Archive | आगरा

ग्रामोद्योग रोजगार योजना की अन्तिम तिथि 5 मई

Posted on 30 April 2011 by admin

आगरा   -  जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय , 28 गुल मोहर वाटिका खन्दारी चैराहा आगरा स्थित कार्यालय से वितरित किये जा रहे है । आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 5 मई 2011 है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संग्रह अमीन की रसीद बुक छीनीः अप्रयुक्त रसीदों का प्रयोग अवैध

Posted on 30 April 2011 by admin

आगरा   -   अपर जिलाधिकारी(वि/स) राम आसरे ने बताया है किरावली तहसील में कार्यरत संग्रह अमीन सुरेश चन्द्र जैन का वैग अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वसूली अभिलेखों सहित छीन लिया गया है जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना अछनेरा में करा दी गयी है। इन अभिलेखों में मुख्य देय की रसीद संख्या 46384/1 के 1 से 74 तक ही प्रतिपर्ण प्रयुक्त हुए है शेष अप्रयुक्त है।

उन्होंने बताया है कि इस रसीदबुक सख्या 46384/1 के अप्रयुक्त प्रतिपर्ण रसीदे संख्या 75 से 100 को अनाधिकृत घोषित कर दिया गया है। इन रसीदों का प्रयोग अवैधानिक होगा। यदि किसी व्यक्ति को रसीदे मिले तो तत्काल सूचना अपर जिलाधिकारी (वित्त) या एस.डी.एम. किरावली को दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मत्स्य पालन विविधीकरण योजना में तालाब बनेगें

Posted on 30 April 2011 by admin

आगरा   -  मत्स्य विभाग द्वारा जनपद आगरा के जल प्लावित क्षेत्रों में मत्स्य पालन विविधिकरण योजना लागू की गई है। इस योजना में ग्राम सभा की भूमि व किसानों की निजी भूमि जिसमें हमेशा पानी भरा रहता हो, जिसके कारण जल प्लावन की स्थिति वन गयी हो, ऐसी निष्प्रयोज्य भूमि में मत्स्य पालन विविधिकरण योजना के अन्तर्गत तालाब तैयार कराकर उसमें मछली पालन कराया जायेगा। जल प्लावित क्षेत्र का क्षेत्रफल 0.2 हैक्टे0 से कम नही होना चाहिए। इस सम्बन्ध में पात्र व्यक्ति योजना के बारे में विस्तृत जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य के 392 पश्चिमपुरी सिकन्दरा स्थित कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पोखरों को मत्स्य पालन पर पट्टे हेतु खेरागढ में 13 मई को शिविर

Posted on 30 April 2011 by admin

आगरा   -  उप जिलाधिकारी खेरागढ ने बताया है कि तहसील के 12 ग्रामों में निहित पोखरों को मत्स्य पालन पर 10 वर्षीय पट्टे पर उठाने हेतु एक शिविर का आयोजन 13 मई 2011 को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 1100 बजे से किया जायेगा। इनके अतिरिक्त जिन गांवों में पोखर खाली पडी है या 10 वर्ष पूर्ण हो गये हों , एवं आदर्श जिला योजना/सम्पूर्ण ग्रामीण योजना निर्मित/नरेगा योजना के अन्तर्गत सुधार कराये गये तालाबों का भी इस शिविर में आवंटन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ग्राम-ताहरपुर, बीरई, रहलई, हिरौडा, लहचैरा, पुसैता, वृथला, नगला दूलेखां,पटपरगंज, औरंगपुर, रिठौरी, विधौली आदि ग्रामों के पोखरों का आवंटन किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्मारकों के लिए ई-टिकट, टिकट बिक्री की आउट सोर्सिंग पर विचार

Posted on 30 April 2011 by admin

सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन ने ली अधिकारियों की बैठक

आगरा स्मारकों पर टिकिट व्यवस्था को यूजर फ्रेन्डली बनाने के लिए ई-टिंकटिंग की व्यवस्था पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। अभी तक टिकट बिक्री का कार्य पुरातत्व विभाग तथा आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा था । इस व्यवस्था को  आउट सोर्सिंग के माध्यम  से स्मार्ट एजेन्सियों के माध्यम से टिकट बिक्री और सभी स्मारकों के लिए संयुक्त टिकट की व्यवस्था के अलावा ताजमहल में प्रवेश हेतु बायोमेट्रिक टिकट का प्राविधान किये जाने पर भी गम्भीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। अप्रूब्ड गाइड एवं फोटो ग्राफर्स के लिए ड्रेस कोड लागू किये जाने पर भी सहमति प्रकट की गई है।

