Archive | सुलतानपुर

आबकारी बिभाग का छापा,50 कुन्तल लहन व शराब नष्ट कराई

Posted on 17 April 2012 by admin

जनपद के कादीपुर तहसील लम्भुआ तहसील में आबकारी विभाग के छापामार दस्ते ने ताबडतोड कार्यवाही मे ६० लीटर कच्ची शराब व ५० कुन्तल लहन नष्ट कराया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरिक्षक अतुल चन्द्र द्विवेदी ने अपने हमराही सिपाहियों समेत अभियान चलाकर अवैध शराब की भठठीयां चलाने वालो पर जर्बदस्त कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन महिला व पुरुषो का आबकारी अधिनियम में चालान कर जेल भेज दिया । छापामार दल में सिपाही राजकुमार, श्याम नारायण, नरसिंह तिवारी, संजय केसरवानी, शरद वर्मा की टीम का नेतृत्व तेज तर्रार निरिक्षक अतुल द्विवेदी ने किया जिससे पूरे क्षेत्र के अवैध शराब करोबारियो मे हडकम्प रहा ।
गौरतलब हो कि इन शराब कारोबारियों की लापरवाही से क्षेत्रो में अग्निी कांड की घटनाएं बढ रही है और अपराध भी बढ रहे है चूकिं शराब के दामो मे बढोत्त्तरी होने से इन कारोबारियोें की पौ बरह हो गई है वही सरकारी ठेको पर मंदी छायी हुई है । अभी विगत दिनो शहर के भीड भरे तिकोनिया पार्क पर अम्बेडकर जयंती पर अवैध शराब बेचते कई पकडे गये थे जिन पर नगर पुलिस ने कार्यवाही की थी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नही मिला मानदेय

Posted on 17 April 2012 by admin

जनपद की बाल विकास परियोजना का संचालन कर रही हजारो आंगन वाडी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को केन्द्र सरकार द्वारा बढाया गया मानदेय एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नही मिला ।
हैरत है कि इस मंहगाई के दौर में इतने अल्प मानदेय मे परिवार चलाना मुस्किल हो रहा है कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश स्तर पर पूर्व में चलाये गये धरना प्रदर्शन में पूर्ववर्ती माया सरकार के शासन स्तरीय अधिकारियों ने मात्र आश्वासन ही दिया यहां तक कि केन्द्र सरकार द्वारा मानदेय दोगुना करने का वजट २०१०-११ में  करके अपने हिस्से का ४६८ करोड रुपये भी प्रदेश सरकार को माहभर के भीतर अवमुक्त कर दिया गया ।
मगर भारत सरकार ने गरीब महिलाओं के उस धन को भी हडप लिया जिसका खामियाजा आज तक प्रदेश की गरीब आंगनवाडीकर्मी भुगत रही है न तो मानदेय ही बढा हुआ मिला न ही एरियर का भुगतान ही किया जा रहा है और तो और परियोजनाओं से पोषाहार की ढुलाई भी वर्षो से वही दी जा रही है ।
इस सम्बन्ध में जिला कार्यव्रहृम कार्यालय व निदेशालय स्तर पर रहस्यमय चुप्पी साध ली गई है जिले की आंगनवाडियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कार्यकर्ताओं को नियमित करने और बढे हुए मानदेय का भुगतान की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री जोरो पर

