Archive | आगरा

बाबा साहेब के आदर्श आज भी पे्ररणा श्रोत है -जिलाधिकारी

Posted on 14 April 2011 by admin

dsc04311भारत रत्न संविधान शिल्पी डा0 भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब की जीवनी अपने आप में एक पे्ररणा श्रोत है, उनके जीवन के विभिन्न अध्यायों से आज भी सीखने की आवश्यकता हैं।

डा0 भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब के 120 वें जन्म दिवस पर कलक्टेªट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय चैहान अपने विचार व्यक्त कर रहे थें उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की अमूल्य कृति हैं, जिससे देश चल रहा है। बाबा साहेब एक ऐसे कर्म पुरूष थे जिन्होंने ऐसा मुकाम हासिल कर दिखाया जो आज तक दूसरा नहीं कर पाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इंसान की लम्बी जिन्दगी जरूरी नहीं, बल्कि इंसान का व्यक्तित्व महान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारी सोच दूरदर्शी होना बहुत जरूरी हैं, यदि किसी को परेशान करके कार्य किया जाय तो उस कार्य की सार्थकता नहीं रह जाती है। इसलिए भाईचारा तथा समानता पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत बडा योगदान किया, जिनकी बजह से महिलाओं को आज इतने अधिकार प्राप्त है। हम सभी को भारतीय संविधान का ज्ञान अवश्य होना चाहिए, और प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राम आसरे ने कहा कि बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर ने दलितो, वंचितो, शोषितों, पिछडों के लिए आजीवन संघर्ष किया, जिसके लिए हम सभी ऋणी है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों तथा समाज को पे्ररित करें कि समता मूलक समाज की विचार धारा के मार्ग का अनुसरण करना होगा, तभी बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने कहा कि यदि हम अपने आप को सुधार लेंगे तो समाज अपने आप सुधर जायेंगा। उनके मार्ग पर चलकर अधूरे सपनों को पूरा करना ही इस महान व्यक्तित्व के प्रति सच्ची श्रृंद्धाजलि होगी। और हम एक आचरणयुक्त नागरिक बनते हुए राष्ट्र को आगे बढाने का कार्य करने का संकल्प करें। कलक्ट्रेट संघ के श्रीनिवास शर्मा, वीर सिंह यादव, अशोक शर्मा, राजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, अमर सिंह, भीष्मपाल सिंह, गोविन्दराम, प्रान्तीय अध्यक्ष, सत्यदेव सुमन, चन्द्रभान, कुॅवरपाल, लायक सिंह, सुरेश दोहरे ने भी बाबा साहेब के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किये, कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय मंत्री /जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह ने किया।

विचार व्यक्त करने से पूर्व जिलाधिकारी सहित सभी अपर जिलाधिकारीगण सहित सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यापर्ण किया इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशा0 जगदीश, अपर जिलाधिकारी भू0अ0 बी0के0 सिंह, ऐ0सी0एम0 वी0के0 शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्र शेखर सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजगार मेला 15, 16 अपे्रल को

Posted on 12 April 2011 by admin

आगरा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सांई का तकिया, एम0जी0 रोड आगरा में दिनांक 15 व 16 अपे्रल को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत नेट एम्बिट कंपनी व्दारा टेलीसेल्स आफिसर के 200 पदों तथा स्पाइस कंपनी व्दारा कस्टमर केयर एक्जीक्यूटीव के 700 पदों पर भर्ती की जायेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि उपरोक्त पदों के इच्छुक योग्य अभ्यार्थी कार्यालय के कक्ष सं0 19 से आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर पूर्ण रूपेण भरकर फोटो सहित 16 अपे्रल की प्रातः 11 बजे तक जमा कर रोल नं0 सहित प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त भर्ती हेतु शैक्षिक योग्यता स्नातक/अण्डर गे्रज्यूएट होगी। उपरोक्त भर्ती हेतु 13 अपे्रल 2011 को अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक साक्षात्कार पूर्व प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी समय से उपस्थित होकर प्रशिक्षण सत्र में भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि अवकाश के दिनों में आवेदन पत्र वितरण एवं जमा करने की व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने बताया कि चयन साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थी अपनी सभी मूल प्रमाण पत्रों, चार फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड तथा कोई पहचान
पत्र सहित उपस्थित हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

