Archive | राज्य

श्यौराज जीवन 30 अप्रैल को आगरा में

Posted on 30 April 2013 by admin

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयेाग के मा0 सदस्य श्यौराज जीवन दिनांक 30.04.2013 को अपरान्ह 2 बजे निदेशक व रजिस्टार, केन्दी्रय हिन्दी संस्थान आगरा में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, पदोन्नति व अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक करेगें। मा0 सदस्य अपरान्ह 3 बजे से एस0डी0एम0 तहसीलदार सी0ओ0 स्वास्थ्य अधिकारी अधिशासी अधिकारी जिला प्रबन्धक अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम  जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी जिला परियोजना अधिकारियों  के साथ सफाई कर्मचारी बस्ती खिड़की काले खां, पुलिस चैकी के पीछे, मोती कटरा का निरीक्षण करने के उपरान्त अपरान्ह 4 बजे नगर निगम कार्यालय सभागार में  प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता करेगें तथा रात विश्राम के पश्चात दिनांक 01.05.2013 को सुबह 10 बजे कार द्वारा वाया यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व सैनिक, आश्रित प्रशिक्षण हेतु आवेदन करें प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्थाओं से भी आवेदन पत्र आमंत्रित

Posted on 30 April 2013 by admin

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी यू0सी0 दुबे ने भूतपूर्व सैनिक, उनकी विधवाओं/उनके आश्रितों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में प्रस्तावित योजना के अन्तर्गत कार्यालय द्वारा निःशुल्क इन्फोरमेशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण (ओ लेवल) 480 घ्ंाटे, एवं कम्प्यूटर फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण (300 घ्ंाटे), कम्प्यूटर टैली प्रशिक्षण (180 घ्ंाटे), एवं सेना में अधिकारी पद पर चयन हेतु एक माह सी0डी0एस0 एवं एस0एस0बी0ए0 कोचिंग (आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण) चलाये जाने हंै। जो भी भूतपूर्व सैनिक, उनके आश्रित तथा विधवा प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है कृपया अपने आवेदन पत्र इस कार्यालय में एक फोटो, डिस्चार्ज बुक की प्रति के साथ जमा करायें।
उन्होने बताया कि उपरोक्तानुसार प्रशिक्षण को प्रदान करने हेतु इच्छुक संस्थाएं यथाशीघ्र किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के अधिकारी उमेश चन्द्र दुबे से कार्यालय में या दूरभाष नं0 2260549 पर संपर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आर0टी0आई0 की संकलित सूचनाएं 30 अप्रैल तक उपलब्ध करायें

Posted on 30 April 2013 by admin

जन सूचना अधिकारी कलेक्टेªट/जिला जन सूचना अधिकारी/नगर मजिस्टेªट राम अभिलाष ने अवगत कराया है कि आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उ0प्र0 जन सूचना प्रकोष्ठ लखनऊ तथा उ0प्र0 शासन व मा0 सूचना आयोग उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के मुताविक, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 25(3) की व्यवस्था अनुसार उ0प्र0 शासन के अधीन जिला स्तरीय समस्त विभाग अपने-अपने विभागों/अनुभागों/पटलों के स्तर की प्रत्येक वर्ष संकलित सूचनाएं/विवरण उ0प्र0 शासन, राजस्व अनुभाग-14 लखनऊ को दिनांक 30 अप्रैल 2013 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त कराते हुए प्रति जन सूचना प्रकोष्ठ, राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ तथा एक प्रति कलेक्टेªट स्थित उनके कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यो की समीक्षा बैठक 04 मई को

Posted on 30 April 2013 by admin

विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में दिनांक 04.05.2013 को अपरान्ह 3 बजे से विकास भवन सभागार में आयोजित की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रभान्शु श्रीवास्तव ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों तथा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग से सम्बन्धित विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की निर्धारित प्रारूपों पर प्रगति रिर्पोट सहित समयानुसार उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल अधिकार संरक्षण का प्रशिक्षण कार्यक्रम मण्डलायुक्त आगरा ने किया उद्घाटन