Posted on 17 April 2012 by admin

जनपद में इस समय मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालो की चांदी है सहालग का मौसम है और सत्त्ता परिवर्तन, प्रशासन परिवर्तन के साथ साथ मौसम परिवर्तन का भी संक्रमण काल है । ऐसे में मिलावट खोर और आढतियों की बन आई है न तो फूड महकमा दूर दूर तक दिख रहा है न ही सप्लाई महकमा ।जहां एक ओर मिलावटी खाद्य तेल, रिफाईंड, खोवा, पनीर, इमरती व डोडा बर्फी की बाजारो में भरमार है ।
वही दूसरी ओर नकली ओर सस्ता शरबत भी बाजार में भारी मात्रा में उपलब्ध है हद तो तब हो जाती है जब हरी सब्जियां भी केमिकल युक्त हरे रंग से रंग कर बेची जा रही है वही फल भी खपत को पूरा करने के लिए केमिकल से पकाये जा रहे है चैक सब्जी मंडी में फल के आढतिये गोदामो मे खुलेआम केमिकल से फल पका रहे है जिसमे केला और संतरा प्रमुख रुप से बाजार में उपलब्ध है वही गल्लामंडी मे ब्रांड राईस आयल मे सरसो का हार्मफुल केमिकल मिलाकर कृतिम रुप से बनाया गया सरसो का तेल खुलेआम बेचा जा रहा है ।
चूंकि आढ़तियों की साजिस से कृतिम मंहगाई पैदा कर ९० रु० से १०० रु० तक तेल की बिक्री की जा रही है । जिले के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग के चलते फूड महकमा व आपूर्ति विभाग पूर्णतया निरंकुश होकर इन अढतियों और मिलावट खोरो से मिलकर जनता का शोषण करवा रहा है न छापा न निरीक्षण सब कुछ मनमानी वही साधन सहकारी मंडी समिति मे भी फर्जी तौल और फर्जी बहती पर गेंहू व खाद्य पदार्थो की काला बाजारी मंडी सचिव की मिली भगत से चल रही है जिससे लाखो के राजस्व की चोरी प्रतिदिन हो रही है जिसे रोकने वाला कोई नही है जिले की आम जनता ने मुख्यमंत्री से इन भ्रष्ट अधिकारियों पर अंकुश लगाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

६० जोडों का विवाह धूमधाम से सम्पन्न

Posted on 17 April 2012 by admin

वैदिक मंत्रो के साथ सर्वजातीय ६० जोडों का विवाह धूमधाम से कराया गया । सैकडो की संख्या मे मौजूद लोगो मे से कुछ वर पक्ष की सेवा मे कुछ कन्या पक्ष की मदद में लगे हुए थे । भीड मे पहचान पाना मुशकिल हो रहा था कि कौन वर पक्ष का है और कन्या पक्ष का ।
शाम तहसील क्षेत्र के रेवारी गांव मे कुछ ऐसा ही दृश्य था जहां लोक अधिकार सेवा समिति की अगुवाई में ६० जोडो का सामूहिक विवाह कराया गया । विवाह के प्रबन्धन की जिम्मेदारी चन्द्रशेखर शुक्ल व उनकी पत्नी मन्जू शुक्ला ने निभाई । विदाई के समय नव विवाहित जोडो के दैनिक जीवन मे उपयोग होेने वाली वस्तुएं भी समिति की तरफ से उपलब्ध कराई गई ।
गौरतलब हो कि लोक अधिकार सेवा समिति रेवारी गांव मे विगत दो वर्षो से सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है जिसमें इस साल ६० जोडो का विवाह कराया गया । जिसमे ६ सवर्ण, १२ पिछडा वर्ग, ४२ अनुसूचित जाति के जोडो का विवाह कराया गया । इस विवाह के लिए ६० बेदियां बनाई गई थी दूल्हे दुल्हन को बैठने के लिए लाइन से कुर्रि्सया लगाई गई थी उनके पास एक पर्ची भी थी जिसके आधार पर वर वधू की पहचान हो रही थी ।
सबसे पहले पगडी पहने दूल्हे आए उसके बाद लाल जोडो में दुल्हनो को उनके पास लाया गया वेदियों पर मौजूद पण्डितो ने मन्त्रो के साथ ही वर कन्या पक्ष के गले में वरमाला डालकर जीवन भर साथ निभाने का वायदा किया । लोक अधिकार समिति के अध्यक्ष चन्द्र शेखर शुक्ल व उनकी पत्नी मंजू शुक्ला ने वर वधू को आर्शीवाद देकर विदाई की रस्म पूरी की।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, डा० सी०बी० शुक्ला, डा० नीरज, धर्मराज, मकसूद आलम, अजय सिंह, रवीन्द्र त्रिपाठी, बब्लू शुक्ला, समशेर बहादुर सिंह, एस०एम० आलम सहित तमाम लोगों ने नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वाजपेयी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओ में खुशी

Posted on 15 April 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी से मेरठ के विधायक रहे लक्ष्मीकांत बाजपेयी को भाजपा का प्रदेश संयोजक अध्यक्ष एवं डा० महेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा को विधान परिषद सदस्य बनाये जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ से विधायक एवं मंत्री रहे लक्ष्मीकांत बाजपेयी को भारतीय जनता पार्टी ने जहां एक ओर प्रदेश संयोजक अध्यक्ष बनाया है  वही दूसरी ओर डा० महेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद सदस्य बनाया है जिस पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

