Archive | राज्य

मिशन स्कूल महायतपुर दूबेपुर विद्यालय के बच्चो ने सारनाथ का भ्रमण किया ।

Posted on 29 March 2013 by admin

दूबेपुर के परिवर्तन मिशन स्कूल महायतपुर दूबेपुर के प्रधानाचार्य शिवशंकर गौतम के नेतृत्व मे विद्यालय के बच्चो ने सारनाथ का भ्रमण किया । तथागत भगवान गौतम बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा व चन्दन की लकडी से निर्मित प्रतिमा देख कर बच्चो ने ३ दिवसीय पिकनीक का खूब मनोरंजन किया । सम्राट अशोक द्वारा बनाये गये शिला लेख जहां से अशोक की लाट एवं धम्म चव्रहृ ,स्तूप को लिया गया जो इस देश का राष्ट्र चिन्ह है अध्यापको ने बच्चो को ऐतिहासिक जानकारी दी ।
इस पिकनिक मे सैकडो बच्चो के साथ पूरा स्टाफ शामिल था । टीम के लीडर राजेश कुमार ने बताया कि सारनाथ मे बुद्ध जी की चायना बौद्ध विहार, जापान बौद्ध विहार एवं म्यूजियम को देखकर देश की ऐतिहासिक धरोहर को याद किया गया । भगवान तथागत बुद्ध जी द्वारा पंच भिक्खुओं को प्रथम उपदेश इसी स्थान पर दिया जो शान्ति व आस्था केन्द्र है । तथागत भगवान गौतम बुद्ध की ८५  फिट उहृंची प्रतिमा को भी बच्चो ने देखा । इस मौके पर अध्यापकगण बलराम, असलम, राधिका, बीनू, दीपिका, प्रिंयका, राजेश कुमार, मंगल, जसवन्त आदि लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

३० मार्च को एक दिनी देश व्यापी हडताल ।

Posted on 29 March 2013 by admin

वित्त मंत्री के आदेश के बाद भी बैंकिंग उद्योग के समान पेंशन योजना ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के लिए जारी न किये जाने खफा देश भर के ७० हजार ग्रामीण बैंक अधिकारी और कर्मचारी ३० मार्च को एक दिनी देश व्यापी हडताल पर जायेगें । ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की ६ प्रमुख मांगो के समर्थन में ३० मार्च को होने वाली इस एक दिवसीय हडताल का आहवान आल इण्डिया रीजनल रुरल बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन ने किया है । इस हडताल के कारण ग्रामीण इलाको मे लगातार ४ दिन तक ग्रामीणो को लेन देने से वंचित होना पडेगा । २९ मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित है । ३० मार्च को हडताल है ३१ मार्च को रविवार की साप्ताहिक बन्दी है तथा १ अप्रैल को बैंको की वार्षिक लेखा बंन्दी होनी है ।
गौरतलब हो कि जून माह की २५ तारीख को केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने ग्रामीण बैंक कर्र्मचारियों को भी बेंैेकिंग उद्योग मे लागू पेंशन योजना १९९५ से कवर करने के लिए विभागीय नोट पर हस्ताक्षर कर चुके है । पर ९ माह बाद भी वित्त मंत्रालय पेंशन योजना का नोटीफिकेशन जारी करने के बजाय सुप्रीम कोर्ट मे पेंशन का मामला लाया गया है जिससे देश भर के ग्रामीण बेैंक कर्मचारियों मे सरकार के प्रति आव्रहृोश व्याप्त हो गया है ।
हडताल की प्रमुख मांगो मे बैंकिग उद्योग समान पेंशन लाभ ग्रामीण बैंको मे लागू किया जाना, ग्रामीण बैंको का प्रदेश स्तरीय एकीकरण कर राष्ट्रीय ग्रामीण बंैंक की स्थापना किया जान, ग्रामीण बैको मे मानव श्रम की कमी प्रमोशन और नयी भर्ती के द्वारा पूरी कर पर्याप्त संख्या मे नई शाखाओं की स्थापना किया जान, ग्रामीण बंैंको की दिहाडी कर्मचारी के रुप मे काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाना, ग्रामीण बैंको के प्रबन्धन बोर्ड मे कर्मचारियों की भागीदारी और कम्प्यूटर इंव्रहृीमेण्ट सहित सभी लाभ प्रायोजक बैंक समान ग्रामीण बैंको के कर्मचारियों को दिये जाने की मांग शामिल है । अरेबिया उपमहासचिव शिव करन द्विवेदी ने बताया कि ३० मार्च को ग्रामीण बैको के प्रमुख कार्यालयो पर विरोध सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अक्षया परियोजना ने गरीबों की कालोनी में क्षय रोगियों को निरूशुल्क स्वास्थ परीक्षण कर उन्हें दवाएं उपलब्ध करायी।

