Categorized | आगरा

विकास कार्यो की अद्यतन सूची उपलब्ध कराये-सी0डी0ओ0

Posted on 06 October 2012 by admin

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे कराये जा रहे विकास कार्यो की सूचियां पूर्व प्रेषित निर्धारित प्रारूप क (निर्माण परक), ख (लार्भाथी परक), एवं ग (छात्रवृत्ति योजना) पर प्रत्येक माह की 30 तारीख तक अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश है, किन्तु कतिपय विभागों के द्वारा सूचिया समय से नही भेजी जा रही है।
उन्होंने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्ष 2012-13में अबतक कराये गये विकास कार्यो की सूचियां निर्धारित प्रारूपानुसार न्याय पंचायत वार एवं शहरी क्षेत्र की दशा मे वार्ड वार चार-चार प्रतियों में एवं आगामी माहों में प्रत्येक माह सूचियां समय से अर्थ एवं संख्याधिकारी आगरा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in