Archive | आगरा

इन्दिरा आवास योजना में इस वर्ष 3371 आवास बनेगें 668 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि जारी

Posted on 28 August 2012 by admin

अपात्र लाभार्थी के चयन पर कठोर कार्यवाही होगी-सी0डी0ओ0

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने बताया है कि इन्दिरा आवास योजना के अन्र्तगत इस वर्ष 3371 इन्दिराा आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। गतवर्ष जनपद मे 3347 इन्दिरा आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष के चयनित लाभार्थियों में से 668 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है। अन्य प्रकरणों मे खण्ड विकास अधिकारियों को अविलम्ब लाभार्थियों के बैंक खातों का विवरण आदि भेजने हेतु निर्देश दिये गये है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन्दिरा आवास के प्रत्येक लाभार्थी को 45 हजार रूपये की धनराशि दो किस्तों में दी जावी है। प्रथम किस्त में 33750 रूपयें दिये जाते है और भवन पटाव स्तर पर आने पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उपभोग प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर दूसरी किस्त 11250 रूपयें की धनराधि चैक द्वारा लाभार्थी के खातोें में उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष इन आवासो मे से जनपद के डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित 20 ग्राम सभाओं में प्रत्येक मे पचास पचास इन्दिरा आवास बनाये जाने का प्रस्ताव है।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि शासनादेश में पात्रता हेतु निर्धारित मानकों के अनुसार लाभार्थियों का चयन करें। लाभार्थी का लाम बी0पी0एल0 सूची/स्थाई प्रतीक्षा सूची में दर्ज होना आवश्यक है।
उन्होेंने अधिकारियों-कर्मचारियों को सचेत किया है कि अपात्र व्यक्तियों के चयन का प्रकरण संज्ञान में आने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि इन्दिरा आवास के सम्बन्ध में यदि कोई समस्या या शिकायत है तो लाभार्थी उनसे सीधे सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारी भत्ता योेजना में संशोधन

Posted on 26 August 2012 by admin

सहायक निदेशक सेवा योजना ने बताया है कि उ0प्र0 बेरोजगारी भत्ता योजना-2012 के अन्तर्गत संशोधित नियमानुसार वे अभ्यर्थी पात्र हैं जो उ0प्र0 के निवासी हों, हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हों, उनके परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय रू0 36000/- या उससे कम हो। 01 अप्रैल, 2012 को 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हों तथा सेवायोजन कार्यालय में 31 अगस्त, 2012 तक पंजीकृत हों। आवेदन- पत्रके साथ हाईस्कूल का अंक-पत्र तहसील से जारी सामान्य निवास प्रमाण-पत्र, तहसील से जारी आवेदक के परिवार का आय प्रमाण-पत्र (परिवार का तात्पर्य आवेदक स्वयं तथा विवाहित होने दशा में पति या पत्नी जो लागू हो व बच्चों से है।) तथा सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन प्रपत्र (एक्स-10) की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन का अनुसूचित बैंक की कोर बैकिंग सेवा शाखा में बचत खाता होना चाहिए। आवेदन पत्र में नाम व पता हिन्दी व अंग्रेजी में साफ-साफ भरें तथा बैंक विवरण शाखा प्रबन्धक द्वारा प्रमाणित करावें।
उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्र जमा करते समय सभी मूल अभिलेख साथ लायें और संलग्नकों की जांच कराने के उपरान्त आवेदन पत्र जमा करके रसीद प्राप्त करें। आवेदन-पत्र उसी जिले के सेवायोजन कार्यालय में जमा होगा, जिस जिले के सेवायोजन कार्यालय मे वह पंजीकृत है। आवेदक का खाता भी उसी जनपद में होना चाहिए।
सहायक निदेशक ने बताया कि आवेदन-पत्र जमा कराने की कोई अन्तिम तिथि निर्धारित नहीें है। स्वीकृत होने की दशा में भत्ता आवेदन-जमा करने के अगले माह से देय होगा। कोई असुविधा होने पर सहायक निदेशक सेवायोजन से सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ई-टेण्डरिंग प्रणाली के माध्यम से परिहार स्वीकृति

