Archive | आगरा

आदर्श आचरण संहिता- सामान्य निर्वाचनों के दौरान मंत्रियों के दौरे के सम्बन्ध में निर्देश

Posted on 28 December 2011 by admin

निर्वाचन की घोषणा होने के उपरान्त समस्त जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश ने बताया है कि माननीय मंत्रीगणों के भ्रमण के सम्बन्ध में भी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश जारी किये गये है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सामान्य निर्वाचन की घोषणा के पश्चात कोई भी केन्द्र या राज्य का कोई मंत्री अपने शासकीय दौरे को निर्वाचन कार्य के साथ सम्मिलित नही करेगें और शासकीय दौरे के पश्चात् वे अपने मुख्यालय लौट आयेगें। जिलों जहां निर्वाचन हो रहा है और जहां आदर्श आचरण संहिता प्रभावी है, वहां उनकी यात्रा पूर्णतया निजी प्रकार की होगी और ऐसी यात्रा मंत्री के मुख्यालय से प्रारम्भ हो मुख्यालय पर समाप्त होगी यदि कोई मा0 मंत्री किसी शासकीय कार्य से किसी अन्य जिले में जा रहे है और रास्ते में उस जिले से होकर गुजरना है जहां निर्वाचन हो रहा है तथा आदर्श आचरण संहिता प्रभावी है तो वह उस जिले में न तो रूकेगें और न ही किसी राजनीतिक कार्य में भाग लेगें।

आचार संहिता के अनुसार जिला जहां निर्वाचन हो रहा है, के किसी भी श्रेणी के कर्मचारी को किसी मंत्री द्वारा किसी जिले में की गयी किसी बैठक में सम्मिलित होने हेतु नही बुलाया जायेगा। यथा उन जिलों में भी नही जहां निर्वाचन नही हो रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी मा0 मंत्री के निजी भ्रमण के दौरान, जहां निर्वाचन हो रहा है, मिलेगा तो वह सम्बन्धित सेवा नियमों के दुराचरण का दोषी होगा और यदि वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 129 (1) के अन्तर्गत कोई अधिकारी है तो उसे उक्त धारा के संवैधानिक प्राविधानों के उल्लघंन का दोषी माना जायेगा और उनके खिलाफ उक्त धारा के प्राविधान में कार्यवाही की जायेगी।
मा0 मंत्री द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में किसी निजी भ्रमण के दौरान उनकी उपस्थिति को दर्शित करने के लिए कोई बीकान लाइट लगी पायलट कार या अन्य रंग की कार प्रयुक्त नही की जायेगी। भले ही राज्य प्रशासन ने उन्हें दौरे के दौरान सशस्त्र गाई ले जाने की अनुमति दी हो।
आयोग ने यह निर्देश दिये है कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिन्हे निर्वाचन गतिविधियों के पर्यवेक्षण के साथ-साथ आदर्श आचरण संहिता को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, को राज्य अथवा केन्द्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे की सूचना उस जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी जानी चाहिए जहां निर्वाचन हो रहा है और मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोग को तद्नुसार अवगत कराया जायेगा। मा0 केन्द्रीय मंत्रियों तथा अन्य राज्य सरकारों के मंत्रियों पर भी उक्त निर्देश यथावत् लागू रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सौर ऊर्जा के प्रति लोगों में भारी उत्साह

