Archive | आगरा

ग्रामीण पर्यटन तथा हैरिटेज वाक की योजनाओ को अबिलम्व मूर्तरूप दें -आयुक्त

Posted on 31 July 2011 by admin

वटेश्वर आरती के प्रति पर्यटन इण्डस्डी ने गहरी अभिरूचि दिखाई

commissioner-mrमण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने ईको टूरिज्म के महत्व को देखते हुए ग्रामीण पर्यटन को बढावा हेतु पर्यटन की दृष्टि से प्रथम चरण में तीन ग्रामों को विकसित करने के निर्देश दिये है। इनमें कछपुरा, बरारा तथा फतेपुर सिकरी में चार हिस्सा पर्यटन विकास की सम्भावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने चार हिस्सा ग्राम के साथ अन्य ग्रामों का भ्रमण कर गांव चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आगरा नगर में हैरिटेज वाक तथा ‘‘मुगल हैरिटेज वाक विकेन्द्र ताज‘‘ को भी अबिलम्व कार्यरूप देने के निर्देश दिये। बैठक में अवगत कराया गया कि मण्डलायुक्त के प्रयास से प्रारम्भ वटेश्वर में आरती कार्यक्रम के बारे में पर्यटन संस्थाओं ने गहरी अभिरूचि दिखाई है और पर्यटन इन्डस्ट्री द्वारा पूछताछ के साथ भ्रमण प्रस्ताव भी मिले है।

श्री अभिजात ने आज अपने कैम्प कार्यालय पर आहूत बैठक में हैरीटेज वाक तथा माडल टूरिस्ट डेस्टीवेशन सेटिलमेन्ट प्राजेक्ट (ड0कमस ज्वनतपेज क्मेजपदंजपवद ेमजजसमउमदज चतवरमबज) के वारे में विस्तार से समीक्षा । उन्होंने कहा कि कछपुरा तथा बरारा आदि ग्रामों में सडक-सफाई की व्यवस्था करें ताकि विदेशी पर्यटक ग्रामीण जीवन शैली को सहज रूप से देख सकें और वहां जन जीवन , खानपान , समाजिक एवं स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों आदि का अनुभव लें सके। अनेक पर्यटक शिक्षा व्यवस्था हेतु स्कूलों को भी देखना चाहते है। अतः उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को इन गाॅवों के स्कूलों में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिये कि कछपुरा में टाॅयलेट आदि कार्य चिन्हित कर लें और स्थानीय युवाओं को भी पर्यटन विकास को देखते हुए प्रशिक्षित करें। स्थानीय कलाकारों द्वारा कला संस्कृति के प्रदर्शन तथा पर्यटकों के लिए घरेलू खाना उसी ग्रामीण परिवेश में उपलब्ध कराने हेतु स्थानीय लोगों को चिन्हित कर लें । अनेक पर्यटक स्थानीय कुकिंग में रूचि दिखाते है। आवश्यकतानुसार ओपन एअर थियेटर की भी व्यवस्था कराई जा सकती है।

हैरिटेज वाक के बारे में राजीव सक्सैना ने बताया कि नगर के अन्दर जामा मस्जिद, बैद्यगली, लुहारगली, मनकामेश्वर, रावतपाडा, नमक की मण्डी, सत्तीखाना, चित्तिखाना, किनारी बाजार में ‘‘ हैरिटेज वाक‘‘ के लिए विदेशी पर्यटकों को ले जाना प्रारम्भ किया गया है। पर्यटकों को घोडा तांगो द्वारा दरेसी तक ले जाया जाता है । मण्डलायुक्त ने घोडा तांगो के रखरखाव में सहयोग देने तथा अन्य बिन्दुओं पर सैद्वान्तिक सहमति प्रकट की। मुगल हैरिटेज वाक में रामवाग  में मेहताब वाग तक विभिन्न कम प्रसिद्व स्मारकों को सम्मिलित करते हुए स्थानीय लोगो की जीवन शैली से परिचित कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने निर्देश दिये कि इन योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु पर्यटन विभाग द्वारा इलैक्ट्रानिक ब्रोशर तथा प्रिन्ट ब्रोशर तैयार किये जायें। आयुक्त ने कहा कि वह स्वंय भी प्रस्तावित तीनों ग्रामों के लोगो से वार्ता करेगें। सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्री वास्तव ने पावर पाइन्ट प्रिजेन्टेशन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त पी.एन. दुबे, अपर जिलाधिकारी(प्र0) जगदीश, आगरा विकास प्राधिकरण से शर्बत अली, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार , उप जिलाधिकारी किरावली धीरेन्द्र सचान, पी.ओ. डूडा अंजू सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येद्र ढाका आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

