Archive | आगरा

श्रमिकों की पुत्र-पुत्रियों की शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता

Posted on 26 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश औद्योगिक अधिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को प्राविधिक शिक्षा में प्रवेश पाने पर आर्थिक सहायता वितरण संबंधी योजना के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए प्रार्थना पत्र श्रम कल्याण आयुक्त/श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश जी0टी0 रोड कानपुर के कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30-11-2012 निश्चित है। योजनान्तर्गत डिग्री पाठयक्रम हेतु रू0 8000 डिप्लोमा पाठयक्रम हेतु 6000 सर्टीफिकेट पाठयक्रम हेतु रू0 4000 प्रति अभ्यर्थी एकमुश्त प्रति वर्ष दिये जाने का प्राविधान है।
उक्त योजना का लाभ केवल ऐसे छात्र एवं छात्राओं को दिया जाना है कि जिनके माता/पिता औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के अन्तर्गत श्रमिक की परिभाषा से आवर्त होते हो तथा उसकी मासिक वेतन (मूल वेतन तथा महंगाई भत्ता) रू0 10,000 से अधिक न हो एवं उनके व्दारा कारखाने में छः माह तक लगातार सेवा की हो और प्रार्थना पत्र देते समय भी सेवारत हो। यदि अभ्यर्थी के माता/पिता देानों ही उत्तर प्रदेश में स्थित कारखानों के श्रमिक है तो माता एवं पिता की कुल मासिक वेतन (मूल वेतन तथा महंगाई भत्ता) रू0 10,000/- से अधिक नही होना चाहिए।
आवेदन पत्र का प्रारूप श्रम आयुक्त संगठन उत्तर प्रदेश की वेबसाइट  http://labour.up.nic.in पर भी डाउनलोड किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी उप श्रम आयुक्त आगरा के कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति सब प्लान योजना

Posted on 20 October 2012 by admin

जिला उद्योग केंन्द्र महाप्रबन्धक ने बताया कि ‘‘अनुसूचित जाति सब प्लान योजना’’ के अन्तर्गत प्रथम सत्र हेतु ब्यूटिशियन एवं द्वितीय सत्र लेदर फुटवीयर डिजाईन हेतु एक एक प्रशिक्षण कार्यक्रम(चार-चार माह) की अवधि हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 माह का सैंद्धान्तिक तथा 3 माह व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानदेय रूपया 1250/-प्रतिमाह की दर से दिये जाने का प्राविधान है आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता गैर तकनीकि टेªडो में 8 वी पास तथा तकनीकी टेªडो में हाईस्कूल पास होना आवश्यक है। इच्छुक अनुसूचित जाति/जन जाति के नवयुवको/महिलाओ से आवेदन पत्र 30-10-2012 तक कार्यालय, महाप्रबन्ध, जिला उद्योग केन्द्र, नुनिहाइ, आगरा पर आवेदन पत्र जमा किये जायेगें। तत्पश्चात दिनांक 8-11-2012 को इस हेतु साक्षात्कार किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केन्द्र, आगरा से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भूतपूर्व सैेनिक उ0प्र0 परिवहन निगम में चालक/परिचालक हेतु आवेदन करे

Posted on 20 October 2012 by admin

क्षेत्रिय प्रबन्धक उ0प्र0 परिवहन निगम ट्रान्सपोर्ट नगर आगरा द्वारा अवगत कराया गया है कि भूतपूर्व सैंनिकों के सेवायोजन हेतु उ0प्र0 परिवहन निगम आगरा में संविदा पर प्रचुर मात्रा में चालको/परिचालकों की आवश्यकता है ।
जिला सैंनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ने बताया कि इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने सैन्य सेवा से सम्बन्धित प्रपत्रों के साथ इस कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से 12 तक कलेक्टेेªट स्थित कार्यालय से सिफारिसी पत्र प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अल्पसंख्यक समुदाय के लिए पुत्री की शिक्षा/विवाह अनुदान योजना में आय सीमा में वृद्धि