Posted on 25 December 2011 by admin

सौर ऊर्जा मेल में आज दूसरे दिन विकास खण्ड खन्दौली, सैंया, एत्मादपुर, जगनेर एवं खेरागढ के ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण सत्र एवं गोष्ठी में भाग लिया। बडी संख्या में छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने मेलें में लगाये स्टालों पर जाकर जानकारी प्राप्त की ।
प्रशिक्षण प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि सोलर सिंचाई पम्प 1200 तथा 1800 वाट में उपलब्ध है। सबमर्सिबल, सोलर सरफेस पम्प 900 वाट में उपलब्ध है। सोलर बूस्टर पम्प बहुमंजिले भवनों के लिए उपयोगी है। नागरिकों ने गैसीफायर के बारे में भी जिज्ञासा दिखाई। गैसी फायर में कूडें-कचरे से बिजली बनाई जाती है। इससे उत्पन्न धुॅएंे को पानी से गुजार कर प्रोडुशर बनाते है। इसे आल्टरनेटर से भी जोडा जा सकता है। यह 20 किलोवाट से 500 किलोवाट क्षमता में उलपब्ध है और एक हजार रूपये प्रतिवाट अनुदान है। संगोष्टी में परियोजना अधिकारी नेडा अतुल जैन ने सौर ऊर्जा पर आधारित विभिन्न उपकरणों की विस्तार से जानकारी दी। श्री जैन ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ रखने में सौर ऊर्जा उपकरणों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि 23 से 25 दिसम्बर तक आयोजित मेले में लगभग 20 संस्थानो ने अपने स्टाल लगाये है तथा प्रोजेक्ट लगाने हेतु कन्सल्टेंट भी उपलब्ध हैं।
टाटा सोलर के प्रतिनिधि आर.पी.सिंह ने होम लाइट पैनल आदि की जानकारी देते हुए अनुदान तथा ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा अनुदान तथा ऋण सुविधा हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये है। सोलर प्रोजेक्ट हेतु पांच प्रतिशत व्याज दर निर्धारित है। नेडा के परियोजना अधिकारी अरूण श्रीवास्तव ने सोलर पावर प्लांट, सोलर कुकर, तापीय ऊर्जा से वाटर हीटिंग सिस्टम आदि की जानकारी देते हुए बताया कि दयालबाग के दो छात्रावासों में लगभग 400 छात्रों का खाना सैफ्लर सोलर कुकर के द्वारा तैयार किया जा रहा है।
परियोजना अधिकारी अतुल जैन ने प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सौर ऊर्जा के प्रति लोगों के उत्साह को महत्वपूर्ण बताया है।ग्राम प्रधान राज्य वित्त आयोग की धनराशि से सामूहिक प्रकाश व्यवस्था हेतु उपकरण क्रय कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नही छोडें

Posted on 25 December 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आदेश दिये है कि जनपद में कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नही छोडेगा। उन्होंने निर्देश दिये है कि नगर मजिस्ट्रेट, समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर/तहसील सदर अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी (नगर) के माध्यम से और अन्य उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के माध्यम से अवकाश स्वीकृति हेतु पत्र प्रेषित करेगें। उन्होंने सचेत किया है कि अवकाश स्वीकृति की पुष्टि होने पर ही अधिकारी मुख्यालय छोड सकेगें।
उन्होंने बताया है कि यह देखने में आया है कि जनपद में तैनात कुछ जिला स्तरीय अधिकारी जिलाधिकारी के संज्ञान में लाये बिना सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराकर मुख्यालय छोड कर चले जाते है। इसी प्रकार तहसीदार अपने उप-जिलाधिकारी के स्तर से ही अवकाश स्वीकृत कराकर अवकाश पर चले जाते है। यह प्रक्रिया उचित नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सोलर मेला 23 से 25 दिसम्बर तक:प्रवेश 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Posted on 22 December 2011 by admin

ग्राम प्रधानों को मिलेगा सौर ऊर्जा पर परिक्षण

यू0पी0 नेडा द्वारा तीन दिवसीय सोलर सक्सपो-2011 का आयोजन 23 से 25 दिसम्बर तक रोजविला संजय प्लेस पर किया जा रहा है इस सोलर मेले में प्रत्येक दिन पांच पांच विकास खण्डों के ग्राम प्रधानों की गोष्ठी एवं सौर ऊर्जा पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।

परियोजना अधिकारी नेडा अतुल जैन ने बताया कि जन सामान्य के लिए मेला प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक निःशुल्क खुलेगा।
उन्होंने बताया कि सोलर मेले में जनपद के ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण एवं गोष्ठी के दो सत्र शैक्षिक एवं प्रायोगिक होगंे। ग्राम प्रधानों के लंच की भी व्यवस्था की गयी है। ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण सत्र प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को विकास खण्ड बाह, पिनाहट, जैतपुर कलां, फतेहाबाद तथा शमशाबाद 24 दिसम्बर को खेरागढ, सैंया, जगनेर,एत्मादपुर, खंदौली और 25 दिसम्बर को बरौली अहीर, अकोला, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा विकास खण्ड के प्रधान भाग लेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