CMS’ 9 member team will visit South Korea to participate in ‘International Science Fair’

Posted on 31 July 2011 by admin

korea-delegation11A 9-member students team of City Montessori School, Kanpur Road Campus, Gomti Nagar Campus and Mahanagar (Campus II) will visit South Korea to partake in ‘International Science Fair’. This Science Fair has been convened by Korea Science Academy on the topic ‘Environment and Energy’ from 9 to 12 August 2011 in Busan city, South Korea. Mr Hari Om Sharma, Chief Public Relations Officer of CMS informed. Mr Sharma informed that this significant fair has been organized with the objective to incline students’ interest towards Science and acquaint them with its latest development which will be attended by the participating students of several nations.

Mr Sharma informed that the team to visit South Korea includes Pratul Hora and Shreya Singh of CMS Kanpur Road campus with the teacher Mrs Jayshree Krishnan as their leader. Rishabh Singh and Ritesh Upadhyay of CMS Mahanagar (Campus II) with their teacher Mr S K Gaur as their leader. Utsahan Sen of CMS Gomti Nagar and Manan Kumar of CMS Rajendra Nagar with the teacher of CMS Gomti Nagar, Mrs Shalini Kanchan as their leader.

Mr Sharma said that the Science Fair is convened with the aim to chisel scientific skills and knowledge of students. Besides this event will also develop the feelings of world fraternity, world unity and world peace. The fair will also help the upcoming scientists to bring an edge in their talents so that they can bring socially useful changes according to international norms. Moreover, its also convened with the purpose to provide a common platform to the students of various cultures and traditions from where they can learn lifestyle, language and technical know-how of each other.

Mr Sharma said that CMS recognizes the importance of scientific age, hence it endeavours to develop scientific and global outlook in its students which help them in reaching new heights in national and international contests. Besides this, CMS organizes 32 international events in Science, Maths, English, Computer Science, Robotics, Astronomy, Music, Sports etc. throughout the year to chisel the skills of students and provide the opportunity to explore their knowledge on an international platform with students of various countries. These events provide an international arena to the students and instil self-confidence in them. Mr Sharma further said that these international events are organized by CMS with the aim to provide such education to children that can prepare them as world leaders so that they lead the world with their broadened humanistic perspective.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 49 सुपर वाइजर व 6 नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

Posted on 30 July 2011 by admin

अनुपस्थित अधिकारी सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से सम्पर्क कर ड्यूटी प्राप्त करें-जिलाधिकारी

फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के घर घर सत्यापन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अजय चैहान द्वारा सूरसदन प्रेक्षागृह में दिये गये प्रशिक्षण में अनुपस्थित सुपरवाइजर एवं नोडल अधिकारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के आदेश सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को दिये गये हैं। साथ ही अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये हैं। समस्त अनुपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह तत्काल सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार से तत्काल सम्पर्क कर अपनी-अपनी ड्यूटी प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश ने विधान सभावार अनुपस्थित सुपरवाइजरों की जानकारी देते हुए बताया कि एत्मादपुर क्षेत्र के जयपाल सिंह, विजय कुमार, श्यामवीर, जसबंत सिंह अनुपस्थित रहे। आगरा छावनी विधान सभा से धर्मवीर सिंह अरबिन्द कुमार, पी0के0 सिंह, यशवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, अशोक कुमार, धनंजय सिंह, अनिल कुमार यादव, राजेश कुमार, संजय मेहरोत्रा, अनूप गुप्ता, भगवान दास गौतम, देवेन्द्र कुमार अनुपस्थित रहे हैं।
आगरा दक्षिण वि0स0 क्षेत्र के सुपरवाइजर अरबिन्द खुराना , मदन कुमार, नीरज पाठक, इन्द्रपाल रावत, शमशुद दोहा, इस्माइल खान, राजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, महावीर सिंह, अनिल कुमार कुलक्षेष्ठ अनुपस्थित रहे।
आगरा उत्तर वि0स0 क्षेत्र के सुपरवाइजर यतेन्द्र सिंह, सुरेशचन्द्र, जगदीश, अशोक कुमार शर्मा, प्रेम प्रकाश, उदित नारायण, पंकज मौर्य, राकेश सिंह राठौर, देवीराम, के0के0 शर्मा अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि आगरा ग्रामीण वि0स0 क्षेत्र से सुपरवाइजर अनिल कुमार, उत्तमचन्द, लटूरी सिंह, हिमाचल वशिष्ठ, रघुवीर सिंह यादव, सरोज शर्मा, खेरागढ वि0स0 क्षेत्र से आर0एन0 यादव, फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र से सुपरवाइजर ओम प्रकाश शर्मा, हरीबाबू जयपाल सिंह, बाह विधान सभा क्षेत्र से राम सनेही तथा सुरेश चन्द शर्मा अनुपस्थित पाये गये थे।
ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी द्वारा त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु हर 10 बी.एल.ओ. पर एक सुपरवाइजर और 10 सुपरवाइजर पर एक नोडल अधिकारी पर्यवेक्षण हेतु तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची सही और त्रुटिहीन बनाने में लापरवाही न बरतें -जिलाधिकारी