सचिव एवं महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस पर आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी की गई। श्री सिंह ने निर्देश दिये कि ताजमहल में आने वाले पर्यटकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विदेशी पुरूष एवं महिला के लिए और भारतीय पुरूष एवं महिला के लिए पृथक-पृथक डीएफएमडी व पृथक कतार लगवायें और डीएफएमडी  की चारों लाइनों का नियमित संचालन भी सुनिश्चित करायें।

उन्होंने निर्देश दिये कि शाहजहां गार्डेन तथा सर्किट हाउस पर पार्क माइनर द्वारा जलापूर्ति के क्रम में 15 दिन में खुदाई कार्य कराये और इसके किनारे स्थित भवनों के लिए सीवर व्यवस्था अथवा सैप्टिक टैंक आदि की व्यवस्थाएं करायें। उन्होंने ताजगंज क्षेत्र के समग्र विकास हेतु कार्यो को तत्परता से पूर्ण कराने पर बल दिया।

उन्होंने निर्देश दिये कि शिल्प ग्राम में रखी गयी ‘‘शिकायत पंजिका‘‘में पर्यटकों द्वारा दर्ज शिकायतों के प्रभावी निराकरण हेतु अधिकारी पंजिका का अवलोकन कर संदर्भित प्रकरणों की जानकारी प्रतिमाह मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी तथा डीआईजी को भी दें। ताजमहल के आसपास विद्युत तारों को अण्डर ग्राउण्ड डालने आदि सुधार कार्यो के लिए टोरन्ट को निर्देश दिये। टोरन्ट के महा प्रबन्धक दीपक ठक्कर ने बताया कि सर्वे का कार्य एक माह में पूर्ण हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि ताज के पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम में सुविधाओं की भाॅति पश्चिमी गेट पर भी गवर्मेन्ट आर्केड में सुविधाएं विकसित करें । लपकों और हाकर्स की समस्या के प्रभावी रूप से निदान हेतु निर्देश दिये। शिल्पग्राम मे 235 लाख रूपये से 150 बैडेड डारमेट्री तथा सूरसरोवर पक्षी विहार (कीठम झील ) पर 90 लाख 64 हजार की धनराशि के कार्य पूर्ण करा लिये गये हंै।

पर्यटन ग्राम बरारा के पर्यटन विकास हेतु 46 लाख 17 हजार की स्वीकृत धन राशि में से 19 लाख 62 हजार रूपये अवमुक्त हो चुके हैं। शाहजंहा पार्क सुधार , फतेहपुर सीकरी में बाउण्ड्री बाल-पार्किंग विस्तार तथा शिल्प ग्राम में शौचालय व चालक प्रतीक्षालय निर्माण हेतु स्वीकृत 1569 लाख 61 हजार रू0 की धनराशि में से 859 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त हो गयी है।

बैठक में मण्डलायुक्त अमृत अभिजात, जिलाधिकारी अजय चैहान, डी.आई.जी. असीम अरूण, सचिव आविप्रा उदयीराम, अधीक्षण पुरात्तव , आई.डी. द्विवेदी, डी.एफ.ओ एन. के. जानू , सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव  सहित विभिन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