Posted on 29 April 2013 by admin

edited-training-program-on-the-rights-of-children-inaugurated-by-commissioner-agra बालकांे के अधिकार संरक्षण एवं जनपदों को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु संबन्धित 12 विभागों और सरकारी संस्थाओं (एन0जी0ओ0) की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कमिश्नरी सभागार में किया गया है । कार्यशाला का शुभारम्भ मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर और मुख्य अतिथि डा0 योगेन्द्र दुबे सदस्य राष्ट्रीय बालक अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
डा0 योगेन्द्र दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाल अधिकारांे का संरक्षण संवैधानिक दायित्व है । उन्होंने बाल अधिकारों के बारे में विभिन्न अधिनियमों और शासनादेशों की चर्चा करते हुये ग्राम स्तर तक बाल अधिकारो के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने बाल कल्याण समितियों को सक्रिय बनाने और जिला कार्ययोजना बनाने की जरूरत बतायी ।
बाल अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि बाल अधिकारों के उल्लंघन के मामले पर संज्ञान लें और बच्चों के अधिकारांे को सुरक्षित करने की दिशा में सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ।
डा0 दुबे ने बताया कि बाल अदालतों के माध्यम से अब तक लगभग तीन हजार बच्चों को मुख्य धारा में शामिल किया गया है। उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, सभी राज्यों में बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन, बाल श्रम से जुड़े परिवारों को सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा जिला विधिक सहायता सैल को प्रभावी बनाने की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने जे0जे0एक्ट, शिक्षा का अधिकार, संवीक्षागृह तथा बाल संरक्षण गृहों की स्थापना की महत्ता बताई ।
मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर ने बाल श्रम के प्रति संवेदनशीलता लाने और बाल श्रम के सम्बन्ध में बनाये कानूनों को गम्भीरतापूर्वक लागू करने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के अधिकारी श्रम विभाग की योजनाओं पर आपसी समन्वय के साथ अधिक ध्यान देते हुये लागू करायें। उन्होंने कहा कि हमारी आर्थिक नीति श्रमपरक है और श्रमिकों के कल्याण के लिए भी अनेक नियम और कानून हैं। उन्होंने बन्धुआ मजदूर उन्मूलन, मानवाधिकार, बाल अधिकार आदि पर प्रकाश डालते हुये बाल श्रम से शिक्षा के सम्बन्ध पर चर्चा की । उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी देतु हुये सर्व शिक्षा अभियान को सही दिशा में प्रभावी रूप से संचालन पर बल दिया।
जिलाधिकारी आगरा जुहेर बिन सगीर ने कहा कि बाल श्रम समाज के लिए अभिशाप और कलंक है। यह एक सामाजिक समस्या है। बाल श्रम उन्मूलन के विषय पर मिलकर कार्यवाही करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यों से हटाये बच्चों के परिवारो की आर्थिक सहायता की ओर ध्यान दिलया। उन्होंने शिक्षा के अधिकार के सम्बन्ध में स्कूल प्रबन्ध समिति की कार्यप्रणाली में भी सुधार करने पर बल दिया।
उप श्रमायुक्त जे0बी0सिंह ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुये विभिन्न अधिनियमों, शासनादेशों तथा परियोजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि बाल श्रम उन्मूलन संवैधानिक प्रतिबद्धता है। कार्यशाला का संचालन सहायक श्रमायुक्त दीप्तिमान  भट्ट ने किया। यूनिसेफ के प्रतिनिधि डा0 जोगेन्द्र सिंह ने शिक्षा का अधिकार रिजवान अली ने उ0प्र0 में बाल संरक्षण, डा0 मनीष सिंह ने किशोर न्याय अधिनियम व समेकित बाल संरक्षण योजना पर प्रस्तुति दी । फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने बाल श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी आगरा प्रभान्शु श्रीवास्तव ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुये प्रतिभागियों के प्रश्नांे के उत्तर दिये।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकलांगजन विकास खण्डों में पंजीकरण करायें-डी0एम0