Posted on 29 July 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने कहा कि निर्वाचन में फोटोयुक्त मतदाता सूची महत्वपूर्ण दस्तावेज है । अतः यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची सही और त्रुटिहीन बनें। किसी भी अर्ह मतदाता का नाम छूने न पाये साथ ही मृतक या अन्यत्र चले गये नागरिकों के नामों का अपमार्जन हो। बी.एल.ओ. घर-घर जाकर 15 अगस्त तक सर्वे का कार्य पूर्ण कर लें और सुपरवाइजर भी प्रतिदिन बी.एल.ओ. के कार्य का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करें। बी.एल.ओ. तथा सुपरवाईजर इस कार्य में स्थानीय सामाजिक कार्यकत्र्ताओं की मदद ले सकते है।
जिलाधिकारी आज सूरसदन में बूथ लेबल आफिसर के कार्यो के पर्यवेक्षण हेतु तैनात सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण सत्र को सम्बोन्धित कर रहे थे। जिलाधिकारी द्वारा 10 बी.एल.ओं. पर एक सुपर वाइजर तथा 10 सुपरवाइजरांे पर एक नोडल अधिकारी और नोडल अधिकारियों से समन्वय हेतु अपर जिलाधिकारियों को दायित्व सौपा है। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी एस.डी.एम. अपने स्तर पर भी नोडल अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से लें।
उन्होंने बताया कि तहसील में वोटर रजिस्ट्रेशन सेन्टर की स्थापना के साथ ही प्रयोग के तौर पर किरावली तहसील में शीघ्र ही मोबाइल वोटर रजिस्ट्रेशन सेन्टर की सुविधा सुलभ कराई जायेगी। इनमें एक वाहन में लेपटाप, प्रिन्टर, लेमीनेटर आदि सुलभ रहेगा और क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान मौके पर नाम दर्ज कर मतदाता पहचान भी दिया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि फार्म-6 आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु थानों, विकास खण्ड, प्राइमरी स्कूल (जहाॅ बूथ है) पर पर्याप्त संख्या में फार्म उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में शिकायतों के निस्तारण हेतु तहसील, विकास खण्ड आदि प्रमुख कार्यालयों में शिकायत पेटिका रखने के निर्देश दिये है जहाॅ नागरिक अपना फार्म या शिकायत लिखकर डाल सकते हैं। हर शुक्रवार को शिकायत पेटिका से  शिकायतें/फार्म निकाल कर पंजिका में अंकन कर सुपरवाइजर/ नोडल अधिकारी कार्यवाही सुनिश्चित करायेगें।
उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर 50 से अधिक नामों का अपमार्जन हुआ है उन पर सुपरवाइजर स्वंय घर घर जाकर सत्यापन करेगें।सुपरबाइजर बी.एल.ओ. की पंजिका निश्चित रूप से चैक करें। बैठक में विभिन्न प्रपत्र भी उपलब्ध कराये गये।
उन्होंने निर्देश दिये कि मतदाता सुची को बूथ पर चस्पा करा दें और लोगो को अवगत भी करा दें । उन्होंने कहा कि मतदाता जनसंख्या का मानक अनुपात 61 प्रतिशत वोटर के लक्ष्य पर ध्यान रखें। उन्होंने युवा मतदाताओं तथा महिलाओं के नाम दर्ज कराने हेतु भी निर्देश दिये। प्रशिक्षण में अनुपस्थित 20 सुपरवाइजरों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने विभिन्न प्रपत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारीर, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा त्रुटि रहित शुद्व मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग की अपील