राजस्व अभिलेखागार का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण

Posted on 30 April 2011 by admin

कार्यो के निस्तारण में पारदर्शिता और समयबद्वता का ध्यान रखें

आगरा - जिलाधिकारी अजय चैहान ने आज कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार का अचानक गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सर्व प्रथम सूचना पट्ट पर अंकित प्रतिलिपि जारी करने के विवरण का सत्यापन कराया और फायर उपकरणों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत की व्यवस्था हेतु पैनल बनवाने के निर्देश दिये।
उन्होंने प्रधान प्रतिलिपिक सहायक के पटल का निरीक्षण करते हुए प्राप्त आवेदनों के निस्तारण और पंजिका में मिलान कराया। उन्होंने निर्देश दिये कि आवेदन पत्र निर्धारित अवधि में निस्तारित करें और प्राप्त कत्र्ता के नाम और दिनांक अनिवार्य रूप से अंकित कराये। पंजिका में प्रविष्टियां अपूर्ण पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की।
उन्होंने तहसील वार गोसवारों का अवलोकन किया और कुछ ग्रामों के बस्ते खुलवाकर अभिलेखो का मिलान और सत्यापन कराया। उन्होंने निर्देश दिये कि हर तहसील के बस्ते अलग-अलग रंग के कपडे में बाॅधे । उन्होंने सचेत किया कि कार्यो में पारदर्शिता और समय बद्वता का ध्यान रखते हुए शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्र0) जगदीश, प्रशासनिक अधिकारी अमर सिंह, नाजिर- प्रमोद कुमार, ईश्वरी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उद्योग बन्धु और वाणिज्य बन्धु के बैठकों के निर्णयो का समयबद्व रूप से अनुपालन करें

Posted on 30 April 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देशित दिये है कि जिला उद्योग बन्धु और व्यापार बन्धु की बैठक में लिए गये निर्णयों का समय से अनुपालन करायें और नीतिगत प्रकरणों को समय से शासन को संदर्भित करें। उन्होंने उद्योग बन्धु, वाणिज्य बन्धु और उद्योग व्यापार सुरक्षा समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई की।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सरकार मान्यता प्राप्त लैव स्थापना पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है ताकि सम्पल/नमूने में अपमिश्रण की जांच शीघ्रता से हो सके। उन्होंने अतिक्रमण हटाओं कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि प्रथम चरण में हाथीघाट से चिम्मन चैराहे तक  सडक से अतिक्रमण हटाये/नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण सामान न हटाने पर उसे जब्त कर लिया जाये। ईट व चम्बल सेन्ड की ट्रैक्टर ट्रालियो द्वारा अतिक्रमण को हटाने हेतु संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिये।
सिकन्दरा फैक्ट्री आनर्स एसो. द्वारा श्रमिकों के आवागमन हेतु महानगर सेवा प्रदान करने की मांग की गई। मांग पत्र आर.टी.ए. बैठक में भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्रों में जिला परिषद द्वारा सफाई कराने की मांग पर निर्णय लिया गया कि इन क्षेत्रों से प्राप्त वार्षिक आमदनी का 20 प्रतिशत धनराशि औद्योगिक एसों. को जिला परिषद द्वारा सुलभ करा दी जाये।
बैठक में त्वरित निर्यात विकास प्रोत्साहन योजना में कुल 19 दावे जिनकी धनराशि 34 लाख 47 हजार रू0 के स्वीकृत किये गये। जिला अग्रणी प्रबन्धक ने बताया कि सिकन्दरा औद्योगिक क्षेत्र में कैनरा बैंक द्वारा शाखा खोलने हेतु आवेदन रिजर्व बैंक की स्वीकृति हेतु प्रेषित कर दिया है। अनु. जाति/ जनजाति हेतु सब प्लान में 43 लाभाथियों को जूता ट्रेड में चार माह के प्रशिक्षण हेतु सहमति प्रकट की गई । इसके लिए लगभग 3 लाख रूपये का आवंटन भी प्राप्त हो गया है।
जिलाधिकारी ने स्टार केटेगरी योजना वर्ष 2010-11 के लिए 6 उद्यमियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इनमें मै0 कौशल इण्ड0, मीतल कैमीकल्स इण्ड0 त्रिमूर्ति इण्ड0 अम्बिका पालीटयूब्स, एम0ए0 एक्सपोर्ट और ओवरसीज ट्रैड लिन्कर्स सम्मिलित है।
बैठक का संचालन महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र डी.आर. गौतम ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं उद्यमी-बी0एस0गोयल, हरिओम अग्रवाल, के.के. पालीवाल, किरन धवन, भरत सिंह, दीपक अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, भुवेश कुमार, विष्णु भगवान अग्रवाल, संत शरण बरूआ आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सर्व सम्मति से जिला योजना का 154 करोड 55 लाख रू0 का परिव्यय अनुमोदित