Posted on 24 August 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि ई-टेण्डरिंग के बारे मे शासनादेशानुसार संशोधन किये गयें हैं। ई-टेण्डर प्रणाली के माध्यम से उप खनिजों को रिक्त क्षेत्रो के परिहार पर उठाने के सम्बन्ध में नीलामी की अवधि मात्र एक वर्ष के स्थान पर तीन वर्ष होगी। ई-टेण्डर हेते बिड़ की धरोहर राशि दो हजार रूपया के स्थान पर क्षेत्र के आरक्षित मूल्य का 25 प्रतिशत होगी। प्रथम वर्ष में निविदा में आयी सर्वोच्च सवं संतोषजनक स्वीकृत बोली प्रथम वर्ष हेतु देय होगी तथा दूसरे वर्ष  में प्रथम वर्ष मे स्वीकृत बोली में 10 प्रतिशत बढ़ाकर एवं तीसरे वर्ष में दूसरे वर्ष में स्वीकृत बोली में 10 प्रतिशत बढ़ाकर धनराशि बोली के रूप में देय होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यकाल के ई-टेण्डर संख्या 468 दिनांक 11 जुलाई 2012 द्वारा अग्रेतर कार्यवाही के क्रम में विज्ञप्ति 30 जुलाई को जारी की गई थी। अतः जारी तिथि से एक माह समय देने पर निविदा आमंत्रण व खोलने की तिथि में परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी महत्वपूर्ण तिथियां है- निविदा आमंत्रण की प्रारम्भ तिथि 31 अगस्त 2012 प्रातः 10 बजे, अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2012 सायं 5 बजे तक निविदा खोलनें की तिथि 12 सितम्बर 2012 प्रातः 11 बजे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट स्वीकृति का अधिकार आर0टी0ओ0 को मिला

Posted on 24 August 2012 by admin

बस में नकली टिकत मिलने पर एफ0आई0आर0 दर्ज होगी

परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बताया है कि उ0 प्र0 सरकार ने बस आपरेटरों को टूरिस्ट परमिट प्राप्त करने में आ रही कठिनाईयों को दूर करने को दृष्टिगत रखते हुए ‘‘आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट’’ स्वीकृत करने का अधिकार अब सम्भागीय परिवहन अधिकारियों (आर0टी0ओ0) को देने का निर्णय लिया गया है।
परिवहन मंत्री के निर्देश पर अध्यक्ष राज्य परिवहन प्राधिकरण (एस0टी0ए0) ने आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट स्वीकृत करने, नवीनीकरण करने या अस्वीकृत करने का अधिकार आर0टी0ओ0 को देने का निर्णय लेते हुए सभी आर0टी0ओ0 को निर्देश दिये है कि वे अपने स्तर से आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट जारी करना सुनिश्चित करें। एस0टी0ए0 ने अपने अधिकारो का प्रति निधायन (डेलीगेट) आर0टी0ओ0 को कर दिया है।
ज्ञातव्य है कि विगत दिनों नई दिल्ली में परिवहन मंत्री के साथ टूरिस्ट बस आपरेटरों की हुई बैठक में परिवहन मंत्री ने आपरेटरों को इस आशय का निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।
परिवहन मंत्री ने निगम को बस में नकली टिकट चलाने की शिकायतों को भी गम्भीरता से लिया है । उन्होंने एक शिकायत कर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये नकली टिकट की जांच कराने और दोषियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिये थे। मुख्यालय द्वारा तत्परता से टिकटों से मिलान करने पर शिकायत कर्ता द्वारा परिवहन मंत्री को भेजा गया टिकट नकली पाया गया।
उ0प्र0 परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबन्धक को नोएडा क्षेत्र में निगम की बस में नकली टिकट चलाये जाने की घटना की तत्काल एफ0आई0आर0 दर्ज कराने तथा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये है जिससे बसो में नकली टिकट की पुनरावृत्ति न हो सके। आर0 एम0 को अपने स्तर से गहन जांच कर तीन दिन मे आख्या भेजने के निर्देश दिये गये है।
नकली टिकट पाये जाने की घटना के मद्देनजर सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकों को निर्देश दिये गयें है कि अपने क्षेत्रों मे निगम मुख्यालय के केन्द्रीय टिकट भण्डार से उपलब्ध कराये गये टिकटो की गहन जांच करायें तथा सभी प्रर्वतन अधिकारियों को भी इस सम्बन्ध में सतर्क कर दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हज यात्री प्रतीक्षा सूची क्रमांक 5544 से 8553 तक आवेदन स्वीकृत