Posted on 28 July 2011 by admin

राजनैतिक दल बी.एल.ए. नियुक्त कर सूची 28 जुलाई तक दें दें
मतदेय स्थलों का सत्यापन करते हुुए बूथ का प्रस्ताव 31 जुलाई तक उपलब्ध करायें

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये है कि बूथ लेबिल आफिसर की तरह सभी राजनैतिक दल अपने-अपने दलों से प्रत्येक मतदेय स्थलों पर बूथ लेबिल एजेण्ट नियुक्त करें जिससे कि त्रुटि रहित शुद्व/सही मतदाता सूची तैयार करने मे सहयोग करें। बी.एल.ए. की नियुक्ति का प्रारूप आज बैठक में भी उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे युवक/युवती जो 1 जनवरी 2011 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, वे प्रारूप-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराये। उन्होंने कहा कि बी.एल.ए. को 28 जुलाई तक उपलब्ध करा दें।

जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों/ पदाधिकारियों के साथ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षक अभियान के सम्बन्ध में आहूत बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों और सहयोग के प्रति भी आभार प्रकट किया।
उन्होंने बताया कि अभियान में बी.एल.ओ. घर घर जाकर पुनरीक्षण कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने बाले बी.एल.ओ. को प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित/ प्रोत्साहित किया जायेगा वहीं लापरवाही बरतने वाले बी.एल.ओ. दण्डित भी किये जायेगे। मतदाता सूची महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। घर घर सर्वे का कार्य 25 अगस्त तक किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि 05 जनवरी 2011 को बनाई गई मतदाता सूची में लगभग 3 लाख नाम कटे हैं साथ ही इसी अभियान में लगभग डेढ लाख नये नाम सम्मिलित हुए हैं। बैठक में उपस्थित दलों के पदाधिकारियों को पुनरीक्षण के दौरान विभिन्न कारणों से मतदाता सूची से काटे गये नामों की सूची/ विवरण उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि प्राप्त कराई गई अपमार्जन सूची से मिलान करा लें कि कहीं किसी का नाम गलत तरीके से तो नही कट गया है, यदि ऐसे मतदाता मिलते है तो उनके प्रारूप-6 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में पुनः सम्मिलित करायें। उन्होंने बताया कि अपमार्जन सूची तथा नये नामों की सूची बूथ पर चस्पा कराई जायेगी।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में है परन्तु उनका फोटो चस्पा नही हैं ऐसे मतदाताओं से प्रारूप 001 बी पर फोटो प्राप्त करें जिससे मतदाता सूची शतप्रतिशत फोटो युक्त तैयार हो सके। ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गई है या स्थाई रूप से शिफ्ट कर गये है या मतदाता सूची में डबल नाम अंकित है, ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कराकर प्रारूप-7 या नोटिस देकर उनका नाम निकलवाना है। बैठक में विधान सभा बार निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गयी और अपेक्षा की गई कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन के साथ-साथ ऐसे मौहल्ले, कालोनियाॅ, अपार्टमेन्ट बने है जिनको मतदेय स्थलों में अनुभाग के रूप में सम्मिलित नही किया गया है उनको भी चिन्हित कर बूथ का प्रस्ताव सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को 31 जुलाई तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध करादें जिससे प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु भेजे जा सके।

बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी डा0 राम बाबू हरित, श्रीमती कुसुम चाहर, चै0 वाजिद निसार,केशो मेहरा, महेश बघेल, रामवीर सिंह नरवार, श्री लाल तोमर, भारत सिंह, राजेश वर्मा, सुनहरी लाल गोला, भारत सिंह कुन्तल, ओम प्रकाश प्रधान, जितेन्द्र वर्मा, रमेश मिश्र आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वोटर रजिस्ट्रेशन सेन्टर तहसील सदर में 10 अगस्त से शुरू होगा