Posted on 24 April 2011 by admin

minister_v_r_bhati_holding_meeting_of_district_planजिला योजना समिति की विकास भवन पर आयोजित बैठक में वर्ष 2011-12 की जिला योजना के लिए सर्व सम्मति से 154 करोड 55 लाख रूपये के परिव्यय का अनुमोदन प्रदान किया गया । जनपद के जिला योजना के प्रभारी मंत्री/होम गार्ड एवं, पी.आर.डी मंत्री श्री वेदराम भाटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों के महत्वपूर्ण सुझावों के साथ जिला योजना में विभागवार परिव्यय अनुमोदित  किये गये । मुख्य विकास अधिकारी आर0 के0 श्रीवास्तव ने विभाग वार कार्य योजना और प्रस्तावित लक्ष्य/धनराशि का विवरण प्रस्तुत किया।

मा0 मंत्री श्री वेदराम भाटी ने कहा कि कार्यो को समयबद्व रूप से निस्तारित करें और योजनाओं की  सार्थकता को देखते हुए स्वीकृत धनराशि का व्यय सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिये कि मा0 जनप्रतिनिधियों को समय से एजेण्डा तथा शासनादेश तथा कार्यो की जानकारी सुलभ करायें। उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों/सदस्यों द्वारा जनपद के विकास के लिए जिला योजना के प्रस्तावों पर सर्व सम्मति से अनुमोदन प्रदान करने पर अभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास करना रहता है।

जिला योजना में इस वर्ष 83 किमी ग्रामीण सडकों के निमार्ण हेतु 29 करोड रूपये, पर्यटन विभाग को 30 लाख रूपये, प्राथमिक शिक्षा में सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत 25 प्रतिशत राज्यांश के रूप में 150 लाख रू0 तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भवन निर्माण हेतु 50 लाख रूपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया।

माध्यमिक शिक्षा के लिए 40 लााख 40 हजार रूपये, प्रादेशिक विकास दल को 11.75 लाख, खेल विभाग को 50 लाख रूपये अनुमादित किये गये।

एलौपैथिक चिकित्सा हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के भवन निर्माण हेतु एक करोड रू0, प्रा0स्व0 केन्द्रो की स्थापना हेतु 5 लाख तथा सामुदायिक स्वा0 केन्द्रो की स्थापना हेतु  135 लाख तथा भवन के अवशेष कार्यो के लिए 35 लाख इस प्रकार एलौपैथिक चिकित्सा के लिए 2 करोड 75 लाख रू0 अनुमोदित किये गये। इसके अतिरिक्त परिवार कल्याण कार्यक्रम में 20 उपकेन्द्रों के निर्माण हेतु 180 लाख रूपये अनुमोदित किये गये। आयुर्वेद एवं यूनानी पद्यति हेतु 3 लाख तथा होम्योपैथी पद्यति हेतु 6 लाख रूपये अनुमोदित किये गये।

नगरीय जल सम्पूर्ति एवं स्वच्छता के अन्तर्गत 6 करोड 18 लाख 70 हजार रूपये, ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रमों के लिए 32 करोड 22 लाख 72 हजार रूपये ग्रामीण स्वच्छमा (पंचायती राज) हेतु 3 करोड  29 लाख 87 हजार रूपये, जनपद में इस वर्ष 500 महामाया आवास, 300 महामाया सर्वजन आवास, 3596 इन्दिरा आवास, हेतु 7 करोड 64 लाख 51 हजार रूपये, पूल्ड आवास हेतु 2.5 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण हेतु 257 लाख रूपये का परिव्यय स्पेशल कम्पोनेंट मद में अनुमोदित किया गया। पिछडी जाति कल्याण छात्रवृत्ति हेतु 2 करोड 31 लाख, तथा अल्प संख्यक कल्याण मद में 5.50 लाख तथा अन्य वर्ग में 185 लाख रूपये रखे गये है।

