धनपतगंज में चोरो ने नकाब लगाकर नकदी व जेवरात सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया ।

Posted on 19 March 2013 by admin

१८ मार्च। थाना कूडेभार चैकी क्षेत्र धनपतगंज ने पीरो सरैया निवासी चन्द्रभान सिंह पुत्र राम कुमार सिंह के घर चोरो ने नकब लगाकर नकदी व जेवरात सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिये ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात परिजन घर के दूसरे कमरे में परिवार व बुर्जग बाहर सो रहे थे मौके का लाभ उठाकर चोरो ने पीछे बगल की दीवारों से सटे दो कमरो मे नकब लगाकर घर मे रखे चार बक्से व दो बैग उठा ले गये ।
सुबह ग्रामीणो की सूचना पर परिजनो को घटना की जानकारी हुई तो मकान मालिक ने चैकी पर तहरीर दिया जिस पर अ.स. १७८ध्१३ धारा ४५९, ३६०आई.पी.सी. के ताहत थाना कूडेभार मे अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । तहरीर के अनुसार करीब बीसो साडी व अन्य तमाम कपडे, पीतल के वर्तन, २७ हजार नकद तथा ७५ हजार के जेवरात तथा गाडियो के नोटबुक व पालिसी ब्रांड भी चोरो ने उडा दिये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in