Posted on 28 July 2011 by admin

मोबाइल वोटर रजिस्टेशन सेन्टर अन्य तहसीलों मे ं15 अगस्त से

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि जनपद मे सभी अर्ह नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने और त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के अभियान के क्रम में प्रथम चरण में तहसील सदर आगरा में वोटर रजिस्ट्रेशन सेन्टर 10 अगस्त से प्रारम्भ कराया जा रहा है। जहाॅ निर्धारित प्रारूप आदि प्रस्तुत करने पर मतदाता फोटो पहचान पत्र मौके पर ही मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस वोटर रजिस्ट्रेशन सेन्टर पर महानगर की चारो विधान सभा क्षेत्र कवर होगें।

उन्होेंने बताया कि 15 अगस्त से प्रयोग के रूप में अन्य क्षेत्रों में मोबाइल वोटर रजिस्ट्रेश सेन्टर प्रारम्भ किया जायेगा जिसमें वाहन पर आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहेगें। इस वाहन द्वारा बूथ पर जाकर फोटो मतदाता पहचान पत्र तैयार कर मौके पर ही मतदाता पहचान पत्र नागरिकों को सुलभ कराये जायेगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की वर्तमान में आबादी लगभग 45 लाख है और लगभग 25 लाख मतदाता सूची में दर्ज है । जबकि मानक के हिसाब से लगभग 60 प्रतिशत मतदाता होने के आधार पर लगभग सवा तीन लाख वोटर होने चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान में सभी अर्ह नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित किया जायेगा। सभी डिग्री कालेजों में भी प्रवेश के समय सर्वे के निर्देश दिये है ताकि छूटे छात्रा/छात्राओं के फार्म-6 भरवा कर नाम दर्ज कराये जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 18 से 30 आयु वर्ग के कुल लगभग 40 हजार मतदाता सूची में दर्ज है जबकि मानक के अनुसार 4 प्रतिशत हो चाहिए जो लगभग ढाई लाख है । अतः युवाओं
को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची मे महिला मतदाताओं के नाम भी मानक से कम दर्ज पाये गये है । महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु ध्यान देने के लिए कहा गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनता की सुविधा हेतु फार्म-8 आदि प्रपत्र तहसील, विकास खण्ड, थानों, सरकारी प्राइमरी स्कूलों पर सुलभ कराने के निर्देश दिये है। इन फार्मो की फोटोस्टेट कराकर भी भरकर दे सकते है, परन्तु किसी भी दशा में थोक में फार्म-6 स्वीकार नही किये जायेगें। बूथों पर सूची चस्पा कराई जायेगी ताकि अपमार्जन तथा नये नामों की जानकारी आम आदमी को रहे और सत्यापन हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की साप्ताहिक समीक्षा नियमित रूप से जिला मुख्यालय तथा तहसील स्तर पर की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बी.एल.ओ. द्वारा निर्वाचक नामावली का घर घर सत्यापन

Posted on 25 July 2011 by admin

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की वर्किंग कापी का घर घर सत्यापन बूथ लेबिल आफिसर के द्वारा 01 जुलाई से 10 अगस्त 2011 तक कराये जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि इस सत्यापन कार्य का पूर्ण लाभ उठाये और बी.एल.ओ0 द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची के घर घर सत्यापन के दौरान मतदाता सूची से मतदाता की फोटो यदि नही है तो पास पोर्ट साइज की दो रंगीन फोटो बी.एल.ओ. को 001 बी फार्म के साथ उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि 001 बी फार्म निःशुल्क बी.एल.ओ. से प्राप्त किया जा सकता है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने कहा कि जो युवक/युवती दिनांक 01 जनवरी 2011 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है परन्तु उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नही हो सका है वह भी बी.एल.ओ. से प्रारूप -6 प्राप्त कर फार्म भरकर बी. एल.ओ. को प्राप्त करा सकते है। उन्होंने बताया कि मकान संख्या, मतदाता का नाम, सम्बन्ध, सम्बन्धी का नाम लिंग, आयु पहचान पत्र संख्या आदि जिस किसी मतदाता की त्रुटिपूर्ण है, तो वह भी बी.एल.ओ. को संशोधन हेतु नोट करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेगा लोक अदालत में पीडितों को प्रतिकर दिलायाः कुल 1351 बादों का निस्तारण

