासिंग ओवर ब्रिज बनने के कारण १५ फरवरी से आवागमन के लिए बंद है और इस तरफ से आने जाने वाली गाडि़यो को बाई पास की तरफ से सुलतानपुर जनपद में प्रवेश कराया जा रहा है परन्तु राहुल चैराहे से होकर लोहरामउहृ जाने वाला मार्ग पूरी तरह उख़ड चुका है जिस पर बडी बडी गिटिटयां बिखरी पडी है उसके बावजूद भी इस सडक की तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है ।
भागा भागी के चलते तेज रफतार से चलने वाले वाहन प्रायः दुर्घटना ग्रस्त जाते है। क्षेत्रवासियो के अनुसार इन मार्गो के निर्माण के लिए सम्बधित विभाग को कई बार पत्र लिखे गये किन्तु नतीजा वही ढाख के तीन पात ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मालगाडी के डिब्बो से खाद्यान्न्न व कोयले की चोरी ।

Posted on 18 March 2013 by admin

१७ मार्च ।  जनपद का रेलवे स्टेशन यात्री सुविधाओ सुरक्षा और संरक्षा के मामले मे पूर्णतया फेल साबित हो रहा है।
गौरतलब हो कि यहां पर सुरक्षा के लिहाज से आर०पी०एफ० की चैकी की ओर जी०आर०पी० की चैकी और इंजार्ज समेत सिपाही भी मौजूद है सारे संसाधन भी है मगर शायद लापरवाह है या स्वार्थ सिद्धि मे लिप्त है।
यहां नगर में आये दिन चोरी की वारदात हो रही है मगर अपराधी नही पकडे जा रहे है वही रेलवे की जी०आर०पी० भी अपने ईलाके मतलब स्टेशन परिसर को ही नही संभाल पा रही है यहां आने वाली मालगाडी के डिब्बो मे घुसकर खाद्यान्न्न व कोयले की चोरी आये दिन होती रहती है।
मगर न तो जी०आर०पी० न ही आर०पी०एफ० इस ओर ध्यान देती है। और तो और बाहर से भी चोर और उचक्के पैसेजर ट्रेन से आकर स्टेशन परिसर मे शरण लेते है जो कि रात्रि मे नगर मे वारदात कर सुबह पैसेजर से वापस अपने ठिकाने पर चले जाते है।
जी०आर०पी० थानाध्यक्ष के बारे मे सुना गया था कि ये काफी हाईटेक और अत्याधुनिक दरोगा है मगर आज भी रेलवे आरक्षण मे दलालो का कब्जा बदस्तूर बरकरार है। बेन्डर आज भी इस वी०वी०आई०पी० स्टेशन पर आने वाले मुसाफिरों के सडा गला ब्रेड पकौडा व बासी पूडी सब्जी खिला रहे है जिन पर न स्टेशन अधीक्षक न जी०आर०पी० न आर०पी०एफ० कोई कार्यवाही करता है।
बल्कि ये अवैध वेन्डर ट्रेन मे सिंथेटिक दूध की चाय आये दिन बेचते मिलेगे जिनसे इन जिम्मेदारो को नकद की इंकम प्रतिमाह होती है जिसके चलते मुसाफिर पूरा पैसा देकर भी खराब सामान खाने को मजबूर है।
स्थानीय जनता ने उत्त्तर रेलवे मंडल प्रबंधक व पुलिस अधीक्षक रेलवे से मांग की है कि यात्रियो को बेहतर सुविधा, सुरक्षा दी जाये व यात्रियो को भयमुक्त होकर आरक्षण व तत्काल टिकट की व्यवस्था कराई जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in