भारतीय जनता पार्टी जिला चुनाव संयोजक शिवाकांत मिश्र ने कहा कि श्री बाजपेयी भाजपा के पुराने और कर्मठ नेता है इनके अध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा मे नई शाक्ति का संचार होगा और पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी । बधाई देने वालो में  प्रवीन अग्रवाल, शशीकांत पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, महिमा शंकर द्विवेदी, संतोष सिंह राजन चैधरी आदि लोग शामिल है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कमीशन खोरी की भेट चढी मनरेगा योजना

Posted on 12 April 2012 by admin

जयसिंहपुर सुलतानपुर ११ अप्रैल । केन्द्र सरकार द्वारा चलायी गयी मनरेगा योजना कमीशन खोरी की भेंट चढ गयी है इसके पूर्व में बसपा सरकार में जो भ्रष्ट्राचार पनप चुका था वह अब भी थमने का नाम नही ले रहा है ब्लाक से लेकर जिले तक के अधिकारी सब भ्रष्टाचार में लिप्त है । इधर मनरेगा योजना जब से चली है किसानो के लिए सिरदर्द बनी हुयी कारण कि मजदूरो को मजदूरी १२० रुपये होने के वजह से किसानो को मजदूर मिलना ईद के चांद के बराबर है सिर्फ १० खेप मिटटी डालकर मास्टर रोल पर १२० रुपये मजदूरी लेना किसानो के लिए सिर दर्द बना हुआ है चाहे कोई भी गृह कार्य अथवा खेती कार्य हो मजदूर मिलने वाले नही है यदि मिलते भी तो मनरेगा कार्य की नकल करते है ।
उधर बसपा सरकार में जो अधिकारी कमीशन खोरी भ्रष्टाचार मे लिप्त थे वह अब सपा सरकार मे भी अपनी आदतो मे सुधार नही ला रहे है हालांकि सपा सरकार बनने के पूर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमाम कल्याण कारी योजनाओं का किसानो तक पहुचाने के लिए जो वादा किया था किसान उन वादों को पूरा करने के लिए उम्मीद लगाये हुए है ।
नगर पालिका चुनाव का बिगुल बजते ही ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारियों का तबादला कर दिया गया मनरेगा योजना में जो नाली, खडंजा, कच्चा पक्का कार्य कराने के लिए स्टीमेंट बनाया जा रहा है उसमे जेई द्वारा प्रधानो से मनचाही रकम मांगी जा रही है चाहे छोटा स्टीमेट हो अथवा बडा सब में प्रति स्टीमेट एक हजार रुपया चाहिए तब जाकर स्टीमेट बनाया जाता है स्टीमेट पास कराने के लिए बी डी ओ को कमीशन अलग, मास्टर रोल पर हस्ताक्षर कराने का अलग तो सब मिला कर ४० से ५० प्रतिशत तो प्रधान कितना बढिया काम करायेगा प्रधान को भी बैंक से लेकर ब्लाक तक का चक्कर मारना पडता है इसलिए ये योजना किसानो के लिए दुखदायी हो गई है ।
क्षेत्र के प्रगतिशील किसान रामदीन वर्मा, रामजीत ने बताया कि केन्द्र सरकार ने यह योजना चलाकर हम लोगो को छलने का कार्य किया है । गांव में कार्य भी मानक के हिसाब से नही हो पाता है और खेती तथा गृह कार्य के लिए मजदूर ईद के चांद हो गये मजदूर आज कल सिर्फ पैसा चाहते है कार्य कुछ भी नही होता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फर्जी बिलो के सहारे हो रहा हें भुगतान