Posted on 25 March 2013 by admin

सुलतानपुर २४ मार्च। भारत को क्षय रोग मुक्त करने के लिए सरकारी अमले ने भले ही बंद कमरे में संगोष्ठी के नाम पर दिवस मनाने की खानापूरी कर ली हो मगर इस दिवस का मतलब गरीबों की कालोनी शहरी काशीराम आवास योजना के निवासियों से पूछा जाए तो वह इसका सही मतलब बता पायेंगे। इस दिवस पर अक्षया परियोजना ने गरीबों की कालोनी में चिकित्सीय सुविधाओं से महरुम लोगों का निरूशुल्क स्वास्थ परीक्षण कर उन्हें निरूशुल्क दवाएं उपलब्ध करायी। दवा पाने की जानकारी होते ही गरीबों का हुजूम उमड पडा। जिसमें पांच सौ से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण करा निरूशुल्क दवाएं प्राप्त की।
आज विश्व क्षयरोग दिवस पर पूरे देश में विविध आयोजन कर भारत को क्षय रोग मुक्त करने का संकल्प लिया गया। जिसके लिए सरकारी स्तर पर तो बंद कमरों में गोष्ठियॉ आयोजित कर दिवस मनाने की खानापूरी कर ली गयी। जबकि इस मौके पर गरीब, निरूसहाय लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को केन्द्रित करके कोई सरकारी वृहद आयोजन होता तो बहुतों को लाभ मिलता इसी में इस दिवस की सार्थकता थी। जैसा अक्षया परियोजना के आयोजकों की सोच रही। अक्षया परियोजना की ओर से आज सुबह अमहट स्थित शहरी काशीराम आवास योजना कालोनी में निरूशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पांच सौ से अधिक मरीजों को जांचोपरान्त दवाएं उपलब्ध करायी गयी। कालोनी के तमाम उन गरीबों को दवाएं मिल गयी जिनकी चिकित्सालय तक जाकर दवाएं लेने की स्थिति नहीं थी। कालोनी में लगने के कारण इसका लाभ कालोनी के आसपास के लोगो ने भी उठाया।
परियोजना की समन्वयक अपूर्वा शुक्ला ने अतिथियो का स्वागत करते हुए लोगों से क्षय रोग से बचाव व इसके प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने का आहवान किया। प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने एच आई वी व कुष्ठ रोग के संदर्भ में लोगों को जानकारी दी। इसके बाद चिकित्सकों डॉ० शोभित सिंह, डॉ० प्रदीप, डॉ० मानसी तोमर, डॉ० के०के० श्रीवास्तव ने पंजीकृत मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित करायी। पंजीयन कार्य प्रताप सेवा समिति की परामर्शदात्री सीमा श्रीवास्तव, पायल, इरफाना आदि ने सम्पादित किया। मार्डन टेनिंग इंस्टीट््य्ूाट के निदेशक सरवर रहमान ने संचालन किया।
समारोह के समापन मौके पर पहुंचे जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ़ वी़ के़ सोनकर ने आयोजन की सराहना की। कार्यव्रहृम में डॉ० जय प्रकाश, पी०आई ० ग्रामोद्योग के प्र्रेम नारायण दूबे, युवा कल्याण के राहुल मिश्र, प्रभात मिश्र, टी०वी० फोरम के सत्य प्रकाश गुप्ता, संदीप सिंह, बबली श्रीवास्तव, उषा, प्रिया, सीमा भाष्कर आदि मौजूद रहे।
इसके पूर्व संध्या पर अक्षया परियोजना की ओर से शहीद चन्द्रशेखर पार्क पर मोमबत्त्ती जलाकर टीवी रोग से मरे हुए लोगो के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत को क्षय रोग मुक्त करने का संकल्प लिया गया। जिसमें अशोक मिश्र, सुरेश कुमार, राजन सिंह, पुनीत पाण्डेय, अर्जुन यादव, इलाहाबाद बैंक कर्मी नेहा आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सरकार व मुख्य मंत्री व शासन को भी जनता की नजरो मे खुलेआम बदनामी ।