50 स्कूलों को अंगीकृत कर ‘‘सारथी‘‘ अभियान का शुभारम्भ

Posted on 22 December 2011 by admin

commissioner-agra-alongwith-dm-holding-saarthi-meetingमण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने आज कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा में सामाजिक सहभागिता हेतु सारथी अभियान का शुभारम्भ (लांच) किया। मण्डलायुक्त की पहल पर सारथी अभियान की आगरा जनपद में अभिनव योजना लागू हुई है। आज  शुभारम्भ के अवसर संस्थाओं की ओर शपथ पत्र देकर 50 विद्यालयों को अंगीकृत किया गया।
श्री अभिजात ने कहा कि अभियान में आर्थिक सहयोग की अपेक्षा नही हैं। केवल इन विद्यालयों के संचालन में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए उत्साह के साथ आगे आकर सहयोग करें ताकि व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आये। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि इन बच्चों की न केवल देखभाल करें और अपना स्नेह दें और मार्ग दर्शन देकर उनका शैक्षिक और सामाजिक स्तर ऊंचा करें। उन्होंने बताया कि विद्यालय को अंगीकृत करने पर निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र देना होगा। विद्यालय के सम्बन्ध में अध्यापकों व बच्चों का विवरण, अनुदान का विवरण-मध्यान्ह भोजन ,छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण,निःशुल्क स्कूल बैग, यूनीफार्म वितरण आदि के बारे में सभी सूचनाएं प्रदान की जायेगी जिससे आप इन योजनाओं का अनुश्रवण भली प्रकार कर सकें।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने सारथी अभियान के विभिन्न पहलूओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि छात्रों में सकारात्मक प्रतियोगी भावना विकसित करें ताकि वे भविष्य में अपनी प्रगति के मार्ग स्वंय खोज सकें। शिक्षकों को नियमित उपस्थित रहने और गुणवत्ता उक्त शिक्षण के लिए प्रेरित करें। एक सुखी सबल समाज एवं उन्नत प्रगतिशील राज्य की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब ‘‘सब पढे-सब बढे‘‘ । उन्होंने बताया कि सारथी स्कूलों में नियमित मेडिकल कैम्प आयोजन आदि कार्य भी होगें और सारथी कार्यक्रम की समीक्षा हेतु मासिक बैठके जिला स्तर तथा मण्डलायुक्त स्तर पर होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों के बारे में संस्थाए एस.एम.एस. अथवा ई-मेल द्वारा आयुक्त, जिलाधिकारी, सी.डी.ओ., बैसिक शिक्षा अधिकारी को नियमित जानकारी दे सकते है।
बैठक का संचालन करते हुए अशोक जैन सी.ए. ने सारथी अभियान को अभिनव प्रयोग बताते हुए संस्थाओं की ओर से दिखाये गये उत्साह को सफलता की दिशा में सार्थक प्रयास बताया । उन्होंने शपथ पत्र तथा घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था सुधार में नागरिकों का सक्रिय सहयोग मील का पत्थर सिद्व होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने विद्यालयों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डी.एफ.ओ., मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बाल विकास, शिक्षा, आर.ई.एस. आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर हर विजय सिंह वाहिया, सुधा कपूर, डा0 शशि प्रभा जैन, सुदर्शन सिंघल, राजेश गोयल, सन्देश जैन, अतुल बंसल,पवन आगरी, विमल जैन, शमी आगाई, राशि गोयल, इन्दू पालीवाल, नीलिमा पाटनी,वन्दना जैन, शीला बहल, उषा बंसल, सरोज गौरहरि, शशि तिवारी, शिव प्रसाद शर्मा सहित बडी संख्या में गण्माय नागरिक एवं स्वंय सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा का यातायात सुव्यवस्थित बनायें, पार्किंग को सुदृढ करें