Posted on 12 April 2012 by admin

जनपद के विकास खंडो में सरकारी राजस्व की डकैती फर्जी बिल बाउचर लगाकर की जा रही है जिसमें गैंग लीडर बने है सिके्रटरी हिस्सेदार है जिले के अधिकारी ।
गौरतलब हो कि जनपद के दूबेपुर ब्लाक की लगभग सभी गांव पंचायतो में सिक्रेटरी और प्रधान के गठजोड ने मनरेगा योजना समेत लगभग सभी योजनाओं के धन की डकैती डालनी शुरु कर दी है हद तो तब हो गई जब स्थानीय निवासियों ने गांव में लगी सोडियम लाइटो, हयूम पाईपो, सोलिंग, तालाबो और वाल राईटिंग के मद मे आई धनराशि के दुरुपयोग और हडपकर लेने की शिकायते खंड विकास अधिकारी और जिले के मुख्य विकास अधिकारी से लिखित रुप में की ।
मगर चोर चोर मौसेरे भाई वाली कहावत चरितार्थ हो रही है प्रार्थना पत्र को बास्केट बाल कि तरह एक हाथ से दूसरे हाथ घुमाया जा रहा है आलम यह है कि गांव के सिक्रेट्ररी राजस्व की चोरी के प्रथम सूत्र धार बन गये है उनके उपर न मुख्य विकास अधिकारी का फरमान चल रहा है न ही जिलाधिकारी का ही ये लोग कोई तवज्जो देते है ।
हालत यह है कि ५०० रु० सी०एफ०एल० लाईट फर्जी बिल वाउचर पर ६४०० रु० की दिखाकर लाखो का घोटाला प्रत्यक्ष रुप से किया गया है वही हयूम पाईप की खरीद फर्र्जी बिल बाउचर छपवाकर ७४००० प्रति पीस की दस से खरीदारी कर राजस्व की डकैती डाली जा रही है ।
बिना वाल राईटिंग के पैसा फर्जी बिल लगाकर ड्रा कराया जा रहा है हैरत है कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी केवल आयोग बनाकर जांच ही करने मे लगे है इतना ही नही इसमे बैंक में भी धोखाधडी की जा रही है ।  इसी प्रकरण में खंड विकास अधिकारी दूबेपुर ने अपने शासकीय प्रात्राक  २२६७ध्० लेख नरेगाध्०८-०९ दिनांक १६-१०-२००८ द्वारा प्रबंधक बडौदा पूर्वी  ग्रा० बैंक अहिमाने में सुलतानपुर स्पन पाइप इंण्डस्ट्रीज के नाम से फर्जी खाता संचालन को से भुगतान न करने का पत्र लिखा है ।
सोचिये जरा रजिस्टर्ड फर्म जो कि उद्योग निदेशक कानुपर उ०प्र० द्वारा हयूम पाईप सप्लाई के लिये रजिस्टर्ड है और गुडवत्ता मार्का आई०एस०आई० का माल विभागो में देने की अधिकृत फर्म के नाम भी सिव्रहृेटरी प्रधान गैंग द्वारा बैकों में इसी फर्म के नाम फर्जी एकाउन्ट खोलवाकर सरेआम सरकारी राजस्व की डकैती डाली जा रही है मगर न तो डी०पी०आर०ओ० परवेज आलम ने आज तक कुछ किया न ही सी०डी०ओ० और खंड विकास अधिकारी ने ही घोटाले बाजो को जेल पहुंचाया गया केवल कोरी जांच की जा रही है ।
जनता ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जिले की इस घोटाले की जांच जनहित के कराने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाजार मेें बेंची जा रही हैं अस्पताल की लाखों रूपये की दवाएं

Posted on 09 April 2012 by admin

जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए आने वाली लाखों रूपये की दवाओं को अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से बाजार में बेच दिया जा रहा है। अस्पताल मे अच्छी दवायें न होने से चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवा लिख रहे हैं जिससे गरीब लोग परेशान हो रहे हैं।
शासन स्वास्थ्य विभाग पर करोडों रूपये खर्च करता है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को पर्याप्त सुविधा व दवा मिल सके अधिकतर जिला चिकित्सालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं उसी कम में सुलतानुपर का जिला चिकित्सालय भी शामिल है।
बताते चलें कि मरीजों के लिए आने वाली अच्छी दवा मरीजों तक न पहुंचकर बाजार पहुंच रही है इस खेल में अस्पताल के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल हैं।
अस्पताल में आने वाले हर मर्ज के मरीजों को सिर्फ दो चार लाल पीली हरी दवा ही मिलती है हर मर्ज मे एक ही दवा मरीजों को दी जाती है। मरीजों द्वारा आपत्त्ति जताने पर मौजूद कर्मचारी का कहना रहता है कि जब दवा अस्पताल मे नही हैं तो कहां से दी जाय। इस बात को सुनकर गरीब मरीज जो दवा वहां से मिलती रहती है उसी पर सब्र कर घर लौट जाते हैं।
यहां पर तैनात डाक्टर इलाज करने से पहले ही बाहर की दवा लाने के पर्चा थमा देते है वहॉ पर मौजूद फार्मासिस्ट आने वाले मरीजों से सुई दवा के साथ बीगो व सिरिंज तक बाहर से मंगा लेते है गरीब मरीज जो नही ला सकते तो उनके इलाज मे सिर्फ खाना पूर्ति होती है मरीज मरे या जिये उनसे मतलब नही है  आला अधिकारियों से बेखौफ यह कर्मचारी अपनी जेबे भरने मे मस्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