Posted on 20 October 2012 by admin

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक समुदाय के अन्तर्गत अधिकतम रूपया 35000/- वार्षिक आय वाले अभिभावको की कक्षा 10 पास पुत्री को आगे की शिक्षा ग्रहण करने अथवा विवाह हेतु 30,000/- का अनुदान प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग 3 के शासना देश संख्या 3240/52-3-12-सा(2)/12 /दिनांक 11 अक्टूबर 2012 द्वारा योजना अन्तर्गत पूर्व निधारित अभिभावको अधिकतम वार्षिक आय सीमा 35,000/- से बढ़ाकर 36,000/- वार्षिक कर दी गयी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कार्य संस्कृति में बदलाव लाकर अधिकारी जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे-जिलाधिकारी

Posted on 20 October 2012 by admin

photoजिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि अधिकारी अपने दायित्यो के प्रति संवेदनशील रहकर कार्याे को तत्परता से संपादित करे साथ ही निर्धारित समय में जनता को सुलभ रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए चेतावनी दी की मानक अनुरूप वादों का निस्तारण न पाये जाने पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार उपजिलाधिकारी तथा तहसील दार गांवो मे जाकर भी वादो निस्तारण कराये। और नियमित कोर्ट वर्क करें। उन्होंने राजस्व वाद, स्टाम्प वाद, धारा 141,109,145, तथा धारा 133, 198-ए द्वितीय आदि के वादों के निस्तारण की तहसील वार समीक्षा की। उन्हांेने निर्देश दिये कि निस्तारित वादों पत्रावलियां भी तत्परता से रिकार्ड रूम मे जमा करायें। जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टाफ बैठक में एजेण्डा बिन्दुवार गहन समीक्षा करते हुए परिणाम परक कार्यवाही के निर्देश दिये उन्हांेने कहा कि सभी तहसीलो मेे फोटो युक्त पट्टा रजिस्टर का सत्यापन 15 दिन में करा ले। उन्हांेने कहा कि डा0 राम मनोंहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत चयनित ग्रामो की सूची तहसीलो मे भेज दी गयी है अतः कार्य योजना के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराये।
उन्होंने कहा कि ‘‘आम आदमी बीमा योजना’’ एक महत्वपूर्ण योजना है इसके प्रचार-प्रसार हेतु कार्यवाही के क्रम में विकास खण्ड, तहसील, तथा कलेक्टेªट में, होर्डिग लगवाये साथ ही आवेदन पत्रों का तत्परता से निस्तारण भी कराये। उन्हांेने कहा की ग्राम सभा की भूमि, तालाब, कब्रिस्तान, मरघट, चारागाह पर अतिक्रमण को हटवाने के शासन द्वारा जिला स्तर पर समिति गठित की गयी हैं। इस समिति के समक्ष कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होेने अबैध कब्जो/अतिक्रमणो को हटवाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
उन्हांेने कहा कि लम्बित सन्दर्भाे का संज्ञान लेकर निस्तारित करे। आडिट आपत्तियो का निस्तारण व अनुपालन कर आख्या दे। उन्होंने न्याय पंचायत जनसेवा केंन्द्र की शीघ्रता से स्थापना और उन्हे क्रियाशील बनाने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाये और ई-गर्वनेंस के अन्र्तगत लोक वाणी केन्द्र तथा जन सेवा केन्द्रो से न्याय पंचायत स्तर पर ही वांछित प्रमाण पत्र तथा अन्य सेवाये सुलभ कराये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सी0पी0 सिंह अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) जगदीश, अपर जिलाधिकारी(प्रोटोकाल) राधाकृष्ण, नगर मजिस्टेªट, सभी एस0डी0एम0, तहसीलदार, कलेक्टेªट के पटल प्रभारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सेवला जाट अग्निकाण्ड की मजिस्ट्रेटी जांच में साक्ष्य दें