Posted on 24 August 2012 by admin

उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ द्वारा सभी हज यात्रियों/प्रतीक्षा सूची से यात्रियों को सूचित किया है कि प्रतीक्षा सूची क्रम सं0 5544 से 8553 तक आने वाले हज यात्री के आवेदन पत्र स्वीकृत हो गए है। अतः इन नम्बरों के हज यात्री उ0प्र0 राज्य हज समिति अथवा संेन्ट्रल हज कमेटी मुम्बई की वेबसाइटों का प्रयोग कर अधिक जानकारी प्राप्त करते हुए बैंक पैन इन स्लिप का प्रयोग कर स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की किसी भी शाखा मे अपना रिफरैन्स एवं कवर नम्बर अंकित करतें हुए वांछित धनराशि कमेटी के खाते में जमा करें ताकि आपकी यात्रा में सुविधा हो और हज कमेटी नियमानुसार समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने की कार्यवाही को अंजाम दें। उक्त के क्रम में अधिक जानकारी हेतु निम्न फोन नम्बरों पर सम्पर्क करें। 0522-2622458, 2617120, 9235610688, 9235610702 एवं वेबसाइट www.uphajcommittee.com,www.hajcommittee.com .

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अल्प संख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओ की छात्रवृति बैंक खातों के माध्यम से मिलेगी

Posted on 24 August 2012 by admin

प्रधानाचार्य पात्र छात्र-छात्राओं केे बैंक खाते 31 अगस्त तक खुलवायें

जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि नवीन शासनादेश के अनुसार आगरा में संचालित मान्यता प्राप्त/अनुदानित/राजकीय स्कूल/संस्था के प्रधानाचार्य को सूचित किया है कि अल्पसंख्यक वर्ग के अन्तर्गत आने वालो कक्षा 1-8 में अध्ययनरत् समस्त पात्र छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति की धनराशि छात्र/छात्राओं के राष्ट्रीयकृत बैंक के खुले खाते के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। अतः जनपद के समस्त मदरसों/शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्वदशम कक्षाओं में अध्ययनरत् छात्रवृत्ति के पात्र छात्र/छात्राओं की एक संकलित सूची तैयार कर समस्त छात्र/छात्राओं के अथवा उनके अभिभावकों से खाता खोलने हेतु के0वाई0सी0 नार्म के अनुरूप आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर राष्ट्रीयकृत बैंक (सी0बी0एस0 ब्रान्च) जिसमें संस्था का खाता संचालित किया जा रहा हो से बैंक खाता खोलने का आवेदन पत्र प्राप्त कर समस्त छात्र/छात्राओं अथवा उनके अभिभावकों से प्रपत्र भरवाकर खाता खोलने की कार्यवाही दिनांक 31-8-12  तक सुनिश्चित करें। इसके साथ  ही अवगत कराना है कि शिक्षण संस्था/मदरसे का खाता अगर संस्था परिसर से दूरी पर है, तो संस्था के निकटस्थ राष्ट्रीयकृत (सी0बी0एस0 ब्रान्च)  में पात्र छात्र/छात्राओं का खाता खोला जायेगा। 10 वर्ष से कम आयु वाले अध्ययनरत् पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का बैंक  खाता स्वयं छात्र/छात्राओं के नाम से खोला जायेगा।
उन्होंने बताया है कि छात्रवृत्ति के पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्रओं का बैंक में खाता शून्य ओपनिंग बैंलेन्स के आधार पर खोला जायेगा। इसके साथ ही मदरसे/शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित कर लें कि खाता खोलने हेतु भरे जाने वाले प्रपत्र में प्रधानाचार्य एवं छात्र/छात्राओं अथवा उसके अभिभावक का मोबाईल नं0 अंकित किया जायेगा एवं बैंक का खाताा खोलने वाले फार्म पर सम्बन्धित मदरसे/शिक्षण संस्था द्वारा बैंक को यह प्रमाण पत्र दिया जायेगा कि यह छात्र/छात्रा जिसका खाताा खोला जा रहा है, वह उनकी संस्था में अघ्ययनरत् है। उसी फार्म पर फोटो एवं हस्ताक्षर भी संस्था द्वारा प्रमाणित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ताजगंज एरिया एवं ताजमहल की अप्रोच रोड भी होगी विकसित

