Archive | आगरा

प्रत्येक बूथ का भौतिक सत्यापन होगा-बी0पी0 खरे

Posted on 01 June 2013 by admin

मतदेय स्थलों के सम्भाजन के लिए समस्त उप जिलाधिकारियों को क्षेत्र के प्रत्येक बूथ का भौतिक सत्यापन करना होगा। यदि किसी का बैध नाम मतदाता सूची से कट गया है तो मतदाता के नाम को बढ़ाने की जिंम्मेदारी उप जिलाधिकारी की होगी ।

अपर जिलाधिकारी नगर ने उपस्थित जन प्रतिनिधिओं से आग्रह किया कि वे क्षेत्रवार यदि किसी मतदान केन्द्र के सम्बन्ध में परिवर्तन चाहते है तो वे सम्बन्धित तहसील में उप जिलाधिकारी को आगामी 05 जून तक अवगत कराये जिससे कि आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदन पत्रों पर समुचित कार्यवाही करायी जा सकेगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नगर) बी0पी0खरे ने बताया कि मतदेय स्थल बनाने हेतु भवनों का चयन, पुनर्निर्धारण तथा भवनों का भौतिक सत्यापन 25 मई से शुरू हो चुका है जो कि आगामी 15 जून 2013 तक चलेगा। मतदेय स्थल सूची के आलेख की तैयारी तथा उसकी प्रतिया मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को 18 जून तक उपलब्ध करा दी जायेगी। आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 20 जून तक तथा वर्तमान संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यांे तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ 5 जुलाई 2013 तक बैठकों के आयोजन के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया जायेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदेय स्थलांे के सम्भाजन कराने के निर्देश दिये गये है। आगामी सामान्य निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सभी मतदेय स्थलों के भवनों का भौतिक सत्यापन कराने के पश्चात मतदेेय स्थलों का सम्भाजन कराया जायेगा।

बैठक में उपस्थित माननीय जन प्रतिनिधिओं ने अवगत कराया कि डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र के लिए भी साक्ष्यों की मांग की जाती है जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इसके लिए किसी साक्ष्य की आवश्यकता नही होगी बल्कि सम्बन्धित को एक आवेदन पत्र सादा कागज पर सम्बन्धित तहसील में प्रस्तुत करना होगा। आगरा ग्रामीण क्षेत्र के मा0 विधायक कालीचरन सुमन ने अवगत कराया कि ग्राम तनौरा नूरपुर के ग्रामीणों को तीन जगह वोट देने जाना पड़ता है जिससे ग्रामीणों को कठिनाई होती है इसलिए ग्रामीणों की समस्याओं के दृष्टिगत गांव में ही मतदान केन्द्र बनाया जाय।

इसी प्रकार मा0 विधायक छोटेलाल वर्मा, समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, भरत सिंह चैहान, बसपा के जिला अध्यक्ष आजाद सिंह, काग्रेस पार्टी कंे शहर अध्यक्ष अश्वनी जैन ने भी क्षेत्रवार मतदान केन्द्रों के सम्बन्ध में अवगत कराया।

बैठक में  अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) जगदीश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेंशन अदालत 14 जून को मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में होगी

Posted on 01 June 2013 by admin

अपर निदेशक कोषागार एवं पंेशन आगरा जे0सी0 गौतम ने अवगत कराया है कि आगरा मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के राजकीय कार्यालयों के सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनरों की समस्याओं के निदान हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित पेंशन अदालत, मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में दिनांक 14.06.2013 को पूर्वान्ह 12 बजे आयुक्त लघुसभागार कक्ष में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि पेंशन अदालत में दिनांक 10.06.2013 तक कार्यालय अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, 8/153 ई 3, न्यू लायर्स कालौनी आगरा में प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला उद्योग बन्धु की बैठक 27 मई को

Posted on 23 May 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक दिनांक 27.05.2013 को अपरान्ह 4 बजे कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की जायेगी। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बैठक से सम्बन्धित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि प्रगति आख्या एवं सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा हेतु समय से उपस्थित हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कम स्टाम्प लगाने पर डी0एम0 ने लगाया दोगुना अर्थदण्ड

Posted on 23 May 2013 by admin

वासदेव मूलचन्दानी निवासी ढाकरान, एम0जी0 रोड, रकाबगंज वार्ड आगरा ने एक तीन मंजिला मकान विक्रेता निर्मल कौर, सतेन्दर कौर से खरीदा। इस मकान में कम्प्यूटर शिक्षा केन्द्र सील्ड बनाने का कारखाना तथा व्यावसायिक प्रयोजन हेतु गोदाम भी होने के बावजूद जब मकान का बैनामा कराया गया तो इसे आवासीय दर्शाकर रू0 13 लाख 80 हजार 400/ के कम स्टाम्प लगाये गये।
जिला मजिस्टेªट जुहेर बिन सगीर ने सहायक आयुक्त स्टाम्प की जांच आख्या के क्रम में मकान क्रेता वासदेव मुलचन्दानी को नोटिस देकर पार्टी को बुलाया गया। न्यायालय में बहस भी हुयी जिसमें विलेख/बैनामा में व्यावसयिक का आवासीय दर्शाकर तथ्यों को छिपाने के लिए पार्टी पर रू0 27 लाख 60 हजार 800/धनराशि का अर्थदण्ड लगाया गया है।

