Archive | आगरा

परिवहन मंत्री ने सेवला अग्निकाण्ड पीडि़त परिवार को सान्त्वना दी

Posted on 16 October 2012 by admin

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दस लाख रूपया तथा परिवहन मंत्री की ओर से एक लाख की तत्काल सहायता

परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने आज सेवला स्थित अग्रवाल कोलोनी पहुंचकर भीषण अग्निकाण्ड के पीडि़त परिवार को सान्त्वना दी और दुख की इस धड़ी में हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी ओर से एक लाख रूपया तत्काल सहायता हेतु देने के साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दस लाख रूपये की सहायता राशि अतिशीघ्र दिलाने की घोषणा की। परिवहन मंत्री पीडि़त परिवार के मुखिया ब्रज मोहन तथा अन्य परिजनों से मिले और अग्निकाण्ड में जले हुए मकान को देखा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सब साथ है और हर सम्भव सहायता का प्रयास किया जायेंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आयोग द्वारा निर्वाचन नामावलियांे के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु निर्देश

Posted on 13 October 2012 by admin

मण्डलायुक्त संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अनुश्रवण हेतु रोल आब्जर्वर तैनात

मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी0एस0सम्पत तथा भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा वीडियो कान्फे्रसिंग द्वारा फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से संचालन हेतु विस्तार से दिशा निर्देश दिये गये। वीडियो कान्फ्रेस मे ंमण्डलायक्त मनजीत सिंह और जिलाधिकारी अजय चैहान ने अभियान की प्रगति से अवगत कराया।
आयोग द्वारा मण्डलायुक्तो को अभियान के लिए निर्वाचक नामावलियों पुनरीक्षण कार्यक्रम की स्थलीय समीक्षा एवं नियमित अनुश्रवण हेतु प्रेक्षक (रोल आब्र्जवर) तैनात किया गया है उन्होंने निर्देश दिये है कि अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर नागरिकों से भी सुनवाई करे और नियत स्थान व समय पर बी0एल0ओ0 की उपस्थित सुनिश्चित कराये। उन्हांेने कार्यक्रम के क्रियान्वयन के दौरान राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर सक्रिय सहभागिता प्राप्त करने के साथ प्राप्त सुझाओ पर भी नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
आयोग के अधिकारियो ने कहा कि विशेष रूप से युवा वर्ग, पिछडे़ क्षेत्रांे, विकलांगों आदि सभी वर्गो को निर्वाचित नामावली मे नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित करे। उन्हांेने पादर्शिता के साथ इनफोरमेशन एवं मोटिवेशन बिन्दू पर परिणाम परक कार्यवाही की अपेक्षा की। उन्हांेने कहा कि विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ समन्वय कर सक्रिय सहभागिता के साथ जागरूकता कार्यक्रमों पर भी ध्यान दे। जिन व्यक्तियो के नाम दर्ज किये जाये उनके मतदाता पहचान पत्र भी तत्परता से तैयार कराये। उन्हांेने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित किये जाने हेतु सुझाव दिये।
ज्ञातव्य है कि निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है  दिनांक 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दावें और आपत्तिया प्राप्त करने की अवधि है।  इसी क्रम में 14 तथा 21 अक्टूबर को विशेष अधियान तिथिया है। फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी 2013 को किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर आयुक्त उदयीराम तथा सहायक जिला निर्वाचक अधिकारी भारत सिंह आदि उपस्थित थें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विश्व निवेश सम्मेलन-2013 का आयोजन

Posted on 12 October 2012 by admin

विश्व निवेश सम्मेलन-2013 का आयोजन आगामी 27 से 29 जनवरी, 2013 को आगरा में किया जाएगा। सम्मेलन के कार्यक्रमों को सहयोग प्रदान करने हेतु राज्य स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। निवेश आकर्षित करने हेतु औद्योगिक विकास, लघु उद्योग, ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, आई0टी0, पर्यटन, यू0पी0एस0आई0डी0सी0, यूपीडा एवं उपजा आदि द्वारा अपनी विभागीय नीतियों के प्रोत्साहन की योजनाएं, पीपीपी योजनाएं व अन्य परियोजनाओं के प्रस्तुतीकरण तैयार किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में सी0आई0आई0, यू0पी0 पार्टनरशिप सम्मेलन-2013 बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रोटोकाॅल रिसेप्शन, इकोमोडेशन, यातायात लाजिस्टिक, सुरक्षा, आगरा नगर सुन्दरीकरण, सांस्कृतिक, मीडिया, निवेश आकर्षण तथा बिजनेस समन्वय एवं सम्पर्क आदि की कमेटियां गठित कर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
श्री रंजन ने बताया कि कार्यक्रम को आयोजित करने में राज्य सरकार द्वारा की जाने वाली व्यवस्था व अधिकारियों के प्रतिभाग करने आदि पर आने वाले खर्च को नोडल संस्था अथवा विभाग द्वारा वहन की प्रदेश सरकार के संसाधनों से प्रतिपूर्ति करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता का आंकलन कर वित्त विभाग से परामर्श प्राप्त किया जाए।
बैठक में भारत सरकार के सचिव, डी0आई0पी0पी0 श्री सौरभ चन्द्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उपसा, श्री मुकुल सिंघल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसानों को समय से कृषि निवेश सुलभ करायें- मण्डलायुक्त