Posted on 25 July 2011 by admin

उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दीवानी परिसर आगरा में वृहद लोक अदालत का कल आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता
प्रभारी जिला जज श्री राकेश कुमार, अपर जिला जज प्रथम के द्वारा की गई। आयोजन में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बीमा कंपनी एवं रोडवेज के अधिकारीगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 08 वादों का निस्तारण करके पीडित पक्ष को रूपये 10,73,880 प्रतिकर दिलाया गया और वादों का निस्तारण अपर जिला जज की श्री गोविन्द बल्लभ शर्मा, श्री इसरार अहमद , श्री महमूद अहमद खाॅ एवं श्री अजयकुमार श्री वास्तव द्वितीय के द्वारा किया गया है। इस लोक अदालत में विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित 38 वादों का निस्तारण स्पेशल जज (ई.सी. ऐक्ट) श्री छेदालाल वर्मा के द्वारा किया गया है एवं अपर जिला जज श्री महमूद अहमद खाॅ के द्वारा एक सिविल अपील का भी निस्तारण किया गया है।

लोक अदालत में सिविल जज (सी0डि0 ) श्री उदय प्रताप सिंह के द्वारा कुल दो मामले उत्तराधिकार के निस्तारित किये गये जिसमें मूल्यांकन रूपये 3, 02 063 है इसके अतिरिक्त कुल तीन सिविल वादों का निस्तारण लोक अदालत में किया गया है जो कि अपर सिविल जज (सी.डि) श्रीबलराज सिंह, श्री विकास गुप्ता एवं अपर सिविल जज (जू.डि.) श्रीमती अपर्णा पाण्डे के द्वारा निस्तारित किय गये है।

लोक अदालत में तहसील बाह में एस.डी.एम. के द्वारा 06 मामले फौजदारी एवं तहसीलदार के द्वारा 06 मामले राजस्व, कुल 12 वादों का निस्तारण किया गया है।

विभिन्न मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा कुल 1287 दाण्डिक वादों का निस्तारण किया गया और रूपये 243620 जुर्माना राजकोष में जमा कराया गया है। इस लोक अदालत में सर्वाधिक दाण्डिक वादों 775 मामलों का निस्तारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रीता गुप्ता के द्वारा किया गया है।

लघुवाद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमेश प्रकाश के बताया कि इस लोक अदालत में कुल 1351 वादों का निस्तारण किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण

Posted on 21 July 2011 by admin

गुणवत्ता युक्त आंकडे संकलित करें -डा0 आर्य

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण 68वीं आवृत्ति के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 1950 से सामाजिक -आर्थिक डेटा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में 68 वीं आवृत्ति का डेटा निर्धारित प्रपत्रों पर एकत्रित किया जाना है। यह सर्वेक्षण जुलाई 2011से जून 2012 तक एक वर्ष में सम्पन्न किया जायेगा। इन आंकडो का प्रयोग सरकार आगामी योजनाओं को बनाने में करती है और लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए उनकी आपूर्ति का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप निदेशक डा0 रोहन लाल आर्य ने अनुसूची वार विस्तार से जानकारी दी और प्रतिभागियों की शंकाओं और जिज्ञासाओं के समाधान प्रस्तुत किये।

डा0 आर्य ने कहा कि विकास योजनाओं को बनाने में आंकडे बहुत उपयोगी होते है। अतः सूचनांए एकत्र करने में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें ताकि परिणामों पर अच्छा प्रभाव दिखाई पडे।

उन्होंने अनुसूची-10 की चर्चा करते हुए कहा कि यह सर्वे कराने का उद्देश्य रोजगार एवं बेरोजगारों की स्थिति का आंकलन करना है। इन आंकडों का उपयोग सरकार द्वारा उठाये जा रहे बेरोजगारी उन्मूलन में किया जाता है।