इसी प्रकार चन्द्रकान्त शर्मा पुत्र गंगा प्रसाद शर्मा निवासी 1265/7 आवास विकास कालौनी, आगरा ने दुष्यन्त नगर, मौजा बोदला, सिकन्दरा मुख्य मार्ग पर 150.95 वर्ग मीटर का आवासीय प्लाट दर्शाकर बैनामा कराया।
जिला मजिस्टेªट जुहेर बिन सगीर ने सहायक आयुक्त स्टाम्प की जांच आख्या के क्रम में तथा प्रथम तल पर चार-चार दुकाने एवं आस-पास व्यावसायिक प्रतिस्ठानों के दृष्टिगत दुकानों का निर्माण खरीद से पहले हो चुका था, लेकिन पार्टी का कहना है कि यह निर्माण उसने प्लाट खरीद के बाद ही कराया है, न्यायालय में बहस के दौरान पार्टी द्वारा प्लाट खरीदे जाने ेके बाद कोई साक्ष्य न प्रस्तुत करने पर रू0 10 लाख 62 हजार का कम स्टाम्प लगाने पर दोगुना रू0 21 लाख 25 हजार 200/ की धनराशि का अर्थदण्ड लगाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर डी0एम0ने इरादत नगर के थानाध्यक्ष का वेतन रोका

Posted on 23 May 2013 by admin

थानाध्यक्ष इरादत नगर की आख्या के आधार पर जिला मजिस्टेªट न्यायालय में चार वाद विचाराधीन होने पर प्रतिउत्तर प्रस्तुत न करने पर तथा काफी समय व्यतीत हो जाने के उपरान्त प्रतिउत्तर राज्य प्राप्त न होने पर जिला मजिस्ट्रेट ने कड़ा रूख अपनाते हुए इरादत नगर के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का यह कृत्य उनकी स्वेच्छाचारिता, शासकीय कार्य में लापरवाही, न्यायालय के आदेशों की अवहेलना एवं अवमानना का द्योतक मानते हुए माह मई 2013 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए जिला मजिस्टेट जुहेर बिन सगीर ने यह भी निर्देश दिये कि यदि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति हुयी तो और कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेयजल की लम्बित परियोजनाओं को जल्द पूर्ण करायें-डी0एम0

Posted on 23 May 2013 by admin

ग्रामीण क्षेत्र में जल निगम की लम्बित परियोजनाओं को जल्द पूर्ण करायंे, तथा खराब पड़े हैण्डपम्पों को रीबोर शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर कलेक्टेªट सभागार में पेयजल सम्बन्धी व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कड़ी हिदायत देते हुए जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की लम्बित परियोजनाओं को जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और हैण्ड पम्पों की रीबोर अतिशीघ्र करायें जिससे कि ग्रामीण को पेयजल समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से सर्वे कराकर प्रति सप्ताह समीक्षा करें और मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से आख्या प्रस्तुत करें।
जनपद आगरा के लिए इस वर्ष 826 टी0टी0एस0पी0 की स्वीकृति मिलने पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि स्थलों का चयन मानक के अनुरूप तथा वास्तविक आवयकतानुसार होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिये कि आगामी 15 दिन के अन्दर टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण होनी चाहिए तथा  कार्य की समाप्ति तीन माह में पूर्ण होनी चाहिए। इसी प्रकार रायभा में लम्बित शेष कार्याे को आगामी 30 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने पाइप लाइन चोरी की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिये कि पाइप लाइन चोरी करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये। उन्होंने टी0टी0एस0पी0 की मरम्मत तथा हैण्ड पम्प रिबोर के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय के खराब हैण्डपम्पों को ठीक कराने के लिए कहा कि स्कूल खुलने पर रिबोर कराये।
ग्रामीणक्षेत्र में 102  ओवर हैड टैंक (ओ0एस0टी0) में से जिनकी मरम्मत होनी है उसकी अति शीघ्र मरम्मत कराकर चालू करायें। उन्होंने कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि गर्मी की अधिकता को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी और यदि कही पर किसी की लापरवाही की शिकायत मिलती है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभान्शु श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्रा अधिशासी अभियन्ता जल निगम हर्ष कुमार चोपड़ा, सहित जल निगम से सम्बन्धित विभिन्न अधिकारी गण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पहचान पत्रों के शुद्धीकरण हेतु तहसीलों में शिविर 2 जून को