Posted on 24 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा पर्यटन की दृष्टि से प्रदेष को विकसित करने और सुविधा सम्पन्न बनाने के प्रयास निरन्तर किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेष में विदेषी पर्यटक सबसे अधिक आगरा और वाराणसी में आते हैं। लम्बे समय से ताजमहल की खूबसूरती को देखते हुए ताज की अप्रोच रोड और उसके आस-पास के इलाकों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर उच्च स्तर से विचार किया जा रहा था।
गौरतलब है कि हाल ही मैं प्रदेष सरकार ने ताजमहल के विभिन्न द्वारों पूर्वी, पष्चिमी एवं दक्षिणी द्वारा सहित ताजगंज एरिया के विकास के संबंध में एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। पर्यटन विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि इसके लिए आर्कीटेक्ट श्री आषीष श्रीवास्तव की मदद से रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। जिसके अन्तर्गत षिल्प ग्राम से पूर्वी द्वार पष्चिमी द्वार एवं दक्षिणी द्वारा तक अप्रोच रोड एवं ताजगंज एरिया के विकास के लिए तथा नगर निगम द्वारा प्रस्तुत गारवेज डिस्पोजल प्रस्ताव के लिए कुल 140.(एक सौ चालीस) करोड़ रूपये का प्रस्ताव उच्च स्तरीय अनुमोदन के बाद भारत सरकार मंत्रालय के स्वीकृतार्थ भेज दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मत्स्य पालन हेतु पोखरों को पट्टे पर देने हेतु फतेहाबाद में-24 तथा 28 अगस्त को शिविर

Posted on 24 August 2012 by admin

उप जिला अधिकारी फतेहाबाद ने सूचित किया है कि तहसील फतेहाबाद की निम्नांकित 24 ग्रामों मे निहित पाखरों को मत्स्य पालन पर 10 वर्षीय पट्टे पर उठाने हेते एक शिविर का आयोजन दिनांक 24-8-12 एवं 28-8-12 को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जिन गांवों मे पोखर खाली पड़ी हैं या 10 वर्ष पूर्ण हो गये हो एवं आदर्श जिला योजना/सम्पूर्ण ग्रामीण योजना/ नरेगा योजना के अन्तर्गत सुधारे गये तालाबो का आवंटन इस शिविर के माध्यम से किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इनमे ग्राम धिमिश्री, ठेरई, मीठपुरा, खण्डेर, पट्टीशेखूपुर,  वाजिदपुर, मेवली खुर्द, जगराजपुर, सिकरारा, चिंतौरा, विचोला, बडी बराकला, गुढा़, पावसर, पट्टी मनपुरा, गदौली कला, धनौला खुर्द, सेवला गौरवा धमैना, लखुरानी, बांगुरी, कुर्रा चिन्तरपुर, वाकलपुर, मौहम्मदपुर सम्मिलित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आर्थिक सामाजिक जनगणना कार्य में दो शिफ्फटो में कैटालागिंग कराये-जिलाधिकारी

Posted on 23 August 2012 by admin

ग्रामीण क्षेत्रो में जनगणना कार्य के निर्धारित लक्ष्यों को 29 अगस्त तक पूर्ण करे।

जिलाधिकारी अजय चौहान ने निर्देश दिये है कि आर्थिक सामाजिक जनगणना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्रत्येक दशा में 29 अगस्त तक पूर्ण करें।  उन्होंने कलेक्टेªट सभागार में आहूत बैठक में उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों, निजी आपरेटर/ वैन्डर आदि के साथ तहसीलवार तथा प्रगणक व जनगणना ब्लाक द्वारा प्रगति की समीक्षा की। एत्मादपुर तहसील के अलावा सभी तहसीलों में आर्थिक सामाजिक जनगणना के प्रगति मानक के अनुरूप न पाये जाने पर कार्य में तत्परता लाने के निर्देश दिये। उन्होंने ने प्रति दिन दो शिफटो् में कैटालागिंग करने के निर्देश दियें उन्होंने वैन्डरो को सचेत किया कि कार्य मे लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि डाटा इन्ट्री आपरेटर्स का तिथिवार रोस्टर बनाये और प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण के उपरान्त कम्प्यूटर पर इन्ट्री का कार्य भी तत्परता से करें। उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि अकोला व बिचपुरी ब्लाक में कार्य को पूर्ण हो गया है। डाटा फीडिंग का कार्य तत्परता से कराया जा रहा है। किरावली तहसील के लिए 184 टैबलेट पी0सी0 उपलब्ध हुए है। उन्होंने छूटेे घरों का सर्वे अविलम्ब पूर्ण कराने के निर्देश दिये। फतेहाबाद में 93 टैबलेट पी0सी0 कार्य कर रहे है। फतेहाबाद 53 रजिस्टर पूर्ण हो गये है। बाह तहसील में 32 डाटा इन्ट्री आपरेटर कार्य कर रहे है। बैठक में द्वितीय चक्र के लिए रजिस्टर भी उपलब्ध कराये गये।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने बताया कि वर्तमान मे लगभग तीन हजार प्रगणक तैनात किये गयेे है। इस में से 524 एत्मादपुर, 201 सदर, 473 किरावली, 327 खेरागढ़, 631 फतेहाबाद और 623 प्रगणक तहसील बाह के लिए तैनात किये गये हैंु। उन्होंने प्रतिदिन सर्वे के उपरान्त प्रतिदिन फीडिंग कार्य करने के निर्देश दिये ताकि कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कराया जा सकंे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये जिन स्थानो पर कार्य हो गया है वहा एस0डी0एम0 व बी0डी0ओ0 रैण्डम चेंकिग अवश्य करें।
बैठक अपर जिलाधिकारी (वि/रा) पी0पी0 सिंह, परियोजना निदेशक राम रक्ष पाल सिंह यादव सभी उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस शिकायतों के निस्तारण की जिलाधिकारी द्वारा गहन समीक्षा