Posted on 20 October 2012 by admin

13 अक्टूबर 2012 को प्रातः लगभग 01ः30 बजे 38ए/67 डी अग्रवाल कालौनी, ग्राम सेवला जाट थाना-सदर तहसील -सदर (आगरा) निवासी ब्रजमोहन अग्रवाल पुत्र स्व0 गोबिन्दराम अग्रवाल, उम्र 62 वर्ष के मकान में अचानक आग लगने की घटना मेे एक ही परिवार के 10 व्यक्तियों की आकस्मिक मृप्यु की सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुचें।
उपरोक्त घटना का वास्तविक कारण, आग लगने से हुए नुकसान के वास्तविक आकंलन की मजिस्टेªटी जांच जिलाधिकारी ने अपर मजिस्टेªट (चतुर्थ) जितेन्द्र कुमार शर्मा को मजिस्टेªटी जांच हेतु नामित किया है। अतः यदि किसी व्यक्ति को इस सम्बन्ध में अपना बयान/साक्ष्य या अन्य कोई जानकारी देना चाहे तो वह कलेक्टेªट स्थित उनके कार्यालय में आगामी 30 अक्टूबर तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध कराये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कलेक्टेªट में जन समस्याओं की सुनवाई हेतु दिवस अधिकारी तैनात

Posted on 18 October 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने कलेक्टेªट मुख्यालय पर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसमस्याओ को सुने जाने हेतु दिवस अधिकारी की तैनाती की है। उन्हांेने दिवस अधिकारी के साथ एक एक अधिकारी को सम्बद्ध अधिकारी तैनात किया है ।
सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिवस अधिकारी के साथ नगर मजिस्टेªट को सम्बद्ध अधिकारी के रूप में तैनात किया है मंगलवार को दिवस अधिकारी (भू0अ0) के साथ अपर नगर मजिस्टेªट (द्वितीय) बुधवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के साथ नगर मजिस्टेªट तृतीय, गुरूवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) को दिवस अधिकारी तथा अपर नगर मजिस्टेªट चतुर्थ को सम्बद्ध अधिकारी बनाया हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) दिवस अधिकारी के साथ अपर नगर मजिस्टेªट (प्रथम) और शनिवार के लिए दिवस अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) के साथ अपर उप जिलाधिकारी (सदर) को सम्बद्ध अधिकारी तैनात किया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस के आवेदन पत्रांे पर समयबद्ध व पारदर्शिता के साथ निस्तारण करे-सी0डी0ओ0

Posted on 18 October 2012 by admin

नेडा द्वारा सौर ऊर्जा पर आयोजित प्रदर्शनी में लोगों ने अभिरूचि दिखाई

neda-exhibition-2मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने एत्माद्पुर में आयोजित तहसील दिवस में आयोजित जन समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियो को शिकायतो का समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश दिये तहसील दिवस एत्माद्पुर में आज 76 आवेदन पत्र/शिकायते प्राप्त हुयी जिसमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उन्हांेने गत तहसील दिवस के प्रकरणों के निस्तारण की भी समीक्षा की ।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि शिकायतांे का गुणवत्ता परक प्रभावी निस्तारण करें ताकि शिकायत कर्ता को बार बार न आना पड़े । उन्होंने कहा की निस्तारण का विवरण भी बेवसाइड पर अपलोड करें और शिकायत कर्ता को भी स्थित से अवगत कराये। उन्हांेने कहा कि शिकायत कर्ता का मोबाइल नम्बर/सम्पर्क हेतु अन्य फोन नम्बर अवश्य आवेदन पर अंकित कराये ताकि वरिष्ठ अधिकारी भी शिकायत कर्ता से निस्तारण की स्थित की जानकारी ले सके।।उन्हांेने ग्रामों में भूमि की पैमाइश तथा अबैध कब्जो की शिकायतो पर पुलिस, राजस्व एवं आवश्यकता अनुसार अन्य विभागो की संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्हांेने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण के प्रति प्रदेश सरकार बहुत संवेदनशील है और तहसील दिवस के प्रकरणो के निस्तारण की समीक्षा नियमित रूप से शासन स्तर पर भी की जा रही है । तहसील दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने पटल/स्टाल लगाये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर नेडा द्वारा आयोजित प्रदर्शनी  का भी शुभारम्भ किया। परियोजना अधिकारी भारत भूषण ने वैकल्पिक ऊर्जा तथा सौर ऊर्जा का प्रचार साहित्य का वितरण कराया । प्रदर्शनी में सोलर लालटेन, सोलर वाटर हीटर, सोलर लाइट, सोलर स्ट्रीट लाइट आदि का प्रदर्शन किया गया । बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी में अभिरूचि दिखाई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न0अ0) अवधेश प्रताप सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे उप जिलाधिकारी जे0पी0सिंह ने गत तहसील दिवस के निस्तारण का विवरण प्रस्तुत किया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग जन पेंशन हेतु राष्ट्रीयकृत बैंक मे खाता खुलवायें