औद्यौगिक संस्थानों को अग्निशमन की व्यवस्था अनिवार्य होगी-मण्डलायुक्त

Posted on 12 April 2011 by admin

commissioner-agra-amrit-abhijat-holding-meeting-of-divisional-udyog-bandhuजनपद के औद्योगिक संस्थानों को आग बुझाने की समुचित व्यवस्था करनी होगी, और इस बात का प्रमाण देना होगा कि अचानक आग लगने
पर उसको रोकने में सक्षम है।

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात कमिश्नरी के लघु सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में एक कार्यशाला भी आयोजित की जायेगी, जिसमें औद्योगिक संस्थानों के अतिरिक्त शिक्षण संस्थानों सहित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में अग्निशमन व्यवस्था के अतिरिक्त आपदा प्रबन्धन पर भी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी ताकि किसी भी अनहोनी घटना से पूर्व ही जनहानि को रोका जा सकेगा।

फिरोजाबाद जनपद में औद्योगिक इकाई को प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में  फिरोजाबाद के महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ने अवगत कराया कि विगत माह जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र गेल को प्रेषित किया जा चुका है।मैसर्स एस0 जे0 आइस एण्ड कोल्ड स्टोरेज प्रा0 लि0 सिरौली आगरा के रूग्ण इकाई घोषित एवं पुनर्वासन कराने के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि कमेटी बनाकर आगे का निर्णय सुनिश्चित कराया जाने के लिए संयुक्त निदेशक उद्योग आगरा को निर्देशित किया।

कालीन निर्यातकों व्दारा प्रस्तुत स्वीकृति हेतु मानचित्र पर आगरा विकास प्राधिकरण के भू उप विभाजन के संबंध में मण्डलायुक्त ने कहा कि इस
प्रकरण को विधिवत निस्तारण किया जायेंगा।

ताजनगरी फेस-1 में जितने भी भूखण्ड हैं वे सभी आवासीय होने के बावजूद निर्माण उपयोग परिवर्तित कराये बिना होने पर मण्डलायुक्त ने आगरा
विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि आवासीय भूखण्डों पर उपयोग परिवर्तित कराये बिना व्यवसायिक कार्य किया जा रहा हैं। उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर 15 दिन में वस्तु स्थिति से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि जहां पर दो आवासीय प्लाटों को जोडकर जो व्यवसायिक काम्पैक्स
बनाये गये है, उन्हें चिन्हित कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये।

बैठक का संचालन करते हुए निदेशक उद्योग देशराज गोैतम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2010-11 के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष्य प्रगति एकल मेज व्यवस्था तथा उद्यमियों से प्राप्त समस्याओं के निराकरण से अवगत कराया, जिस पर मण्डलायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं को समय से निस्तारण के निर्देश संयुक्त निदेशक उद्योग को दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) सुशील कुमार मोैर्या, आगरा विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता श्री वाष्र्णेय, उद्योगपति बी0एस0 गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं उद्यमी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भूतपूर्व सैनिकों की वृद्धा पत्नियों के लिए वृद्धा आश्रम की सुविधा

Posted on 12 April 2011 by admin

आगरा जिला सेैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी वयोवृद्ध भूतपूर्व सैनिक/दिवंगत सैनियों की वृद्धा पत्नियों को सूचित किया हैं कि लखनऊ में उनके निवास के लिए वृद्धा आश्रम का निर्माण किया जाना है। अतः वृद्धा आश्रम में रहने के इच्छुक प्रार्थी अपना नाम, पता अपने प्रपत्रों के साथ सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय कलक्ट्रेट में 15 अपे्रल तक आवश्य प्रस्तुत कर दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम पंचायतों के सदस्यों व प्रधानों के रिक्त पदों के लिए निर्वाचन

Posted on 08 April 2011 by admin

जिला मजिस्ट्रेट व्दारा उप निर्वाचन की समय सारिणी घोषित

राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 (पं0एवं स्थानीय निकाय) व्दारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने बताया हैं कि आगरा जनपद की ग्राम पंचायतों के सदस्यों तथा उनके प्रधानों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों/स्थानो (मा0 न्यायालय के स्थगन आदेश से वाधित पदों/स्थानों को छोडकर) पर उप निर्वाचन हेतु समय सारिणी की घोषणा कर दी है।

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने के लिए 9 अपे्रल, 2011 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक का समय निर्धारित हैं। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 10 अपे्रल को प्रातः 10 बजे से की जायेगी। उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 11 अपे्रल को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय रहेगा। तत्पश्चात 11 अपे्रल को ही सांय 3 बजे से प्रतीक आवंटन किये जायेंगे। मतदान 17 अपे्रल को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। मतगणना 18 अपे्रल को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी।

उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय, दाखिल करने, उनकी जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा। मतो की गणना तथा परिणाम की घोषणा निर्धारित मतगणना स्थल पर की जायेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपदा राहत की 35 देशांे की माकड्रिल आगरा में होगी

Posted on 08 April 2011 by admin

3-6 मई की ड्रिल के क्रम में टेबिल टाप एक्सरसाइज का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (छक्ड।) और संयुक्त राष्ट्र के अन्तराष्ट्रीय रिसर्च एण्ड रेस्क्यू एडवायसरी ग्रुप (प्छै।त्ळ) के संयुक्त तत्वावधान में एशिया पैसिफिक समूह के लगभग 35 देशों के प्रतिनिधियों की भूकम्प रेसपोन्स एक्सरसाइज का आयोजन 3 से 6 मई, 2011 के मध्य आगरा में किया जाना हैं। इसके पूर्व 25 अपे्रल को रिहर्सल के रूप में माक एक्सरसाइज आगरा में चार स्थानों पर की जायेंगी। इनमें राजा की मण्डी, लोहामण्डी, कमलानगर तथा शाहगंज सम्मिलित हैं। इसी क्रम में आज विकास भवन पर आयोजित टेबिल टाप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के वरिष्ठ विशेषज्ञ बिगे्रडियर (डा0) वी0के0 खन्ना ने प्राधिकरण की गतिविधियों तथा भूकम्प के बारे में पावर पाइन्ट पे्रजेन्टेशन व्दारा विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन रिहर्सल के व्दारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत बनाया जा सकेगा। विभिन्न विभागों तथा एन0जी0ओ0 और नागरिकों को भूकम्प आदि आपदाओं के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाकर सक्रिय प्रतिभाग के लिए तैयार किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आपदा प्रबंधन में विभिन्न विभागों की भूमिका और विभागीय आपदा प्लान बनाने और बचाव के उपयों पर चर्चा की गयी। बैठक में जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु सुझाव दिये गये। श्री चैहान ने जनपद के आपदा प्रबंधन प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए भूकम्प के दौरान बेहतर कम्युनिकेशन, राहत व बचाव के उपायों और जन प्रशिक्षण कार्यों पर बल दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्य योजना में समन्वय बनाने के निर्देश दिये।

डी0आई0जी0 असीम अरूण ने पुलिस के डिसास्टर रेसपोन्स प्लान की विस्तार से जानकारी देते हुए कन्ट्रोल रूम की स्थापना, वायरलेैस से कम्युनिकेशन/रेडियो कम्युनिकेशन, बचाव टीमों आदि की जानकारी दी। उन्होंने इन्फ्रास्ट्रकचर को मजबूत करने के साथ अधीनस्थ स्टाफ को भी आपदा प्रबंधन के लिए तैयार करने की जरूरत बताई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि तेल की आग पर काबू पाने के लिए जिले में 2 फोम टेण्डर उपलब्ध है, और विभिन्न जलस्त्रोंत के रूप में 13 ओवर हैड टेैंक तथा 23 जोनल पम्पिंग स्टेशन पर व्यवस्था हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामरतन ने जनपद में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। आई0एम0ए0 के अध्यक्ष डा0 अरूण चतुर्वेदी ने प्राइवेट डाक्टरों की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।

नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने सफाई व्यवस्था, उपलब्ध उपकरणों तथा भूकम्प की स्थिति में सहायता के बारे में बताया। जल संस्थान की ओर से जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी दी गयी। सचिव आगरा विकास प्राधिकरण उदयीराम ने बताया कि हाईराइज भवनों तथा माॅल आदि भवनों के भूकम्प रोधी तथा अग्निशमन की व्यवस्था होने पर ही एन0ओ0सी0 जारी की जाती हैं। आर0टी0ओ0 डा विजय कुमार ने भूकम्प आपदा के समय वाहनों की उपलब्धता के प्लान की जानकारी दी।