Posted on 29 April 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने आगरा जनपद के विकलांग जनों को सूचित किया है कि विकलांग कल्याण विभाग आगरा में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्र्तगत उपकरण वितरण हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों में 29 अप्रैल से 27 मई 2013 तक आंकलन शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि इच्छुक विकलांगजन अपने सम्बन्धित विकास खण्डों में पंजीकरण के लिए विकलांग प्रमाण पत्र की छाया प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो जिसमें विकलांगता प्रदर्शित हो, आय प्रमाण पत्र (18 वर्ष से कम उम्र के विकलांगजन को अभिभावक का आय प्रमाण पत्र एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के विकलांगजन स्वयं का आय प्रमाण पत्र लायें), आय प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान/मा0 सांसद/विधायक/राजपत्रित अधिकारी द्वारा ही जारी मान्य होगा।
उन्होने बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्डों में आंकलन शिविर विकास खण्ड परिसरों में ही प्रातः 10 बजे से आयोजित किये जायेंगे। इसके अन्र्तगत 29 अप्रैल सोमवार को विकास खण्ड एत्मादपुर, 3 मई शुक्रवार को खन्दौली, 4 मई शनिवार को बरौली अहीर, 6 मई सोमवार को अकोला, 7 मई मंगलवार को फतेहपुर सीकरी, 9 मई गुरूवार को बिचपुरी, 10 मई शुक्रवार को फतेहाबाद, 13 मई सोमवार को शमशाबाद, 14 मई मंगलवार को पिनाहट, 16 मई गुरूवार को बाह, 17 मई शुक्रवार को जैतपुर कला, 21 मई मंगलवार  को खेरागढ़, 23 मई गुरूवार को सैंया, 24 मई शुक्रवार को जगनेर तथा 27 मई 2013 सोमवार को विकास खण्ड परिसर अछनेरा में आयोजन किया जायेंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गृह कलह से तंग आकर आग लगा जान देने की कोशिश

Posted on 25 April 2013 by admin

२५ अप्रैल । जनपद के थाना जयसिंहपुर अन्तर्गत बुआपुर निवासी इम्तीयाज उर्फ बब्लू की पत्नी तबसुम २८ वर्ष ने गृह कलह से तंगआकर आग लगा ली ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुआपुर निवासी इम्तीयाज जो कि छोटा मोटा काम कर जीवीको पार्जन करता है परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था जिसके चलते पति पत्नी में आये दिन कहा सुनी होती रहती थी बीती रात भी पति पत्नी मे कलह हो गई जिसके चलते रात में सभी सो गये तो पत्नी तब्बसुम ने किरोसिन आयल छिडककर आग लगा ली जब चिल्ल गुहार पर पहुंचे घर वालो और गांव वाले ने जली अवस्था मे जिलाचिकित्सालय भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कलेज रिफर कर दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पत्रकारों ने लोनिवि मंत्री को ज्ञापन देकर की आरोपितो को हटाने की मांग ऽ लखनऊ लौटते ही होगी दोषियों पर कार्यवाही -शिवपाल ऽ पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली से खराब हो रही पार्टी की छवि - डा० सुरभि शुक्ला