Posted on 23 August 2012 by admin

जन सुविधा केन्द्रो का उप जिलाधिकारी निरीक्षण कर केन्द्रो को सुचारू करायें
ईदगाह के सौन्दर्यीकरण कार्यो को अबिलम्ब प्रारम्भ कराने हेतु निर्देश

जिलाधिकारी अजय चौहान ने निर्देश दिये है कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर प्राप्त आख्या का उप जिलाधिकारी स्वयं परिक्षण करें और पूर्ण निस्तारण के उपरान्त ही फीडि़ग करायें। उन्होने कहा कि वर्णित शिकायत को पूर्ण रूप से नेट पर डाले और निस्तारण के विवरण की भी फीडिंग कराये। जो शिकायत दोबारा या अधिक बार आ रही है उनकी फीडिंग ‘‘रिपीट’’ आवेदन पत्रों की श्रेणी मे करायंे। ‘‘ रिपीट‘‘ आवेदन पत्रो की प्रथक से समीक्षा की जायेगीे। शिकायत कर्ता के मोबाइल नम्बर का अंकन भी करायें। शिकायत के निस्तारण के बाद रैण्डमली कम से कम तीन प्रतिशत शिकायतों की निस्तारण विषयक जांच मोबाइला द्वारा उप जिलाधिकारी स्वयं करें।
जिलाधिकारी कलेक्टेªट सभागार मे आयोजित बैठक में तहसील दिवस प्रकरणों, जन सुविधा केन्द्र तथा जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कर रहें थें। उन्होंने ने जुलाई तथा अगस्त माह मे आयोजित तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग से सम्बन्धित लंबित प्रकरणो  पर राजस्व विभाग के अधिकारियांे-कर्मचारियो की टीम बनाकर मौके पर जा कर निस्तारण हेतु निर्देश दिये।
उन्होने कहा कि ‘‘रिपीट‘‘ शिकायतों के तहसील दिवस में बोर्ड भी लगवाये कि यदि दुबारा शिकायती पत्र दे रहे है तो उसका उल्लेख अवश्य कराये। तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की फोटो प्रति कराकर माह वार संकलित कर बाइन्डिंग कराकर अभिलेखांे के रूप में संरक्षित रखना सुनिश्चत करे। यदि किसी शिकायत किसी न्यायालय से सम्बन्धित है तों उस वाद का आदि का पूर्ण विवरण निस्तारण आख्या में अंकित किया जाये।
जिलाधिकारी निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रो मे संचालित जन सुविधा केन्द्रो का उप जिलाधिकारी निरीक्षण कर लें और यदि कोई समस्या है तांे उसका निदान भी करायें। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रांे में 156 जन सुविधा केन्द्र स्थापित किये जाने है। उन्होंने सभी एस0डी0एम0 को सचेत किया कि तहसीलों कार्यरत लोकवाणी में नया साफ्टवेयर पर ही डिजिटल सिगनेचर युक्त प्रपत्र जारी करें। पुराने साफ्टवेयर पर कार्य अविलम्ब बन्द करा दे।
बैठक ईदगाह के सौन्दर्यीकरण कार्यो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मिट्टी भरने तथा टाइल्स (इन्टरलाकिंग) लगानें का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग के उद्यानविद् क्षेत्र का भ्रमण कर वहा हैच लगाने, लान तथा वृक्षारोपण आदि कार्यो के लिए अपने सुझाव देदें ताकि तद्ानुसार कार्यवाही कराई जा सके उन्हांेंने नगर निगम मुख्य अभियन्ता को निर्देश दिये कि क्षेत्र मे सफाई हेतु कर्मचारी तैनात करने के साथ ही सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत तथा नया शैाचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव अनुमोदनार्थ अविलम्ब प्रस्तुत करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सी0पी0 सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश, सचिव आगरा विकास प्राधिकरण, मुख्य अभियन्ता नगर निगम, भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in