कमाण्डेंट होमगार्ड ने बताया कि जनपद में होमगार्ड की 35 कम्पनियां हैं। बैठक में होमगार्ड को पुलिस के साथ कार्यों की ट्रैंिनंग के साथ फस्र्ट एड तथा फायर सर्विस के बारे में भी प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता विद्युत तथा टोरन्ट पावर के प्रतिनिधि ने शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति तथा कैरियर कम्युनिकेशन सिस्टम के बारे में बताया।  बी0एस0एन0एल0 के श्याम सिंह ने बताया कि वर्तमान में आगरा में 25 लैण्ड लाइन एक्सचेंज तथा 70 मोबाइल टावर जी0एस0एम0 तथा डब्लू0एल0एल0 7 टावर कार्यरत हैे। उन्होंने संचार के विभिन्न उपयों की जानकारी दी। एस0एन0 मेडिकल कालेज के डा0 मुकेश ने हैम रेडियों के महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

होटल एण्ड रेस्टोरेंट एसो0 के अध्यक्ष राकेश चैहान तथा संदीप अरोडा और पर्यटन गिल्ड के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने होटलों तथा पर्यटकों के बचाव तथा होटलों में आपदा प्रबंधन उपायों से अवगत कराया। उप निदेशक, सूचना राजगोपाल सिंह वर्मा ने आपदा के समय सूचना के प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताते हुए आपदा के समय कन्ट्रोल रूम के माध्यम से मीडिया को नियमित सूचनाएं-जानकारी देने का सुझाव दिया।

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभाग वार योजना बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) रामआसरे, अपर जिलाधिकारी (नगर), अरूण प्रकाश नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट, एस0पी0 सिटी प्रतिभा अम्बेडकर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण  उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम परिसम्पत्ति रजिस्टर में नव स्रजित सम्पत्तियों का अंकन अनिवार्य

Posted on 06 April 2011 by admin

डा0 अंम्बेडर ग्रामों के समग्र विकास हेतु कार्य योजना 14 अपे्रल तक प्रस्तुत करें
डी0एम0, सी0डी0ओ0 व मण्डल अधिकारी ग्रामों में विकास कार्यों का निरीक्षण करें
प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देश

dsc04235सभी ग्रामों का परिसम्पत्ति रजिस्टर बनाये और नव स्रजित/निर्मित सम्पत्ति कार्यों का भी अंकन अनिवार्य रूप से करायें। डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा योजना, मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना और मा0 कांशीराम जी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र योजना के कार्यों के लिए इस वित्तीय वर्ष के आंगणन अविलम्ब भिजवायें। डा0 अम्बेडर ग्रामों के समग्र विकास हेतु कार्य योजना ग्राम सभा की खुली बैठक में बनाकर आंगणन प्रत्येक दशा में 14 अपे्रल तक शासन को भिजवाना सुनिश्चित करें। डा0 अम्बेडकर ग्रामों के साथ उनके मजरों का भी समग्र विकास किया जाना हैं। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मण्डल स्तर के अधिकारी अनिवार्य रूप से ग्रामांे का निरीक्षण करें, सभी अधिकारी पाक्षिक रूप से भ्रमण कार्यक्रम की सूचना मण्डलायुक्त से समक्ष प्रस्तुत करें। आयुक्त व्दारा जिलों में भ्रमण के दौरान विद्युत, पानी, सडक, शिक्षा स्वास्थ्य आदि विभागों के मण्डल स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहेगे।

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने यह निर्देश यहां मण्डलीय समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रवृत्ति, आंगनवाडी केन्द्रेां पर अनुपूरक पोषाहार की समिति तथा अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की समीक्षा की। मण्डल में गत वित्तीय वर्ष में 205 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण पूर्ण हो गया है। सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना में मथुरा जनपद के अलावा सभी जनपदों में लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। मण्डल में 2185 छात्राओं को साइकिल वितरित की गयी हैंे।

महामाया गरीब बालिका आर्शिवाद योजना में मण्डल के 7000 लाभार्थियों को एफ0डी0 दी गयी हैं तथा 141 आवेदन पत्र अभी अवशेष हैं। उन्होंने डा0 अम्बेडर ग्रामों में संचालित सभी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उ0प्र0 की मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना में मण्डल 88699 लाभार्थियों को सम्मिलित किया गया हैं। इनमें आगरा जनपद के सर्वाधिक 37966 लाभार्थी सम्मिलित हैं।

आयुक्त ने निर्देश दिये हैं कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत आपूर्ति पर ध्यान दें और रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करें। खराब ट्रान्सफारमर तुरन्त बदलवायें और अतिरिक्त रूप में भी ट्रान्सफारमर रखें।