Posted on 10 October 2012 by admin

  • किसानों को समय से कृषि निवेश सुलभ करायें- मण्डलायुक्त
  • कन्या विद्याधन योजना में मण्डल में 19 करोड 47 लाख रू0 की धनराशि उपलब्ध
  • उ0प्र0 बेरोजगारी भत्ता योजना में मण्डल में 18882 आवेदन प्राप्त हुये
  • विकास एवं मनरेगा कार्यों का नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन करें

मण्डलायुक्त मनजीत सिंह ने निर्देश दिये हैं कि आगामी रबी फसल के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर किसानों को सिंचाई, खाद, बीज आदि की समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य महत्वपूर्ण है। अतः जिला स्तर पर गठित समिति की अविलम्ब बैठक बुलाकर नहरों की सफाई का कार्यक्रम निर्धारित कर समय से क्रियान्वयन और कार्य की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करे। भूमि संरक्षण कार्यों के लिए नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन कराने हेतु निर्देश दिये। मण्डलीय अधिकारी न्यूनतम दो दिन क्षेत्रों में निरीक्षण हेतु जायें और अपने स्तर पर भी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करें और निरीक्षण टिप्पणी भी तत्परता से मण्डलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करें। साथ ही समीक्षा की प्रति जिला स्तरीय अधिकारी को भी दें ताकि समीक्षा के परिणाम की जानकारी रहे, और इंगित कमियों में तत्परता से सुधार लाया जा सके।
आयुक्त श्री सिंह ने कमिश्नरी सभागार में आहूत बैठक में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रारूप वार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के साथ-साथ स्कूलों और आंगनबाडी केद्रों का 15 अक्टूबर तक सर्वे करा लें। जिन स्कूलो/आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों की संख्या 100 से अधिक है वहां अतिरिक्त शौचालय बनवाये जाने है। उन्होंने सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान की जिलेवार समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिये कि कन्या विद्या धन योजना में प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर आवेदन पत्रों की निर्धारित क्रमानुसार सूची तैयार करायें। मण्डल में कन्या विद्याधन योजना में 19 करोड 47 लाख रूपये की धनराशि उपलब्ध हुयी है। आगरा जनपद में 10400, फिरोजाबाद 9231, मथुरा 6640, तथा मैनपुरी जनपद में 9551 आवेदन प्राप्त हुये है। जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। इनमें से मैनपुरी जनपद में 9551 लाभार्थियों को 3 करोड 82 लाख रूपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है।
उन्होेंने राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामों के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। उ0प्र0 बेरोजगारी भत्ता योजना में मण्डल में एक करोड 85 लाख 70 हजार रूपये की धनराशि उपलब्ध हुयी है। मण्डल में इस योजना में अभी तक प्राप्त 18882 आवेदन पत्रों की जांच कर 10518 आवेदन पत्र स्वीकृत किये जा चुकी है। उन्होंने लम्बित आवेदन पत्रों की शीघ्र जांच करा कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होंने जनहित गारंटी अधिनियम 2011 के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए एक माह से  अधिक  पुराने 47  प्रकरणेां को  एक सप्ताह  में  निस्तारण के निर्देश दिये।

सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 के अन्तर्गत मण्डल के कुल 14316 प्रगणक खण्डों में से 9511 प्रगणक खण्डों में कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षण का कार्य भी साथ-साथ करायें।
उन्होंने कहा कि जन सेवा केन्द्रों की स्थापना कार्य के साथ इन केन्द्रों व्दारा दी जा रही सुविधाओं को समय से जनता को सुलभ करायें। उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं के वितरण की समीक्षा की।
बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम्य विकास, शिक्षा, सिंचाई, समाज कल्याण, पंचायती राज, तथा लो0नि0वि0 आदि विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गयी।
बैठक मंे जिलाधिकारी आगरा अजय चोैहान, जिलाधिकारी फिरोजाबाद ए0बी0एस0 रंगाराव, संयुक्त विकास आयुक्त रामआसरे सहित विभिन्न जिलों के मुख्य विकास अधिकारी तथा विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेगा लोक अदालत का आयोजन 21 अक्टूबर, 18 नवम्बर व 16 दिसम्बर को

Posted on 10 October 2012 by admin

लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय सुनिश्चित कराने का प्रयास

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी ने बताया हैं कि प्राधिकरण व्दारा प्रत्येक माह मेगा लोक अदालत का आयोजन कर अधिकाधिक वादों का निस्तारण कर वादकारीगण को शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय सुनिश्चित कराने का प्रयास किये जा रहे है।
उन्हांेने बताया कि जिला जज महोदय के निर्देशानुसार इसी क्रम में 21 अक्टूबर, 18 नवम्बर तथा 16 दिसम्बर, 2012 को मेगा लोक अदालतों का आयोजन किया जायेंगा। जिसमें पारिवारिक/ वैवाहिक मामलों, मोटर दुर्घटना, प्रतिकर याचिकाओं, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 तथा भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के आधीन संस्थित मामलों आदि का निस्तारण किया जायेंगा। उन्होंने बताया कि इन तिथियों पर जनपद मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर मेगा लोक अदालत एवं राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जायेंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विश्व बैंक की टीम द्वारा साथ आगरा में मलिन बस्तियो में विकास परियोजना पर चर्चा

Posted on 10 October 2012 by admin

प्रथम चरण में 160 मलिन बस्तियों मे कार्ययोजना लागू करने का प्रस्ताव

आवास एवं शहरी गरीबी अपशमन मंत्रालय और विश्व बैंक परियोजना के दिशा निर्देशो के अनुरूप आगरा की मलिन बस्तियो के विकास हेतु (स्लम फ्री-आगरा प्लान) के अन्तर्गत इनफारमल सेटलमेन्टस इम्प्रुवमेन्ट प्रोजेक्ट की संरचना के सम्बन्ध में विश्व बैंक की टीम ने आज यहां सर्किट हाउस पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। प्रथम चरण में आगरा की 432 मलिन बस्तियों में 160 मलिन बस्तियों मे लगभग 50 हजार घरों को सम्मिलित करते हुए कार्य योजना लागू किये जाने का प्रस्ताव है इससे लगभग 3 लाख 62 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। पांच वर्ष में पूर्ण होने वाली इस योजना में प्रथम वर्ष 32, दूसरे वर्ष 34, तीसरे वर्ष 33 चैथे वर्ष 31 और पांचवे वर्ष 32 मलिन बस्तियों को क्रमिक रूप से विकास कार्यो से संन्तृप्त किये जाने का प्रस्ताव है। बैठक में राजीव आवास योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने पावर  पाइन्ट प्रस्तुति द्वारा आगरा के समग्र विकास हेतु प्रोफाइल प्रस्तुत करते हुए संचालित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जे0एन0एन0यू0आर0एम0 के अन्तर्गत संचालित आगरा मे जलापूर्ति व्यवस्था को सृदृढ किये जाने तथा सीवरेज व्यवस्था हेतु कराये गये कार्यो की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने भीम नगरी, पी0पी0पी0 इनीसिएटिब, मा0 काशीराम आवास योजना, काम्प्रिहेन्सिब मोबिलिटि प्लान, सोलर सिटी मास्टर प्लान, सिटी सेनीटेशन प्लान, ताज महल के पूर्वी गेट नाले का सुधार तथा ताज महल के आस पास पर्यटन अवस्थापना सुविधाओ के विकास की जानकारी दी।
नगर आयुक्त डी0के0 सिंह ने बताया कि नगर निगम के बजट का 30 प्रतिशत शहरी गरीबों के लिए आवंाटित किया गया है। उन्होने बताया कि मलिन बस्तियो के लिए पथ कर से अधिकतम 20 प्रतिशत फण्ड दिये जाने की व्यवस्था हैं।
निदेशक सूडा शिव शंकर सिंह ने जे0एन0एन0यू0आर0एम0 तथा वी एस0यू0पी0 सहित मलिन बस्तियों में सुधार हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सेन्टर फार अर्बन एण्ड रीजनल एक्सीलेंस की निदेशक रेनू खोसला ने स्लम फ्री आगरा प्लान और नागरिकों की सहभागिता पर चर्चा की । बैठक मे रिसेटिलमेन्ट एक्शन प्लान तथा इनवायरमेन्ट सोशल मैनेजमेन्ट प्लान पर भी चर्चा की गयी ।
इस अवसर पर विश्व बैंक की टीम के प्रमुख बरजोर मेहता सहित अगस्टाइन, जोएला, सुश्री वसुधा व वनश्री बनर्जी, अजय सूरी विद्याधर फाटक, सुनील कौर आदि ने विषय वार दिशा निर्देश की जानकारी दी इस अवसर पर नगर निगम, जल संस्थान, जल निगम, डूडा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
—–