Posted on 18 October 2012 by admin

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने जनपद के उन विकलांग जनो को सूचित किया है कि जिनके खाते डाक घर एवं जिला सहकारी बैंक के माध्यम से विकलांग पंेशन प्राप्त कर रहे है। वह विकलांग जन किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलकर यथाशीघ्र एक सप्ताह के अन्दर विकास भवन स्थित कार्यालय में उपलब्ध कराये। राष्ट्रीयकृत बैंक खाता उपलब्ध न कराने पर पेंशन निरस्त कर दी जायेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित विकलांक जन की होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी व्दारा मतदाता जागरूकता रैली का शुभारम्भ

Posted on 16 October 2012 by admin

dsc05832मतदाता सूची मेंनाम अवश्य पंजीकरण करायें और मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करे
फार्म अपने निकटवर्ती बूथ, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र से ले
बेवसाइट  www.ceouttarpradesh.nic.in पर भी जानकारी सुलभ

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता (वोटर) पंजीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत जन जागरूकता हेतु जिलाधिकारी अजय चैहान ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। स्टूइर्ट मिशन स्कूल सिकन्दरा के प्रांगण से प्रारम्भ इस रैली में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नारों/संदेशों के व्दारा मतदाता पंजीकरण कराने तथा मतदाता जागरूकता हेतु संदेश दिये। रैली में सेन्ट जाॅन्स कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर इन विद्यार्थियों व्दारा आयोजित प्रदर्शनी का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का आवाह्न किया कि मतदाता बनने हेतु पंजीकरण अवश्य कराये और अवसर आने पर अपने वोट का सही इस्तेमाल भी अवश्य करें। मतदाता पहचान पत्र को केवल अपने परिचय पत्र के रूप में या अन्य अनुमन्य उपयोग में ही न करें वल्कि वोट भी अनिवार्य रूप से डालने जायें और अन्य लोगों को भी पे्ररित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं या 01 जनवरी, 2013 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो, वे भारतीय नागरिक हो उ0प्र0 के संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्यतः निवास कर रहे हों, वे मतदाता बनने हेतु पात्र है। उन्होंने नये मतदाता बनने  के  लिए फार्म-6 तथा अन्य फार्म की जानकारी देते हुए कहा कि सभी फार्म अपने निकटस्थ पोलिंग बूथ पर बी0एल0ओ0 से या तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र या बेवसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in से भी डाउनलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 01 से 31 अक्टूबर, 2012 तक मतदाता पंजीकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 31 अक्टूबर तक ही आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे जिनके सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूर्ण कर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2013 को किया जायेंगा।
श्री चैहान ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिनांक 25 जनवरी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों मे भी नये मतदाता फोटो पहचान वितरित किये जायेगे। मतदाता सूची में नाम देखनेकी व्यवस्था के बारे में उन्होंने बताया कि बेवसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर  Search your name बटन पर क्लिक कर देखा जा सकता है।
इस अवसर पर अपन नगर मजिस्ट्रेट बालकृष्ण अग्रवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह, सेन्ट जान्स कालेज के एन0एस0एस0 के कार्यक्रम अधिकारी डा0 एन्ड्ररू प्रकाश, डा0 मंजूलता, ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय नागरिक आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in