शिल्पकार प्रशिक्षण 16 लाख, समाज कल्याण मद में 7 करोड 70 लाख रूपये , विकलांग कल्याण 2 करोड 53 लाख 58 हजार, महिला एवं बाल विकास-01 करोड 86 लाख 41 हजार, पुष्टाहार मद में 23 लाख, रेशम विभाग को 3 लाख, नेडा-19 लाख 96 हजार, खादी ग्रामोद्योग-17 लाख 20 हजार, राजकीय लद्यु सिंचाई- 65 लाख 83 हजार रूपये निजी लद्यु सिंचाई 293 लाख, सामुदायिक विकास-73 लाख 74 हजार रूपये अनुमादित किये गये।

इस वर्ष जिला में 35 पंचायत भवनों के निर्माण हेतु 3 करोड 67 लाख रूपये, डा0 अम्बेडकर ग्रामों में सी.सी.रोड एवं के.सी.ड्रेन निर्माण हेतु 22 करोड 56 लाख 23 हजार रूपये, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना में 780 लाख रूपये, उद्यान विभाग 6 लाख 34 हजार , पशुपालन विभाग हेतु 161 लाख,, दुग्ध विकास हेतु 363 लाख, मत्स्य 1.33 लाख वन विभाग के लिए 235 लाख रूपये का परिव्यय अनुमोदित हुआ है।

बैठक में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में 119 लाख तथा डी.आर.डी.ए प्रशासन हेतु 35 लाख रूपये परिव्यय अनुमोदित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाधर कुशवाह, विधायक डा0 धर्मपाल सिंह,सूरजपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, राजेन्द्र सिंह, सांसदांे के  प्रतिनिधि तथा जिला योजना समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों से गेहॅू खरीद प्रारम्भ

Posted on 24 April 2011 by admin

सम्भागीय खाद्य नियंत्रक आगरा सम्भाग आगरा/अलीगढ ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत रबी विपणन वर्ष 2011-12 हेतु किसानों से सीधे गेहूॅ खरीद 01 अपै्रल 2011 से प्रारम्भ कर दी  है जिसमें गेहॅू का समर्थन मूल्य रू0 1120/प्रति कुन्तल एवं उस पर रू0 50-प्रति कुन्तल बोनस निर्धारित किया गया है ।

उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि उनका गाॅव के जिन क्रय केन्द्रों से सम्बद्व है, उन क्रय केन्द्र पर ले जाकर अपनी गेहॅू की बिक्री करें और अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करें । आगरा एवं अलीगढ सम्भाग में अधिकांश मण्डियों में स्थापित गेहॅू क्रय केन्द्र असम्बद्व है, उन जनपद के किसी भी गांव का किसान अपनी उपज मण्डी ले जाकर बिक्री कर सकते है, किसान अपना गेहॅू बेचने हेतु मण्डी ले जाते समय किसान बही, किसान क्रेडिट कार्ड तथा साधन सहकारी समितियों के पास बुक एवं चकबन्दी अन्तर्गत ग्रामों में चकबन्दी सम्बन्धी संगत मूल भूलेख व अन्य फोटो युक्त पहचान पत्र साथ में ले जाये।

उन्होंने किसानों से कहा है कि क्रय केन्द्रो पर किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर वि सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाषः 0563-2570421 एवं लखनऊ कार्यालय के टोल फ्री नम्बर 18001805046 पर शिकायत कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर निकाय निर्वाचक नामावलियों की शिकायतों का निस्तारण की जिम्मेदारी तय

Posted on 14 April 2011 by admin

नगर निकाय निर्वाचन नामावली के अशतः विस्तारपूर्वक पुनरीक्षण-2011 के उपरान्त निर्वाचक नामावलियों का अनन्तिम प्रकाशन दिनांक 07-4-2011 को किया जा चुका है। अनन्तिम प्रकाशन के उपरान्त नामावली से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही है।

उपरोक्त के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (ना0नि0)/जिला मजिस्ट्रेट , अजय चैहान ने बताया कि नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु जसवंत सिंह, उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा को प्रभारी अधिकारी किया गया है। नियुक्त प्रभारी अधिकारी संबंधित शिकायतों का निस्तारण अपने विभागीय सहयोगी स्टाफ की सहायता से करायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in