Posted on 25 April 2013 by admin

edited-100_7564 २५ अप्रैल । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक दैनिक समाचार पत्र के छायाकार की पिटाई के मामले मे दो माह बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर सुलतानपुर आये प्रदेश के लोेक निर्माण, सिंचाई व सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव को पत्रकारो ने घेरा और उन्हे साक्ष्य सहित एक ज्ञापन देकर पुलिस अधीक्षक को हटाये जाने की मांग की ।
पत्रकार उत्पीडन के मामले मे पत्रकार वार्ता मे पत्रकारो ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बीते २५ फरवरी २०१३ को हत्या के एक मामले मे ज्ञापन देने जा रहे ग्रामीणो पर पुलिस लाठीचार्ज की फोटो खींच रहे हिन्दुस्तान अखबार के छायाकार राजबहाुदर यादव की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी और कैमरा छीनकर फोटो डिलिट करने का प्रयास किया ।
इस मामले को लेकर जिले के पत्रकार जब पुलिस अधीक्षक के पास गये तो वह मामले को सुनने के बजाय पत्रकारो पर ही आक्रोशित हो उठे । जिससे स्पष्ट हो गया कि इस मामले मे पुुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर व कोतवाल ने छायाकार की पिटाई करवाई । छायाकार की पिटाई को लेकर पिछले दो माह से जिले भर के पत्रकार पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर व कोतवाल को हटाये जाने तथा दोषी पुलिस कर्रि्मयों को दण्डित किये जाने की मांग को लेकर आन्दोलनरत है । मामले का कई ज्ञापन भी जिलाधिकारी आदि के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हो सकी । राजबहादुर यादव ने आप बीती भी श्री यादव को बतायी ।
इस मौके पर जिले के विधायक संतोष पाण्डेय, अरुण वर्मा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुरभि शुक्ला ने भी पत्रकार उत्पीडन के मामले मे एसपी की शिकायत को जायज ठहराया और कहा कि इससे जिले मे पार्टी की छवि खराब हो रही है ।
इस मामले को सुनने और फोटो देखने के बाद पीडित राज बहादुर यादव को शिव पाल सिंह यादव ने आश्वस्त किया कि वह उनके मामले मे दोषियों पर लखनऊ लौटते ही कार्यवाही करेगें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिले को मिली एक सौ अडतीस करोड़ की सौगात ऽ लोनिवि मंत्री ने किया ५० मार्गो का शिलान्यास ऽ अब त्रिभुवन नाथ सण्डा के नाम से जान जायेगा ओवर ब्रिज ऽ सपा नेताओं की तरह मंच की शोभा बढाते रहे डी०एम० व एस०पी०

Posted on 25 April 2013 by admin

edited-100_7558 २५ अप्रैल । प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई व सहकारिता मंत्री शिव पाल सिंह यादव ने सुलतानपुर में लोकतंत्र रक्षक सेनानी त्रिभुवन नाथ सण्डा के ८७ वीं जयन्ती पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास के लिए कभी भी धन की कमी नही रही है । सरकार खुले मन से किसान और गरीबो के लिए संचालित योजनाओं पर पैसा खर्च करती है । कार्यो की गुणवत्ता के लिए अब थाना तहसील व राशन की दुकानो पर भी छापेमारी की जायेगी । श्री यादव ने इस मौके पर एक सौ अडतीस करोड, चैरान्बे लाख पचीस हजार रुपये की लागत का एक सौ छाछठ किलोमीटर लम्बे ५० मार्गो का शिलान्यास व लोकापर्ण किया
सुलतानपुर शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में आयोजित गोष्ठी में श्री यादव ने कहा कि स्व० त्रिभुवन नाथ सण्डा ने लोहिया आन्दोलन में साथ रह कर समाजवादी आन्दोलन को आगे बढाया । उनकी जयन्ती पर अनेको योजनाओं की शुरुआत की जा रही है । उन्होने कहा कि पिछली सरकार मे पांच वर्ष काम नही हुआ जो काम हुआ वह लखनऊ में पार्क पर हुआ उसमे भी घोटाले ही हुए ।
प्रशासनिक अधिकारियों को संदेश देते हुए श्री यादव ने कहा कि अधिकारियों को जनता व सपा कार्यकर्ताओं की सुनना ही होगा । यदि कहीं से भी जनता की उपेक्षा की शिकायत आयी तो सक्त कार्यवाही की जायेगी । जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि यदि जिले के मार्गो व नहरो आदि कार्यो की गुणवत्त्ता मे कमी दिखे तो वह तुरन्त उन्हे रिपोर्ट करे ताकि ऐसे अधिकारियों को तत्काल निलम्बित करके कार्यवाही की जा सके ।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री भगवती सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार गरीबो व मजदूर किसानो के हित के लिए दिल खोल कर काम कर रही है किन्तु रोटी कपडा और मकान  सस्ता करना अखिलेश यादव व सपा सरकार के बस में नही है । यह केन्द्र सरकार के हाथ मे है । कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब जब सप्रंग सरकार आयी तब तब महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई । इसलिए रोटी, कपडा और मकान को सस्ता कराने के लिए २०१४ के चुनाव में समाजवादी पार्टी को केन्द्र मे काबिज कराये । गोष्ठी का संचालन सुलतानपुर विधायक ने किया ।
सभा को महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुरभि शुक्ला,विधायक राम चन्द्र चैधरी, संतोष पाण्डेय, अरुण वर्मा, पूर्व एमएलसी शैलेन्द्र सिंह, रघुवीर यादव, धर्मेन्द्र सिंह बब्लू भपटा, पृथ्वीपाल यादव, अशोक पाण्डेय, अशोक सिंह विसेन, हाजी हारुन, आदि ने भी सम्बोधित किया । समाजवादी पार्टी के बैनर तले चल रहे इस पूरे कार्यव्रहृम में जिलाधिकारी के.धनलक्ष्मी व पुलिस अधीक्षक भी सपा नेताओं की भांति मंच पर डटे रहे हालांकि इन्होने जनता को सम्बोधित नही किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर अलग जिला न बनाये जाने की मांग की