उन्होंने शिक्षको, चिकित्सकों और ग्रामों में सफाई कर्मियों की उपस्थित की जिले वार समीक्षा की। मण्डल में किये गये निरीक्षणों में अनुपस्थित पाये गये 957 शिक्षकों, 153 चिकित्सको तथा 391 सफाई कर्मियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की गयी है। आयुक्त ने अभिभावक-शिक्षक संघ (पी0टी0ए0) की नियमित बैठके बुलाने के निर्देश दिये।

उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं को सेवा भावना से लागू करने, नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने तथा रोगी कल्याण समिति तथा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक नियमित आयोजन के निर्देश दिये। मण्डल में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान में 25569 शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को प्रभावी रूप से लागू करें। वर्ष 2010-11 में मण्डल में मनरेगा में धनराशि 206 करोड 22 लाख 87 हजार रू0 उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने जिला योजना तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की।

उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि अपे्रल, मई माह में तैयारियों का समय है। अतः पौधा रोपण हेतु स्थल चयन कर लें। उन्होंने निर्देश दिये कि वृक्षा रोपण हेतु पौध उद्यान व वन विभाग की नर्सरी से ही क्रय करे। अन्य किसी नर्सरी से पौधे क्रय करने पर धनराशि की वसूली की जायेंगी। उन्होंने गत वर्ष के वृक्षारोपण स्थलों का सत्यापन करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान, फिरोजाबाद सुरेन्द्र सिंह, मथुरा एन0जी0 रवि कुमार, मैनपुरी रणवीर प्रसाद एवं सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, मण्डल स्तर अधिकारी, आगरा विकास प्राधिकरण, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव,  संयुक्त विकास आयुक्त श्री एल0 अग्रवाल, अपर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नागर निकाय के निर्वाचक नामावलियों को पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम

Posted on 01 April 2011 by admin

नामावली का निरीक्षण एवं दावे/आपत्तियां 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2011 तक प्राप्त होगी
नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों के अंशत: विस्तार पूर्वक कार्यक्रम में संशोधन किया गया है

आयोग की संशोधित अधिसूचना के अनुसार प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का कम्प्यूटरीकरण कार्य 01 मार्च 2011 से 6 अप्रैल 2011 तक चलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (ना0नि0) राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि अब अनन्तिम प्रकाशन व निरीक्षण हेत 7 अप्रैल 2011 की तारीख निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे/आपत्तियां 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2011 तक प्राप्त की जायेगी। प्राप्त दावे/आपत्तियों का निस्तारण 14 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जायेगा। पूरक सूचियों की तैयारी और कम्प्युटरीकरण 30 अप्रैल से 19 मई 2011 तक होगा।

उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (ना.नि) का अपील प्रस्तुत करने एवं अपील निस्तारण की अवधि 20 मई से 30 मई तक रखी गई है। जन सामान्य के लिए निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 1 जून 2011 को किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वृद्व एवं विपन्न कलाकारों को दो हजार रूपये मासिक पेंशन

Posted on 01 April 2011 by admin

आवेदन पत्र 30 अप्रैल तक संस्कृति निदेशालय में जमा होगे

वृद्व एवं विपन्न कलाकारों को मासिक पेंशन योजना के अन्र्तगत संस्कृति निदेशालय द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न कलाकारों से आवेदन पत्र मांगे गये है। मासिक पेंशन दो हजार रूपये प्रति माह है। ऐसे ख्याति प्राप्त कलाकार जिन्होंने सम्बन्धित कला विधा/क्षेत्र में न्यूनतम 10 वशोZ तक कला प्रदशZन किया हो और जिनकी आयु 60 वशZ से कम न हो तथा आय 25 हजार रूपये प्रति वशZ से अधिक न हो।

योजना के लिए आवेदन हेतु निर्धारित प्रपत्र पर वांछित सूचनाएं स्पश्ट रूप से अंकित करें। केवल संस्कृति निदेशालय द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर ही आवेदन मान्य होगें। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 30 अप्रैल 2011 है।

निदेशक सांस्कृति उ0 प्र0 ने बताया है कि आवेदन पत्र का प्रारूप बेबसाइट- upculture.up.nic.in  अथवा सांस्कृतिक केन्द्र आगरा, बरेली, इलाहाबाद, गोरखपुर, फैजाबाद, वाराणसी, लखनऊ, झांसी से प्राप्त कर सकते है विस्तृत जानकारी हेतु निदेशक संस्कृति निदेशालय, नवम तल जवाहर भवन लखनऊ से व्यक्तिगत या दूरभाश नम्बर 0522-2286538 या 0522-2286609 पर सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्मारक,धरोहर,पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक पर्यटन के विकास हेतु सद्यन प्रयास