Posted on 21 December 2011 by admin

अपर पुलिस महानिदेशक ने दिये कडे निर्देश

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक यातायात ने आगरा जनपद की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने, पार्किंग के लिए नये स्थलों को चिन्हित करने तथा व्यवसायिक गतिविधियों वाले भवनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये है ।
श्री सूर्यकांत, अपर पुलिस महानिदेशक ने आज जनपद की यातायात व्यवस्था सुदृढ व सुचारू किये जाने के लिए मण्डलायुक्त आगरा, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक यातायात, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, लोनिवि तथा राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन आथोरिटीज के प्रतिनिधियों से इस सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की ।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हम लोगो का कार्य सुगम यातायात की सुविधा देकर जीवन रक्षा करना है। नगर निगम को अपनी सभी ट्रैफिक लाइट्स को दुरस्त रखना जरूरी है । इसी प्रकार नगर की सडकों पर घूमते आबारा जानवरों के लिए भी कैटिल चैकिंग स्टाफ को सक्रिय किया जाये।
नगर में पार्किंग की कमी महसूस करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने उपयुक्त निजी भूमि पर पार्किंग की स्वीकृति प्रदान किये जाने की सम्भावनाओं पर विचार किये जाने का सुझाव दिया। इस प्रकार की पार्किंग नगर निगम राजस्व हिस्सेदारी के आधार पर कर सकती है।
उन्होंने व्यवसायिक गतिविधियां चला रहे ऐसे नर्सिंग होमों, कोचिंग सेन्टर आदि के विरूद्व कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये जहां पर एक्ट के अनुसार पर्याप्त या उचित पार्किंग की व्यवस्था नही है।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग आथरिटी को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि एन0एच0-2 पर प्राविधान के अनुसार हर 50 किमी पर एम्बुलेंस व के्रन आदि की व्यवस्था तैयार रहे । कस्बों में या आबादी के स्थान पर डिवाइडर व साइड वाल अवश्य रहें ।
अपर पुलिस महानिदेशक ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि ड्राईविंग लाइसेंस जारी करते समय अभ्यर्थी का कडा टैस्ट लिया जाये। आवश्यकतानुसार ड्राईविंग संस्थाओं को सुद्ढ बनाया जाये । किसी भी हालत में बिना टैस्ट के कोई लाईसेंस जारी न किया जाये और लाइसेंस जारी करने में बिचैलियों की भूमिका खत्म की जाये।
श्री सूर्यकांत ने निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग सडक के महत्वपूर्ण डिवाइडर आदि पर रिफलेक्टर लगायें । इसी प्रकार धीमी गति के वाहनों जैसे ट्रौली आदि में भी यह रिफलेक्टर लगायें जायें। राष्ट्रीय राज मार्ग पर नियमित रूप से पैट्रोलिंग की जाये। नगर निगम यातायात पुलिस तथा परिवहन विभाग की एक टास्क फोर्स बनाकर यह कार्यवाहियां नियमित रूप से मानिटर की जाये।
अपर पुलिस महानिदेशक ने बेहतर यातायात प्रबन्धन के लिए मण्डलायुक्त आगरा अमृत अभिजात ,उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण राम स्वरूप तथा नगर आयुक्त पी0एन0 दुबे को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम थलूगढी में जिलाधिकारी द्वारा चैक डैम का शिलान्यास

Posted on 21 December 2011 by admin

dm-agra-laying-foundation-stone-for-check-dam-at-village-thalu-garhiगहरी बोरिंग योजना के नलकूपों का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी अजय चैहान ने तहसील एत्मादपुर के अन्र्तगत ग्राम थलूगढी में हरनद नाले पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाये जा रहे चैक डैम का शिलान्यास किया। उन्होंने बडी संख्या में उपस्थित ग्रामबासियों से खुली चैपाल लगाकर जन समस्यांए भी सुनी। उन्होंने बताया कि जिला योजना में इस वर्ष जनपद में विभिन्न स्थानों पर नौ चैक डैम बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता तथा समयबद्वता के साथ तत्परता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। ग्रामबासियों ने कहा कि चैक डैम बनने से वर्षा जल संचय में भी मद्द मिलेगी। जनपद में अन्य स्थानों पर बने चैक डैम के फलस्वरूप आस पास के क्षेत्रों में भूगर्भ जल स्तर में भी सुधार पाया गया है।
जिलाधिकारी ने लघु सिचाई विभाग द्वारा संचालित गहरी वोरिंग योजना में इस वर्ष स्थापित  नलकूपों का भी स्थलीय निरीक्षण किया और लाभार्थियों से वार्ता की। उन्होंने ग्राम धरैरा में नव निर्मित नलकूप पर किसानो से वार्ता की। किसानों ने बताया अब सिंचाई की सुविधा के फलस्वरूप अधिक फसलें  ले सकेगें। नगला अडू में लगाये गये नलकूप को उन्होंने अपने समक्ष चलवाकर देखा। ग्राम थलूगढी में गहरी बोरिंग योजना के तीनो लाभार्थियों से भी जिलाधिकारी ने वार्ता की । किसानों द्वारा प्रस्तुत विद्युत समस्या के त्वरित निदान हेतु उन्होंने एस.डी.एम. को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु कडे निर्देश