Posted on 25 March 2013 by admin

सुलतानपुर २४ मार्च ।  जनपद की आई०सी०डी०एस की योजना मे भ्र्रष्टाचार का आंकड़ा राष्ट्र मण्डल खेल के आकडे को भी पीछे छोडता हुआ दिख रहा है।
जिला प्रशासन भी इस परियोजना के कार्यकलापो के आगे नतमस्तक दिख रहा है । कारण है कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मीडिया की खबरो का कोई संज्ञान नही लिया जाता न ही इनको जिला सूचना विभाग ही खबरो की सूचना देता है ।
सूचना विभाग मे प्रशासनिक चाटुकारिता की हद पार को गई है एक एक कर्मचारी जिला प्रशासन की जी हूजूरी बजाता व अच्छी व चापलूसी भरी खबरे ही इन अधिकारियो को भेजता है बाकी सब दवा दी जाती है जो खबरे जाती भी है उन पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नही होती।
जिससे जिले के लगभग सभी कार्यालय फीलगुड मना रहे है और अपनी रफ्तार मे भ्र्रष्टाचार के नये कीर्तमान बना मीडिया को व उसकी खबरो का औचित्यहीन व बकवास करार दे रहे है । हाल देखिए पूरी बसपा सरकार व मुख्य मंत्री व शासन को भी जनता की नजरो मे खुलेआम बदनाम किया जा रहा है ।
उदाहरण देखिए आई०सी०डी०एस० योजनान्र्तगत जिले के प्रत्येक ब्लाको मे परियोजना व प्रत्येक एक हजार ५०० सौ की आबादी पर एक एक आगन वाडी सेन्टर है। जिसके माध्यम से केन्द्र द्वारा वित्त्तपोषित व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना मे भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है।
योजनाओं के संचालन व नियुक्ति मे भारी घोटालेबाजी की जाती है  योजनाओ मे मुख्य सेविकाओ व परियोजना अधिकारी द्वारा योजना का धन इन्ही कार्यकत्रियों के खाते मे मंगा कर मानदेय रोकने नौकरी समाप्त करने की धमकी देकर हड़प लिया जाता है।
जिससे पात्रो को न योजना का लाभ मिलता है न कार्यकत्रियो को अपने क्षेत्र मे सम्मान और तो और इसकी मिशाल नगर मुख्यालय की सिटी परियोजना को कभी भी देखा जा सकता है।
हाटकुुक, पोषाहार, वितरण, किशोरी सशक्तीकरण योजना, मातृत्वलाभ योजना यहां तक कि सेटरो पर आने वाले सरकारी सामानो पर भी सैकडो रुपये वसूली की जा रही है कभी हाटकुक योजना मे आधा से ज्यादा छात्र स्वयं परियोजनाधिकारी लेती है।
पोषाहार मे भी पैसा वसूला जाता है जब आडिट होता है तो भी इन्ही कार्यकत्रियो द्वारा ५०० रु० प्रति सेटरों से गलत को सही करने के लिये इनके द्वारा जबरन वसूला जाता है यहां तक कि त्योहारो पर मानदेय भी नही दिलाया जाता इसमे भी पैसे की मांग की जाती है।
ये सब कुछ जिले के सर्वोच्च अधिकारी की संज्ञान मे समय समय पर खबरो द्वारा लाया जाता है मगर कोई कार्यवाही नही होती इस  कारण आज क्षेत्र की जनता त्राहि त्राहि कर रही है और ये भ्र्रष्टाचारी फील गुड कर रहे है ।
इन परियोजनाओ पर नियंत्रण के लिये जिला कार्यव्रहृम अधिकारी भी है मगर वो भी इन परियोजनाधिकारियो की  केवल जांच की बात करते है मगर इनका भी हाल वही है जैसे पुलिस को दरख्वास्त दो तो वही वसूली की बुनियाद बन जाती है ।
आज तक किसी भी परियोजना की कार्यकत्रियो व सहायिकाओ को कभी भी त्योहारो पर उनका मेहनताना नही दिया गया जब तक कि उनसे वसूली नही कर ली गई।
सोचा जा सकता है कि इन सब भ्रष्टाचार के पीछे कौन लोग है आखिर बहन जी की सरकार की लोकप्रियता का ज्ञापन जनता मे गांव गरीबो मे यही अधिकारी लगातार गिरा रहे है जनता ने मुख्यमंत्री से ऐसे अधिकारियो व परियोजना अधिकारियो की स्वयं जांच कर कठोर कार्यवाही की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई ने किया त्योहार का रंग फीका।