Posted on 01 April 2011 by admin

  • कच्छपुरा को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने पर सहमति
  • हस्तिशल्प वस्तुओं की उचित दर पर बिक्री एवं दरें प्रदिशZत करने के निर्देश
  • मण्डलीय पर्यटन सलाहकार समिति की बैठक हर महीने होगी

commissioner-agra-amrit-abhijat-reviewing-tourism-related-workआगरा की धरोहर, स्मारक,पर्यावरणीय एवं सास्कृतिक पर्यटन के विकास और अध्याित्मक धराहरों के प्रोत्साहन के सन्दर्भ में यहां पर्यटन विकास की अनेक सम्भावनांए है। पर्यटन विकास से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान और सुझावों को लागू करने के लिए शासन द्वारा गठित मण्डलीय पर्यटन सलाहकार समिति की बैठक हर महीने आयोजित करायी जायेगी। सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं का भी सक्रिय सहयोग लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। ट्रैफिक सुधार, पािर्कग, स्थलों के विकास और हरियाली (ग्रीन कवर) में बृद्वि हेतु कार्यो को वृहत अभियान के रूप में प्रभावी और परिणाम परक ढंग से लागू किया जाये।

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात यहां आयुक्त सभागार में आहूत पर्यटन विकास से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में स्पीहा द्वारा दिये गये सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (डण्त्ण्ज्ण्ै) पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि आगरा में मैट्रो रेल के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा मांगी गई फिजीविलिटी रिपोर्ट शीघ्र ही भेजी जा रही है। एम.जी.रोड-2 को विकसित किया जा रहा है। जिस पर साइनेज लगाये जा चुके है।

बैठक में निर्देश दिये गये कि हैण्डीक्राफ्ट से सम्बन्धित वस्तुओं की बिक्री दुकानदार/शो रूम पर उचित दर पर हो और दुकान में प्रदिशZत वस्तुओं के मूल्य प्रदिशZत किये जाये। यह भी सञ्ज्ञान में लाया गया कि कुछ होटल दो तरह की दर के मीनू कार्ड देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए अलग-2 रखते है। ऐसी स्थिति में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।

स्पीहा की ओर से प्रेम प्रंशात ने अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दियें। उन्होंने कीठम झील के आस-पास के कुछ क्षेत्र को नोटिफाइड करने , पाकोZ के विकास, बोटनिकल गार्डेन की स्थापना, वृहद वृक्षारोपण तथा रेजिडेन्ट वैलफेयर एसों0 आदि का भी सक्रिय सहयोग लेने हेतु सुझाव दिये। डी.एफ.ओ. ने बताया कि मेरा वृक्ष कार्यक्रम, विभागों तथा संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण् और सोसल फोरेप्ट्री में किये गये  कार्यो के सार्थक परिणाम आये है और आगरा के ग्रीन कवर में वृद्वि हुई है। आगामी वशोZ में वृक्षारोपण की प्रस्तावित योजनाओं से अवगत कराया ।

नगर आयुक्त  बताया कि दीवानी चौराहे से हरीपर्वत तक नो पािर्कंग जोन के रूप में चििन्हत किये जाने पर विचार किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अजय चौहान ने पर्यटन विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाह वटेश्वर में पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। हैरिटेज वॉक प्रोजेक्ट के कार्य में एन.आई.डी. अहमदाबाद का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने सञ्जय प्लेस मे एक मल्टीलेविल पािर्कंग बनाने का सुझाव दिया गया।

बैठक में ताजमहल के पीछे कछपुरा को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति प्रकट की गई। इसे ताज महल के पीछे कैमल सफारी परियोजना से जोडने पर सहमति प्रकट की गई। लैसर नोन मान्युमेन्टस को शहर के स्कूल एवं कारपोरेट संस्थाओं द्वारा गोद लिये जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में प्रेम प्रंशात, दयाल शरण, प्रो0 सन्त प्रकाश, राजीव नारायन, राकेश चौहान, श्री रमन, अरूण डंग, राजीव तिवारी, महात्म सिंह, रूपेश रञ्जन आदि ने भी सुझाव दिये। इस अवसर पर उप वन संरक्षक- नीरज कुमार डी.एफ.ओ. एन. के जानू, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, अपर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप एवं नगर निगम, प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड, उद्यान,िशक्षा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव ने कार्यो की आख्या प्रस्तुत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in