Posted on 21 December 2011 by admin

dm-agra-ajay-chauhan-enquiring-about-the-education-with-a-student-at-village-kheriजिलाधिकारी अजय चैहान ने एत्मादपुर तहसील के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु कडे निर्देश दिये।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मितावली में बनाई जा रही वाउन्ड्री वाल तथा अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण की सामग्री अधोमानक पायी जाने पर जिलाधिकारी ने असन्तोष प्रकट करते हुए निर्माण प्रभारी प्रधान अध्यापक भाग चन्द को कडी चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार हेतु सचेत किया। उन्होंने निर्देश दिये ब्लाक में तैनात अवर अभियंता अधोमानक निर्माण को दो दिन में तुडवाकर मानक के अनुरूप ठीक करायें। विद्यालय के शौचालय में लगे ताले खुलवाकर सफाई कराने और छात्रों को शौचालय का प्रयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने के निर्देश दिये। मिड-डे मील में लकडी से चूल्हे पर खीर बनाई जा रही थी। उन्होंने गैस कनेक्सन लेने के निर्देश दिये। उन्होंने शौचालय की पुताई कराने तथा  सोखता पिट बनवाने के निर्देश दिये। कार्यो के प्रति लापरवाही पर प्रधान अध्यापक को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
उन्होंने अचानक प्राथमिक विद्यालय खेडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय परिसर में संचालित दोनों आगनवाडी केन्द्रों पर बच्चे नही मिले। सेविकाओं ने बताया कि ठण्ड के कारण बच्चे नही आ रहे है। केन्द्रों पर किसी भी प्रकार कोई सामग्री उपलब्ध नही थी। जिलाधिकारी द्वारा मांगी गई सूचनाएं और जानकारी का भी सेविकाएं कोई उत्तर नही दे सकी। जिलाधिकारी ने डी.पी.ओ. को गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिये और दोनो आंगनबाडी सेविकाओं सोमवती और सरोज को सेवा से प्रथक करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के मध्यान्ह भोजन मीनू का अवलोकन किया। रसोई में जाकर मसाले तथा सामग्री चैक की । स्कूल में एक अध्यापक तथा दो शिक्षा मित्र तैनात है। कुल 81 छात्र पंजीकृत है परन्तु मौके पर 43 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने छात्रवृत्ति तथा पुस्तक वितरण की जानकारी प्राप्त की । स्कूल में ड्रेस वितरण भी अविलम्ब कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों से पाठ्य पुस्तकें तथा पहाडें आदि सुने। शिक्षा की गुणवत्ता में निराशा जनक स्थिति पर उन्होंने शिक्षा मित्रों को नोटिस तथा अध्यापक को चेतावनी जारी करने के निर्देश देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और अभिभावकों से सम्पर्क कर अनुपस्थित बच्चों को नियमित स्कूल भेजने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये।
स्कूल की पुताई हेतु धनराशि उपलब्ध होने पर भी कार्य नही कराया गया है। शौचालयों की स्थिति खराब होने पर भी उन्होंने असंतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य की ओर विशेष ध्यान दें। नगला अडू के विद्यालय में शिक्षक की तैनाती हेतु निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर0के0 श्रीवास्तव तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेलवे स्टेशन के आस-पास अतिक्रमण हटायें-मण्डलायुक्त