Posted on 25 March 2013 by admin

सुलतानपुर २४ मार्च ।  फाल्गुन का आगमन हो चुका है जिसकी साक्ष्य रंगो का त्योहार होली से हो रही है मगर बिडम्बना यह है कि पेट्रोल डीजल के निरंतर बढ रहे दाम के कारण रोजमर्रा की सभी चीजें मंहगी हो रही है जिससे आम आदमी का जीना मोहाल हो गया है इस मंहगाई ने त्योहार का रंग भी फीका कर दिया है।
मंहगाई और भ्र्रष्टाचार के कारण आम जनता का सरकार और उसकी नीतियो से तंग आ चुकी है जिसकी वजह से रंगो का त्योहार बदरंग हो चुकी है । आज पूरे देश मे केन्द्र और प्रदेश सरकार पर सवालिया निशान चुकी है ।
एक तरफ सरकार अपनी खोखले वादे और कार्य प्रणाली से लोगो का मानसिक और आर्थिक उत्पीडन कर रही है । केन्द्र सरकार कई दिनो से विवादो से घिरी हुई है । एक तरफ सरकारे अपने कार्य प्रणाली और अपने रुप से शोषण कर रहे है ।
एक तरफ जनता राजनीति मे प्रत्यक्ष और आप्रत्यक्ष रुप से अपनी सहभागिता देकर अपने विकास और देश को मजबूती देने का कार्य करती है । परन्तु ये नेता केवल अपने और अपने ही स्वार्थ के लिए प्रयोग करते है । जहां युवा पीढियो को इस क्षेत्र मे आंमत्रण देकर सुशासन को ढोगा राग रचाने का खेल खेला जा रहा है और यही दिग्गज नेता भी इन्हे भी दिशा भ्रमित करने से बाज नही आ रहे है। जिस प्रकार किसी रंग मंच पर अभिनेता तो सामने होकर नाटय में रंग भरता पर पर्दे के पीछे निर्देशन कोई और करता है।
ठीक उसी प्रकार यें सरकारें सामने न होकर देश में हो रहे अति ज्वलंतशील क्रियाओं के पीछे से निर्देशन का कार्य कर रहे है। देश तो आजाद हो गया है, परन्तु भ्रष्टाचार ने देश और नागरिकों को अभी भी अपने को गुलाम बनाये रखे हुये है। आजादी का अर्थ यह नहीं है कि केवल स्वाधिनता, आजादी का अर्थ है देश की उन्न्नति और विकास किन्तु आज ये भ्रष्ट सरकारें केवल मानव जाति का हनन कर रही है।
देश पर सबसे ज्यादा शासन करनी वाली सरकार भी अपने अस्तित्व और वर्चस्व को बचाने में नकामयाब साबित हो चुकी है। आज आमजनता को तो आज अपने को आजादी और उन्न्नति का स्वप्न देख रही है, किन्तु यह सब अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। होली के पावन अवसर पर लोगों में गुझियां मिठास खत्य हो चुकी है।
सदभावना के रंगों का त्यौहार रंगविहिन हो चुकी है। भ्रष्टाचार और मंहगाई के कारण लोगों में उत्साह की कमी हो चुकी है। जिससे उनके त्यौहारों पर मानों ग्रहण सा लग गया है। इनकी प्रणाली पर अपनी सहभागिता दे रहे ये अधिकारीगण भी आमजनता में त्यौहारो के रस में विष घोल रहे है, लेकिन यें सरकारें केवल अपना मेकअप कर लोगों को भ्रमित करी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुएं मे गिरा बच्चा; मौत