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकतंत्र सैनानियो को सम्मान राशि योजना

Posted on 10 October 2012 by admin

जनपद आगरा के लोकतंत्र सैनानी, जिन्होने देश में आपात कालीन अवधि (दिनांक 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक) में लोकतंत्र की रक्षा के लिए राजनैतिक रूप से सक्रिय रहते हुए संधर्ष किया एवं उसके फलस्वरूप मीसा/डी0आई0आर0 में कारागार मंें निरूद्ध रहे हो को ‘‘उ0प्र0लोकतंत्र सैनानियो को दिये जाने वाले सम्मान राशि सम्बन्धित नियमावली 2012 के अनुसार सम्मानित करने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आमात्रित किये गये है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया कि लोकतंत्र सैलानी उ0प्र0 का स्थायी निवासी हो और आपात काल के दौरान देश के किसी भी जेल मे मीसा/डी0आई0आर0 में निरूद्ध रहा हो। ऐसे व्यक्ति को यह सुविधा अनुमान्य नही होगी जो राजनैतिक कारणोे के अलावा अन्य किसी कारण से कारागार में निरूद्ध रहे हो। उन्होंने बताया कि यदि लोकतंत्र सैनानी की मृत्यु दिनांक 1 अप्रैल 2012 के पश्चात योजना लागू रहने की अवधि के दौरान हो जाए तो उसके उत्तराधिकारी को उक्त अवधि को सम्मान राशि दी जायेगी।
सहायक निदेशक सेवा योजन, क्षेत्रीय सेवा कार्यालय आगरा ने बताया है कि देश में आपात कालीन अवधि 25-6-1975 से 21-3-1977 के दौरान कारागार में निरूद्ध प्रदेश के राजनैतिक बंदियो द्वारा सम्मान राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप व अन्य जानकारी क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय आगरा से प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलास्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से तहसील दिवस में भागले.- जिलाधिकारी

Posted on 10 October 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियो को पत्र भेज कर सचेत किया है कि जनता की समस्याओ/शिकायतो का समयवद्ध एवं पारर्दशर््िाता से निस्तारण किया जाना शासन की प्राथमिकताओं मे है इसी क्रम मे जनपद की सभी तहसीलो मे विधवत रूप से तहसील दिवस का आयोजन क्रमानुसार जिलाधिकारी एवं नामित अपर जिलाधिकारियो की अध्यक्षता में आयोजित किये जा रहे है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि उनक संज्ञान में आया है कि तहसील स्तरीय अधिकारियोे के पास अपने मूल पद के साथ साथ अन्य पद का भी अतिरिक्त प्रभार है। उनके द्वारा न तो अपने मूल पद वाले तहसील दिवस में प्रतिभाग किया जा रहा हेै और नही अतिरिक्त प्रभार वाले तहसील दिवस मे ंप्रतिभाग किया जा रहा है यह स्थित अति निन्दनीय है ।
उन्हांेने सभी जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देश की अपने अपने विभाग के सभी तहसील स्तरीय अधिकारियो को अपने स्तर से निर्देशित करें कि जिनके पास अपने पद के साथ साथ अन्य किसी पद का अतिरिक्त प्रभार है, वह तहसील स्तरीय अधिकारी अपने मूल पद वाले तहसील दिवसो में प्रतिभाग करे।साथ ही जिस तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाये उस तहसील दिवस मे समस्त जिलास्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से प्रतिभाग करेगे। चाहे वह उनकी मूल पद वाली तहसील हो या अतिरिक्त प्रभार वाली तहसील हो।
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस आयोजन की शासन की प्राथमिकता को देखते हुऐ निर्देशा का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
—–