Posted on 19 December 2011 by admin

प्रीपेड आटो सुविधा सुदृढ करें
मण्डलायुक्त ने रेल प्रबन्धक से की बैठक

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि पर्यटकों की सुविधा के लिए आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन पर आटो रिक्शा तथा अन्य वाहनों को तरतीब से खडे होने तथा स्टेशन के मुख्य द्वार से लगभग 500 मी0 की दूरी तक अतिक्रमण को दुरस्त करने, अबैध दुकानों को हटानें तथा प्रीपेड आटो चालन की व्यवस्था को सुदृढ किया जायें।
मण्डलायुक्त आज मण्डलीय रेल प्रबंधक श्री देवेश चतुर्वेदी एवं रेलवे तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले व्यसायिक वाहनों जैसे आटो रिक्शा तथा टैक्सी आदि को क्यू के रूप में जाय। अन्य वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था दुरस्त रहे । यह भी देख लिया जाये कि रेलवे में रजिस्टर्ड आटो ही पार्किंग में पहुंच पायें। इसके लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता मे एक समिति गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने मण्डल रेल प्रबन्धक से चर्चा के उपरान्त तय किया कि नगर के मुख्य ऐतिहासिक स्थलों के लिए चलाई जा रही वोल्वो बस की पार्किंग टिकिट बुकिंग स्थल के नजदीक की जायें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि इस हेरिटेज टूर के टिकिट की  इन्टरनेट के माध्यम से ब्रिकी की जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि विदेशी पर्यटकों के लिए आगरा केन्ट रेलवे स्टेशन, पर बनाये गये पर्यटक सहायता केन्द्र के माध्यम से प्रीपेड टैक्सी की टिकिटों की प्रायोगिक तौर पर एक माह के लिए ब्रिकी की व्यवस्था की जाये। लपकागिरी को एक समाजिक बुराई बताते हुये मण्डलायुक्त ने जहां ऐसे लोगों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जाने के निर्देश दिये वहीं इस बात पर भी विचार करने को कहा कि क्या इस प्रकार के लोगों को समुचित प्रशिक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा में लाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा सकते है।
सहायक निदेशक पर्यटन के इस सुझाव पर मण्डलायुक्त ने स्वीकृति प्रदान की कि  शताब्दी एवं ताज एक्सप्रेस के समय प्रीपेड वाहनों की उपलब्धता, हेरीटेज टूर सम्बन्धी बस की जानकारी तथा लपका गिरी से बचने के निर्देश लगातार पब्लिक एडरेस सिस्टम से दिये जाते रहंे ।
श्री अभिजात ने  रेलवे स्टेशन पर बेचे जाने वाले पेठे के सम्बन्ध में भी जानकारी ली जिस पर मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि स्टेशन पर पेठा विक्रय के तीन केन्द्र कार्यरत हैं तथा ट्रौलियों के माध्यम से भी शीघ्र ही पेठा ब्रिकी की कार्यवाही आरम्भ हो जायेगी।
मण्डलायुक्त ने स्ट्रैची पुल के नीचे ऊंची हाइट वाली बसों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक तकनीकी समिति का गठन करने निर्देश दिये जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करायेगी। इस समिति में मुख्य अभिन्यता लोनिवि, उपमुख्य अभियन्ता रेलवे आगरा विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम के प्रतिनिधि भी रहेगें।
रेलवे द्वारा मण्डलायुक्त को आश्वस्त किया गया कि रावली पर रेलवे के पुल का फेस-1 दो लेन का कार्य  अपने निर्धारित समय जुलाई 2012 तक पूरा होकर  चालू हो जायेगा। उसके बाद दूसरे फेस-2 का निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा।
मण्डलायुक्त ने हरीपर्वत और सेन्ट जान्स कालेज के रेलवे ब्रिज को चैडा करने की आवश्यकता पर बल दिया जिससे यातायात सुगम रूप से संचालित रहे , उन्होंने इसके लिए रेलवे से आवश्यक धनराशि का  आंकलन करने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शादी एवं बीमारी के इलाज हेतु अनुदान

Posted on 15 December 2011 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि सामान्य वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में रू0 25546/- से कम एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 19884/- से कम है एवं जिन्होंने अपनी पुत्री की शादी अप्रैल 2011 से अब तक सम्पन्न कर ली हैं, अथवा सम्पन्न होने वाली हों, से अपेक्षा की जाती है, कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु दस हजार रूपये एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु रू0 पांच हजार प्राप्त करने हेतु निर्धारित रूप पत्र पर पूर्ण औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी सम्बन्धित तहसील में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।
-
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in