Posted on 25 March 2013 by admin

सुलतानपुर २४ मार्च । जयसिंहपुर कोतवाली के पीढी गांव का अंकुर ६ वर्ष बच्चो के साथ बाहर खेल रहा था कि अचानक कुएं मे गिर गया ।
हल्ला गोहार मचाने पर गांव वाले मौके पर दौड़कर आये और बच्चे को कुएं से निकाला । चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आपदा जोखिम न्यूनीकरण घटकों को सभी सेक्टर में समावेश करें आपदा प्रबन्धन में आम आदमी की सहभागिता और जागरूकताजरूरी-जिलाधिकारी

Posted on 22 March 2013 by admin

edited-dm-agra-holding-workshop-on-disaster-managementराष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अधिनियम में प्राविधानों के अनुसार विभिन्न विभागों को अपनी विभागीय योजनाओं एवं कार्यों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के तत्वों का समावेश किया जाना आवश्यक है। आपदा प्रबन्धन में आम आदमी की सहभागिता और जागरूकता बहुत आवश्यक है। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलायें।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर आज यहां आयुक्त सभागार में आयोजित आपदा प्रबन्धन कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों और योजनाओं का इस दृष्टि से भी परीक्षण करें कि उनमें कहां-कहां और किस रूप में आपदा जोखिम न्यूनीकरण उपायों का समावेश किया जा सकता है और तदनुसार उन्हें शामिल करने हेतु यथोचित प्रभावी कदम उठाना सुनिश्चित करें। आपदा जोखिम न्यनीकरण घटकोें को विभिन्न कार्यों और योजनाओं में समाहित करने हेतु जनपद स्तर पर भी विभागीय बजट में आवश्यक धनराशि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग के माध्यम से संचालित नये कार्यक्रमों, परियोजनाओं और गतिविधियों को इस दृष्टिकोण से बनायंे कि उनके माध्यम से आपदाओं  के जोखिम को कम किया जा सके व आपदाओ से निपटने की पूर्व तैयारी की जा सके। यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाये कि किसी भी गतिविधि या परियोजना से आपदाओं में बढोतरी न हों जैसे भवन भूकम्प रोधी बनायें और अग्निशमन की मानकों के अनुसार व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि जोखिम न्यूनीकरण घटकों को विभागीय नीतियों व इनके क्रियान्वयन दोनों स्तरो पर शामिल किया जाना आवश्यक है।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सी0पी0सिंह ने कार्यशाला के आयोजन के महत्व बताते हुए कहा कि विभिन्न विकास योजनाओं के प्रत्येक चरण में आपदा जोखिम न्यूनीकरण तत्वो को समावेश किया जाये। उन्होंने विस्तार से बताया कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण के तत्वों का समस्त सेक्टर, विभागो और योजनाओ में समावेश किया जाना है।
कार्यशाला में शिक्षा, आवास और अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रकचर) आदि क्षेत्रों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण समावेश हेतु की जाने वाली गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 39 के विभिन्न प्राविधानों पर लखनऊ से आये विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
संगोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (प्र0) जगदीश, उप जिलाधिकारीगण, केन्द्रीय जल आयोग, केन्द्रीय लो0नि0वि0/जल संस्थान, भारत संचार निगम लि0, गैल गैस लि0, ग्रीन गैस, सिविल डिफेंस, अग्निशमन, उद्योग, परिवहन, टोरन्ट पावर, आदि के अधिकारी, एम0डी0इण्टर कालेज, महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज, दयालबाग, इन्जीनियरिंग संस्थान आदि शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न पेट्रोल पम्पों के स्वामी/प्रबन्धक आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एल.एल. कोर्स का रजिस्टेªशन प्रारम्भ