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यो की अद्यतन सूची उपलब्ध कराये-सी0डी0ओ0

Posted on 06 October 2012 by admin

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे कराये जा रहे विकास कार्यो की सूचियां पूर्व प्रेषित निर्धारित प्रारूप क (निर्माण परक), ख (लार्भाथी परक), एवं ग (छात्रवृत्ति योजना) पर प्रत्येक माह की 30 तारीख तक अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश है, किन्तु कतिपय विभागों के द्वारा सूचिया समय से नही भेजी जा रही है।
उन्होंने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्ष 2012-13में अबतक कराये गये विकास कार्यो की सूचियां निर्धारित प्रारूपानुसार न्याय पंचायत वार एवं शहरी क्षेत्र की दशा मे वार्ड वार चार-चार प्रतियों में एवं आगामी माहों में प्रत्येक माह सूचियां समय से अर्थ एवं संख्याधिकारी आगरा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त निर्वायक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

Posted on 06 October 2012 by admin

विशेष अभियान तिथि 7,14,21 अक्टूबर को सेक्टर अधिकारी बूथों पर अनिवार्य रूप से जाये
बैठक मे अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0दर्ज कराने के निर्देश

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावालियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्र्तगत विशेष अभियान तिथियो- 7,14,और 21 अक्टूबर को सेक्टर अधिकारी स्वयं आवंटित बूथों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें और निर्धारित चैक लिस्ट के बिन्दुओं पर आाख्या प्रस्तुत करे। इस अभियान के बारे में कराये गये प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में तथा वी0एल0ओ0 घर घर जाकर सर्वे कर रहे है, के सम्बन्ध मे कम से कम चार चार नागरिकों के बयान भी दर्ज करें। उन्होंने सचेत किया है कि तैनात अधिकारी स्वयं मौके पर जाये अपने स्थान पर किसी अधीनस्थ को न भेजें। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुपस्थित पाये जाने पर लोक प्रतिनिधित्व की सुसंगत धाराओं मे एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए भारत निर्वाचन आयोग को कार्यवाही हेतु सस्तुति भेज दी जायेगी।
जिलाधिकारी आज सूरसदन मे पुनरीक्षण के सम्बन्ध में नोडल आफीसर, निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सेक्टर आफिसरो के प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1-1-2013 को आधार मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 1 अक्टूबर को मतदान केन्द्रों पर किया जा चुका है। मतदान केन्द्रो पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी एवं बूथ लेविल आफिसरो के कार्यो के पर्यवेक्षण एवं विशेष अभियान तिथि 7,14,21,अक्टूबर 2012 को उनकी उपस्थित शतप्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को विधानसभा निर्वायन के अनुसार सेक्टर आफिसर उन्ही मतदेय स्थलों को आवंटित करते हुए नियुक्त किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (नगर) उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान सेक्टर अधिकारी बूथ पर बी0एल0ओ0 की पंजिका मे हस्ताक्षर अवश्य करे। उन्होंने बताया कि आर0पी0एक्ट के प्राविधानो के अनुसार एक नागरिक केवल एक बोटर कार्ड ही बनवा  सकता है। एक से अधिक स्थानो पर वोटर कार्ड बनवाने पर कारागार की सजा और अर्थदण्ड दोनों का प्राविधान है।
उन्होंने प्रारूप 6,6ए, 7,8, की उपयोगिता के बारे मे जानकारी दी। दिनांक 1 जनवरी 2013 को18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची मे सम्मिलित कराने हेतु बी0एल0ओ0 उनसे प्रारूप-6 भरवाकर प्राप्त करेगेंै आयोग द्वारा बूथ लेविल आफिसरो के द्वारा एक दिन मे 50 घर सत्यापन करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करनेकी अवधि 1 से 31 अक्टूबर 2012 तक है। इस बीच 6 तथा 9 अक्टूबर को ग्राम सभा। स्थानीय निकायों और रेजी डेन्ट वेलफेयर एसो0 आदि की बैठकों में फोटोयुक्त नामावलियों का पढ़ा जाना और नामों का सत्यापन किया जायेगा। इस दौरान 7,14,21 अक्टूबर विशेष अभियान तिथियो मे समस्त पदाभिहित स्थानों पर बूथ लेविल एजेन्टो के साथ दावे और  आपत्तिया प्राप्त की जायेगी।
इस अवसर समस्त अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, सेक्टर आफिसर आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in