Posted on 21 May 2013 by admin

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने अवगत कराया कि भारत निवार्चन आयोग द्वारा वर्ष 2013 निर्वाचक नामावली वर्ष घोषित किया गया है। इसी क्रम में ऐसे मतदाताओं से अपील है कि जिन मतदाताओं के पहचान पत्र में मतदाता का नाम पिता/पति का नाम, उम्र, लिंग एवं पता, स्पेलिंग आदि की अशुद्धियंा है उन त्रुटियांे को शुद्ध करने के लिए जनपद की प्रत्येक तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्र में त्रुटि निवारण शिविर का आयोजन दिनांक 02.06.2013 रविवार को प्रातः 9 बजे से किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के पहचान पत्र में अशुद्धियां है वह मूल पहचान पत्र एवं पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं अन्य अभिलेखों सहित अपने से सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की तहसील में मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर पहुचकर अपने पहचान पत्र में अंकित त्रुटियों को शुद्ध करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाल कैदियों को धर्मगुरू करायेंगे पुराणांे का ज्ञान-डी0एम0

Posted on 21 May 2013 by admin

  • धर्म गुरू करेंगे प्रवचन, जिलाधिकारी ने शुरू की अनूठी पहल

बाल कैदियों को सुधारने के लिए एक अनूठी पहल शुरू होने जा रही है। सभी धर्मों के गुरू अब हर महीने बाल सुधार गृह और नारी निकेतन में प्रवचन दंेगे, इसका उद्देश्य कैदियों की मानसिकता और बुद्धि विकास में परिवर्तन करना है।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने इस सम्बन्ध में धर्मगुरूओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई है। जिला प्रशासन के पास लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं कि बाल सुधार गृह में बच्चे सुधारने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं। उनके मानसिक विकास को लेकर किसी तरह की व्यवस्था नहीं है, यही बच्चे बड़े होकर खंूखार हो जाते हैं। इसका कारण यह भी है कि बच्चा जेल में उनके बाल मन को अपराधी बना रही है इन बच्चों को पुराण और धार्मिक ग्रन्थों का नया कवच पहनाया जायेगा, जिससे वह अपराध के रास्ते से बच सकें।
जिलाधिकारी ने बाल सुधार गृह और नारी निकेतन में प्रवचन की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया गया है। इससे कैदियों का दिल दिमाग शान्त रहेगा। जब वह अच्छी बातें सुनेंगे तो उनका मन बुरे ख्याल और कर्मांे से भटकेगा। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने तिहाड़ जेल में यह मुहिम चलाई थी, जो काफी कारगर साबित हुई। इसी तर्ज पर आगरा में में भी व्यवस्था की जा रही है। बैठक में प्रभारी एडीएम सिटी सी0पी0 सिंह, सिटी मजिस्टेªट रामअभिलाष, जिला प्राबेशन अधिकारी डां0 ए0एन0 अग्निहोत्री, जामा मस्जिद के शाही इमाम इरफान उल्लाखां निजामी, फादर पी0पी0 हाबिल,गुरूद्वारा गुरू का ताल के संत प्रीतम सिंह, मनःकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व सैनिकों के लिए हैल्पलाइन शुरू

Posted on 15 May 2013 by admin

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी यू0सी0दुबे ने अवगत कराया है कि स्टेशन हेडक्वाटर्स आगरा के द्वारा भूतपूर्व सैनिक/उनकी विधवाओं हेतु ईएसएम सेल/हैल्पलाइन बनायी गयी है, इस हैल्पलाइन के टेलीफोन नम्बर 0562-2411201 पर अवकाश के दिनों के अलावा कभी भी प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक भूतवूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकते है। ई-मेल द्वारा समस्या भेजने का पता है- esmhelplineagra@gmail.com

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहरों की सिल्ट सफाई हेतु समितियों का गठन

Posted on 15 May 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने नहरों की सिल्ट सफाई से सम्बन्धित कार्याे के अनुश्रवण एवं सत्यापन के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के विभिन्न खण्डों के कार्यक्षंेत्र मे प्रस्तावित नहरों/डेªनों की सिल्ट सफाई के सत्यापन/अनुश्रवण हेतु समितियों के गठन के निर्देश दिये है। यह समितिया कार्य से पूर्व, कार्य के दौरान एवं कार्य के उपरान्त 07 दिवस में कराये जा रहे/कराये गये कार्याे का स्थलीय सत्यापन कर आख्या मुख्य विकास अधिकारी आगरा को प्रस्तुत करेगी।
लोअर खण्ड आगरा नहर आगरा के लिए जिलाधिकारी द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारियों में एस0के0भाटिया, अघिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई आगरा, सिंचाई खण्ड हाथरस के लिए अजय कुमार अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड प्रथम, लोक निर्माण विभाग आगरा, सिंचाई खण्ड फिरोजाबाद के लिए बहीदबख्स अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड द्वितीय, लोक निर्माण आगरा तथा निचली मांट शाखा खण्ड गंग नहर, मथुरा के लिए संजीव भारद्वाज अधिशासी  अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग आगरा को नामित किया गया है, और इन चारों जनपदों के लिए ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग आगरा के अधिशासी अभियन्ता माहेश्वर सिंह को जिम्मेदारी दी गई तथा सम्बन्धित सिंचाई खण्ड के सहायक अभियन्ता को नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in