इनसे विभिन्न क्षेत्रों में लोगो की मांग के अनुरूप नीतियां बनाने में मद्द मिलती है। उन्होंनें बताया कि अनुसूची 10 के सर्वे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के रोजगार एवं बेरोजगारों से सम्बन्धित सूचना एकत्रित होगी। इस अनुसूची में मनरेगा के सम्बन्ध में भी जानकारी एकत्र होगी जिससे जानकारी हो सके कि मनरेगा कार्यक्रम के तहत मिलने वाले रोजगार की स्थिति क्या है।

उन्होंने बताया कि अनुसूची एक में विभिन्न उपभोक्ताओं ,द्वारा अपने जीवनयापन के लिए किए गये विभिन्न प्रकार के व्यय का आंकलन किया जाता है।

जिससे कि लोगों के जीवन स्तर को मापा जा सके। इसमें लोगों के जीवन यापन करने की प्रवृति का पता चलता है जिसका अनुमान एम.पी.सी.ई. से लगा लेते है। इस सर्वे से असमानता दूर करने में आसानी होती है और प्रयास किया जाता है कि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। इस सर्वे के दौरान पिछले 30 दिनों में उपभोक्ता द्वारा अनाज, दालों, दूध, फलों, सब्जियों, मसालों आदि पर व्यय खर्चो को देखते हुए उनके जीवन स्तर के बारे मे अनुमान लगाया जाता है।

डा0 आर्य ने बताया कि इस सर्वे में अनुसूची एक के कालम 13 में लोगों के इलाज हेतु प्रयोग में आने वाली इलाज पद्यतियों- आयुर्वेदिक, योग, होम्योपैथिक, यूनानी, आयुष की सूचना एकत्रित की जायेगी कि लोगों द्वारा किस पद्यति का कितना उपयोग किया जा रहा है।

इस अवसर पर नेशनल सैम्पल सर्वे आर्गेनाइजेशन के सहायक निदेशक एस.पी. सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आगरा सुश्री चित्रा दुबे, ने भी सवेक्षण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में आगरा एवं अलीगढ मण्डलों के सभी जिलों के जिला संख्या अधिकारी , अपर साख्यिकी अधिकारी एवं सहायक संख्या अधिकारी भाग ले रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेवायोजन कार्यालय में 29 जुलाई को रोजगार मेला

Posted on 21 July 2011 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा के परिसर में 29 जुलाई, शुक्रवार की प्रातः 10ः00 बजे से शिवशक्ति बायो-प्लांटेक लि0 द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव तथा एग्रीकल्चर आॅफीसर पदों हेतु रोजगार मेला में भर्ती की जानी है।

सेल्स एक्जीक्यूटिव पद के लिए शैक्षिक योग्यता-इण्टर/स्नातक उत्तीर्ण, आयु-22 से 30 वर्ष, कुल परिलब्ध्यिां लगभग रूपये 10000 से 15000 प्रति माह।

एग्रीकल्चर आॅफीसर पद के लिए शैक्षिक योग्यता बी0एस0सी (कृषि) एम0एस0सी (कृषि) उत्तीर्ण, आयु-22 से 30 वर्ष, कुल परिलब्ध्यिां लगभग रूपये 12000 से 15000 प्रति माह।

चयन साक्षात्कार की तिथि-29 जुलाई, 2011 दिन शुक्रवार की प्रातः 10ः30 बजे है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी आवेदन-पत्र का प्रारूप क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा के कक्ष-संख्या 19 से निःशुल्क प्राप्त कर लें तथा अवेदन-पत्र पूर्ण रूप से भरकर फोटो लगाकर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, के कक्ष संख्या -19 में 28 जुलाई, 2011 तक जमा करा कर रोल नं0 सहित प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें । आवेदन-पत्र के साथ प्रमाण-पत्रों की छाया प्रतियां लगाना आवश्यक नही है, किन्तु दिनांक 29-7 2011 को चयन साक्षात्कार के समय सभी मूल प्रमाण-पत्रों तथा उनकी छाया प्रतियां, दो फोटो, कोई मानय पहचान पत्र (आई.डी.) साथ लाना आवश्यक होगा।

क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि विशेष परिस्थियों में साक्षात्कार के दिन प्रातः 10ः30 बजे तक भी आवेदन-पत्र निर्गत एवं प्राप्त किये जा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in