युवाओं को नौकरी के नाम पर लूट-खसोट में जुटी कई स्वयंसेवी संस्थाएं

Posted on 09 April 2012 by admin

जनपद मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वयं सेवी संस्थाओं का जाल फैला हुआ है जिसके मकडजाल मे युवक व युवतियों को लिया जा रहा है तमाम विभागों से कार्य मिलने की बात में बिना किसी के जानकारी के तमाम पदों पर पैसा लेकर भर्तियां की जा रही है। जनपद में इस समय करीब दर्जन भर संस्थायें लूट खसोट का खेल करने मे मशगूल है। जनपद के बुद्विजीवी वर्ग के लोगों ने ऐसी संस्थाओं पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की है।
आपको बताते चले कि स्वास्थ्य शिक्षा के नाम पर विभागों से बजट मिलने की बात कहकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपना जाल फैलाने वाली संस्थायंे युवक युवतियों को नौकरी देने के नाम पर ठग रही है उस संस्थाओं की तरफ किसी का भी ध्यान नही जा रहा है। कुछ माह पूर्व इलाहाबाद से आई एक संस्था ने दवा बेचने के लिए वेतनभोगी कर्मचारी रखने के नाम पर हजारों युवाओं की भर्ती सुविधा शुल्क लेकर की गई।
भर्ती होने के चंद दिनों के बाद ही संस्था फरार हो गई। उसका आज तक कोई अता-पता नही चल सका। इसी प्रकार से दर्जन भर संस्थाएं ठगी करने का करोबार फैलाई हुई है जिसकी चपेट मे युवा वर्ग आसानी से आ जाता है। रोजगार दिलाने के नाम पर उनसे धन उगाही कर रहे है। बेरोजगारी से परेशान युवक-युवतियों को लूटा जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीण क्षेत्र के सम्पर्क मार्गों की हालत खस्ता

Posted on 09 April 2012 by admin

जनपद मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के सम्पर्क मार्गो की हालत इतना खस्ता हो गई है कि साधन से ही नही बल्कि पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है जिसने चलते आये दिन दुर्घटनायें हो रही है। क्षेत्रवासियों की तमाम लिखित शिकायत के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे पा रहा है जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है ।
आपको बताते चले कि जनपद का इसौली बिधान सभा क्षेत्र वह  क्षेत्र है जहॉ के सम्पर्क मार्गो की हालत सबसे खस्ता यहॉ की दर्जन भर सडके ऐसी है । जो गडढो मे तब्दील हो गयी है सबसे खस्ता हाल कूरेभार से धनपतगंज कटका, देहली, बहुरांवा, हलियापुर, इसौली एसे सम्र्पक मार्ग है जिनकी हालत इतनी खस्ता हो गयी है कि तारकोल पूरे मार्ग पर पडी है जगह-जगह की गिटटियां उखड गयी है और बडे-बडे गडढे हो गये है ।
भागा भागी के चलते तेज रफतार से चलने वाले वाहन प्रायः दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है । ग्रामीणों का कहना है कि हमारे क्षेत्र के विधायक काफी दिनों से जेल मे है आखिर क्षेत्र का विकास हो तो कैसे हो जिससे विकास की रफतार बिल्कुल धीमी हो गयी है इन मार्गो के निर्माण के लिए सम्बधित विभाग को कई बार पत्र लिखे गये, किन्तु नतीजा वही ढाख के तीन पात।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in