Posted on 21 March 2013 by admin

हरदोई डाॅ हरिशंकर मिश्र लाॅ कालेज मलिहामऊ 2013-14 की सीमित सीटों का रजिस्टेªशन कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। पंजीकरण हेतु स्नातक 45 प्रतिशत और अधिकतम आयु 30 के अन्दर होना जरूरी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डीएम के आदेश पर विकलांग पुर्नवास केन्द्र का स्टाफ बदला जाएगा

Posted on 21 March 2013 by admin

हरदोई जिला पुर्नवास केन्द्र विकलांगों की सुविधा का प्रारम्भ से ही देख भाल नहीं कर पा रहा है। उसकी गाज कल डीएम के आदेश पर आखिरकार गिर ही गई। स्टाफ घर पर बैठकर अपनी मानदेय की मांग करता रहता। कार्यालय में कभी कोई मौजूद नहीं रहा। इसलिए डीएम द्वारा रेडक्रासा सोसाइटी कार्यालय को नया स्टाफ भर्ती का आदेश देना पड़ा। इसमें तीन फिजियोथैरेपी सहित 6 लोगांे का स्टाफ है जो सभी नदारद रहते है। केन्द्र की स्थापना के समय में 17.20 लाख का बजट भी दिया गया। प्रथम वित्तीय वषै 2010-11 में इनके पास 164870 का खर्चा आया। वर्ष 2011-12 में स्थानानतरित होने पर 1078946 रूपया खर्च बताया गया। और अब मौजूदा वित्तीय वर्ष में 476634 रूपये फिर दिए गए। जिसमें 149386 का खर्चा बताया जा रहा है एवं 326948 अभी तक शेष है। धनराशि होने के बावजूद स्टाफ का कार्य न करना शासन के नियमों का उल्लंघन मानकर मानदेय रोका गया। आदेश 15 मार्च को जिलाधिकारी द्वारा निर्गत हुआ। जबकि रेडक्रास सोसाइटी सचिव आलोक श्रीवास्तव कह रहे है काम न करने पर मानदेय रोका गया। अब आदेश होने पर मानदेय दिया जाएगा। आदेश प्राप्त होगा तो नया स्टाफ भी रखा जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आपत्तियां 30 मार्च तक कार्यालय में जमा करें

Posted on 21 March 2013 by admin

हरदोई उपजिलाधिकारी सदर शिवशंकर द्वारा विज्ञप्ति के माण्ध्यम से बताया गया कि भूमि प्रबन्धक समिति सौतेरा परगना बंगर तहसील सदर ने गत 10 जनवरी को 122 लोगों को कृषि योग्य भूमि का आवंटन प्रस्ताव किया था। इस प्रस्ताव के सम्बन्ध में अगर किसी को कोई आपत्तियां दाखिल करनी हों तो अपनी आपत्ति 30 मार्च 2013 तक कार्यालय मंे दाखिल कर सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in