Posted on 25 April 2013 by admin

२५ अप्रैल । जनपद में गुरुवार को अपने भ्रमण कार्यव्रहृम मे आये उ०प्र० सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव को बार एसोसिएशन ने सुलतानपुर की एकता अंखण्डता का एक ज्ञापन सौपा ।
गौरतलब हो कि जनपद के बार एसोसिएशन समेत लगभग सभी अधिवक्ताओं ने पूर्व मे भी सुलतानपुर जनपद की सीमाएं न काटे जाने की मांग सरकार से की थी मगर तत्कालीन मायावती सरकार ने बिना जनहित और वादकारियों की परेशानियों की अनदेखी कर १ जुलाई २०१० के रायबरेली व सुलतानपुर की कई तहसीलो को मिलाकर छत्रपति शाहूजी महराज जनपद का गठन कर दिया था जिसका अमेठी गौरीगंज वासियों को छोडकर सभी ने भारी विरोध भी किया था । उसी दरम्यान सपा सरकार के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यहां की जनता को भरोसा दिलाया था कि मायावती के कठोर निर्णय को सत्ता मे आने पर समाप्त कर दिया जायेगा और वो पहले प्रदेश के नेता है जिन्होने इसे कर भी दिखाया था परन्तु इस बार पुनरू जिला अवैधानिक तरीके से गणित किया गया जिसे माननीय उच्च न्यायालय की पूर्णपीठ ने २१ सितम्बर २०१२ तथा खण्ड पीठ के निर्णय १५ अप्रैल १३ द्वारा जिले की अधिसूचना को अवैध निर्णीत किया जा चुका है ।
न्यायालय ने माना है कि जिलो के गठन सम्बधी २० नवम्बर १९९२ के शासना देश के मानको के विपरीत अमेठी जिला बना है जिसे जनहित समाप्त किया जान न्यायोचित है । वैसे भी जिले की भौगिलिक स्थिति ऐसी है जिसमें निवासियों को मुख्यालय आने जाने की यातायात सुविधाएं, ठहरने, खान पान सम्बंधी तमाम परेशानियों प्रतिदिन झेलनी पडती है । वही वादकारियों को भी मुकदमे से सम्बधित मुख्यालय गौरीगंज आने जाने मे भारी दिकक्त व समय तथा धन वर्वादी करना पडता है । आज बार एसोसिएशन अध्यक्ष राय साहब सिंह समेत सैकडो वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने एक बार सपा के हनुमान शिवपाल सिंह के बल को ज्ञापन के माध्यम से जगाया है और मायावती के निर्णय को पलटने की ताकत का एहसास कराया है । वही दूसरी तरफ सपा से जुड़े सरकारी अधिवक्ता अच्छेराम यादव ने जिले आयी अपराधो की बाढ से दयनीय हो चले हालात से शिवपाल सिंह यादव को ज्ञापन देकर अवगत कराया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in